SCIENCE QUESTION PAPER CBSE BOARD CLASS 10
Previous Year Question Paper CBSE Class 10 SCIENCE
OLD / Last Year Question Paper / CBSE Board Class 10
SCIENCE Question paper
सामान्य निर्देश / General Instructions
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 39 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र तीन खण्डों क, ख और ग में विभाजित है।
- खण्ड क : जीव विज्ञान (30 अंक)
- खण्ड ख : रसायन विज्ञान (25 अंक)
- खण्ड ग : भौतिक विज्ञान (25 अंक)
(iii) इस प्रश्न-पत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय और केस/स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दिए गए हैं।
(iv) केस-आधारित प्रश्न 4 अंक के हैं, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं।
(v) अपनी उत्तर पुस्तिका को प्रश्न-पत्र के अनुरूप तीन खण्डों में विभाजित कीजिए – खण्ड क (जीव विज्ञान), खण्ड ख (रसायन विज्ञान) तथा खण्ड ग (भौतिक विज्ञान)। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर उसके संबंधित खण्ड में ही लिखना अनिवार्य है। एक खण्ड के उत्तर दूसरे खण्ड के उत्तर के साथ नहीं लिखने हैं।
(vi) आवश्यकतानुसार प्रत्येक खण्ड और प्रश्न के साथ निर्देश दिए गए हैं।
(vii) कृपया ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए एक अलग प्रश्न-पत्र दिया गया है।
(viii) प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में केवल आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाना चाहिए।
General Instructions :
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 39 questions. All questions are compulsory.
(ii) The question paper is divided into three sections A, B and C.
- Section A: Biology (30 marks)
- Section B: Chemistry (25 marks)
- Section C: Physics (25 marks)
(iii) The question paper has MCQs, VSAs, SAs, LAs and CBQs. Marks are given against each question.
(iv) There are case based questions (CBQs) with three sub-questions and are of 4 marks each.
(v) Divide your answer sheet into three sections as per the question paper – Section A (Biology), Section B (Chemistry) and Section C (Physics). It is compulsory to answer each question in its respective section. Do not mix answers of one section into the other section.
(vi) Instructions are given with each section and question, wherever necessary.
(vii) Kindly note that a separate question paper has been provided for visually impaired candidates.
(viii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions must be attempted.
खण्ड क / SECTION A – जीव विज्ञान / BIOLOGY (30 अंक / Marks)
1. अंगूर के पौधों में प्रतानों की वृद्धि निम्नलिखित के कारण होती है :
The growth of tendrils in grapes plants is due to :
(A) प्रकाश का प्रभाव / Effect of light
(B) गुरुत्व का प्रभाव / Effect of gravity
(C) अवलम्ब (आधार) के संपर्क में आई प्रतान (प्ररोह) कोशिकाओं में त्वरित कोशिका विभाजन / Rapid cell division in tendril cells in contact with the support
(D) अवलम्ब संपर्क की सतह से विपरीत (परे) प्रतान (प्ररोह) कोशिकाओं में त्वरित कोशिका विभाजन / Rapid cell division in tendril cells that are away from the support
[1 Mark]
2. मानव में अवायवीय श्वसन प्रक्रम से संबंधित कुछ अभिलक्षणों की सूची प्रवीन को निम्न तालिका के रूप में दी गई :
Pravin was given a list of characteristics associated with the process of anaerobic respiration in humans, in the table given below :
|
अभिलक्षण / Characteristic
|
अवस्थिति / Location
|
परिस्थिति / Condition
|
अंत्योत्पाद / End Product
|
| |
(i) पेशी कोशिका / Muscle Cell
|
(ii) ऑक्सीजन (O_2) तथा कार्बन डाइऑक्साइड (CO_2) की उपस्थिति की आवश्यकता / Requires presence of Oxygen (O_2) and Carbon dioxide (CO_2)
|
(iii) 3-कार्बन अणु / 3-Carbon molecules
|
उपर्युक्त अभिलक्षणों में से कौन-सा/से अभिलक्षण उपर्युक्त प्रक्रम से संबंधित है/हैं ? / Which of the above characteristics is/are related to the above process ?
(A) (i) तथा (ii) / (i) and (ii)
(B) (i) तथा (iii) / (i) and (iii)
(C) (ii) तथा (iii) / (ii) and (iii)
(D) केवल (i) / (i) only
[1 Mark]
3. उच्चतर पोषी स्तर के जीव जो निम्नतर पोषी स्तर से संबंधित अनेक प्रकार के जीवों को खाते हैं, मिलकर बनाते हैं :
Organisms of a higher trophic level which feed on several types of organisms belonging to a lower trophic level form the :
(A) आहार जाल / Food web
(B) पारितंत्र / Ecosystem
(C) पारिस्थितिक पिरैमिड / Ecological pyramid
(D) आहार श्रृंखला / Food chain
[1 Mark]
4. नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए तथा इस कार्यकलाप के संयोजन में ग़लत चरण की पहचान कीजिए :
Observe the figure given below and identify the incorrect step for the activity set-up:
(Image: Bell-jar I containing a potted plant with a watch-glass containing potassium hydroxide, and Bell-jar II containing only a potted plant)
(A) दोनों पौधों को शीशे के अलग-अलग जार में रखने से पहले तीन दिनों तक अँधेरे कमरे में रखा। / Both plants are kept in the dark room for three days before placing them in separate glass jars.
