BANKING INSURANCE Question Paper Class 10 CBSE Board
CBSE Class 10 Previous Year Question paper BANKING INSURANCE
BANKING INSURANCE last year old Question paper
BANKING INSURANCE
- कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 15 हैं। / Please check that this question paper contains 15 printed pages.
- कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 21 questions.
- प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
- कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें। / Please write down the serial number of the question in the answer-book at the given place before attempting it.
- इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
सामान्य निर्देश / General Instructions:
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें । / Please read the instructions carefully.
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 21 प्रश्न हैं: खण्ड-क और खण्ड-ख । / This question paper consists of 21 questions in two sections: Section-A & Section-B.
(iii) खण्ड-क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड-ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं। / Section-A has objective type questions whereas Section-B contains subjective type questions.
(iv) दिये गए (5+16)=21 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (5+10)=15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। / Out of the given (5+16)=21 questions, a candidate has to answer (5+10)=15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए । / All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) खण्ड-कः वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक) / Section-A: Objective type questions (24 marks):
(a) इस खण्ड में 5 प्रश्न हैं। / This section has 5 questions.
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। / There is no negative marking.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए । / Do as per the instruction given.
(d) प्रत्येक प्रश्न / भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। / Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) खण्ड-ख: विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक) / Section-B: Subjective type questions (26 marks):
(a) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं। / This section has 16 questions.
(b) उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं। / A candidate has to do 10 questions.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए । / Do as per the instruction given.
(d) प्रत्येक प्रश्न / भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। / Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड - क / Section A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (24 अंक / 24 marks)
1. रोज़गार योग्यता कौशल पर नीचे दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4 × 1 = 4)
(i) स्व-प्रबंधन जिसे ______ के रूप में भी जाना जाता है, किसी की भावनाओं को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने की क्षमता है। / Self-management, also known as ______ is the ability to effectively control one's emotions.
(A) आत्म-नियंत्रण / Self-control
(B) आत्म-नवाचार / Self-innovative
(C) स्व-डिज़ाइन / Self-design
(D) तनाव / Stress
(ii) भावनात्मक बुद्धिमता को परिभाषित कीजिए । / Define Emotional Intelligence.
(iii) ______ का उपयोग कमांड भेजने और कम्प्यूटर पर कार्य की पुष्टि करने के लिए किया जाता है। / ______ is used to send commands and to confirm a task on a computer.
(A) आदेश (कमांड) कुंजी / Key command
(B) प्रवेश कुंजी / Enter key
(C) की बोर्ड / Keyboard
(D) माउस / Mouse
(iv) चुनाव अभियान किस प्रकार के संचार का उदाहरण है ? / Election campaigns are the example of which type of communication?
(A) सार्वजनिक संचार / Public communication
(B) व्यक्तिगत संचार / Personal communication
(C) लिखित संचार / Written communication
(D) दृश्य संचार / Visual communication
(v) वह खेती जिसमें किसान अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए रासायनिक कीटनाशकों और उर्वरकों का उपयोग नहीं करते हैं, ______ खेती कहलाती है। / The farming in which farmers do not use chemical pesticides and fertilizers to increase their production is called ______ farming.
(A) जैविक / Organic
(B) अकार्बनिक / Inorganic
(C) आधुनिक / Modern
(D) प्राचीन / Ancient
(vi) निम्नलिखित में से कौन सा एक उद्यमी की सफलता का कारण है ? / Which of the following is the reason of success of an entrepreneur?
(A) अच्छी डिग्री / Good degree
(B) अधिक पूँजी / More capital
(C) कड़ी मेहनत / Hard work
(D) बाज़ार / Markets
2. निम्न दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) विनिमय साधन का अर्थ है ______ / Negotiable instruments means ______
(A) वितरण द्वारा हस्तांतरणीय दस्तावेज़ / A document transferable by delivery.
(B) वितरण द्वारा गैर-हस्तांतरणीय दस्तावेज़ / A non-transferable document by delivery
(C) अनिर्दिष्ट बैंक खाता धारक / Unspecified Bank A/c. holder
(D) जोखिम भरा और असुविधाजनक / Risky and inconvenient
(ii) चेक लिखने वाला व्यक्ति ______ कहलाता है। / The person who draws the cheque is called ______
(A) भुगतानकर्ता / Drawee
(B) आदाता / Payee
(C) आहर्ता / Drawer
(D) ग्राहक / Customer
(iii) जब चेक को 'क्रॉस' नहीं किया जाता है, तो इसे ______ कहा जाता है : / When a cheque is not 'crossed' it is known as ______
(A) एक ओपन चेक / an open cheque
(B) रद्द चेक / cancelled cheque
(C) वर्तमान चेक / current cheque
(D) जीर्ण चेक / stale cheque
(iv) निम्न में से बैंक ऋण के लाभों में से एक कौन सा है ? / Which of the following is an advantage of bank loans?
(A) पूर्व-भुगतान दंड वहन करना / carry prepayment penalty
(B) आसानी से उपलब्ध होता है / easily procured
(C) नकदी प्रवाह में कमी / decreased cash flow
(D) ब्याज़ दर में वृद्धि / increase interest
(v) नकद ऋण ______ का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। / Cash credit is an important source of ______ capital financing.
