1. विज्ञान (Science)
हाई स्कूल परीक्षा 2014 | विज्ञान-केवल प्रश्न-पत्र | 824 (EF)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
खण्ड-क (भौतिक विज्ञान)
1. (क) यदि वायु के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक 23 हो, तो काँच के सापेक्ष वायु का अपवर्तनांक होगा—
(i) 21
(ii) 25
(iii) 23
(iv) 32
(ख) प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे कम होता है—
(i) लाल रंग का
(ii) पीले रंग का
(iii) नीले रंग का
(iv) बैगनी रंग का
(ग) एक किलोवाट घंटा में जूल की संख्या होगी—
(i) 3.6×103
(ii) 3.6×104
(iii) 3.6×105
(iv) 3.6×106
(घ) एक गतिमान आवेश उत्पन्न करता है—
(i) केवल वैद्युत क्षेत्र
(ii) केवल चुम्बकीय क्षेत्र
(iii) वैद्युत और चुम्बकीय क्षेत्र दोनों
(iv) वैद्युत और चुम्बकीय क्षेत्र में से कोई नहीं
2. (क) स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी से क्या तात्पर्य है?
(ख) एक खगोलीय दूरदर्शी के अभिदृश्यक लेंस और अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरियाँ क्रमशः 120 सेमी और 6 सेमी हैं। श्रान्त नेत्र के लिए दूरदर्शी की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
(ग) ओम के नियम को परिभाषित कीजिए।
3. (क) क्रांतिक कोण की परिभाषा कीजिए। अपवर्तनांक से उसका क्या सम्बन्ध है?
अथवा
एक उत्तल दर्पण से 25 सेमी दूर रखी एक वस्तु के प्रतिबिम्ब की लम्बाई, वस्तु की लम्बाई की आधी होती है। दर्पण की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए।
(ख) विद्युत-चुम्बकीय प्रेरण से क्या तात्पर्य है? प्रेरित विद्युत वाहक बल को परिभाषित कीजिए।
अथवा
चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेशित कण पर कार्यकारी बल का सूत्र लिखिए। 3.2×10−19 कूलॉम आवेश का एक कण 106 मी०/सेकण्ड के वेग से 3 वेबर/मी2 तीव्रता वाले चुम्बकीय क्षेत्र में 30∘ कोण पर प्रवेश करता है। आवेश पर कार्यकारी बल की गणना कीजिए।
4. दिष्ट धारा, प्रत्यावर्ती धारा से किस प्रकार भिन्न है? दिष्ट धारा जनित्र के सिद्धान्त और क्रियाविधि का वर्णन कीजिए।
अथवा
दो बल्बों, जिनमें एक पर 60 वाट-220 वोल्ट तथा दूसरे पर 40 वाट-220 वोल्ट लिखा है, को एक 220 वोल्ट की सप्लाई लाइन से समान्तर क्रम में जोड़ा गया है। सप्लाई लाइन से निर्गत धारा की गणना कीजिए।
खण्ड-ख (रसायन विज्ञान)
5. (क) Li विकर्ण सम्बन्ध दर्शाता है—
(i) Na के साथ
(ii) K के साथ
(iii) Al के साथ
(iv) Mg के साथ
(ख) जर्मन सिल्वर में कौन-सी धातु नहीं होती?
(i) Cu
(ii) Zn
(iii) Ag
(iv) Ni
(ग) ऐसीटिक ऐसिड में कितने अम्लीय हाइड्रोजन परमाणु होते हैं—
(i) 1
(ii) 2
(iii) 3
(iv) 4
6. (क) निम्नलिखित यौगिकों के आई०यू०पी०ए०सी० नाम लिखिए—
(i) CH3−CH(OH)−CH3
(ii) CH3−CH2−CH(NH2)−CH3
(ख) निम्नलिखित में से किस तत्त्व का ऑक्साइड प्रबल क्षारीय होगा और क्यों?