(B) दोनों पौधों को अलग-अलग लकड़ी के बेल-जार से ढक दिया। / Both plants are covered with separate wooden bell-jars.
(C) जार के तलों को सील करने के लिए काँच पट्टिका लगा कर वैसलीन का उपयोग किया। / Use vaseline to seal the bottom of the jars with the glass plates.
(D) मंड की उपस्थिति के लिए आयोडीन परीक्षण करने से पूर्व कुछ घंटों के लिए दोनों पौधों के गमलों को सूर्य के प्रकाश में रखा। / Both potted plants were kept in sunlight for a few hours before the iodine test for the presence of starch.
[1 Mark]
5. किसी पारितंत्र में आहार श्रृंखला के माध्यम से उच्चतर पोषी स्तर में हानिकारक (विषैले) पदार्थों के संचयन में, निम्नलिखित में से कौन-से जीव सर्वाधिक प्रभावित होते हैं ?
In accumulation of toxic substances at higher trophic levels of an ecosystem through the food chain, which of the following organisms is affected the most?
(A) छोटे जलीय पादप / Small aquatic plants
(B) मानव / Human beings
(C) छोटी मछलियाँ / Small fish
(D) बड़ी मछलियाँ / Large fish
[1 Mark]
6. किसी पुष्प में लैंगिक जनन की घटनाओं को निम्नलिखित में से किसमें सही अनुक्रम में निरूपित किया गया है ?
Which of the following represents the correct sequence of events of sexual reproduction in a flower ?
(A) परागण, निषेचन, बीज, भ्रूण / Pollination, Fertilization, Seed, Embryo
(B) बीज, भ्रूण, निषेचन, परागण / Seed, Embryo, Fertilization, Pollination
(C) बीज, पादप, पुष्प, परागण, निषेचन / Seed, Plant, Flower, Pollination, Fertilization
(D) परागण, निषेचन, भ्रूण, बीज / Pollination, Fertilization, Embryo, Seed
[1 Mark]
7. जीवाणु (बैक्टीरिया) जनित लैंगिक संचारित रोग है :
The sexually transmitted disease caused by bacteria is :
(A) पेचिस (डायरिया) / Diarrhoea
(B) एड्स (AIDS)
(C) गोनोरिया / Gonorrhoea
(D) मस्सा / Wart
[1 Mark]
निर्देश (प्रश्न संख्या 8 तथा 9 के लिए) :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है।
Directions (For Question numbers 8 and 9):
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
8.
- अभिकथन (A) : क्योंकि धमनियों को उच्च रक्तदाब को सहना पड़ता है, अतः उनमें वाल्व होते हैं।
- कारण (R) : धमनियाँ वे रुधिर वाहिकाएँ हैं, जो रुधिर को हृदय से शरीर के विभिन्न भागों (अंगों) तक ले जाती हैं।
- Assertion (A) : Arteries have valves as they have to withstand high pressure.
- Reason (R) : Arteries are vessels which carry blood away from the heart to various organs.
[1 Mark]
9.
- अभिकथन (A) : सूक्ष्मजीवों की अनुपस्थिति में मृदा की प्राकृतिक पुनःपूर्ति नहीं होगी।
- कारण (R) : जीवाणु तथा कवक जैसे सूक्ष्मजीव जीवों के मृत अवशेषों तथा अपशिष्ट उत्पादों का अपघटन (अपमार्जन) करते हैं, और ये मृदा (मिट्टी) में चले जाते हैं।
- Assertion (A) : Natural replenishment of soil will not take place in absence of microbes.
- Reason (R) : Microbes, comprising of bacteria and fungi, break down dead remains and waste products of organisms, and they go into the soil.
[1 Mark]
10. हॉर्मोन क्या हैं ? निम्नलिखित हॉर्मोनों में से किसी एक का प्रकार्य लिखिए : (i) इंसुलिन (ii) ऐड्रिनलीन
What are hormones? State any one function of the following hormones: (i) Insulin (ii) Adrenaline
[2 Marks]
11. (i) ओज़ोन परत के अवक्षय के लिए क्लोरोफ्लुओरोकार्बनों (CFCs) को मुख्य कारक माना गया है। 1987 में, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) में सर्वानुमति बनाने में सफलता मिली। इस सर्वानुमति का उल्लेख कीजिए।
(ii) हमारे वायुमंडल में ओज़ोन की क्या भूमिका है ?
