Previous Year Question Paper -SOCIAL SCIENCE- CBSE Board Class 10 OLD -last year question paper
SOCIAL SCIENCE Question Paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question paper Class 10 CBSE Board SOCIAL SCIENCE
OLD / Last Year Question Paper CBSE Board Class 10
SOCIAL SCIENCE
Series: FEH3G SET~1 Roll No. / रोल नं. Q.P. Code / प्रश्न-पत्र कोड: 32/3/1
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. / परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
सामाजिक विज्ञान / SOCIAL SCIENCE निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80
नोट / NOTE: (I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 21 + 1 मानचित्र हैं। / Please check that this question paper contains 21 printed pages + 1 Map. (II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें। / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate. (III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 37 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 37 questions. (IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें। / Please write down the Serial Number of the question in the answer-book at the given place before attempting it. (V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे। / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
Previous Year Question paper CBSE Class 10 Social Science
CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE SOCIAL SCIENCE exam, CBSE CLASS 10 SOCIAL SCIENCE QUESTION PAPER
SOCIAL SCIENCE Question Paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question paper Class 10 CBSE Board SOCIAL SCIENCE
OLD / Last Year Question Paper CBSE Board Class 10
SOCIAL SCIENCE
सामान्य निर्देश : निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में 37 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्न-पत्र छः खण्डों में विभाजित है – खण्ड क, ख, ग, घ, ङ एवं च । (iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 20 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। (iv) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 21 से 24 अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए। (v) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 25 से 29 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 60 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए। (vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 30 से 33 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए। (vii) खण्ड ङ – प्रश्न संख्या 34 से 36 केस/स्रोत-आधारित प्रश्न हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। (viii) खण्ड च – प्रश्न संख्या 37 मानचित्र कौशल-आधारित प्रश्न है, जिसमें दो भाग हैं – 37 (क) इतिहास (2 अंक) और 37 (ख) भूगोल (3 अंक)। इस प्रश्न के कुल 5 अंक हैं। (ix) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
+ 4
General Instructions: Read the following instructions carefully and follow them: (i) This question paper contains 37 questions. All questions are compulsory. (ii) Question paper is divided into six sections – Section A, B, C, D, E and F. (iii) Section A – Questions no. 1 to 20 are Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark. (iv) Section B – Questions no. 21 to 24 are Very Short Answer type questions. Each question carries 2 marks. Answer to these questions should not exceed 40 words. (v) Section C – Questions no. 25 to 29 are Short Answer type questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions should not exceed 60 words. (vi) Section D – Questions no. 30 to 33 are Long Answer (LA) type questions. Each question carries 5 marks. Answer to these questions should not exceed 120 words. (vii) Section E – Questions no. 34 to 36 are Case/Source-based questions with three sub-questions. Each question carries 4 marks. (viii) Section F – Question no. 37 is Map skill-based question with two parts – 37(a) from History (2 marks) and 37(b) from Geography (3 marks). This question carries total 5 marks. (ix) In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only.
+ 4
खण्ड क / SECTION A (बहुविकल्पीय प्रश्न / Multiple Choice Questions) (20 x 1 = 20)
- निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है ? / Which one of the following languages is included in the Eighth Schedule of the Indian Constitution? (A) भोजपुरी / Bhojpuri (B) मगधी / Magadhi (C) राजस्थानी / Rajasthani (D) तमिल / Tamil
+ 4
- भारत की निम्नलिखित में से किस अंग में महिलाएँ आरक्षण का लाभ ले रही हैं ? / In which one of the following organs of India are women taking advantage of reservation? (A) नगरपालिका / Municipality (B) विधान परिषद / Legislative Council (C) राज्य सभा / Rajya Sabha (D) न्यायपालिका / Judiciary
+ 4
- निम्नलिखित में से सही सुमेलित युग्म का चयन कीजिए : / Choose the correctly matched pair from the following: (A) समवर्ती सूची - शिक्षा / Concurrent List - Education (B) समवर्ती सूची - प्रतिरक्षा / Concurrent List - Defence (C) समवर्ती सूची - पुलिस / Concurrent List - Police (D) समवर्ती सूची - व्यापार / Concurrent List - Trade
+ 4
- निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लैंगिक समानता को प्रदर्शित करता है ? / Which of the following statements represent gender equality? (A) महिलाओं के मत का मूल्य पुरुषों के मत के मूल्य से अधिक होना। / The value of women's vote is more than that of men. (B) महिलाओं को घर के कार्यों तक सीमित करना। / Restricting women to household chores. (C) पुरुषों को अधिक अधिकार प्रदान करना । / Providing more rights to men. (D) पुरुषों एवं महिलाओं को समान मताधिकार प्रदान करना । / Providing voting rights equally to men and women.
