Series : QQAQA SET-4 प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 93 रोल नं. / Roll No. ___________
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 हैं।
-
परीक्षार्थी कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
-
Candidates must write the Code on the title page of the answer-book.
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
-
Please check that this question paper contains 8 printed pages.
-
Q.P. Code number given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 21 questions.
-
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
पर्यटन - परिचय / INTRODUCTION TO TOURISM
निर्धारित समय : 1 घण्टा / Time allowed: 1 hour
अधिकतम अंक: 25 / Maximum Marks: 25
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।
(ii) यह प्रश्न-पत्र 3 खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड-ए, खण्ड-बी तथा खण्ड-सी ।
(iii) खण्ड-ए 5 अंकों का है और इसमें रोजगार कौशलों पर 6 प्रश्न हैं।
(a) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। कोई तीन प्रश्न कीजिए ।
(b) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंक के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए ।
(iv) खण्ड-बी 12 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशलों पर 12 प्रश्न हैं।
(a) प्रश्न संख्या 7 से 12 तक एक अंक के प्रश्न हैं। कोई चार प्रश्न कीजिए ।
(b) प्रश्न संख्या 13 से 18 तक दो अंक के प्रश्न हैं। कोई चार प्रश्न कीजिए ।
(v) खण्ड-सी 8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 19 से 21 तक चार अंक के प्रश्न हैं। कोई दो प्रश्न कीजिए ।
(vi) संबंधित अनुभागों में दिए गए निर्देशों के अनुसार करें।
(vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक अनुभाग/प्रश्न के सामने किया गया है।
खण्ड - ए (3+2=5 अंक)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (1 × 3 = 3)
-
व्यवसाय के संदर्भ में 'पूँजी' से आप क्या समझते हैं ? (1)
-
स्वरोजगार करने वाले व्यक्ति से क्या तात्पर्य है ? (1)
-
सतत विकास क्या है ? (1)
-
गुजरात में चरणक के महत्त्व पर प्रकाश डालिए । (1)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए । (2 × 1 = 2)
5. उद्यमियों के किन्हीं दो कार्यों को उदाहरण सहित समझाइए । (2)
6. आप अपने वातावरण के प्रति एक जिम्मेदार उपभोक्ता और निर्माता कैसे हो सकते हैं ? (2)
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper is divided into 3 Sections viz. Section A, Section B and Section C.
(iii) Section A is of 05 marks and has 06 questions on Employability skills.
(a) Question numbers 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions.
(b) Questions numbers 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question.
(iv) Section B is of 12 marks and has 12 questions on subject specific skills.
(a) Question numbers 7 to 12 are one mark questions. Attempt any four questions.
(b) Question numbers 13 to 18 are two marks questions. Attempt any four questions.
(v) Section C is of 8 marks and has 3 competency-based questions. Question numbers 19 to 21 are four marks questions. Attempt any two questions.
(vi) Do as per the instructions given in the respective sections.
(vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
Section - A (3+2=5 marks)
Answer any 3 questions out of given 4 questions. (1 × 3 = 3)
-
What do you understand by 'capital' in the context of business? (1)
-
What do mean by self-employed person? (1)
-
What is sustainable development? (1)
-
Bring out the importance of Charanka in Gujarat. (1)
Answer any 1 question out of the given 2 questions. (2 × 1 = 2)
5. Explain any two functions of entrepreneurs with examples. (2)
6. How you can be a responsible consumer and producer about our own environment? (2)
खण्ड - बी (4+8=12 अंक)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (1 × 4 = 4)
7. पैक्स (PAX) से आप क्या समझते हैं ? (1)
8. कितने मेहमानों को एक डबल रूम में ठहराया जा सकता है ? (1)
9. भोजन योजना का नाम बताइए जिसमें कमरे का किराया और अमेरिकी नाश्ता शामिल है। (1)
10. बर्फ पर आधारित किन्हीं दो मनोरंजक गतिविधियों के नाम लिखिए। (1)
11. पर्यटक कौन सी गतिविधियाँ पहाड़ों पर कर सकते हैं ? (1)
12. महाराष्ट्र में स्थित किन्हीं दो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों के नाम लिखिए। (1)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (2 × 4 = 8)
13. अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों और घरेलू पर्यटकों के बीच अंतर कीजिए। (2)
14. टीआईएम क्या है ? (2)
15. पासपोर्ट क्या है ? (2)
16. सहजीवी पर्यटन उत्पादों से आप क्या समझते हैं ? (2)
17. विश्व धरोहर स्थलों के संबंध में यूनेस्को का प्रमुख कार्य क्या है ? (2)
18. किसी स्थान की संस्कृति पर्यटन उत्पाद कैसे हो सकती है ? (2)
Section - B (4+8=12 marks)
Answer any 4 questions out of given 6 questions. (1 × 4 = 4)
7. What do you understand by PAX? (1)
8. How many guests can be accommodated in Double Room? (1)
9. Name the Meal Plan which includes Room rent and American breakfast. (1)
10. Name any two snow-based recreational activities. (1)
11. What activities tourists can take up at mountains ? (1)
12. Name any two UNESCO World Heritage Sites located in Maharashtra. (1)
Answer any 4 questions out of the given 6 questions. (2 × 4 = 8)
13. Differentiate between International tourists and Domestic tourists. (2)
14. What is TIM? (2)
15. What is a Passport? (2)
16. What do you understand about Symbiotic Tourism Products? (2)
17. What is the major function of UNESCO regarding World Heritage Sites ? (2)
18. How a culture of a place can be a tourism product? (2)
खण्ड - सी (योग्यता आधारित प्रश्न)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (4 × 2 = 8)
19. श्री सुजीत अपने परिवार के साथ सिंगापुर घूमने जाना चाहते हैं। वह दौरे पर फैसला नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्हें सिंगापुर के बारे में बहुत सीमित जानकारी है। उनका दोस्त उन्हें एक ट्रैवल एजेंट की मदद लेने की सलाह देता है। क्या आपको लगता है कि श्री सुजीत को ट्रैवल एजेंट के पास जाना चाहिए और क्यों ? (4)
20. श्री कृष्णमूर्ति को विदेश यात्रा करनी है। विदेश यात्रा करने के लिए उन्हें किन दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं ? (4)
21. 'पर्यटन स्थल की जलवायु एक महत्त्वपूर्ण आकर्षण है क्योंकि अच्छा मौसम छुट्टी मनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।' इस कथन को उदाहरण सहित समझाइए । (4)
Section - C (COMPETENCY BASED QUESTIONS)
Answer any 2 questions out of given 3 questions. (4 × 2 = 8)
19. Mr. Sujeet wants to go for a vacation with his family to Singapore. He is not able to decide on the tour as he has very limited knowledge about Singapore. His friend suggests him to take the help of a travel agent. Do you think that Mr. Sujeet should go to a travel agent and why? (4)
20. Mr. Krishnamurthy has to travel abroad. What documents are required by him to travel abroad? (4)
21. The climate of a tourist destination is an important attraction as good weather plays an important role in making a holiday. Explain this statement with examples. (4)