Previous Year Question Paper -UP Board Class 10th All subject -year 2014
1. गणित (Mathematics) - सेट 1 (822 BY)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
1. सभी खण्ड कीजिए। प्रत्येक खण्ड में उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से केवल एक सही है। सही विकल्प छाँटकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(क) 10x−14y50x2−98y2 का सरलतम मान होगा— (i) 5x−7y (ii) 5x+7y (iii) 2(5x+7y) (iv) 5(x−y)
+ 4
(ख) cos70∘sin20∘ का मान होगा— (i) 1 से अधिक (ii) 1 (iii) 0 (iv) 1 से कम
+ 4
(ग) 1 से 10 तक की धनात्मक विषम संख्याओं का समान्तर माध्य होगा— (i) 2 (ii) 3 (iii) 4 (iv) 5
+ 4
(घ) धारा 80G के अन्तर्गत छूट अनुमत्य है— (i) राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र (ii) राष्ट्रीय सुरक्षा कोष (iii) सामान्य भविष्य निधि (iv) जीवन बीमा प्रीमियम
+ 4
(ङ) चित्र में, AB वृत्त का व्यास है तथा O वृत्त का केन्द्र है। यदि ∠COB=50∘ तो ∠CAB का मान होगा— (i) 20∘ (ii) 25∘ (iii) 40∘ (iv) 60∘
+ 4
(च) यदि x+x1=7 तो x2+x21 का मान होगा— (i) 47 (ii) 49 (iii) 51 (iv) 50
+ 4
2. सभी खण्ड कीजिए-
(क) यदि द्विघात समीकरण x2+kx+3=0 का एक मूल 1 हो तो k का मान ज्ञात कीजिए।
(ख) यदि sinθ=53 तो tanθ का मान ज्ञात कीजिए।
(ग) देवेश ने एक डिजिटल कैमरा 6,000 रु० में खरीदा और 7% लाभ पर बेचा। डिजिटल कैमरे का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
(घ) यदि 27, 23, x−4, x+4, 15, 3 और 7 का समान्तर माध्य 15 हो, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
3. सभी खण्ड कीजिए-
(क) रेखा 3x+4y=12 द्वारा अक्षों पर कटे अन्तः खण्डों की मापें ज्ञात कीजिए।
(ख) सिद्ध कीजिए कि वृत्त की जीवा के मध्य-बिन्दु को केन्द्र से मिलाने वाली रेखा जीवा पर लम्ब होती है।
(ग) tan(313π) का मान ज्ञात कीजिए।
(घ) समान आधार की त्रिज्या के दो बेलनों की ऊँचाइयों में 3:2 का अनुपात है। इनके वक्रपृष्ठों में अनुपात ज्ञात कीजिए।
4. सभी खण्ड कीजिए-
(क) रेखा 3x−4y+8=0 पर लम्ब, रेखा की प्रवणता ज्ञात कीजिए।
(ख) 1+tan215∘2tan15∘ का मान ज्ञात कीजिए।
(ग) चित्र में, वृत्त का केन्द्र O है और TPQ स्पर्श रेखा है। यदि ∠RPQ=50∘, तो ∠PSR का मान ज्ञात कीजिए।
(घ) एक शंकु की ऊँचाई तथा आधार का व्यास क्रमशः 12 सेमी एवं 18 सेमी है। इसकी तिर्यक ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
5. सभी खण्ड कीजिए-
(क) सिद्ध कीजिए : cos4A=1−8sin2A+8sin4A
(ख) यदि मूल बिन्दु से उस रेखा पर जो अक्षों से a और b का अन्तः खण्ड काटती है, डाले गये लम्ब की लम्बाई p है तो सिद्ध कीजिए : p21=a21+b21
(ग) निम्नलिखित बारम्बारता बंटन से माध्यिका ज्ञात कीजिए :
|
वर्ग अन्तराल
|
0–10
|
10–20
|
20–30
|
30–40
|
40–50
|
|
बारम्बारता
|
6
|
9
|
12
|
8
|
15
|
