UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Science Previous year Question paper Up Board Class 10 -2015 -old -last year question paper
विज्ञान (Science) - (824 FW)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
Previous Year Question Paper Class 10 UP board
UP Board Previous Year Question Paper Class 10
SCIENCE Question Paper UP BOARD Class 10
SCIENCE Question Paper -2015
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , science question paper class 10 -2015
SCIENCE Previous Year Question Paper Class 10 UP board
खण्ड-क (भौतिक विज्ञान)
1. (क) यदि किसी वस्तु को एक दर्पण के सामने निकट रखने पर प्रतिबिम्ब सीधा बने, किन्तु दूर रखने पर उल्टा बने, तो वह दर्पण होगा—
(i) समतल दर्पण
(ii) अवतल दर्पण
(iii) उत्तल दर्पण
(iv) उपर्युक्त में से कोई नहीं
(ख) -10D क्षमता वाले लेन्स की फोकस दूरी होगी—
(i) 10 सेमी
(ii) -10 मीटर
(iii) -10 सेमी
(iv) -0.1 मीटर
(ग) किसी चालक तार में विद्युत धारा का प्रवाह होता है—
(i) मुक्त इलेक्ट्रॉनों द्वारा
(ii) प्रोटॉनों द्वारा
(iii) आयनों द्वारा
(iv) न्यूट्रॉनों द्वारा
(घ) एक विद्युत हीटर का सामर्थ्य 0.3 किलोवाट है। इसे 20 मिनट तक उपयोग में लाया गया। उत्पन्न ऊष्मा का मान होगा—
(i) 2.5×103 जूल
(ii) 10.0 जूल
(iii) 4.0 जूल
(iv) 3.6×105 जूल
2. (क) एक व्यक्ति के चश्में में उत्तल लेन्स लगा है। बताइए उस व्यक्ति की आंख में कौन-सा दोष है? इस दोष का कारण बताइए।
(ख) किसी वस्तु की लम्बाई तथा लेन्स द्वारा बने उसके प्रतिबिम्ब की लम्बाई में 1:4 अनुपात है। इस स्थिति में लेन्स से वस्तु की दूरी (u) तथा प्रतिबिम्ब की दूरी (v) में क्या अनुपात होगा?
(ग) विद्युत प्रतिरोध क्या है? इसका मात्रक लिखिए।
3. (क) श्रेणीक्रम में प्रतिरोधों को किस प्रकार जोड़ा जाता है? प्रतिरोधों के इस समायोजन के लिए सूत्र प्राप्त कीजिए।
अथवा :previous year question paper
एक बिन्दु से दूसरे बिन्दु की ओर 108 इलेक्ट्रॉन 10−4 सेकण्ड में प्रवाहित होते हैं। कितनी विद्युत धारा तथा किस दिशा में प्रवाहित होगी?
(ख) वायु के सापेक्ष जल तथा काँच के अपवर्तनांक क्रमशः 4/3 एवं 3/2 हैं। जल के सापेक्ष काँच का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए। यदि काँच में प्रकाश का वेग 2×108 मीटर/सेकण्ड है, तो जल में प्रकाश का वेग ज्ञात कीजिए।
अथवा previous year question paper
खगोलीय दूरदर्शी में अभिदृश्यक तथा नेत्रिका लेन्सों में दो मुख्य अन्तर लिखिए। किरण आरेख खींचकर खगोलीय दूरदर्शी का सिद्धान्त स्पष्ट कीजिए।
4. एक घर में 100 वाट के 15 विद्युत लैम्प प्रतिदिन 6 घण्टे जलते हैं। 300 वाट का एक रेफ्रिजरेटर भी 10 घण्टे प्रतिदिन कार्य करता है। ₹2.50 प्रति यूनिट की दर से एक माह में विद्युत खर्च क्या होगा?
अथवा
फ्लेमिंग के बाएँ हाथ का नियम लिखिए। एक 0.2 मीटर लम्बे तार में 2 एम्पेयर की धारा प्रवाहित हो रही है। तार को 0.5 न्यूटन प्रति एम्पेयर मीटर के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा से 45∘ के कोण पर रखा गया है। तार पर कितना बल कार्य करेगा?
