ARTIFICIAL INTELLIGENCE Question Paper CBSE Class 10
CBSE Class 10 Previous Year Question Paper ARTIFICIAL INTELLIGENCE
OLD /Last Year Question Paper CBSE BOARD Class 10 -ARTIFICIAL INTELLIGENCE
ARTIFICIAL INTELLIGENCE
Previous year Question Paper / last year Question paper / OLD question paper
सामान्य निर्देश / General Instructions:
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें । / Please read the instructions carefully.
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 21 प्रश्न हैं: खण्ड-क और खण्ड-ख । / This question paper consists of 21 questions in two sections: Section-A & Section-B.
(iii) खण्ड-क में वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड-ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं । / Section-A has objective type questions whereas Section-B contains subjective type questions.
(iv) दिये गए $(5+16)=21$ प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में $(5+10)=15$ प्रश्नों के उत्तर देने हैं । / Out of the given $(5+16)=21$ questions, a candidate has to answer $(5+10)=15$ questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए । / All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) खण्ड-कः वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न (24 अंक) / Section-A: Objective type questions (24 marks):
(a) इस खण्ड में 5 प्रश्न हैं । / This section has 5 questions.
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है । / There is no negative marking.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए । / Do as per the instructions given.
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है । / Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) खण्ड-खः विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक) / Section-B: Subjective type questions (26 marks):
(a) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं । / This section has 16 questions.
(b) उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं । / A candidate has to do 10 questions.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए । / Do as per the instructions given.
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है । / Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड - क / Section - A
(वस्तुपरक प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (24 अंक / 24 marks)
Previous year Question Paper / last year Question paper / OLD question paper
1. रोज़गार कौशल पर दिये गये 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 4 out of the given 6 questions on employability skills: (4 × 1 = 4)
(i) निम्नलिखित में से कौन तनाव प्रबंधन में सहायक नहीं है ? / Which of the following does not help in stress management?
(A) स्वास्थ्यवर्धक भोजन / Healthy food
(B) गहरी नींद / Sound sleep
(C) योगासन / Yoga asanas
(D) नकारात्मक विचार / Negative thoughts
(ii) स्पैम (Spam) का अर्थ है- / Spam refers to:
(A) अनावश्यक चित्र (Unnecessary images)
(B) अस्थाई फाइल्स (Temporary files)
(C) जंक मेल (Junk mails)
(D) म्यूजिक फाइल्स (Music files)
(iii) अभिकथन (A) : स्थाई कृषि पर्यावरण के अनुकूल है । / Assertion (A): Sustainable agriculture is environment friendly.
कारण (R) : मृदा संरक्षण के लिये यह रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को रोकता है । / Reason (R): It prevents use of chemical fertilizers to protect soil.
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है । / Both (A) and (R) are correct and (R) is the correct explanation of (A).
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है । / Both (A) and (R) are correct but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) सही है परंतु (R) सही नहीं है । / (A) is correct but (R) is not correct.
(D) (A) सही नहीं है परंतु (R) सही है । / (A) is not correct but (R) is correct.
(iv) निम्नलिखित में से कौन सा कदम आत्म प्रेरण (Self motivation) नहीं करता ? / Which of the following is not a step to build self-motivation?
(A) अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना । / Focusing on your goal.
(B) अपना लक्ष्य प्राप्त करने की योजना बनाना । / Planning to achieve your goal.
(C) अनुशासन में न रहना । / Being indisciplined.
(D) अपनी शक्ति का पता करना । / Finding out your strength.
(v) एक दूसरे से प्रभावकारी रूप से संवाद करने के लिये जब व्यक्तियों की संख्या काफ़ी कम हो तो निम्नलिखित में से किस प्रकार का संवाद किया जाता है ? / Which of the following types of communication takes place when the number of people is small enough to communicate with each other effectively?