(घ) वित्तीय वर्ष 2013-14 में X की वार्षिक आय 6,20,000 रु० है (मकान किराया भत्ता छोड़कर)। वह अपने सामान्य भविष्य निधि खाते में 8,000 रु० प्रति माह जमा करता है। वह अपने पी०पी०एफ० खाते में 80,000 रु० जमा करता है। X द्वारा देय आयकर की गणना कीजिए जबकि बचत पर छूट की अधिकतम सीमा रु० एक लाख है।
6. सभी खण्ड कीजिए-
(क) सिद्ध कीजिए कि किसी वृत्त में केन्द्र से बराबर दूरी पर स्थित जीवाएँ आपस में बराबर होती हैं।
(ख) यदि Ax+By=C तथा xcosα+ysinα=p एक ही रेखा को निरूपित करें तो p का मान ज्ञात कीजिए।
(ग) एक लम्बवृत्तीय शंकु की तिर्यक ऊँचाई 13 सेमी तथा सम्पूर्ण पृष्ठ 90$\pi$ वर्ग सेमी है। इसके आधार की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
(घ) क्षैतिज तल पर स्थित बिन्दु से उसी तल पर खड़े एक ऊर्ध्वाधर मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 15∘ है। मीनार की ओर 80 मीटर चलने पर उन्नयन कोण 30∘ हो जाता है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
7. सभी खण्ड कीजिए-
(क) समीकरण हल कीजिए:
(x+1x−1)4−13(x+1x−1)2+36=0
अथवा
दो अंकों की एक संख्या में अंकों का जोड़ 12 है। अंकों के स्थान बदलने पर प्राप्त संख्या दी गई संख्या से 18 अधिक है। संख्या ज्ञात कीजिए।
(ख) एक चक्रीय चतुर्भुज ABCD की रचना कीजिए जिसमें AB=4.0 सेमी, BC=5.0 सेमी, AC=6.0 सेमी तथा CD=4.0 सेमी हैं।
अथवा
दो वृत्त जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 2.0 सेमी तथा 3.5 सेमी हैं और उनके केन्द्रों के बीच की दूरी 7.0 सेमी है। इन वृत्तों की उभयनिष्ठ अनुस्पर्शी रेखाएँ खींचिए। उनकी मापें ज्ञात कीजिए।
2. गणित (Mathematics) - सेट 2 (822 BZ)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
1. सभी खण्ड कीजिए:
(क) यदि p=x−x1 तो p2 का मान होगा—
(i) x+x1
(ii) x1−x
(iii) x1−x2
(iv) x2−1x
(ख) secθ⋅cosecθ⋅tanθ का मान होगा—
(i) sec2θ
(ii) cosec2θ
(iii) cos2θ
(iv) cosθ
(ग) यदि संख्याओं 2, 5, 6, 7 और x का समान्तर माध्य 5 है, तो x का मान होगा—
(i) 7
(ii) 6
(iii) 5
(iv) 3
(घ) चित्र में, ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज इस प्रकार है कि विकर्ण AC वृत्त का व्यास है। भुजाएँ AB और DC बढ़ाए जाने पर E बिन्दु पर मिलती हैं। यदि ∠BAD=60∘ तो ∠AEC का मान होगा—
(i) 15∘
(ii) 30∘
(iii) 45∘
(iv) 60∘
(ङ) cos215∘−sin215∘ का मान होगा—
(i) 1
(ii) 23
(iii) 21
(iv) 32
(च) चित्र में O वृत्त का केन्द्र है तथा TPT′ वृत्त की बिन्दु P पर स्पर्श रेखा है। यदि ∠QPT′=65∘, तो ∠POQ की माप होगी—
(i) 125∘
(ii) 130∘
(iii) 135∘
(iv) 140∘
2. सभी खण्ड कीजिए :
(क) समीकरण x2+x+41=0 को हल कीजिए।
(ख) सिद्ध कीजिए: sec2θ+cosec2θ=(tanθ+cotθ)2
(ग) संख्याओं 23, 14, 10, 12, 11, 12, 23, 20, 18, 12, 10, 12 और 23 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
(घ) sin2(90∘+θ)+cos2(90∘−θ) का मान ज्ञात कीजिए।
3. सभी खण्ड कीजिए:
