Previous Year Question Paper -SCIENCE- CBSE Board Class 10 OLD -last year question paper
SCIENCE Question paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question paper CBSE Board Class 10 Subject: SCIENCE
OLD / Last Year Question paper SCIENCE
SCIENCE
Series: 3EGFH SET-3 Roll No. / रोल नं. Q.P. Code / प्रश्न-पत्र कोड: 31/3/3
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. / परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
विज्ञान / SCIENCE निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80
NOTE / नोट: (I) Please check that this question paper contains 27 printed pages. / कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 27 हैं। (II) Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate. / प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें। (III) Please check that this question paper contains 39 questions. / कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं। (IV) Please write down the Serial Number of the question in the answer-book at the given place before attempting it. / कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें। (V) 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period. / इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
Previous Year Question paper CBSE Board Class 10 Science
CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE SCIENCE exam, CBSE CLASS 10 SCIENCE QUESTION PAPER 2025
SCIENCE Question paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question paper CBSE Board Class 10 Subject: SCIENCE
OLD / Last Year Question paper SCIENCE
SCIENCE
सामान्य निर्देश : निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 39 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित किया गया है – क, ख, ग, घ एवं ङ । (iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 20 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। (iv) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 21 से 26 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 30 से 50 शब्दों में दिए जाने चाहिए। (v) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 27 से 33 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 50 से 80 शब्दों में दिए जाने चाहिए । (vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 34 से 36 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 80 से 120 शब्दों में दिए जाने चाहिए। (vii) खण्ड ङ – प्रश्न संख्या 37 से 39 तक 3 स्रोत-आधारित/प्रकरण-आधारित इकाइयों के मूल्यांकन के 4 अंकों के प्रश्न (उप-प्रश्नों सहित) हैं। (viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, कुछ खण्डों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। इस प्रकार के प्रश्नों में केवल एक ही विकल्प का उत्तर दीजिए ।
General Instructions: Read the following instructions very carefully and strictly follow them: (i) This question paper comprises 39 questions. All questions are compulsory. (ii) This question paper is divided into five sections - A, B, C, D and E. (iii) Section A - Questions No. 1 to 20 are Multiple Choice Questions. Each question carries 1 mark. (iv) Section B - Questions No. 21 to 26 are Very Short Answer type questions. Each question carries 2 marks. Answer to these questions should be in the range of 30 to 50 words. (v) Section C - Questions No. 27 to 33 are Short Answer type questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions should in the range of 50 to 80 words. (vi) Section D - Questions No. 34 to 36 are Long Answer type questions. Each question carries 5 marks. Answer to these questions should be in the range of 80 to 120 words. (vii) Section E - Questions No. 37 to 39 are of 3 source-based/case-based units of assessment carrying 4 marks each with sub-parts. (viii) There is no overall choice. However, an internal choice has been provided in some sections. Only one of the alternatives has to be attempted in such questions.
खण्ड क / SECTION A (बहुविकल्पीय प्रश्न / Multiple Choice Questions) (20 x 1 = 20)
-
ऑक्साइड अयस्कों से धातुओं के निष्कर्षण की सर्वसामान्य विधि है : / The most common method of extraction of metals from their oxide ores is: (A) कार्बन के साथ अपचयन / Reduction with carbon (B) हाइड्रोजन के साथ अपचयन / Reduction with hydrogen (C) ऐलुमिनियम के साथ अपचयन / Reduction with aluminium (D) विद्युत-अपघटनी अपचयन / Electrolytic reduction
-
निम्नलिखित रासायनिक समीकरण पर विचार कीजिए : p Al + q H2O -> r Al2O3 + s H2 इस रासायनिक समीकरण को संतुलित करने के लिए, 'p', 'q', 'r' और 's' के मान क्रमशः होने चाहिए : / Consider the following chemical equation : p Al + q H2O -> r Al2O3 + s H2 To balance this chemical equation, the values of 'p', 'q', 'r' and 's' must be respectively: (A) 3, 2, 2, 1 (B) 2, 3, 3, 1 (C) 2, 3, 1, 3 (D) 3, 1, 2, 2
-
नीचे कुछ हाइड्रोकार्बनों की संरचनाएँ दी गयी हैं। दिए गए विकल्पों में से उन दो संरचनाओं को चुनिए जो एक दूसरे से संबंधित हैं : / Given below are the structures of some hydrocarbons. Select the two structures which are related to each other from the given options : (i) But-1-ene (CH3-CH2-CH=CH2) (ii) Butane (CH3-CH2-CH2-CH3) (iii) 2-Methylpropane (Isobutane) (iv) 1-Chlorobutane (CH3-CH2-CH2-CH2-Cl) (A) (i) और (iv) / (i) and (iv) (B) (ii) और (iv) / (ii) and (iv) (C) (ii) और (iii) / (ii) and (iii) (D) (i) और (iii) / (i) and (iii)
-
वनस्पति तेलों के हाइड्रोजनीकरण में प्रयुक्त सामान्य अभिक्रिया के विषय में ग़लत कथन चुनिए । / Choose the incorrect statement about the common reaction used in hydrogenation of vegetable oils. (A) यह कोई संकलन अभिक्रिया है। / It is an addition reaction. (B) यह अभिक्रिया निकैल अथवा पैलेडियम उत्प्रेरक की उपस्थिति में होती है। / It takes place in the presence of nickel or palladium catalyst. (C) उत्पाद में कार्बन परमाणुओं के बीच केवल एकल आबंध होते हैं। / The product contains only single bonds between carbon atoms. (D) यह अम्ल उत्प्रेरक की उपस्थिति में होने वाली संकलन अभिक्रिया है। / It is an addition reaction which occurs in the presence of an acid catalyst.