Na, Mg, Al एवं Si
(ग) मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का स्पष्ट नामांकित चित्र बनाइए एवं वर्णन कीजिए।
7. ताँबे (कॉपर) के दो मुख्य अयस्कों के नाम एवं सूत्र लिखिए तथा ताँबे के धातुकर्म को समीकरणों सहित लिखिए।
अथवा
SO2 गैस बनाने की प्रयोगशाला विधि संक्षिप्त में बताइए। इसकी दो रंग-विरंजक क्रियाओं को समीकरण द्वारा व्यक्त कीजिए।
8. निम्नलिखित परिवर्तनों के समीकरण दीजिए—
(i) सोडियम ऐसीटेट से मेथैन
(ii) एथिलीन से पॉलिथीन
(iii) एथिल एल्कोहॉल से ऐसीटिक अम्ल
(iv) एथिलीन से मस्टर्ड गैस
अथवा
किण्वन विधि द्वारा एथिल ऐल्कोहॉल कैसे प्राप्त करेंगे? सम्बन्धित अभिक्रिया लिखिए एवं इसके चार रासायनिक गुणधर्म लिखिए।
खण्ड-ग (जीव विज्ञान)
9. (क) मनुष्य में लार ग्रन्थियों की संख्या होती है—
(i) 2 जोड़ी
(ii) 3 जोड़ी
(iii) 4 जोड़ी
(iv) 5 जोड़ी
(ख) एक पुष्प के स्त्रीकेसर के मध्य भाग को कहते हैं—
(i) वर्तिकाग्र
(ii) वर्तिका
(iii) अण्डाशय
(iv) अण्ड (बीजांड)
(ग) जीवों में विभिन्नताएँ उत्पन्न होती हैं—
(i) वर्धी (कायिक) जनन द्वारा
(ii) अलैंगिक जनन द्वारा
(iii) लैंगिक जनन द्वारा
(iv) स्पोर (बीजाणु) निर्माण द्वारा
(घ) पृथक्करण (विसंयोजन) का नियम प्रस्तावित किया था—
(i) डार्विन ने
(ii) लैमार्क ने
(iii) डी० ब्रीज ने
(iv) मेन्डेल ने
10. (क) आमाशय किसे कहते हैं? उसके तीन प्रमुख कार्य लिखिए।
(ख) किन्हीं दो समूहों में अन्तर स्पष्ट कीजिए—
(i) जाइलम तथा फ्लोएम
(ii) ऑक्सिन तथा जिबरेलिन
(iii) प्राकृतिक तथा उपार्जित (अनुकूली) प्रतिवर्त
(iv) पुमंग एवं जायांग
(ग) जैव प्रौद्योगिकी का अर्थ तथा उसके कृषि क्षेत्र में उपयोग लिखिए।
11. (क) परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों को समझाइए।
अथवा
पादपों में फ्लोएम द्वारा भोज्य पदार्थों के स्थानान्तरण को समझाइए।
(ख) लिंग सहलग्न लक्षण से क्या समझते हो? मनुष्य के किसी एक लिंग सहलग्न रोग का वर्णन कीजिए।
अथवा
मेण्डेल द्वारा प्रतिपादित स्वतंत्र अपव्यूहन नियम उदाहरण देकर समझाइए।
12. विकास के आधुनिक संश्लेषणात्मक वाद को समझाइए।
अथवा
पादप हॉर्मोन्स क्या होते हैं? किन्हीं तीन के नाम तथा कार्य का उल्लेख कीजिए।
2. सामाजिक विज्ञान (Social Science)
हाईस्कूल परीक्षा 2014 | सामाजिक विज्ञान-केवल प्रश्न-पत्र | 825 (GO)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
खण्ड-क : बहुविकल्पीय प्रश्न
1. 'यूटोपिया' के रचनाकार थे—
(क) कार्ल मार्क्स
(ख) मैकियावेली
(ग) टॉमस मूर
(घ) शेक्सपियर
2. 'स्टीम इंजन' के आविष्कारकर्त्ता थे—
(क) ह्वीटने
(ख) कार्टराइट
(ग) जान के
(घ) जेम्स वाट
3. फ्रेन्च ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना की गई थी—
(क) 1600 ई०
(ख) 1611 ई०
(ग) 1615 ई०
(घ) 1664 ई०
4. जार्ज वाशिंगटन कौन थे—
(क) अमेरिका के राष्ट्रपति
(ख) इंग्लैण्ड के राजा
(ग) फ्रांस के सम्राट
(घ) रूस के जार
5. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद उत्तरदायी होती है—
(क) लोकसभा के प्रति
(ख) राज्यसभा के प्रति
(ग) संसद के प्रति
(घ) सर्वोच्च न्यायालय के प्रति
6. सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य देशों की संख्या है—
(क) दस
(ख) पाँच
(ग) पन्द्रह
(घ) बीस
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
7. 1917 की रूसी क्रान्ति के दो परिणामों का उल्लेख कीजिए।
8. विधानसभा तथा विधान परिषद के किन्हीं दो अन्तरों को स्पष्ट कीजिए।
9. राज्य की मंत्रिपरिषद के दो महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
10. लीग ऑफ नेशन्स की स्थापना कब की गई थी? इसके किन्हीं दो कार्यों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
द्वितीय विश्वयुद्ध के किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए जो आपकी दृष्टि से अधिक प्रभावकारी थे।
11. संक्षेप में राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकारों का वर्णन कीजिए।
अथवा
प्रधानमन्त्री की नियुक्ति किस प्रकार की जाती है? सम्पूर्ण प्रक्रिया उदाहरण सहित लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान गाँधीजी द्वारा चलाए गए तीन प्रमुख आन्दोलनों का वर्णन कीजिए।
अथवा
