UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Social Science Previous year Question paper Up Board Class 10 -2015 -old -last year question paper
सामाजिक विज्ञान (Social Science) - (825 GF)
समय: 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
Previous Year Question Paper Class 10 Up Board
Old/ last Year Question Paper Class 10
UP Board Old / Last Year Question Paper 2015
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , Social Science Question paper Class 10- 2015
सामाजिक विज्ञान (Social Science) - (825 GF)
Previous Year Question Paper Class 10 Up Board
खण्ड-क बहुविकल्पीय प्रश्न
1. लोक सभा में नामित सदस्यों की संख्या है—
(क) 2
(ख) 4
(ग) 12
(घ) 5
2. जर्मनी में धर्म सुधार आन्दोलन के प्रणेता थे—
(क) ज्विगली
(ख) कॉल्विन
(ग) राजा फिलिप
(घ) मार्टिन लूथर
3. रेलगाड़ी का आविष्कार किया—
(क) जेम्स वाट ने
(ख) जॉर्ज स्टीफेन्सन ने
(ग) क्रॉम्पटन ने
(घ) कार्ट राइट ने
4. बेगम हजरत महल ने स्वतन्त्रता संग्राम में कहाँ नेतृत्व किया था—
(क) लखनऊ में
(ख) कानपुर में
(ग) झाँसी में
(घ) बरेली में
5. लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल है—
(क) 2 वर्ष
(ख) 5 वर्ष
(ग) 8 वर्ष
(घ) 6 वर्ष
6. भारतीय संघ के राज्यों में सबसे बड़ा न्यायालय है—
(क) उच्च न्यायालय
(ख) सर्वोच्च न्यायालय
(ग) जिला न्यायालय
(घ) राजस्व परिषद्
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
7. प्रथम विश्व युद्ध के दो परिणाम लिखिए।
8. महात्मा गाँधी द्वारा प्रारम्भ किए गए किन्हीं दो आन्दोलनों के नाम लिखिए।
9. भारत के राष्ट्रपति के दो विशेषाधिकार लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
10. रूसी क्रान्ति में लेनिन के योगदान का वर्णन कीजिए।
अथवा नरम पंथियों और गरम पंथियों के बीच का क्या अन्तर था?
11. केन्द्रीय मंत्री परिषद के तीन प्रमुख कार्य लिखिए।
अथवा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के संगठन पर प्रकाश डालिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. इंग्लैण्ड में औद्योगिक क्रान्ति के विकास पर निबन्ध लिखिए।
अथवा राष्ट्र संघ की असफलता के कारणों का विवेचन कीजिए।
13. भारत के राष्ट्रपति की चुनाव प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
अथवा सार्क से आप क्या समझते हैं? इसके प्रमुख उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
14. (i) वह स्थान जहाँ से 10 मई, 1857 को भारत में प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम का प्रारम्भ हुआ।
(ii) वह स्थान जहाँ बुलन्द दरवाजा स्थित है।
(iii) वह स्थान जहाँ कुम्भ मेला लगता है।
(iv) वह स्थान जहाँ टैगोर ने 'विश्वभारती' विश्वविद्यालय स्थापित किया।
(v) वह स्थान जो टीपू सुल्तान की राजधानी था।
खण्ड-ख बहुविकल्पीय प्रश्न
15. संसार का सबसे बड़ा डेल्टा है—
(क) अमेजन का डेल्टा
(ख) गंगा का डेल्टा
(ग) मिसीसिपी का डेल्टा
(घ) नील नदी का डेल्टा
16. समय से पहले समाप्त होने वाली पंचवर्षीय योजना है—
(क) प्रथम पंचवर्षीय योजना
(ख) द्वितीय पंचवर्षीय योजना
(ग) पंचम् पंचवर्षीय योजना
(घ) सातवीं पंचवर्षीय योजना
17. निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग कृषि पर आधारित नहीं है—
(क) सूती वस्त्र उद्योग
(ख) चीनी उद्योग
(ग) सीमेण्ट उद्योग
(घ) जूट उद्योग
18. माउण्ट एवरेस्ट की ऊँचाई है—
(क) 8848 मीटर
(ख) 7747 मीटर
(ग) 6646 मीटर
(घ) 5545 मीटर
19. 'कोलार' सम्बन्धित है—
(क) कोयला से
(ख) सोना से
(ग) अभ्रक से
(घ) मैगनीज से
20. नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है—
(क) सिन्धु नदी
(ख) गंगा नदी
(ग) यमुना नदी
(घ) कृष्णा नदी
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
21. आर्थिक नियोजन के दो उद्देश्य बताइए।
22. भारतीय वनों के ह्रास के दो कारण लिखिए।
23. सौर ऊर्जा के दो महत्त्व बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
24. बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना के तीन महत्व बताइए।
अथवा दामोदर घाटी परियोजना के तीन महत्वों पर प्रकाश डालिए।
25. हरित क्रान्ति किसे कहते हैं? हरित क्रान्ति की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा कृषि श्रमिक का क्या तात्पर्य है? उनकी दो प्रमुख समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
26. प्राकृतिक आपदा किसे कहते हैं? किन्हीं चार प्राकृतिक आपदाओं के विषय में लिखिए।
अथवा मानवीय आपदा का क्या तात्पर्य है? किसी एक मानवीय आपदा से बचने के लिए चार सुझाव दीजिए।
27. कुटीर एवं लघु-उद्योग में अन्तर बताइए। कुटीर उद्योग का आर्थिक विकास में क्या महत्व है?
अथवा भारत में निम्न औद्योगिक उत्पादकता के तीन कारण बताइए तथा उत्पादकता बढ़ाने के तीन उपाय समझाइए।
मानचित्र कार्य
28. (i) अरावली पर्वत (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(ii) कँटीले वन का एक क्षेत्र (चिह्न द्वारा)
(iii) ओडिशा राज्य की राजधानी (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(iv) काली मिट्टी का एक क्षेत्र (चिह्न द्वारा)
(v) नर्मदा नदी (चिह्न द्वारा नाम सहित)
Mathematics Question paper Up Board Class 10 -2015
Science Set 1 & Set 2 , Question Paper Up Board Class 10 -2015