(i) Chlorofluorocarbons (CFCs) have been linked to depletion of ozone layer. In 1987, the United Nations Environment Programme (UNEP) succeeded in making an agreement. State this agreement.
(ii) What is the role of ozone in our atmosphere?
[2 Marks]
12. किस प्रकार का श्वसन अधिक ऊर्जा प्रदान करता है और क्यों ?
What kind of respiration provides more energy and why?
[2 Marks]
13. जब मेंडल ने मटर के शुद्ध लंबे पौधे का मटर के शुद्ध बौने पौधे के साथ संकरण कराया, तो उसके F_1 पीढ़ी में प्राप्त क्रॉस तथा संतति में प्रेक्षित परिणामों को दर्शाइए।
Show the cross and observations made by Mendel when he crossed pure tall pea plant with a pure short pea plant to get F_1 progeny.
[3 Marks]
14. निम्नलिखित के कारण लिखिए :
(क) शाकभक्षी जन्तुओं की क्षुद्रांत्र अपेक्षाकृत लंबी होती है।
(ख) क्षुद्रांत्र के आंतरिक आस्तर पर अंगुली जैसे अनेक प्रवर्ध होते हैं।
(ग) जलीय जीवों में स्थलीय जीवों की अपेक्षा श्वसन की दर बहुत अधिक होती है।
Give reasons for the following:
(a) Herbivores have a longer small intestine.
(b) Inner lining of small intestine has numerous finger-like projections.
(c) Rate of breathing in aquatic organisms is much faster than that in terrestrial organisms.
[3 × 1 = 3 Marks]
15. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
सभी पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की क्रियाविधि एकसमान नहीं होती। अधिकतर पौधों में, यह गैसीय कार्बन डाइऑक्साइड पर निर्भर करती है जो सीधे पत्तियों में विसरित हो जाती है। परन्तु, कुछ पौधों में कार्बन डाइऑक्साइड पत्तियों की कोशिकाओं की रिक्तिकाओं में जटिल कार्बन यौगिक के भाग के रूप में भण्डारित हो सकती है। यह यौगिक क्लोरोप्लास्ट में स्थानांतरित हो जाता है और प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रिया के लिए आवश्यकतानुसार कार्बन डाइऑक्साइड को मुक्त करता है। ऐसा माना जाता है कि इस विशेष प्रणाली का विकास उन पौधों में अनुकूलन के परिणामस्वरूप हुआ है जिनके रंध्र (स्टोमेटा) दिन में नहीं खुलते हैं, ताकि जल का संरक्षण हो सके और वे शुष्क (मरुस्थलीय) परिस्थितियों में जीवित रह सकें।
Read the following passage and answer the questions that follow :
Not all plants carry out photosynthesis by the same mechanism. In most plants, it depends directly on gaseous carbon dioxide that diffuses into the leaf. However, some plants can store carbon dioxide in the vacuole of the leaf cells as part of a complex carbon compound. This compound is transported to the chloroplast and releases carbon dioxide when required for photosynthesis. This special mechanism is believed to have evolved as an adaptation in such plants which do not open stomata during the daytime to conserve water for survival in dry conditions (desert conditions).
(क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए / Attempt either (a) or (b) :)
(क) (i) शुष्क परिस्थितियों में जीवित रहने के लिए इन पौधों में कौन-सा प्रक्रम पौधे की सहायतार्थ न्यूनतम दर से कार्य करता है ?
(ii) प्रकाश-संश्लेषण की अवधि में पत्ती का कौन-सा भाग गैसों के विनिमय के लिए उत्तरदायी है ?
(a) (i) Which process in these plants is minimised to help the plants survive in dry conditions?
(ii) Which part of the leaf is responsible for exchange of gases during photosynthesis?
(अथवा / OR)
(ख) (i) प्रकाश-संश्लेषण के प्रक्रम के दौरान संपन्न होने वाली घटनाओं की सूची बनाइए।
(ii) अन्य पादपों से विलग ऐसे मरुस्थलीय पौधे पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड कब प्राप्त कर सकते हैं ?
(iii) एक खुले हुए रंध्र छिद्र के साथ रंध्र (स्टोमेटा) का नामांकित चित्र बनाइए।
(b) (i) List the events that occur during the process of photosynthesis.
(ii) When are such desert plants likely to take in carbon dioxide from the environment, unlike other plants ?
(iii) Draw a labelled diagram of stomata with open stomatal pore.
[4 Marks]
16. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए / Attempt either (a) or (b) :)
(क) दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(Image: Leaf of Bryophyllum showing marginal notches, adventitious buds, and young plantlets)
(i) उपर्युक्त चित्र में दिखाई गई संरचना का नाम तथा जनन का प्रकार बताइए।
(ii) उपर्युक्त में उल्लिखित जनन की विधि का एक लाभ तथा एक हानि लिखिए।
(iii) कारण बताइए : अलैंगिक प्रजनन में आनुवंशिक विभिन्नता (विविधता) का अभाव होता है।
(iv) लैंगिक जनन प्रक्रम के जटिल होने के बावजूद उच्चतर जीवों ने इसे ही क्यों चुना ?
