SOCIAL SCIENCE QUESTION PAPER CBSE BOARD CLASS 10
Previous Year Question paper Class 10 CBSE Board
SOCIAL SCIENCE Class 10 Last year question paper CBSE Board Class 10
SOCIAL SCIENCE QUESTION PAPER
सामान्य निर्देश / GENERAL INSTRUCTIONS
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए :
1. इस प्रश्न-पत्र में 38 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
2. प्रश्न-पत्र चार खंडों – क, ख, ग और घ में विभाजित है। प्रत्येक खंड 20 अंकों का है।
o खंड क : इतिहास
o खंड ख : भूगोल
o खंड ग : राजनीति विज्ञान
o खंड घ : अर्थशास्त्र
3. इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु-उत्तरीय, लघु-उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस/स्रोत आधारित प्रश्न शामिल हैं।
4. अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न 2 अंक के हैं। इन प्रश्नों का उत्तर 40 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए।
5. लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न 3 अंक के हैं। इन प्रश्नों का उत्तर 60 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए।
6. दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न 5 अंक के हैं। इन प्रश्नों का उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए।
7. केस/स्रोत आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं। इन प्रश्नों का उत्तर 100 शब्दों से अधिक नहीं लिखा जाना चाहिए।
8. मानचित्र आधारित प्रश्न दो भागों में विभाजित है-
o खंड क : 2 अंक
o खंड ख : 3 अंक
9. उत्तर प्रश्नों के अंकभार के अनुसार होने चाहिए। खंड/ विषय विशेष के सभी प्रश्नों के उत्तर, उत्तर-पुस्तिका में सही क्रम में लिखे जाने अनिवार्य हैं।
10. आवश्यकतानुसार प्रत्येक खंड और प्रश्नों के साथ निर्देश दिये गए हैं।
11. प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए।
12. इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
GENERAL INSTRUCTIONS :
Read the following instructions carefully and strictly follow them:
1. This question paper contains 38 questions. All questions are compulsory.
2. Question paper is divided into FOUR sections - A, B, C and D. Each Section carries 20 marks.
o Section A: History
o Section B: Geography
o Section C: Political Science
o Section D: Economics
3. This question paper has MCQs, VSAs, SAs, LAs and C/SBQs.
4. Very Short Answer (VSA) type questions carry 2 marks each. Answer to each question should not exceed 40 words.
5. Short Answer (SA) type questions carry 3 marks each. Answer to each question should not exceed 60 words.
6. Long Answer (LA) type questions carry 5 marks each. Answer to each question should not exceed 120 words.
7. There are Case/Source Based questions (C/SBQs) of 4 marks each having three sub-questions. Answer to each question should not exceed 100 words.
8. The Map Based question divided into two parts -
o Section A: 2 marks
o Section B: 3 marks
9. Answers should be as per the weightage of the questions. All section/subject wise questions must be attempted in the correct order in the answer-book.
10. Instructions are given with each section and question, wherever necessary.
11. There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions has to be attempted.
12. In addition to this, note that a separate question has been provided for Visually Impaired Candidates in lieu of questions having visual inputs and map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired Candidates only.
खंड – क / SECTION-A : इतिहास / History (20 अंक / Marks)
1. दिए गए चित्र में एक प्रसिद्ध पेंटिंग दिखाई गई है। निम्नलिखित विकल्पों में से इस कलाकृति के चित्रकार का चयन कीजिए :
The given image shows a famous painting. Choose the painter of this art work from the following options:
(A) सत्येन्द्रनाथ बिशि / Satyendranath Bishi
(B) अबनीन्द्रनाथ टैगोर / Abanindranath Tagore
(C) रबीन्द्रनाथ टैगोर / Rabindranath Tagore
(D) राजा रवि वर्मा / Raja Ravi Verma
[1 अंक / Mark]
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 1 के स्थान पर है।
Note : The following question is for the Visually Impaired Candidates only in lieu of question number 1.
'खालसा ट्रैक्ट सोसायटी' मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से संचालित होती थी ?
From which of the following regions did the 'Khalsa Tract Society' primarily operate ?
(A) गुजरात / Gujarat
(B) बंगाल / Bengal
(C) महाराष्ट्र / Maharashtra
(D) पंजाब / Punjab
[1 अंक / Mark]
2. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है ?
