Previous Year Question Paper -HOME SCIENCE- CBSE Board Class 10 OLD -last year question paper 2026
Previous Year Question Paper HOME SCIENCE CBSE Class 10
CBSE Class 10 Previous Year Question Paper Home Science
OLD /Last year question paper 2026
HOME SCIENCE
Series $KLNM SET-4 प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 37
रोल नं. / Roll No.
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें। Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
नोट / NOTE : (i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 15 हैं। / Please check that this question paper contains 15 printed pages. (ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें। / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate. (iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 32 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 32 questions. (iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें। / Please write down the Serial Number of the question in the answer-book at the given place before attempting it. (v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे। / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE HOME SCIENCE exam, CBSE CLASS 10 HOME SCIENCE QUESTION PAPER 2026
Previous Year Question Paper HOME SCIENCE CBSE Class 10
CBSE Class 10 Previous Year Question Paper Home Science
OLD /Last year question paper 2026
HOME SCIENCE QUESTION PAPER
गृह विज्ञान / HOME SCIENCE
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed : 3 hours अधिकतम अंक : 70 / Maximum Marks : 70
सामान्य निर्देश : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल 32 प्रश्न हैं। (iii) प्रश्न-पत्र को तीन खण्डों खण्ड क, ख और ग में बाँटा गया हैं। (iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 14 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। (v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 15 से 21, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के तथा प्रश्न संख्या 22 से 25, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के हैं। (vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 26 से 30, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के तथा प्रश्न संख्या 31 से 32, प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के हैं। (vii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। (viii) जहाँ भी आवश्यक हो, उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तरों का समर्थन कीजिए ।
General Instructions: (i) All questions are compulsory. (ii) There are total 32 questions in this question paper. (iii) The Question paper is divided into three sections - A, B and C. (iv) Section A has Questions No. 1 to 14 Objective Type Questions and are of 1 mark each. (v) Section B has Questions No. 15 to 21 of 2 marks each and Questions No. 22 to 25 are of 3 marks each. (vi) Section C has Questions No. 26 to 30 of 4 marks each and Questions No. 31 and 32 are of 5 marks each. (vii) Internal choice is given in some questions. (viii) Support your answer with suitable examples, wherever required.
खण्ड क / SECTION A : Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions)
-
ब्रांडेड (branded) उत्पाद की नक़ल को बताने के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है, उसे पहचानिए। (1) (A) जमाखोरी (Hoarding) (B) कालाबाज़ारी (Blackmarketing) (C) नक़ल (Imitation) (D) संदूषण (मिलावट) (Contamination)
Identify the term used to indicate copy of a branded product. (1) (A) Hoarding (B) Blackmarketing (C) Imitation (D) Contamination
-
निम्नलिखित में से किस प्रकार के खेल बच्चे की बुद्धि, जिज्ञासा तथा एकाग्रता को विकसित करने में सहायक होते हैं ? (1) (A) स्फूर्तिदायक (सक्रिय) खेल (B) खोजपूर्ण खेल (C) गंभीर खेल (D) स्वाभाविक खेल
Which of the following types of play helps in developing a child's intelligence, curiosity and concentration? (1) (A) Active play (B) Exploratory play (C) Serious play (D) Natural play
-
"पेडिसिस" किसे कहते हैं ? (1) (A) द्रव में निलंबित छोटे कणों की अनियमित गति (B) कपड़ों को इस्त्री करना (C) कपड़ों को धोने के प्रयोजन से छाँटना (D) कपड़ों में माँड़ (कलफ़) या नील लगाना
What is referred to as "Pedesis"? (1) (A) Random motion of small particles suspended in a fluid (B) Ironing (C) Sorting clothes for washing (D) Applying starch or blue in clothes
-
किस आयु-वर्ग के बच्चे यह समझते हैं कि निर्जीव वस्तुओं में भावना, विचार और इच्छा जैसे जीव गुण होते हैं ? (1) (A) 0 - 6 माह (B) 2 - 7 वर्ष (C) 12 - 16 वर्ष (D) 6 माह - 1 वर्ष
Which age group of children believes that non-living things have life-like qualities like feelings, thoughts and wishes ? (1) (A) 0-6 months (B) 2-7 years (C) 12-16 years (D) 6 months - 1 year
-
साबुन में कपड़ों को साफ करने के सभी गुण होते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा कथन साबुन के विषय में सही है ? (1) (A) साबुन कठोर जल में प्रभावी होता है। (B) गहरे रंग का साबुन सर्वाधिक शुद्ध होता है। (C) अधिकतर साबुन जैव-निम्नीकरणीय होते हैं तथा हमारी नदियों व जल-स्रोतों को दूषित नहीं करते हैं। (D) नरम साबुन में जल की मात्रा कम होती है।
Soap possesses all the qualities required for cleaning clothes. Which of the following statements about soap is correct? (1) (A) Soap is effective in hard water. (B) Dark-coloured soap is the purest. (C) Most soaps are bio-degradable and do not pollute our rivers and water sources. (D) Soft soaps contain less water.
