PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER 2018 ALL SUBJECTS
U.P. BOARD CLASS 10 MATHEMATICS - 2018
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 गणित - 2018 822 (HZ) गणित (बीजगणित, वाणिज्यिक गणित, कराधान, सांख्यिकी, त्रिकोणमिति, ज्यामिति, निर्देशांक ज्यामिति एवं मेन्सुरेशन)
समयः तीन घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
निर्देशः प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
- इस प्रश्न-पत्र में कुल सात प्रश्न हैं।
- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के प्रारम्भ में उल्लेख कर दिया गया है कि उसके कितने खण्ड करने हैं।
- प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सम्मुख अंकित हैं।
- प्रथम प्रश्न से प्रारम्भ कीजिए और अंतिम प्रश्न तक करते जाइए। जो प्रश्न न आता हो उस पर समय नष्ट न कीजिए।
- यदि एक इकाई के लिये स्थान अपेक्षित है, तो उत्तर पुस्तिका के बाएं पृष्ठ पर कीजिए और फिर उसे बंद (✓) कर दीजिए। उस पर कोई हल न लिखिए।
- प्रश्नों के हल उत्तर पुस्तिका के दोनों ओर पृष्ठों पर लिखिए। प्रश्न संख्या 1 के अतिरिक्त सभी प्रश्नों के हल के क्रियापद लिखिए।
- रचना वाले प्रश्नों में रचना सम्बन्धित माप व रेखाएं न मिटाएं। रचना पद यदि पूछा गया है तो लिखिए।
- जिस प्रश्न के हल में चित्र खींचना आवश्यक हो, उसमें स्वच्छ एवं स्पष्ट चित्र अवश्य खींचिए अन्यथा उसके अभाव में हल अपूर्ण और अशुद्ध माना जायेगा।
1. सभी खण्ड कीजिए:
प्रत्येक खण्ड में प्रश्न के उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए है, जिनमें से केवल एक ही सही है। सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
(क) व्यंजक [1+yxyx−1] का मान होगा: (1) (i) -1 (ii) 0 (iii) 1 (iv) 2
(ख) tan(570∘) का मान होगा: (1) (i) −3 (ii) −31 (iii) 31 (iv) 3
(ग) चित्र में, यदि ∠SQR=65∘ और ∠RPQ=40∘ हो तो ∠QRS का माप होगा: (1) (i) 30∘ (ii) 45∘ (iii) 60∘ (iv) 75∘
(घ) सरल रेखा x+y=0 की लम्ब रेखा x-अक्ष के साथ कोण बनाती है: (1) (i) 30∘ (ii) 45∘ (iii) 60∘ (iv) 90∘
(ङ) एक बेलन और शंकु की ऊँचाइयाँ बराबर हैं और आधार की त्रिज्याएँ बराबर हैं। उनके आयतनों का अनुपात होगा: (1) (i) 1:3 (ii) 3:1 (iii) 2:3 (iv) 2:5
(च) रेखाओं x+y+1=0 तथा x+y+5=0 के बीच की दूरी होगी: (1) (1) 4 इकाई (2) 22 इकाई (3) 42 इकाई (4) 62 इकाई
2. सभी खण्ड कीजिए:
(क) व्यंजकों x3+x2+x+1 और x4−1 का महत्तम समापवर्तक ज्ञात कीजिए। (1)
(ख) सिद्ध कीजिए: (1)
tan2Asec2B−sec2Atan2B=tan2A−tan2B
(ग) चित्र में, वृत्त का केन्द्र O है। यदि ∠AOB=90∘ तथा ∠PBA=30∘ हो तो ∠PAO की माप ज्ञात कीजिए। (1)
(घ) एक गोले के आयतन और वक्र पृष्ठ के संख्यात्मक मान बराबर हैं। गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। (1)
3. सभी खण्ड कीजिए:
(क) सिद्ध कीजिए कि समीकरण (q−r)x2+(r−p)x+(p−q)=0 का एक मूल 1 है। समीकरण का दूसरा मूल भी ज्ञात कीजिए। (2)
(ख) यदि x1,x2,x3,…,xn प्रेक्षणों का समान्तर माध्य xˉ है तो प्रेक्षणों kx1,kx2,kx3,…,kxn के समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए जहाँ k=0। (2)
(ग) सिद्ध कीजिए: (2)
16sin10∘sin30∘sin50∘sin70∘=1
(घ) चित्र में, O वृत्त का केन्द्र है और AT वृत्त की स्पर्श रेखा है। यदि ∠BAT=60∘ तो x,y और z के मान ज्ञात कीजिए। (2)
4. सभी खण्ड कीजिए:
(क) एक व्यक्ति एक दुकान से Rs. 654 के मूल्य की कमीज खरीदता है। उसे 9% बिक्री कर अतिरिक्त देना है। वह दुकानदार से कमीज का मूल्य इतना कम करने के लिए अनुरोध करता है कि उसे बिक्रीकर सहित Rs. 654 देना पड़े। कमीज के मूल्य में आवश्यक कमी ज्ञात कीजिए। (2)
(ख) एक वृत्त की दो समान्तर जीवाएं AB=8 सेमी और CD=6 सेमी वृत्त के केन्द्र के एक ही तरफ स्थित हैं। यदि वृत्त की त्रिज्या 5 सेमी है तो जीवाओं के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। (2)