(क) यदि समान ऊँचाई वाले लम्ब वृत्तीय शंकुओं के आधारों की त्रिज्याएँ 4:7 के अनुपात में हैं, तो उनके आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
(ख) रेखा के समीकरण x3+y=5 को xcosα+ysinα=p के रूप में परिवर्तित कीजिए और p तथा α के मान ज्ञात कीजिए।
(ग) एक मोटर साइकिल का अंकित मूल्य 34,000 रु० है। यदि बिक्री कर की दर 8% हो, तो मोटर साइकिल का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
(घ) निम्नलिखित बारम्बारता बंटन से माध्यिका ज्ञात कीजिए:
|
चर
|
10
|
20
|
30
|
40
|
50
|
|
बारम्बारता
|
1
|
3
|
7
|
9
|
15
|
4. सभी खण्ड कीजिए :
(क) सिद्ध कीजिए:
sinA−cosAsinA+cosA=1−sin2A1+sin2A
(ख) निम्नलिखित बारम्बारता बंटन से समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए:
|
वर्ग-अन्तराल
|
10–15
|
15–20
|
20–25
|
25–30
|
30–35
|
35–40
|
|
बारम्बारता
|
10
|
12
|
16
|
24
|
12
|
6
|
(ग) एक गेंद का पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 14 सेमी है।
(घ) बिन्दु (a,b) से जाने वाली एक रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए जिसकी प्रवणता ab है।
5. सभी खण्ड कीजिए:
(क) पीतल की एक बेलनाकार खोखली नली 21 सेमी लम्बी है। इसके बाह्य और अन्तः व्यास क्रमशः 10 सेमी और 6 सेमी हैं। नली को बनाने में लगे हुए पीतल का आयतन ज्ञात कीजिए।
(ख) एक त्रिभुज ABC खींचिए जिसमें AB=4.5 सेमी, BC=6.0 सेमी और CA=6.5 सेमी। त्रिभुज के परिवृत्त की रचना कीजिए।
(ग) व्यंजकों 10(16x4−y4) और 6(8x3−y3) का म० स० ज्ञात कीजिए।
(घ) एक मीनार AB के आधार से a मीटर और b मीटर की दूरी पर, मीनार के आधार से जाने वाली एक ही रेखा में स्थित बिन्दुओं क्रमशः C और D से मीनार के ऊपरी सिरे के उन्नयन कोण कोटिपूरक हैं। सिद्ध कीजिए कि मीनार की ऊँचाई ab मीटर है।
6. सभी खण्ड कीजिए:
(क) सिद्ध कीजिए:
1−cos4θ+sin4θ1+cos4θ+sin4θ=cot2θ
(ख) वित्तीय वर्ष 2013-2014 में हर्ष की वार्षिक आय 4,50,000 रु० है (मकान किराया भत्ता छोड़कर)। वह अपने सामान्य भविष्य निधि खाते में 6,000 रु० प्रतिमाह जमा करता है। 50,000 रु० का वह राष्ट्रीय बचत पत्र भी खरीदता है। हर्ष द्वारा दिये गये आयकर की गणना कीजिए जबकि बचत पर छूट की अधिकतम सीमा 1,00,000 रु० है।
(आयकर दरें: 2,00,000 तक शून्य; 2,00,001 से 5,00,000 तक 10%; अतिरिक्त 3% शिक्षा उपकर)
(ग) सिद्ध कीजिए कि एक ही वृत्तखंड में बने कोण बराबर होते हैं।
(घ) रेखाओं 3x+3y+7=0 और x−3y+3=0 के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।
7. सभी खण्ड कीजिए:
(क) 2.5 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। वृत्त के केन्द्र से 6.5 सेमी दूर स्थित एक बाह्य बिन्दु से वृत्त पर स्पर्श रेखाएँ खींचिए। स्पर्श रेखाओं की माप ज्ञात कीजिए।
अथवा
चित्र में O वृत्त का केन्द्र है। वृत्त की दो जीवाएँ AB और CD एक दूसरे को वृत्त के अन्दर बिन्दु P पर काटती हैं। सिद्ध कीजिए कि:
∠BPC=21(∠AOD+∠BOC)
