PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER , UP BOARD PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER ALL SUBJECTS
[भाग 1: विज्ञान (824(HX))]
मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 20
अनुक्रमांक
नाम
931
824(HX)
2021
विज्ञान
(Hindi and English Versions)
समय : 2 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70
Time: 2 Hours 15 Mins. Total Marks: 70
निर्देश: प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
Note: First 15 minutes are allotted for the candidates to read the question paper.
824(HX)
2
(ii) प्रश्न संख्या-2 के (क), (ख), (ग) में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु 3 अंक निर्धारित हैं। 2×3=6 अंक
(iii) प्रश्न संख्या-3 तथा प्रश्न संख्या-4 में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु 15 अंक निर्धारित हैं। (प्रश्न संख्या-3 (क) हेतु 7 तथा प्रश्न संख्या-3 (ख) हेतु 7 अथवा प्रश्न संख्या-4 15 अंक) 1×15=15 अंक
(3) खण्ड 'ख' हेतु निर्देश -
(i) प्रश्न संख्या-5 के (क), (ख), (ग) बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु दो अंक निर्धारित हैं। 2×2=4 अंक
(ii) प्रश्न संख्या-6 के (क), (ख), (ग) प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु 3 अंक निर्धारित हैं। 2×3=6 अंक
(iii) प्रश्न संख्या-7 तथा प्रश्न संख्या 8 में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु दस अंक निर्धारित हैं। 1×10=10 अंक
3
(4) खण्ड 'ग' हेतु निर्देश -
(i) प्रश्न संख्या-9 के (क), (ख), (ग), (घ) बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु दो अंक निर्धारित हैं। 2×2=4 अंक
(ii) प्रश्न संख्या 10 के (क), (ख), (ग) प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु 3 अंक निर्धारित हैं। 2×3=6 अंक
(iii) प्रश्न संख्या-11 तथा प्रश्न संख्या-12 में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न हेतु 15 अंक निर्धारित हैं। (प्रश्न 11 (क)-7 अंक, प्रश्न 11(ख)-7 अंक अथवा प्रश्न 12 15 अंक) 1×15=15 अंक
This question paper is divided in three Parts 'A', 'B' and 'C'.
Instructions for Part-A:
(i) Answer any two of Multiple choice type questions from (a), (b), (c), (d) of Question No. 1. Each question carries 2 marks. 2×2=4 Marks
(ii) Answer any two from (a), (b), (c) of Question No. 2. Each question carries 3 marks. 2×3=6 Marks
4
(iii) Answer any one of Question No. 3 and Question No. 4. Each question carries 15 marks. [Question No. 3(a)=7 and Question No. 3(b)=7 OR Question No. 4=15 marks] 1×15=15 Marks
(3) Instructions for Part-B:
(i) Answer any two of Multiple choice type questions from (a), (b), (c) of Question No. 5. Each question carries 2 marks. 2×2=4 Marks
(ii) Answer any two from (a), (b), (c) of Question No. 6. Each question carries 3 marks. 2×3=6 Marks
(iii) Answer any one of Question No. 7 and Question No. 8. Each question carries 10 marks. 1×10=10 Marks
(4) Instructions for Part-C:
(i) Answer any two of Multiple choice type questions from (a), (b), (c), (d) of Question No. 9. Each question carries 2 marks. 2×2=4 Marks
(ii) Answer any two from (a), (b), (c) of Question No. 10. Each question carries 3 marks. 2×3=6 Marks
5
(iii) Answer any one of Question No. 11 and Question No. 12. Each question carries 15 marks. [Question No. 11(a)=7 marks, Question No. 11(b)=7 marks OR Question No. 12=15 marks.] 1×15=15 Marks
खण्ड - क / PART-A
- क) जब श्वेत प्रकाश एक प्रिज्म पर आपतित होता है, तो किस रंग का विचलन अधिकतम होता है?