1857 ई० में होने वाले भारत के पहले स्वतंत्रता संघर्ष के किन्हीं दो प्रसिद्ध नेताओं के जीवन एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
13. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन से आप क्या समझते हैं? क्या यह वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिक है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब और कहाँ की गई थी? इसके किन्हीं चार विशिष्ट संस्थानों का वर्णन कीजिए।
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
14. दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न से दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ लिंगराज मन्दिर स्थित है।
(ii) वह स्थान जहाँ गुजरात की राजधानी स्थित है।
(iii) वह स्थान जहाँ पं० जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
(iv) वह स्थान जहाँ लालकिला स्थित है।
(v) वह स्थान जहाँ विक्टोरिया मेमोरियल हाल स्थित है।
खण्ड-ख : बहुविकल्पीय प्रश्न
15. राउरकेला लोहा-इस्पात कारखाना किस राज्य में स्थित है—
(क) बिहार
(ख) छत्तीसगढ़
(ग) ओड़ीसा
(घ) उत्तर प्रदेश
16. भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन है—
(क) महाराष्ट्र
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) राजस्थान
17. कपास की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे उपयुक्त है—
(क) लाल मिट्टी
(ख) जलोढ़ मिट्टी
(ग) काली मिट्टी
(घ) लैटेराइट मिट्टी
18. उत्पादन में जोखिम सहन करने वाले व्यक्ति को कहते हैं—
(क) संगठनकर्ता
(ख) श्रमिक
(ग) साहसी
(घ) भूमिपति
19. योजना आयोग की स्थापना की गई थी—
(क) 1952 ई० में
(ख) 1951 ई० में
(ग) 1950 ई० में
(घ) 1949 ई० में
20. वस्तु विनिमय सम्बन्धित है—
(क) वस्तुओं के उत्पादन से
(ख) मुद्रा से
(ग) मजदूरी निर्धारण से
(घ) वस्तुओं के आपसी लेन-देन से
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
21. 'पारिस्थितिकी तन्त्र' किसे कहते हैं?
22. खनिज संरक्षण के दो उपाय लिखिए।
23. भारत की दो व्यापारिक फसलों के नाम लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
24. प्रचुर संसाधनों के होते हुए भी भारत को विकासशील देश क्यों कहा जाता है? किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
भारत में उपलब्ध परिवहन सेवाओं के नाम लिखिए। उनमें से किसी एक के विकास की विवेचना कीजिए।
25. राज्य सरकार के किन्हीं तीन आय के स्रोतों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारतीय रिजर्व बैंक के तीन कार्यों को लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
26. भारत के बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजनाओं के तीन उद्देश्य एवं तीन महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
अथवा
वनों के चार महत्त्वों का वर्णन कीजिए तथा उनके संरक्षण के दो उपायों का उल्लेख कीजिए।
27. गैर-परम्परागत ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? भारत में गैर-परम्परागत ऊर्जा के संसाधनों का वर्णन कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए—
(क) गहन कृषि
(ख) महिला समृद्धि योजना
(ग) जनसंख्या वृद्धि नियन्त्रण
मानचित्र कार्य
28. निम्नलिखित को भारत के मानचित्र में दर्शाइए:
(i) जयपुर (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(ii) यमुना नदी (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(iii) कागज उद्योग का एक केन्द्र (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(iv) खनिज तेल शोधन का एक केन्द्र (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(v) सदाबहार वन का एक क्षेत्र (चिह्न द्वारा)
3. गणित (Mathematics)
हाईस्कूल परीक्षा, 2014 | गणित (केवल प्रश्न-पत्र) | 822 (AV)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
1. सभी खण्ड कीजिए—
(क) चित्र में, वृत्त का केन्द्र O है और AC वृत्त की स्पर्श रेखा है। यदि ∠ADB=55∘, तो ∠ACO की माप होगी—
(i) 20∘
(ii) 27.5∘
(iii) 30∘
(iv) 35∘
(ख) यदि sinθ=23 तथा 0∘<θ<90∘, तो tan3θ का मान होगा—
(i) −3
(ii) −31
(iii) 31
(iv) 3
(ग) परिमेय व्यंजक x1 प्राप्त करने के लिए x1−x में क्या घटाना होगा?
