Previous Year Question Paper -HINDI B- CBSE Board Class 10 OLD -last year question paper 2026
HINDI B Question Paper CBSE BOARD
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10 HINDI B
Old / Last Year Question paper Cbse Board
HINDI B
Series KL3MN SET-3 प्रश्न-पत्र कोड 4/3/3
रोल नं.
नोट : (I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 11 हैं। (II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें। (III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 16 प्रश्न हैं। (IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । (V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
CBSC class 10th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE HINDI B exam, CBSE CLASS 10 HINDI B QUESTION PAPER 2026
HINDI B Question Paper CBSE BOARD
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10 HINDI B
Old / Last Year Question paper Cbse Board
HINDI B QUESTION PAPER
हिन्दी (ब) HINDI (B)
+ 1
निर्धारित समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 80
+ 1
सामान्य निर्देश : निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख़्ती से अनुपालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 16 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल चार खण्ड हैं- क, ख, ग और घ। (iii) खण्ड-क में अपठित बोध पर आधारित प्रश्न हैं । (iv) खण्ड - ख में व्यावहारिक व्याकरण पर आधारित प्रश्न हैं। (v) खण्ड – ग में पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित प्रश्न हैं। (vi) खण्ड - घ में रचनात्मक लेखन पर आधारित प्रश्न हैं। (vii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है, यद्यपि कुछ खण्डों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। (viii) दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (ix) यथासंभव सभी खंडों के उत्तर क्रमशः लिखिए । Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
+ 4
खण्ड क (अपठित बोध) (14)
- निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (7)
प्राकृतिक आपदा का अर्थ है प्रकृति की ओर से आए संकट । बाढ़, बारिश, तपिश, सूखा, कहने को तो प्राकृतिक घटनाएँ हैं; लेकिन जिस तरह अब इनका रौद्ररूप मौसम-बेमौसम दिखने लगा है, यह चिंताजनक है। बीते साल बाढ़, वनों की आग, तूफ़ान और उच्च तापमान की बेतहाशा घटनाओं ने कई देशों को झकझोर दिया है। ये घटनाएँ न तो साधारण हैं, न प्राकृतिक । पहले भी मौसम का प्रकोप दिखता था, लेकिन भयावहता का ऐसा मंजर यदा-कदा ही दिखा । इसके कारणों को जानते-समझते हुए भी हमारे अनजान बने रहने से प्राकृतिक आपदाएँ दिनोंदिन और विकराल होती जा रही हैं। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित एक शोध ने वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और प्रकृति को लेकर चिंतित संगठनों की नींद उड़ा दी है। भूजल दोहन के अनुपात में पानी वापस धरती में नहीं पहुँच रहा है। परिणामस्वरूप भूजल का स्तर दिनोंदिन गिरता जा रहा है। पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकने लगी है। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर हम उसे जो हानि पहुँचा रहे हैं, उस पर हमें नियंत्रण करना होगा। गांधी जी ने कहा था- 'यह प्रकृति करोड़ों क्या अरबों-अरबों लोगों का पालन बड़े आराम से कर सकती है किंतु एक इंसान की तृष्णा पूरी नहीं कर सकती ।' इस संदेश को जीवन में उतारना होगा । साथ ही हमें प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। तभी हम मौत के किसी भी जलजले से बच सकते हैं। Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
(i) पृथ्वी के अक्ष में विचलन का मुख्य कारण है : (1) (A) भूजल का अतिदोहन (B) निरंतर बढ़ता तापमान (C) कम होते जंगल (D) बिना मौसम बरसात
+ 4
(ii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1) कथन : विगत वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं का स्वरूप भयावह हुआ है। कारण : प्राकृतिक संसाधनों के प्रति असंवेदनशील मानवीय कृत्यों ने प्रकृति के सहज स्वरूप को प्रभावित किया है। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं। (B) कारण सही है, किंतु कथन ग़लत है। (C) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है। (D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