-
मिलावट का क्या उद्देश्य है ? (1) (A) खाद्य को अधिक स्वादिष्ट बनाना (B) खाद्य में हानिकारक या निम्न गुणवत्ता वाले पदार्थों को जानबूझकर या अनजाने में मिलाया जाना (C) खाद्य को संरक्षित करना (D) खाद्य की गुणवत्ता बढ़ाना
What is the purpose of adulteration ? (1) (A) Making food tastier (B) The intentional or accidental addition of harmful or inferior substances to food to earn profit (C) Preserving food (D) Increasing the quality of food
-
स्त्रियों को पुरुषों की तुलना में किन पोषक तत्त्वों की अधिक आवश्यकता होती है ? (1) (A) लौह तत्त्व, प्रोटीन तथा कैल्शियम (B) कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन तथा वसा (C) ऊर्जा, वसा और कार्बोहाइड्रेट्स (D) वसा, लौह तत्त्व और कैल्शियम
Which nutrients are required in greater amounts by women as compared to men ? (1) (A) Iron, Protein and Calcium (B) Carbohydrates, Proteins and Fat (C) Calories, Fat and Carbohydrates (D) Fat, Iron and Calcium
-
निम्नलिखित में से कौन-सा अदृश्य रासायनिक खतरा है ? (1) (A) घुन (Weevils) (B) किण्वक (Enzymes) (C) चींटियाँ (Ants) (D) कीटनाशक (Pesticides)
Which of the following is an invisible chemical hazard? (1) (A) Weevils (B) Enzymes (C) Ants (D) Pesticides
-
पाउडर वाली नील को उपयोग से पहले जल में क्यों घोलना चाहिए ? (1) (A) यह कपड़ों में खुशबू देती है। (B) यह कपड़ों में धब्बे पड़ने से बचाती है। (C) यह कपड़ों को मुलायम बनाती है। (D) यह कपड़ों की चमक बढ़ाती है।
Why should powdered blue be dissolved in water before use? (1) (A) It gives fragrance to clothes. (B) It prevents patches on clothes. (C) It makes clothes soft. (D) It increases the shine of clothes.
-
निम्नलिखित में से कौन-सा नीरसता (एकरसता) से होने वाली थकान का उदाहरण है ? (1) (A) काम के बदले उचित वेतन न मिलना (B) अपेक्षित तरक्की न मिलना (C) नींद पूरी न होना (D) काम में नयापन न होना
Which of the following is an example of fatigue caused by monotony? (1) (A) Not receiving appropriate wages for work (B) Not getting the expected promotion (C) Not getting enough sleep (D) Lack of novelty in work
-
सूची-I में दिए गए धब्बों के प्रकारों का सूची-II में दिए गए धब्बे छुड़ाने की सही विधियों के साथ मिलान कीजिए : (1) सूची-I (धब्बे) | सूची-II (धब्बे छुड़ाने की विधियाँ)
-
चिपकाने वाली टेप | (i) सफेद सिरके में डुबोकर ठंडे पानी से खंगाल देना
-
रक्त के धब्बे | (ii) दाग वाले हिस्से को कुछ देर बर्फ में रखकर कड़ा करने के बाद खुरच कर उखाड़ देना
-
मोमबत्ती का मोम | (iii) मेथिलित स्पिरिट से साफ करना
-
बॉलप्वॉइंट पेन | (iv) ठंडे पानी से धोना
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए : (A) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv) (B) 1-(ii), 2-(i), 3-(iv), 4-(iii) (C) 1-(ii), 2-(iv), 3-(i), 4-(iii) (D) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
Match the types of stains given in List-I with the correct methods of stain removal in List-II: (1) List-I (Stains) | List-II (Methods to remove stains)
-
Adhesive tape | (i) Soak in white vinegar and rinse with cold water
-
Blood stains | (ii) Keep the stained area in ice for a while, then scrape it off
-
Candle wax | (iii) Clean with methylated spirit
-
Ballpoint pen | (iv) Wash with cold water
Choose the correct option from the following: (A) 1-(i), 2-(ii), 3-(iii), 4-(iv) (B) 1-(ii), 2-(i), 3-(iv), 4-(iii) (C) 1-(ii), 2-(iv), 3-(i), 4-(iii) (D) 1-(iii), 2-(i), 3-(iv), 4-(ii)
-
सूची-I में दिए गए क्रियाकलापों का सूची-II में दिए गए संबंधित विकास की किस्मों से मिलान कीजिए : (1) सूची-I (क्रियाकलाप) | सूची-II (विकास की किस्म)
-
फाड़ना और चिपकाना | (i) सामाजिक विकास
-
दूसरों के कार्यों की नक़ल | (ii) भाषा विकास
-
खेलते हुए अपनी पारी का इंतज़ार | (iii) गत्यात्मक (motor) विकास
-
नाम पुकारना | (iv) संज्ञानात्मक विकास