(i) x1+x
(ii) x1−x2
(iii) xx2−1
(iv) −1
(घ) निम्नलिखित बारम्बारता सारणी का बहुलक होगा—
| पद |
5 |
15 |
25 |
35 |
45 |
| बारम्बारता |
6 |
7 |
18 |
7 |
4 |
(i) 4
(ii) 18
(iii) 25
(iv) 45
(ङ) cos2A का मान है—
(i) cos2A−sin2A
(ii) 1−2cos2A
(iii) cos2A+sin2A
(iv) 2sin2A−1
(च) चित्र में, वृत्त का केन्द्र O है। यदि ∠ABC=50∘, तो ∠APB की माप होगी—
(i) 25∘
(ii) 30∘
(iii) 40∘
(iv) 50∘
2. सभी खण्ड कीजिए—
(क) सिद्ध कीजिए कि tan2θ−11−cot2θ=cot2θ.
(ख) द्विघात समीकरण x2−6x+8=0 के मूलों का योगफल तथा गुणनफल ज्ञात कीजिए।
(ग) संख्याओं 5, 10, 15, 22, 35 तथा 40 का समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए।
(घ) sin115∘sin65∘ का मान ज्ञात कीजिए।
3. सभी खण्ड कीजिए—
(क) एक समवृत्तीय बेलन के आधार का क्षेत्रफल 308 सेमी$^2$ है। यदि इसकी ऊँचाई 20 सेमी है, तो बेलन का वक्रपृष्ठ ज्ञात कीजिए।
(ख) निम्नलिखित बारम्बारता बंटन से समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए—
| वर्ग अन्तराल |
0–8 |
8–16 |
16–24 |
24–32 |
32–40 |
| बारम्बारता |
6 |
8 |
10 |
7 |
9 |
(ग) एक व्यक्ति एक स्कूटी 55,000 रु० में क्रय करता है, जिसमें बिक्री कर सम्मिलित है। यदि बिक्री कर की दर 10% हो, तो स्कूटी का अंकित मूल्य ज्ञात कीजिए।
(घ) उस रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए, जो अक्षों पर समान अन्तः खण्ड काटती है तथा बिन्दु (8,−4) से होकर जाती है।
4. सभी खण्ड कीजिए—
(क) सिद्ध कीजिए कि (1−sinθ)(1+sinθ)(1+tan2θ)=1.
(ख) एक लम्बवृत्तीय शंकु के आयतन एवं आधार की त्रिज्या क्रमशः 9240 सेमी$^3$ तथा 21.0 सेमी है। शंकु की तिर्यक ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
(ग) रेखाओं x+5=0 तथा 3x−y=10 के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।
(घ) निम्नांकित बारम्बारता सारणी से माध्यिका ज्ञात कीजिए—
| वर्ग अन्तराल |
0–10 |
10–20 |
20–30 |
30–40 |
40–50 |
| बारम्बारता |
6 |
8 |
10 |
7 |
9 |
5. सभी खण्ड कीजिए—
(क) व्यंजकों x2+x−6, 6x2−24 तथा x3−6x+8 का ल०स० ज्ञात कीजिए।
(ख) क्षैतिज तल पर खड़े एक ऊर्ध्वाधर मीनार के शीर्ष का, उसी तल पर स्थित बिन्दु से, उन्नयन कोण की माप 15∘ है। मीनार की ओर 80 मी० चलने पर उन्नयन कोण की माप 30∘ हो जाती है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
(ग) यदि एक गोले का वक्रपृष्ठ 110.25 सेमी$^2$ है, तो इसका आयतन ज्ञात कीजिए।
(घ) 2.5 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इसके केन्द्र से 6.5 सेमी दूरी पर स्थित बिन्दु से वृत्त पर स्पर्श रेखा युग्म खींचिए। स्पर्श रेखाओं की लम्बाई माप कर लिखिए।
6. सभी खण्ड कीजिए—
(क) सिद्ध कीजिए कि (cosA+cosB)2+(sinA−sinB)2=4cos22A+B.