(A) स्थायी / fixed
(B) कार्यशील / working
(C) दीर्घकालिक / long-term
(D) मध्य अवधि / middle-term
(vi) प्राप्त जमा पर ______ का भुगतान करना पड़ता है। / Banks have to pay ______ on the deposits received by them.
(A) कर / tax
(B) ब्याज़ / interest
(C) शुल्क / charges
(D) ऋण / loan
3. निम्न नीचे दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) कौन से ऋण बैंक द्वारा प्रदान करने के लिए सुरक्षित होते हैं ? / Which type of loans are safer for the banks to grant?
(ii) 'माँग मसौदा' चेक से ______ भुगतान विधि है । / A Demand Draft is a ______ method of payment than cheques.
(A) अधिक सुरक्षित / much safer
(B) कम सुरक्षित / less safer
(C) जोखिम भरी / risky
(D) निश्चित हानि / certain loss
(iii) ______ की व्यवस्था आसान और त्वरित है, जिससे अच्छा नकदी प्रवाह मिलता है। / ______ are easy and quick to arrange, providing a good cash flow.
(A) ऋण / Loans
(B) विनिमय पत्र / Bill of exchanges
(C) अधिविकर्ष / Overdrafts
(D) बैंक ड्राफ्ट / Bank drafts
(iv) आर टी जी एस के माध्यम से भेजी जाने वाली न्यूनतम राशि ______ है। / The minimum amount to be remitted through RTGS is ______
(A) ₹2 लाख / 2 lakh
(B) ₹3 लाख / 3 lakh
(C) ₹5 लाख / 5 lakh
(D) ₹7 लाख / 7 lakh
(v) फेमा का पूरा नाम बताएँ ? / Give the full form of FEMA.
(vi) ECS संस्थाओं द्वारा ______ खातों के भुगतान हेतु उपयोग में लाया जाता है। / ECS is used by institutions for making ______ payment of accounts.
(A) थोक / bulk
(B) स्थानीय / local
(C) परिशोधन / settlement
(D) छोटा / small
4. निम्न दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) PC बैंकिंग का तात्पर्य पर्सनल कम्प्यूटर से बैंकिंग जानकारी की ______ पहुँच से है। / "PC banking" refers to the ______ access of banking information from a personal computer.
(A) प्रभावी / effective
(B) ऑन-लाइन / online
(C) ऑफ-लाइन / off-line
(D) समृद्धि / wealth
(ii) NEFT से क्या तात्पर्य है ? / What does NEFT stands for?
(iii) ______ इंटरनेट पर काम करने वाली कंपनी द्वारा मनमाने ढंग से ईमेल भेजने का तरीका है। / ______ is the way of sending e-mails at arbitrary by company which is operating on the internet.
(A) फिशिंग / Phishing
(B) स्किमिंग / Skimming
(C) स्पूफिंग / Spoofing
(D) तकनीकी व्यवधान / Technical breakdowns
(iv) जीवन बीमा ______ सहायता प्रदान करता है। / Life insurance provides ______ support.
(A) वित्तीय / financial
(B) अवित्तीय / non-financial
(C) रोज़गार / employment
(D) दीर्घकालीन / long-term
(v) ______ पॉलिसी तरलता लाभ के साथ एक बंदोबस्ती पॉलिसी है । / ______ policy is an endowment policy with liquidity benefits.
(A) बाल बीमा / Child insurance
(B) धन वापसी / Money back
(C) वार्षिकी / Annuity
(D) समूह बीमा / Group insurance
(vi) जीवन बीमा पॉलिसी का आबंटन केवल ______ के लिए पैसे या पैसे के मूल्य के लिए किया जा सकता है। / Assignment of life insurance policy can be done only for ______ for money or money's worth or good.
(A) भुगतान / Payment
(B) प्रतिफल / Consideration
(C) रसीद / Receipt
(D) कथन / Statement
5. निम्न दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) बीमाधारक द्वारा बीमाकर्ता को ______ नामक धनराशि का अग्रिम भुगतान करना पड़ता है। / Money called ______ has to be paid in advance by the Insured to the Insurer.
(A) ब्याज़ / Interest
(B) अधिमूल्य / Premium
(C) कर / Tax
(D) छूट / Discount
(ii) एक बीमा पॉलिसी जो अग्नि, चोरी, सेंधमारी, तृतीय पक्ष जोखिम इत्यादि कवर करती है, ______ कहलाती है। / An insurance policy that covers risks like fire, theft, burglary, third party risks etc. is called ______
(A) मूल्यांकित पॉलिसी / Valued policy
(B) व्यापक पॉलिसी / Comprehensive policy
(C) औसत पॉलिसी / Average policy
(D) प्रतिस्थापन पॉलिसी / Replacement policy
(iii) भारत में ______ क्षेत्र को नियंत्रित करने वाला निकाय IRDA कहलाता है। / The body that regulates ______ sector in India is called IRDA.