(ग) बिन्दु (3,5) से रेखा 3x+4y+2=0 पर खींचे गये लम्ब के पाद का निर्देशांक ज्ञात कीजिए। (2)
(घ) एक आयताकार कागज की लम्बाई और चौड़ाई क्रमशः 22 सेमी और 12 सेमी है। कागज को इसके लम्बाई और चौड़ाई के अनुरूप मोड़कर दो लम्ब वृत्तीय बेलन बनाये जाते हैं। बेलनों के आयतनों का अन्तर ज्ञात कीजिए। (2)
5. सभी खण्ड कीजिए:
(क) हल कीजिए: (4)
5(x+1)+5(2−x)=53+1
(ख) सिद्ध कीजिए: (4)
tan(45∘−2A)=1+sinAcosA
(ग) सिद्ध कीजिए कि किसी चक्रीय चतुर्भुज के अन्तः कोणों के अर्द्धकों द्वारा बना हुआ चतुर्भुज भी चक्रीय होता है। (4)
(घ) 14 सेमी त्रिज्या वाले धातु के एक गोले को पिघलाकर 3.5 सेमी आधार की त्रिज्या और 8 सेमी ऊँचाई वाले छोटे लम्ब वृत्तीय शंकु बनाये गये हैं। इस प्रकार बने शंकुओं की संख्या ज्ञात कीजिए। (4)
6. सभी खण्ड कीजिए:
(क) एक हवाई जहाज अपने निर्धारित समय से 30 मिनट बाद चलता है तथा 1500 किमी दूरी पर स्थित अपने गन्तव्य स्थान पर पहुँचने के लिए वह अपनी चाल में 250 किमी प्रति घण्टा वृद्धि कर देता है। विमान की मूल चाल ज्ञात कीजिए। (4)
(ख) वित्तीय वर्ष 2016-17 में एक वरिष्ठ नागरिक की मासिक आय Rs. 1,10,000 थी। उसने सामान्य भविष्य निधि में Rs. 10,000 प्रति माह और जीवन बीमा निगम में Rs. 12,000 अर्द्धवार्षिक प्रीमियम जमा किया था। उसने Rs. 10,000 का राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदा था। प्रधानमंत्री राहत कोष में भी उसने Rs. 20,000 दान दिया जिस पर 80G के अन्तर्गत 100% छूट प्राप्त करता है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के अन्तिम माह में दिये जाने वाले आयकर की गणना कीजिए, यदि वह Rs. 10,000 प्रतिमाह वित्तीय वर्ष के प्रथम 11 माह के लिये आयकर देता रहा हो। (4)
आयकर की गणना हेतु निम्नलिखित का प्रयोग कीजिए:
-
आयकर की दरें:
-
(1) Rs. 3,00,000 तक: कोई कर नहीं
-
(2) Rs. 3,00,001 से Rs. 5,00,000 तक: Rs. 3,00,000 से अधिक धन राशि का 10%
-
(3) Rs. 5,00,001 से Rs. 10,00,000 तक: Rs. 20,00,000 + Rs. 5,00,000 से अधिक धन राशि का 20%
-
(4) Rs. 10,00,000 से अधिक: Rs. 1,20,000 + Rs. 10,00,000 से अधिक धन राशि का 30%
-
छूट: धारा 80C के अन्तर्गत Rs. 1,50,000 की बचत आय कर मुक्त है।
-
अधिभार (शिक्षा उपकर): देय आयकर का 3%
(ग)
- संख्याएं 6, 8, 11, 12, 2x, 2x+10, 35, 42, 50 आरोही क्रम में लिखे गये है। यदि उनकी माध्यिका 25 हो तो x का मान कीजिए। (2)
- निम्नलिखित आंकड़ों से बहुलक ज्ञात कीजिए: (2)
| X |
3 |
4 |
5 |
6 |
7 |
8 |
| f |
1 |
3 |
7 |
5 |
2 |
2 |
(घ) रेखाओं ax+by=1 और bx+ay=1 के प्रतिच्छेद बिन्दु तथा मूल बिन्दु से होकर जाने वाली रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए। (4)
7. सभी खण्ड कीजिए:
(क) 8 मीटर ऊँचे एक मन्दिर के शीर्ष भाग पर एक पताका-दण्ड लगा है। मन्दिर के आधार से 16 मीटर दूर स्थित एक बिन्दु पर पताका-दण्ड द्वारा आन्तरिक कोण की स्पर्शज्या 81 है। पताका-दण्ड की लम्बाई दशमलव के द्वितीय स्थान तक शुद्ध ज्ञात कीजिए। (6)
अथवा
(1) यदि A+B+C=90∘ तो सिद्ध कीजिए: (3)
tanAtanB+tanBtanC+tanCtanA=1
(2) यदि A+B+C=180∘ तो सिद्ध कीजिए: (3)
cosA+cosB+cosC=1+4sin2Asin2Bsin2C
(ख) 5 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इसके केन्द्र से 13 सेमी बाह्य एक बिन्दु से दो स्पर्शियों की रचना कीजिए इनकी लम्बाई नापकर लिखिए। क्या वे समान हैं? जवाब के समर्थन में कारण लिखिए। सम्पूर्ण रचना पद भी लिखिए। (6)
अथवा
ΔABC की रचना कीजिए जिसमें AB=6 सेमी, ∠A=50∘ तथा ∠B=60∘। त्रिभुज के अन्तः वृत्त की रचना कीजिए तथा त्रिज्या नापकर लिखिये। सम्पूर्ण रचना विधि भी लिखिए। (6)
822 (IA) - 2018 MATHEMATICS / गणित
(केवल प्रश्न-पत्र)
1. सभी खण्ड कीजिए :
(क) व्यंजकों (x−2)(x+4)2 और (x−2)2 का महत्तम समापवर्तक होगा: (1) (i) (x+4)2 (ii) (x−2)2 (iii) (x−2)(x+4)2 (iv) (x−2)
(ख) संख्याओं 12, 20, 21, 29, 21, 29, 12, 29, 24 और 29 का बहुलक होगा: (1) (i) 29 (ii) 24 (iii) 21 (iv) 12