i) लाल
ii) हरा
iii) पीला
iv) बैंगनी
ख) एक दर्पण की वक्रता त्रिज्या 40 सेमी है। उसकी फोकस दूरी होगी -
i) 20 सेमी
ii) 40 सेमी
iii) 80 सेमी
iv) 160 सेमी
ग) बिजली के बल्ब का फिलामेंट बना होता है -
i) तांबे का
ii) टंगस्टन का
iii) नाइक्रोम का
iv) एल्यूमीनियम का
6
घ) चुम्बकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर कार्यकारी बल की दिशा ज्ञात करने के लिए नियम है -
i) ओम का नियम
ii) लेंज का नियम
iii) फ्लेमिंग के दायें हाथ का नियम
iv) फ्लेमिंग के बायें हाथ का नियम
a) When white light is incident on a prism which of the following colours is deviated most?
i) Red
ii) Green
iii) Yellow
iv) Violet
b) The radius of curvature of a mirror is 40 cm. Its focal length will be -
i) 20 cm
ii) 40 cm
iii) 80 cm
iv) 160 cm
c) The filament of an electric bulb is made up of -
i) Copper
ii) Tungsten
iii) Nichrome
iv) Aluminium
7
d) The law for finding the direction of force acting on a current carrying conductor in magnetic field is -
i) Ohm's law
ii) Lenz's law
iii) Fleming's right hand rule
iv) Fleming's left hand rule
- क) प्रिज्म द्वारा अपवर्तन समझाइये।
ख) मानव नेत्र के निकट बिन्दु और दूर बिन्दु में विभेद कीजिए।
ग) उत्तल लेंस द्वारा प्रतिबिम्ब निर्माण को दर्शाइये जब वस्तु प्रकाशिक केन्द्र व फोकस के मध्य हो।
a) Explain refraction through a prism.
b) Differentiate between near point and far point of a human eye.
c) Represent image formation by a convex lens when the object is placed between its focus and optical centre.
8
3. क) एक व्यक्ति 30 सेमी से अधिक दूर की वस्तुओं को नहीं देख सकता है। यह कौन-सा दृष्टिदोष है? इसके निवारण के लिए प्रयुक्त लेंस की प्रकृति और फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
अथवा
एक प्रकाश किरण माध्यम-1 से चलकर चित्रानुसार माध्यम-2 में प्रवेश करती है। [चित्र: माध्यम-1 (कोण 30°), माध्यम-2 (कोण 45°)] कौन सा माध्यम सघन है? माध्यम-1 के सापेक्ष माध्यम-2 का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए।
ख) किसी चालक तार का प्रतिरोध किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
अथवा
9
एक तार से 5 एम्पियर धारा प्रवाहित हो रही है। 10 मिनट में तार से कितना आवेश प्रवाहित होगा? तार से प्रति सेकंड प्रवाहित इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिए।
A person cannot see objects beyond 30 cm from his eyes. What is the defect of vision? Find the nature and focal length of the lens to correct this defect.
OR
A ray of light moving from Medium-I enters into Medium-II as shown in figure. Which of the two is denser medium? Calculate the refractive index of Medium-II with respect to Medium-I.
10
b) On what factors does the resistance of any conducting wire depend?
OR
Current of 5 A is flowing through a wire. How much charge will flow through this wire in 10 minutes? Calculate the number of electrons flowing per second through the wire.
- प्रत्यावर्ती धारा जनित्र के सिद्धांत, संरचना तथा क्रियाविधि का नामांकित सचित्र वर्णन कीजिए।
अथवा
विद्युत चुम्बकीय प्रेरण से क्या तात्पर्य है? फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण संबंधी प्रयोग समझाइये। प्रेरित धारा की दिशा ज्ञात करने वाले नियम लिखिए।
- Explain the principle, construction and working of an A.C. dynamo with the help of a labelled diagram.
OR
What is meant by electromagnetic induction? Explain Faraday's experiment related with electromagnetic induction. Write the law for finding the direction of induced current.