Which one of the following pairs is correctly matched?
स्तंभ - A / Column - A (लेखक / Writer) स्तंभ - B / Column - B (योगदान / Contribution)
(A) सुदर्शन चक्र / Sudarshan Chakra आनंदमठ / Anandmath
(B) काशी बाबा / Kashi Baba सच्ची कविताएँ / Sacchi Kavitayen
(C) बाल गंगाधर तिलक / Bal Gangadhar Tilak केसरी / Kesari
(D) पंडिता रमाबाई / Pandita Ramabai अमर जीबन / Amar Jiban
[1 अंक / Mark]
3. नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements and choose the correct option:
• अभिकथन (A) : सोलहवीं शताब्दी के दौरान 'हिंद महासागर व्यापार प्रवाह' में भारतीय उप-महाद्वीप एक महत्त्वपूर्ण बिंदु था।
• कारण (R) : इसकी भौतिक स्थिति पूर्वी-पश्चिमी एशिया और यूरोप को जोड़ती थी।
• Assertion (A) : The Indian subcontinent was a crucial point in 'Indian Ocean trade flows' during sixteenth century.
• Reason (R) : Its geographical location connected East-West Asia and Europe.
विकल्प / Options :
(A) दोनों, (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। / Both, (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) दोनों, (A) और (R) सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both, (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है। / (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है। / (A) is false, but (R) is true.
[1 अंक / Mark]
4. निम्नलिखित को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Arrange the following in chronological order and choose the correct option:
I. गाँधी-इरविन समझौता / Gandhi-Irwin Pact
II. रॉलेट ऐक्ट / Rowlatt Act
III. पूना पैक्ट / Poona Pact
IV. ख़िलाफ़त आंदोलन / Khilafat Movement
विकल्प / Options :
(A) I, III, IV और II / I, III, IV and II
(B) II, IV, III और I / II, IV, III and I
(C) II, IV, I और III / II, IV, I and III
(D) I, III, II और IV / I, III, II and IV
[1 अंक / Mark]
5. (A) सोलहवीं शताब्दी से पहले भूमंडलीकरण किस प्रकार शुरू हुआ था ? स्पष्ट कीजिए।
How had globalization begun long before sixteenth century? Explain.
[2 अंक / Marks]
(अथवा / OR)
(B) पूर्व-आधुनिक विश्व में व्यापार ने बीमारियों को फैलाने में किस प्रकार मदद की ? स्पष्ट कीजिए।
How did trade help to spread diseases during the pre-modern world ? Explain.
[2 अंक / Marks]
6. (A) यूरोप में मुद्रण संस्कृति के प्रसार में योहान गुटेनबर्ग की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
Explain the role of Johann Gutenberg in the spread of print culture in Europe.
[3 अंक / Marks]
(अथवा / OR)
(B) प्रोटेस्टेंट धर्म-सुधार आंदोलन के विस्तार में मुद्रण की भूमिका की व्याख्या कीजिए।
Explain the role of print in the expansion of protestant reformation.
[3 अंक / Marks]
7. (A) "ऑटो वॉन बिस्मार्क जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का जनक था।" इस कथन की परख कीजिए।
"Otto Von Bismarck was the architect of the unification of Germany." Examine the statement.
[5 अंक / Marks]
(अथवा / OR)
(B) "1830 का दशक यूरोप में भारी कठिनाई का समय था।" इस कथन की परख कीजिए।
"The 1830's were years of great economic hardship in Europe." Examine the statement.
