Social Science Question Paper- up board 2014 -Question Paper -up board class 10 - Previous year question paper 2014
UP Board Previous Year Question Paper Class 10
SOCIAL SCIENCE Question Paper UP BOARD Class 10
SOCIAL SCIENCE Question Paper -2014
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
हाईस्कूल परीक्षा 2014 | सामाजिक विज्ञान-केवल प्रश्न-पत्र | 825 (GO)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक : 70
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER CLASS 10 UP BOARD
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , Social Science up board class 10,
SOCIAL SCIENCE Question Paper -2014
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER CLASS 10 UP BOARD
खण्ड-क : बहुविकल्पीय प्रश्न
1. 'यूटोपिया' के रचनाकार थे—
(क) कार्ल मार्क्स
(ख) मैकियावेली
(ग) टॉमस मूर
(घ) शेक्सपियर
2. 'स्टीम इंजन' के आविष्कारकर्त्ता थे—
(क) ह्वीटने
(ख) कार्टराइट
(ग) जान के
(घ) जेम्स वाट
3. फ्रेन्च ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना की गई थी—
(क) 1600 ई०
(ख) 1611 ई०
(ग) 1615 ई०
(घ) 1664 ई०
4. जार्ज वाशिंगटन कौन थे—
(क) अमेरिका के राष्ट्रपति
(ख) इंग्लैण्ड के राजा
(ग) फ्रांस के सम्राट
(घ) रूस के जार
5. केन्द्रीय मंत्रिपरिषद उत्तरदायी होती है—
(क) लोकसभा के प्रति
(ख) राज्यसभा के प्रति
(ग) संसद के प्रति
(घ) सर्वोच्च न्यायालय के प्रति
6. सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य देशों की संख्या है—
(क) दस
(ख) पाँच
(ग) पन्द्रह
(घ) बीस
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
7. 1917 की रूसी क्रान्ति के दो परिणामों का उल्लेख कीजिए।
8. विधानसभा तथा विधान परिषद के किन्हीं दो अन्तरों को स्पष्ट कीजिए।
9. राज्य की मंत्रिपरिषद के दो महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
10. लीग ऑफ नेशन्स की स्थापना कब की गई थी? इसके किन्हीं दो कार्यों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
द्वितीय विश्वयुद्ध के किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए जो आपकी दृष्टि से अधिक प्रभावकारी थे।
11. संक्षेप में राष्ट्रपति के आपातकालीन अधिकारों का वर्णन कीजिए।
अथवा
प्रधानमन्त्री की नियुक्ति किस प्रकार की जाती है? सम्पूर्ण प्रक्रिया उदाहरण सहित लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
12. भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान गाँधीजी द्वारा चलाए गए तीन प्रमुख आन्दोलनों का वर्णन कीजिए।
अथवा
1857 ई० में होने वाले भारत के पहले स्वतंत्रता संघर्ष के किन्हीं दो प्रसिद्ध नेताओं के जीवन एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
13. गुटनिरपेक्ष आन्दोलन से आप क्या समझते हैं? क्या यह वर्तमान परिस्थितियों में भी प्रासंगिक है? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
अथवा
संयुक्त राष्ट्र की स्थापना कब और कहाँ की गई थी? इसके किन्हीं चार विशिष्ट संस्थानों का वर्णन कीजिए।
मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
14. दिए गए भारत के मानचित्र में निम्नलिखित स्थानों को चिह्न से दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ लिंगराज मन्दिर स्थित है।
(ii) वह स्थान जहाँ गुजरात की राजधानी स्थित है।
(iii) वह स्थान जहाँ पं० जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था।
(iv) वह स्थान जहाँ लालकिला स्थित है।
(v) वह स्थान जहाँ विक्टोरिया मेमोरियल हाल स्थित है।
खण्ड-ख : बहुविकल्पीय प्रश्न
15. राउरकेला लोहा-इस्पात कारखाना किस राज्य में स्थित है—
(क) बिहार
(ख) छत्तीसगढ़
(ग) ओड़ीसा
(घ) उत्तर प्रदेश
16. भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन है—
(क) महाराष्ट्र
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) मध्य प्रदेश
(घ) राजस्थान
17. कपास की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे उपयुक्त है—
(क) लाल मिट्टी
(ख) जलोढ़ मिट्टी
(ग) काली मिट्टी
(घ) लैटेराइट मिट्टी
18. उत्पादन में जोखिम सहन करने वाले व्यक्ति को कहते हैं—
(क) संगठनकर्ता
(ख) श्रमिक
(ग) साहसी
(घ) भूमिपति
19. योजना आयोग की स्थापना की गई थी—
(क) 1952 ई० में
(ख) 1951 ई० में
(ग) 1950 ई० में
(घ) 1949 ई० में
20. वस्तु विनिमय सम्बन्धित है—
(क) वस्तुओं के उत्पादन से
(ख) मुद्रा से
(ग) मजदूरी निर्धारण से
(घ) वस्तुओं के आपसी लेन-देन से
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
21. 'पारिस्थितिकी तन्त्र' किसे कहते हैं?
22. खनिज संरक्षण के दो उपाय लिखिए।
23. भारत की दो व्यापारिक फसलों के नाम लिखिए।
लघु उत्तरीय प्रश्न
24. प्रचुर संसाधनों के होते हुए भी भारत को विकासशील देश क्यों कहा जाता है? किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
भारत में उपलब्ध परिवहन सेवाओं के नाम लिखिए। उनमें से किसी एक के विकास की विवेचना कीजिए।
25. राज्य सरकार के किन्हीं तीन आय के स्रोतों का वर्णन कीजिए।
अथवा
भारतीय रिजर्व बैंक के तीन कार्यों को लिखिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
26. भारत के बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजनाओं के तीन उद्देश्य एवं तीन महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
अथवा
वनों के चार महत्त्वों का वर्णन कीजिए तथा उनके संरक्षण के दो उपायों का उल्लेख कीजिए।
27. गैर-परम्परागत ऊर्जा से आप क्या समझते हैं? भारत में गैर-परम्परागत ऊर्जा के संसाधनों का वर्णन कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए—
(क) गहन कृषि
(ख) महिला समृद्धि योजना
(ग) जनसंख्या वृद्धि नियन्त्रण
मानचित्र कार्य
28. निम्नलिखित को भारत के मानचित्र में दर्शाइए:
(i) जयपुर (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(ii) यमुना नदी (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(iii) कागज उद्योग का एक केन्द्र (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(iv) खनिज तेल शोधन का एक केन्द्र (चिह्न द्वारा नाम सहित)
(v) सदाबहार वन का एक क्षेत्र (चिह्न द्वारा)
Previous Year Question Paper UP Board Class 10
SCIENCE QUESTION PAPER CLASS 10 UP BOARD 2014
SCIENCE QUESTION PAPER 2013
HINDI Question Paper 2013
Sanskrit Question Paper 2013
SOCIAL SCIENCE QUESTION PAPER 2013