-
निम्नलिखित में से कौन-से एक विकल्प में लवणों के परिवार का निरूपण किया गया है ? / Which of the given option represents a family of salts? (A) NaCl, Na2SO4, CaSO4 (B) K2SO4, Na2SO4, CaSO4 (C) NaNO3, CaCO3, Na2CO3 (D) MgSO4, CuSO4, MgCl2
-
निम्नलिखित में से उभयलिंगी पुष्पों का युगल (जोड़ा) चुनिए : / Select a pair of bisexual flowers from the following: (A) पपीता और सरसों / Papaya and mustard (B) गुड़हल और सरसों / Hibiscus and mustard (C) गुड़हल और पपीता / Hibiscus and papaya (D) गुड़हल और तरबूज / Hibiscus and watermelon
-
परागनली की अण्डाशय की ओर वृद्धि निम्नलिखित में से किस एक का उदाहरण है ? / The growth of the pollen tubes towards ovules is an example of : (A) प्रकाशानुवर्तन / Phototropism (B) जलानुवर्तन / Hydrotropism (C) गुरुत्वानुवर्तन / Geotropism (D) रसायनानुवर्तन / Chemotropism
-
कॉलम-I का कॉलम-II के साथ मिलान कीजिए तथा दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प को चुनिए : / Match Column-I with Column-II and select the correct option from the choices provided.
कॉलम-I / Column-I | कॉलम-II / Column-II a. अण्ड का शुक्राणु के साथ निषेचन का स्थल / Site of fertilisation of egg with the sperm | (i) योनि / Vagina b. भ्रूण के स्थापित होने का स्थल / Site of implantation of embryo | (ii) गर्भाशय / Uterus c. शुक्राणु का मादा जनन क्षेत्र में प्रवेश का स्थल / Site of entry of sperm into the female reproductive tract | (iii) अण्डवाहिका / Oviduct d. वह स्थल जिसके द्वारा विकासशील भ्रूण के अपशिष्ट पदार्थों का निपटारा होता है / Site through which the waste materials generated by the developing embryo are removed | (iv) प्लैसेन्टा / Placenta | (v) ग्रीवा / Cervix
(A) a-(ii), b-(i), c-(v), d-(iv) (B) a-(iii), b-(i), c-(v), d-(iv) (C) a-(iv), b-(ii), c-(iii), d-(i) (D) a-(iii), b-(ii), c-(i), d-(iv)
-
तीव्र कोशिका विभाजन के क्षेत्रों में अधिक सांद्रता में पाया जाने वाला पादप हॉर्मोन है : / The plant hormone present in greater concentration in the areas of rapidly dividing cells is : (A) ऑक्सिन / Auxin (B) साइटोकाइनिन / Cytokinins (C) जिब्बेरेलिन / Gibberellins (D) एब्सिसिक अम्ल / Abscisic acid
-
पोषण की परजीवी विधा का प्रेक्षण निम्नलिखित में से किसमें होता है ? / Parasitic mode of nutrition is observed in: (A) ब्रायोफिलम / Bryophyllum (B) गुड़हल / Hibiscus (C) अमरबेल / Cuscuta (D) सूरजमुखी / Helianthus
-
फोकस दूरी 'f' के किसी उत्तल दर्पण के परावर्ती पृष्ठ के सामने कोई मोमबत्ती की ज्वाला रखी है। यदि ज्वाला की दर्पण के ध्रुव से दूरी 'f' है, तो इसका प्रतिबिंब कहाँ बनेगा ? / A candle flame is placed in front of the reflecting surface of a convex mirror of focal length f. If the distance of the flame from the pole of the mirror is 'f', its image is formed : (A) दर्पण से अनन्त दूरी पर / at infinite distance from the mirror (B) दर्पण के पीछे इसके मुख्य फोकस पर / behind the mirror at the principal focus (C) दर्पण के पीछे 2f दूरी पर / behind the mirror at a distance 2f (D) दर्पण के पीछे f/2 दूरी पर / behind the mirror at a distance f/2
-
निम्नलिखित में से सही कथन चुनिए : / Select the correct statement from the following: (A) वायु के अणुओं का साइज़ दृश्य प्रकाश की तरंगदैर्ध्य से बड़ा होता है। / The size of the molecules of air is larger than the wavelength of visible light. (B) नीले प्रकाश की तरंगदैर्ध्य लाल प्रकाश की तरंगदैर्ध्य की लगभग 1.8 गुनी होती है। / The blue light has a wavelength about 1.8 times greater than that of red light. (C) जब सूर्य का प्रकाश वायु में सूक्ष्म कणों से गुजरता है, तो ये कण दृश्य प्रकाश के नीले वर्ण को लाल वर्ण की तुलना में अधिक प्रबलता से प्रकीर्ण करते हैं। / When sunlight passes through the fine particles in air, they scatter the blue colour of visible light more strongly than red. (D) लाल वर्ण का प्रकाश कुहरे अथवा धुएँ से सबसे अधिक प्रकीर्ण होता है। / The light of red colour is scattered the most by fog or smoke.