[5 अंक / Marks]
8. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
Read the given source carefully and answer the questions that follow :
'क्रांति की इस पूजा-वेदी पर हम अपना यौवन नैवेद्य के रूप में लाए हैं'
बहुत सारे राष्ट्रवादियों को लगता था कि अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ संघर्ष अहिंसा के ज़रिए पूरा नहीं हो सकता। सन् 1928 में दिल्ली स्थित फ़िरोज़शाह कोटला मैदान में हुई बैठक में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी (एच.एस.आर.ए.) की स्थापना की गई। इसके नेताओं में भगत सिंह, जतिन दास और अजॉय घोष शामिल थे। देश के विभिन्न भागों में कार्रवाइयाँ करते हुए एच.एस.आर.ए. ने ब्रिटिश सत्ता के कई प्रतीकों को निशाना बनाया। अप्रैल 1929 में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने लेजिस्लेटिव असेंबली में बम फेंका। उसी साल उस ट्रेन को उड़ाने का प्रयास किया गया जिसमें लॉर्ड इरविन यात्रा कर रहे थे। जिस समय भगत सिंह पर मुक़दमा चला और उन्हें फाँसी दी गई उस समय उनकी उम्र केवल 23 साल थी। अपने मुक़दमे के दौरान भगत सिंह ने कहा था कि वे 'बम और पिस्तौल की उपासना नहीं करते' बल्कि समाज में क्रांति चाहते हैं-
'क्रांति मानवजाति का जन्मजात अधिकार है जिसका अपहरण नहीं किया जा सकता। स्वतंत्रता प्रत्येक मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। श्रमिक वर्ग ही समाज का वास्तविक पोषक है, जनता की सर्वोपरि सत्ता की स्थापना श्रमिक वर्ग का अंतिम लक्ष्य है। इन आदर्शों के लिए और इस विश्वास के लिए हमें जो भी दंड दिया जाएगा, हम उसका सहर्ष स्वागत करेंगे। क्रांति की इस पूजा-वेदी पर हम अपना यौवन नैवेद्य के रूप में लाए हैं, क्योंकि ऐसे महान् आदर्श के लिए बड़े-से-बड़ा त्याग भी कम है। हम संतुष्ट हैं और क्रांति के आगमन की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। इंकलाब ज़िंदाबाद !'
'To the altar of this revolution we have brought our youth as incense'
Many nationalists thought that the struggle against the British could not be won through non-violence. In the year 1928, the Hindustan Socialist Republican Army (HSRA) was founded at a meeting in Ferozeshah Kotla ground in Delhi. Amongst its leaders were Bhagat Singh, Jatin Das and Ajoy Ghosh. In a series of dramatic actions in different parts of India, the HSRA targeted some of the symbols of British power. In April 1929, Bhagat Singh and Batukeshwar Dutta threw a bomb in the Legislative Assembly. In the same year there was an attempt to blow up the train that Lord Irwin was travelling in. Bhagat Singh was 23 when he was tried and executed by the colonial government. During his trial, Bhagat Singh stated that he did not wish to glorify 'the cult of the bomb and pistol' but wanted a revolution in society -
'Revolution is the inalienable right of mankind. Freedom is the imprescriptible birthright of all. The labourer is the real sustainer of society. To the altar of this revolution we have brought our youth as incense, for no sacrifice is too great for so magnificent a cause. We are content. We await the advent of revolution. Inquilab Zindabad!'
• 8.1 'हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी' का गठन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ क्यों माना जाता है ? / Why is the formation of 'Hindustan Socialist Republican Army (HSRA)' considered as a turning point in the freedom struggle of India? [1 अंक / Mark]
• 8.2 भगत सिंह के मुक़दमे के भाषणों ने उन्हें एक क्रांतिकारी से स्वतंत्रता के दार्शनिक में कैसे बदल दिया ? / How did Bhagat Singh's trial speeches transform him from a revolutionary to a philosopher of freedom? [1 अंक / Mark]
• 8.3 भगत सिंह ने अपनी पीढ़ी के लिए 'क्रांति' के अर्थ को किस प्रकार पुनर्परिभाषित किया ? स्पष्ट कीजिए। / In what way did Bhagat Singh redefine the meaning of 'revolution' for his generation? Explain. [2 अंक / Marks]
9. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा मानचित्र में दो स्थानों को (A) और (B) के रूप में अंकित किया गया है। निम्नलिखित जानकारी की सहायता से उन्हें पहचानिए और उनके सही नाम समीप खींची गई रेखाओं पर लिखिए :
Two places (A) and (B) have been marked on the given political outline map of India. Identify them based on the information given below and write their correct names on the lines marked on the map near them:
• (A) वह स्थान जहाँ जनरल डायर ने 13 अप्रैल, 1919 को एक शांतिपूर्ण सभा पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। / The place where General Dyer ordered firing upon a peaceful gathering on 13 April, 1919. [1 अंक / Mark]
• (B) वह स्थान जहाँ सन् 1927 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था। / The place where the Session of Indian National Congress was held in the year 1927. [1 अंक / Mark]
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 9 के स्थान पर है :
Note : The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of question number 9:
• (A) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ 13 अप्रैल, 1919 को जनरल डायर ने एक शांतिपूर्ण सभा पर गोली चलाने के आदेश दिए थे। / Name the place where General Dyer ordered firing upon a peaceful gathering on 13 April, 1919. [1 अंक / Mark]
• (B) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ सन् 1927 में भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस का अधिवेशन हुआ था। / Name the place where the Session of Indian National Congress was held in the year 1927. [1 अंक / Mark]
खंड – ख / SECTION-B : भूगोल / Geography (20 अंक / Marks)
10. चिपको आंदोलन से संबंधित राज्य की पहचान कीजिए :
Identify the state related with the Chipko Movement:
(A) अरुणाचल प्रदेश / Arunachal Pradesh
(B) मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
(C) उत्तराखंड / Uttarakhand
(D) बिहार / Bihar
[1 अंक / Mark]
11. स्तंभ I का मिलान स्तंभ II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Match Column - I with Column - II and choose the correct option:
स्तंभ I / Column - I (कृषि के प्रकार / Types of Farming) स्तंभ - II / Column - II (विशेषताएँ / Features)
I. प्रारंभिक जीविका निर्वाह कृषि / Primitive subsistence farming (a) आधुनिक निवेशों के साथ कम श्रमिकों का उपयोग / Use of modern inputs with less labour
II. गहन जीविका कृषि / Intensive subsistence farming (b) बड़े पैमाने पर एकल फसल की खेती / Single crop cultivation on large scale
III. वाणिज्यिक कृषि / Commercial farming (c) कर्तन-दहन प्रणाली कृषि / Slash and burn cultivation
IV. रोपण कृषि / Plantation farming (d) अधिक उत्पादन के लिए श्रम प्रधान कृषि / Labour intensive cultivation
विकल्प / Options :
(A) I-(c), II-(d), III-(a), IV-(b)
(B) I-(a), II-(d), III-(b), IV-(c)
(C) I-(c), II-(a), III-(d), IV-(b)
(D) I-(d), II-(b), III-(c), IV-(a)
[1 अंक / Mark]
12. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
Choose the appropriate option to fill in the blank :
खनिज / Minerals⟶⎩⎨⎧लौह धातु / Ferrous→निकल / Nickel?→बॉक्साइट / Bauxiteबहुमूल्य खनिज / Precious→सोना / Gold
विकल्प / Options :
(A) ऊर्जा खनिज / Energy Minerals
(B) अधात्विक खनिज / Non-Metallic Minerals
(C) अलौह खनिज / Non-Ferrous Minerals
(D) बहुमूल्य खनिज / Precious Minerals
[1 अंक / Mark]
13. भारत में भू-उपयोग को निर्धारित करने वाले तत्त्वों से संबंधित सही विकल्प का चयन कीजिए :
Choose the correct option related to the factors that determined the land use pattern in India:
(A) राजनीतिक और धार्मिक कारक / Political and Religious factors
(B) सांस्कृतिक और भूगर्भिक कारक / Cultural and Geological factors
(C) आर्थिक और ऐतिहासिक कारक / Economical and Historical factors
(D) भौतिक और मानवीय कारक / Physical and Human factors
[1 अंक / Mark]
14. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सही सुमेलित है ?
Which one of the following pairs is correctly matched ?
स्तंभ - A / Column - A (राष्ट्रीय उद्यान / National Parks) स्तंभ - B / Column - B (राज्य / States)
(A) पेरियार / Periyar मध्य प्रदेश / Madhya Pradesh
(B) मानस / Manas असम / Assam
(C) बांधवगढ़ / Bandhavgarh राजस्थान / Rajasthan
(D) कॉर्बेट / Corbett उत्तर प्रदेश / Uttar Pradesh
[1 अंक / Mark]
15. प्रवाह चार्ट को पूरा करने के लिए दिए गए विकल्पों में से सही मृदा की पहचान कीजिए :
Identify the correct soil from the given options to complete the flow chart:
भारी वर्षा / Heavy Rainfall+उच्च निक्षालन / High Leaching⟶?⟶चाय और कॉफी उगाने के लिए उपयोगी / Useful for growing Coffee and Tea
विकल्प / Options :
(A) जलोढ़ मृदा / Alluvial soil
(B) लैटेराइट मृदा / Laterite soil
(C) लाल मृदा / Red soil
(D) काली मृदा / Black soil
[1 अंक / Mark]
16. बेहतर उत्पादकता और जैविक खेती के लिए कोई दो उपाय सुझाइये।
Suggest any two measures for better productivity and organic farming.
