Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th -Subject BIOLOGY last years old papers 2022
SUBJECT : BIOLOGY
CBSE CLASS 12th Free PDF Download Subject Biology
All Sets of Biology question paper available in PDF/ Zip File
Download Link Available in last of the Post
Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE biology exam, Last Year
SUBJECT : BIOLOGY , CLASS 12th CBSE BOARD
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 57/1/1
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 12 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 13 प्रश्न हैं।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
• इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
• Please check that this question paper contains 12 printed pages.
• Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
• Please check that this question paper contains 13 questions.
• Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
• 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 35 / Maximum Marks: 35
जीव विज्ञान (सैद्धान्तिक)
BIOLOGY (Theory)
Page 2
सामान्य निर्देश :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 13 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र में तीन खंड हैं खंड अ, ब और स हैं।
(iii) खंड - अ में 6 प्रश्न हैं, प्रत्येक के 2 अंक हैं। खंड ब में 6 प्रश्न हैं, जिसमें प्रत्येक प्रश्न के 3 अंक हैं तथा खंड - स में एक प्रकरण आधारित प्रश्न है जिसका मान 5 अंक है।
(iv) सामान्यतः कोई विकल्प नहीं है। परन्तु कुछ प्रश्नों में अंतर्निहित विकल्प दिए गए हैं। ऐसे प्रश्नों में विद्यार्थी को केवल एक विकल्प का ही उत्तर लिखना है।
(v) जहाँ आवश्यक हो, वहाँ स्वच्छ, आनुपातिक तथा नामांकित चित्र बनाइए ।
खंड - अ
-
न्यूमोनिया तथा सामान्य सर्दी-जुकाम से मानव शरीर के प्रभावित होने वाले भागों का उल्लेख कीजिए । इन दो रोगों के रोगकारक के नाम लिखिए । (2)
-
वाहितमल के जैविक उपचार के दौरान वायुवीय टैंकों में वाहितमल को यांत्रिक रूप से लगातार हिलाने तथा इसमें वायु को पंप करने के प्रभाव का वर्णन कीजिए । (2)
अथवा
(क) घरेलू ईंधन के उत्पादन में मवेशियों के अपशिष्ट महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। इससे बनने वाले ईंधन का नाम लिखकर इसके प्रमुख घटकों के नाम लिखिए ।
(ख) उस जैविक प्रक्रम का नाम लिखिए जो इस ईंधन के उत्पादन के लिए उत्तरदायी है।
-
(क) विषाणु जैवनियंत्रण कारक का एक उदाहरण लिखिए ।
(ख) किसी पारिस्थितिक सुग्राही क्षेत्र के उपचार के लिए उन्हें वांछनीय क्यों माना जाता है ? (2)
-
मलेरिया परजीवी प्लैज्मोडियम के जीवन में मादा एनोफेलीज मच्छर का क्या महत्त्व है ? (2)
Page 3
General Instructions:
(i) This question paper contains 13 questions. All questions are compulsory.
(ii) The question paper has three Sections - Section A, B and C.
(iii) Section A has 6 questions of 2 marks each. Section B has 6 questions of 3 marks each, and Section - C has a case-based question of 5 marks.
(iv) There is no overall choice. However, internal choices have been provided in some questions. A candidate has to attempt only one of the alternatives in such questions.
(v) Wherever necessary, neat and properly labelled diagrams should be drawn.
SECTION - A
-
Mention the parts of human body that get affected by Pneumonia and common cold infections. Write the causative agents of the two diseases. (2)
-
State the impact of constant mechanical agitation and pumping of air in the aeration tank on the sewage during the biological treatment. (2)
OR
(a) Cattle excreta is important source for producing a domestic fuel. Name the fuel and write its main components.
(b) Write the biological process that is responsible for the production of this fuel.
-
(a) Give an example of viral biocontrol agent.
(b) Why are they considered to be desirable when an ecologically sensitive area is being treated? (2)
-
What is the importance of female Anopheles mosquitoes in the life of a malarial Parasite Plasmodium? (2)
Page 4
-
नीचे दिए गए ग्राफ में समष्टि वृद्धि वक्र 'A' तथा 'B' को दर्शाया गया है। इसका अध्ययन करके संबद्ध निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
-
[ग्राफ विवरण]
-
Y-अक्ष: समष्टि का आकार $\rightarrow$ / पोषण क्षमता
-
X-अक्ष: समय/पीढ़ी $\rightarrow$
-
वक्र: 'A' (चरघातांकी/J-आकार वक्र) और 'B' (लॉजिस्टिक/S-आकार वक्र)
(क) वक्र 'B' के संदर्भ में पोषण क्षमता किसका द्योतक है ?