(A) अंतर वैयक्तिक (Interpersonal) संवाद / Interpersonal communication
(B) जन संवाद / संचार (Public communication) / Public communication
(C) अंतः वैयक्तिक (Intrapersonal) संवाद / Intrapersonal communication
(D) लघु समूह संवाद (Small group communication) / Small group communication
(vi) रीमा ने अपना रेस्तरां (restaurant) शुरू किया है । वह अपने ग्राहकों के लिये विभिन्न व्यंजन तैयार करने के नये-नये विचार लाती रहती है । एक उद्यमी के रूप में रीमा है : / Reema has started her own restaurant. She keeps on trying new ideas to make different dishes for her customers. As an entrepreneur, Reema is:
(A) उत्सुक (Impatient) / Impatient
(B) सृजनशील (Creative) / Creative
(C) कम आत्मविश्वासी (Under Confident) / Under-confident
(D) आलसी (Lazy) / Lazy
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5 × 1 = 5)
(i) अभिकथन (A): जब कोई मशीन मनुष्य की तरह कार्य कर सकती है तो इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता कहा जाता है । / Assertion (A): When a machine is able to mimic human traits, it is said to be artificially intelligent.
कारण (R) : एक पूर्णतः स्वचालित वॉशिंग मशीन (Washing Machine) कृत्रिम रूप से बुद्धिमान होती है । / Reason (R): A fully automatic washing machine is artificially intelligent.
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है । / Both (A) and (R) are correct and (R) is the correct explanation of (A).
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है । / Both (A) and (R) are correct and (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) सही है परंतु (R) सही नहीं है । / (A) is correct but (R) is not correct.
(D) (A) सही नहीं है परंतु (R) सही है । / (A) is not correct but (R) is correct.
(ii) स्पोटिफाइ (Spotify), फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram), अमेजन (Amazon), नेटफ्लिक्स (Netflix) आदि जैसे प्लेटफॉर्म आपकी पसंद के आधार पर संदेश प्रदर्शित करते हैं । इसके पीछे कौन सी प्रौद्योगिकी है ? / Platforms such as Spotify, Facebook, Instagram, Amazon, Netflix etc. shows recommendation on the basis of what you like. Which is the technology behind this?
(A) मानव बुद्धिमत्ता (Human intelligence) / Human Intelligence
(B) प्लेटफॉर्म बुद्धिमत्ता (Platform intelligence) / Platform Intelligence
(C) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial intelligence) / Artificial Intelligence
(D) अनुप्रयोग बुद्धिमत्ता (Application intelligence) / Application Intelligence
(iii) कथन 1: 4Ws कैनवास के "When" ब्लॉक में हम हितधारक (Stakeholders) देखते हैं । / Statement 1: In "When" block of 4Ws canvas we find the stakeholders.
कथन 2: हितधारक (Stakeholders) वे लोग हैं जो विशिष्ट समस्या का सामना करते हैं और समाधान (solution) से उनको लाभ होगा । / Statement 2: Stakeholders are the people who face a particular problem and would be benefitted with the solution.
(A) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं । / Both Statement 1 and Statement 2 are correct.
(B) कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं । / Both Statement 1 and Statement 2 are incorrect.
(C) कथन 1 सही है परंतु कथन 2 गलत है । / Statement 1 is correct but Statement 2 is incorrect.
(D) कथन 2 सही है परंतु कथन 1 गलत है । / Statement 2 is correct but Statement 1 is incorrect.
(iv) जब कभी हम यह चाहते हैं कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) प्रोजेक्ट कोई आउटपुट बताने में समर्थ हो, तो हमें ______ की आवश्यकता होती है । / Whenever we want an AI project to be able to predict an output, we need to ______ .
(A) डेटा का उपयोग करते हुए पहले इसका परीक्षण करने / first test it using the data.
(B) डेटा का उपयोग करते हुए पहले इसे प्रशिक्षित करने / first train it using the data.