+ 4
- भारत की दलीय व्यवस्था में सुधार हेतु राजनीतिक दलों को निम्नलिखित में से कौन-से कार्य करना अनिवार्य बना दिया गया है? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। / To reform the party system, which of the following tasks have been made compulsory for the political parties? Choose the most appropriate option. I. अब सभी राजनीतिक दलों के लिए आयकर रिटर्न भरने की अनिवार्यता होना । / It is now compulsory for all the political parties to file income tax returns. II. अब सभी दलों में एक-तिहाई महिला सदस्यों की अनिवार्यता होना । / It is now compulsory for all parties to have one-third women candidates. III. अब सभी राजनीतिक दलों के लिए सांगठनिक चुनाव करने की अनिवार्यता होना। / It is now compulsory for all the political parties to hold their organisational election. IV. अब शपथ-पत्र द्वारा सभी उम्मीदवारों को न्यायालय में चल रहे मामलों की जानकारी देने की अनिवार्यता होना । / It is now compulsory for all candidates to disclose information about pending criminal cases against them through affidavit. विकल्प / Options: (A) केवल I, II और III सही हैं। / Only I, II and III are correct. (B) केवल I, II और IV सही हैं। / Only I, II and IV are correct. (C) केवल I, III और IV सही हैं। / Only I, III and IV are correct. (D) केवल II, III और IV सही हैं। / Only II, III and IV are correct.
+ 4
- निम्नलिखित में से कौन-सा समूह श्रीलंका में बहुसंख्यक है ? / Which of the following group is in majority in Sri Lanka ? (A) तमिल-भाषी / Tamil-speakers (B) सिंहली-भाषी / Sinhala-speakers (C) तेलुगु-भाषी / Telugu-speakers (D) अंग्रेज़ी-भाषी / English-speakers
+ 4
- नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : / Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements and choose the correct option: अभिकथन (A) : भारत में प्रत्येक दल को चुनाव आयोग के पास पंजीकरण करवाना होता है। / Assertion (A): Every party in India has to register with the Election Commission. कारण (R) : भारत में सभी राजनीतिक दलों को सरकार चुनाव चिह्न प्रदान करती है। / Reason (R): The Government provides election symbols to all political parties in India. विकल्प / Options: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है। / Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है। / (A) is true, but (R) is false. (D) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है। / (A) is false, but (R) is true.
+ 4
- नीचे एक काल्पनिक देश से संबंधित आँकड़े दिए गए हैं। इन आँकड़ों का अध्ययन कीजिए और उनके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर लिखिए : / Data related to an imaginary country is given below. Study these data and answer the question that follows:
आयु / Age | कुल जनसंख्या / Total Population | निवल उपस्थिति / Net Attendance 7 तथा 8 वर्ष की आयु / 7 and 8 years of age | 1200 | 1000 14 तथा 15 वर्ष की आयु / 14 and 15 years of age | 1000 | 800 कुल / Total | 2200 | 1800
+ 3
इस देश के 14 तथा 15 वर्ष के आयु वर्ग का उपस्थिति प्रतिशत ______ है। / The attendance percentage of this country of the age group of 14 and 15 years is ______ (A) 90 प्रतिशत / 90 percent (B) 80 प्रतिशत / 80 percent (C) 70 प्रतिशत / 70 percent (D) 60 प्रतिशत / 60 percent
+ 4
- निम्नलिखित विशेषताओं के आधार पर क्षेत्रक की पहचान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
- इस क्षेत्रक का उद्देश्य लाभ अर्जित करना होता है।
- इस क्षेत्रक का स्वामित्व एक व्यक्ति या कंपनी के हाथ में होता है।
- टाटा आयरन व स्टील इस क्षेत्रक का उदाहरण है। / Identify the sector on basis of the following characteristics and choose the correct option:
- The objective of this sector is to earn profit.
- This sector is owned by a person or company.
