HINDI Question Paper -2013
1.
(क) निम्नलिखित कथनों में से सही कथन छाँटकर लिखिए:
(i) 'ईर्ष्या तू न गयी मेरे मन से' रामधारी सिंह 'दिनकर' का उपन्यास है।
(ii) 'क्या लिखूँ' डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का निबन्ध है।
(iii) 'अजन्ता' जयप्रकाश भारती की कहानी है।
(iv) 'बाणभट्ट की आत्मकथा' डॉ. हजारीप्रसाद द्विवेदी का उपन्यास है।
(ख) निम्नलिखित रचनाओं में से किसी एक के रचनाकार का नाम लिखिए:
(i) आषाढ़ का एक दिन
(ii) आत्मनेपद
(iii) श्रृंखला की कड़ियाँ
(iv) कविता के नये प्रतिमान
(ग) 'नीड़ का निर्माण फिर' किस विधा की रचना है?
(घ) किसी एक 'जीवनी' लेखक का नाम लिखिए।
(ङ) 'मतवाला' पत्रिका के सम्पादक का नाम लिखिए।
2.
(क) 'प्रयोगवाद' के किन्हीं दो कवियों का नामोल्लेख कीजिए।
(ख) रीतिबद्ध काव्यधारा के किसी एक कवि का नाम लिखते हुए उसकी एक रचना का नाम लिखिए।
(ग) 'कनुप्रिया' किसकी रचना है?
3. निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) "दूर के ढोल सुहावने होते हैं, क्योंकि उनकी कर्कशता दूर तक नहीं पहुँचती। जब ढोल के पास बैठे हुए लोगों के कान फटते रहते हैं, तब दूर किसी नदी के तट पर, संध्या के समय किसी दूसरे के कान में वही शब्द मधुरता का संचार कर देते हैं। ढोल के उन्हीं शब्दों को सुनकर वह अपने हृदय में किसी के विवाहोत्सव का चित्र अङ्कित कर लेता है। कोलाहल से पूर्ण घर के एक कोने में बैठी हुई किसी लज्जाशीला नव-वधू की कल्पना वह अपने मन में कर लेता है।"
(i) उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए।
(ii) रेखाङ्कित अंशों की व्याख्या कीजिए।
(iii) दूर के ढोल सुहावने क्यों होते हैं?
(ख) "इन पिछले जन्मों में बुद्ध ने गज, कपि, मृग आदि के रूप में विविध योनियों में जन्म लिया था और संसार के कल्याण के लिए दया और त्याग का आदर्श स्थापित करते वे बलिदान हो गये थे। उन स्थितियों में किस प्रकार पशुओं तक ने मानवोचित व्यवहार किया था, किस प्रकार औचित्य का पालन किया था, यह सब उन चित्रों में असाधारण खूबी से दर्शाया गया है और उन्हीं को दर्शाते समय चितेरों ने अपनी जानकारी की गाँठ खोल दी है।"
(i) उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए।
(ii) रेखाङ्कित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) अपनी जानकारी की गाँठ खोलने का क्या आशय है? स्पष्ट कीजिए।
4. निम्नांकित पद्यांशों में से किसी एक की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए तथा उसका काव्यसौन्दर्य लिखिए:
(क)
ऊधौ मन न भए दस बीस।
एक हुतौ सो गयौ स्याम सँग, को अवराधै ईस।
इन्द्री सिथिल भईं केसव बिनु, ज्यों देही बिनु सीस।
आसा लागि रहति तन स्वासा, जीवहिं कोटि बरीस।
तुम तौ सखा स्यामसुन्दर के, सकल जोग के ईस।
सूर हमारैं नन्दनंदन बिनु, और नहीं जगदीस॥
(ख)
चाह नहीं, मैं सुरबाला के गहनों में गूंधा जाऊँ,
चाह नहीं प्रेमी-माला में बिंध प्यारी को ललचाऊँ,
चाह नहीं सम्राटों के शव पर हे हरि डाला जाऊँ,
चाह नहीं देवों के सिर पर चढ़ूँ भाग्य पर इठलाऊँ,
मुझे तोड़ लेना बनमाली,
उस पथ में देना तुम फेंक।
मातृ-भूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पर जावें वीर अनेक॥
5. निम्नलिखित का संदर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:
नागरिकः बहुकालं यावत् अचिन्तयत्, परं प्रहेलिकायाः उत्तरं दातुं समर्थः न अभवत्, अतः ग्रामीणम् अवदत्, अहम् अस्याः प्रहेलिकायाः उत्तरं न जानामि। इदं श्रुत्वा ग्रामीणः अकथयत् यदि भवान् उत्तरं न जानाति, तर्हि ददातु दशरुप्यकाणि। अतः म्लानमुखेन नागरिकेण समयानुसारं दशरुप्यकाणि दत्तानि।
अथवा
कोकिल ! यापय दिवसान् तावद् विरसान् करीलविटपेषु।
यावन्मिलदलिमालः कोऽपि रसालः समुल्लसति॥
6.
