CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th All subject -Subject Agricuture Year
Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th All subject -Subject Agricuture Year
CBSE Previous year question paper pdf download
Free PDF CBSE Class 12th
Previous Year Question Papers, Free pdf download , previous year exam PDF download , Cbse Board class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE Agriculture exam,
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER -CBSE EXAM CLASS 12
Series CABAЄ Roll No. SET-4 Q.P. Code 332
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें। Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 27 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
- इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
-
Please check that this question paper contains 7 printed pages.
-
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
- Please check that this question paper contains 27 questions.
- Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
- 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
कृषि / AGRICULTURE
निर्धारित समय : 1½ घण्टे / Time allowed : 1½ hours अधिकतम अंक : 35 / Maximum Marks : 35
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। (ii) यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड क, खण्ड ख और खण्ड ग। (iii) खण्ड क - 5 अंकों का है और इसमें रोज़गार कौशल पर 6 प्रश्न हैं। (क) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (ख) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंकों के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए। (iv) खण्ड ख - 22 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशल पर 18 प्रश्न हैं। (क) प्रश्न संख्या 7 से 13 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (ख) प्रश्न संख्या 14 से 19 तक दो अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (ग) प्रश्न संख्या 20 से 24 तक तीन अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (v) खण्ड ग - 8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता-आधारित प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 25 से 27 तक चार अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (vi) संबंधित खण्डों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। (vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक खण्ड / प्रश्न के सामने किया गया है।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully. (ii) This question paper is divided into three sections, viz. Section A, Section B and Section C. (iii) Section A is of 5 marks and has 6 questions on Employability Skills. (a) Questions number 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions. (b) Questions number 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question. (iv) Section B is of 22 marks and has 18 questions on Subject Specific Skills. (a) Questions number 7 to 13 are one mark questions. Attempt any five questions. (b) Questions number 14 to 19 are two marks questions. Attempt any four questions. (c) Questions number 20 to 24 are three marks questions. Attempt any three questions. (v) Section C is of 8 marks and has 3 Competency-Based Questions. Questions number 25 to 27 are four marks questions. Attempt any two questions. (vi) Do as per the instructions given in the respective sections. (vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
खण्ड क / SECTION A
(रोज़गार कौशल / Employability Skills) (3 + 2 = 5 अंक / marks)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3) Answer any 3 questions out of the given 4 questions. (3 × 1 = 3)
-
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा स्थापित "स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स" की क्या भूमिका है? (1 अंक) What is the role of "Skill Council for Green Jobs" set-up by the Ministry of Skill Development and Entrepreneurship? (1 mark)
-
एक ग्रीन कॉलर वर्कर कौन है? (1 अंक) Who is a green collar worker? (1 mark)
-
स्टार्ट-अप क्या है? (1 अंक) What is a start-up? (1 mark)
-
उद्यमिता की एक विशेषता लिखिए। (1 अंक) Write one characteristic of entrepreneurship. (1 mark)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए। (1 × 2 = 2) Answer any 1 question out of the given 2 questions. (1 × 2 = 2)
-
पर्यावरण की रक्षा और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में हरित नौकरियाँ कैसे योगदान करती हैं? (2 अंक) How do green jobs contribute in protecting the environment and reducing carbon footprint? (2 marks)
-