(ख) दो अंकों की एक संख्या के अंकों का गुणनफल 14 है। संख्या में 45 जोड़ने पर अंकों के स्थान परस्पर बदल जाते हैं। संख्या ज्ञात कीजिए।
अथवा
यदि समीकरण x2−px+q=0 के मूल α और β हों तो α3+β3 का मान ज्ञात कीजिए।
3. विज्ञान (Science) - (824 FW)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
खण्ड-क (भौतिक विज्ञान)
1. (क) यदि किसी वस्तु को एक दर्पण के सामने निकट रखने पर प्रतिबिम्ब सीधा बने, किन्तु दूर रखने पर उल्टा बने, तो वह दर्पण होगा—
(i) समतल दर्पण
(ii) अवतल दर्पण
(iii) उत्तल दर्पण
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(ख) -10D क्षमता वाले लेन्स की फोकस दूरी होगी—
(i) 10 सेमी
(ii) -10 मीटर
(iii) -10 सेमी
(iv) -0.1 मीटर
(ग) किसी चालक तार में विद्युत धारा का प्रवाह होता है—
(i) मुक्त इलेक्ट्रॉनों द्वारा
(ii) प्रोटॉनों द्वारा
(iii) आयनों द्वारा
(iv) न्यूट्रॉनों द्वारा
(घ) एक विद्युत हीटर का सामर्थ्य 0.3 किलोवाट है। इसे 20 मिनट तक उपयोग में लाया गया। उत्पन्न ऊष्मा का मान होगा—
(i) 2.5×103 जूल
(ii) 10.0 जूल
(iii) 4.0 जूल
(iv) 3.6×105 जूल
2. (क) एक व्यक्ति के चश्में में उत्तल लेन्स लगा है। बताइए उस व्यक्ति की आंख में कौन-सा दोष है? इस दोष का कारण बताइए।
(ख) किसी वस्तु की लम्बाई तथा लेन्स द्वारा बने उसके प्रतिबिम्ब की लम्बाई में 1:4 अनुपात है। इस स्थिति में लेन्स से वस्तु की दूरी (u) तथा प्रतिबिम्ब की दूरी (v) में क्या अनुपात होगा?
(ग) विद्युत प्रतिरोध क्या है? इसका मात्रक लिखिए।
3. (क) श्रेणीक्रम में प्रतिरोधों को किस प्रकार जोड़ा जाता है? प्रतिरोधों के इस समायोजन के लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।
अथवा
एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु की ओर 108 इलेक्ट्रॉन 10−4 सेकण्ड में प्रवाहित होते हैं। कितनी विद्युत धारा तथा किस दिशा में प्रवाहित होगी?
(ख) वायु के सापेक्ष जल तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 एवं 3/2 हैं। जल के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए। यदि काँच में प्रकाश का वेग 2×108 मीटर/सेकण्ड है, तो जल में प्रकाश का वेग ज्ञात कीजिए।
अथवा
खगोलीय दूरदर्शी में अभिदृश्यक तथा नेत्रिका लेन्सों में दो मुख्य अन्तर लिखिए। किरण आरेख खींचकर खगोलीय दूरदर्शी का सिद्धान्त स्पष्ट कीजिए।
4. एक घर में 100 वाट के 15 विद्युत लैम्प प्रतिदिन 6 घण्टे जलते हैं। 300 वाट का एक रेफ्रिजरेटर भी 10 घण्टे प्रतिदिन कार्य करता है। ₹2.50 प्रति यूनिट की दर से एक माह में विद्युत खर्च क्या होगा?
अथवा
फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम लिखिए। एक 0.2 मीटर लम्बे तार में 2 एम्पेयर की धारा प्रवाहित हो रही है। तार को 0.5 न्यूटन प्रति एम्पेयर मीटर के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा से 45∘ के कोण पर रखा गया है। तार पर कितना बल कार्य करेगा?