-
घरेलू विद्युत परिपथों में विद्युत इस्तरी/विद्युत टोस्टर के केबलों के तारों के विद्युतरोधी आवरणों का रंग सामान्यतः कैसा होता है ? / In domestic electric circuits, the colour of insulation covers of wires in the cables of electric iron/electric toaster is generally : (A) विद्युन्मय तार का लाल, उदासीन तार का हरा तथा भू-संपर्क तार का काला / red for live wire, green for neutral wire and black for earth wire (B) विद्युन्मय तार का लाल, उदासीन तार का काला तथा भू-संपर्क तार का हरा / red for live wire, black for neutral wire and green for earth wire (C) विद्युन्मय तार का हरा, उदासीन तार का काला तथा भू-संपर्क तार का लाल / green for live wire, black for neutral wire and red for earth wire (D) विद्युन्मय तार का हरा, उदासीन तार का लाल तथा भू-संपर्क तार का काला / green for live wire, red for neutral wire and black for earth wire
-
किसी लंबी सीधी धारावाही परिनालिका के भीतर उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता निम्नलिखित में से किस पर निर्भर नहीं करती है ? / The strength of magnetic field produced inside a long straight current carrying solenoid does not depend upon : (A) परिनालिका में फेरों की संख्या / number of turns in the solenoid (B) परिनालिका में प्रवाहित धारा की दिशा / direction of current flowing through the solenoid (C) परिनालिका के भीतर भरे क्रोड का पदार्थ / material of the core filled inside the solenoid (D) परिनालिका की कुण्डली की त्रिज्या / radius of the coil of the solenoid
-
किसी छड़ चुंबक के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ? / Which one of the following statements is not true about a bar magnet? (A) मुक्त रूप से निलंबित किए जाने पर यह स्वयं को उत्तर-दक्षिण दिशा में रख लेता है। / It sets itself in north-south direction when suspended freely. (B) इसमें लौह चूर्ण को आकर्षित करने की शक्ति होती है। / It has attractive power for iron filings. (C) यह चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ उत्पन्न करता है। / It produces magnetic field lines. (D) छड़ चुंबक के भीतर चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा इसके उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर होती है। / The direction of magnetic field lines inside a bar magnet is from its north pole to its south pole.
-
छोटी शाकाहारी मछलियों सहित किसी जलजीवशाला को कोई स्वपोषी तंत्र बनाने के लिए अजैव घटकों के अतिरिक्त नीचे दिए गए किन-किन जैव घटकों की आवश्यकता नहीं होती है ? / Other than the abiotic components, which of the given biotic components are not required to make an aquarium with small herbivorous fishes a self-sustaining system ? (i) जलीय पादप और जलीय जंतु / Aquatic plants and aquatic animals (ii) स्थलीय पादप और स्थलीय जंतु / Terrestrial plants and terrestrial animals (iii) जीवाणु और कवक जैसे अपघटक / Decomposers as bacteria and fungi (iv) क्लाउन मछलियाँ और समुद्री अर्चिन्स (जलसाही) जैसे उपभोक्ता / Consumers as clown fishes and sea urchins (A) (i) और (iv) / (i) and (iv) (B) (ii) और (iii) / (ii) and (iii) (C) (i) और (iii) / (i) and (iii) (D) (ii) और (iv) / (ii) and (iv)
(अभिकथन एवं तर्क आधारित प्रश्न / Assertion and Reason based questions)
प्रश्न संख्या 17 से 20 के लिए, दो कथन दिए गए हैं – जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से चुनकर दीजिए । For Questions number 17 to 20, two statements are given – one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Select the correct answer to these questions from the codes (A), (B), (C) and (D) as given below.
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
-
अभिकथन (A): पीतल को बनाते समय पहले कॉपर को पिघलाया जाता है और फिर किसी निश्चित अनुपात में इसमें टिन को विलीन किया जाता है। / Assertion (A): Brass is prepared by first melting copper and then dissolving tin into it in a definite proportion. कारण (R) : पीतल की प्राथमिक धातु कॉपर है। / Reason (R): The primary metal of brass is copper.
-
अभिकथन (A) : खरीदारी करते समय जूट के थैलों का उपयोग प्रदूषण को घटाता है। / Assertion (A): Use of jute bags for shopping reduces pollution. कारण (R) : जूट जैव निम्नीकरणीय है तथा इसके थैलों का आवश्यकतानुसार पुनः उपयोग किया जा सकता है। / Reason (R): Jute is biodegradable and its bag may be reused as and when needed.
-
अभिकथन (A): हमारी लिखने अथवा बातचीत करने की क्रियाओं में हमारा तंत्रिका तंत्र पेशियों तक संदेश भेजता है। / Assertion (A): In our actions of writing or talking, our nervous system communicates with the muscles. कारण (R) : परिधीय तंत्रिका तंत्र कपाल तंत्रिकाओं और मेरु तंत्रिकाओं से बना होता है। / Reason (R): Cranial nerves and spinal nerves form the peripheral nervous system.
