Series: QQAQA
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड नं. / Question Paper Code No.: 92
रोल नं. / Roll No. ___________
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 हैं।
-
परीक्षार्थी कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
-
Candidates must write the Code on the title page of the answer-book.
-
प्रश्न-पत्र में दाहिनें हाथ की ओर दिए गए कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
-
Please check that this question paper contains 8 printed pages.
-
Code number given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 21 questions.
-
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
वित्तीय बाज़ार परिचय / INTRODUCTION TO FINANCIAL MARKETS
निर्धारित समय : 1 घण्टा / Time allowed: 1 hour
अधिकतम अंक: 25 / Maximum Marks: 25
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।
(ii) प्रश्न-पत्र 3 खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड-क, खण्ड-ख तथा खण्ड-ग ।
(iii) खण्ड-क 5 अंकों का है और इसमें रोजगार कौशलों पर 6 प्रश्न हैं।
(a) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। कोई तीन प्रश्न कीजिए ।
(b) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंक के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए ।
(iv) खण्ड-ख 12 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशलों पर 12 प्रश्न हैं।
(a) प्रश्न संख्या 7 से 12 तक एक अंक के प्रश्न हैं। कोई चार प्रश्न कीजिए ।
(b) प्रश्न संख्या 13 से 18 तक दो अंक के प्रश्न हैं। कोई चार प्रश्न कीजिए ।
(v) खण्ड-ग 8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता आधारित प्रश्न हैं। प्रश्न संख्या 19 से 21 तक चार अंक के प्रश्न हैं। कोई दो प्रश्न कीजिए ।
(vi) संबंधित अनुभागों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य कीजिए ।
(vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक अनुभाग/प्रश्न के सामने किया गया है।
खण्ड - क
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। (1 × 3 = 3)
-
"खुद पर विश्वास करना चाहिए" उद्यमी के गुण का नाम दीजिए । (1)
-
उद्यमी के किन्हीं दो कार्यों की सूची दीजिए । (1)
-
उच्च कृषि उपस्कर के उपयोग के साथ, हम उर्वरकों, कीटनाशकों और संकर फसलों का उपयोग करके अधिक अन्न का उत्पादन कर सकते है। इसका परिणाम ________ होगा । (1)
-
सतत विकास को परिभाषित कीजिए । (1)
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper is divided into 3 Sections viz. Section A, Section B and Section C.
(iii) Section A is of 05 marks and has 06 questions on Employability skills.
(a) Questions numbers 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions.
(b) Question numbers 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question.
(iv) Section B is of 12 marks and has 12 questions on subject specific skills.
(a) Question numbers 7 to 12 are one mark questions. Attempt any four questions.
(b) Question numbers 13 to 18 are two marks questions. Attempt any four questions.
(v) Section C is of 8 marks and has 3 competency based questions. Question numbers 19 to 21 are four marks questions. Attempt any two questions.
(vi) Do as per the instructions given in the respective sections.
(vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
Section - A
Answer any 3 questions out of given 4 questions of 1 mark each. (1 × 3 = 3)
-
"One must believe in oneself." Mention the quality of Entrepreneur. (1)
-
List any two functions of an entrepreneur. (1)
-
With the introduction of high agriculture tools, we can grow more food by using fertilisers, pesticides and hybrid crops. This leads to ________. (1)
-
Define Sustainable Development. (1)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। (2 × 1 = 2)
5. उन तरीकों का वर्णन कीजिए जिनसे एक व्यक्ति जीविकोपार्जन कर सकता है। (2)
6. सतत विकास से संबंधित किन्हीं दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए। (2)
खण्ड - ख
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (1 × 4 = 4)
7. "डिपॉजिटरी अपने एजेंटों के माध्यम से निवेशकों को अपनी सेवाएँ प्रदान करता है।" एजेंटों को किस पदनाम से जाना जाता है ? (1)
8. म्यूचुअल फण्ड के लिए नियामक निकाय का नाम बताइए। (1)
9. कॉर्पोरेट कार्यवाही जो किसी विशेष अंकित मूल्य के मौजूदा शेयरों को छोटे मूल्यवर्ग में विभाजित करती है, किस नाम से जानी जाती है ? (1)
10. मुद्रा के समय मूल्य का क्या तात्पर्य है ? (1)