(a) Observe the given diagram and answer the questions that follow :
(i) Give the name of the structure and type of reproduction shown in the above diagram.
(ii) State one advantage and one disadvantage of the above mentioned method of reproduction.
(iii) Give reason: Asexual reproduction lacks genetic variation.
(iv) Why have higher organisms resorted to sexual reproduction in spite of its complexity ?
(अथवा / OR)
(ख) दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(Image: Multiple fission in Plasmodium showing cyst, cell, nucleus, cytoplasm, and daughter cells stage P)
(i) उपर्युक्त चित्र का नाम तथा जनन का प्रकार बताइए।
(ii) चरण P में होने वाले प्रक्रमों पर टिप्पणी कीजिए।
(iii) उपर्युक्त में उल्लिखित विधि से जनन करने वाले किसी एक जीव का नाम लिखिए।
(iv) उस विधि का नाम लिखिए जिसका उपयोग उन पौधों को उगाने के लिए किया जा सके, जो बीज उत्पन्न करने की क्षमता खो चुके हैं। इस प्रकार की विधि द्वारा पौधों को उगाने के किन्हीं दो लाभों की सूची बनाइए।
(b) Observe the given diagram and answer the questions that follow :
(i) Give the name and type of reproduction shown in the above diagram.
(ii) Comment on the processes taking place in stage P.
(iii) Name an organism which reproduces by the above mentioned method.
(iv) Name the method that can be used to raise plants that have lost their capacity to produce seeds. List any two advantages of growing plants by such a method.
[5 Marks]
खण्ड ख / SECTION B – रसायन विज्ञान / CHEMISTRY (25 अंक / Marks)
17. निम्नलिखित समीकरण x\text{ KI} + \text{H}_2\text{O}_2 \longrightarrow \text{I}_2 + y\text{ KOH} में x तथा y क्रमशः हैं :
In the following equation x\text{ KI} + \text{H}_2\text{O}_2 \longrightarrow \text{I}_2 + y\text{ KOH}, x and y respectively are :
(A) 2, 2
(B) 1, 2
(C) 2, 1
(D) 1, 1
[1 Mark]
18. निम्नलिखित में से कौन-सा विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण है ?
Which of the following is an example of a displacement reaction ?
(A) प्राकृतिक गैस का दहन / The combustion of natural gas
(B) अभिक्रियाशील धातु की तनु अम्ल के साथ अभिक्रिया / The reaction of a reactive metal with dilute acid
(C) जल का विद्युत-अपघटन / The electrolysis of water
(D) बिना बुझे चूने की जल के साथ अभिक्रिया / The reaction of quick lime with water
[1 Mark]
19. जब हम एक बीकर में लिए गए कॉपर ऑक्साइड की थोड़ी मात्रा में धीरे-धीरे तथा विलोडन के साथ तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मिलाते हैं, तो विलयन के रंग में परिवर्तन निम्नलिखित में से किसके बनने के कारण होता है ?
To a small amount of copper oxide in a beaker, when we add dilute hydrochloric acid slowly with stirring, the change in the colour of the solution is due to the formation of :
(A) कॉपर (II) ऑक्साइड, जिसका रंग काला है। / Copper(II) oxide, which is black in colour.
(B) कॉपर (I) क्लोराइड, जिसका रंग नीला है। / Copper(I) chloride, which is blue in colour.
(C) कॉपर (II) क्लोराइड, जिसका रंग नीला-हरा है। / Copper(II) chloride, which is blue-green in colour.
(D) कॉपर (I) ऑक्साइड, जिसका रंग काला है। / Copper(I) oxide, which is black in colour.
[1 Mark]
20. निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक संकलन अभिक्रिया नहीं देता है ?
Which of the following compounds does not undergo addition reaction ?
(A) \text{C}_4\text{H}_8
(B) \text{C}_2\text{H}_2
(C) \text{C}_5\text{H}_{10}
(D) \text{C}_3\text{H}_8
[1 Mark]
21. जब जिंक \text{NaOH} के साथ अभिक्रिया करता है, तो निर्मित उत्पाद है :
When zinc reacts with \text{NaOH}, the product formed is :
(A) \text{Na}_2\text{O}
(B) \text{ZnO}
(C) \text{Na}_2\text{ZnO}_2
(D) \text{Zn(OH)}_2
[1 Mark]
22. कैल्शियम की ठंडे जल के साथ अभिक्रिया होती है :
The reaction of calcium with cold water is :
(A) कम तीव्र, लेकिन उत्सर्जित ऊष्मा हाइड्रोजन के प्रज्वलित होने के लिए पर्याप्त होती है। / Less violent, but the heat evolved is sufficient for the hydrogen to catch fire.