-
अभिकथन (A) : किसी छड़ चुंबक के चारों ओर की चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ कभी भी एक-दूसरे का परिच्छेद नहीं करती हैं। / Assertion (A): Magnetic field lines around a bar magnet never intersect each other. कारण (R) : छड़ चुंबक द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र ऐसी राशि है जिसमें परिमाण और दिशा दोनों होती हैं। / Reason (R): Magnetic field produced by a bar magnet is a quantity that has both magnitude and direction.
खण्ड ख / SECTION B
(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न / Very Short Answer Type Questions)
-
(क) वियोजन (अपघटन) अभिक्रियाओं के लिए आवश्यक संभावित ऊर्जा के स्रोतों की सूची बनाइए। किसी एक का उचित उदाहरण देकर स्पष्टीकरण कीजिए। (2 अंक) / (a) List the possible sources of energy required in decomposition reactions. Illustrate any one with a suitable example. (2 marks) अथवा / OR (ख) क्या प्रेक्षण किया जाता है जब किसी शुष्क क्वथन नली में फैरस सल्फेट के जलयोजित क्रिस्टलों को गर्म किया जाता है ? होने वाली अभिक्रिया/अभिक्रियाओं के संतुलित रासायनिक समीकरण दीजिए। (2 अंक) / (b) What is observed when hydrated ferrous sulphate crystals are heated in a dry boiling tube ? Give balanced chemical equation(s) of the reactions(s) that occur(s). (2 marks)
-
किसी रासायनिक यौगिक 'X' का उपयोग लौंड्री में धुले कपड़ों के विरंजन के लिए तथा पीने के जल को रोगाणुओं से मुक्त करने के लिए किया जाता है। 'X' को पहचानिए। इस यौगिक को किस प्रकार निरूपित किया जाता है ? इसके विरचन की विधि का वर्णन होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण देकर लिखिए। (2 अंक) / A chemical compound 'X' is used to bleach washed clothes in laundry as well as to make drinking water free from germs. Identify 'X'. How is this compound represented? Write the method of its preparation along with the chemical equation for the reaction that occurs. (2 marks)
-
मानव परिसंचरण तंत्र में शिराओं के मुख्य कार्य का उल्लेख कीजिए । उन्हें मोटी भित्तियों की आवश्यकता क्यों नहीं होती है ? (2 अंक) / State the main function of veins in human circulatory system. Why do they not need thick walls ? (2 marks)
-
"बच्चों के लिंग का निर्धारण पिता द्वारा वंशानुगत लिंग गुणसूत्र के प्रकार द्वारा किया जाता है।” इस कथन की पुष्टि कीजिए । (2 अंक) / "Sex of the children is determined by type of sex chromosome which they inherit from their father." Justify the statement. (2 marks)
-
(क) किसी छात्र को अपनी पाठ्य-पुस्तकें पढ़ने में कठिनाई होती है परंतु वह कक्षा की अंतिम पंक्ति में बैठकर भी श्यामपट्ट पर लिखे अक्षरों को सुस्पष्ट पढ़ सकता है। उस छात्र के दृष्टि दोष का नाम लिखिए । उन दो कारणों की सूची बनाइए जिनसे यह दोष उत्पन्न होता है। इस दोष के संशोधन के लिए आवश्यक लेंस की प्रकृति लिखिए। (2 अंक) / (a) A student has difficulty in reading his textbooks but can read the blackboard clearly while sitting in the last row. Name the defect of vision the student is suffering from. List two reasons due to which this defect arises. Write the nature of the lenses required to correct this defect. (2 marks) अथवा / OR (ख) किसी काँच के त्रिभुजाकार प्रिज़्म के एक अपवर्ती फलक पर तिर्यकतः आपतित किसी प्रकाश किरण का पथ दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए और उस पर विचलन कोण अंकित कीजिए। (2 अंक) / (b) Draw a ray diagram to show the path of a ray of light falling obliquely on one of the refracting faces of a triangular glass prism and mark the angle of deviation on it. (2 marks)
-
आरेख में दर्शाए अनुसार चार प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 2.0 Ω है, को एक दूसरे के सिरों को संयोजित करके वर्ग ABCD बनाया गया है। उपयुक्त सूत्र का उपयोग करके इस संयोजन के दो सिरों A और B के बीच तुल्य प्रतिरोध निर्धारित कीजिए। (2 अंक) / Four resistors, each of resistance 2.0 Ω, are joined end to end to form a square ABCD as shown. Using appropriate formula, determine the equivalent resistance of the combination between its two ends A and B. (2 marks)
खण्ड ग / SECTION C
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions)
-