(क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन-परिचय दीजिए तथा उसकी एक प्रसिद्ध रचना का उल्लेख कीजिए:
(i) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ii) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(iii) डॉ. भगवतशरण उपाध्याय
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय दीजिए तथा उसकी एक प्रसिद्ध रचना का उल्लेख कीजिए:
(i) 'रसखान'
(ii) सुभद्रा कुमारी चौहान
(iii) रामनरेश त्रिपाठी
7.
(क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया गया कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों का उत्तर संस्कृत में दीजिए:
(i) हंसस्य किं कुलव्रतम् अस्ति ?
(ii) अमुखोऽपि कः स्फुटवक्ता भवति ?
(iii) इन्दुदर्शनेन कः वर्धते ?
(iv) आतुरस्य मित्रं किम् अस्ति ?
8. Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013
(क) करुण रस की परिभाषा लिखिए तथा उसका एक उदाहरण दीजिए।
अथवा
"हंसि-हंसि भाजैं देखि दूलह दिगम्बर को, पाहुनी जे आवैं हिमाचल के उछाह में।"
उपर्युक्त पद्यांश में प्रयुक्त रस का नाम तथा स्थायीभाव लिखिए।
(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(ग) रोला छन्द की परिभाषा देते हुए एक उदाहरण लिखिए।
9.
(क) निम्नलिखित उपसर्गों में किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए:
(i) अनु (ii) उप (iii) परि (iv) सह (v) अधि (vi) सु
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द लिखिए:
(i) ता (ii) पन (iii) आई (iv) वा (v) वट
(ग) निम्नांकित में से किन्हीं दो में समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए:
(i) अन्न-जल (ii) अष्टकोण (iii) पवनपुत्र (iv) स्वर्णकलश
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के तत्सम रूप लिखिए:
(i) ओठ (ii) भीख (iii) फूल (iv) मौत
(ङ) निम्नांकित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:
(i) समुद्र (ii) कमल (iii) अग्नि (iv) सूर्य
10.