(B) अति तीव्र और ऊष्माक्षेपी तथा हाइड्रोजन प्रज्वलित हो जाती है। / Very violent and exothermic and hydrogen catches fire.
(C) ऊष्माक्षेपी, लेकिन उत्सर्जित ऊष्मा हाइड्रोजन के प्रज्वलित होने के लिए पर्याप्त नहीं होती है। / Exothermic, but the heat evolved is not sufficient for the hydrogen to catch fire.
(D) मंद तथा ऊष्माशोषी। / Slow and endothermic.
[1 Mark]
23. किस स्थिति/स्थितियों में बल्ब जलेगा यह मानते हुए कि विद्युत परिपथ के अन्य सभी संयोजन पूर्ण एवं कार्यरत हैं ?
In which case/cases will the bulb glow considering that all other connections of electric circuit are complete and working?
(Image: (i) Glucose solution, (ii) Alcohol solution, (iii) Dilute HCl)
(A) केवल स्थिति (i) / Case (i) only
(B) केवल स्थिति (ii) / Case (ii) only
(C) स्थिति (ii) और (iii) / Cases (ii) and (iii)
(D) केवल स्थिति (iii) / Case (iii) only
[1 Mark]
24.
- अभिकथन (A) : कार्बन के यौगिक बड़ी संख्या में हैं, जिनमें बहुत से कार्बन परमाणु आपस में एक-दूसरे से जुड़े होते हैं।
- कारण (R) : कार्बन-कार्बन आबंध अत्यधिक प्रबल एवं स्थायी होता है।
- Assertion (A) : There are large number of compounds with many carbon atoms linked to each other.
- Reason (R) : Carbon-Carbon bond is very strong and stable.
[1 Mark]
25. इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण द्वारा \text{NaCl} का बनना दर्शाइए। ठोस अवस्था में \text{NaCl} विद्युत का चालन क्यों नहीं करता ? [परमाणु क्रमांक: \text{Na} = 11, \text{Cl} = 17]
Show the formation of \text{NaCl} by transfer of electrons. Why does solid \text{NaCl} not conduct electricity? [Atomic number: \text{Na} = 11, \text{Cl} = 17]
[2 Marks]
26. निम्नलिखित पदों की परिभाषा दीजिए : (i) संक्षारण (ii) विकृतगंधिता (iii) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
Define the following terms: (i) Corrosion (ii) Rancidity (iii) Exothermic reaction
[3 × 1 = 3 Marks]
27. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए / Attempt either (a) or (b) :)
(क) कारण दीजिए :
(i) अम्ल के तनुकरण के लिए, जल में अम्ल मिलाया जाता है, न कि अम्ल में जल।
(ii) शुष्क \text{HCl} गैस नीले लिटमस को लाल में परिवर्तित नहीं करती है जबकि तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल करता है।
(iii) गरम करने पर कॉपर (II) सल्फेट क्रिस्टलों का नीला रंग, सफेद में परिवर्तित हो जाता है।
(a) Give reasons:
(i) For dilution of an acid, acid is added into water and not water into acid.
(ii) Dry \text{HCl} gas does not turn blue litmus red whereas dilute hydrochloric acid does.
(iii) Blue colour of Copper(II) sulphate crystals turns white on heating.
(अथवा / OR)
(ख) निम्नलिखित यौगिकों का विरचन संतुलित रासायनिक समीकरण सहित लिखिए :
(i) \text{NaOH} का क्लोर-क्षार प्रक्रिया द्वारा
(ii) बेकिंग सोडा
(iii) प्लास्टर ऑफ पेरिस
(b) Write the preparation of the following compounds with balanced chemical equation :
(i) \text{NaOH} by chlor-alkali process
(ii) Baking Soda
(iii) Plaster of Paris
[3 × 1 = 3 Marks]
28. निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़िए तथा उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
धातुओं के परिष्करण में एक वैद्युत-रासायनिक प्रक्रम प्रयुक्त किया जाता है जिसमें विद्युत-अपघटन द्वारा चुनिंदा धातुओं को घोलकर उन्हें निक्षेपित किया जाता है। विद्युत अपघटनी परिष्करण कॉपर, जिंक, टिन, निकैल, सिल्वर तथा स्वर्ण जैसे धातुओं के लिए प्रयुक्त किया जाता है।
Read the following passage and answer the questions that follow :
An electrochemical process is used for refining metals by selectively dissolving and depositing them through electrolysis. Electrolytic refining is used for metals like Copper, Zinc, Tin, Nickel, Silver and Gold.