(ग) cos15∘+cos105∘ का मान है: (1) (i) 21 (ii) 21 (iii) 0 (iv) 23
(घ) दो वृत्त एक-दूसरे को अन्तः स्पर्श करते हैं। वृत्तों के केन्द्रों के बीच की दूरी 3 सेमी है। यदि एक वृत्त की त्रिज्या 2 सेमी है, तो दूसरे वृत्त की त्रिज्या होगी: (1) (i) 4 सेमी (ii) 5 सेमी (iii) 6 सेमी (iv) 7 सेमी
(ङ) बिन्दुओं (a,a2) और (b,b2) से होकर जाने वाली रेखा की प्रवणता होगी: (1) (i) 1 (ii) ab (iii) (a+b) (iv) −(a−b)
(च) चित्र में, वृत्त का केन्द्र O है। PA तथा PB वृत्त की स्पर्श-रेखाएँ हैं, जिनके स्पर्श बिन्दु क्रमशः A तथा B हैं। यदि ∠APB=50∘ है, तो ∠AOB की माप होगी: (1) (i) 100∘ (ii) 105∘ (iii) 120∘ (iv) 130∘
2. सभी खण्ड कीजिए :
(क) एक रेखा की प्रवणता −ab है तथा रेखा y-अक्ष पर धनात्मक दिशा में c अन्तः खंड काटती है। रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए। (1)
(ख) tan613π का मान ज्ञात कीजिए। (1)
(ग) अवरोही क्रम में व्यवस्थित संख्याओं 48, 44, 41, 36, (2x+8), (2x−6), 14, 11, 8, 6 की माध्यिका 25 है। x का मान ज्ञात कीजिए। (1)
(घ) यदि f(x)=x+1x2−4x+13, तो f(8) का मान ज्ञात कीजिए। (1)
3. सभी खण्ड कीजिए :
(क) सिद्ध कीजिए: (2)
cos(30∘−A)−sin(60∘−A)cos(60∘−A)+sin(30∘−A)=cotA
(ख) चित्र में, अर्धवृत्त का केन्द्र O तथा व्यास BC है। यदि ∠ABO=50∘, तो ∠OAC की माप ज्ञात कीजिए। (2)
(ग) रेखा x+y=9 का धनात्मक x-अक्ष से झुकाव तथा रेखा द्वारा y-अक्ष पर काटा गया अन्तः खंड ज्ञात कीजिए। (2)
(घ) एक लम्ब-वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठ 900 सेमी2 है तथा आधार की त्रिज्या 10 सेमी है। बेलन की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (2)
4. सभी खण्ड कीजिए :
(क) संजय एक साइकिल ₹ 3,528 में खरीदता है, जिसमें बिक्री कर सम्मिलित है। यदि साइकिल का अंकित मूल्य ₹ 3,360 हो, तो बिक्री कर की दर ज्ञात कीजिए। (2)
(ख) सिद्ध कीजिए: (2)
cotA−tanA=2cot2A
(ग) 3.5 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। वृत्त के केन्द्र से 7.5 सेमी की दूरी पर स्थित एक बिन्दु से वृत्त पर स्पर्श-रेखाओं की रचना कीजिए। (2)
(घ) एक लम्ब-वृत्तीय शंकु की ऊँचाई तथा त्रिज्या क्रमशः 15 सेमी और 8 सेमी हैं। शंकु का वक्र पृष्ठ ज्ञात कीजिए। (π=3.14 लीजिए) (2)
5. सभी खण्ड कीजिए :
(क) व्यंजकों x2+x−12, x2−9 और x2+8x+16 का लघुतम समापवर्त्य ज्ञात कीजिए। (4)
(ख) सिद्ध कीजिए: (4)
1−cotAtanA+1−tanAcotA=1+secAcscA
(ग) दो बिन्दुओं (6,4) और (4,4) को मिलाने वाले रेखाखंड का मध्य-बिन्दु P है। रेखा 3x−5y=4 के समान्तर एक रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए, जो बिन्दु P से होकर जाती है। (4)
(घ) वित्तीय वर्ष 2016-17 में एक व्यक्ति की वार्षिक आय ₹ 6,20,000 है (मकान किराया भत्ता छोड़कर)। वह अपने सामान्य भविष्य निधि खाते में ₹ 8,000 प्रति माह जमा करता है। वह अपने पी.पी.एफ. खाते में ₹ 80,000 जमा करता है। व्यक्ति द्वारा देय आय कर परिकलित कीजिए जबकि बचत पर छूट की अधिकतम सीमा ₹ 1,50,000 है।
आय कर की दरें निम्नवत् हैं:
-
(i) ₹ 2,50,000 तक: शून्य
-
(ii) ₹ 2,50,001 से ₹ 5,00,000 तक: ₹ 2,50,000 से अधिक आय का 10%
-
(iii) ₹ 5,00,001 से ₹ 10,00,000 तक: ₹ 25,000 + ₹ 5,00,000 से अधिक आय का 20% (इसके अतिरिक्त देय आय कर का 3% शिक्षा उपकर लगता है।) (4)
6. सभी खण्ड कीजिए:
(क) निम्नलिखित बारम्बारता सारणी से समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए: (4)
| वर्ग अन्तराल |
बारम्बारता |
| 0-10 |
12 |
| 10-20 |
18 |
| 20-30 |
24 |
| 30-40 |
15 |
| 40-50 |
11 |
(ख) 3.5 सेमी त्रिज्या के एक अर्धगोले पर एक शंकु के रूप में एक खिलौना है। खिलौने की सम्पूर्ण ऊँचाई 15.5 सेमी है। खिलौने का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (4)
(ग) भूमि के एक बिन्दु से एक 20 मी. ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन कोण क्रमशः 45∘ और 60∘ हैं। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (3=1.732) (4)