(क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए तथा सन्धि का नाम लिखिए:
(i) महा + ओषधि
(ii) गुरु + आज्ञा
(iii) प्रति + उत्तरम्
(iv) यदि + अपि
(ख) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए:
(i) पश्यताम् (ii) हसामः (iii) अपठाव (iv) पचसि
(ग) निम्नलिखित शब्दों के रूप पंचमी विभक्ति बहुवचन में लिखिए:
(i) मधु अथवा मति
(ii) फल अथवा नदी
(घ) निम्नांकित वाक्यों में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए:
(i) वाराणसी गंगा के पावन तट पर स्थित है।
(ii) मैं प्रतिदिन स्नान करता हूँ।
(iii) देशभक्त निर्भीक होते हैं।
(iv) हम सब भारत के नागरिक हैं।
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए:
(i) देशाटन का महत्व
(ii) वृक्षारोपण
(iii) परोपकार ही जीवन है
(iv) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व
(v) पुस्तकालय से लाभ
12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नांकित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखिए:
(क) (i) 'मेवाड़ मुकुट' खण्डकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।
(ii) 'मेवाड़ मुकुट' खण्डकाव्य के आधार पर दौलत सर्ग का सारांश लिखिए।
(ख) (i) 'ज्योति जवाहर' खण्डकाव्य के आधार पर जवाहर लाल नेहरू का चरित्र चित्रण कीजिए।
(ii) 'ज्योति जवाहर' खण्डकाव्य का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।
(ग) (i) 'अग्रपूजा' खण्डकाव्य के आधार पर 'राजसूय-यज्ञ' का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
(ii) 'अग्रपूजा' खण्डकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताएँ बताइए।
(घ) (i) 'मातृभूमि के लिए' खण्डकाव्य का उद्देश्य लिखिए।
(ii) 'मातृभूमि के लिए' के नायक का चरित्र चित्रण कीजिए।
(ङ) (i) 'कर्ण' खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ii) 'कर्ण' खण्डकाव्य का सारांश लिखिए।
(च) (i) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य का कथानक संक्षेप में लिखिए।
(ii) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के आधार पर भरत का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(छ) (i) 'मुक्तिदूत' खण्डकाव्य के नायक का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ii) 'मुक्तिदूत' खण्डकाव्य का कथानक संक्षेप में लिखिए।
(ज) (i) 'जय सुभाष' खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।
(ii) 'जय सुभाष' के षष्ठ सर्ग का उल्लेख कीजिए।
(झ) (i) 'तुमुल' खण्डकाव्य के आधार पर मेघनाद का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ii) 'तुमुल' खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।
Previous Year Question Paper UP Board Class 10
English 2012 UP Board Class 10
Hindi UP Board Class 10 -2012
Mathematics 2012 - UP Board Class 10
SCIENCE QUESTION PAPER 2013
HINDI Question Paper SET II
Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013
801(DI) - 2013 | हिन्दी (केवल प्रश्नपत्र)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
निर्देश : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
1.
(क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए:
(i) हजारी प्रसाद द्विवेदी प्रसिद्ध रिपोर्ताज-लेखक हैं।
(ii) प्रभाकर माचवे ख्याति प्राप्त डायरी लेखक हैं।
(iii) राहुल सांकृत्यायन प्रसिद्ध यात्रा-साहित्यकार हैं।
(iv) लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय उपन्यासकार के रूप में विख्यात हैं।
(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए:
(i) 'इन्द्रजाल' (ii) 'तीर्थ सलिल' (iii) 'विचार वीथी' (iv) 'संस्कृति के चार अध्याय'
(ग) किसी एक एकांकीकार का नाम लिखिए।
(घ) डॉ० भगवतशरण उपाध्याय की किसी एक रचना का नाम लिखिए।
(ङ) डॉ० नगेन्द्र किस गद्य-विधा के लेखक हैं?
2.Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013
(क) घनानन्द और भूषण रीतिकाल के किस धारा के कवि हैं?
(ख) प्रगतिवादी काव्यधारा के दो प्रमुख कवियों के नाम लिखिए।
(ग) 'चिदम्बरा' के रचयिता का नाम लिखिए।
3. निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) "चन्द्रतल पर मानव के पाँव के निशान/पग, उसके द्वारा वैज्ञानिक तथा तकनीकी क्षेत्र में की गई असाधारण प्रगति के प्रतीक हैं। जिस क्षण डगमग-डगमग करते मानव के पग उस धूल-धूसरित अनछुई सतह पर पड़े तो मानो वह हजारों-लाखों साल से पालित-पोषित सैकड़ों अन्धविश्वासों-कल्पनाओं पर पद प्रहार ही हुआ। कवियों की कल्पना के सलोने चाँद को वैज्ञानिकों ने बदसूरत और जीवनहीन करार दे दिया—भला अब चन्द्रमुखी कहलाना किसे रुचिकर लगेगा।"
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) चन्द्रतल पर मानव के पाँव के निशान किसके प्रतीक हैं?
