UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Hindi Previous Year Question paper Class 10 Up Board 2016 -old -last year question paper
हिन्दी – Set-1: 2016
समय: तीन घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
Previous Year Question Paper UP Board Class 10
Hindi Question Paper Class 10 Up Board 2016
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , Hindi question paper -2016
हिन्दी – Set-1: 2016 समय: तीन घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
Previous Year Question Paper Class 10 UP Board HINDI Question Paper
1.
(क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए:
(i) डॉ. श्यामसुन्दर दास एक प्रख्यात नाटककार थे।
(ii) मुंशी प्रेमचन्द एक प्रसिद्ध उपन्यासकार थे।
(iii) जयप्रकाश भारती आलोचक के रूप में प्रसिद्ध हैं।
(iv) 'गुनाहों के देवता' उपन्यास के लेखक कमलेश्वर हैं। (ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक कृति के लेखक का नाम लिखिए:
(i) सूरज का सातवाँ घोड़ा (ii) आवारा मसीहा (iii) दुनिया रंग-बिरंगी (iv) अनामदास का पोथा। (ग) 'लद्दाख की यात्रा' किस विधा पर आधारित रचना है?
(घ) 'सरस्वती' पत्रिका के सम्पादक का नाम लिखिए।
(ङ) किसी एक प्रमुख एकांकीकार का नाम लिखिए। 2.
(क) रीतिकाल के किसी एक कवि का नाम लिखिए।
(ख) रीतिकाल की किन्हीं दो मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
(ग) प्रयोगवादी काव्यधारा की दो प्रमुख प्रवृत्तियों का उल्लेख कीजिए। 3. निम्नांकित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(क) ईर्ष्या से बचने का उपाय मानसिक अनुशासन है। जो व्यक्ति ईर्ष्यालु स्वभाव का है उसे फालतू बातों के बारे में सोचने की आदत छोड़ देनी चाहिए। उसे यह भी पता लगाना चाहिए कि जिस अभाव के कारण वह ईर्ष्यालु बन गया है, उसकी पूर्ति का रचनात्मक तरीका क्या है? जिस दिन उसके भीतर यह जिज्ञासा आएगी, उसी दिन से वह ईर्ष्या करना कम कर देगा।
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) ईर्ष्या से बचने के लिए क्या उपाय हैं? (ख) आज विज्ञान मनुष्यों के हाथों में अद्भुत एवं अतुल शक्ति दे रहा है, उसका उपयोग एक व्यक्ति और समूह के उत्कर्ष और दूसरे व्यक्ति और समूह के गिराने में ही होता रहेगा। इसलिए हमें उस भावना को जाग्रत रखना है और उसे जाग्रत रखने के लिए कुछ ऐसे साधनों को भी हाथ में रखना होगा, जो अहिंसात्मक त्याग-भावना को प्रोत्साहित करें और भोग-भावना को दबाए रखें। नैतिक अंकुश के बिना शक्ति मानव के लिए हितकर नहीं होती। वह नैतिक अंकुश यह चेतना या भावना ही दे सकती है। यही उस शक्ति को परिमित भी कर सकती है और उसके उपयोग को नियंत्रित भी।
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) आज विज्ञान मनुष्य को क्या दे रहा है? 4. निम्नांकित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ-सहित व्याख्या कीजिए:
(क) रूपसि तेरा घन-केश-पाश! / श्यामल-श्यामल कोमल-कोमल / लहराता सुरभित केश-पाश! / नभ गंगा की रजतधार में / आई क्या इन्हें रात? / कम्पित है तेरे सजल अंग / सिहरा-सा तन है सद्यस्नात! / भीगी अलकों के छोरों से / बूँदें कर विविध लास! / रूपसि तेरा घन-केश पाश! (ख) स्नेह और श्रद्धा से गाती / है, वीरों की बानी। / बुन्देले हरबोलों के मुख / हमने सुनी कहानी।। / खूब लड़ी मर्दानी वह तो / झाँसी वाली रानी। / यह समाधि, यह चिर समाधि- / है झाँसी की रानी की।। 5. (क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक का जीवन परिचय एवं रचना लिखिए:
(i) आचार्य रामचंद्र शुक्ल (ii) जयप्रकाश भारती (iii) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी।
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक का जीवन परिचय एवं रचना लिखिए:
(i) तुलसीदास (ii) बिहारीलाल (iii) सुभद्रा कुमारी चौहान। 6. निम्नलिखित का हिन्दी में अनुवाद कीजिए:
तत्रासीत् एकः महान् कक्षः यस्मिन् द्वारं समुद्घाटितम् आसीत्। तत्रापि कपाटौ स्वचालितौ अनावृतौ अभवताम्। तस्मिन् विस्तीर्णे भवने स्वचालितः चित्रपट कार्यक्रमः प्रचलन् आसीत्। स समाजः बहुसमुन्नतः अतिष्ठत्। तेन महती वैज्ञानिकी प्रगतिः समुपलब्धा। तस्य समाजस्य सर्वाणि कार्याणि स्वचालितानि अभूवन्, किन्तु कष्टं यत् जनबाहुल्येन पोषणाय भोजनं नैव अवाप्तम्।
अथवा
सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत्।। 7.
(क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया गया कोई एक श्लोक लिखिए।
(ख) संस्कृत प्रश्नों के उत्तर:
(i) वाराणसी नगरी केषां संगमस्थली अस्ति?
(ii) ज्ञानं कुत्र सम्भवति?
(iii) चन्द्रशेखरः स्वगृहम् कुत्र किम् अवदत्?
(iv) विद्या केन वर्धते? 8. (क) करुण रस अथवा हास्य रस की परिभाषा उदाहरण सहित। (ख) रूपक अथवा उपमा अलंकार की परिभाषा। (ग) सोरठा अथवा रोला छन्द के लक्षण व उदाहरण। 9. व्याकरण: उपसर्ग (अ, अन, अधि, उप, निर्, परि), प्रत्यय (पन, आई, वट, त्व), समास (चन्द्रवदन, चौपाया, देश-विदेश, चौराहा), तत्सम (खीर, कान, जीरण, उल्लू, सौ), पर्यायवाची (पत्थर, नेत्र, घर, वर्षा, हवा)। 10. सन्धि, शब्द रूप, धातु रूप एवं संस्कृत अनुवाद। 11. निबन्ध: प्रदूषण, विज्ञान वरदान या अभिशाप, मेले का आँखों देखा वर्णन, बढ़ती जनसंख्या घटती सुविधाएँ, देशाटन से लाभ। 12. खण्डकाव्य: मुक्तिदूत, ज्योति जवाहर, अग्रपूजा, मेवाड़ मुकुट, जय सुभाष, मातृभूमि के लिए, कर्ण, कर्मवीर भरत, तुमुल।
Social Science Question paper Up Board 2016
Science Question Paper Up Board 2016 - Previous Year Question Paper
Mathematics Question paper Class 10 UP Board