प्रेक्षण करने पर पाए जाने वाले उस परिवर्तन का उल्लेख कीजिए जो कॉपर चूर्ण में तब होता है जब उसे चायना डिश में बर्नर की ज्वाला पर तप्त किया जाता है। इस परिवर्तन के लिए उत्तरदायी परिघटना का नाम तथा होने वाली रासायनिक अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए । यह अभिक्रिया उस अभिक्रिया से किस प्रकार भिन्न है जिसमें खुली वायु में कॉपर के बर्तनों/वस्तुओं को खुला छोड़ने पर उनके भूरे चमकदार पृष्ठ की चमक धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है और उन पर कोई सतह बन जाती है ? इस सतह का रंग और इसका रासायनिक नाम लिखिए । (3 अंक) / State the change that is observed when a China dish containing copper powder is heated over the flame of a burner. Name the phenomenon responsible for the change and write balanced equation for the chemical reaction that occurs. How is this reaction different from the reaction that occurs when copper wares kept in open air slowly lose their shiny brown surface and gain a coat? Write chemical name of the coating and state its colour. (3 marks)
-
(क) साधारण नमक हमारे दैनिक उपयोग के कई रसायनों (पदार्थों) के लिए एक महत्त्वपूर्ण कच्चा पदार्थ है । साधारण नमक से (i) सोडियम हाइड्रॉक्साइड, और (ii) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट बनाने की विधि का संक्षेप में उल्लेख कीजिए। होने वाली अभिक्रियाओं के संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए। (3 अंक) / (a) Common salt is an important raw material for various chemicals of daily use. State in brief the method of preparation of (i) Sodium hydroxide, and (ii) Sodium hydrogen carbonate from common salt. Write balanced chemical equations of the reactions that occur. (3 marks) अथवा / OR (ख) यह निदर्शित करने के लिए किसी प्रायोगिक व्यवस्था की अभिकल्पना कीजिए कि "ऐल्कोहॉल और ग्लूकोज़ दोनों में ही हाइड्रोजन होती है परंतु इन्हें अम्लों में वर्गीकृत नहीं किया जाता है”। इस तथ्य की पुष्टि के लिए कारण भी दीजिए । (3 अंक) / (b) Design an experimental set-up to demonstrate that "Alcohol and glucose contain hydrogen but are not categorised as acids". Also give the reason to justify this fact. (3 marks)
-
कशेरुकी में रुधिर परिसंचरण को "दोहरा परिसंचरण" क्यों कहा जाता है ? प्रवाह आरेख के रूप में इसका पथ दर्शाइए । (3 अंक) / Why is blood circulation in vertebrates known as "double circulation"? Trace its path in the form of a flow chart. (3 marks)
-
किसी शुद्ध गोल (R), पीले (Y) बीजों वाले मटर के पौधे का किसी अन्य शुद्ध झुर्रीदार (r), हरे (y) बीजों वाले मटर के पौधे के साथ संकरण कराया गया। बाद में F1 संतति का स्वपरागण करके F2 संतति प्राप्त की गयी। (क) F1 संतति के बीज कैसे दिखाई देते हैं ? (ख) F2 संतति के बीजों में संभावित लक्षणों के संयोजन दीजिए । इनके अनुपात भी दीजिए । (ग) F2 संतति में लक्षणों के नए संयोजनों वाले बीजों के प्राप्त होने के कारण का उल्लेख कीजिए। (3 अंक) / A pure pea plant having round (R), yellow (Y) seeds is crossed with another pure pea plant having wrinkled (r), green (y) seeds. Subsequently F1 progeny is self-pollinated to obtain F2 progeny. (a) What do the seeds of F1 generation look like ? (b) Give the possible combinations of traits in seeds of F2 generation. Also give their ratio. (c) State the reason of obtaining seeds of new combination of traits in F2 generation. (3 marks)
-
कोई व्यक्ति किसी ऐसे दृष्टि दोष से पीड़ित है जिसमें उसके नेत्र का दूर बिन्दु अनन्त पर न होकर बहुत निकट है। उस दृष्टि दोष का नाम लिखिए जिससे वह व्यक्ति पीड़ित है। इस दोष के दो प्रमुख कारणों की सूची बनाइए। इसके संशोधक लेंसों के प्रकार का नाम लिखिए और इन संशोधक लेंसों की कार्यविधि को दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए। (3 अंक) / A person is suffering from an eye defect in which the far point of the eye is much nearer than infinity. Name the defect of vision the person is suffering from. List two main causes of this defect. Write the type of the corrective lens and draw a ray diagram to show the function of the corrective lens. (3 marks)
-