(क) ऐनोड पंक की परिभाषा दीजिए। / (a) Define anode mud. [1 Mark]
(ख) कॉपर के विद्युत-अपघटनी परिष्करण में, ऐनोड तथा कैथोड के नाम बताइए। / (b) In electrolytic refining of copper, name the anode and the cathode. [1 Mark]
(ग) (i) रासायनिक समीकरण की सहायता से, कॉपर का इसके अयस्क \text{Cu}_2\text{S} से निष्कर्षण को दर्शाइए। / (c) (i) With the help of chemical equations, show the extraction of copper from its ore \text{Cu}_2\text{S}. [2 Marks]
(अथवा / OR)
(ग) (ii) कॉपर के विद्युत-अपघटनी परिष्करण को दर्शाने के लिए एक स्वच्छ एवं नामांकित आरेख बनाइए। / (c) (ii) Draw a neat and labelled diagram showing electrolytic refining of copper. [2 Marks]
29. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए / Attempt either (a) or (b) :)
(क) (i) समजातीय श्रेणी क्या है ? निम्नलिखित कार्बनिक यौगिकों में से कौन-से दो एक ही समजातीय श्रेणी के सदस्य हैं ?
\text{C}_2\text{H}_4, \text{C}_4\text{H}_{10}, \text{C}_3\text{H}_4, \text{C}_4\text{H}_8
(ii) निम्नलिखित अभिक्रियाओं में उत्पाद/उत्पादों को लिखिए :
(I) \text{CH}_3-\text{CH}_2-\text{OH} + \text{CH}_3\text{COOH} \xrightarrow{\text{अम्ल / Acid}}
(II) \text{C}_2\text{H}_5\text{OH} + \text{O}_2 \xrightarrow{\text{दहन / Burning}}
(iii) जब साबुन को जल में मिलाया जाता है, तो मिसेल निर्माण क्यों होता है ?
(a) (i) What is homologous series? Which two of the following organic compounds belong to the same homologous series ? \text{C}_2\text{H}_4, \text{C}_4\text{H}_{10}, \text{C}_3\text{H}_4, \text{C}_4\text{H}_8
(ii) Write the product(s) in the following reactions:
(I) \text{CH}_3-\text{CH}_2-\text{OH} + \text{CH}_3\text{COOH} \xrightarrow{\text{Acid}}
(II) \text{C}_2\text{H}_5\text{OH} + \text{O}_2 \xrightarrow{\text{Burning}}
(iii) Why does micelle formation take place when soap is added to water?
[2 + 2 + 1 = 5 Marks]
(अथवा / OR)
(ख) (i) निम्नलिखित यौगिकों के नाम लिखिए :
(I) \text{CH}_3-\text{CO}-\text{CH}_3
(II) \text{H}-\text{C}(\text{H}_2)-\text{C}\equiv\text{C}-\text{H}
(ii) वनस्पति तेल को घी में परिवर्तित करने के लिए सामान्यतः काम में आने वाली अभिक्रिया का नाम दीजिए।
(iii) \text{C}_4\text{H}_{10} का गलनांक \text{C}_3\text{H}_8 से उच्चतर क्यों होता है ?
(iv) क्या होता है जब सोडियम का एक टुकड़ा एथेनॉल में डाला जाता है ?
(v) निम्नलिखित अभिक्रिया में उत्पाद लिखिए : \text{CH}_3\text{COOC}_2\text{H}_5 + \text{NaOH} \longrightarrow
(b) (i) Name the following compounds:
(I) \text{CH}_3-\text{CO}-\text{CH}_3
(II) \text{H}-\text{C}(\text{H}_2)-\text{C}\equiv\text{C}-\text{H}
(ii) Name the reaction which is commonly used in the conversion of vegetable oils to fats.
(iii) Why is the melting point of \text{C}_4\text{H}_{10} higher than \text{C}_3\text{H}_8?
(iv) What happens when a piece of sodium is dropped into ethanol ?
(v) Write the products in the following reaction: \text{CH}_3\text{COOC}_2\text{H}_5 + \text{NaOH} \longrightarrow
[5 × 1 = 5 Marks]
खण्ड ग / SECTION C – भौतिक विज्ञान / PHYSICS (25 अंक / Marks)
30. विद्युत परिपथ में ऐमीटर और वोल्टमीटर को संयोजित करने की सही व्यवस्था है :
The correct way to connect an ammeter and a voltmeter in an electric circuit is :
(A) ऐमीटर पार्श्वक्रम में और वोल्टमीटर श्रेणीक्रम में / Ammeter in parallel and voltmeter in series
(B) ऐमीटर एवं वोल्टमीटर दोनों पार्श्वक्रम में / Ammeter and voltmeter both in parallel
(C) ऐमीटर श्रेणीक्रम में और वोल्टमीटर पार्श्वक्रम में / Ammeter in series and voltmeter in parallel
(D) ऐमीटर एवं वोल्टमीटर दोनों श्रेणीक्रम में / Ammeter and voltmeter both in series
[1 Mark]
31. जिन दृष्टि दोषों में दूर-दृष्टि दोष होता है, उनके नाम हैं :
Vision defect far-sightedness is found in the eye defects named as:
(A) निकट-दृष्टि दोष और मोतियाबिंद / Myopia and cataract
(B) निकट-दृष्टि दोष और दीर्घ-दृष्टि दोष / Myopia and hypermetropia
(C) जरा-दूरदृष्टिता और दीर्घ-दृष्टि दोष / Presbyopia and hypermetropia
(D) जरा-दूरदृष्टिता और निकट-दृष्टि दोष / Presbyopia and myopia
[1 Mark]
32.
