AGRICULTURE Question Paper Class 10 CBSE Board
Previous Year Question Paper Class 10 CBSE Board AGRICULTURE
OLD Last year question paper Class 10 Cbse Board
AGRICULTURE
सामान्य निर्देश / General Instructions:
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। / Please read the instructions carefully.
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 21 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख । / This question paper consists of 21 questions in two Sections: Section A and Section B.
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं। / Section A has Objective type questions, whereas Section B contains Subjective type questions.
(iv) दिए गए (5+16)=21 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (5+10)=15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। / Out of the given (5+16)=21 questions, a candidate has to answer (5+10)=15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए। / All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक) / Section A: Objective Type Questions (24 marks):
(a) इस खण्ड में 5 प्रश्न हैं। / This section has 5 questions.
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। / There is no negative marking.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। / Do as per the instructions given.
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। / Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक) / Section B: Subjective Type Questions (26 marks):
(a) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं। / This section has 16 questions.
(b) उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं। / A candidate has to do 10 questions.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। / Do as per the instructions given.
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। / Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड क / SECTION A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (24 अंक / 24 marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए। / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4 × 1 = 4)
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा डेटा को चोरी और वायरस से बचाने का उपाय नहीं है ? / Which one of the following is not a measure to protect data from theft and viruses?
(A) अपने कंप्यूटर में लॉगिन करने के लिए पासवर्ड का उपयोग करना / Use password to log-in to your computer
(B) एंटीवायरस और फ़ायरवॉल स्थापित करना / Install antivirus and firewall
(C) डेटा एन्क्रिप्ट करना / Encrypt data
(D) फाइलों को Ctrl + S से सुरक्षित करना / Save files with Ctrl + S
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा तनाव का संकेत नहीं है ? / Which one of the following is not a sign of stress?
(A) आत्मविश्वास / Confidence
(B) घबराहट / Nervousness
(C) पसीने से तर हथेलियाँ / Sweaty palms
(D) शुष्क मुँह / Dry mouth
(iii) किसी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर वेतन-रोज़गार के अंतर्गत आता है। (सत्य या असत्य) / A doctor working in a hospital comes under wage employment. (True or False)
(iv) ई-कचरा प्रबंधन क्यों महत्त्वपूर्ण है ? / Why is E-waste management important?
(v) निम्नलिखित में से कौन-सी प्रभावी संचार की बाधा नहीं है ? / Which one of the following is not a barrier to effective communication?
(A) भौतिक बाधा / Physical barrier
(B) भाषाई बाधा / Linguistic barrier
(C) पारस्परिक (अंतर्वैयक्तिक) बाधा / Interpersonal barrier
(D) प्रतिक्रिया / Feedback
(vi) किसी व्यक्ति की चेहरे की अभिव्यक्ति ______ व्यक्त नहीं कर सकती। / Facial expressions cannot express an individual's ______ .
(A) खुशी / Happiness
(B) मातृभाषा / Mother tongue
(C) डर / Fear
(D) क्रोध / Anger
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) ग़लत कथन ढूंढ़िए / पहचानिए। / Find the incorrect statement.
(A) बायोगैस एक गैर-नवीकरणीय संसाधन है। / Biogas is a non-renewable resource.
(B) बायोगैस का उत्पादन कार्बनिक पदार्थों के अपघटन से होता है। / Biogas is produced by decomposition of organic matter.
(C) बायोगैस में मुख्यतः CH₄ होता है। / Biogas mainly consists of CH₄.
(D) ग्रामीण क्षेत्रों में बायोगैस ऊर्जा का एक उत्कृष्ट स्रोत है। / Biogas is an excellent source of energy in rural areas.
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी व्यावसायिक फसल नहीं है ? / Which of the following is not a commercial crop?
(A) चाय / Tea
(B) गन्ना / Sugarcane
(C) कॉफी / Coffee
(D) बरसीम / Berseem
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा फ्रूट बटर तैयार करने के लिए उपयुक्त नहीं है ? / Which one of the following is not suitable for preparation of fruit butter?