11. स्टॉक आवर्त अनुपात का सूत्र लिखिए। (1)
12. एक फर्म की दीर्घकालीन शोधन क्षमता का निर्धारण किन अनुपातों के आधार पर किया जा सकता है ? (1)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (2 × 4 = 8)
13. अभौतिकीकृत (डीमैट) खाते के किन्हीं दो लाभों का वर्णन कीजिए। (2)
14. 'गिल्ट फंड' का क्या अर्थ है ? (2)
15. समाशोधन निगम के किन्हीं दो कार्यों को समझाइए। (2)
16. रूपांतरण अवधि का क्या अर्थ है ? (2)
17. 'संचय एवं आधिक्य' से आप क्या समझते हैं ? (2)
Answer any 1 question out of given 2 questions. Each question is of 2 marks. (2 × 1 = 2)
-
Describe the ways through which a person can earn a living. (2)
-
State any two problems related to sustainable development. (2)
Section - B
Answer any 4 questions out of given 6 questions. (1 × 4 = 4)
7. "The Depository provides its services to investors through its agents." By what designation are the agents known as? (1)
8. Name the regulatory body for Mutual Funds. (1)
9. By what name the corporate action which splits the existing shares of a particular face value into smaller denominations is called? (1)
10. What do you mean by 'Time value of Money'? (1)
11. Write the formula of Stock Turnover Ratio. (1)
12. Long term solvency of a firm can be judged by using which ratios? (1)
Answer any 4 questions out of the given 6 questions. (2 × 4 = 8)
13. Describe any two benefits of dematerialized (Demat) account. (2)
14. What is meant by 'Gilt Funds'? (2)
15. Explain any two functions of clearing corporation. (2)
16. What is meant by conversion period? (2)
17. What do you mean by 'Reserves and Surplus'? (2)
-
निम्नलिखित सूचना से सकल लाभ अनुपात की गणना कीजिए: (2)
| विवरण |
राशि (₹) |
विवरण |
राशि (₹) |
| आरम्भिक स्टॉक |
15,000 |
विक्रय |
1,00,000 |
| क्रय |
35,000 |
अन्तिम स्टॉक |
20,000 |
| मजदूरी एवं वेतन |
40,000 |
|
|
| सकल लाभ |
30,000 |
|
|
| योग |
1,20,000 |
योग |
1,20,000 |
खण्ड - ग (योग्यता आधारित प्रश्न)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (4 × 2 = 8)
19. "प्रत्येक म्यूचुअल फंड निवेशक को सेबी के कानूनों और नियमों के तहत कुछ अधिकार प्राप्त हैं और फंड हाउस अपने निवेशकों को उन अधिकारों का विस्तार करने के लिए बाध्य है।" म्यूचुअल फंड पर सेबी के विनियमों के अनुसार म्यूचुअल फंड धारक के लिए उपलब्ध किन्हीं चार अधिकारों का वर्णन कीजिए । (4)
20. "जब कोई कंपनी स्टॉक विभाजन की घोषणा करती है, तो उस कंपनी के शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, लेकिन मार्केट कैप वही रहता है। मौजूदा शेयर बंट जाते है, लेकिन अंतर्निहित मूल्य वही रहता है।" स्टॉक विभाजन का वर्णन कीजिए तथा कंपनी द्वारा शेयरों के विभाजन को समझाइए । (4)
21. कंपनियाँ वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित करती है और शेयरधारकों को मुफ्त में संक्षिप्त संस्करण भेजती हैं। किसी कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य के बारे में जानकारी का सबसे अच्छा स्रोत है। इस कथन के आलोक में वार्षिक रिपोर्ट तथा इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए । (4)
-
Calculate the Gross Profit Ratio from the following information: (2)
| Particulars |
Amount (₹) |
Particulars |
Amount (₹) |
| Opening Stock |
15,000 |
Sales |
1,00,000 |
| Purchase |
35,000 |
Closing Stock |
20,000 |
| Wage and Salaries |
40,000 |
|
|
| Gross Profit |
30,000 |
|
|
| Total |
1,20,000 |
Total |
1,20,000 |
Section - C (COMPETENCY BASED QUESTIONS)
Answer any 2 questions out of given 3 questions. (4 × 2 = 8)
19. "Every mutual fund investor enjoys certain rights under SEBI's laws and rules and fund houses are bound to extend those rights to their investors." Describe any four rights that are available to a mutual fund holder as per SEBI regulations on Mutual Fund. (4)
20. "When a company declares a stock split, the number of shares of that company increases, but the market cap remains the same. Existing shares split, but the underlying value remains the same." Describe stock split and split of shares by a company. (4)
21. Companies publish annual reports and send abridged versions to shareholders free of cost. An annual report of a company is the best source of information about the financial health of a company. In the light of this statement, describe an annual report and its features. (4)