UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Science up board 2013 -Question Paper -up board class 10 - Previous year question paper 2013
UP Board Previous Year Question Paper Class 10
Science Question Paper UP BOARD Class 10
Science Question Paper -2013
824(FC) - 2013 | विज्ञान (केवल प्रश्न-पत्र)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
Previous Year Question paper UP Board Class 10
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , science question paper 2013
Science Question Paper -2013
824(FC) - 2013 | विज्ञान (केवल प्रश्न-पत्र)
Previous Year Question paper UP Board Class 10
खण्ड - क
(क) एक अवतल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है। दर्पण की वक्रता-त्रिज्या होगी-
(i) 10 सेमी
(ii) 20 सेमी
(iii) 30 सेमी
(iv) 40 सेमी
(ख) जब एक श्वेत प्रकाश की किरण, काँच से बने किसी प्रिज्म से गुजरती है, तो किस रंग की किरण के लिए सबसे अधिक विचलन होता है-
(i) पीला
(ii) बैगनी
(iii) लाल
(iv) हरा
(ग) 10 माइक्रोएम्पियर की विद्युत धारा का मान होता है-
(i) 10^+3 ऐम्पियर
(ii) 10^-3 ऐम्पियर
(iii) 10^-5 ऐम्पियर
(iv) 10^-6 ऐम्पियर
(घ) एक प्रोटॉन पर विद्युत आवेश की मात्रा होती है-
(i) 1.0 x 10^-19 कूलॉम
(ii) 6.25 x 10^+19 कूलॉम
(iii) 1.6 x 10^+19 कूलॉम
(iv) 1.6 x 10^-19 कूलॉम
(क) यदि वायु के सापेक्ष किसी पारदर्शी द्रव का अपवर्तनांक 1.25 है तथा काँच का अपवर्तनांक 1.5 है, तो द्रव के सापेक्ष काँच के अपवर्तनांक की गणना कीजिए।
(ख) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम क्या है?
(ग) दिए गए चित्र की सहायता से द्रव के अपवर्तनांक की गणना कीजिए (वायु में आपतन कोण 135° तल से अर्थात आपतन कोण i = 45°, द्रव में अपवर्तन कोण 120° तल से अर्थात r = 30°)।
(क) एक खगोलीय दूरदर्शी के लिए आवर्धन क्षमता की गणना कीजिए जिसमें अभिदृश्यक एवं अभिनेत्रक लेन्सों की फोकस दूरियाँ क्रमशः 200 सेमी व 50 सेमी हैं, जबकि अंतिम प्रतिबिम्ब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी (25 सेमी) पर बनता है। किरण आरेख भी खींचिए।
अथवा
निकट दृष्टि-दोष से पीड़ित एक व्यक्ति अधिकतम 10 मीटर की दूरी तक देख सकता है। उसे इस दोष के निवारण हेतु किस फोकस दूरी व क्षमता का लेन्स प्रयोग करना होगा? गणना कीजिए।
(ख) एक इलेक्ट्रॉन जिसका आवेश -1.6 x 10^-19 कूलॉम व द्रव्यमान 9 x 10^-31 किलोग्राम है, 10^6 मीटर प्रति सेकेण्ड के वेग से गतिमान है। यह 3.0 वेबर प्रति वर्ग मीटर तीव्रता वाले चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र की दिशा से 30° के कोण पर प्रवेश करता है। इलेक्ट्रॉन पर लगने वाले बल तथा त्वरण की गणना कीजिए।
अथवा
एक विद्युत परिपथ में 9.0 वोल्ट की बैटरी से 1 ओम का श्रेणी प्रतिरोध तथा 3.0 ओम और 6.0 ओम के दो समांतर प्रतिरोध जुड़े हैं। इसके 1 ओम प्रतिरोध में प्रवाहित धारा तथा विभवान्तर की गणना कीजिए।
दिष्ट धारा जनित्र का सिद्धान्त एवं कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
अथवा
एक घर में 100 वाट के 10 बल्ब, 60 वाट के 5 पंखे व 1000 वाट का एक रेफ्रिजरेटर लगा है। प्रतिदिन सभी यंत्र औसत 10 घण्टे कार्य करते हैं। 30 दिन में व्यय ऊर्जा की गणना कीजिए। ₹ 4 प्रति यूनिट की दर से 30 दिन में विद्युत ऊर्जा का मूल्य ज्ञात कीजिए।
खण्ड - ख
(क) अमलगम होते हैं-
(i) उपधातु
(ii) मिश्रधातु
(iii) यौगिक
(iv) विषमांगी मिश्रण
(ख) ऐल्कोहॉलों के विहाइड्रोजनीकरण से यौगिक प्राप्त होता है-
(i) अम्ल
(ii) एस्टर
(iii) ऐल्डिहाइड
(iv) ऐमीन
(ग) निम्नलिखित में अम्लीय लवण है-
(i) NaCl
(ii) NaHSO4
(iii) Na2SO4
(iv) KCN
(क) निम्नलिखित यौगिकों के आई०यू०पी०ए०सी० प्रणाली में नाम लिखिए:
(i) CH3-C(CH3)2-CH3
(ii) CH3-O-CH2-CH3
(ख) निम्नलिखित को कैसे प्राप्त करेंगे? केवल रासायनिक समीकरण दीजिए:
(i) ऐलुमिनियम सल्फेट से पोटाश-फिटकरी
(ii) अमोनिया से नाइट्रोजन
(ग) आयनन क्या है? यह ताप तथा विलयन की सान्द्रता से कैसे प्रभावित होता है?