- अभिकथन (A) : बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखने पर एक दिक्सूचक की सुई सदैव पृथ्वी की उत्तर-दक्षिण दिशा में सरेखित होती है।
- कारण (R) : दिक्सूचक की सुई का व्यवहार मुक्त रूप से लटकाए गए छड़ चुम्बक के व्यवहार की भाँति होता है।
- Assertion (A) : The needle of a compass, kept in an external magnetic field, always aligns itself in the North-South direction of the Earth.
- Reason (R) : The behaviour of the needle of the compass is similar to the behaviour of a freely suspended bar magnet.
[1 Mark]
33. काँच के स्लैब से अपवर्तन दर्शाने के लिए किरण आरेख बनाइए और आपतन कोण, अपवर्तन कोण और काँच के अपवर्तनांक में संबंध लिखिए।
Draw the ray diagram showing refraction through a glass slab and write the relation between angle of incidence, angle of refraction and refractive index of glass.
[2 Marks]
34. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए / Attempt either (a) or (b) :)
(क) क्या होता है जब प्रकाश, माध्यम के (i) बहुत छोटे कणों से तथा (ii) बहुत बड़े आकार के कणों से प्रकीर्णित होता है? प्रत्येक स्थिति में अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए।
(a) What happens when light is scattered from (i) very fine particles and (ii) very large size particles of medium? Justify your answer in each case.
(अथवा / OR)
(ख) किरण आरेख की सहायता से, प्रकृति में स्पेक्ट्रम बनने की किसी परिघटना की व्याख्या कीजिए।
(b) With the help of a ray diagram, explain any phenomenon of formation of spectrum in nature.
[2 Marks]
35. दिए गए विद्युत परिपथ पर विचार कीजिए :
Consider the given electric circuit :
(Circuit: Battery 10 V, two loops with parallel combinations of resistors (4 \Omega + 1 \Omega) || 5 \Omega and (2 \Omega + 3 \Omega) || 5 \Omega, with Ammeter A)
निम्नलिखित का परिकलन कीजिए / Calculate the following:
(क) परिपथ का कुल प्रतिरोध / Total resistance of the circuit
(ख) बैटरी से ली गई विद्युत धारा / The electric current drawn from the battery
(ग) बिन्दु P और Q के बीच विभवान्तर / Potential difference between points P and Q
[3 Marks]
36. दिए गए चित्र का अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Study the given diagram and answer the questions that follow :
(Image: Ray diagram of Hypermetropic eye showing near point N and defective near point N' with rays focusing behind retina)
(क) चित्र में दर्शाए दृष्टि दोष का नाम लिखिए। इस दृष्टि दोष में प्रतिबिंब नेत्र के दृष्टिपटल (रेटिना) के सापेक्ष कहाँ बनता है ? / Write the name of the eye defect shown in the diagram. Where is the image formed in this eye defect with respect to the retina of the eye?
(ख) इस दृष्टि दोष के दो कारणों को सूचीबद्ध कीजिए। / List two causes of this eye defect.
(ग) चित्र की सहायता से, दर्शाइए कि इस दृष्टिदोष को किस प्रकार से संशोधित करते हैं। / With the help of a diagram, show how this eye defect of vision is corrected.
[3 Marks]
37. (क) ओम का नियम लिखिए और पुष्टि कीजिए कि ओम के नियम के लिए V – I ग्राफ सदैव मूल-बिन्दु से गुज़रने वाली सरल रेखा होगी।
(ख) भिन्न-भिन्न पदार्थों से बने एक ही लम्बाई एवं अनुप्रस्थ-काट क्षेत्रफल के दो समान तारों A और B के लिए V – I ग्राफ चित्र में दर्शाए गए हैं। विद्युत हीटर के तापन अवयव (एलीमेंट) बनाने के लिए इनमें से कौन-सा तार अधिक उपयुक्त है और क्यों ?
(a) State Ohm's law and justify that V – I graph for Ohm's law will always be a straight line passing through the origin.
(b) The figure shows V – I graphs for two identical wires A and B having the same length and area of cross-section, but made of different materials. Which of these wires will be more suitable for making the heating element of an electric heater and why?