- Tata Iron and Steel is a example of this sector. विकल्प / Options: (A) सहकारी क्षेत्रक / Cooperative Sector (B) असंगठित क्षेत्रक / Unorganised Sector (C) सार्वजनिक क्षेत्रक / Public Sector (D) निजी क्षेत्रक / Private Sector
+ 4
- औपचारिक क्षेत्रक से ऋण लेना क्यों आसान नहीं है ? निम्नलिखित कारणों को पढ़िए और सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : / Why is it not easy to get loans from the formal sector? Read the following reasons and choose the most appropriate option: I. बैंकों की उपलब्धता / Availability of Banks II. ऋणाधार की उपलब्धता / Availability of Collateral III. ऋण की लंबी एवं जटिल प्रक्रिया / Long and Complicated Loan Process IV. ऋणार्थी की जागरूकता / Awareness of Borrower विकल्प / Options: (A) केवल I, II और III सही हैं / Only I, II and III are correct. (B) केवल II, III और IV सही हैं / Only II, III and IV are correct. (C) केवल I, III और IV सही हैं / Only I, III and IV are correct. (D) केवल I, II और IV सही हैं / Only I, II and IV are correct.
+ 4
- मानव विकास रिपोर्ट का प्रकाशन किस संस्था द्वारा किया जाता है ? / By which organization is the Human Development Report published? (A) विश्व व्यापार संगठन / World Trade Organisation (B) एमनेस्टी इंटरनेशनल / Amnesty International (C) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम / United Nations Development Programme (D) विश्व स्वास्थ्य संगठन / World Health Organisation
+ 4
- विषम की पहचान कीजिए : / Identify the odd one out. (A) हिंदुस्तान कंप्यूटर्स लिमिटेड / Hindustan Computers Limited (B) भारती एयरटेल लिमिटेड / Bharti Airtel Limited (C) हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड / Hindustan Unilever Limited (D) भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड / Bharat Heavy Electricals Limited
+ 4
- रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए : सरकार द्वारा विदेशी व्यापार और निवेश पर अवरोधकों को हटाने की प्रक्रिया ______ के नाम से जानी जाती है । / Choose the correct option to fill in the blank: The process of removing barriers on foreign trade and investment by the government is known as ______ विकल्प / Options: (A) आयात कर / Import Tax (B) निर्यात कर / Export Tax (C) उदारीकरण / Liberalisation (D) औद्योगीकरण / Industrialisation
+ 4
- नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : / Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements and choose the correct option: अभिकथन (A) : भारत में अधिकांश पटसन उद्योग हुगली नदी के तट पर एक संकरी मेखला में अवस्थित है। / Assertion (A) : Most of the jute industry in India is located in a narrow belt along the banks of Hugli river. कारण (R) : भारत पटसन का दूसरा बड़ा निर्यातक है। / Reason (R) : India is the second largest exporter of jute. विकल्प / Options: (A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है। / Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है। / (A) is true, but (R) is false. (D) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है। / (A) is false, but (R) is true.
+ 4
- स्तंभ I का स्तंभ II से मिलान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : / Match Column I with Column II and choose the correct option:
स्तंभ I / Column I | स्तंभ II / Column II a. सरिस्का वन्यजीव पशुविहार / Sariska Wildlife Sanctuary | i. उत्तराखंड / Uttarakhand b. मानस बाघ रिज़र्व / Manas Tiger Reserve | ii. राजस्थान / Rajasthan c. पेरियार बाघ रिज़र्व / Periyar Tiger Reserve | iii. असम / Assam d. कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान / Corbett National Park | iv. केरल / Kerala
+ 4
विकल्प / Options: (A) a-i, b-ii, c-iii, d-iv (B) a-ii, b-iii, c-iv, d-i (C) a-iv, b-i, c-iii, d-ii (D) a-ii, b-i, c-iv, d-iii
+ 3
- श्रीमती मोनिका, अपने परिवार के साथ, जमीन के टुकड़े को साफ करके उस पर अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए अनाज व अन्य खाद्य फ़सलें उगाती है। जब मृदा की उर्वरता कम हो जाती है, तो वह कृषि के लिए भूमि का दूसरा टुकड़ा तैयार करती है। वह निम्नलिखित में से कृषि की किस विधि का उपयोग करती है ? / Mrs. Monica, along with her family, clears a piece of land and grows grain and other food crops to feed her family. When the soil's fertility decreases, she prepares another piece of land for agriculture. Which of the following methods of agriculture does she use? (A) रोपण कृषि / Plantation farming (B) कर्तन और दहन कृषि / Slash and burn farming (C) गहन जीविका कृषि / Intensive subsistence farming (D) वाणिज्यिक कृषि / Commercial farming
