KISHORE KUMAR (AN INDIAN MUSICIAN/ACTOR/DIRECTOR)

किशोर कुमार विशेष 
           जन्म = 4 अगस्त 1929
            मृत्यु =13 अक्टूबर 1987
# कभी अलविदा ना कहना यादों में आकर तुम यूं ही गाते रहना........... 
           किशोर कुमार को इस दुनिया से गए 36 साल हो गए हैं ।  इसके बावजूद, वे हर गली, हर चौराहे,हर महफिल में सुनाई दे जाते हैं ।  उनकी आवाज आज भी गूंज रही है ........मानो आसपास ही हो । निधन से कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि  ....…....."मैं एक दिन मरूंगा, लोग मुझे ढूंढते रह जाएँगे , लेकिन मैं किसी को नहीं  मिलूँगा । "
           किशोर कुमार ने अपनी सारी उम्र में कुल 4 शादियाँ की। उनकी पहली पत्नी का नाम रूमा गुहा था । रूमा गुहा से इन्होंने तलाक ले लिया था।  दूसरी पत्नी का नाम भारत की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला था।  जिस के दिल में छेद था ,उस का ईलाज लंदन से भी करवाया लेकिन वह दुनियां को अलविदा कह गई।  उनकी तीसरी पत्नी का नाम योगिता बाली था जिस ने किशोर से तलाक ले कर मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली और चौथी पत्नी लीना चंदावरकर था।                                     
        💨  2678 गाने गाए किशोर कुमार ने 1198 हिन्दी फिल्मों में। 
        💨 700 गाने हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी। 
        💨 110 अलग-अलग संगीत निर्देशक के साथ काम किया था।  
        💨 81 फिल्मों में अभिनय किया। 8 फिल्मफेयर पुरुस्कार जीते। 
        💨 18 फिल्मों का निर्देशन भी किया। 
        💨 327 गाने लता मंगेशकर के साथ गाए। 
        💨 245 गाने राजेश खन्ना के लिए गाए। 

 

kishore kumar