[2 अंक / Marks]
17. (A) बढ़ती ऊर्जा की माँगों को पूरा करने में परमाणु ऊर्जा की भूमिका की परख कीजिए।
Examine the role of nuclear energy in meeting growing demand of power.
[5 अंक / Marks]
(अथवा / OR)
(B) नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के रूप में भू-तापीय ऊर्जा की दक्षता की परख कीजिए।
Examine the potential of geothermal energy as a renewable power source.
[5 अंक / Marks]
18. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
Read the given source carefully and answer the questions that follow :
बाढ़ / FLOODS
बाढ़ के समय लिए जाने वाले मूलभूत सुरक्षा उपाय :
• मौसम के ताज़ा बुलेटिन और बाढ़ की चेतावनियों के लिए रेडियो/टीवी सुनें। यह जानकारी दूसरों तक भी पहुँचाएँ।
• एक पारिवारिक आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें पोर्टेबल रेडियो/ट्रांजिस्टर, टॉर्च, अतिरिक्त बैटरियाँ, प्राथमिक उपचार बॉक्स व आवश्यक दवाइयाँ, ओआरएस, सूखा भोजन, पीने का पानी, माचिस, मोमबत्तियाँ और अन्य ज़रूरी सामान शामिल हों।
• अपने घर में हरिकेन लैम्प, रस्सियाँ, रबड़ ट्यूब, छाता और बाँस की छड़ी रखें। ये उपयोगी हो सकते हैं।
• नकद धनराशि, गहने, कीमती सामान और महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित स्थान पर रखें।
• बाढ़ आने की स्थिति में परिवार के सदस्यों और पशुओं के साथ सुरक्षित स्थान जैसे राहत शिविर, निकासी केन्द्र या ऊँचे मैदानों पर चले जाएँ और वहाँ शरण लें।
• घर छोड़ने से पहले बिजली और गैस कनेक्शन बंद कर दें।
बाढ़ के दौरान :
• बाढ़ के पानी में प्रवेश न करें, यह खतरनाक हो सकता है।
• बच्चों को बाढ़ के पानी में या उसके आसपास न खेलने दें।
• सीवर लाइन, नालियों, ड्रेनों और कलवर्ट्स से दूर रहें।
• साँपों से सावधान रहें, बाढ़ के समय साँप के काटने की घटनाएँ आम होती हैं।
• बिजली के खंभों और गिरी हुई तारों से दूर रहें ताकि करंट से बचा जा सके।
• गीले विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें, उपयोग से पहले उनकी जाँच कराएँ।
• ताज़ा पका हुआ और सूखा भोजन खाएँ। भोजन को हमेशा ढककर रखें।
• उबला और छना हुआ पानी ही पिएँ।
• घर के आसपास की नालियाँ और गटर साफ रखें।
• पानी का जमाव मच्छरों और जल-जनित बीमारियों को जन्म दे सकता है। बीमार पड़ने पर तुरंत चिकित्सीय सहायता लें।
• आसपास की सफाई और कीटाणुनाशन के लिए ब्लीचिंग पाउडर और चूने का उपयोग करें।
• 18.1 बाढ़ के बाद पानी का उपयोग करने से पहले कोई एक सावधानी सुझाइए। / Suggest one precaution before using water after floods. [1 अंक / Mark]
• 18.2 बाढ़ के दौरान खाद्य सामग्री सुरक्षा संबंधित किन्हीं दो उपायों का उल्लेख कीजिए। / Mention any two measures related to protection of food items during floods. [1/2 + 1/2 = 1 अंक / Mark]
• 18.3 बाढ़ की चेतावनी के दौरान घर से निकलने से पहले के कोई दो उपाय सुझाइए। / Suggest two actions to be taken before leaving the house during a flood warning. [2 अंक / Marks]
19. प्रश्न संख्या 9 के लिए दिए गए भारत के उसी रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किन्हीं तीन को उपयुक्त चिह्नों से दर्शाइये और उनके नाम लिखिए :
On the same outline map of India, given for Q. No. 9, locate and label any three of the following with suitable symbols:
• 19.1 महानदी पर निर्मित बांध। / The dam built on Mahanadi river. [1 अंक / Mark]
• 19.2 उत्तर प्रदेश में स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र। / Nuclear power plant located in Uttar Pradesh. [1 अंक / Mark]
• 19.3 महाराष्ट्र में स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क। / Software technology park located in Maharashtra. [1 अंक / Mark]
• 19.4 गुजरात में स्थित प्रमुख समुद्री पत्तन। / Major sea port located in Gujarat. [1 अंक / Mark]
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 19 के स्थान पर है। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
Note : The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of question number 19. Attempt any three questions:
• 19.1 उस बांध का नाम लिखिए जो महानदी पर स्थित है। / Name the dam which is located on Mahanadi river. [1 अंक / Mark]