(A) खुबानी / Apricot
(B) आलूबुखारा / Plum
(C) आडू / Peach
(D) अनार / Pomegranate
(iv) दूध एक पयस्य है : / Milk is an emulsion of:
(A) पानी में तेल का / Oil in water
(B) तेल में तेल का / Oil in oil
(C) तेल में पानी का / Water in oil
(D) पानी में पानी का / Water in water
(v) उभयलिंगी फूलों (bisexual flowers) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ? / Which one of the following statements is true about bisexual flowers?
(A) इनमें केवल पुंकेसर होते हैं। / They contain only stamen.
(B) इनमें केवल स्त्रीकेसर होते हैं। / They contain only pistil.
(C) इनमें पुंकेसर और स्त्रीकेसर दोनों होते हैं। / They contain both stamen and pistil.
(D) इनमें केवल पर-परागण होता है। / Only cross-pollination occurs.
(vi) राइज़ोबियम एक मृदा जनित ______ है। / Rhizobium is a soil borne ______ .
(A) कवक / Fungi
(B) नेमाटोड / Nematode
(C) बैक्टीरिया / Bacteria
(D) प्रोटोज़ोआ / Protozoa
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
CBSE CLASS 10 Previous Year Question paper
(i) बरसीम का प्रयोग मुख्यतः ______ के रूप में किया जाता है। / Berseem is mainly used as ______ .
(A) अनाज / Grain
(B) चारा / Fodder
(C) जैव ईंधन / Biofuel
(D) जैव-कीटनाशक / Bio-pesticide
(ii) माइकोराइज़ा ______ के बीच एक पारस्परिक संबंध है। / Mycorrhiza is a mutualistic association between ______ .
(A) राइज़ोबियम के साथ फलीदार पौधे की जड़ / Legume plant root with Rhizobium
(B) शैवाल और कवक / Algae and fungi
(C) उच्च पौधे की जड़ें और कवक / Higher plant roots and fungi
(D) राइज़ोबियम के साथ गैर-फलीदार पौधे की जड़ / Non-legume plant root with Rhizobium
(iii) परागण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ? / Which of the following statements is true about pollination?
(A) परागण परागकोश से पराग का निकलना है। / Pollination is the release of pollen from the anther.
(B) यह अंडे के साथ पराग का संलयन है। / It is the fusion of pollen with egg.
(C) यह फूल के वर्तिकाग्र पर पराग का स्थानांतरण है। / It is the transfer of pollen to the stigma of the flower.
(D) यह फूल के परागकोशों में अंडे का स्थानांतरण है। / It is the transfer of egg to the anther of the flower.
(iv) एबेलमोस्कस एस्कुलेंटस ______ का वैज्ञानिक नाम है। / Abelmoschus esculentus is the scientific name of ______ .
(A) भिंडी / Okra
(B) सेब / Apple
(C) टमाटर / Tomato
(D) पत्ता गोभी / Cabbage
(v) भैंस के दूध में पानी का प्रतिशत इनके बीच होता है : / The percentage of water in buffalo milk ranges between ______ .
(A) 20-30%
(B) 40-50%
(C) 60-70%
(D) 80-90%
(vi) निम्नलिखित में से कौन-सी फसल बल्बों द्वारा प्रवर्धित की जाती है ? / Which of the following crop is propagated by bulbs?
(A) गुलाब / Rose
(B) रजनीगंधा / Tuberose
(C) गेंदा / Marigold
(D) केला / Banana
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) दूध के पास्चुरीकरण का उद्देश्य है : / The objective of pasteurisation of milk is to ______ .