(ख) "दूसरी बात, जो इस सम्बन्ध में विचारणीय है, वह यह है कि संस्कृति अथवा सामूहिक चेतना ही हमारे देश का प्राण है। इसी नैतिक चेतना के सूत्र से हमारे नगर और ग्राम, हमारे प्रदेश और सम्प्रदाय, हमारे विभिन्न वर्ग और जातियाँ आपस में बंधी हुई हैं; जहाँ उनमें और सब तरह की विभिन्नताएँ हैं, वहाँ उन सबमें यह एकता है। इसी बात को ठीक तरह से पहचान लेने से बापू ने जनसाधारण को बुद्धिजीवियों के नेतृत्व में क्रान्ति करने के लिए तत्पर करने के लिए इसी नैतिक चेतना का सहारा लिया था। अहिंसा, सेवा और त्याग की बातों से जनसाधारण का हृदय इसीलिए आन्दोलित हो उठा, क्योंकि उन्हीं से तो वह शताब्दियों से प्रभावित और प्रेरित रहा।"
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) गद्यांश के रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) जनसाधारण किन बातों से आन्दोलित हो उठा?
4. निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए तथा काव्य सौन्दर्य भी लिखिए:
(क)
ऊधौ मन न भये दस बीस।
एक हुतौ सो गयौ स्याम सँग, को अवराधै ईस॥
इन्द्री सिथिल भईं केसव बिनु, ज्यों देही बिनु सीस॥
आसा लागि रहति तन स्वासा, जीवहिं कोटि बरीस।
तुम तौ सखा स्याम सुन्दर के, सकल जोग के ईस।
सूर हमारैं नन्द-नंदन बिनु, और नहीं जगदीस॥
(ख)
विश्व है कि असि का ?
नहीं संकल्प का है।
हर प्रलय का कोण,
कायाकल्प का है,
फूल गिरते, शूल
शिर ऊँचा लिये हैं;
रसों के अभिमान
को नीरस किये हैं।
खून हो जाये न तेरा देख पानी
मरण का त्यौहार, जीवन की जवानी।
5. Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013
(क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन परिचय दीजिए और उसकी एक रचना का नाम लिखिए:
(i) जयप्रकाश भारती (ii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद (iii) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय दीजिए एवं उसकी एक रचना का नाम लिखिए:
(i) रसखान (ii) सुमित्रानन्दन पन्त (iii) रामनरेश त्रिपाठी
6. निम्नलिखित का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए:
पूर्वं कर्म, तदनन्तरं फलम् इति अस्माकं संस्कृतेः नियमः। इदानीं यदा वयं राष्ट्रस्य नवनिर्माणे संलग्नाः स्मः निरन्तरम् कर्मकरणम् अस्माकं मुख्यं कर्तव्यम्। निजस्य श्रमस्य फलं भोग्यं, अन्यस्य श्रमस्य शोषणं सर्वथा वर्जनीयम्। यदि वयं विपरीतम् आचारामः तदा न वयं सत्यं भारतीय संस्कृतेः उपासकाः। वयं तदैव यथार्थं भारतीया यदास्माकम् आचारे-विचारे च अस्माकं संस्कृतिः लक्षिता भवेत्।
अथवा
नीर-क्षीर-विवेके हंसालस्यं त्वमेव तनुषे चेत्।
विश्वस्मिन्नधुनान्यः कुलव्रतं पालयिष्यति कः॥
कोकिल ! यापय दिवसान् तावद् विरसान् करीलविटपेषु।
यावन्मिलदलिमालः कोऽपि रसालः समुल्लसति॥
7.
(क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया गया कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो।
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए:
(i) स्वर्णस्य किं मुख्यं दुःखम् अस्ति ?
(ii) अलक्षेन्द्रः कः आसीत् ?
(iii) कलहः केन वर्धते ?
(iv) धनानाम् उत्तमं धनं किम् अस्ति ?
8.
