PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER CLASS 10 CBSE BOARD
CBSE Board Class 10 Previous Year Question Paper FRONT OFFICE OPERATION
OLD/ Last Year Question Paper 2026 CBSE Board Class 10
FRONT OFFICE OPERATION Question Paper
सामान्य निर्देश :
(1) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।
(2) इस प्रश्न-पत्र के दो खंडों में 21 प्रश्न हैं: खंड-क और खंड-ख ।
(3) खंड-क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं तथा खंड-ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं।
(4) दिए गए (5+16=) 21 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आवंटित (अधिकतम) समय में (5+10=) 15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
(5) किसी विशेष खंड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए ।
(6) खंड-क: वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक)
(i) इस खंड में 5 प्रश्न हैं।
(ii) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आवंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
(iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
(iv) दिए गए निर्देशों के अनुसार करें ।
(7) खंड-ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक)
(i) इस खंड में 16 प्रश्न हैं।
(ii) उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं।
(iii) दिए गए निर्देशों के अनुसार करें ।
(iv) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आवंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
General Instructions:
(1) Please read the instructions carefully.
(2) This Question Paper consists of 21 questions in two sections: Section A & Section B.
(3) Section A has Objective type questions whereas Section B contains Subjective type questions.
(4) Out of the given (5+16=) 21 questions, a candidate has to answer (5+10=) 15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(5) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(6) Section A: Objective Type Questions (24 Marks)
(i) This section has 5 questions.
(ii) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(iii) There is no negative marking.
(iv) Do as per the instructions given.
(7) Section B: Subjective Type Questions (26 Marks)
(i) This section has 16 questions.
(ii) A candidate has to do 10 questions.
(iii) Do as per the instructions given.
(iv) Marks allotted are mentioned against each question/part.
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
खंड - क / SECTION-A (वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (24 अंक / 24 Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability skills: (4×1=4)
(i) किस प्रकार का फीडबैक इस बारे में सटीक विवरण प्रदान करता है कि क्या अच्छा किया गया या सुधार की आवश्यकता है ? / Which type of feedback provides precise details about what has been done well or needs improvement ? (1)
(A) विशिष्ट प्रतिक्रिया / Specific feedback
(B) नकारात्मक प्रतिक्रिया / Negative feedback
(C) समय पर प्रतिक्रिया / Timely feedback
(D) सामान्य प्रतिक्रिया / General feedback
(ii) स्मार्ट गोल्स में 'R' का क्या मतलब है ? / In SMART Goals 'R' stands for: (1)
(A) तर्कसंगत (Rational) / Rational
(B) यथार्थवादी (Realistic) / Realistic
(C) संशोधित (Revised) / Revised
(D) क्षेत्रीय (Regional) / Regional
(iii) एक अर्जित या प्राकृतिक क्षमता जो आपको किसी विशेष कार्य को काफी दक्षता के साथ करने में सक्षम बनाती है, उसे ______ कहा जाता है। / An acquired or natural capacity that enables you to perform a particular task with considerable proficiency is termed as ______ (1)
(A) रुचि / Interest
(B) योग्यता / Ability
(C) कमजोरी / Weakness
(D) शौक / Hobby
(iv) निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर के वार्षिक रखरखाव का हिस्सा है ? / Which of the following is a part of yearly maintenance schedule for the computer? (1)
(A) मॉनिटर साफ करना । / Clean your monitor.
(B) अपना ई-मेल बॉक्स साफ़ करना । / Clean up your e-mail box.
(C) अपना डाउनलोड फ़ोल्डर साफ करना । / Cleanup download folder.
(D) ऐंटी-वायरस सॉफ्टवेयर समाप्ति की जाँच करना और नवीनीकृत करना । / Check for expiry of antivirus software and renew.
