UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Social Science Question Paper -up board class 10 - Previous year question paper 2013 Samajik Vigyan
UP Board Previous Year Question Paper Class 10
Social Science Question Paper UP BOARD Class 10
Social Science Question Paper -2013
825(FJ) - 2013 | सामाजिक विज्ञान (केवल प्रश्न-पत्र)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
Previous Year Question Paper UP Board Class 10 -2013
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , SANSKRIT Question Paper 2013 ,
Social Science Question Paper -2013
खण्ड - क : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
बहुविकल्पीय प्रश्न
1. प्रथम विश्व युद्ध के समय संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति कौन था-
(क) विल्सन (ख) लिंकन (ग) कैनेडी (घ) रूजवेल्ट
2. प्रोटेस्टेन्ट सम्प्रदाय की स्थापना किसने की-
(क) संत ऑगस्टीन (ख) मार्टिन लूथर (ग) रोजर बेकन (घ) हेनरी चतुर्थ
3. रानी अवन्ती बाई, जिसने 1857 ई० में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष किया था, शासक थी-
(क) रामगढ़ की (ख) ग्वालियर की (ग) नागपुर की (घ) कोटा की
4. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस ने 'पूर्ण स्वराज' प्राप्त करने का लक्ष्य कब घोषित किया-
(क) 1920 ई० (ख) 1929 ई० (ग) 1930 ई० (घ) 1942 ई०
5. इस (हमारे) राज्य के मुख्य क्षेत्रीय दल का नाम है-
(क) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (ख) बहुजन समाज पार्टी (ग) समाजवादी पार्टी (घ) साम्यवादी पार्टी
6. निम्नलिखित में से किसने भारत में आर्थिक नियोजन की नीति प्रारम्भ की-
(क) पं० जवाहर लाल नेहरू (ख) डॉ० बी०आर० अम्बेडकर (ग) सरदार बल्लभ भाई पटेल (घ) महात्मा गाँधी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
7. 1893 ई० में विश्व धर्म सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया गया था? इसमें भारत की ओर से किसने भाग लिया?
8. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के जन्मदाताओं में से किन्हीं दो का नाम लिखिए।
9. सार्क का सचिवालय कहाँ और किस देश में स्थित है?
लघु उत्तरीय प्रश्न
10. महात्मा गाँधी ने असहयोग आन्दोलन कब चलाया? इसके कोई दो मुख्य कारण बताइए।
अथवा
किन्हीं दो मुस्लिम सुधार आन्दोलनों का उल्लेख कीजिए। इनका तत्कालीन मुस्लिम समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
11. भारतीय विदेश नीति के किन्हीं तीन सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
अथवा
विश्व शान्ति के लिए निःशस्त्रीकरण क्यों आवश्यक है? किन्हीं दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
12. भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम बताइए। उसके पद की अर्हताएँ क्या हैं? उसकी निर्वाचन प्रक्रिया उदाहरण सहित समझाइए।
अथवा
किसी राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति किस प्रकार की जाती है? राज्य के प्रशासन में उसकी भूमिका की व्याख्या कीजिए।
13. फ्रांसीसी क्रान्ति के किन्हीं तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए। उनका क्या प्रभाव पड़ा?
अथवा
15वीं सदी में नए स्थलों की खोज के लिए उत्तरदायी परिस्थितियों का वर्णन कीजिए।
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
14. निम्नलिखित स्थानों को चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ दशावतार मन्दिर स्थित है।
(ii) वह स्थान जहाँ 'विक्टोरिया मेमोरियल हाल' स्थित है।
(iii) वह स्थान जहाँ उत्तराखण्ड की राजधानी है।
(iv) वह स्थान जहाँ सूर्य मन्दिर स्थित है।
(v) वह नगर जहाँ बेगम हजरत महल ने क्रान्तिकारियों का नेतृत्व किया।
खण्ड - ख : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
बहुविकल्पीय प्रश्न
15. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर सीमेन्ट उद्योग से सम्बन्धित है-
(क) कटनी (ख) आगरा (ग) भोपाल (घ) ग्वालियर
16. पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय है-
(क) कोलकाता (ख) गोरखपुर (ग) मालेगाँव (घ) बरौनी
17. 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात है-
(क) 970 (ख) 890 (ग) 940 (घ) 933
18. निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता विकासशील देशों की नहीं है-
(क) उच्च प्रौद्योगिकी का प्रयोग (ख) प्रति व्यक्ति आय का निम्न स्तर (ग) निम्न कृषि उत्पादकता स्तर (घ) जनाधिक्य
19. हरित क्रान्ति सम्बन्धित है-
(क) दुग्ध उत्पादन (ख) वृक्षारोपण (ग) कृषि उत्पादन (घ) मत्स्य उत्पादन
20. प्रथम पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि थी-
(क) 1 अप्रैल 1950 से 31 मार्च 1955
(ख) 1 अप्रैल 1951 से 31 मार्च 1956
(ग) 1 अप्रैल 1952 से 31 मार्च 1957
(घ) 31 मार्च 1951 से 31 मार्च 1956
अति लघु उत्तरीय प्रश्न : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
21. ओजोन क्षरण को रोकने के लिए कोई दो उपाय सुझाइए।
22. भारतीय कृषि के विकास हेतु कोई दो उपाय सुझाइए।
23. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु क्या कदम उठाने चाहिए? कोई दो सुझाव दीजिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
24. परिवहन सेवाओं के तीनों भागों का वर्णन कीजिए।
अथवा
कपास की खेती के लिए उपयुक्त तापक्रम, वर्षा एवं मिट्टी का उल्लेख कीजिए।
25. आर्थिक नियोजन की किन्हीं तीन उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारतीय रिजर्व बैंक के किन्हीं तीन कार्यों का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
26. परमाणु ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? इसकी किन्हीं पाँच विशेषताओं की विवेचना कीजिए।
अथवा
दामोदर नदी-घाटी परियोजना की स्थिति पर प्रकाश डालिए। इससे होने वाले किन्हीं चार लाभों की विवेचना कीजिए।
27. वस्तु विनिमय प्रणाली से आप क्या समझते हैं? इसके किन्हीं चार गुणों की विवेचना कीजिए।
अथवा
औद्योगीकरण से आप क्या समझते हैं? उद्योगों और कृषि की परस्पर निर्भरता की विवेचना कीजिए।
मानचित्र कार्य : Previous Year Question Paper UP Board Class 10
28. निम्नलिखित को दिए गए भारत के मानचित्र में प्रदर्शित कीजिए:
(क) अरावली पर्वत श्रेणी चिह्न द्वारा नाम सहित।
(ख) माही नदी चिह्न द्वारा नाम सहित।
(ग) तिरुपति चिह्न द्वारा नाम सहित।
(घ) पणजी चिह्न द्वारा नाम सहित।
(ङ) मरुस्थलीय मिट्टी का क्षेत्र चिह्न द्वारा।
Previous Year Question Paper UP Board Class 10
SCIENCE QUESTION PAPER 2013
HINDI Question Paper 2013
Sanskrit Question Paper 2013