साल्वे विधि द्वारा सोडियम कार्बोनेट के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए। सम्बन्धित अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
अथवा
मिश्रधातु से आप क्या समझते हैं? धातु व उसकी मिश्रधातु के गुणों में प्रमुख भिन्नता क्या है? पीतल का संघटन भी लिखिए।
स्टार्च से एथिल ऐल्कोहॉल के निर्माण में होने वाली अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए। इससे आयोडोफॉर्म तथा डाइएथिल ईथर कैसे प्राप्त करेंगे? केवल समीकरण दीजिए।
अथवा
परिशुद्ध ऐल्कोहॉल, परिशोधित स्पिरिट तथा विकृत स्पिरिट क्या होते हैं? एथिल ऐल्कोहॉल के चार मुख्य उपयोग लिखिए।
खण्ड - ग
(क) किस क्रिया द्वारा पौधों द्वारा अवशोषित जल तथा खनिज लवण पत्तियों तक पहुंचते हैं-
(i) वाष्पोत्सर्जन
(ii) रसारोहण
(iii) रसाकर्षण
(iv) परासरण
(ख) मादा लिंग हॉर्मोन कहलाता है-
(i) एण्ड्रोजेन
(ii) इन्सुलिन
(iii) एस्ट्रोजेन
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(ग) किस पादप हॉर्मोन का उपयोग बिना निषेचन के बीज रहित फल के निर्माण में किया जाता है-
(i) जिबरेलिन
(ii) एथिलीन
(iii) साइटोकाइनिन
(iv) ऑक्सिन
(घ) निम्नलिखित में से कौन-से विटामिन्स का जोड़ा पानी में घुलनशील है-
(i) विटामिन्स A तथा B
(ii) विटामिन्स B तथा C
(iii) विटामिन्स C तथा D
(iv) विटामिन्स A तथा K
(क) तम्बाकू से प्राप्त होने वाले ऐल्केलॉइड का नाम लिखिए तथा मानव पर होने वाले इसके विभिन्न दुष्प्रभावों का वर्णन कीजिए।
(ख) परिवार नियोजन किसे कहते हैं? परिवार को सीमित रखने के लिए विभिन्न उपायों का उल्लेख कीजिए।
(ग) परासरण किसे कहते हैं? चित्र की सहायता से परासरण के प्रयोग का प्रदर्शन कीजिए।
(क) पर-परागण किसे कहते हैं? पर-परागण की विभिन्न विधियों का केवल नाम लिखिए।
अथवा
नलिकाविहीन ग्रन्थियों से आप क्या समझते हैं? थायरॉइड ग्रन्थि की संरचना तथा उसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
(ख) लिंग सहलग्न लक्षण किसे कहते हैं? मनुष्य में पाए जाने वाले किन्हीं दो लिंग-सहलग्न रोगों का नाम लिखिए तथा उसमें से किसी एक का वर्णन कीजिए।
अथवा
मानव रक्त की संरचना एवं कार्य का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
श्वसन किसे कहते हैं? मनुष्य के श्वसन अंगों का नामांकित चित्र बनाकर उनके कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
(i) जैव-प्रौद्योगिकी का मानव कल्याण में उपयोग
(ii) मेण्डेल का स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम
(iii) जीवन की उत्पत्ति की आधुनिक संकल्पना
(iv) वृक्क की रचना एवं कार्य
Previous Year Question Paper UP Board Class 10
SCIENCE QUESTION PAPER 2013
HINDI Question Paper 2013
Sanskrit Question Paper 2013
SOCIAL SCIENCE QUESTION PAPER 2013