• 19.2 उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ उत्तर प्रदेश में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है। / Name the place where nuclear power plant is located in Uttar Pradesh. [1 अंक / Mark]
• 19.3 उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ महाराष्ट्र में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थित है। / Name the place where the software technology park is located in Maharashtra. [1 अंक / Mark]
• 19.4 उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ गुजरात में प्रमुख समुद्री पत्तन अवस्थित है। / Name the place where major sea port is located in Gujarat. [1 अंक / Mark]
खंड – ग / SECTION-C : राजनीति विज्ञान / Political Science (20 अंक / Marks)
20. राजनीतिक दलों से संबंधित विषम की पहचान कीजिए :
Find the odd one out regarding the Political Parties of India :
(A) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) / Indian National Congress and Communist Party of India (M)
(B) राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी / Rashtriya Janta Dal and Lok Jan Shakti Party
(C) भारतीय राष्ट्रीय लोकदल और जननायक जनता पार्टी / Indian National Lok Dal and Jan Nayak Janta Party
(D) राष्ट्रीय लोकदल और जनसत्ता दल / Rashtriya Lok Dal and Jan Satta Dal
[1 अंक / Mark]
21. नीचे दो कथन दिए गए हैं। ये अभिकथन (A) और कारण (R) हैं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Two statements are given below. They are Assertion (A) and Reason (R). Read both the statements carefully and choose the correct option:
• अभिकथन (A) : श्रीलंका और बेल्ज़ियम दोनों को जातीय और भाषायी विविधता से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
• कारण (R) : श्रीलंका में तमिल बहुसंख्यक थे जबकि बेल्जियम में फ्रेंच भाषी बहुसंख्यक थे।
• Assertion (A) : Both, Sri Lanka and Belgium faced challenges of ethnic and linguistic diversity.
• Reason (R) : Sri Lanka had majority of Tamils whereas Belgium had majority of French speaking people.
विकल्प / Options :
(A) दोनों, (A) और (R) सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है। / Both, (A) and (R) are true, and (R) is the correct explanation of (A).
(B) दोनों, (A) और (R) सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both, (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है। / (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है। / (A) is false, but (R) is true.
[1 अंक / Mark]
22. वर्ष 1992 में भारत द्वारा उठाए गए विकेन्द्रीकरण के कदमों के संदर्भ में दिए गए कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Read the following statements regarding decentralization step India took in the year 1992 and choose the correct option:
I. स्थानीय स्वशासी निकायों के लिए अनिवार्य नियमित चुनाव / Mandatory regular elections for local bodies
II. दो-तिहाई पदों पर महिलाओं के लिए आरक्षण / Two-third seats reserved for women
III. राज्य चुनाव आयोग का गठन / Formation of the State Election Commission
IV. अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए पदों पर आरक्षण / Seats reserved for Schedule Castes and Schedule Tribes
विकल्प / Options :
(A) I, II और III सही हैं। / I, II and III are correct.
(B) I, III और IV सही हैं। / I, III and IV are correct.
(C) II, III और IV सही हैं। / II, III and IV are correct.
(D) I, II और IV सही हैं। / I, II and IV are correct.
[1 अंक / Mark]
23. दिए गए चित्र को ध्यानपूर्वक देखिए और सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
Look at the given picture carefully and choose the most appropriate option:
(चित्र: एक महिला को बहुभुजाओं के साथ विभिन्न घरेलू एवं कार्य-संबंधी कार्यों को एक साथ करते हुए दर्शाया गया है)
इस चित्र से निम्नलिखित में से कौन-से मूल्य प्रतिबिंबित हो रहे हैं ? / Which of the following values is being reflected through this picture?