(ख) उस रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए जो रेखा 7x−3y=19 के समान्तर है तथा रेखाओं 3x+3y=17 और 3x−y=5 के प्रतिच्छेद बिन्दु से होकर जाती है।
(ग) चित्र में, 6.5 सेमी तथा 10.0 सेमी त्रिज्या के दो संकेन्द्रीय वृत्त हैं। यदि केन्द्र O से जीवा AB पर खींचे गए लम्ब OP की माप 6.0 सेमी है, तो BD की माप ज्ञात कीजिए।
(घ) एक कर्मचारी की वित्तीय वर्ष 2012-13 में आय 5,60,000 रु० थी। उन्होंने 5,000 रु० प्रति माह सामान्य भविष्य निधि खाते में और 25,000 रु० वार्षिक जीवन बीमा पॉलिसी प्रीमियम जमा किए तथा 30,000 रु० के राष्ट्रीय बचत पत्र खरीदे। कर्मचारी द्वारा वित्तीय वर्ष के अन्तिम माह में चुकाए गए आयकर की धनराशि ज्ञात कीजिए।
(आयकर की दरें: 2,00,000 तक शून्य; 2,00,001 से 5,00,000 तक 10%; इसके अतिरिक्त 3% शिक्षा अधिभार)
7. सभी खण्ड कीजिए—
(क) दो वृत्त खींचिए जिनकी त्रिज्याएँ क्रमशः 2.5 सेमी तथा 3.5 सेमी हैं और उनके केन्द्रों के बीच की दूरी 7.5 सेमी है। इन वृत्तों की उभयनिष्ठ तिर्यक स्पर्शियाँ खींचिए। उनकी लम्बाइयों की माप ज्ञात कीजिए।
अथवा
चित्र में, ∠P तथा ∠Q के अर्द्धक एक-दूसरे को बिन्दु R पर काटते हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠PRQ=90∘.
(ख) निम्नलिखित समीकरण को हल कीजिए—
(x2+x21)−3(x−x1)−2=0
अथवा
तीन ऐसे क्रमागत धन पूर्णांक इस प्रकार हैं कि प्रथम पूर्णांक के वर्ग तथा दूसरे और तीसरे के गुणनफल का योगफल 191 है। इन पूर्णांकों को ज्ञात कीजिए।
4. हिन्दी (Hindi)
हाईस्कूल परीक्षा, 2014 | हिन्दी-केवल प्रश्न-पत्र | 801 (AD)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
1. (क) निम्नलिखित में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए—
(i) आचार्य रामचंद्र शुक्ल प्रसिद्ध उपन्यासकार हैं।
(ii) 'अथाह सागर' के लेखक जयप्रकाश भारती हैं।
(iii) 'विश्व को एशिया की देन' डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की प्रमुख रचना है।
(iv) 'गोदान' प्रेमचन्द का काव्य संग्रह है।
(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए—
(i) प्रबन्ध-पारिजात
(ii) भारतीय शिक्षा
(iii) चिन्तामणि
(iv) त्यागपत्र
(ग) किसी एक एकांकी नाटक के लेखक का नाम लिखिए।
(घ) जयशंकर प्रसाद के किसी एक नाटक का नाम लिखिए।
(ङ) किसी एक संस्मरण लेखक का नाम लिखिए।
2. (क) रीतिकाल की किन्हीं दो प्रवृतियों का उल्लेख कीजिए।
(ख) 'साकेत' तथा 'उर्वशी' के रचयिताओं के नाम लिखिए।
(ग) 'भारत-भारती' किसकी रचना है?
3. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) "जब एक बार मनुष्य अपना पैर कीचड़ में डाल देता है, तब फिर यह नहीं देखता कि वह कहाँ और कैसी जगह पैर रखता है। धीरे-धीरे बुरी बातों में अभ्यस्त होते-होते तुम्हारी घृणा कम हो जाएगी..."
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंशों की व्याख्या कीजिए।
(iii) बुरी बातों का क्या प्रभाव पड़ता है?
(ख) "अजन्ता संसार की चित्रकलाओं में अपना अद्वितीय स्थान रखता है..."
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) अजन्ता की चित्रकला का बाहर के देशों पर क्या प्रभाव पड़ा?
4. निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए तथा काव्य सौन्दर्य भी लिखिए:
(क)
मेरी भव-बाधा हरो, राधा नागरि सोइ।
जा तन की झाँई परै, स्याम हरित दुति होई।।
(ख)
विश्व जीवन मूक दिन दिन का प्राणमय स्वर
सांद्र पर्वत श्रृंग पर अभिराम निर्झर...
5. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन परिचय दीजिए एवं उनकी एक रचना लिखिए:
(i) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ii) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(iii) जयप्रकाश भारती
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन-परिचय दीजिए और उनकी एक रचना लिखिए:
(i) तुलसीदास
(ii) रसखान
(iii) सुभद्रा कुमारी चौहान
6. निम्नलिखित का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:
"वाराणसी सुविख्याता प्राचीना नगरी। इयं विमल सलिल तरङ्गायाः गङ्गायाः कूले स्थिता..."
अथवा
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।|
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्।|
7. (क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया गया कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए:
(i) धर्मः केन वर्धते?
(ii) विश्वस्य स्रष्टा कः?
(iii) वातात् शीघ्रतरं किम् अस्ति?
(iv) गृहे सत् किम् मित्रम् अस्ति?
8. (क) करुण रस की परिभाषा लिखकर उसका एक उदाहरण दीजिए।
अथवा
"सीस पर गंगा हसै, लट में भुजंगा हसै..." उपर्युक्त पद्यांश में रस का नाम तथा स्थायी भाव लिखिए।
(ख) रूपक अथवा उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(ग) रोला छन्द का लक्षण तथा उदाहरण लिखिए।
9. (क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए:
(i) सु (ii) निर (iii) अभि (iv) अन (v) परि (vi) अप
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए:
(i) पन (ii) हट (iii) वट (iv) आई
(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए:
(i) हानि-लाभ (ii) लम्बोदर (iii) नीलाम्बर (iv) सप्ताह
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के तत्सम रूप लिखिए:
(i) अनजान (ii) धरम (iii) कोयल (iv) बरखा
(ङ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:
(i) बादल (ii) सागर (iii) चन्द्रमा (iv) पृथ्वी
10. (क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए तथा सन्धि का नाम लिखिए:
(i) अभि + उदय (ii) यदि + अपि (iii) तथा + एव (iv) वन + ओषधम्
(ख) 'नदी' अथवा 'युष्मद्' शब्द के रूप सप्तमी विभक्ति बहुवचन में लिखिए।
(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए:
(i) हससि (ii) द्रक्ष्यसि (iii) पचति
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए:
(i) अभ्यास से विद्या बढ़ती है।
(ii) वह घर जाएगी।
(iii) पेड़ से पत्ते गिरते हैं।
(iv) वह किताब पढ़ती है।
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए:
(i) विद्यार्थी जीवन
(ii) हमारा प्रिय कवि
(iii) नारी शिक्षा का महत्त्व
(iv) कम्प्यूटर : आज की आवश्यकता
12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
(मुक्ति दूत / ज्योति जवाहर / अग्रपूजा / मेवाड़ मुकुट / जय सुभाष / तुमुल / कर्ण / कर्मवीर भरत / मातृभूमि के लिए)
5. English
HIGH SCHOOL EXAMINATION, 2014 | ENGLISH (Only Question Paper) | 817 (AK)
Time: 3 Hours 15 Min | Max. Marks: 70
SECTION-A
1. Read the following passage and answer the questions given below it:
"The Ganga especially is the river of India, beloved of her people, round which are intertwined her racial memories, her hopes and fears, her songs of triumph, her victories and her defeats..."