+ 4
- सोलहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में किस बीमारी के कीटाणुओं ने अमेरिका पर यूरोप की विजय का मार्ग प्रशस्त किया ? / The germs of which disease paved the way for Europe's conquest of America in the later half of the sixteenth century? (A) हैज़ा / Cholera (B) चेचक / Smallpox (C) पीलिया / Jaundice (D) मलेरिया / Malaria
+ 4
- जर्मेनिया रूपक के संदर्भ में "तलवार पर लिपटी जैतून की डाली" निम्नलिखित में से किसका प्रतीक थी ? / In reference to the Germania allegory the "olive branch around the sword" symbolizes which one of the following? (A) आज़ादी मिलने की / Being freed (B) बहादुरी और शक्ति की / Heroism and strength (C) शांति की चाह की / Willingness to make peace (D) एक नए युग के सूत्रपात की / Beginning of a new era
+ 4
- निम्नलिखित में से किस समाचार-पत्र का संबंध बाल गंगाधर तिलक से है ? / Which among the following newspapers is related to Bal Gangadhar Tilak? (A) हिन्दुस्तान / Hindustan (B) बांग्ला पत्रिका / Bangla Patrika (C) वीर भूमि / Veer Bhoomi (D) केसरी / Kesari
+ 4
- निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : / Arrange the following historical events in chronological order and choose the correct option: I. बारदोली सत्याग्रह / Bardoli Satyagraha II. रॉलट सत्याग्रह / Rowlatt Satyagraha III. चंपारण सत्याग्रह / Champaran Satyagraha IV. खेड़ा सत्याग्रह / Kheda Satyagraha विकल्प / Options: (A) I, II, III, IV (B) III, II, I, IV (C) II, I, IV, III (D) III, IV, II, I
+ 4
खण्ड ख / SECTION B (अति लघु-उत्तरीय प्रश्न / Very Short Answer Type Questions) (4 x 2 = 8)
- भारत पर प्रथम विश्व युद्ध के किन्हीं दो आर्थिक प्रभावों का उल्लेख कीजिए । (2 अंक) / Mention any two economic impacts of the First World War on India. (2 marks)
- भारत के संदर्भ में 'सत्ता की साझेदारी' के ऊर्ध्वाधर वितरण की प्रभावशीलता की व्याख्या कीजिए। (2 अंक) / Explain the effectiveness of vertical distribution of 'power sharing' in the context of India. (2 marks)
- (क) 'शुष्क मृदा' की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए । (2 अंक) / (a) Describe any two features of 'arid soils'. (2 marks) अथवा / OR (ख) 'वन मृदा' की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए । (2 अंक) / (b) Describe any two features of 'forest soils'. (2 marks)
+ 1
- 1947 - 1991 के मध्य भारत सरकार ने विदेशी व्यापार एवं विदेशी निवेश को सीमित क्यों किया ? स्पष्ट कीजिए । (2 अंक) / Why did the Indian Government restrict foreign trade and foreign investment between 1947-1991? Explain. (2 marks)
खण्ड ग / SECTION C (लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions) (5 x 3 = 15)
- (क) भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर गाँधी-इरविन समझौते के प्रभावों का विश्लेषण कीजिए । (3 अंक) / (a) Analyse the impacts of Gandhi-Irwin pact on the Indian freedom struggle. (3 marks) अथवा / OR (ख) भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में अल्लूरी सीताराम राजू की भूमिका का विश्लेषण कीजिए । (3 अंक) / (b) Analyse the role of Alluri Sitaram Raju in the Indian National Movement. (3 marks)
+ 1
- औद्योगीकरण एवं शहरीकरण ने जल आपूर्ति को किस प्रकार प्रभावित किया है ? स्पष्ट कीजिए । (3 अंक) / How have industrialisation and urbanisation impacted water supply ? Explain. (3 marks)
- लोकतंत्र किस प्रकार एक उत्तरदायी, ज़िम्मेवार और वैध शासन की स्थापना करता है? व्याख्या कीजिए । (3 अंक) / How does democracy establish an accountable, responsible and legitimate governance? Explain. (3 marks)
- "भारतीय बैंकों पर नियंत्रण रखने में भारतीय रिज़र्व बैंक एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।" इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए । (3 अंक) / "Reserve Bank of India plays a crucial role in regulating the Indian banks." Justify the statement. (3 marks)
- "केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के बीच सत्ता का बँटवारा भारतीय संविधान की बुनियादी बात है।" उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन का विश्लेषण कीजिए । (3 अंक) / "Sharing of power between the Union Government and the State Governments is basic to the structure of the Indian Constitution." Analyse the statement with suitable arguments. (3 marks)