(A) एकता और अखंडता / Unity and integration
(B) समानता और न्याय / Equality and Justice
(C) बहु-कार्य और समर्पण / Multitasking and Dedication
(D) धर्म और रीति-रिवाज़ / Religions and Rituals
[1 अंक / Mark]
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 23 के स्थान पर है।
Note : The following question is for the Visually Impaired Candidates only in lieu of question number 23.
महिलाओं और पुरुषों के लिए समान अधिकारों और अवसरों की वकालत करने वाले आंदोलन को क्या कहते हैं ?
The movement that advocates equal rights and opportunities for women and men is called:
(A) उदारवाद / Liberalism
(B) रूमानीवाद / Romanticism
(C) नारीवाद / Feminism
(D) समाजवाद / Socialism
[1 अंक / Mark]
24. संघवाद की किन्हीं दो विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
Explain any two features of federalism.
[2 अंक / Marks]
25. ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा में महिलाओं को समर्थन देने के कोई दो उपाय सुझाइए।
Suggest any two ways to support women in education in rural areas.
[2 अंक / Marks]
26. "लोकतंत्र में राजनीतिक दल अनेक कार्य करते हैं।" इस कथन की व्याख्या उदाहरणों सहित कीजिए।
"Political parties perform a series of functions in the democracy." Explain the statement with examples.
[3 अंक / Marks]
27. (A) "लोकतंत्र नागरिकों को शांतिपूर्ण और सद्भावपूर्ण जीवन उपलब्ध कराता है।" इस कथन की परख कीजिए।
"Democracies lead to peaceful and harmonious life among citizens." Examine the statement.
[5 अंक / Marks]
(अथवा / OR)
(B) "लोकतंत्र विचार-विमर्श और बातचीत के विचार पर आधारित है।" इस कथन की परख कीजिए।
"Democracy is based on the idea of deliberations and negotiations." Examine the statement.
[5 अंक / Marks]
28. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Read the given source carefully and answer the questions that follow :
सत्ता की भागीदारी / POWER SHARING
सत्ता के बँटवारे का एक रूप हम विभिन्न प्रकार के दबाव समूह और आंदोलनों द्वारा शासन को प्रभावित और नियंत्रित करने के तरीके में भी लक्ष्य कर सकते हैं। लोकतंत्र में लोगों के सामने सत्ता के दावेदारों के बीच चुनाव का विकल्प ज़रूर रहना चाहिए। समकालीन लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में यह विकल्प विभिन्न पार्टियों के रूप में उपलब्ध होता है। पार्टियाँ सत्ता के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करती हैं। पार्टियों की यह आपसी प्रतिद्वंद्विता ही इस बात को सुनिश्चित कर देती है कि सत्ता एक व्यक्ति या समूह के हाथ में न रहे। एक बड़ी समयावधि पर गौर करें तो पाएँगे कि सत्ता बारी-बारी से अलग-अलग विचारधारा और सामाजिक समूहों वाली पार्टियों के हाथ आती-जाती रहती है। कई बार सत्ता की यह भागीदारी एकदम प्रत्यक्ष दिखती है क्योंकि दो या अधिक पार्टियाँ मिलकर चुनाव लड़ती हैं या सरकार का गठन करती हैं। लोकतंत्र में हम व्यापारी, उद्योगपति, किसान और औद्योगिक मजदूर जैसे कई संगठित हित-समूहों को भी सक्रिय देखते हैं। सरकार की विभिन्न समितियों में सीधी भागीदारी करके या नीतियों पर अपने सदस्य वर्ग के लाभ के लिए दबाव बनाकर ये समूह भी सत्ता में भागीदारी करते हैं।
• 28.1 दबाव समूह सरकार को किस प्रकार प्रभावित करते हैं ? / How do pressure groups influence the government? [1 अंक / Mark]
• 28.2 सत्ता की साझेदारी में सामाजिक समूह किस प्रकार लाभान्वित होते हैं ? / How do social groups benefit from power sharing? [1 अंक / Mark]
• 28.3 सत्ता की साझेदारी में नागरिकों के योगदान की व्याख्या कीजिए। / Explain the contributions of citizens in the power sharing process ? [2 अंक / Marks]
खंड – घ / SECTION-D : अर्थशास्त्र / Economics (20 अंक / Marks)
29. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन 'मानव विकास रिपोर्ट' प्रकाशित करता है ?