(घ) चित्र में, PQ वृत्त का व्यास है और O वृत्त का केन्द्र है। वृत्त पर स्थित एक बिन्दु A से खींची गई एक स्पर्श-रेखा PQ के बढ़े हुए भाग को बिन्दु R पर मिलती है। सिद्ध कीजिए कि: (4)
∠QAR=21(90∘−∠QRA)
7. सभी खण्ड कीजिए:
(क) सिद्ध कीजिए कि यदि एक समलम्ब की असमान्तर भुजाएँ समान हैं, तो वह समलम्ब एक चक्रीय चतुर्भुज होगा। (6)
अथवा
2 सेमी और 2.5 सेमी त्रिज्या के दो वृत्त खींचिए जिनके केन्द्रों के बीच की दूरी 7.5 सेमी है। इन वृत्तों की उभयनिष्ठ तिर्यक् स्पर्शियों की रचना कीजिए और उनकी लम्बाई मापिए। गणना द्वारा अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (6)
(ख) एक आयताकार खेत का विकर्ण उसकी छोटी भुजा से 30 मी. अधिक है। यदि बड़ी भुजा छोटी भुजा से 15 मी. अधिक हो, तो खेत की भुजाएँ ज्ञात कीजिए। (6)
अथवा
(i) द्विघात समीकरण 3x2−6x+2=0 के मूल ज्ञात कीजिए। (3) (ii) यदि द्विघात समीकरण ax2+bx+c=0 के मूल α और β हैं, तो व्यंजक α3+β3 का मान ज्ञात कीजिए। (3)
931 - SCIENCE / विज्ञान (2018 - 824 BL / DU)
824 (BL) - 2018 विज्ञान
खण्ड 'क'
-
(क) निम्नलिखित में से कौन सी सही नहीं है? (1) (i) प्रकाश विद्युत-चुम्बकीय तरंग है। (ii) प्रकाश सीधी रेखा में गति करता है। (iii) प्रकाश अनुप्रस्थ तरंग है। (iv) प्रकाश अनुदैर्ध्य तरंग है।
(ख) एक उत्तल लेंस की क्षमता 5 डाइऑप्टर है। तो इसकी फोकस दूरी है: (1) (i) +50 सेमी (ii) -50 सेमी (iii) +20 सेमी (iv) -20 सेमी
(ग) 'वेबर' किस राशि का मात्रक है? (1) (i) चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (ii) चुम्बकीय फ्लक्स (iii) चुम्बकीय फ्लक्स घनत्व (iv) विद्युत-क्षेत्र की तीव्रता
(घ) समान विद्युत शक्ति के 'तापदीप्त बल्ब' एवं 'हीटर' में से किसमें अधिक प्रकाश होगा? (1) (i) हीटर में (ii) बल्ब में (iii) दोनों में बराबर होगा (iv) दोनों में से किसी में भी अधिक हो सकता है।
-
(क) आपके घर के कुल विद्युत उपकरणों की शक्ति 5 किलोवाट है। यदि आपके घर की विद्युत् आपूर्ति 200 वोल्ट है, तो आपके घर के मेन के फ्यूज तार की रेटिंग (धारा का अधिकतम मान) क्या होनी चाहिए? (2)
(ख) प्रकाश के प्रकीर्णन से आप क्या समझते हैं? (2)
(ग) परिपथ में 3 ओम के प्रतिरोध से प्रवाहित धारा का मान ज्ञात कीजिए। (2)
-
(क) खगोलीय दूरदर्शी द्वारा, सुदूर किसी वस्तु के प्रतिबिम्ब को किरण आरेख द्वारा दिखाइए। इसकी आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र लिखिए। (4)
अथवा
15 सेमी फोकस दूरी वाले उत्तल लेंस से 20 सेमी की दूरी पर 10 सेमी लम्बी एक पेंसिल रखी है। लेंस द्वारा पेन्सिल के बने प्रतिबिम्ब की स्थिति तथा लम्बाई ज्ञात कीजिए। (4)
(ख) विद्युत् चुम्बकीय प्रेरण से सम्बंधित फैराडे के नियमों को लिखिए तथा इनके उपयोग बताइये। (4)
अथवा
अपने घर के परिपथ में विद्युत फ्यूज की उपयोगिता को समझाइये। विद्युत फ्यूज का तार सामान्य तार से कैसे भिन्न होता है? एम. सी. बी. को विद्युत फ्यूज पर वरीयता क्यों दी जाती है? (4)
-
उपयुक्त चित्र द्वारा एक विद्युत मोटर की कार्यविधि समझाइए एवं इसकी उपयोगिता समझाइए। (7)
अथवा
एक सेल के "विद्युत-वाहक बल" एवं "विभवांतर" में अंतर समझाइए। सीमित आंतरिक प्रतिरोध वाले सेल से जुड़े एक बाह्य प्रतिरोध के सिरों के बिच विभवांतर और धारा मापन के लिए यंत्रों की उचित स्थिति दिखाइए। एमीटर एवं वोल्टमीटर के बीच अंतर को भी समझाइए। (7)
खण्ड 'ख'
-
(क) आघातवर्धनीयता प्रदर्शित करता है: (1) (i) सल्फर (ii) आयोडीन (iii) फॉस्फोरस (iv) तांबा
(ख) परावर्तनी भट्टी का उपयोग होता है: (1) (i) प्रगलन में (ii) निस्तापन में (iii) बेसेमीकरण में (iv) अतिशीतलन में
(ग) CH3COCH3 का IUPAC नाम है: (1) (i) प्रोपेन (ii) ब्यूटेनोन (iii) प्रोपेनोन (iv) प्रोपेनल
-