11
खण्ड - ख / PART - B
5. क) आवर्त सारणी में आवर्त के बायों तरफ से दायी तरफ चलने पर परमाणु क्रमांक -
i) बढ़ता है
ii) घटता है
iii) नियत रहता है
iv) पहले बढ़ता है फिर घटता है
ख) निम्न कौन-सा यौगिक अम्लीय प्रकृति का है?
i) CH3CHO
ii) CH3−CH3
iii) CH3COOH
iv) CH4
ग) विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र है -
i) Na2CO3⋅10H2O
ii) CaOCl2
iii) NaOH
iv) K2CO3
12
a) On moving from left to right in a period in periodic table, the atomic number -
i) increases
ii) decreases
iii) remains constant
iv) first increases then decreases
b) Which one of the following compounds is acidic in nature?
i) CH3CHO
ii) CH3−CH3
iii) CH3COOH
iv) CH4
c) The chemical formula of bleaching powder is -
i) Na2CO3⋅10H2O
ii) CaOCl2
iii) NaOH
iv) K2CO3
13
6. क) निम्नलिखित यौगिकों का संरचना सूत्र लिखिये :
i) ब्यूटेनोन
ii) 2-मेथिल प्रोपेनाल-1
ख) आधुनिक आवर्त नियम क्या है? आवर्त सारणी में कुल कितने आवर्त हैं?
ग) निम्न प्रत्येक यौगिक के दो उपयोग लिखिए :
i) बेकिंग सोडा
ii) सोडियम हाइड्रॉक्साइड
- a) Write down the structural formulae of the following compounds:
i) Butanone
ii) 2-Methyl propanol-1
b) What is modern periodic law? How many periods are there in the periodic table?
c) Write two uses of each of the following compounds:
i) Baking soda
ii) Sodium hydroxide
14
7. क) तत्त्व A का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 8, 1 है। आवर्त सारणी में तत्त्व A की आवर्त संख्या तथा वर्ग संख्या क्या होगी?
ख) निम्न रासायनिक अभिक्रिया को संतुलित कीजिए :
i) Cu2S+O2→Cu2O+SO2
ii) CO2+H2OSunlightChlorophyllC6H12O6+O2
- a) The electronic configuration of the element A is 2, 8, 8, 1. What will be the period number and group number of element A?
b) Balance the following reactions:
i) Cu2S+O2→Cu2O+SO2
ii) CO2+H2OSunlightChlorophyllC6H12O6+O2
15
8. क्या होता है जबकि (केवल अभिक्रिया लिखिए) -
i) सोडियम कार्बोनेट एसिटिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है?
ii) सोडियम हाइड्रॉक्साइड एसिटिक अम्ल के साथ अभिक्रिया करता है?
iii) सोडियम, एथिल एल्कोहल के साथ अभिक्रिया करता है?
iv) ऐसिटिक अम्ल के साथ एथिल एल्कोहल अभिक्रिया करता है?
v) एथिल एल्कोहल सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल के साथ 443 K पर गर्म किया जाता है?
अथवा
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए :
i) प्रतिस्थापन अभिक्रिया
ii) योगात्मक अभिक्रिया
iii) एस्टरीकरण
iv) सजातीय श्रेणी
16
What happens when (write only reaction) -
i) Sodium carbonate reacts with acetic acid?
ii) Sodium hydroxide reacts with acetic acid?
iii) Sodium reacts with ethyl alcohol?
iv) Acetic acid reacts with ethyl alcohol?
v) Ethyl alcohol is heated at 443 K with conc. sulphuric acid?
OR
Write short notes on the following:
i) Substitution reaction
ii) Addition reaction
iii) Esterification
iv) Homologous series
खण्ड - ग / PART - C
9. क) जल में घुलनशील विटामिन है -
i) विटामिन D
ii) विटामिन C
iii) विटामिन A
iv) विटामिन K
ख) बोमेन सम्पुट किसका भाग होता है?
i) उदर का
ii) यकृत का
iii) अग्न्याशय का
iv) वृक्क का
ग) आवृतबीजी पौधों में नर जनन अंग होते हैं -
i) जायांग
ii) पुमंग
iii) बीजांड
iv) पराग नलिका
17
घ) निम्नलिखित में से डार्विन के प्राकृतिक वरणवाद का सिद्धांत नहीं है -
i) जीवन संघर्ष
ii) योग्यतम की उत्तरजीविता
iii) अंगों का उपयोग और अनुपयोग
iv) नई जातियों की उत्पत्ति
a) Water soluble vitamin is -
i) Vitamin D
ii) Vitamin C
iii) Vitamin A
iv) Vitamin K
b) Bowman's capsule is the part of -
i) abdomen
ii) liver
iii) pancreas
iv) kidney
c) Male reproductive organ in angiospermic plant is -
i) gynoecium
ii) androecium
iii) ovule
iv) pollen tube
18
d) Which one of the following is not the principle of theory of natural selection of Darwin?