खण्ड-ख (रसायन विज्ञान)
5. (क) क्षारीय विलयन में फिनॉल्फथैलीन सूचक का रंग होता है—
(i) नीला
(ii) लाल
(iii) पीला
(iv) रंगहीन
(ख) अमोनिया गैस को शुष्क करने के लिए प्रयुक्त पदार्थ है—
(i) CaCl2
(ii) P4O10
(iii) CaO
(iv) H2SO4
(ग) ऐसीटिक अम्ल में अम्लीय हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या है—
(i) 1
(ii) 2
(iii) 3
(iv) 4
6. (क) नौसादर की NaOH तथा Ca(OH)2 विलयनों के साथ अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ख) मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का अर्थ उपयुक्त चित्र देकर स्पष्ट कीजिए।
(ग) निम्नलिखित यौगिकों के संरचनात्मक सूत्र लिखिए: (i) पेन्टेनोन-3 (ii) 2-प्रोपेनॉल
7. फफोलेदार कॉपर से शुद्ध कॉपर धातु प्राप्त करने की विद्युत अपघटनी विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
अथवा
सल्फर डाइऑक्साइड की किसी एक अपचायक अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण द्वारा स्पष्ट कीजिए। सल्फर डाइऑक्साइड व क्लोरीन गैस के विरंजक गुणों की तुलना कीजिए।
8. किण्वन क्या है? शर्करायुक्त विलयन के किण्वन द्वारा एथिल ऐल्कोहॉल के निर्माण की विधि लिखिए। इसके दो रासायनिक गुण तथा दो उपयोग भी लिखिए।
अथवा
मेथैन बनाने की प्रयोगशाला विधि का रासायनिक वर्णन कीजिए। मेथैन की निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए: (i) नाइट्रिक अम्ल (ii) सूर्य के प्रकाश में क्लोरीन (iii) ओजोन (iv) ऑक्सीजन के साथ दहन।
खण्ड-ग (जीव विज्ञान)
9. (क) फुप्फुस (पल्मोनरी) शिरा खुलती है—
(i) दाएँ आलिन्द में
(ii) बाएँ आलिन्द में
(iii) दाएँ निलय में
(iv) बाएँ निलय में
(ख) जातियों की उत्पत्ति (Origin of Species) पुस्तक किसने लिखी है—
(i) डार्विन ने
(ii) मेन्डेल ने
(iii) लैमार्क ने
(iv) लीनियस ने
(ग) मनुष्य के मस्तिष्क का वह भाग जो सर्वाधिक विकसित होता है—
(i) सेरीब्रम
(ii) सेरीबेलम
(iii) हाइपोथैलेमस
(iv) मेडुला ओब्लोंगेटा
(घ) निषेचन के बाद फल का निर्माण होता है—
(i) पुमंग से
(ii) वर्तिकाग्र से
(iii) वर्तिका से
(iv) अंडाशय से
10. (क) शुद्ध लम्बे (TT) एवं शुद्ध बौने (tt) पौधों के मध्य एकसंकर संकरण से प्रथम पीढ़ी (F1) के वंशज किस प्रकार के प्राप्त होंगे?
(ख) उत्परिवर्तन किसे कहते हैं? उत्परिवर्तनवाद के जनक का नाम लिखिए।
(ग) रन्ध्र का नामांकित चित्र बनाइए तथा द्वार कोशिकाओं का वर्णन कीजिए।
11. (क) रुधिर एवं लसिका में चार अन्तर लिखिए।
अथवा धमनी एवं शिरा में चार अन्तर लिखिए।
(ख) नामांकित चित्र द्वारा मूल दाब के प्रदर्शन का वर्णन कीजिए।
अथवा कायिक जनन किसे कहते हैं? कायिक जनन के तीन लाभ लिखिए।
12. उत्सर्जन से क्या तात्पर्य है? मनुष्य के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए तथा वृक्क नलिका (नेफ्रॉन) का नामांकित चित्र बनाइए।
अथवा प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते हैं? प्रकाश संश्लेषण के लिए विभिन्न घटकों के नाम लिखिए तथा प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड आवश्यक है।
4. सामाजिक विज्ञान (Social Science) - (825 GF)
समय: 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
खण्ड-क बहुविकल्पीय प्रश्न
1. लोक सभा में नामित सदस्यों की संख्या है—
(क) 2
(ख) 4
(ग) 12
(घ) 5
2. जर्मनी में धर्म सुधार आन्दोलन के प्रणेता थे—
(क) ज्विगली
(ख) कॉल्विन
(ग) राजा फिलिप
(घ) मार्टिन लूथर
3. रेलगाड़ी का आविष्कार किया—
(क) जेम्स वाट ने
(ख) जॉर्ज स्टीफेन्सन ने
(ग) क्रॉम्पटन ने
(घ) कार्ट राइट ने
4. बेगम हजरत महल ने स्वतन्त्रता संग्राम में कहाँ नेतृत्व किया था—
(क) लखनऊ में
(ख) कानपुर में
(ग) झाँसी में
(घ) बरेली में
5. लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल है—
(क) 2 वर्ष
(ख) 5 वर्ष
(ग) 8 वर्ष
(घ) 6 वर्ष
6. भारतीय संघ के राज्यों में सबसे बड़ा न्यायालय है—
(क) उच्च न्यायालय
(ख) सर्वोच्च न्यायालय
(ग) जिला न्यायालय
(घ) राजस्व परिषद्
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
7. प्रथम विश्व युद्ध के दो परिणाम लिखिए।
8. महात्मा गाँधी द्वारा प्रारम्भ किए गए किन्हीं दो आन्दोलनों के नाम लिखिए।
9. भारत के राष्ट्रपति के दो विशेषाधिकार लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
10. रूसी क्रान्ति में लेनिन के योगदान का वर्णन कीजिए।
अथवा नरम पंथियों और गरम पंथियों के बीच का क्या अन्तर था?