(C) (A) और (B) दोनों / Both (A) and (B)
(D) (A) और (B) में से कोई भी नहीं / Neither (A) nor (B)
(v) कम्प्यूटर विज़न (Computer Vision) में "इमेज प्रोसेसिंग" (Image Processing) का क्या अर्थ है ? / What does the term "image processing" refer to in Computer Vision?
(A) विडियोज की एडिटिंग (Editing) करना / Editing videos
(B) इमेजों से सार्थक सूचना प्राप्त करना / Extracting meaningful information from images
(C) ऑडियो फाइल्स चलाना (Playing audio files) / Playing audio files
(D) कोड्स कंपाइल करना (Codes Compilation) / Compiling codes
(vi) एक कार्पस में 4 दस्तावेज़ (Documents) हैं जिसमें an, is, the जैसे शब्द बार-बार दिखाई दे रहे हैं । उस शब्द (Term) को बताइये जिसका प्रयोग ऐसे शब्दों के लिये किया जाता है । / A corpus contains 4 documents in which the words such as 'an, is, the' were appearing frequently. Identify the term that is used for such words.
(A) स्टाप शब्द (Stop Word) / Stop word
(B) दुर्लभ शब्द (Rare Word) / Rare word
(C) लुप्त शब्द (Missing Word) / Missing word
(D) हटाने योग्य शब्द (Removable Word) / Removable word
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5 × 1 = 5)
(i) नीचे दिये गये AI एप्लीकेशन के लोगो (logo) का नाम बताइये । यह हमें कहीं जाने पर मार्ग निर्देशन में मदद करता है । / Identify the logo of an application of AI given below. It helps us to navigate to places.
(Image: Map Pin / Navigation Logo)
(ii) डेटा विज्ञान (Data Science) का निम्नलिखित में से कौन सा अनुप्रयोग (application) आनुवंशिकी (genetics) और आनुवंशिक तत्व विज्ञान (genomics) से संबंधित नहीं है ? / Which of the following data science application is not associated with genetics and genomics?
(A) स्वास्थ्य पर डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (DNA) के प्रभाव को समझना । / To understand the impact of DNA on health.
(B) दवाओं और बीमारी के संबंध में प्रतिक्रिया का विश्लेषण करना । / To analyze reactions to drugs and disease.
(C) व्यक्तिगत जीव वैज्ञानिक संबंध का पता करना । / To find individual biological connection.
(D) इंटरनेट पर किसी रिश्तेदार के घर के पते की खोज करना । / To search the house address of a relative on the Internet.
(iii) कम्प्यूटर विज़न (Computer Vision) में निम्नलिखित में से किस कार्य (task) का प्रयोग एकल उद्देश्य (single object) के लिये किया जाता है ? / In Computer Vision, which of the following tasks is used for single object?
(A) वस्तु का पता लगाना (Object Detection) / Object Detection
(B) वर्गीकरण + स्थानीयकरण (Classification + Localization) / Classification + Localization
(C) उदाहरण विभाजन (Instance Segmentation) / Instance Segmentation
(D) गैर-स्थानीयकरण (Non-Localization) / Non-Localization
(iv) यह एक कार्यक्षेत्र विशिष्ट भाषा (Domain Specific Language) है जिसे विभिन्न प्रकार के डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (Database Management System) में रखे गये डेटा के प्रबंधन के लिये तैयार किया गया है । संरचनात्मक आँकड़ा (Structured data) संचालन में यह विशेष रूप से लाभदायक है । यह कौन सी कम्प्यूटर भाषा (language) है? / It is a domain-specific language that is designed for managing data held in different kinds of DBMS (Database Management System). It is particularly useful in handling structured data. Which computer language is this?
(A) एस क्यू एल (SQL) / SQL
(B) सी एस वी (CSV) / CSV
(C) स्प्रेड शीट (Spreadsheet) / Spreadsheet
(D) टैक्स्ट (TXT) / TXT
(v) NLP का कौन सा अनुप्रयोग (application) News item या Blog post का अवलोकन करता है ? यह अतिरिक्तता (redundancy) को दूर करता है और प्राप्त विषय (Content) की विविधता को अधिकतम करता है । / Which application of NLP helps to provide an overview of a news item or blog post? It also avoids redundancy from multiple sources and maximises the diversity of content obtained.