(ख) उन संभावित प्राकृतिक बलों के प्रभाव का उल्लेख कीजिए जिसके कारण वक्र 'B' बना । (2)
-
नीचे दिए गए दंड ग्राफ (हिस्टोग्राम) में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के पूर्वी तट पर अवस्थित ग्रेट बैरियर रीफ/कोरल रीफ से शार्क के वार्षिक उपज के आँकड़ों को दर्शाया गया है। दंड ग्राफ का अध्ययन करके संबंधित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
-
[हिस्टोग्राम विवरण]
-
Y-अक्ष: उपज (टन में) [0 से 1200]
-
X-अक्ष: वर्ष (1992 से 2003)
-
स्रोत: Fijisharkdiving.blogspot.com
(क) दिए गए आँकड़ों का अर्थ निर्वचन कीजिए ।
(ख) दिए गए आँकड़ों के आधार पर उस क्षेत्र की जैव-विविधता पर पड़ने वाले प्रभाव की व्याख्या कीजिए । (2)
अथवा
"किसी समुदाय का स्थायित्व उसकी जातीय समृद्धि पर निर्भर करता है।" डेविड टिलमैन ने प्रयोग द्वारा इसे किस प्रकार दर्शाया ?
Page 5
-
Study the graph given below, showing the population growth curves 'A' and 'B' respectively. Answer the following questions:
(a) What is 'Carrying Capacity' in respect of Curve 'B' indicative of?
(b) Mention the action of possible natural forces that could have lead to curve 'B'. (2)
-
The histogram given below representing the data for annual shark harvest in the great barrier reef / coral reef located on the east coast of Queensland, Australia. Study the histogram and answer the questions that follow.
-
[Histogram Description]
-
Y-axis: Catch (tonnes) [0 to 1200]
-
X-axis: Years (1992 to 2003)
-
Source: Fijisharkdiving.blogspot.com
(a) Write your interpretation of the data given.
(b) Write the impact on the biodiversity of the area that you can interpret on the basis of given data. (2)
OR
"Stability of community depends upon its species richness." How did David Tilman show this experimentally?
Page 6
खंड - ब
-
विश्व के तीन विभिन्न जलवायु वाले क्षेत्रों से स्तनधारियों के समूह की जातीय समृद्धि के सर्वेक्षण के आधार पर संग्रहित आँकड़ों को दंड ग्राफ द्वारा नीचे दर्शाया गया है।
पनामा में स्तनधारियों की लगभग 560 प्रजातियाँ हैं, कनाडा में स्तनधारियों की लगभग 301 प्रजातियाँ है तथा डेनमार्क में स्तनधारियों की लगभग 67 प्रजातियाँ हैं।
-
[बार ग्राफ विवरण]
-
Y-अक्ष: वर्गकीय समृद्धि $\rightarrow$
-
X-अक्ष: ध्रुवीय क्षेत्र, शीतोष्ण क्षेत्र, उष्णकटिबंधीय क्षेत्र
(क) जातीय (स्पीशीज़) समृद्धि के आधार पर इन देशों के संबद्ध जलवायु क्षेत्रों को पहचान कर लिखिए ।
(ख) विश्वभर में पौधों एवं जन्तुओं की जैव-विविधता का प्रतिरूप (पैटर्न) एकसमान नहीं होता । इस प्रकार की जैव-विविधता का नाम लिखिए तथा यह भी बताइए कि ऐसा क्यों होता है ? (3)
-
जीवों में जैवविविधता का प्रारंभ लगभग 3 बिलियन वर्ष पहले हुआ था। तब से आज तक पृथ्वी पर नई-नई जातियों का विकास (उद्भव) हो रहा है और साथ ही साथ इनका व्यापक सामूहिक विलोपन भी हो रहा है।
(क) पृथ्वी पर व्यापक विलोपन की कितनी परिघटनाएँ घट चुकी हैं तथा वर्तमान काल में कौन सा विलोपन प्रगति पर है ?