(क) किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में स्थित किसी धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा निर्धारित करने वाले नियम का नाम लिखिए और उसका उल्लेख भी कीजिए। (ख) निम्नलिखित तीन आरेखों पर विचार कीजिए जिसमें किसी धनावेश (+Q) को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में प्रवेश करते दर्शाया गया है। कारण सहित उस प्रकरण की पहचान कीजिए जिसमें आवेश पर चुंबकीय क्षेत्र द्वारा आरोपित बल (i) अधिकतम, तथा (ii) निम्नतम है। (3 अंक) / (a) Name and state the rule which determines the force on a current carrying conductor placed in a uniform magnetic field. (b) Consider the following three diagrams in which the entry of a positive charge (+Q) in a magnetic field is shown. Identify giving reason the case in which the force experienced by the charge is (i) maximum, and (ii) minimum. (3 marks) I. Charge (+Q) moving parallel to Magnetic field II. Charge (+Q) moving perpendicular to Magnetic field III. Charge (+Q) moving at an acute angle to Magnetic field
-
(क) “किसी आहार श्रृंखला में ऊर्जा प्रवाह एकदिशिक होता है।" इस कथन की पुष्टि के लिए दो कारण दीजिए । (ख) यदि 10,000 J ऊर्जा उत्पादक स्तर पर उपलब्ध है, तो द्वितीय उपभोक्ताओं को कितनी ऊर्जा उपलब्ध होगी ? अपने उत्तर की कारण सहित पुष्टि कीजिए। (3 अंक) / (a) "In a food chain energy flow is unidirectional." Give two reasons for the given statement. (b) If 10,000 J energy is available at the producer level, how much energy will be available to the secondary consumers ? Give reason to justify your answer. (3 marks)
खण्ड घ / SECTION D
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions)
-
(क) (i) निम्नलिखित धातुओं पर विचार कीजिए : K, Ca, Al, Cu, Ag, Fe उपर्युक्त धातुओं में से उस धातु को चुनिए जो/जिसका I. उच्च ताप पर भी ऑक्सीजन से अभिक्रिया नहीं करती है। II. सामान्य ताप पर ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके ऑक्साइड का संरक्षी परत चढ़ा लेती है जो उस धातु को पुनः ऑक्सीकरण से सुरक्षित रखती है। III. खुले में रखे जाने पर आग पकड़ लेती है। IV. ऑक्सीजन में दहन तो नहीं होता परंतु गर्म धातु पर धातु के ऑक्साइड की काले रंग की परत चढ़ जाती है। (ii) उभयधर्मी ऑक्साइड किसे कहते हैं ? संतुलित रासायनिक समीकरणों की सहायता से यह दर्शाइए कि ऐलुमिनियम ऑक्साइड उभयधर्मी ऑक्साइड है। (iii) क्षार किसे कहते हैं ? एक उदाहरण दीजिए। (5 अंक) / (a) (i) Consider the following metals : K, Ca, Al, Cu, Ag, Fe Select from the above metals, a metal which I. does not react with oxygen even at high temperature. II. reacts with oxygen at ordinary temperature and forms a protective oxide layer which prevents the metal from further oxidation. III. catches fire when kept in the open. IV. does not burn in oxygen but the hot metal is coated with a black coloured oxide layer. (ii) What are amphoteric oxides? With the help of balanced chemical equations show that aluminium oxide is an amphoteric oxide. (iii) What are alkalis? Give one example. (5 marks) अथवा / OR (ख) (i) संतुलित रासायनिक समीकरणों की सहायता से (I) मर्करी को उसके सिन्नाबार नामक अयस्क से, तथा (II) कॉपर को उसके सल्फाइड अयस्क से निष्कर्षित करने की प्रक्रिया का उल्लेख कीजिए। (ii) वायु में खुला छोड़ देने (उद्भासित होने) पर सिल्वर तथा कॉपर की वस्तुओं के पृष्ठों की चमक धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। परत के रूप में (I) सिल्वर की वस्तुओं, तथा (II) कॉपर की वस्तुओं पर बनने वाले यौगिकों का नाम लिखिए। (5 अंक) / (b) (i) With the help of balanced chemical equations state the process of extracting (I) mercury from its ore called cinnabar, and (II) copper from its sulphide ore. (ii) Silver and copper articles slowly lose their shiny surfaces when exposed to air. Name the compounds formed on (I) silver articles, and (II) copper articles in the form of coating. (5 marks)
-
(क) (i) “काँच के आयताकार स्लैब से होकर गुजरने वाले प्रकाश के अपवर्तन में निर्गत किरण सदैव ही आपतित किरण की दिशा के समान्तर होती है।" क्यों ? प्रकाश किरण आरेख की सहायता से व्याख्या कीजिए। क्या होता है जब कोई प्रकाश की किरण काँच के आयताकार प्रिज़्म के किसी एक फलक पर अभिलंबवत आपतन करती है ? आरेख खींचिए। (ii) कोई बिंब 20 cm फोकस दूरी के किसी अवतल लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से 30 cm की दूरी पर स्थित है। लेंस सूत्र का उपयोग करके बनने वाले प्रतिबिंब की स्थिति निर्धारित कीजिए। (5 अंक) / (a) (i) "In refraction of light through a rectangular glass slab, the emergent ray is always parallel to the direction of the incident ray." Why? Explain with the help of a ray diagram. What happens when a ray of light falls normally on one of the faces of a rectangular glass prism? Draw diagram. (ii) An object is placed at a distance of 30 cm from the optical centre of a concave lens of focal