(क) माइक्रोकॉस्मिक लवण को बनाने की एक विधि तथा एक रासायनिक गुण का रासायनिक समीकरण लिखिए। (2) (ख) एक विलयन में हाइड्रॉक्साइड आयन सांद्रण 1×10−10 मोल/लीटर है। इस विलयन का pH मान ज्ञात कीजिए। (2) (ग) कारण सहित समझाइये कि क्यों कॉपर सल्फेट के जलीय विलयन में लोहे की छड़ डालने पर विलयन का नीला रंग धीरे-धीरे गायब हो जाता है। (2)
-
(क) अमोनिया की (i) मर्क्युरस क्लोराइड, तथा (ii) क्लोरीन के आधिक्य के साथ अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखिए। (2) (ख) एथिल एल्कोहॉल को (i) एथिलीन, तथा (ii) सुक्रोज से प्राप्त करने के रासायनिक समीकरण लिखिए। (2)
-
एथिलीन प्राप्त (बनाने) की तीन विधियों तथा इसकी चार योगात्मक अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए। (7)
अथवा
साबुनीकरण की क्रिया को रासायनिक समीकरण देते हुए समझाइये। मृदु तथा कठोर साबुनों में विभेद बताइये। अच्छे साबुन की चार विशेषतायें बताइये तथा साबुन की सफाई प्रक्रिया को मिसेल अवधारणा के आधार पर समझाइये। (7)
खण्ड 'ग'
-
(क) मनुष्य में ग्रासनाल की लम्बाई होती है: (1) (i) 5-8 सेमी (ii) 25-30 सेमी (iii) 1.5 मीटर (iv) 15 फीट
(ख) लसिका में नहीं पायी जाती है: (1) (i) लाल रुधिर कणिकायें (ii) लिम्फोसाइट्स (iii) श्वेत रुधिराणु (iv) उत्सर्जी पदार्थ
(ग) क्लोरोप्लास्ट के ग्रैना में बनते हैं: (1) (i) ATP तथा NAD⋅2H (ii) ATP तथा ग्लूकोज (iii) ATP तथा NADP⋅2H (iv) उपयुक्त सभी
(घ) परिवार नियोजन की स्थायी विधि है: (1) (i) गर्भनिरोधक गोलियां (ii) निरोध का उपयोग (iii) वैसेक्टॉमी (iv) गर्भ समापन
-
(क) शुद्ध लम्बे एवं शुद्ध बौने पौधों के बीच एकसंकर संकरण का वर्णन कीजिए। (2) (ख) स्वपरागण के लिए आवश्यक अनुकूलन तथा इसके लाभ एवं हानियाँ समझाइये। (2) (ग) श्वसन और दहन में कोई चार अंतर लिखिए। (2)
-
(क) डार्विन के प्राकृतिक वरण के सिद्धांत के चार प्रमुख बिंदुओं को उदाहरणों सहित समझाइए। (4) अथवा जैव प्रौद्योगिकी क्या है? इसके कोई तीन महत्वपूर्ण उपयोग लिखिए।
(ख) मानव रक्त की संरचना एवं कार्यों का संक्षिप्त में विवरण कीजिए। (4) अथवा बीजों के अंकुरण तथा उनके अंकुरण के प्रकारों को उदाहरणों सहित लिखिए।
-
मनुष्य के वृक्क की नामांकित चित्रों सहित संरचना, कार्य तथा मूत्र निर्माण क्रियाविधि को समझाइए। (7) अथवा मनुष्यों पर धूम्रपान तथा मदिरापान के प्रभावों पर एक निबंध लिखिए।
824 (DU) - 2019 SCIENCE / विज्ञान
खण्ड 'क'
-
(क) 50 सेमी फोकस दूरी के अवतल लेंस की क्षमता है: (1) (i) -2D (ii) +2D (iii) -0.2D (iv) +0.2D
(ख) काँच का अपवर्तनांक न्यूनतम होता है: (1) (i) बैंगनी रंग के लिए (ii) पीले रंग के लिए (iii) हरे रंग के लिए (iv) लाल रंग के लिए
(ग) चुम्बकीय क्षेत्र का मात्रक है: (1) (i) वेबर/मीटर (ii) वेबर/मीटर$^2$ (iii) वेबर ⋅ मीटर (iv) वेबर
(घ) हीटर का तार बना होता है: (1) (i) ताँबे का (ii) पीतल का (iii) नाइक्रोम का (iv) लोहे का
-
(क) दूरदृष्टि दोष से क्या तात्पर्य है? (2) (ख) एक बल्ब पर 100 W,220 V लिखा है। इसका प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। (2) (ग) 5 सेमी फोकस दूरी के सरल सूक्ष्मदर्शी की आवर्धन क्षमता ज्ञात कीजिए। स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी है। (2)
-
(क) उत्तल दर्पण के सूत्र f1=u1+v1 का निगमन कीजिए। (4) अथवा पूर्ण आन्तरिक परावर्तन से आप क्या समझते हैं? अपवर्तनांक और क्रांतिक कोण के मध्य सम्बन्ध प्राप्त कीजिए।
(ख) समान्तर संयोजन में जोड़े गए दो प्रतिरोधों R1 और R2 के तुल्य प्रतिरोध का व्यंजक प्राप्त कीजिए। (4) अथवा 2 मी. लंबे चालक में 3 ऐम्पियर की विद्युत् धारा बहती है। चालक को 2.5 वेबर/मी.2 के चुम्बकीय क्षेत्र में 30∘ के कोण पर रखा जाता है। चालक पर लगने वाले चुम्बकीय बल की गणना कीजिए।
-
विद्युत् मोटर के सिद्धांत, संरचना और कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। (7) अथवा फैराडे के विद्युत्-चुम्बकीय प्रेरण के नियमों को लिखिए। 0.1 वर्ग मीटर तथा 100 फेरों वाली एक वृत्ताकार कुण्डली को 0.5 वेबर/मी.2 चुम्बकीय क्षेत्र में अभिलम्बवत् रखा जाता है। इसे 0.5 सेकण्ड के समय अन्तराल में चुम्बकीय क्षेत्र से बाहर कर दिया जाता है। उत्पन्न प्रेरित विद्युत्-वाहक बल (emf) की गणना कीजिए।