[3 Marks]
38. किसी उत्तल लेंस के लिए बिंब की दूरी (u) के साथ, प्रतिबिंब की दूरी (v) में परिवर्तन निम्न प्रेक्षण सारणी में दिया गया है। इसका विश्लेषण कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
The variation of image distance (v) with the object distance (u) for a convex lens is given in the following observation table. Analyse it and answer the questions given below :
|
क्रम संख्या / S.No.
|
बिंब की दूरी / Object distance (u) cm
|
प्रतिबिंब की दूरी / Image distance (v) cm
|
|
1
|
-150
|
+30
|
|
2
|
-75
|
+37.5
|
|
3
|
-50
|
+50
|
|
4
|
-37.5
|
+75
|
|
5
|
-30
|
+150
|
|
6
|
-15
|
+37.5
|
(क) बिना किसी परिकलन, दिए गए उत्तल लेंस की फोकस दूरी ज्ञात कीजिए। अपने उत्तर के समर्थन में तर्क दीजिए। / (a) Without calculation, find out the focal length of the given convex lens. Justify your answer. [1 Mark]
(ख) सारणी में दिया गया कौन-सा प्रेक्षण सही नहीं है और क्यों ? / (b) Which one of the observations given in the table is not correct and why? [1 Mark]
(ग) (i) u = -30\text{ cm} के लिए आवर्धन का मान ज्ञात कीजिए। बनने वाले प्रतिबिंब की प्रकृति लिखिए। अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए। / (c) (i) Find out the value of magnification for u = -30\text{ cm}. Write the nature of the image formed. Give reason for your answer. [2 Marks]
(अथवा / OR)
(ग) (ii) ऊपर दी गई सारणी के प्रेक्षणों का विश्लेषण कीजिए और u = -30\text{ cm} एवं v = 150\text{ cm} के लिए नामांकित किरण आरेख बनाइए। / (c) (ii) Analyse the data given in the table above and draw the labelled ray diagram for u = -30\text{ cm} and v = 150\text{ cm}. [2 Marks]
39. (क) अथवा (ख) में से किसी एक का उत्तर दीजिए / Attempt either (a) or (b) :)
(क) कोई व्यक्ति विद्युत हीटर की मरम्मत कर रहा था। उसने देखा कि हीटर में लगे केबिल में तीन अलग-अलग रंग के तीन तार हैं।
(i) इन तीन अलग-अलग तारों को क्या कहा जाता है ? रंग के अनुसार इनका नाम लिखिए।
(ii) भारत में जिस विभवान्तर पर घरों में प्रकाश के लिए विद्युत प्रदान की जाती है, उसका मानक मान कितना होता है ?
(iii) घरेलू विद्युत परिपथ में (I) भूसंपर्कन एवं (II) फ्यूज की क्या भूमिका होती है ?
(a) A person was repairing an electric heater. He observed that there were three different connecting wires of three different colours in the cable attached to the heater.
(i) What are these three different wires called? Name them colourwise.
(ii) What is the value of standard potential difference at which electricity is supplied in Indian homes for lighting?
(iii) What is the role of (I) earthing and (II) fuse in domestic electric circuits ?
(अथवा / OR)
(ख) (i) उस नियम का नाम बताकर उसका कथन लिखिए जिसका उपयोग :
(I) किसी एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में क्षेत्र के लंबवत् रखे किसी सीधे धारावाही चालक पर लगने वाले बल की दिशा ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
(II) एक सीधे धारावाही चालक के परितः उसके द्वारा उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
(ii) नीचे चित्रों में दो सीधे धारावाही चालक (A) और (B) दर्शाए गए हैं :
(I) इन धारावाही चालकों (A) और (B) के परितः चुम्बकीय क्षेत्रों की दिशा अंकित कीजिए।
(II) इन धारावाही चालकों के कारण (1) बिन्दुओं P एवं Q पर तथा (2) बिन्दुओं Q एवं R पर चुम्बकीय क्षेत्रों की तीव्रताओं की तुलना गुणात्मक रूप से कीजिए।
(b) (i) Write the name and statement of the rule used to determine the direction of the :
(I) force experienced by a straight current-carrying conductor placed in a uniform magnetic field perpendicular to the field.
(II) magnetic field produced around a straight conductor carrying electric current.
(ii) Two straight current-carrying conductors (A) and (B) are shown in the figures below:
(Image: Conductor A with current I = 1\text{ A} (upwards) at distance 2\text{ cm} to point P; Conductor B with current I = 2\text{ A} (downwards) at distances 2\text{ cm} to point Q and 4\text{ cm} to point R)
(I) Mark the direction of the magnetic fields around these current-carrying conductors (A) and (B).
(II) Compare the strengths of magnetic fields produced (1) at points P and Q and (2) at points Q and R due to these current-carrying conductors, qualitatively.
[5 Marks]
SANSKRIT QUESTION paper CBSE BOARD Class 10
MATHEMATICS BASICS QUESTION PAPER
MARKETING AND SALES QUESTION PAPER