length 20 cm. Use Lens formula to determine the position of the image formed in this case. (5 marks) अथवा / OR (ख) (i) कोई छात्र मोमबत्ती की ज्वाला को बिम्ब के रूप में उपयोग करके किसी अवतल दर्पण द्वारा प्रतिबिंब बनने का अध्ययन करना चाहता है। दर्पण द्वारा बनने वाले प्रतिबिंब के प्रकार को लिखिए और यह भी उल्लेख कीजिए कि मोमबत्ती की ज्वाला को दर्पण के ध्रुव से धीरे-धीरे दूर ले जाने पर वह छात्र बनने वाले प्रतिबिंब में किन परिवर्तनों का प्रेक्षण करेगा। उस स्थिति में दर्पण द्वारा प्रतिबिंब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए जब बिंब दूरी दर्पण की वक्रता त्रिज्या के लगभग बराबर है। (ii) किसी ऑटोमोबाइल में पीछे का दृश्य देखने के लिए उपयोग होने वाले उत्तल दर्पण की फोकस दूरी 3.0 m है। यदि कोई बस इस दर्पण से 6.0 m की दूरी पर स्थित है, तो दर्पण सूत्र का उपयोग करके दर्पण में दिखाई देने वाले बस के प्रतिबिंब की स्थिति ज्ञात कीजिए । (5 अंक) / (b) (i) A student wishes to study the image formation by a concave mirror using candle flame as object. State the type of the image formed by the mirror and mention the change in the image formed, if any, that he observes when the candle flame is gradually moved away from the pole of the mirror. Draw a ray diagram to show the image formation when the object distance is nearly equal to the radius of curvature of the mirror. (ii) A convex mirror used for rear-view on an automobile has a focal length of 3.0 m. If a bus is located at 6.0 m from this mirror, use mirror formula to find the position of the image of the bus as seen in the mirror. (5 marks)
-
(क) (i) नीचे दिए गए आरेख में 'X' और 'Y' की पहचान कीजिए। (ii) नामांकित भाग 'Y' द्वारा उत्पन्न पीले रंग की संरचनाओं के नाम लिखिए। (iii) उस प्रक्रिया का नाम लिखिए जिसके द्वारा यह संरचनाएँ नामांकित भाग 'X' को स्थानान्तरित होती हैं। (iv) किसी पुष्पी पादप में बीज बनने की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए। (5 अंक) / (a) (i) Identify the parts 'X' and 'Y' in the figure given below. (ii) Name the yellowish coloured structures produced by the part labelled as 'Y'. (iii) Write the name of the process by which these are transferred to the part labelled as 'X'. (iv) Explain the process of seed formation in a flowering plant. (5 marks) अथवा / OR (ख) (i) नीचे दिए गए आरेख में दर्शायी जनन की अलैंगिक विधा का नाम लिखिए। (ii) आरेख में एककोशिक जीव की पहचान कीजिए। (iii) लैंगिक जनन की तुलना में अलैंगिक जनन के किन्हीं दो लाभों की सूची बनाइए । (iv) हाइड्रा में प्रेक्षण की जाने वाली अलैंगिक जनन की किसी एक विधा का नाम लिखिए और उसकी व्याख्या कीजिए। (5 अंक) / (b) (i) Name the type of asexual mode of reproduction shown in the given figure. (ii) Identify the unicellular organism in the diagram. (iii) List any two advantages of asexual reproduction over sexual reproduction. (iv) Name and explain any one mode of asexual reproduction observed in Hydra. (5 marks)
खण्ड ङ / SECTION E
(स्रोत-आधारित/केस-आधारित प्रश्न / Source-based/Case-based Questions)
-
आरेख में दर्शाए अनुसार, कोई विद्युत परिपथ व्यवस्थित किया गया है जिसमें कोई ऐमीटर, कोई वोल्टमीटर, 4 सेल जिनमें प्रत्येक 1.5 V का है, कोई प्लग कुंजी तथा कोई अंतराल XY छोड़ा गया है। नीचे दी गयी चार व्यवस्थाओं के लिए ऐमीटर और वोल्टमीटर के पाठ्यांकों को प्रेक्षण तालिका में रिकॉर्ड किया गया है :
व्यवस्था 1 – XY अंतराल में केवल प्रतिरोधक R1
व्यवस्था 2 – XY अंतराल में केवल प्रतिरोधक R2
व्यवस्था 3 – XY अंतराल में प्रतिरोधक R1 और R2 का श्रेणीक्रम संयोजन
व्यवस्था 4 – XY अंतराल में प्रतिरोधक R1 और R2 का पार्श्वक्रम संयोजन /
As shown in the diagram, an electric circuit consisting of an ammeter, a voltmeter, 4 cells of 1.5 V each, a plug key with a gap XY was set up. Voltmeter and ammeter readings were recorded in the observation table for four arrangements as given below : Arrangement No. 1 - only resistor R1 in gap XY Arrangement No. 2 - only resistor R2 in gap XY Arrangement No. 3 - Resistors R1 and R2 in series in gap XY Arrangement No. 4 - Resistors R1 and R2 in parallel in gap XY
प्रेक्षणों के आधार पर, आरेख में दर्शाए अनुसार चार V-I ग्राफ A, B, C और D खींचे गए। इन ग्राफों का अध्ययन कीजिए। / Based on the observations, four V - I graphs A, B, C and D as shown in figure were drawn. Study these graphs.