(A) वर्चुअल असिसटेंट्स (Virtual Assistants) / Virtual Assistants
(B) सेंटीमेंट एनालिसिस (Sentiment Analysis) / Sentiment Analysis
(C) टेक्स्ट क्लासीफिकेशन (Text Classification) / Text Classification
(D) ऑटोमेटिक समराइजेशन (Automatic Summarization) / Automatic Summarization
(vi) निम्न चित्र, मूल्यांकन की किस दशा को प्रदर्शित करता है? / Which condition of evaluation does the following diagram indicate?
-
Prediction : No
-
Reality: Yes
(A) गलत सकारात्मक (False Positive) / False Positive
(B) गलत नकारात्मक (False Negative) / False Negative
(C) सही सकारात्मक (True Positive) / True Positive
(D) सही नकारात्मक (True Negative) / True Negative
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए: / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5 × 1 = 5)
Previous year Question Paper / last year Question paper / OLD question paper
(i) निम्नलिखित में से कौन CSV का सही विस्तार (पूर्ण रूप) है ? / Which of the following is the correct expansion of CSV?
(A) Comma and Space Value
(B) Comma Separated Values
(C) Control Separated Values
(D) Character Separated Values
(ii) कथन 1 : मॉडल के मूल्यांकन के लिये अति-सज्जा (overfitting) की संस्तुति नहीं की जाती । / Statement 1: Overfitting is not recommended for evaluation of a model.
कथन 2 : इसका कारण यह है कि मॉडल सरलता से संपूर्ण प्रशिक्षण सेट को याद करेगा, अतः प्रशिक्षण सेट में किसी भी प्वाइंट के लिये हमेशा सही लेबल (label) बतायेगा । / Statement 2: This is because the model will simply remember the whole training set, and will therefore always predict the correct label for any point in the training set.
(A) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं । / Both Statement 1 and Statement 2 are correct.
(B) कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं । / Both Statement 1 and Statement 2 are incorrect.
(C) कथन 1 सही है परंतु कथन 2 गलत है । / Statement 1 is correct but Statement 2 is incorrect.
(D) कथन 2 सही है परंतु कथन 1 गलत है । / Statement 2 is correct but Statement 1 is incorrect.
(iii) मॉडल के कार्य निष्पादन के मूल्यांकन के लिये यह एक पैरामीटर है और सही पूर्वानुमान (Prediction) वाले सभी मामलों की तुलना में सही सकारात्मक मामलों (true positive cases) के प्रतिशत के रूप में इसे परिभाषित किया गया है । निम्नलिखित मूल्यांकन पैरामीटरों में से यह कौन सा पैरामीटर है ? / It is one of the parameters for evaluating a model's performance and is defined as the percentage of true positive cases versus all the cases where the prediction is true. Which of the following evaluation parameter is this?
(A) प्रिसिज़न (Precision) / Precision
(B) रिकॉल (Recall) / Recall
(C) F1 स्कोर (F1 Score) / F1 score
(D) एक्यूरेसी (Accuracy) / Accuracy
(iv) निम्न चित्र शिक्षण आधारित तरीके (learning based approach) के किस रूप को प्रदर्शित करता है ? / Which form of learning-based approach does the following diagram indicate?
(Image: A 2D scatter plot with a dashed dividing boundary line separating clusters/groups of data points)
(A) समूहन (Clustering) / Clustering
(B) वर्गीकरण (Classification) / Classification
(C) प्रतिगमन (Regression) / Regression
(D) आयामी न्यूनीकरण (Dimensionally Reduction) / Dimensionally Reduction
(v) NLP (Natural Language Processing) की निम्नलिखित में से कौन सी application ई-मेल्स में स्पैम फिल्टरिंग (Spam filtering) से संबंधित है ? / Which of the following applications of NLP (Natural Language Processing) is associated with spam filtering in e-mails?