खण्ड घ / SECTION D (दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions) (4 x 5 = 20)
- (क) “मुद्रित पुस्तक को लेकर समाज के सभी लोग उत्साहित नहीं थे।" सोलहवीं शताब्दी के यूरोप के उदाहरणों के माध्यम से इस कथन की व्याख्या कीजिए । (5 अंक) / (a) "Not everyone welcomed the printed book." Explain the statement with examples from sixteenth century Europe. (5 marks) अथवा / OR
- (ख) “सत्रहवीं शताब्दी तक, चीन में शहरी संस्कृति के फलने-फूलने से छपाई के इस्तेमाल में भी विविधता आई।" उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए । (5 अंक) / (b) "By the seventeenth century, the flourishing of urban culture in China also led to diversity in the use of printing." Explain the statement with examples. (5 marks)
+ 1
- (क) भारत सरकार ने कृषि के क्षेत्र में संस्थागत सुधारों हेतु कुछ सुझाव आमंत्रित किए हैं। सरकार को ऐसे कोई पाँच संस्थागत सुधार सुझाइए जो कृषि के हित में हों। (5 अंक) / (a) The Government of India has invited some suggestions for institutional reforms in agriculture. Propose any five institutional reforms to the Government for the betterment of agriculture. (5 marks) अथवा / OR
- (ख) मान लीजिए आप एक किसान हैं। आप भारत में चावल की खेती करना चाहते हैं । ऐसी किन्हीं तीन भौगोलिक दशाओं का वर्णन कीजिए जो भारत में चावल की कृषि के लिए उपयुक्त होंगी एवं भारत के दो चावल उत्पादक अग्रणी राज्यों के नाम लिखिए। (3 + 2 = 5 अंक) / (b) Suppose you are a farmer. You want to cultivate rice in India. Describe any three geographical conditions which will be suitable for rice cultivation in India and write the names of two leading rice producing states of India. (3 + 2 = 5 marks)
+ 1
- (क) “धर्मनिरपेक्षता भारतीय संविधान की बुनियादी बात है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए । (5 अंक) / (a) "Secularism is the very idea of Indian Constitution." Justify the statement. (5 marks) अथवा / OR
- (ख) श्रम की लैंगिक समानता को स्थापित करने हेतु कोई पाँच उपाय सुझाइए । (5 अंक) / (b) Suggest any five measures to establish the gender equality of labour. (5 marks)
+ 1
- (क) अर्थव्यवस्था के सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रक में उदाहरणों सहित अंतर स्पष्ट कीजिए । (5 अंक) / (a) Distinguish between public and private sector of economy with examples. (5 marks) अथवा / OR
- (ख) मान लीजिए आप अपने गाँव के सरपंच हैं। गाँव में अतिरिक्त रोज़गार के सृजन हेतु आप कौन-से सुझाव देंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों की बेरोज़गारी की समस्या कम की जा सके ? (5 अंक) / (b) Suppose you are the Sarpanch of your village. What suggestions will you give for creating additional employment in the village, so that the problem of unemployment of the residents of rural areas can be reduced ? (5 marks)
+ 1
खण्ड ङ / SECTION E (केस/स्रोत-आधारित प्रश्न / Case/Source-Based Questions) (3 x 4 = 12)
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : क्रांतिकारी 1815 के बाद के वर्षों में दमन के भय ने अनेक उदारवादी-राष्ट्रवादियों को भूमिगत कर दिया । बहुत सारे यूरोपीय राज्यों में क्रांतिकारियों को प्रशिक्षण देने और विचारों का प्रसार करने के लिए गुप्त संगठन उभर आए । उस समय क्रांतिकारी होने का मतलब उन राजतंत्रीय व्यवस्थाओं का विरोध करने से था जो वियना काँग्रेस के बाद स्थापित की गई थीं। साथ ही स्वतंत्रता और मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध होना और संघर्ष करना क्रांतिकारी होने के लिए ज़रूरी था । ज्यादातर क्रांतिकारी राष्ट्र-राज्यों की स्थापना को आज़ादी के इस संघर्ष का अनिवार्य हिस्सा मानते थे । /
Read the given source and answer the questions that follow : The Revolutionaries During the years following 1815, the fear of repression drove many liberal-nationalists underground. Secret societies sprang up in many European states to train revolutionaries and spread their ideas. To be revolutionary at this time meant a commitment to oppose monarchical forms that had been established after the Vienna Congress, and to fight for liberty and freedom. Most of these revolutionaries also saw the creation of nation-states as a necessary part of this struggle for freedom.