i) Struggle for existence
ii) Survival of the fittest
iii) Use and disuse of organs
iv) Origin of new species
- क) समयुग्मजी तथा विषमयुग्मजी में अंतर बताइए।
ख) नर तथा मादा मनुष्य में गुणसूत्रों की संख्या और प्रकार बताइए।
ग) मेंडल ने मटर के पौधे पर अपने प्रयोग के दौरान सात जोड़ी विपर्यासी लक्षणों को चुना। इसमें तने की लम्बाई तथा फली का रूप का प्रभावी तथा अप्रभावी लक्षण बताइये।
- a) Differentiate between homozygous and heterozygous.
b) Mention the number and types of chromosomes found in male and female humans.
c) Mendel conducted his experiment on pea plants having seven pairs of contrasting traits. Mention the dominant and recessive traits in length of stem and types of pod.
19
11. क) मनुष्य में किन्हीं दो लिंग सहलग्न रोग की व्याख्या कीजिए।
अथवा
ओपेरिन के जीवन की उत्पत्ति का जीव-रसायन उद्भव परिकल्पना को समझाइए।
ख) लैमार्कवाद की व्याख्या कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए :
i) यकृत के कार्य
ii) वसा में घुलनशील विटामिन्स
- a) Describe any two sex-linked diseases in man.
OR
Explain the hypothesis of biochemical origin of life propounded by Oparin.
b) Describe Lamarckism.
OR
Comment upon the following:
i) Functions of liver
ii) Fat soluble vitamins
20
12. अग्न्याशय द्वारा स्रावित होने वाले विभिन्न विकरों के कार्य समझाइए। मधुमेह बीमारी पर एक टिप्पणी लिखिए।
अथवा
श्वासोच्छ्वास तथा श्वसन में अन्तर बताइए। निश्वसन तथा निःश्वसन प्रक्रिया को विस्तार से समझाइये।
- Describe the functions of different enzymes secreted by pancreas. Add a note on diabetes mellitus also.
OR
Differentiate between breathing and respiration. Describe the mechanism of inspiration and expiration in detail.
[भाग 2: सामाजिक विज्ञान (825(IL))]
मुद्रित पृष्ठों की संख्या : 20
825(IL)
2021
सामाजिक विज्ञान
(Hindi and English Versions)
समय: 2 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
निर्देश: प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
- प्रश्नपत्र दो खण्डों 'क' एवं 'ख' में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड के प्रश्न एक साथ हल करना आवश्यक है।
- खण्ड 'क'
i) बहुविकल्पीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 1 से 6। 6 प्रश्नों में से 3 प्रश्न करें (प्रत्येक 2 अंक = 6 अंक)।
ii) अति लघु उत्तरीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 7 से 9। 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों को करें (प्रत्येक 3 अंक = 6 अंक)।
iii) लघु उत्तरीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 10 एवं 11। 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न को करें (प्रत्येक 6 अंक = 6 अंक)।
iv) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 12 एवं 13। 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न को करें (प्रत्येक 12 अंक = 12 अंक)।
v) मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न : प्रश्न संख्या 14। (5 अंक)
- खण्ड 'ख'
vi) बहुविकल्पीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 15 से 20 (6 अंक)।
vii) अति लघु उत्तरीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 21 से 23 (6 अंक)।
viii) लघु उत्तरीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 24 एवं 25 (6 अंक)।
ix) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : प्रश्न संख्या 26 एवं 27 (12 अंक)।
x) मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न : प्रश्न संख्या 28 (5 अंक)।
खण्ड क / PART- A (बहुविकल्पीय प्रश्न)
- "सत्याग्रह तो शुद्ध आत्मबल है।" यह कथन किसका है?
क) मोतीलाल नेहरू
ख) महात्मा गांधी
ग) सी०आर० दास
घ) बालगंगाधर तिलक
- 'आनन्दमठ' उपन्यास के लेखक कौन थे?