(A) वर्चुअल असिसटेंट्स (Virtual Assistants) / Virtual Assistants
(B) सेन्टीमेंट एनालिसिस (Sentiment Analysis) / Sentiment Analysis
(C) टेक्स्ट क्लासीफिकेशन (Text Classification) / Text Classification
(D) ऑटोमेटिक समराइजेशन (Automatic Summarization) / Automatic Summarization
(vi) इंटरनेट सक्षम उपकरण (Internet Enabled Device) का उपयोग करते हुए राघव दूर से किसी भी उपकरण को चालू या बंद कर सकता है । यह ______ का एक उदाहरण है । / Raghav can turn on and off any appliance remotely using an internet enabled device. This is an example of ______ .
(A) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) / Artificial Intelligence (AI)
(B) इंटरनेट ऑफ थिंग्स (Internet of Things) / Internet of Things (IoT)
(C) कंप्यूटर विज़न (Computer Vision) / Computer Vision (CV)
(D) डीप लर्निंग (Deep Learning) / Deep Learning (DL)
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5 × 1 = 5)
(i) संगीत बुद्धिमत्ता (musical intelligence) एक अवधारणा है जो - / Musical intelligence is a concept that ______ .
(A) विनियमन, मापन और अंकीय संकेतों, पृथक्करण (abstraction) और तर्क समझने की किसी की योग्यता का आकलन करता है । / assesses one's ability to regulate, measure and understand numerical symbols, abstraction and logic.
(B) समझने या लिखने या बोलने को कार्यान्वित करने, दोनों के संदर्भ में भाषा प्रसंस्करण (Language Processing) कौशल का मापन करता है । / measures the language processing skills both in terms of understanding or implementation in writing or verbally.
(C) हमारे आस-पास के पर्यावरण पर जानकारी तैयार करने की योग्यता का मूल्यांकन करता है । / evaluates the ability to process information on the environment around us.
(D) ध्वनि, लय और ध्वनि प्रतिरूपों (Patterns) को पहचानने और तैयार करने की व्यक्ति की योग्यता का उल्लेख करता है । / describes a person's ability to recognize and create sounds, rhythms and sound patterns.
(ii) मूल्यांकन के संदर्भ में निम्नलिखित में से किन में पूर्वानुमान (Prediction) और वास्तविकता (Reality) एक समान हैं ? / With respect to evaluation, for which of the following does the prediction and reality match?
(A) सही सकारात्मक और गलत सकारात्मक (True positive और False positive) / True positive and False positive
(B) सही सकारात्मक और सही नकारात्मक (True positive और True negative) / True positive and True negative
(C) गलत सकारात्मक और गलत नकारात्मक (False positive और False negative) / False positive and False negative
(D) सही सकारात्मक और गलत नकारात्मक (True positive और False negative) / True positive and False negative
(iii) कथन 1: विभिन्न सर्च इंजनों और ई-कॉमर्स पोर्टल्स में अब एक नई विशेषता है जिसे कम्प्यूटर विज़न का उपयोग करने वाला इमेज आधारित सर्च (Image Based Search) कहा जाता है । / Statement 1: Various search engines and e-commerce portals now have a new feature called image-based search using computer vision.
कथन 2 : इमेज आधारित सर्च (Image Based Search) उत्पादों, लोगों और स्थानों को उनकी ध्वनि द्वारा खोजने में मदद करता है । / Statement 2: Image-based search helps in finding items, people and places by giving their sounds to the system.
(A) कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं । / Both Statement 1 and Statement 2 are correct.
(B) कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं । / Both Statement 1 and Statement 2 are incorrect.
(C) कथन 1 सही है परंतु कथन 2 गलत है । / Statement 1 is correct but Statement 2 is incorrect.