(i) What does the Ganga symbolize?
(ii) What does the Ganga remind Pandit Jawaharlal Nehru of?
2. Answer one of the following questions in about 60 words:
(a) What circumstances forced Lencho to seek help from God?
(b) What did Socrates ask his countrymen to do, to make Athens a perfect state?
3. Answer two of the following questions in about 25 words each:
(a) Why should we train ourselves in good citizenship?
(b) Why had Yama taken the form of Yaksha?
(c) What did Tansen do to make Hari Das sing?
4. Match the words of List A with their meanings in List B:
| List A |
List B |
| (a) stare |
at length |
| (b) urged |
possessions |
| (c) at last |
insisted |
| (d) belongings |
gaze |
5. Read the following piece of poetry and answer the questions given below it:
Glorious fountain!
Let my heart be
Fresh, changeful, constant,
Upward like thee!
(a) Why is the fountain said to be 'glorious'?
(b) What qualities of the fountain does the poet wish to have?
6. Give the central idea of one of the following poems:
(a) The Nation Builders
(b) The Perfect Life
OR Write four lines from one of the poems given in your text-book.
7. Answer two of the following questions in about 25 words each:
(a) What did Edison find in his mother, his best teacher?
(b) Why did the guilty tremble when they came before Vikramaditya?
(c) What did Pierre de Coubertin say about the Olympic Games?
8. Point out true and false statements in the following:
(a) Jesse Owens was a German athlete.
(b) Pierre de Coubertin was the founder of modern Olympic Games.
(c) Vikramaditya loved injustice.
(d) Edison loved to experiment even in his childhood.
9. Select the most suitable alternative to complete the following statements:
(a) Edison got a beating from his mother because............
(i) he had sold the eggs
(ii) he had hatched the eggs
(iii) he had smashed the eggs and spoiled his shirt
(iv) he had eaten up all the eggs
(b) The angel took the judgment seat to............
(i) the sea
(ii) the hell
(iii) another kingdom
(iv) the sky
(c) Luz Long was a real sportsman because............
(i) he was a German
(ii) he was tall and well-built
(iii) his main object in games was, not conquering but fighting well
(iv) he loved Negroes
(d) The guilty trembled before Vikramaditya because............
(i) he was intelligent enough to discover their guilt
(ii) he looked fearful
(iii) he was very cruel
(iv) he was unjust
SECTION-B
10. Do as indicated against each of the following sentences:
(i) school not did to he go (Frame a correct sentence by re-ordering the words)
(ii) Help him. (Change into passive voice)
(iii) My friend said to me, "Will you go to Mumbai?". (Change into indirect speech)
(iv) His sister was _______ by her father. (Use correct form of the verb 'beat')
11.
(a) Choose the correct preposition: He was made aware _______ danger. (with, for, from, of)
(b) Complete sentence: The teacher will take extra classes to _______
(c) Complete spellings: (i) dev_t_on (ii) con_c_nce
(d) Punctuate using capital letters: he said to his friend ravi i can not write french.
12. Translate the following into English:
"मीना कक्षा दस की विद्यार्थी है। वह इलाहाबाद पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। वह पंद्रह वर्ष की है। वह बहुत अच्छी गायिका है। वह प्रायः स्कूल के सभी समारोहों में नृत्य करती है। वह स्वभाव से बड़ी मिलनसार है। वह अपने सहपाठियों से अच्छा व्यवहार करती है। उसने पाँच वर्ष की आयु से नृत्यकला सीखना शुरु कर दिया था। वह एक प्रसिद्ध नर्तकी बनना चाहती है।"
13. Write an application to your Principal requesting for a week long leave for arranging your sister's marriage.
OR Write a letter to your games teacher requesting him, to nominate you, the captain of college football team.
14. Write an essay on one of the following topics in about 60 words:
(a) My English Teacher
(b) Holi
(c) A Railway Coolie
15. Read the following passage carefully and answer the questions set thereon:
"Milk is a complete food. It contains fats, protein and calcium. It is very good for growing children. We get milk from cows, buffaloes and goats. The milk should be boiled well before drinking..."
(i) How is milk a complete food?
(ii) What other eatable things can be prepared from milk?