(v) समाज में एक उद्यमी का प्राथमिक कार्य क्या है ? / What is the primary function of an entrepreneur in society? (1)
(A) जोखिम लेने से बचना । / Avoid taking risks
(B) दूसरों को व्यवसाय शुरू करने से हतोत्साहित करना । / Discouraging others from starting business
(C) व्यवसाय के बारे में मिथक बनाना । / Creating myths about business
(D) नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना । / Fostering innovation and economic growth
(vi) निम्नलिखित में से कौन सा एक संपोषणीय विकासात्मक लक्ष्य (SDG) नहीं है जिसे 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है ? / Which of the following is NOT a Sustainable Developmental Goal targeted to be achieved by 2030? (1)
(A) शून्य भुखमरी / Zero Hunger
(B) अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली / Good Health and Well being
(C) लैंगिक समानता / Gender Equality
(D) अंतरिक्ष अनुसंधान / Space Research
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5×1=5)
(i) अफगानिस्तान की राजधानी क्या है ? / What is the capital of Afghanistan ? (1)
(A) काबुल / Kabul
(B) मिन्सक / Minsk
(C) ब्रूसेल्स / Brussels
(D) कैनबरा / Canberra
(ii) अर्थशास्त्री समाचार-पत्रों को आधुनिक जीवन का ______ मानते हैं। / Newspapers are regarded by economists as a/an ______ of modern life. (1)
(A) माध्यम / medium
(B) संचार / communication
(C) पहुँच / access
(D) आवश्यकता / necessity
(iii) होटल में कार्य करते समय पालन किए जाने वाले सौंदर्य मानकों में कौन सा पॉइंट शामिल नहीं है ? / Which point is not part of the grooming standards to be adhered while working in hotels ? (1)
(A) पारंपरिक और सुंदर आभूषण / Conservative & elegant jewellery
(B) कफ और कॉलर दाग धब्बे रहित और स्वच्छ / Cuffs and collars to be stain free and clean
(C) मूँछें साफ बनी हुई / Moustaches neatly trimmed
(D) महँगी और दिखावटी घड़ियों का इस्तेमाल / Expensive and showy watches
(iv) समय पाबंदी का गुण फ्रंट ऑफिस के कर्मचारियों की कैसे मदद करता है ? / How punctuality trait helps the front office staff? (1)
(A) यह उन्हें कार्यस्थल से जल्दी निकलने में सहायता करता है। / It helps them to leave the work place early.
(B) सुचारू संचालन और अतिथि सेवा सुनिश्चित करता है। / To ensure smooth operations and guest service.
(C) यह फ्रंट ऑफिस मैनेजर को प्रभावित करने में सहायता करता है। / It helps in impressing front office manager.
(D) यह कार्यभार बढ़ाने में मदद करता है। / It helps in increasing workload.
(v) ______ फ्रंट ऑफिस विभाग में मेहमानों के सामान की सहायता करने के लिए जिम्मेदार है। / ______ is responsible for assisting guests with their luggage in the front office department. (1)
(A) रिसेप्शनिस्ट / Receptionist
(B) बेल बॉय / Bell boy
(C) कैशियर / Cashier
(D) कंसीयार्ज / Concierge
(vi) फ्रंट डेस्क सुपरवाइज़र की निम्नलिखित में से कौन सी भूमिका है ? / Which of the following is a role of the Front Desk Supervisor? (1)
(A) मेहमानों का चेक-इन करना । / To carry out guest check-ins
(B) नाइट ऑडिटर की रिपोर्ट तैयार करना । / To prepare night auditor's report
(C) कर्मचारियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण देना । / To impart grooming training among employees
(D) फ्रंट ऑफिस संचालन का प्रबंधन और पर्यवेक्षण करना । / Managing and supervising the front office operations
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5×1=5)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
(i) किस देश की मुद्रा 'रिंगित' है ? / Which country's currency is 'Ringgit'? (1)
(A) मलेशिया / Malaysia
(B) मालदीव / Maldives
(C) माली / Mali
(D) माल्टा / Malta
(ii) 'एयर इंडिया' का IATA कोड क्या है ? / What is the IATA code of 'Air India'? (1)
(A) AA
(B) GF
(C) AI
(D) ME
(iii) निम्नलिखित में से कौन सा सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित स्वच्छता संबंधी अभ्यास है ? / Which of the following is a hygiene practice related to grooming? (1)
(A) प्रतिदिन स्नान या शॉवर ना लेना । / Not taking bath or shower daily
(B) हाथ व पैर के नाखून कटे हुए । / Trimmed finger-nails and toe-nails
(C) दाँतों को ब्रश न करना । / Avoid brushing teeth
(D) गहरे रंग के नेल पेंट का उपयोग करना । / Using dark coloured nail paints
(iv) फ्रंट ऑफिस कर्मचारी के लिए अतिथियों के नाम और चेहरे याद रखना मुख्य रूप से किस गुण को बढ़ावा देता है ? / Remembering the names and faces of guest in front office staff mainly promotes which quality? (1)
(A) समय की पाबंदी / Punctuality
(B) अनुशासन / Discipline
(C) टीम भावना / Teamwork
(D) बिक्री कौशल (सेल्समैनशिप) / Salesmanship
(v) ______ अनुभाग अतिथि के चेक-इन और चेक-आउट प्रक्रियाओं का ध्यान रखता है। / ______ section takes care of the guest's check-in & check-out processes. (1)
(A) बेल डेस्क / Bell Desk
(B) रिसेप्शन / Reception
(C) सूचना डेस्क / Information Desk
(D) टेलीफोन एक्सचेंज / Telephone Exchange
(vi) निम्नलिखित में से कौन सी कम्प्यूटर की विशेषता नहीं है ? / Which of the following is NOT a characteristic of a computer? (1)
(A) गति / Speed
(B) सटीकता / Accuracy
(C) संग्रहण क्षमता / Storage
(D) भावनाएँ / Emotions
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions : (5×1=5)
(i) ______ थाइलैंड की मुद्रा है। / ______ is the currency of Thailand. (1)
(A) रूपया / Rupee
(B) डॉलर / Dollar
(C) ब्हात / Baht
(D) युआन / Yuan
(ii) कर्मचारियों का सौंदर्य प्रसाधन मानक किसी होटल के लिए किस प्रकार से लाभदायक है ? / How grooming standards of employees are beneficial for a hotel? (1)
(A) ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाता है और होटल की छवि बनाता है। / Increases customer satisfaction and builds up image of the hotel.