क) बंकिमचन्द्र चटर्जी
ख) रवीन्द्रनाथ टैगोर
ग) शरतचन्द्र चटर्जी
घ) सुभाषचन्द्र बोस
- सविनय अवज्ञा आन्दोलन कब चलाया गया था?
क) 1920 ई०
ख) 1927 ई०
ग) 1929 ई०
घ) 1930 ई०
- निम्नलिखित में से कौन-सा आन्दोलन गांधी जी ने नहीं चलाया?
क) असहयोग आन्दोलन
ख) खिलाफत आन्दोलन
ग) सविनय अवज्ञा आन्दोलन
घ) भारत छोड़ो आन्दोलन
- निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य संघीय राज्य नहीं है?
क) मणिपुर
ख) त्रिपुरा
ग) हिमाचल प्रदेश
घ) जम्मू-काश्मीर
- निम्नलिखित में से कौन-सा शासन का अंग नहीं है?
क) कार्यपालिका
ख) नगरपालिका
ग) न्यायपालिका
घ) विधायिका
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. 1789 में फ्रांस में किस प्रकार की शासन व्यवस्था थी? उसका विरोध क्यों हुआ? कोई एक कारण लिखिए।
8. लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में आर्थिक असमानता क्यों बढ़ती है? संक्षेप में लिखिए।
9. लोकतंत्र के समक्ष क्या चुनौतियाँ हैं? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
10. 1929 की आर्थिक मंदी का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए।
अथवा
इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को संक्षेप में लिखिए।
- लोकतांत्रिक शासन एक उत्तरदायी शासन होता है। उदाहरण देकर उत्तर लिखिए।
अथवा
लोकतंत्र शासन में पारदर्शिता आवश्यक है। क्यों? कारण लिखिए।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
12. संघीय व्यवस्था क्या है? भारत की संघीय व्यवस्था की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
जातिवाद क्या है? भारतीय लोकतंत्र में इसकी क्या भूमिका है?
- प्रौद्योगिकी ने वैश्वीकरण की प्रक्रिया को किस प्रकार उत्प्रेरित किया? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
अथवा
विश्व अर्थव्यवस्था क्या है? इसके क्या कारण हैं? किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए।
(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)
14. i) वह स्थान जहाँ सूती मिल श्रमिकों का सत्याग्रह हुआ।
ii) वह स्थान जहाँ जलियाँवाला बाग की घटना हुई।
iii) वह स्थान जहाँ दिसम्बर 1920 में काँग्रेस का अधिवेशन हुआ।
iv) वह स्थान जहाँ पूर्ण स्वराज की माँग का प्रस्ताव पारित हुआ।
v) वह स्थान जहाँ गांधी जी ने नमक बनाना प्रारम्भ किया।
खण्ड ख / PART-B (बहुविकल्पीय प्रश्न)
15. लेटेराइट मिट्टी का रंग होता है -
क) लाल
ख) काला
ग) पीला
घ) भूरा
- काली मिट्टी में उगाई जाने वाली मुख्य फसल है -
क) गेहूँ
ख) कपास
ग) मक्का
घ) बाजरा
- भारत में निम्न में से सर्वाधिक चाय उत्पादक राज्य कौन-सा है?
क) असम
ख) केरल
ग) तमिलनाडु
घ) पश्चिम बंगाल
- 'उपभोक्ता दिवस' के रूप में मनाया जाता है -
क) 24 मार्च को
ख) 24 मई को
ग) 24 सितम्बर को
घ) 24 दिसम्बर को
- विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय है -
क) वाशिंगटन में
ख) लन्दन में
ग) टोकियो में
घ) जेनेवा में
- निम्न में से सार्वजनिक क्षेत्र में कौन नहीं है?
क) रेलवे
ख) डाकघर
ग) सेल
घ) टिस्को
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
21. व्यक्तिगत संसाधन क्या हैं?
22. भारत की किन्हीं दो महत्वपूर्ण पेय फसलों के नाम लिखिए।
23. विदेशी व्यापार का मुख्य कार्य क्या है?
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
24. 'ऑपरेशन फ्लड' क्या है?