(ख) विलोपन की वर्तमान परिघटना पहली परिघटनाओं से किस प्रकार भिन्न है और क्यों ? व्याख्या कीजिए । (3)
-
प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले ऐसे स्रोत का नाम लिखिए जो पादप कोशिकाओं में उपयोगी रोगकारक जीन को स्थानांतरित कर सकता है। इसी प्रकार एक अन्य स्रोत का नाम लिखिए जिसका उपयोग मानव के लाभ के लिए प्राणीकोशिका में रोगकारक जीन के स्थानांतरण के लिए किया जाता है। मानव जाति के लाभ के लिए जैव-वैज्ञानिक इन प्राकृतिक स्रोतों का उपयोग किस प्रकार कर रहे हैं ? (3)
-
प्रत्येक के एक-एक समुचित उदाहरण का उल्लेख करते हुए जैव उर्वरकों के मुख्य स्रोतों का वर्णन कीजिए । (3)
Page 7
SECTION - B
-
The data collected based on the survey conducted for species richness of group of mammals, in three different climatic regions of the world is shown in the bar graph given below.
Panama has nearly 560 species of mammals, Canada has nearly 301 species of mammals and Denmark has 67 species of mammals.
-
[Bar Graph Description]
-
Y-axis: Taxonomic Richness $\rightarrow$
-
X-axis: Polar (N) region, Temperate (N) region, Tropic region
(i) Based on the species richness, identify the location of these countries in the respective climatic regions given.
(ii) Plants and animals do not have a uniform diversity in the world. Write the term given to this pattern of diversity and why? (3)
-
Bio-diversification of life started to occur almost 3 billion years ago. Since then new species have been evolving and then disappearing en masse from earth.
(a) How many episodes of mass extinctions of species have already taken place and which one is in progress in the current era ?
(b) How is current episode in progress different from the previous episodes and why? Explain. (3)
-
Name two naturally occurring sources, one that transfers pathogenic genes into a plant cells and the other into an animal cell respectively, for their benefit. Write how have these naturally occurring sources been used for the benefit of human race by the biotechnologists. (3)
-
Enumerate the main sources of bio-fertilisers giving one example of each. (3)
Page 8
-
"जैव-विविधता फसल पौधों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ (मजबूत) बनाते हैं।" कारण सहित कथन की व्याख्या कीजिए तथा एक कार्य योजना प्रस्तुत कीजिए जिससे जैव खेती करने वाले किसानों की मुख्य धारणा (विश्वास) का समर्थन होता हो । (3)
-
(क) r-डीएनए तकनीक में वरणयोग्य चिह्नक की भूमिका का वर्णन कीजिए ।
(ख) ई. कोलाई के लिए उपयोगी माने जाने वाले ऐसे ही एक वरणयोग्य चिह्नक का नाम लिखिए ।
(ग) एक कारण लिखिए कि इसे लाभकारी वरणयोग्य चिह्नक क्यों माना जाता है। (3)
अथवा
प्लैनिमड क्या हैं ? यह क्लोनिंग संवाहकों से किस प्रकार भिन्न हैं। क्लोनिंग संवाहक के एक विषाणु संवाहक तथा एक जीवाणु संवाहक का नाम लिखिए ।
खंड - स (प्रकरण आधारित)
-
विभिन्न कीट पीड़कों के आक्रमण से फ़सली पौधों की सुरक्षा के लिए जैव प्रौद्योगिकी वैज्ञानिकों ने अनेक पीड़करोधी पौधों को विकसित किया है। Bt-मक्का का पौधा ऐसा ही एक उदाहरण है। इस पौधे में 'क्राई' 'जीन' प्रविष्ट कराया गया जो पौधों में 'क्राई-प्रोटीन' का निर्माण करता है जो पीड़क (मक्का छेदक/कार्न बोरर) पर मारक प्रभाव डालता है। यह मक्का के पौधे की मक्का छेदक नाम पीड़क से सुरक्षा करता है। Bt-मक्का का मक्का छेदक पीड़क पर प्रभाव क्षमता के परीक्षण हेतु वैज्ञानिकों ने एक परीक्षणार्थ क्षेत्र अध्ययन किया । तीन विभिन्न प्रकार के मक्का छेदकों यथा 'A', 'B' तथा 'C' को एकत्र करके उन्हें Bt-मक्का पौधे तथा Bt-रहित (सामान्य) मक्का के पौधों के अलग-अलग खेतों में डाल दिया गया। पौधों की पत्तियों को हुई क्षति का प्रेक्षण कर क्षति का आंकलन किया गया और नोट किया। प्रेक्षणों तथा एकत्र किए आँकड़ों के आधार पर नीचे दिया गया दंड ग्राफ बनाया गया । ग्राफ का अध्ययन करके संबंधित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
-
[दंड ग्राफ विवरण]
-
Y-अक्ष: पत्ती का क्षतिग्रस्त क्षेत्र %/$\text{mm}^2$ में [0 से 80]
-
X-अक्ष: Bt रहित फसल | Bt-फसल
-
मक्का छेदकों की प्रजाति के लिए कुंजी: A, B, C
Page 9
-
Explain giving reason the action plan followed by organic farmers that support their key belief "biodiversity furthers health of crop lands". (3)
-
(i) State the role of a selectable marker in r-DNA technology.