(A) दूध में वसा % बढ़ाना / Increase fat % in milk
(B) दूध में मौजूद हानिकारक रोगजनकों को मारना / Kill harmful pathogens present in milk
(C) दूध का स्वाद और रंग बढ़ाना / Increase the taste and colour of milk
(D) दूध की शेल्फ लाइफ को कम करना / Decrease the shelf-life of milk
(ii) अमचूर और अनारदाना हैं : / Amchur and Anardana are ______ .
(A) किण्वित फल पेय / Fermented fruit beverages
(B) फलों के सूखे उत्पाद / Dried products of fruits
(C) फलों के रस का सांद्रण / Fruit juice concentrates
(D) मुरब्बा / Murabba
(iii) लीफ रस्ट, लूज स्मट एवं करनाल बंट रोग किस फसल से संबंधित हैं ? / Leaf rust, Loose smut and Karnal bunt diseases are related to which crop?
(A) धान / Paddy
(B) गेहूँ / Wheat
(C) कपास / Cotton
(D) मक्का / Maize
(iv) दोहरे निषेचन के दौरान एक नर नाभिक और दो ध्रुवीय नाभिकों का संलयन कहलाता है : / Fusion of one male nucleus and two polar nuclei during double fertilization is called ______ .
(A) दोहरा संलयन / Double fusion
(B) त्रिसंलयन / Triple fusion
(C) सही सिनगैमी (संयुग्मन) / True syngamy
(D) युग्मनज संलयन / Zygote fusion
(v) ग़लत जोड़ी ढूंढ़िए (फल का नाम: वैज्ञानिक नाम) : / Find the incorrect pair (Fruit name: Scientific name):
(A) मंदारिनः साइट्रस ऑरेंटिफोलिया / Mandarin: Citrus aurantifolia
(B) अंगूरः साइट्रस पैराडिसी / Grapefruit: Citrus paradisi
(C) मीठा संतराः साइट्रस साइनेंसिस / Sweet orange: Citrus sinensis
(D) नींबूः साइट्रस लेमन / Lemon: Citrus limon
(vi) दूध या क्रीम में वसा के प्रतिशत को वांछित मानक तक बढ़ाने या घटाने की प्रक्रिया को कहा जाता है : / The process of raising or lowering the percent of fat in milk or cream to a desired standard is called ______ .
(A) संवर्धन / Enrichment
(B) समरूपीकरण / Homogenization
(C) सुदृढ़ीकरण (फोर्टिफिकेशन) / Fortification
(D) मानकीकरण / Standardisation
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
CBSE CLASS 10 Previous Year Question paper
(i) दही को दूध से इनोकुलम मिलाकर प्राप्त किया जाता है जिसमें शामिल है : / Dahi is obtained from milk by adding inoculum consisting of ______ .
(A) मैथेनोजेन / Methanogens
(B) कवक / Fungi
(C) लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया / Lactic acid bacteria
(D) ख़मीर / Yeast
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी मुख्यतः तिलहनी फसल के रूप में उगाई जाती है ? / Which of the following is mainly grown as an oilseed crop?
(A) उड़द / Urd bean
(B) सोयाबीन / Soyabean
(C) मूँग / Mung bean
(D) राजमा / Kidney bean
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा उत्पाद मधुमक्खी पालन से प्राप्त नहीं होता है ? / Which of the following product is not obtained from Apiculture?
(A) शहद / Honey
(B) रॉयल जैम (मुरब्बा) / Royal jam (Murabba)
(C) रॉयल जेली / Royal jelly
(D) मधुमक्खी मोम / Bees wax
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा पुंकेसर का एक भाग है ? / Which of the following is a part of stamen?
(A) परागकोश / Anther
(B) अंडाशय / Ovary
(C) शैली / Style
(D) स्टिग्मा / Stigma
(v) निम्नलिखित में से कौन-सी फसल फाइबर के साथ-साथ तेल भी देती है ? / Which of the following crop gives fibre as well as oil?