(D) कथन 2 सही है परंतु कथन 1 गलत है । / Statement 2 is correct but Statement 1 is incorrect.
(iv) प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (Natural Language Processing) के संदर्भ में "Studies" के लिये Stemming से निकले Stem को निम्नलिखित में से कौन सा शब्द निरूपित करता है ? / In the context of NLP, which of the following words represents a stem resulting from stemming for "Studies"?
(A) Study
(B) Stud
(C) Studi
(D) Studied
(v) निम्नलिखित में से किस परिदृश्य (Scenario) की high False Negative (FN) लागत (cost) हो सकती है ? / Which of the following scenarios might have a high False Negative (FN) cost?
(A) वायरल बीमारी का प्रकोप (Viral Disease Outbreak) / Viral Disease Outbreak
(B) अवांछित ई-मेल (Spam) / Spam
(C) खनन (Mining) / Mining
(D) चित्र खोज (Image Search) / Image Search
(vi) किस प्रकार के चैट बॉट (Chat-bot) की व्यापक कार्यशीलता है, वह नम्य (flexible) और शक्तिशाली है और बड़े डेटा बेसेज (databases) पर सीधे ही कार्य करता है ? / Which type of chat-bot has a wide functionality, is flexible and powerful, and works on bigger databases directly?
खण्ड-ख / Section - B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20-30 words. (3 × 2 = 6)
Previous year Question Paper / last year Question paper / OLD question paper
6. तनाव (Stress) से कारगर रूप में निपटने के लिये स्वस्थ जीवनचर्या अपनाने के महत्व को स्पष्ट कीजिये । आजकल बच्चों में तनाव उत्पन्न करने वाले किसी एक आम कारण को बताइये । / Explain the importance of following a healthy lifestyle in effectively dealing with stress. Write any one common factor that causes stress among the children nowadays.
7. यदि किसी संगठन में आप 20 लोगों की एक टीम के टीम लीडर हैं तो ऐसे किन्हीं दो तरीकों का उल्लेख कीजिये जिनका टीम के सदस्यों के साथ प्रभावकारी संवाद के लिये आप उपयोग करेंगे । / If you are a team leader of a team of 20 people in an organization, mention any two methods that you will use for effective communication with your team members.
8. कोई दो ऐसे कार्य बताएँ जो उद्यमी अपना कारोबार चलाने के लिये करते हैं । / Write any two tasks that entrepreneurs do when they run their business.
9. ऐसे कोई दो उपाय बताइये जिन्हें किसी व्यक्ति द्वारा अपने डिजिटल उपकरणों (digital devices) की सुरक्षा के लिये अपनाया जाना चाहिए । / Enlist any two measures that an individual should follow to take care of his/her digital devices.
10. सतत् विकास (Sustainable Development) से संबंधित निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा कीजिए : / Discuss the following problems related to sustainable development:
(i) जल (Water)
(ii) ईंधन (Fuel)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए : / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4 × 2 = 8)
11. कम्प्यूटर विज़न (Computer Vision) और नेचुरल लैंगवेज प्रोसेसिंग (Natural Language Processing) के बीच अंतर बताइये । / Differentiate between Computer Vision (CV) and Natural Language Processing (NLP).
12. AI परियोजना चक्र (Project Cycle) के संबंध में निम्नलिखित को परिभाषित कीजिये : / Define the following with respect to AI project cycle:
(i) डेटा अन्वेषण (Data Exploration)
(ii) डेटा सुविधाएँ (Data Features)
13. डेटा विज्ञान (Data Science) का एक अनुप्रयोग “एयरलाईन मार्ग योजना" (Airline Route Planning) है । ऐसे दो कार्य बताइये जिन्हें एयर-लाइन कंपनियाँ डेटा साइंस के उपयोग से कर सकती हैं । / One of the applications of Data Science is Airline Route Planning. List any two tasks that airline companies can do using Data Science.