उन दो योजनाओं के नाम लिखिए जिन्हें भारत सरकार ने लघु उद्यमियों को उनके व्यवसाय के लिए पूँजी प्राप्त करने में मदद करने के लिए शुरू की हैं। (2 अंक) Name those two schemes which the Indian Government has launched to help small scale entrepreneurs obtain capital for their business. (2 marks)
खण्ड ख / SECTION B
(विषय विशिष्ट कौशल / Subject Specific Skills) (5 + 8 + 9 = 22 अंक / marks)
दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5) Answer any 5 questions out of the given 7 questions. (5 × 1 = 5)
-
वॉल्वरिला वॉलवेसिआ (Volvariella volvacea), आमतौर पर ______ के रूप में जाना जाता है। (1 अंक) Volvariella volvacea is commonly known as ______. (1 mark)
-
मधुमक्खी के छत्ते में पाई जाने वाली मधुमक्खी की जाति क्या है, जिसका मुख्य कार्य अंडे देना है? (1 अंक) What is the caste of honey-bee whose primary function is to lay eggs? (1 mark)
-
उस पदार्थ का नाम लिखिए जो जैम, जेली और मुरब्बा के परिरक्षण में एक परिरक्षक के रूप में कार्य करता है। (1 अंक) Name the substance which acts as a preservative in preservation of jams, jellys and preserves. (1 mark)
-
मधुमक्खी चारागाह क्या है? (1 अंक) What is bee pasturage? (1 mark)
-
भंडारण से पहले अनाजों में नमी का प्रतिशत कितना होना चाहिए? (1 अंक) What should be the percentage of moisture in cereals (grains) before storage? (1 mark)
-
स्थानीय बाज़ार के लिए गुलाब की कटाई का सही चरण क्या होना चाहिए? (1 अंक) What is the right harvesting stage of rose for local market? (1 mark)
-
खाद्य परिरक्षण तकनीक का नाम बताइए जिसमें बागवानी उत्पादों को विसंक्रमित डिब्बों या जारों में सील बंद करना शामिल है। (1 अंक) Name the food preservation technique that involves sealing horticultural produce in sterilised air-tight containers. (1 mark)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (4 × 2 = 8) Answer any 4 questions out of the given 6 questions. (4 × 2 = 8)
-
कृषि में प्रयुक्त होने वाले किन्हीं दो प्रकार के जैव-कीटनाशकों के नाम लिखिए। (2 अंक) Name any two types of biopesticides used in agriculture. (2 marks)
-
मधुमक्खी पालन के कोई दो प्रमुख लाभ लिखिए। (2 अंक) Write any two main advantages of bee-keeping. (2 marks)
-
पूर्व-शीतलन (प्री-कूलिंग) से कटे हुए फूलों की शेल्फ लाइफ (shelf life) कैसे बढ़ती है? (2 अंक) How does pre-cooling increase the shelf life of cut flowers? (2 marks)
-
मधुमक्खियों में मधुमक्खी नृत्य (bee dance) करने के पीछे क्या उद्देश्य है? (2 अंक) What is the objective behind honey-bees performing bee dance? (2 marks)
-
ऊष्मा के अनुप्रयोग से खाद्य-पदार्थों को सुखाने की चार विधियों के नाम लिखिए। (2 अंक) Write the name of four methods for drying food through the application of heat. (2 marks)
-
मुरब्बा बनाने के लिए सबसे उपयुक्त चार फलों के नाम लिखिए। (2 अंक) Name four fruits most suitable for making preserves (murabbas). (2 marks)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 3 = 9) Answer any 3 questions out of the given 5 questions. (3 × 3 = 9)
-
हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि का एक फ्लोचार्ट बनाइए। (3 अंक) Draw a flowchart for the preparation of green chilli pickle. (3 marks)
-
पास्तेरीकरण की तीन विधियों का वर्णन कीजिए। (3 अंक) Describe the three methods of pasteurization. (3 marks)
-
नर्सरी बेड (क्यारियाँ) के तीन प्रमुख प्रकारों का वर्णन कीजिए। (3 अंक) Describe the three main types of nursery beds. (3 marks)
-
खाद्य परिरक्षण (संरक्षण) के मुख्य सिद्धांतों की व्याख्या कीजिए। (3 अंक) Explain the main principles of food preservation. (3 marks)
-
फ्रूट जैम बनाने के दौरान अंतिम बिंदुओं (end points) का निर्धारण करने के लिए विभिन्न विधियों के बारे में लिखिए। (3 अंक) Write about various methods for judging the end points during the preparation of fruit jam. (3 marks)
खण्ड ग / SECTION C
(योग्यता-आधारित प्रश्न / Competency-Based Questions) (2 × 4 = 8 अंक / marks)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (2 × 4 = 8) Answer any 2 questions out of the given 3 questions. (2 × 4 = 8)
-
फलों और सब्ज़ियों के विपणन में पैकेजिंग क्यों महत्त्वपूर्ण है? पैकेजिंग की विभिन्न विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (4 अंक) Why is packaging important in marketing of fruits and vegetables? Describe various characteristics of packaging. (4 marks)
-
पौध नर्सरी क्या है? पौध नर्सरी के महत्त्व के बारे में लिखिए। (4 अंक) What is plant nursery? Write about the importance of plant nursery. (4 marks)
-
रेशमकीट कोसा (कोकून) से कच्चा रेशम प्राप्त करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। (4 अंक) Describe the process of obtaining raw silk from silkworm cocoon. (4 marks)