+ 4
(iii) 'जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स' में प्रकाशित शोध में किस खतरे का ज़िक्र है ? (1) (A) तेज़ी से बदलता मौसम-चक्र (B) भूजल का कम होता स्तर (C) पृथ्वी के अक्ष में झुकाव (D) बेतहाशा बढ़ती प्राकृतिक आपदाएँ
+ 4
(iv) भूजल के बड़े पैमाने पर दोहन से पृथ्वी पर क्या असर पड़ा ? (2)
(v) प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए क्या अनिवार्य है ? (2)
- निम्नलिखित अपठित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (7)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
'किडल्टिंग' दो शब्दों के मेल से बना है 'किड' और 'एडल्ट' । यानि बचपन और वयस्क की संधि । इस शब्द का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों से हो रहा है। वास्तव में यह बचपन की जानी-पहचानी गतिविधियों की ओर एक स्वाभाविक सरल वापसी है। 'किडल्टिंग' ज़िंदगी के भागमभाग में फँसे, अकेले रह गए या अवसाद से जूझ रहे लोगों को बहुत पसंद आ रहा है । पसंदीदा गतिविधियाँ करना अकसर तनाव दूर करने के लिए एकदम सही विकल्प होता है । बड़ी कंपनियाँ भी ऐसी गतिविधियों के चलन को बढ़ावा देने में तेज़ी से जुट गई हैं। लंदन और मैड्रिड में एक संवाद संग्रहालय 'डोपामाइन लैंड' अपने अंदर के बच्चे को जगाने के लिए बचपन और वयस्क अवस्था के संधिकाल की गतिविधियाँ करवाता है। दिनभर मोबाइल और कंप्यूटर से ऊबे हुए कामकाजी लोग इससे दूरी बनाने के दिलचस्प बहाने खोजने लगे हैं। ऐसे में बचपन की दुनिया में वापसी उन्हें पसंद आ रही है क्योंकि इसमें वे बिना मोबाइल और कंप्यूटर वाले बीते जीवन को जीते हैं। खबर यह भी है कि 'डोपामाइन लैंड' जैसी जगहें 'हैप्पी हॉर्मोन्स' को भी सक्रिय कर रही हैं। आखिर कुछ तो कारण होगा कि वर्तमान में तमाम सुविधाओं के बावजूद लोग ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं जिसमें वे जीवन की संवेदनाओं का अहसास नहीं कर पाते ।
(i) तनाव को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है : (1) (A) अपने पसंदीदा कार्यों में समय लगाना (B) स्क्रीन पर और अधिक समय बिताना (C) काम में और अधिक ध्यान लगाना (D) नियत कार्य को समय से पूर्व निबटाना
+ 4
(ii) 'डोपामाइन लैंड' क्या है ? (1) (A) बच्चों के खेलने की खुली जगह (B) एक विशेष हॉर्मोन मिलने की जगह (C) बड़ों के खेलने के लिए निर्मित स्थान (D) बच्चों के हॉर्मोन संतुलित करने का स्थान
+ 4
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1) कथन : वर्तमान में सुख-सुविधाओं से भरी जिंदगी में खुशियों के अहसास की कमी हो गई है। कारण : प्रसन्न रहने के लिए सिर्फ भौतिक सुख-सुविधाएँ ही पर्याप्त नहीं हैं। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं। (B) कथन सही है, लेकिन कारण ग़लत है। (C) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है। (D) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
+ 4
(iv) बड़ी-बड़ी कंपनियों के 'डोपामाइन लैंड' जैसी गतिविधियों में बढ़ती रुचि के क्या कारण हैं ? (2)
(v) वर्तमान में 'किडल्टिंग' की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है ? (2)
खण्ड ख (व्यावहारिक व्याकरण) (16) Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
- निर्देशानुसार 'पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4×1=4 (i) 'हममें से किसी ने वह आवाज़ नहीं सुनी।'- वाक्य में से सर्वनाम पदबंध छाँटकर लिखिए। (ii) 'हम सबने देर रात तक उस शब्द रूप को याद किया।' वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। (रेखांकित पदबंध: देर रात तक) (iii) 'गाँव के मध्य बरगद का पुराना वृक्ष लगा था।' वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। (रेखांकित पदबंध: बरगद का पुराना वृक्ष) (iv) 'गीत मानो बहता हुआ उसकी तरफ़ आ रहा था ।' – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद बताते हुए कारण भी स्पष्ट कीजिए। (रेखांकित पदबंध: बहता हुआ उसकी तरफ़ आ रहा था) (v) 'इसमें राजकपूर ने एक खालिस देहाती भुच्च गाड़ीवान का अभिनय किया है।' – वाक्य में रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए। (रेखांकित पदबंध: एक खालिस देहाती भुच्च गाड़ीवान)