11. केन्द्रीय मंत्री परिषद के तीन प्रमुख कार्य लिखिए।
अथवा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के संगठन पर प्रकाश डालिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रान्ति के विकास पर निबन्ध लिखिए।
अथवा राष्ट्र संघ की असफलता के कारणों का विवेचन कीजिए।
13. भारत के राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
अथवा सार्क से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
14. (i) वह स्थान जहाँ से 10 मई, 1857 को भारत में प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम का प्रारम्भ हुआ।
(ii) वह स्थान जहाँ बुलन्द दरवाजा स्थित है।
(iii) वह स्थान जहाँ कुम्भ मेला लगता है।
(iv) वह स्थान जहाँ टैगोर ने 'विश्वभारती' विश्वविद्यालय स्थापित किया।
(v) वह स्थान जो टीपू सुल्तान की राजधानी था।
खण्ड-ख बहुविकल्पीय प्रश्न
15. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा है—
(क) अमेजन का डेल्टा
(ख) गंगा का डेल्टा
(ग) मिसीसिपी का डेल्टा
(घ) नील नदी का डेल्टा
16. समय से पहले समाप्त होने वाली पंचवर्षीय योजना है—
(क) प्रथम पंचवर्षीय योजना
(ख) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(ग) पंचम् पंचवर्षीय योजना
(घ) सातवीं पंचवर्षीय योजना
17. निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग कृषि पर आधारित नहीं है—
(क) सूती वस्त्र उद्योग
(ख) चीनी उद्योग
(ग) सीमेण्ट उद्योग
(घ) जूट उद्योग
18. माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई है—
(क) 8848 मीटर
(ख) 7747 मीटर
(ग) 6646 मीटर
(घ) 5545 मीटर
19. 'कोलार' सम्बन्धित है—
(क) कोयला से
(ख) सोना से
(ग) अभ्रक से
(घ) मैगनीज से
20. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है—
(क) सिन्धु नदी
(ख) गंगा नदी
(ग) यमुना नदी
(घ) कृष्णा नदी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
21. आर्थिक नियोजन के दो उद्देश्य बताइए।
22. भारतीय वनों के ह्रास के दो कारण लिखिए।
23. सौर ऊर्जा के दो महत्त्व बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
24. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के तीन महत्व बताइए।
अथवा दामोदर घाटी परियोजना के तीन महत्वों पर प्रकाश डालिए।
25. हरित क्रान्ति किसे कहते हैं? हरित क्रान्ति की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा कृषि श्रमिक का क्या तात्पर्य है? उनकी दो प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
26. प्राकृतिक आपदा किसे कहते हैं? किन्हीं चार प्राकृतिक आपदाओं के विषय में लिखिए।
अथवा मानवीय आपदा का क्या तात्पर्य है? किसी एक मानवीय आपदा से बचने के लिए चार सुझाव दीजिए।
27. कुटीर एवं लघु-उद्योग में अन्तर बताइए। कुटीर उद्योग का आर्थिक विकास में क्या महत्व है?
अथवा भारत में निम्न औद्योगिक उत्पादकता के तीन कारण बताइए तथा उत्पादकता बढ़ाने के तीन उपाय समझाइए।
मानचित्र कार्य
28. (i) अरावली पर्वत (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(ii) कँटीले वन का एक क्षेत्र (चिह्न द्वारा)
(iii) ओडिशा राज्य की राजधानी (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(iv) काली मिट्टी का एक क्षेत्र (चिह्न द्वारा)
(v) नर्मदा नदी (चिह्न द्वारा नाम सहित)