(B) प्रतिष्ठान की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करता है। / Portrays negative image to the establishment.
(C) कर्मचारियों का कार्यभार बढ़ाता है। / Increases the workload of staff.
(D) कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ डालता है। / Make employees overburden.
(iii) ______ में शरीर की स्वच्छता और कीटाणुओं के प्रसार को रोकना शामिल है। / ______ consists of cleanliness of body and preventing the spread of germs. (1)
(A) खतरा / Hazards
(B) सामाजिक स्वच्छता / Social hygiene
(C) व्यक्तिगत स्वच्छता / Personal hygiene
(D) आतिथ्य सत्कार / Hospitality
(iv) फ्रंट ऑफिस कर्मी के लिए कौन सा गुण आवश्यक है ? / What quality is essential for the front office personnel? (1)
(A) अभिमानी स्वभाव / Arrogant nature
(B) नकारत्मक दृष्टिकोण / Negative attitude
(C) आकर्षक व्यक्तित्व / Pleasing personality
(D) अहंकारी / Egocentric
(v) ______ को होटल का चेहरा भी कहा जाता है। / ______ is also called as the face of the hotel. (1)
(A) फ्रंट ऑफिस / Front office
(B) रिसेप्शनिस्ट / Receptionist
(C) महाप्रबंधक / General Manager
(D) हाउसकीपिंग / Housekeeping
(vi) कम्प्यूटर, फ्रंट ऑफिस में बेहतर तरीके से रिकॉर्ड रखने और बिलिंग करने में कैसे मदद करते हैं ? / How computers help in better record-keeping and billing in the front office? (1)
(A) डेटा की मैन्युअल प्रविष्टि को प्रोत्साहित करके । / By encouraging manual entry of data
(B) डेटा प्रोसेसिंग की गति को कम करके । / By reducing processing speed of data
(C) वित्तीय लेनदेनों की सटीकता में सुधार करके । / By improving the accuracy of financial transactions
(D) कर्मचारियों को महत्त्वपूर्ण विवरणों के लिए अपनी तीक्ष्ण स्मृति पर निर्भर बनाकर । / By making staff to rely on their sharp memory for important details.
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any 5 out of the given 6 questions: (5×1=5)
(i) कौन सा भारतीय शहर दो राज्यों की राजधानी है ? / Which Indian city is the capital of two states? (1)
(A) जयपुर / Jaipur
(B) चण्डीगढ़ / Chandigarh
(C) जम्मू और श्रीनगर / Jammu & Srinagar
(D) कोलकाता / Kolkata
(ii) स्वच्छता बनाए रखने से निम्नलिखित में योगदान मिलता है : / Maintaining cleanliness can contribute to : (1)
(A) खराब शारीरिक स्वास्थ्य / Poor physical well-being
(B) बेहतर मानसिक स्वास्थ्य / Better mental well-being
(C) खराब सेहत / Bad health
(D) संक्रमण का प्रसार / Spread infection
(iii) फ्रंट ऑफिस स्टाफ के लिए आकर्षक व्यक्तित्व क्यों आवश्यक माना जाता है ? / Why pleasing personality is considered essential for front office staff? (1)
(A) अन्य स्टाफ सदस्यों को प्रभावित करने के लिए । / Influencing other staff members
(B) अतिथियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए । / Creating positive impression on guests
(C) ज्ञान को अद्यतन करने की आवश्यकता को कम करने के लिए । / Reduces the requirement of updating knowledge
(D) करियर विकास में सहायता के लिए । / Helps in career growth
(iv) होटल की लॉबी होनी चाहिए : / The lobby of the hotel must be: (1)
(A) विशाल (लम्बी-चौड़ी) / Spacious
(B) अव्यवस्थित / Cluttered
(C) भीड़भाड़ वाली / Crowded
(D) गंदी / Filthy
(v) फ्रंट ऑफिस विभाग का नेतृत्व और सभी कार्यों का प्रबंधन कौन करता है ? / Who leads the front office department and administers all operations ? (1)
(A) फ्रंट ऑफिस सुपरवाइज़र / Front office supervisor
(B) सहायक फ्रंट ऑफिस मैनेजर / Assistant front office manager
(C) फ्रंट ऑफिस मैनेजर / Front office manager
(D) ड्यूटी मैनेजर / Duty manager
(vi) कम्प्यूटर व्यक्तिगत अतिथि अनुभव में कैसे सहायक होते हैं ? / How computers help with personalized guest experiences? (1)
(A) श्रम शक्ति कम करके । / By decreasing manpower