Which of the following organisations publishes the 'Human Development Report'?
(A) विश्व व्यापार संगठन / World Trade Organisation
(B) विश्व स्वास्थ्य संगठन / World Health Organisation
(C) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम / United Nations Environmental Program
(D) संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम / United Nations Development Program
[1 अंक / Mark]
30. निम्नलिखित में से उदारीकरण का सबसे अच्छा वर्णन कौन-सा है ?
Which one of the following best describes liberalisation?
(A) घरेलू उद्योगों की सुरक्षा / Protecting domestic industries
(B) विदेशी कंपनियों पर प्रतिबंध / Banning foreign companies
(C) व्यापार पर से प्रतिबंध हटाना / Removal of restrictions on trade
(D) विदेशी निवेश पर प्रतिबंध / Restricting foreign investment
[1 अंक / Mark]
31. निम्नलिखित केस को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Read the following case and choose the correct option:
स्वप्ना का गाँव में अपना एक खेत है। खेती के खर्चों को पूरा करने के लिए वह ऋण लेना चाहती है। निम्नलिखित में से किस स्रोत से स्वप्ना को ऋण लेना चाहिए ?
Swapna owns a small farm in her village. She wants to take loan to meet the expense of cultivation. From which of the following sources should Swapna take the loan ?
(A) भारतीय रिज़र्व बैंक / Reserve Bank of India
(B) नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक / Nearest nationalised bank
(C) गाँव के साहूकार / Moneylender of the village
(D) कृषि व्यापारी / Agricultural trader
[1 अंक / Mark]
32. स्तंभ I का मिलान स्तंभ II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
Match Column - I with Column - II and choose the correct option:
स्तंभ - I / Column - I (स्वामित्व के आधार पर क्षेत्रक / Sectors on the basis of ownership) स्तंभ - II / Column - II (उदाहरण / Examples)
a. सार्वजनिक क्षेत्रक / Public Sector (i) अमूल डेयरी / Amul Dairy
b. निजी क्षेत्रक / Private Sector (ii) मारुति सुजुकी / Maruti Suzuki
c. संयुक्त क्षेत्रक / Joint Sector (iii) तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम / Oil and Natural Gas Corporation
d. सहकारी क्षेत्रक / Cooperative Sector (iv) एयरटेल लिमिटेड / Airtel Limited
विकल्प / Options :
(A) a-(ii), b-(iii), c-(iv), d-(i)
(B) a-(iii), b-(i), c-(ii), d-(iv)
(C) a-(iii), b-(iv), c-(ii), d-(i)
(D) a-(i), b-(iii), c-(iv), d-(ii)
[1 अंक / Mark]
33. नीचे दी गई तालिका का अध्ययन कीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर लिखिए :
Study the data of a State given below and answer the question that follow :
श्रेणी / Category पुरुष / Males महिला / Females
I. ग्रामीण जनसंख्या की साक्षरता दर / Literacy rate of rural population 76%
54%
II. 10-14 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बच्चों की साक्षरता दर / Literacy rate of rural children in age group of 10-14 years 90%
87%
III. 10-14 वर्ष आयु वर्ग के स्कूल जाने वाले ग्रामीण बच्चों की प्रतिशतता / Percentage of rural children aged 10-14 years attending school 85%
82%
यदि 10-14 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बच्चों को देखा जाए तो दिए गए प्रतिशत के आधार पर कितनी लड़कियाँ स्कूल जा रही हैं ? / If rural children aged 10-14 years are considered, then how many female children are attending school?
(A) 90
(B) 85
(C) 82
(D) 83
[1 अंक / Mark]
34. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
Choose the correct option to fill the blank :
साक्षरता दर .............. और उससे अधिक आयु के लोगों में, साक्षर जनसंख्या का अनुपात है।
Literacy Rate is expressed as a proportion of the literate population in the age group .............. and above.
(A) 7 वर्ष / 7 years
(B) 8 वर्ष / 8 years
(C) 9 वर्ष / 9 years
(D) 10 वर्ष / 10 years
[1 अंक / Mark]
35. "नई प्रौद्योगिकी ने दुनिया को आपस में जुड़न