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए : (A) 1-(i), 2-(iii), 3-(iv), 4-(ii) (B) 1-(iii), 2-(iv), 3-(i), 4-(ii) (C) 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(i) (D) 1-(ii), 2-(i), 3-(iv), 4-(iii)
Match the activities listed in List-I with their corresponding types of development in List-II: (1) List-I (Activities) | List-II (Types of Development)
-
Tearing and pasting | (i) Social Development
-
Copying actions of others | (ii) Language Development
-
Waiting for their turn while playing | (iii) Motor Development
-
Calling out names | (iv) Cognitive Development
Choose the correct option from the following: (A) 1-(i), 2-(iii), 3-(iv), 4-(ii) (B) 1-(iii), 2-(iv), 3-(i), 4-(ii) (C) 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(i) (D) 1-(ii), 2-(i), 3-(iv), 4-(iii)
-
नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। (1) अभिकथन (A) : मुर्गी (पोल्ट्री), मांस, समुद्री भोजन (sea food) जैसी खाद्य वस्तुओं को खरीदने के दो घंटे के अंदर फ्रीजर में रख देना चाहिए। कारण (R) : प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ में बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है। (D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). (1) Assertion (A): Food items like poultry, meat, sea food should be refrigerated (in a freezer) within two hours of purchasing. Reason (R): Bacteria attacks the food rich in protein. Select the most appropriate answer from the options given below : (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
-
नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। (1) अभिकथन (A) : मौसमी फल और सब्ज़ियाँ हमारे भोजन में शामिल की जानी चाहिए। कारण (R) : मौसमी फल और सब्ज़ियाँ आसानी से खरीदी जा सकती हैं पर अच्छा पोषण प्रदान नहीं करतीं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए : (A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है। (D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). (1) Assertion (A): Seasonal fruits and vegetables should be included in our meals. Reason (R): Seasonal fruits and vegetables are affordable but do not provide good nutrition. Select the most appropriate answer from the options given below : (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
खण्ड ख / SECTION B - Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
(लघु उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Questions)
-
(क) बच्चे के सामाजिक विकास में पर्यावरण एक महत्त्वपूर्ण (निर्णायक) भूमिका निभाता है। ऐसे किन्हीं चार प्रमुख कारकों की सूची बनाइए जो बच्चों के सामाजिक विकास को प्रभावित करते हैं। (2) अथवा (ख) किशोरावस्था के व्यक्ति कतिपय विचित्र भावनात्मक विशेषताओं का अनुभव करते हैं। ऐसी किन्हीं चार भावनात्मक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (2)
-
(a) Environment plays a crucial role in a child's social development. List any four key factors that influence the social development of children. (2) OR (b) Adolescents experience certain typical emotional characteristics. List any four such emotional characteristics. (2)
-
'पहले आओ पहले पाओ' (First In First Out) नियम को उचित उदाहरण की सहायता से स्पष्ट कीजिए। (2)
Explain the 'First In First Out' rule with the help of a suitable example. (2)
-
(क) आहार योजना के द्वारा भोजन में विभिन्नता (विविधता) लाने के चार तरीकों का सुझाव दीजिए। (2) अथवा (ख) “भोजन योजना से बचे भोजन के उपयोग में मदद मिलती है।" किन्हीं दो उचित उदाहरणों की सहायता से इस कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए। (2)
-
(a) Suggest four ways to bring variety in meals through dietary planning. (2) OR (b) "Meal planning helps in using the leftovers." Justify the given statement with the help of suitable examples (any two). (2)
-