(क) 'हास्य' रस की परिभाषा लिखिए तथा उसका उदाहरण दीजिए।
अथवा
"मम अनुज पड़ा है चेतनाहीन होके, तरल हृदय वाली जानकी भी नहीं है।"
उपर्युक्त पद्यांश में प्रयुक्त रस का नाम तथा स्थायी भाव लिखिए।
(ख) उपमा अथवा उत्प्रेक्षा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
(ग) सोरठा छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
9. Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013
(क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए:
(i) अधि (ii) अनु (iii) सह (iv) निर् (v) अभि (vi) परि (vii) सु
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए:
(i) आई (ii) त्व (iii) पन (iv) वा (v) हट
(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए:
(i) चौराहा (ii) अन्न-जल (iii) चक्रपाणि (iv) नीलकमल
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो के तत्सम रूप लिखिए:
(i) बेल (ii) सुहाग (iii) मूस (iv) पीठ (v) थल
(ङ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए:
(i) समुद्र (ii) चन्द्रमा (iii) कमल (iv) पृथ्वी
10. Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013
(क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में सन्धि कीजिए तथा सन्धि का नाम लिखिए:
(i) तदा + एव (ii) महा + ओजः (iii) प्रति + एकम् (iv) सु + आगतम्
(ख) निम्नलिखित शब्दों के रूप सप्तमी विभक्ति बहुवचन में लिखिए:
(i) फल अथवा मति (ii) मधु अथवा युष्मद्
(ग) निम्नलिखित में से किसी एक की धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए:
(i) पठानि (ii) हसेम (iii) अपश्यत् (iv) पक्ष्यतः
(घ) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए:
(i) अपने राष्ट्र की रक्षा करना हमारा धर्म है।
(ii) सभी छात्र पत्र लिखेंगे।
(iii) दान से कीर्ति बढ़ती है।
(iv) सोहन के साथ मोहन घर गया।
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए:
(i) प्रिय कवि (ii) प्रदूषण की समस्या और समाधान (iii) दूरसंचार की उपयोगिता (iv) विद्यार्थी और अनुशासन (v) स्वास्थ्य शिक्षा की अनिवार्यता
12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर लिखिए:
(क) (i) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के षष्ठ सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के आधार पर राम का चरित्रांकन कीजिए।
(ख) (i) 'मातृभूमि के लिए' खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'मातृभूमि के लिए' खण्डकाव्य के आधार पर 'आजाद' के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ग) (i) 'कर्ण' खण्डकाव्य के पंचम सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'कर्ण' खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(घ) (i) 'तुमुल' खण्डकाव्य के आधार पर 'लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध तथा लक्ष्मण की मूर्च्छा' शीर्षक की कथावस्तु अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'तुमुल' खण्डकाव्य के नायक की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ङ) (i) 'जय सुभाष' खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'जय सुभाष' खण्डकाव्य के आधार पर 'देशबन्धु चितरंजन दास' के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(च) (i) 'ज्योति जवाहर' खण्डकाव्य की कथावस्तु संक्षेप में लिखिए।
(ii) 'ज्योति जवाहर' खण्डकाव्य के आधार पर 'पं० जवाहरलाल नेहरू' का चरित्रांकन कीजिए।
(छ) (i) 'अग्रपूजा' खण्डकाव्य के 'अग्रपूजा' शीर्षक की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'अग्रपूजा' खण्डकाव्य के आधार पर युधिष्ठिर के चरित्र की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ज) (i) 'मुक्ति-दूत' खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग की कथा अपने शब्दों में लिखिए।
(ii) 'मुक्ति-दूत' खण्डकाव्य के आधार पर 'महात्मा गाँधी' का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(झ) (i) 'मेवाड़-मुकुट' खण्डकाव्य का कथासार प्रस्तुत कीजिए।
(ii) 'मेवाड़-मुकुट' खण्डकाव्य के प्रमुख पात्र की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
Previous Year Question Paper Class 10 UP Board 2013