खण्ड 'ख'
-
(क) ऐसीटिक अम्ल का I.U.P.A.C. नाम है: (1) (i) ऐसीटिक अम्ल (ii) एथानॉइक अम्ल (iii) प्रोपेनॉइक अम्ल (iv) मेथैनॉइक अम्ल
(ख) ताम्र ग्लान्स का रासायनिक सूत्र है: (1) (i) Cu2S (ii) Cu2O (iii) CuFeS2 (iv) CuCO3
(ग) प्राकृतिक गैस का प्रमुख अवयव है: (1) (i) मेथैन (ii) एथेन (iii) प्रोपेन (iv) ब्यूटेन
-
(क) एक विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता 10−9 M है। इस विलयन का pH मान परिकलित कीजिए तथा बताइए कि विलयन अम्लीय है या क्षारीय। (2) (ख) मिश्रधातु क्या है? कॉपर की एक महत्त्वपूर्ण मिश्रधातु का नाम, संघटन व उपयोग बताइए। (2) (ग) क्या होता है जब (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए): (2) (i) अमोनियम क्लोराइड (नौसादर) को बुझे चूने के साथ गर्म करते हैं? (ii) कॉपर को सान्द्र गन्धक अम्ल के साथ गर्म करते हैं?
-
(क) आधुनिक आवर्त नियम क्या है? दीर्घाकार आवर्त सारणी की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। (3) अथवा निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए: (i) डॉबेराइनर का त्रिक सिद्धान्त (ii) न्यूलैण्ड का अष्टक सिद्धान्त
(ख) सजातीय श्रेणी की परिभाषा दीजिए। इसे एक उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (4)
-
क्या होता है जब (केवल रासायनिक समीकरण लिखिए): (7) (i) एथिलीन बेयर अभिकर्मक के साथ अभिक्रिया करता है? (ii) सोडियम ऐसीटेट को सोडा लाइम के साथ गर्म किया जाता है? (iii) एथिलीन सल्फर मोनोक्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है? (iv) एथिल ब्रोमाइड जलीय KOH से क्रिया करता है? अथवा निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए: (i) समूह या मूलक (ii) साबुन (iii) बहुलकीकरण (iv) श्मिट अभिक्रिया
खण्ड 'ग'
-
(क) केन्द्रक का निर्माण होता है: (1) (i) DNA से (ii) प्रोटीन से (iii) RNA से (iv) न्यूक्लियोप्रोटीन से
(ख) लामार्कवाद का मुख्य आधार है: (1) (i) जीवन संघर्ष (ii) प्राकृतिक वरण (iii) योग्यतम की उत्तरजीविता (iv) उपार्जित लक्षणों की वंशागति
(ग) निषेचन के दौरान, परागकण से निकलने वाली पराग नलिका सामान्यतः किसके द्वारा बीजाण्ड में प्रवेश करती है? (1) (i) अध्यावरण (ii) बीजाण्डकाय (iii) निभागी (iv) अण्डद्वार
(घ) कैल्शियम तथा फॉस्फोरस के उपापचय के नियंत्रण हेतु हॉर्मोन स्रावित होता है: (1) (i) पैराथाइरॉइड (ii) थाइरॉइड (iii) पिट्यूटरी (iv) अग्न्याशय
-
(क) मनुष्य में पाए जाने वाले दाँतों के प्रकार तथा उनके कार्यों का वर्णन कीजिए। (2) (ख) विटामिन के प्रकार लिखिए तथा उनके नामों का भी उल्लेख कीजिए। (2) (ग) पादपों में जल एवं खनिज तथा खाद्य उत्पादों के संवहन हेतु पाई जाने वाली वाहिकाओं का वर्णन कीजिए तथा उनके नाम बताइए। (2)
-
(क) वाष्पोत्सर्जन की परिभाषा लिखिए तथा उसको प्रभावित करने वाले केवल चार कारकों का उल्लेख कीजिए। (4) अथवा गैसीय अवस्था में पाए जाने वाले पादप हॉर्मोन का नाम बताइए तथा इसके दो प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
(ख) स्वपरागण तथा परपरागण में दो-दो अंतर स्पष्ट कीजिए तथा एक-एक उदाहरण दीजिए। (4) अथवा लक्षणप्ररूप तथा जीनप्ररूप में अंतर स्पष्ट कीजिए।
-
मेंडल द्वारा प्रतिपादित पृथक्करण नियम को उपयुक्त उदाहरणों की सहायता से समझाइए। (7) अथवा लिंग-सहलग्न रोग किसे कहते हैं? मनुष्य में वर्णान्धता की वंशागति को समझाइए।
932 - SOCIAL SCIENCE / सामाजिक विज्ञान (2018 - 825 JG / JI / JK)
825 (JG) - 2018 सामाजिक विज्ञान
खण्ड - "क"
-
इंग्लैण्ड की गौरवपूर्ण क्रान्ति किस राजा के समय में हुई? (1) (अ) जेम्स प्रथम (ब) जेम्स द्वितीय (स) चार्ल्स प्रथम (द) हेनरी द्वितीय
-
'स्पिरिट ऑफ लॉज' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? (1) (अ) रूसो (ब) लॉक (स) मॉन्टेस्क्यू (द) मैकियावली