निर्माताओं द्वारा अपनाए जाने वाले किन्हीं चार तरीकों का वर्णन कीजिए जिनसे वे धोखा देने (भ्रामक) वाली पैकेजिंग के द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतर गुमराह करते हैं। (2)
Describe any four ways by which manufacturers often mislead consumers through deceptive packaging. (2)
-
भोजन योजना के महत्त्व को उजागर करने वाले किन्हीं चार बिन्दुओं का उल्लेख कीजिए। (4 × 1/2 = 2)
State any four points highlighting the importance of meal planning. (4 × 1/2 = 2)
-
(क) 'ड्राई क्लीनिंग' (dry cleaning) पद से आपका क्या अभिप्राय है ? इस प्रक्रिया में प्रयुक्त किन्हीं दो ग्रीज़ सॉल्वेंट्स (grease solvents) के नाम बताइए । (1+1=2) अथवा (ख) विरंजकों (bleaches) को दो विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत कीजिए । प्रत्येक किस्म का एक उदाहरण दीजिए। (2)
-
(a) What do you understand by the term 'dry cleaning'? Name any two grease solvents used in this process. (1+1=2) OR (b) Classify bleaches into two different categories. Give one example of each type. (2)
-
रीमा ने धुलाई के बाद अपनी काली पोशाक में सफेद धब्बे देखे । इन सफेद धब्बों का क्या कारण हो सकता है ? दो बिन्दु दीजिए। (2)
Reema saw white patches on her black dress after washing. What could be the reason for these white patches? Give two points. (2)
-
(क) रवीना 8-वर्ष की कन्या है जिसे प्रोटीन की कमी है। (i) उसके लिए पर्याप्त प्रोटीन युक्त आहार सुनिश्चित करने के लिए किन्हीं दो खाद्य समूहों के नाम बताइए जिनका आप सुझाव देना चाहेंगे। (ii) उसके माता-पिता को संतुलित आहार के फायदे समझाइए । (2+1=3) अथवा (ख) रोहन पर्वतीय क्षेत्र में रहता है और स्वास्थ्यकर भोजन खाना चाहता है। उसकी भोजन योजना को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों (factors) का सुझाव दीजिए तथा इन कारकों की संक्षेप में व्याख्या कीजिए। (2+1=3)
-
(a) Raveena is an 8-year-old girl suffering from protein deficiency. (i) Name any two food groups you would recommend to her to ensure an adequate protein-rich diet. (ii) Explain the benefits of a balanced diet to her parents. (2+1=3) OR (b) Rohan lives in a hilly area and wants to eat a healthy meal. Suggest any two factors that would affect his meal planning and explain them briefly. (2+1=3)
-
सोनू के माता-पिता बहुत ही रक्षाकारी (protective) हैं और वह उसे उसके दोस्तों के साथ खेलने नहीं देते। उसके पास घर में बहुत से खिलौने हैं, फिर भी वह खुश नहीं है। अपने दोस्तों के साथ न खेलने के कारण उसके विकास को प्रभावित कर रहे कोई तीन कारक बताइए। (3 × 1 = 3)
Sonu's parents are very protective and they do not let him play with his friends. He has many toys at home, but he is still not happy. Write any three ways in which his development is getting affected due to not playing with his friends. (3 × 1 = 3)
-
(क) रानी की माँ ने एक नया रसोइया नियुक्त किया है। रसोई में स्वच्छता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए उसे रसोइया को क्या अनुदेश देने चाहिए, ऐसे किन्हीं छह अनुदेशों के बारे में सोचकर बताइए । (6 × 1/2 = 3) अथवा (ख) बचे हुए भोजन को स्टोर करते समय भोजन संभालने वाले व्यक्ति द्वारा अपनाई जाने वाली किन्हीं छह पद्धतियों को बताइए। (6 × 1/2 = 3)
-
(a) Rani's mother has appointed a new cook. Think of any six instructions she should give to the cook to ensure hygiene and cleanliness in the kitchen. (6 × 1/2 = 3) OR (b) Give six practices to be followed by the food handler while storing leftover food. (6 × 1/2 = 3)
-
एक पाँच-वर्षीय बच्चे और नौ-वर्षीय बच्चे के बीच तुलना के कोई तीन बिन्दु बताइए । (3 × 1 = 3)
Give any three points of comparison between a five-year-old and a nine-year-old child. (3 × 1 = 3)
खण्ड ग / SECTION C - Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Questions)
-
(क) “दुग्ध और दुग्ध उत्पाद बच्चों के आहार के अभिन्न भाग होने चाहिए।” क्या आप इस कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर के दो कारण दीजिए। (ख) हमारे शरीर में जल और आहारीय फाइबर (Roughage) के दो-दो कार्यों का उल्लेख कीजिए। (2+2=4)
