Dreamगर्ल2 का आज ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया, एक के बाद एक कई बार हमने इस ट्रेलर को देखा उसके बाद आपके लिए ये रिव्यु लिख रहे हैं|
Dreamगर्ल 1 जो वर्ष 2019 मे रिलीज़ हुई थी , सुपरहिट रही थी, उस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थी उसके संवाद,डायलॉग्स जो इतने फनी थे जिन्हें सुनकर पूरा सिनेमा हॉल लौटपौट हुआ था,फिल्म इतनी सफल रही थी कि इसकी रिलीज़ के तुरंत बाद ही इसके sequel की चर्चा होने लगी थी|
एकता कपूर की फिल्म कम्पनी बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इसका निर्माण किया है और इसके डायरेक्टर हैं “कॉमेडी सर्कस” से चर्चा मे आए लेखक राज शांडिल्य|
आइए अब आपको Dreamगर्ल 2 के ट्रेलर के बारे मे अपनी राय बता दें, दोस्तों फिल्म का ट्रेलर कमाल का है, इतने शानदार डायलॉग्स लिखे हैं राज शांडिल्य ने की ट्रेलर ने ही हमें खूब हंसाया,तो आप कल्पना कीजिए की फिल्म कितना हंसाएगी, यकीन मानिए Dreamगर्ल का ट्रेलर गजब है, और हम ये दावे के साथ कह सकते हैं कि ये फिल्म पहली वाली से भी ज्यादा आपका मनोरंजन करेगी, आपको हंसाएगी|
फिल्म के शानदार डायलॉग्स के साथ ही इस फिल्म की एक और खासियत है और वो है इस फिल्म की परफेक्ट कास्टिंग, एक से बड़कर एक कलाकार हैं जो अपने फन मे माहिर हैं, एक ही फिल्म मे परेश रावल, अन्नू कपूर, विजय राज,राजपाल यादव,असरानी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा,अभिषेक बनर्जी को देखना और कॉमेडी करते हुए देखना कमाल का अनुभव होगा|
अब बात करते हैं उस कलाकार की जो इस फिल्म का प्रमुख आकर्षण होगा, उस कलाकार की जो मर्द होते हुए भी खुबसूरत महिला या लड़की बने हैं और वो हैं आयुष्यमान खुराना, यकीं मानिए आयुष्यमान बड़े ही जंच रहे हैं लड़की के गेटअप मे, वो बहुत ही खुबसूरत लड़की लगे हैं, और इसके लिए फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ़ करनी होगी|
जहाँ Dreamगर्ल 1 मे फिल्म की हीरोइन थीं नुसरत भरुचा वहीँ Dreamगर्ल 2 मे एकता और राज ने नुसरत से ज्यादा लोकप्रिय अनन्या पांडे को को मौका दिया है,ट्रेलर से अनन्या का फिल्म मे अच्छा और अहम् रोल होगा ऐसा मालुम होता है |
दोस्तों Dreamगर्ल 2 का ट्रेलर 3 मिनट 12 सेकंड का है, और इसे देख कोई भी ये कह सकता है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी और इसने कमाल का ड्रामा देखने मिलेगा|
इस फिल्म के डायरेक्टर राज शांडिल्य मशहूर कॉमेडी कार्यक्रम कॉमेडी सर्कस लिखा करते थे, कहनी की ज़रूरत नहीं है कि राज को लोगों को हंसाने मे महारत हासिल है, और अब जब वो फिल्म निर्देशक भी बन गए हैं तो उनकी फिल्मों मे उनकी कॉमेडी पर पकड़ साफ़ नज़र आती है, कोई भी फिल्म पूरी तरह से फिल्म के डायरेक्टर की काबिलियत और उसके विज़न पर आधारित होती है, राज ने अपनी काबिलियत पहले “कॉमेडी सर्कस” और फिर “Dreamगर्ल 1” मे साबित कर दी है और उनसे दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं.
दोस्तों कुल मिलकर Dreamगर्ल 2 का ट्रेलर बहुत ही शानदार है और ये हमारा वर्डिक्ट है कि फिल्म भी कमाल होगी|
#Dreamgirl2 #Dreamgirltrailorout #Dreamgirltrailorreview #Dreamgirlstarcast #ektakapoor #Raajshandilya #Ayushyamaankhurana #Ananyapandey #balajimotionpictures
Table of Contents Introduction to Free Online Tools for PDF,...
Table of Contents How I Discovered Toolkhoj.com What Makes It...
महाशिवरात्रि के उपाय , बेर, काली मिर्च और धतूरे का...