खण्ड-ख (रसायन विज्ञान)
5. (क) क्षारीय विलयन में फिनॉल्फथैलीन सूचक का रंग होता है—
(i) नीला
(ii) लाल
(iii) पीला
(iv) रंगहीन
(ख) अमोनिया गैस को शुष्क करने के लिए प्रयुक्त पदार्थ है—
(i) CaCl2
(ii) P4O10
(iii) CaO
(iv) H2SO4
(ग) ऐसीटिक अम्ल में अम्लीय हाइड्रोजन परमाणुओं की संख्या है—
(i) 1
(ii) 2
(iii) 3
(iv) 4
6. (क) नौसादर की NaOH तथा Ca(OH)2 विलयनों के साथ अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ख) मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड का अर्थ उपयुक्त चित्र देकर स्पष्ट कीजिए।
(ग) निम्नलिखित यौगिकों के संरचनात्मक सूत्र लिखिए: (i) पेन्टेनोन-3 (ii) 2-प्रोपेनॉल
7. फफोलेदार कॉपर से शुद्ध कॉपर धातु प्राप्त करने की विद्युत अपघटनी विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
अथवा previous year question paper
सल्फर डाइऑक्साइड की किसी एक अपचायक अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण द्वारा स्पष्ट कीजिए। सल्फर डाइऑक्साइड व क्लोरीन गैस के विरंजक गुणों की तुलना कीजिए।
8. किण्वन क्या है? शर्करायुक्त विलयन के किण्वन द्वारा एथिल ऐल्कोहॉल के निर्माण की विधि लिखिए। इसके दो रासायनिक गुण तथा दो उपयोग भी लिखिए।
अथवा
मेथैन बनाने की प्रयोगशाला विधि का रासायनिक वर्णन कीजिए। मेथैन की निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए: (i) नाइट्रिक अम्ल (ii) सूर्य के प्रकाश में क्लोरीन (iii) ओजोन (iv) ऑक्सीजन के साथ दहन।
खण्ड-ग (जीव विज्ञान)
9. (क) फुप्फुस (पल्मोनरी) शिरा खुलती है—
(i) दाएँ आलिन्द में
(ii) बाएँ आलिन्द में
(iii) दाएँ निलय में
(iv) बाएँ निलय में
(ख) जातियों की उत्पत्ति (Origin of Species) पुस्तक किसने लिखी है—
(i) डार्विन ने
(ii) मेन्डेल ने
(iii) लैमार्क ने
(iv) लीनियस ने
(ग) मनुष्य के मस्तिष्क का वह भाग जो सर्वाधिक विकसित होता है—
(i) सेरीब्रम
(ii) सेरीबेलम
(iii) हाइपोथैलेमस
(iv) मेडुला ओब्लोंगेटा
(घ) निषेचन के बाद फल का निर्माण होता है—
(i) पुमंग से
(ii) वर्तिकाग्र से
(iii) वर्तिका से
(iv) अंडाशय से
10. (क) शुद्ध लम्बे (TT) एवं शुद्ध बौने (tt) पौधों के मध्य एकसंकर संकरण से प्रथम पीढ़ी (F1) के वंशज किस प्रकार के प्राप्त होंगे?
(ख) उत्परिवर्तन किसे कहते हैं? उत्परिवर्तनवाद के जनक का नाम लिखिए।
(ग) रन्ध्र का नामांकित चित्र बनाइए तथा द्वार कोशिकाओं का वर्णन कीजिए।
11. (क) रुधिर एवं लसिका में चार अन्तर लिखिए।
अथवा धमनी एवं शिरा में चार अन्तर लिखिए।
(ख) नामांकित चित्र द्वारा मूल दाब के प्रदर्शन का वर्णन कीजिए।
अथवा कायिक जनन किसे कहते हैं? कायिक जनन के तीन लाभ लिखिए।
12. उत्सर्जन से क्या तात्पर्य है? मनुष्य के उत्सर्जी अंगों के नाम लिखिए तथा वृक्क नलिका (नेफ्रॉन) का नामांकित चित्र बनाइए।
अथवा प्रकाश-संश्लेषण किसे कहते हैं? प्रकाश संश्लेषण के लिए विभिन्न घटकों के नाम लिखिए तथा प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड आवश्यक है।
Previous year question paper
Mathematics question Paper 2015 up board