(क) इनमें से कौन-सा एक ग्राफ R1 और R2 श्रेणीक्रम संयोजन का निरूपण करता है ? (1 अंक) / (a) Which one of the graphs represents the series combination of R1 and R2 ? (1 mark) (ख) इनमें से कौन-सा एक ग्राफ R1 और R2 के पार्श्वक्रम संयोजन का निरूपण करता है ? (1 अंक) / (b) Which one of these graphs represents the parallel combination of R1 and R2? (1 mark) (ग) (i) तीन प्रतिरोधकों, जिनमें प्रत्येक का प्रतिरोध 10 Ω है, को इस प्रकार संयोजित कीजिए कि संयोजन का कुल प्रतिरोध 15 Ω हो। अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (2 अंक) / (c) (i) Show an arrangement of three resistors, each of resistance 10 Ω, so that the combination has a resistance of 15 Ω. Give justification for your answer. (2 marks) अथवा / OR (ग) (ii) किसी 6V की बैटरी को 0.1 Ω, 0.2 Ω, 0.3 Ω, 0.4 Ω और 0.5 Ω के पाँच प्रतिरोधकों के श्रेणीक्रम संयोजन से संयोजित किया गया है। 0.3 Ω के प्रतिरोधक से कितनी धारा प्रवाहित होगी ? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए। (2 अंक) / (c) (ii) A battery of 6 V is connected with a series combination of five resistors of 0.1 Ω, 0.2 Ω, 0.3 Ω, 0.4 Ω and 0.5 Ω. How much current would flow through the 0.3 Ω resistor? Justify your answer. (2 marks)
-
'A' और 'B' दो लवण हैं जिनका उपयोग धोने के लिए किया जाता है। लवण 'A' का उपयोग नहाने में भी किया जाता है। नीचे दिए अनुसार चार परखनलियाँ I, II, III तथा IV ली गयी हैं।
I. वर्षा का जल + लवण 'A' का विलयन
II. वर्षा का जल + लवण 'B' का विलयन
III. ट्यूबवैल का जल + लवण 'A' का विलयन
IV. ट्यूबवैल का जल + लवण 'B' का विलयन /
'A' and 'B' are two salts used for washing purposes. Salt 'A' is used for bathing also. Four test tubes I, II, III and IV as mentioned below are taken. I. Rain water + solution of salt 'A' II. Rain water + solution of salt 'B' III. Tubewell water + solution of salt 'A' IV. Tubewell water + solution of salt 'B'
सभी परखनलियों को एक-एक करके समान समय तक लगभग एक ही प्रकार से हिलाया गया और प्रत्येक परखनली में बने झाग की लंबाई (मात्रा) को नोट किया गया। / The test tubes are shaken one by one almost identically for the same time and the lengths of foam formed in each test tube is noted.
(क) चार परखनलियों में से किस परखनली में बने झाग की मात्रा सबसे कम है ? (1 अंक) / (a) In which one of the four test tubes is the foam formed the minimum? (1 mark) (ख) लवण 'A' और लवण 'B' में अंतर स्पष्ट कीजिए। (1 अंक) / (b) Differentiate between salt A and salt B. (1 mark) (ग) (i) एस्टर क्या होते हैं ? क्या होता है जब कोई एस्टर किसी ऐल्कली (जैसे सोडियम हाइड्रॉक्साइड) से अभिक्रिया करता है ? अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए। (2 अंक) / (c) (i) What are esters? What happens when an ester reacts with an alkali (say sodium hydroxide)? Give chemical equation for the reaction. (2 marks) अथवा / OR (ग) (ii) जल की कठोरता का क्या कारण है ? कभी-कभी यह प्रेक्षण किया जाता है कि नहाते समय झाग बनने में कठिनाई होती है और एक अविलेय पदार्थ बन जाता है। इस पदार्थ का नाम और इसके बनने का कारण लिखिए। (2 अंक) / (c) (ii) What is the cause of hardness of water? Sometimes it is observed that while bathing foam is formed with difficulty and an insoluble substance is formed. Name this substance and write the cause of its formation. (2 marks)
-
कोई व्यक्ति किसी चट्टानी पर्वत पर चढ़ते समय भयभीत हो जाता है और उसे डर लगने लगता है। उसका शरीर ऐसी तनावपूर्ण और भयानक परिस्थितियों में "लड़ते रहने अथवा वापस लौटने" के लिए तैयारी करने लगता है। उपर्युक्त तथ्यों के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। / A person while climbing up a rocky hill comes into a panic state and fear. His body starts reacting in a "flight-or-flight" condition to adjust to the dangerous and stressful situation. Based on the above facts, answer the questions that follow.
(क) (i) इस स्थिति में व्यक्ति के रुधिर में स्रावित हॉर्मोन का नाम लिखिए। (2 अंक) / (a) (i) Name the hormone secreted in the blood of the person in this situation. (2 marks) अथवा / OR (क) (ii) इस स्थिति में स्रावित हॉर्मोन की स्रोत ग्रंथि का नाम लिखिए। (2 अंक) / (a) (ii) Name the source gland of the hormone secreted in this condition. (2 marks) (ख) इस हॉर्मोन के स्राव के परिणामस्वरूप व्यक्ति के शरीर में कोई दो अनुक्रियाएँ लिखिए। (1 अंक) / (b) State any two responses in the body of the person as a result of the secretion of this hormone. (1 mark) (ग) हॉर्मोनों के द्वारा उत्पन्न रासायनिक संकेत की क्रिया तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न विद्युत आवेगों से किस प्रकार भिन्न होती है? (1 अंक) / (c) How does the action of the chemical signal in terms of hormones differ from the electrical impulses via nerve cells ? (1 mark)
MATHEMATICS STANDARD Question paper - CBSE Board Class 10 - Previous Year Question paper
Mathematics Basics Previous Year Question paper CBSE Board Class 10