(B) अतिथि की पसंद वरीयताओं का विश्लेषण करके । / By analysis of guest preferences
(C) कार्य के दोहराव को कम करके । / By reducing the duplication of work
(D) विभिन्न रिपोर्ट प्रदान करके । / By providing different reports
खंड - ख / SECTION - B (विषयपरक प्रश्न / Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 Marks)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए : / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability skills. Answer each question in 20-30 words: (3×2=6)
-
"कार्य और व्यावसायिक वातावरण में स्पष्ट और संक्षिप्त संचार का अत्यधिक महत्त्व है।" दिए गए कथन की व्याख्या कीजिए । / "Clear and concise communication is of immense importance in work and business environment". Explain the given statement. (2)
-
जीवन में सफल होने के लिए चार कौशलों के नाम बताइए । / Name the four skills which must be master to succeed in life. (2)
-
माऊस का उपयोग करके आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर कौन सी क्रियाएँ की जा सकती हैं ? / What actions can be performed on your computer screen by using a mouse? (2)
-
(a) आजीविका (career) क्या है ? / (a) What is a career?
(b) उन दो तरीकों के नाम बताइए जिनसे कोई व्यक्ति जीविकोपार्जन कर सकता है। / (b) Name the two ways how a person can earn a living. (1+1=2)
-
"असमानताओं को कम करना हमारे स्थायी लक्ष्यों में से एक है।" असमानताओं को कम करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधि बताइए । / "Reduced inequalities is one of our sustainable goals". State the methods used to reduce inequalities. (2)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए : / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each: (4×2=8)
-
"समाचार-पत्र सूचना के एक मूल्यवान स्रोत हैं।" इस कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए । / "Newspapers are a valuable resource for information." Justify the statement. (2)
-
होटल क्षेत्र में अतिथि संतुष्टि पर स्वच्छता का क्या प्रभाव पड़ता है ? / What impact does hygiene have on guest satisfaction in the hotel sector? (2)
-
टीम वर्क का गुण फ्रंट ऑफिस विभाग की दक्षता को कैसे बढ़ाता है ? / How team work quality increases the efficiency of front office department? (2)
-
अतिथि को वेक-अप कॉल कौन देता है ? / Who gives wake-up call to the guest? (2)
-
कम्प्यूटर का संग्रहण (स्टोरेज) बड़ा और विश्वसनीय क्यों माना जाता है ? / Why is computer storage considered large and reliable ? (2)
-
लंबे समय तक कम्प्यूटर पर काम करने से फ्रंट ऑफिस कर्मियों के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है ? / How working on computers for long time impacts health of front office personnel? (2)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए : / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each: (3×4=12)
-
हॉस्पिटैलिटी पेशेवरों के लिए वर्दी संबंधी नियम क्या हैं ? / What are the rules regarding uniform for hospitality professionals? (4)
-
फ्रंट ऑफिस कर्मी के लिए कौन से गुण आवश्यक हैं ? / What qualities are essential for front office personnel? (4)
-
फ्रंट ऑफिस विभाग होटल के राजस्व सृजन में कैसे योगदान देता है ? / How the front office department contributes to hotel's revenue generation? (4)
-
फ्रंट ऑफिस में आरक्षण अनुभाग की क्या भूमिका है ? / What is the role of the reservation section in the front office? (4)
-
फ्रंट ऑफिस विभाग के संबंध में ई-मेल के उपयोग की व्याख्या कीजिए । / Explain the use of e-mail with relation to front office department. (4)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question Paper -ENGLISH LITERATURE- CBSE Board Class 10
Previous Year Question Paper -ENGLISH COMMUNICATIVE- CBSE Board Class 10
Previous Year Question Paper -ELEMENTS OF BUSINESS- CBSE Board Class 10