-
(a) "Milk and milk products should be an integral part of the diet of children." Do you agree with this statement? Give two reasons for your answer. (b) Write two functions each of water and roughage in our body. (2+2=4)
-
(क) कपड़े धोते समय आपके कार्य को आसान बनाने वाले चार तरीकों का सुझाव दीजिए । कार्य सरलीकरण की कोई दो तकनीक स्पष्ट कीजिए। (2+2=4) अथवा (ख) दो प्रकार की थकान को स्पष्ट कीजिए। दो में से किसी एक को कम करने के चार तरीकों का सुझाव दीजिए । (2+2=4)
-
(a) Suggest four ways of simplifying your work while washing clothes. Explain any two techniques of work simplification. (2+2=4) OR (b) Explain the two types of fatigue. Suggest four ways to reduce any one of them. (2+2=4)
-
(क) मानव विकास के एक स्तर से संबंधित एक पद "तरुण अवस्था" (Puberty) है। इस स्तर की पहचान कीजिए और इस स्तर के किन्हीं दो विशिष्ट अभिलक्षणों की व्याख्या कीजिए। (ख) किशोरावस्था (adolescence) में लड़कियों और लड़कों की शारीरिक विशेषताओं की तुलना कीजिए। (2+2=4)
-
(a) 'Puberty' is a term associated with a stage of human development. Identify the stage and explain any two typical characteristics of this stage. (b) Compare the physical characteristics of girls and boys in adolescence. (2+2=4)
-
ऐसे आठ तरीके बताइए जिनके द्वारा व्यापारी उपभोक्ताओं के साथ ठगी (बेईमानी) करते हैं। अपने उत्तर के समर्थन में उदाहरण दीजिए। (8 × 1/2 = 4)
List eight ways by which traders cheat consumers. Give examples to support your answer. (8 × 1/2 = 4)
-
(क) समय की योजना बनाते समय 'सामंजस्य बिठाना' (अनुरूपण) (Dovetailing) और 'उच्चतम भार' (Peak Load) के महत्त्व को बताइए। (ख) समय योजना बनाते समय किन्हीं चार कदमों (steps) की सूची बनाइए। (2+2=4)
-
(a) State the importance of 'Dovetailing' and 'Peak Load' while making a time plan. (b) List any four steps while making a time plan. (2+2=4)
-
(क) बदलते मौसम की दशाओं के कारण श्रीमती तनेजा विभिन्न प्रकार के कपड़ों को स्टोर करना चाहती है। (i) वह अपने ऊनी कपड़ों को किन चार तरीकों से रख सकती हैं ? (ii) स्टोर में रखने के दौरान उसकी रेशमी और ब्रोकेड (कढ़ाई वाली) साड़ियों को नुकसान से बचाने के किन्हीं तीन तरीकों का सुझाव दीजिए। (2+3=5) अथवा (ख) (i) "वस्त्रों की सही देखभाल और रखरखाव से उनके उपयोग की अवधि बढ़ती है।" इस कथन की दो कारणों द्वारा पुष्टि कीजिए। (ii) निम्नलिखित उपयोगों के लिए आप कौन-सा कपड़ा चुनेंगे ? अपने प्रत्येक चयन के लिए एक कारण लिखिए। (I) ओवन ग्लव्स (II) ट्रैक सूट (III) शॉपिंग बैग (2+3=5)
-
(a) Mrs. Taneja wants to store various types of clothes due to changing weather conditions. (i) In what four ways can she store her woollen clothes ? (ii) Suggest three ways to protect her silk and brocade sarees from damage while storing them. (2+3=5) OR (b) (i) "Proper care and maintenance of fabrics help in increasing the life of garments." Justify this statement by giving two reasons. (ii) Suggest the fabric you will select for the following purposes and give one reason each for your selection. (I) Oven gloves (II) Track suit (III) Shopping bag (2+3=5)
-
(क) दूषण (contamination) और मिलावट (adulteration) के बीच अंतर बताइए । (ख) दिवाली के अवसर पर स्थानीय मिठाई की दुकान से मिठाई खाने के बाद श्रीमती गुप्ता का परिवार बीमार पड़ गया। उनकी बीमारी के तीन कारणों को सोचिए और लिखिए। (2+3=5)
-
(a) Write the difference between contamination and adulteration. (b) Mrs. Gupta's family fell sick after consuming sweets from a local sweetshop on Diwali. Predict any three reasons of their sickness and write them. (2+3=5)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question Paper -HINDI B
Previous Year Question Paper -HINDI A
Previous Year Question Paper -FRONT OFFICE OPERATION