(A) सोयाबीन / Soyabean
(B) जूट / Jute
(C) कपास / Cotton
(D) मूँगफली / Groundnut
(vi) नारियल का प्रवर्धन किया जाता है : / Coconut is propagated from:
(A) बीज से / Seeds
(B) वायु परत से / Air layering
(C) बुल्बिल से / Bulbils
(D) कटिंग से / Cutting
खण्ड ख / SECTION B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills in 20 - 30 words each. (3 × 2 = 6)
6. लक्ष्य और लक्ष्य निर्धारण क्या है ? / What is goal and goal setting?
7. प्रभावी संचार में भौतिक बाधाओं की व्याख्या कीजिए। / Explain the physical barriers to effective communication.
8. एक उद्यमी के कोई दो कार्य लिखिए। / Write any two functions of an entrepreneur.
9. सतत् विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दीर्घकालिक शहर और समुदाय कैसे बनाए जा सकते हैं ? / How can sustainable cities and communities be created for achieving sustainable development goals?
10.
(a) कंप्यूटर के अनाधिकृत उपयोग को कैसे रोका जा सकता है ? (एक कारण) / How can unauthorised use of computers be prevented? (one reason)
(b) यदि माउस का पॉइंटर किसी चयनित फ़ाइल पर हो और तुरंत बाएँ माउस बटन को दो बार क्लिक किया जाए तो क्या होगा ? / What will happen if the mouse pointer is placed on a selected file and the left mouse button is double clicked quickly?
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4 × 2 = 8)
11. आम के प्रमुख शारीरिक विकारों की सूची बनाइए। / List the major physiological disorders of Mango.
12. मधुमक्खियों से प्राप्त चार उत्पादों की सूची बनाइए । / List four products obtained from honeybees.
13. निम्नलिखित फसलों की बीज दर लिखिए : / Write the seed rate of the following crops:
(a) गन्ना / Sugarcane
(b) काला चना (खरीफ ऋतु) / Black gram (Kharif season)
14. दूध की संरचना (संघटन) के बारे में वर्णन कीजिए। / Describe the composition of milk.
15. उभयलिंगीय और एकलिंगीय फूलों में क्या अंतर है ? / What are the differences between bisexual and unisexual flowers?
16. निम्नलिखित रोगों के कारक जीव लिखिए : / Write the causal organism of the following diseases:
(a) फाउल कोक्सिडियोसिस / Fowl coccidiosis
(b) दाद (रिंगवर्म) / Ringworm
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
17. आम की खेती का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं पर कीजिए : / Describe the cultivation of mango on the following points:
CBSE CLASS 10 Previous Year Question paper
(i) वैज्ञानिक नाम / Scientific name
(ii) दो व्यावसायिक किस्में / Two commercial varieties
(iii) प्रवर्धन विधि / Propagation method
(iv) रोपण दूरी / Planting distance
18.
(a) मुर्गीपालन में पाए जाने वाले दो सामान्य रोगों के नाम लिखिए। / Write the names of two common diseases found in poultry.
(b) मुर्गीपालन से प्राप्त सह-उत्पाद (बाय-प्रोडक्ट्स) की सूची बनाइए । / List the by-products obtained from poultry.
19. स्व-परागण को बढ़ावा देने वाली क्रियाविधि का वर्णन कीजिए। / Describe the mechanism that favours self-pollination.
20. पनीर बनाने के लिए उद्योग स्तर की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए। / Explain industry-level process for paneer making.
21. कॉफी पर निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : / Write short notes on coffee based on the following points:
(i) भारत में प्रमुख प्रजातियों की खेती / Major species cultivated in India
(ii) फलों का पकना / Fruit ripening
(iii) चुनना / Picking
(iv) अलग करना / Stripping
CBSE CLASS 10 Previous Year Question paper
CBSE CLASS 10 Social Science Question paper
OTher important Question paper
NEET LAST 10 YEAR QUESTION PAPER FREE PDF DOWNLOAD LINK
NDA Previous Year question paper Free PDF Download Link
JEE Previous Year question paper Free PDF download link