14. मेडिकल इमेजिंग (Medical Imaging) पर कम्प्यूटर विज़न के किन्हीं दो मुख्य प्रभावों को बताइये । / Give any two key impacts of Computer Vision on medical imaging.
15. मानव भाषा (Human Language) और कम्प्यूटर भाषा (Computer Language) के बीच क्या प्राथमिक अंतर है ? / What is the primary difference between Human Language and Computer Language?
16. मान लीजिए की धोखाधड़ी वाले वित्तीय लेनदेन के जोखिम का पता लगाने के लिये आप एक AI मॉडल तैयार कर रहे हैं । इस संदर्भ में गलत सकारात्मक (False Positives) और गलत नकारात्मक (False Negatives) का उल्लेख कीजिये । / Suppose you are developing an AI model to detect fraudulent financial transaction risk. Describe False Positives and False Negatives in this context.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए : / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
17. आप AI बाएस (AI Bias) और AI एक्सेस (AI Access) से क्या समझते हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में एक-एक उदाहरण दीजिए । / What do you understand by AI Bias and AI Access? Give one example of each to support your answer.
18. प्रॉब्लम स्कोपिंग (Problem Scoping) के 4Ws के संदर्भ में समस्या कथन टेम्पलेट (Problem Statement Template) का क्या उपयोग है ? सभी मुख्य तत्वों (Key elements) को दर्शाते हुए एक समस्या कथन टेम्पलेट (Problem Statement Template) तैयार कीजिए । / What is the use of problem statement template with respect to 4Ws of problem scoping? Draw a problem statement template depicting all key elements.
19. निम्न चित्र पर विचार कीजिए । यह बताता है कि संगठित मशीन लर्निंग एलगोरिद्म (organized machine learning algorithm) कैसे काम करती है । अवधारणा (Concept) का पता लगाइये और इसकी कार्यप्रणाली (working) समझाइए । / Consider the following diagram. It explains how a system of organized machine learning algorithms perform certain tasks. Identify the concept and explain its working.
(Diagram details: Data inputs feeding into interconnected layers of Machine Learning Algorithm + Hidden Rules leading to Answers / Neural Network architecture)
20. निम्नलिखित documents पर विचार कीजिये : / Consider the following documents:
-
Document 1: NLP is a domain of AI.
-
Document 2: NLP stands for Natural Language Processing.
एक डॉक्यूमेंट वेक्टर टेबल (document vector table) बनाने के लिये Bag of Words (BoW) के सभी चार चरणों को कार्यान्वित कीजिए । / Implement all the four steps of Bag of Words (BoW) model to create a document vector table.
21. बीमारी (डायबिटीज, लीवर संक्रमण आदि) के निदान के लिये एकत्रित नमूनों (रक्त / पेशाब / बलगम आदि) की जाँच करने के लिये एक AI मॉडल तैयार किया गया है । इस मॉडल का परीक्षण लगभग 630 परीक्षणों वाले डेटा सेट पर किया गया और परिणामी Confusion Matrix इस प्रकार है : / An AI model has been developed to test specimens of blood/urine/cough etc. to diagnose ailments (diabetes/liver infection etc.). The model was tested on a data-set of about 630 tests and the resulting confusion matrix is as follows:
| |
Reality: Yes |
Reality: No |
| Prediction: Yes |
110 |
60 |
| Prediction: No |
50 |
410 |
(Note: Data points referenced from confusion matrix table)
(A) उक्त सूचना में कुल कितने मामले True Negative हैं? / How many total cases are True Negative in the above scenario?
(B) प्रिसिज़न (Precision), रिकॉल (Recall) और F1 स्कोर (F1 Score) की गणना करें । / Calculate Precision, Recall and F1 Score.
Previous year Question Paper / last year Question paper / OLD question paper
CBSE CLASS 10 Agricuture
CBSE CLASS 10 Mathematics Standard
CBSE Class 10 Mathematics Basics