(A) बैंक / Bank
(B) सरकार / Government
(C) सार्वजनिक / Public
(D) बीमा / Insurance
(iv) ULIP के उद्देश्य का उल्लेख कीजिए । / State the aim of ULIPS.
(v) समूह बीमा एक ऐसा बीमा है जो ______ जन समूह को कवर करता है। / Group Insurance is an insurance that covers a ______ group of people.
(A) निम्न आय / lower income
(B) उच्च आय / higher income
(C) परिभाषित / defined
(D) योग्य / eligible
(vi) बंद किए गए परिसर, जिसमें बलपूर्वक घुसने के निशान मौजूद हों, से अवैध रूप से सम्पत्ति पर कब्जा करना ______ कहलाता है। / The unlawful taking of property within the premises that have been closed and in which there are visible marks of evidencing forceful entry is called ______
(A) चोरी / theft
(B) सेंधमारी / burglary
(C) डकैती / robbery
(D) झपटना / snatching
खण्ड-ख / Section - B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 marks)
रोज़गार योग्यता कौशल पर निम्न 5 प्रश्नों में से उत्तर देने के लिए कोई भी 3 प्रश्न चुनें। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20-30 words. (3 × 2 = 6)
6. तनाव प्रबंधन से आप क्या समझते हैं ? / What do you understand by managing stress?
7. 'भूमि पर जीवन की रक्षा' का लक्ष्य सतत विकास की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम कैसे है ? / How the goal 'protect life on land' is an important step towards sustainable development?
8. यदि आप एक उपकरण को पूर्ण चार्ज होने के बाद भी प्लग में लगे रहने देते हैं, तो क्या होता है ? / What happens if you leave a device plugged in even after it is fully charged?
9. उद्यमिता विकास को प्रभावित करने वाले दो आर्थिक कारक कौन से हैं ? / What are the two economic factors affecting Entrepreneurship growth?
10. संचार की कोई दो सामान्य बाधाएँ लिखिए । / Write any two common barriers to communication.
निम्न 6 प्रश्नों में से उत्तर देने के लिए कोई भी 4 प्रश्न चुनें। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4 × 2 = 8)
11. खंडित चेक से आप क्या समझते हैं ? / What do you understand by a truncated cheque ?
12. श्री महेश को अपनी नौकरी खोने के कारण वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके लिए अपने बच्चों की शिक्षा की फीस चुकाना कठिन हो गया है। उस प्रकार के ऋण सुविधा का पता लगाए जिसका वे बैंक से लाभ उठा सकते हैं और इस ऋण की एक विशेषता बताएँ । / Mr. Mahesh faces financial difficulties due to losing his job, making it hard for him to pay his children's education fees. Identify the type of loan facility he should avail from the bank and mention one feature of the loan as well.
13. बैंक लॉकर तक किसकी पहुँच हो सकती है ? / Who can access a bank locker?
14. माँग मसौदे (DD) का उपयोग करने के क्या लाभ हैं ? / What are the advantages of using demand draft?
15. जीवन बीमा निवेश साधन किसी की वित्तीय योजनाओं का हिस्सा क्यों होना चाहिए ? / Why Life Insurance investment tool should be a part of one's financial plans?
16. पोत बीमा क्या है ? / What is Hull Insurance?
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
17. विनिमय पत्र और प्रतिज्ञा पत्र की विशेषताओं की तुलना करें । / Compare the characteristics of Bills of Exchange and Promissory Note.
18. नवीन को अपनी नई बाइक के लिए ऋण की आवश्यकता है लेकिन उसके पास कोई व्यक्ति नहीं है जो उसके लिए गारंटी दे। वह किस प्रकार के ऋण के लिए आवेदन कर सकता है? समझाएँ । / Naveen needs a loan to purchase his new bike, but he doesn't have any person to guarantee him. Which kind of loan he can apply? Explain.
19. राकेश ने यूनियन बैंक में एक नया खाता खोला और इससे संबंधित ई-बैंकिंग सुविधा प्राप्त करने के लिए फॉर्म भी भर कर दिया। उसे ई-बैंकिंग के कुछ लाभ समझाएँ । / Rakesh opened a new account with Union Bank and also got the form filled for getting her E-Banking facility attached to account. Explain him some benefits of E-Banking.
20. रीमा अपने लकड़ी के कारखाने के लिए एक बीमा पॉलिसी खरीदना चाहती है ? उसे कौन सी पॉलिसी खरीदनी चाहिए ? इस पॉलिसी के दो लाभों के बारे में समझाएँ । / Rima wants to buy an insurance policy for her wooden factory. Which policy should she buy? Explain any two benefits of this policy.
21. "बुढ़ापे के दौरान वित्तीय स्वतंत्रता हर किसी के लिए जरूरी है।" सेवानिवृत्ति के बाद लोगों के लिए किस प्रकार की योजनाएँ आदर्श समाधान है ? / "Financial independence during old age is a must for everybody". What kind of plans or policies are an ideal solution for the people after retirement?
CBSE CLASS 10 Agricuture
CBSE CLASS 10 Mathematics Standard
CBSE Class 10 Mathematics Basics
artificial Intelligence