-
विश्व मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है? (1) (अ) 5 सितम्बर (ब) 2 अक्टूबर (स) 10 दिसम्बर (द) 14 नवम्बर
-
फ्रांस की क्रान्ति का तात्कालिक कारण था: (1) (अ) स्टेट्स जनरल का अधिवेशन (ब) दार्शनिकों की भूमिका (स) आर्थिक तंगी (द) सम्राट की निरंकुशता
-
गुट-निरपेक्ष आन्दोलन का सर्वप्रथम शिखर सम्मेलन किस नगर में हुआ था? (1) (अ) नई दिल्ली (ब) काहिरा (स) बेलग्रेड (द) जकार्ता
-
भारत के संघीय व्यवस्थापिका का नाम है: (1) (अ) संसद (ब) लोकसभा (स) विधान मण्डल (द) राज्यसभा
-
भारत की विदेश नीति की कोई दो विशेषताएँ लिखिए। (2)
-
भारत के किन्हीं चार राज्यों के नाम लिखिए, जहाँ विधान परिषद् है। (2)
-
द्वितीय विश्व युद्ध के किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए। (2)
-
फ्रांस की क्रान्ति के दो प्रमुख परिणामों का उल्लेख कीजिए। (3) अथवा रूस की क्रान्ति के सामाजिक एवं आर्थिक कारण क्या थे?
-
विधान परिषद् के सदस्यों की योग्यताओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए। (3) अथवा लोकसभा के किन्हीं तीन कार्यों का उल्लेख कीजिए।
-
भारत के नागरिकों के मौलिक अधिकारों तथा राज्य के नीति निदेशक तत्त्वों में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (6) अथवा राष्ट्र संघ की असफलता के कारणों का विवेचन कीजिये।
-
महात्मा गांधी द्वारा चलाये गए किन्हीं तीन आन्दोलनों का वर्णन कीजिए। (6) अथवा राजा राममोहन राय कौन थे? उन्हें आधुनिक भारत का जनक क्यों कहा जाता है?
खण्ड - "ख"
-
निम्नलिखित में से कौन राज्य म्यांमार की सीमा रेखा पर स्थित नहीं है? (1) (अ) नागालैण्ड (ब) मिजोरम (स) मेघालय (द) अरुणाचल प्रदेश
-
विकसित देश नहीं है: (1) (अ) जापान (ब) चीन (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) कनाडा
-
नवीनतम पर्वतश्रेणी है: (1) (अ) नीलगिरि (ब) सतपुड़ा (स) शिवालिक (द) विन्ध्य की पहाड़ियाँ
-
सन् 2011 में भारत की जनसंख्या थी: (1) (अ) 122.01 करोड़ (ब) 121.08 करोड़ (स) 121.03 करोड़ (द) 123.01 करोड़
-
आर्थिक नियोजन का लक्ष्य है: (1) (अ) प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि करना (ब) आर्थिक प्रतियोगिता में वृद्धि करना (स) जीवन प्रत्याशा में वृद्धि करना (द) संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना
-
मैंगनीज़ आवश्यक है: (1) (अ) ताँबा उद्योग के लिए (ब) लौह-इस्पात उद्योग के लिए (स) एल्युमिनियम उद्योग के लिए (द) इनमें से किसी के लिए नहीं
-
विकसित और विकासशील देशों के अन्तर को स्पष्ट कीजिए। (2)
-
लगान को परिभाषित कीजिए। (2)
-
विदेशी व्यापार से आप क्या समझते हैं? (2)
-
भारत को जनसंख्या के आधार पर बाँटिए और उनमें से किसी एक का वर्णन कीजिए। (3) अथवा भारत में जनसंख्या नियन्त्रण के तीन उपायों का उल्लेख कीजिए।
-
आर्थिक नियोजन के किन्हीं तीन महत्त्वों पर प्रकाश डालिए। (3) अथवा भारत में आयात एवं निर्यात की तीन-तीन वस्तुओं का उल्लेख कीजिए।
-
गंगा के मैदानी भाग का वर्णन (अ) स्थिति एवं विस्तार, (ब) सहायक नदियाँ, (स) प्रमुख फसलें शीर्षकों में कीजिए। (6) अथवा भारत के पूर्वी तटीय भाग का वर्णन कीजिए।
-
विनिमय को परिभाषित कीजिए और उसके विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए। (6) अथवा बाजार से आप क्या समझते हैं? बाजार के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
825 (JI) - 2018 सामाजिक विज्ञान
खण्ड 'क'
-
'मोनालिसा' का चित्रकार था: (1) (क) माइकल एंजिलो (ख) राफेल (ग) जाफरे चासर (घ) लियोनार्डो द विंची
-
फ़्रांस की क्रांति हुई: (1) (क) 1786 ई. में (ख) 1788 ई. में (ग) 1789 ई. में (घ) 1790 ई. में
-
ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की थी? (1) (क) दयानन्द सरस्वती (ख) रामकृष्ण परमहंस (ग) स्वामी विवेकानन्द (घ) राजा राममोहन राय
-