अथवा
उपभोक्ता का शोषण रोकने के कोई दो उपाय लिखिए।
- प्राकृतिक संसाधनों की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
अथवा
भारत की किसी एक खाद्य फसल का नाम लिखिए और उन क्षेत्रों का विवरण दें जहाँ इसका उत्पादन किया जाता है।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
26. कृषि उत्पादन में वृद्धि करने के लिए सरकार द्वारा क्या उपाय किये गये हैं?
अथवा
भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्वीकरण के सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभाव लिखिए।
- धान की खेती के लिए उपयुक्त भौगोलिक परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
अथवा
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के संरक्षण हेतु कौन-से उपाय किये जा सकते हैं?
(मानचित्र कार्य - प्रश्न 28)
i) गंगा नदी
ii) गेहूँ उत्पादक क्षेत्र
iii) चावल उत्पादक क्षेत्र
iv) नरोरा परमाणु केन्द्र
v) उत्तर रेलवे का मुख्यालय
[भाग 3: अंग्रेजी / English (817 (GV))]
817(GV) - 2021
ENGLISH
Time: 2 Hours 15 Mins. | Max Marks: 70
SECTION - A
- Read the following passage and answer the questions given below it:
"The major portion of my ashes should, however, be disposed of otherwise. I want these to be carried high up into the air in an aeroplane and scattered from that height over the fields where the peasants of India toil, so that they might mingle with the dust and soil of India and become an indistinguishable part of India."
a) Write the name of the lesson from which the above noted passage has been taken. Who is the author of the lesson?
b) Why did the author want the major portion of his ashes be scattered over the fields of India?
- Answer one of the following questions in about 60 words:
a) Why did Yudhishthira want Nakula to come back to life?
b) Who was Lencho? What circumstances forced him to write a letter to God?
- Answer two of the following questions in about 25 words each:
a) What did Socrates say to the judges in the court?
b) What does Pandit Nehru want India to get rid herself of?
c) Why did Lencho not want the rest of the money to be sent through mail?
- Match the words of List A with their meanings in List B:
List A: a) vast, b) admire, c) reputation, d) reluctant
List B: i) fame, ii) unwilling, iii) appreciate, iv) huge
- Read the following lines of poetry and answer the questions given below it:
"Let us, then, be up and doing,
With a heart for any fate;
Still achieving, still pursuing,
Learn to labour and to wait."
a) Write the name of the poet and the poem from which the above stanza has been taken.
b) Point out the rhyming words in the stanza.
- Give the central idea of one of the following poems:
a) The Fountain
b) The Village Song
OR
Write four lines from one of the poems given in your text-book.
- Answer two of the following questions in about 25 words each:
a) Why was Edison taken out of the school?
b) Why was Vikramaditya praised by one and all?
c) Why did Edison get a beating from his mother?
- Point out True and False in the following statements:
a) Edison was fond of making experiments.
b) Vikramaditya did not love justice.
c) As a child, Edison was not fond of asking questions.
d) The angel flew up into the sky, bearing the slab upon his head.
- Select the most suitable alternative:
a) King Vikramaditya was famous for: (i) cruelty and tyranny, (ii) love and affection, (iii) sincerity and honesty, (iv) justice and learning.
b) The judgment seat of Vikramaditya was found in: (i) Nalanda, (ii) Kushinagar, (iii) Ujjain, (iv) Patna.
c) During the first world war Edison made: (i) twenty war time inventions, (ii) ten war time inventions, (iii) forty war time inventions, (iv) thirty war time inventions.
d) When Edison tried his experiment on his servant girl: (i) she fell ill, (ii) she became unconscious, (iii) she fell on the ground, (iv) she started crying.
SECTION - B
10. Do as indicated against each of the following statements:
i) mother colourful me bag bought my a for. (Re-order into correct sentence)
ii) He did not do his work. (Change into passive voice)
iii) He said to me, "He will not go to school tomorrow". (Change into indirect speech)
iv) He ___ his home-work two days ago. (Use correct tense of 'complete')
- a) Choose the correct preposition: Seema has been living in Lucknow ___ 2010. (from, to, since, for)
b) Complete sentence: Work hard ___.
c) Complete spelling: c_rt_in
d) Punctuate: the great english poet milton was blind
- Translate into English:
"प्रत्येक मनुष्य को सदैव सत्य बोलना चाहिए। झूठ बोलना मानवता के विरुद्ध एक महान अपराध है। झूठ बोलना पारिवारिक एवं सामाजिक सौहार्द के लिए घातक है। सत्यता पारस्परिक सम्बन्धों को मजबूत करती है।"
- Write an application to the Principal for providing better games and sports facilities.