(34.1) उदारवादियों की किसी एक राजनीतिक माँग का उल्लेख कीजिए। (1 अंक) / Mention any one political demand of the liberals. (1 mark)
(34.2) यूरोपीय राज्यों में गुप्त संगठनों के उदय के प्रमुख कारण का उल्लेख कीजिए। (1 अंक) / Mention the main cause for the rise of secret societies in European States. (1 mark) (34.3) 1815 के बाद अनेक उदारवादी-राष्ट्रवादियों के भूमिगत होने के कारणों का विश्लेषण कीजिए। (2 अंक) / Analyse the reasons for many liberal-nationalists going underground after 1815. (2 marks)
+ 2
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : लौह अयस्क लौह अयस्क एक आधारभूत खनिज है तथा औद्योगिक विकास की रीढ़ है। भारत में लौह अयस्क के विपुल संसाधन विद्यमान हैं। भारत उच्च कोटि के लोहांशयुक्त लौह अयस्क में धनी है। मैग्नेटाइट सर्वोत्तम प्रकार का लौह अयस्क है जिसमें 70 प्रतिशत लोहांश उच्च मात्रा में पाया जाता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ चुंबकीय गुण होते हैं, जो विद्युत उद्योगों में विशेष रूप से उपयोगी हैं। हेमेटाइट सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक लौह अयस्क है जिसका अधिकतम मात्रा में उपयोग हुआ है, किंतु इसमें लोहांश की मात्रा मैग्नेटाइट की अपेक्षा थोड़ी-सी कम होती है (इसमें लोहांश 50 से 60 प्रतिशत तक पाया जाता है) । वर्ष 2018-19 में लौह अयस्क का लगभग समस्त उत्पादन (97%) ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखंड से प्राप्त हुआ । शेष उत्पादन (3%) अन्य राज्यों से हुआ था । /
Read the given source and answer the questions that follow : Iron Ore Iron ore is the basic mineral and the backbone of industrial development. India is endowed with fairly abundant resources of iron ore. India is rich in good quality iron ores. Magnetite is the finest iron ore with a very high content of iron up to 70 per cent. It has excellent magnetic qualities, especially valuable in the electrical industry. Hematite ore is the most important industrial iron ore in terms of the quantity used, but has a slightly lower iron content than magnetite (50-60 per cent). In 2018-19, almost the entire production of iron ore (97%) accrued from Odisha, Chhattisgarh, Karnataka and Jharkhand. The remaining production (3%) was from other states.
(35.1) किस लौह अयस्क में सर्वाधिक लोहांश पाया जाता है ? (1 अंक) / In which iron ore is the maximum iron content found? (1 mark)
(35.2) सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक लौह अयस्क कौन-सा है ? (1 अंक) / Which is the most important industrial iron ore ? (1 mark)
(35.3) "लौह अयस्क एक आधारभूत खनिज है।" इस कथन की पुष्टि कीजिए। (2 अंक) / "Iron ore is a basic mineral." Support the statement. (2 marks)
+ 2
- दिए गए स्रोत को पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : संगठित क्षेत्रक कान्ता संगठित क्षेत्रक में काम करती है। संगठित क्षेत्रक में वे उद्यम अथवा कार्य-स्थान आते हैं जहाँ रोज़गार की अवधि नियमित होती है और इसलिए लोगों के पास सुनिश्चित काम होता है। वे क्षेत्रक सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं और उन्हें सरकारी नियमों एवं विनियमों का अनुपालन करना होता है। इन नियमों एवं विनियमों का अनेक विधियों जैसे कारखाना अधिनियम, न्यूनतम मज़दूरी अधिनियम, सेवानुदान अधिनियम, दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम, इत्यादि में उल्लेख किया गया है। इसे संगठित क्षेत्रक कहते हैं क्योंकि इसकी कुछ औपचारिक प्रक्रियाएँ एवं कार्यविधियाँ हैं। इनमें कुछ लोग किसी के द्वारा नियोजित नहीं होते बल्कि वे स्वतः काम कर सकते हैं, परन्तु उन्हें भी अपने को सरकार के समक्ष पंजीकृत कराना होता है और नियमों एवं विनियमों का अनुपालन करना होता है। /
Read the given source and answer the questions that follow : Organised Sector Kanta works in the organised sector. Organised sector covers those enterprises or places of work where the terms of employment are regular and therefore, people have assured work. They are registered by the government and have to follow its rules and regulations which are given in various laws such as the Factories Act, Minimum Wages Act, Payment of Gratuity Act, Shops and Establishments Act, etc. It is called Organised Sector because it has some formal processes and procedures. Some of these people may not be employed by anyone but may work on their own, but they too have to register themselves with the government and follow the rules and regulations.
