Enhancing Happiness and Prosperity in Life: 9 Vastu Shastra Remedies

वास्तु शास्त्र के 9 उपाय, जो जीवन में लाएंगे खुशहाली व तरक्की

वास्तु शास्त्र के 9 उपाय, जो जीवन में लाएंगे खुशहाली व तरक्की
वास्तु शास्त्र भारत का प्राचीन शास्त्र है, जिसे वैदिक काल में स्थापत्य वेद की संज्ञा भी दी गई थी। कई लोग इस शास्त्र को लेकर संदेह व्यक्त करते रहें हैं, लेकिन समय-समय पर विभिन्न जगहों पर की गई खुदाई में पुरातत्ववेताओं को जो प्राचीन बस्तियों के खंडहर मिले हैं या भग्नावशेष मिले हैं, वे इस बात की गवाही देते हैं कि प्राचीन काल में, मंदिर, बस्तियों और नगरों का निर्माण वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार ही किया जाता था और इसी कारण से उस समय के लोग अपेक्षाकृत अधिक सुखी थे।
जैसे आरोग्य शास्त्र के नियमों का विधिवत पालन करके मनुष्य सदैव स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है, उसी प्रकार वास्तु शास्त्र के उपाय अपनाते हुए हम अपने जीवन में आनंद और समृद्धि का अनुभव कर सकते हैं और नकारात्मकता से अपने घर और मानसिक स्थिति को बचा सकते हैं।
ज्योतिष में नौ ग्रहों की अद्भुत महत्ता है और प्रत्येक ग्रह हमारे जीवन पर अपना प्रभाव डालता है। हर ग्रह हमें अच्छे और बुरे परिणाम देता है, नए संभावनाओं के द्वार खोलता है और हमें नए अनुभवों के लिए प्रेरित करता है। वास्तु शास्त्र में भी कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर हम तरक्की और समृद्धि की राह में आगे बढ़ सकते हैं। नीचे दिए गए 9 वास्तु उपाय आपको सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे और आपके जीवन को और खुशगवार बना सकते हैं।
१) पहला उपाय - हमारी भारतीय संस्कृति में स्वास्तिक चिन्ह का विशेष महत्व है। घर के मेन गेट के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से रोग व शोक में यानी दुख में कमी आती है। चिंताओं का निवारण होने लगता है। इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है।
२) दूसरा उपाय - अगर आप घर के सदस्यों की तरक्की चाहते हैं, तो घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट पर एक तरफ केले का वृक्ष और दूसरी तरफ तुलसी का पौधा गमले में लगा दें। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगेगा।
३) तीसरा उपाय – अगर आपने कोई प्लाट खरीदा है और मकान बनाने का योग नहीं बन रहा है, तो पुष्य नक्षत्र में उस खाली प्लाट में अनार का पौधा लगाने से मकान बनने का योग बन जाता है। वास्तु शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को शुभ माना गया है और अनार का पौधा धन, समृद्धि, सुख और सम्पत्ति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
४) चौथा उपाय - अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। एक सरल वास्तु उपाय के जरिए आप उस दोष को दूर कर सकते हैं। सिर्फ इतना करना है, कि मकान की छत पर एक बड़ा गोल शीशा यानि आईना ऐसे लगाएं कि मकान की पूरी छाया उसमें दिखाई देती रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आईने को उत्प्रेरक माना जाता है। जब आप एक बड़े आकार के आईने को अपने मकान की छत पर लगाते हैं, तो सूर्य की किरणें आपके भवन को प्रकाशित करती हैं और उसमें तरंगित ऊर्जा का आभास होता है।
५) पांचवां उपाय - घर में टूटे बर्तन या टूटी खाट नहीं रखनी चाहिए। इससे आपके घर में धन की हानि के योग बढ़ जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में टूटे बर्तन और टूटी खाट रखने से धन की वृद्धि रुक जाती है और आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
६) छटा उपाय - हमारे घर में सबसे सात्विक जगह होती है रसोईघर। घर की सुख-समृद्धि रसोईघर से झलकती है। अगर रसोईघर गलत स्थान पर है तो अग्नि कोण में बल्ब लगा दें और हर रोज ध्यान से सुबह-शाम उस बल्ब को जरूर जलाकर रखें। इससे वास्तु दोष भी दूर होगा और घर में सुख-समृद्धि का वास भी होगा।
७) सातवां उपाय - अगर आपको लगता है कि आपके घर पर किसी की बुरी नजर लग गई है और नकारात्मक ऊर्जा घर में आ रही है, तो अपने घर के द्वार दोष और वेघ दोष को दूर करने के लिए शंख या सीप मौली में बांधकर दरवाजे पर लटका दीजिए। आपका घर सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो जाएगा।
८) आठवां उपाय - अगर आपने अपने घर में पूजा स्थल बना रखा है, तो उसमें देसी घी का दीपक रोजाना जलाने से आपके घर में पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होता है। पूजा स्थल पर दीपक जलाना हिंदू धर्म में एक पवित्र परंपरा है जो आपके घर को शुभ बनाने में मदद करती है। देसी घी का उपयोग करने से उसमें विशेष गुणों का संचय होता है और आपके घर की वातावरण को प्रशांत और सकारात्मक बनाता है।
९) नौवा उपाय - घर के देवालय में देवी-देवताओं पर फूलों के हार चढ़ा रखे हैं, तो हर दूसरे दिन पुराने हार हटाकर, नए हार भगवान को अर्पित करने चाहिए।
अगर आप वास्तु शास्त्र के यह 9 उपाय करेंगे, तो कुछ ही दिनों में खुद महसूस करेंगे, कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है और जिंदगी की सभी समस्याओं से मुक्त होते जा रहे हैं।
Disclaimer : इस ब्लॉग पोस्ट में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। सामग्री लेखक के वास्तु शास्त्र के समझने और ज्ञान पर आधारित है जिसकी समय-समय पर बदलती जानकारी दी गई है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी विशेष परिस्थितियों के लिए वास्तु शास्त्र या संबंधित क्षेत्रों में योग्य विशेषज्ञों या व्यवसायिकों से सलाह और समाधान के लिए संपर्क करें।
Tags :
#VastuShastra
#AncientIndianScience
#VedicArchitecture
#PositiveEnergy
#ProsperityInLife
#VastuRemedies
#HappinessAndSuccess
#VastuForHome
#PositiveVibes
#FengShuiForHappiness
Writer : J. P. Keswani
Hello Friends welcome to New and Amazing , Interested and...
Recently Huawei's present its first and world first Tri-fold smartphone....
iPhone 16E or iPhone SE 4 Specifications (Expected): Display: 6.1-inch...