'डिस्कवरी ऑफ इण्डिया' पुस्तक का लेखक कौन है? (1) (क) जवाहर लाल नेहरू (ख) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद (ग) सुभाष चन्द्र बोस (घ) महात्मा गाँधी
-
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? (1) (क) प्रधानमंत्री (ख) राष्ट्रपति (ग) विधि मंत्री (घ) उपराष्ट्रपति
-
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है? (1) (क) हेग (ख) न्यूयार्क (ग) पेरिस (घ) लन्दन
-
पंचशील के दो सिद्धान्तों का उल्लेख करें। (2)
-
काकोरी काण्ड कब और कहाँ घटित हुआ? (2)
-
दक्षेस (सार्क) की स्थापना कब और क्यों हुई? (2)
-
इटली के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तीन नेताओं के नाम लिखिए। (3) अथवा राज्यपाल के तीन कार्यों का उल्लेख कीजिए।
-
अमेरिका की क्रांति के तीन कारण लिखिए। (3) अथवा संयुक्त राष्ट्र संघ के तीन प्रमुख अंगों के नाम लिखिए।
-
19वीं शताब्दी के भारतीय पुनर्जागरण में राजा राममोहन राय के योगदान की विवेचना कीजिए। (6) अथवा सविनय अवज्ञा आन्दोलन और भारत छोड़ो आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करें।
-
लोकसभा अध्यक्ष के कार्यों एवं शक्तियों का वर्णन कीजिए। (6) अथवा विधानसभा के संगठन तथा उसके अधिकारों की विवेचना कीजिए।
खण्ड 'ख'
-
हीराकुण्ड बाँध किस राज्य में स्थित है? (1) (अ) गुजरात (ब) आन्ध्र प्रदेश (स) ओडिशा (द) महाराष्ट्र
-
गंगा का उद्गम स्थल कहाँ है? (1) (अ) मानसरोवर झील (ब) गोमुख-हिमनद (स) गंगोत्री (द) यमुनोत्री
-
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात है: (1) (अ) 943 (ब) 980 (स) 890 (द) 1012
-
निम्नलिखित में से कौन एक विकसित देश नहीं है? (1) (अ) नार्वे (ब) ब्राजील (स) कनाडा (द) फ्रान्स
-
'योजना आयोग' के स्थान पर किस आयोग का गठन वर्ष 2015 में किया गया? (1) (अ) वाणिज्य आयोग (ब) नीति आयोग (स) वित्त आयोग (द) सूचना आयोग
-
भारत प्रमुख निर्यातक है: (1) (अ) खनिज तेल (ब) जूट के सामान (स) मशीन (द) रसायन
-
जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की विवेचना कीजिए। (2)
-
भारत के विदेशी व्यापार की किन्हीं दो अभिनव प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए। (2)
-
भारतीय रिजर्व बैंक के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख कीजिए। (2)
-
जनसंख्या वृद्धि की किन्हीं तीन समस्याओं की विवेचना कीजिए। (3) अथवा सूती वस्त्र उद्योग के स्थानीकरण के किन्हीं तीन कारकों को स्पष्ट कीजिए।
-
विनिमय को परिभाषित कीजिए एवं इसके किन्हीं दो लक्षणों की विवेचना कीजिए। (3) अथवा भूमि को परिभाषित कीजिए एवं उसकी किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
-
आपदा से आप क्या समझते हैं? बाढ़ आपदा की समस्या के समाधान के लिए चार सुझाव दीजिए। (6) अथवा बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के छः उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
-
भारतीय कृषि के पिछड़ेपन के किन्हीं छः कारणों की विवेचना कीजिए। (6) अथवा कुटीर एवं लघु उद्योग में अन्तर बताइए तथा कुटीर उद्योग के विकास के लिए चार सुझाव दीजिए।
930 - HOME SCIENCE / गृह विज्ञान (2018 - 823 DO)
-
(क) एक स्वस्थ व्यक्ति 1 मिनट में कितनी बार सांस लेता है? (1) (i) 25-30 बार (ii) 20-25 बार (iii) 15-18 बार (iv) 5-10 बार
(ख) जल का रासायनिक सूत्र है: (1) (i) H2O2 (ii) HO2 (iii) 2HO (iv) H2O
(ग) बर्फ की टोपी का प्रयोग कब होता है? (1) (i) ठंड लगने पर (ii) तीव्र ज्वर में (iii) हड्डी टूटने पर (iv) इनमें से सभी
(घ) मच्छरों से कौन-सा रोग फैलता है? (1) (i) हैजा (ii) तपेदिक (iii) मलेरिया (iv) पीलिया
-
(क) प्रेशर कुकर में खाना शीघ्र क्यों पक जाता है? (2) (ख) बचत से आप क्या समझती हैं? बचत से लाभ लिखिए। (2) (ग) देशी शैली एवं विदेशी शैली के रसोईघर में क्या अन्तर है? (2) (घ) सजावट किसे कहते हैं? सजावट के साधन लिखिए। (2) (ङ) निःसंक्रमण से आप क्या समझती हैं? दो निःसंक्रामक पदार्थों के नाम लिखिए। (2)
-
(क) आय के साधन लिखिए। (