(36.1) संगठित क्षेत्रक की कार्य दशाओं की किसी एक विशेषता का उल्लेख कीजिए। (1 अंक) / Mention any one feature of the working conditions of organised sector. (1 mark)
(36.2) संगठित क्षेत्रक के कर्मचारियों को नियोक्ता द्वारा मिलने वाले किसी एक लाभ को स्पष्ट कीजिए। (1 अंक) / Explain any one benefit provided by the employers to the organised sector employees. (1 mark)
(36.3) स्व-रोज़गार में जुटे हुए सभी लोगों को सरकार के समक्ष पंजीकरण करवाना क्यों आवश्यक है ? (2 अंक) / Why is it necessary for all self-employed people to register with the government? (2 marks)
+ 2
खण्ड च / SECTION F (मानचित्र कौशल-आधारित प्रश्न / Map Skill-Based Questions) (2 + 3 = 5)
- (क) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 23 पर), में दो स्थानों को 'A' और 'B' के रूप में अंकित किया गया है। निम्नलिखित जानकारी की सहायता से उन्हें पहचानिए और उनके सही नाम उनके समीप खींची गई रेखाओं पर लिखिए : (2 x 1 = 2 अंक)
A. वह स्थान जहाँ 1927 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था ।
B. वह स्थान जहाँ महात्मा गाँधी ने नमक कानून तोड़ा था। /
(a) Two places 'A' and 'B' have been marked on the given political outline map of India (on page 23). Identify them with the help of the following information and write their correct names on the lines drawn near them: (2 x 1 = 2 marks)
A. The place where the session of Indian National Congress was held place in 1927.
B. The place where Mahatma Gandhi broke the Salt Law.
+ 2
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 37 (क) के स्थान पर हैं। / Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 37 (a). (क)
(i) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ 1927 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था । / (a) (i) Name the place where the session of Indian National Congress was held in 1927. (1 अंक)
(ii) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ महात्मा गाँधी ने नमक कानून तोड़ा था। /
(ii) Name the place where Mahatma Gandhi broke the Salt Law. (1 अंक)
+ 2
(ख) भारत के इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र में, निम्नलिखित में से किन्हीं तीन को उपयुक्त चिह्नों से दर्शाइए और उनके नाम लिखिए : (3 x 1 = 3 अंक)
(i) पश्चिम बंगाल का एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन
(ii) कर्नाटक का एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क
(iii) महाराष्ट्र में स्थित एक आण्विक ऊर्जा संयंत्र
(iv) ओडिशा का एक प्रमुख समुद्री पत्तन /
(b) On the same political outline map of India, locate and label any three of the following with suitable symbols: (3 x 1 = 3 marks)
(i) An international airport of West Bengal
(ii) A software technology park of Karnataka
(iii) A nuclear power plant located in Maharashtra
(iv) A major sea port of Odisha
+ 4
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 37 (ख) के स्थान पर हैं। / Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 37 (b). (ख) किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (3 x 1 = 3 अंक) / (b) Attempt any three questions. (3 x 1 = 3 marks)
(i) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ पश्चिम बंगाल में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई पत्तन अवस्थित है। / Name the place where an international airport is located in West Bengal.
(ii) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ कर्नाटक में एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क अवस्थित है। / Name the place where a software technology park is located in Karnataka.
(iii) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ महाराष्ट्र में एक आण्विक ऊर्जा संयंत्र अवस्थित है। / Name the place where a nuclear power plant is located in Maharashtra.
(iv) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ ओडिशा में एक प्रमुख समुद्री पत्तन अवस्थित है। / Name the place where a major sea port is located in Odisha.
+ 4
SCIENCE Class 10 CBSE Board