OR Write a letter to your friend inviting him to attend your birthday party.
- Write a composition (about 60 words) on:
a) My Mother, b) An Ideal Principal, c) An Indian Farmer
- Read the passage and answer questions:
"The Ganga is very useful for the country. It brings with it, rich soil from the mountains and spreads it on the land. It makes the land very fertile..."
a) How is Ganga useful for the country?
b) What can we learn from saints and holy persons?
[भाग 4: हिन्दी (801(GO))]
801(GO) - 2021
हिन्दी
समय : 2 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
- क) सही कथन पहचानकर लिखिए :
i) 'चतुरसेन शास्त्री' लब्धप्रतिष्ठ कवि थे।
ii) 'भूले-बिसरे चित्र' के लेखक भगवतीचरण वर्मा हैं।
iii) 'अपनी खबर' प्रसिद्ध यात्रा वृत्तान्त है।
iv) 'नीड़ का निर्माण' प्रसिद्ध नाटक है।
ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए :
i) त्रिवेणी, ii) अजातशत्रु, iii) खादी का अर्थशास्त्र, iv) साहित्य और कला
ग) किसी एक रिपोर्ताज लेखक का नाम लिखिए।
घ) 'मेरी कॉलेज डायरी' के रचनाकार का नाम लिखिए।
ङ) 'प्रतिशोध' किस विधा की रचना है?
- क) रीतिकाल के प्रमुख दो कवियों के नाम लिखिए।
ख) छायावादी युग की किन्हीं दो प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए।
ग) 'यामा' के रचयिता का नाम लिखिए।
- गद्यांशों के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
क) "बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिनके घड़ी भर के साथ से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है..."
ख) "भिन्न-भिन्न धर्मों के मानने वाले भी, जो सारी दुनिया के सभी देशों में बसे हुए हैं, यहाँ भी थोड़ी बहुत संख्या में पाये जाते हैं..."
- पद्यांशों की सन्दर्भ-सहित व्याख्या एवं काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए:
क) "ऊधौ मंन न भए दस बीस। एक हूतौ सो गयौ स्याम सँग, को अवराधे ईस..."
ख) "बढ़त-बढ़त संपति-सलिलु, मन सरोजु बढ़ि जाय..."
- क) जीवन-परिचय एवं रचना: (i) डॉ० भगवतशरण उपाध्याय, (ii) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, (iii) जयशंकर प्रसाद।
ख) कवि परिचय एवं रचना: (i) तुलसीदास, (ii) महादेवी वर्मा, (iii) मैथिलीशरण गुप्त।
- संस्कृत गद्यांश का सन्दर्भ सहित अनुवाद।
- क) कण्ठस्थ श्लोक लिखिए।
ख) संस्कृत में प्रश्नों के उत्तर।
- क) करुण अथवा हास्य रस की परिभाषा।
ख) रूपक अथवा उत्प्रेक्षा अलंकार।
ग) सोरठा अथवा रोला छन्द।
- व्याकरण (उपसर्ग, प्रत्यय, समास, तत्सम, पर्यायवाची)।
- सन्धि, रूप एवं धातु रूप।
- निबंध रचना (पर्यावरण प्रदूषण, छात्र और अनुशासन, क्रिकेट मैच, आदि)।
- पठित खण्डकाव्य (तुमुल, कर्ण, अग्रपूजा, कर्मवीर भरत, मेवाड़ मुकुट, मुक्तिदूत, जय सुभाष, मातृभूमि के लिए, ज्योति जवाहर) के आधार पर उत्तर।
ऊपर दिए गए पाठ में कुछ त्रुटियाँ हो सकती हैं। इसलिए कृपया नीचे दिए गए लिंक से PDF डाउनलोड करें और अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू करें।