(ii) Name one such selectable marker which is considered to be useful for E.coli.
(iii) Give one reason why is it considered to be a useful marker. (3)
OR
What are plasmids? How are they different from cloning vectors? Give one example each for a viral and a bacterial cloning vector.
SECTION - C (Case Based)
-
To save the crop plant from the attack of various insect pests the biotechnologists have developed many pest resistant plants. One such example is Bt corn plant. In this plant 'cry' genes were introduced which produces cry-proteins in the plant that has toxic effect on the pest (corn borer). Thus saves the corn plant from the attack of the corn borer. An experimental field study was conducted by the scientists to see the efficacy of the Bt corn plant against the attack of corn borers. Three different species of corn borers namely 'A', 'B', 'C' were collected and were independently fed on non Bt corn plants and Bt corn plants separately for the same period. The extent of the damage caused to the leaf area of the plant was observed and noted down. With the help of the observations and data collected the following bar graph was plotted. Study the graph and answer the questions that follow.
-
[Bar Graph Description]
-
Y-axis: % of leaf area damaged / $\text{mm}^2$ [0 to 80]
-
X-axis: Non-Bt Crop | Bt Crop
-
Key for Sps. of corn borers: A, B, C
Page 10
(क) उस मक्का छेदक की पहचान कीजिए जिसका Bt-मक्का पादप द्वारा सर्वाधिक सफल नियंत्रण किया गया। अपने निष्कर्ष की पुष्टि हेतु समुचित कारण भी दीजिए ।
(ख) उस मक्का छेदक की स्पीशीज़ की पहचान कीजिए जिस पर Bt जीनों द्वारा उत्पन्न आविष का न्यूनतम प्रभाव पड़ा ।
(ग) एक वैज्ञानिक के रूप में आप कार्न बोरर (मक्का छेदक) की 'B-स्पीशीज़' से आक्रांत क्षेत्र में Bt-मक्का किस्म को उगाने के लिए क्या सलाह देंगे ?
(घ) एक Bt-जीन का नाम लिखिए जो मक्का छेदकों के नियंत्रण हेतु प्रोटीन का कूटलेखन करता है। (5)
अथवा
एक अनुसंधानकर्ता ने प्रयोगशाला में काम करते हुए एक कवक की पहचान (खोज) की जिसे कृषि के क्षेत्र में अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता था। एक जैव प्रौद्योगिकी के विद्यार्थी के रूप में आप निम्न के लिए किन चरणों को अपनाने की सलाह देंगे ?
(क) कवक से इस वांछित जीन को पृथक करना ।
(ख) आगामी प्रयोगों तथा शोध कार्य हेतु इस जीन का प्रवर्धन करना । (5)
Page 11
(i) Identify the species of the corn borer that was most successfully controlled by Bt corn plant. Give appropriate reason for your inference.
(ii) Identify the species of the corn borers which shows least impact of toxin produced by Bt genes.
(iii) What would be your advise as a Scientist, to the farmers for growing this particular Bt corn variety in the area which is infested by species- 'B' of corn borers?
(iv) Name one Bt gene that encodes protein in corn plants to control corn borers. (5)
OR
A gene was identified in a fungus by a research worker in a lab which was considered to be of a great importance in the field of agriculture. As a student of biotechnology, write the steps you would suggest to:
(i) Isolate this gene of interest from the fungus and
(ii) amplify this gene for further experimentation and research. (5)