+ 4
- निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4×1=4 (i) 'इस युगल ने समाज के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया इसलिए द्वीपवासी इन्हें आज भी याद करते हैं।' – रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए। (ii) उसी वक्त नौकर ने आकर दादी के गुजर जाने की बात बताई । संयुक्त वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। (iii) 'तीसरी कसम' के प्रदर्शित होने पर उसका कोई प्रचार नहीं हुआ। रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए। (iv) तताँरा-वामीरो के विभक्त होने की एक लोककथा आज भी दोहराई जाती है। मिश्र वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए। (v) मुझे अच्छी तरह पता है कि वह इन्हीं जंगलों में है। सरल वाक्य में रूपांतरित करके लिखिए।
+ 4
- निर्देशानुसार 'समास' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4×1=4 (i) 'द्विगु समास' की विशेषता बताते हुए एक उदाहरण दीजिए। (ii) 'नीलकंठ' समस्तपद समास के किस भेद का उदाहरण है ? (iii) 'धर्मग्रंथ' इसकी व्याख्या अपने-अपने तरीके से करते हैं। - रेखांकित समस्तपद का विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए। (रेखांकित पद: धर्मग्रंथ) (iv) 'द्वंद्व' समास का कौन-सा पद प्रधान होता है ? (v) 'चेतना रूपी शक्ति' के लिए समस्तपद लिखिए और भेद का नाम भी लिखिए।
+ 4
- निर्देशानुसार 'मुहावरे' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : 4×1=4 (i) 'खून खौलना' मुहावरे का वाक्य में इस तरह प्रयोग कीजिए कि उसका अर्थ स्पष्ट हो जाए। (ii) 'मामूली व्यक्ति' – अर्थ को व्यक्त करने वाला उपयुक्त मुहावरा लिखिए। (iii) 'महंत जी ने कहा कि हम सब तुम्हें ________ रखेंगे ।' – रिक्त स्थान की पूर्ति उपयुक्त मुहावरे से कीजिए । (iv) 'आँखें फोड़ना' और 'आँख दिखाना' अर्थ लिखकर इन दोनों मुहावरों का अंतर स्पष्ट कीजिए। (v) 'खुलकर बातें करना' - मुहावरे का अर्थ लिखिए और मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए।
+ 4
खण्ड ग (पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक) (28) Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
- निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्पों का चयन करके लिखिए : 5×1=5
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए, विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हें ढकेलते हुए। घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी, अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हों सभी । तभी समर्थ भाव है कि तारता हुआ तरे, वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।
+ 4
(i) मनुष्य की वास्तविक सफलता क्या है ? (1) (A) सिर्फ स्वयं का उत्थान (B) सिर्फ समाज का उत्थान (C) स्वयं के साथ समाज का उत्थान (D) साथ चलने वालों का उत्थान
+ 4
(ii) इच्छित मार्ग की ओर कैसे बढ़ना चाहिए ? (1) (A) तेज़ी के साथ (B) शांति के साथ (C) खुशी के साथ (D) गर्व के साथ
+ 4
(iii) जीवन-पथ पर आगे बढ़ते हुए किस बात का ध्यान रखना चाहिए ? (1) (A) हर तरह के लोगों के साथ मिल-जुलकर आगे बढ़ना । (B) स्वयं से अधिक दूसरों के सामर्थ्य पर भरोसा करना। (C) पथ में सिर्फ समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लेना। (D) भिन्न विचार रखने वालों से दूर रहने का प्रयास करना ।
+ 4
(iv) 'मानव जीवन की सार्थकता स्वयं के साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने में है' यह भाव किस पंक्ति में है ? (1) (A) घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी (B) अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हो सभी (C) तभी समर्थ भाव है कि तारता हुए तरे (D) वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे
+ 4
(v) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1) कथन : हर तरह के भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र का विकास करना चाहिए। कारण : सम्मिलित प्रयास से हुआ विकास अस्थाई प्रकृति का होता है। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं। (B) कथन ग़लत है, लेकिन कारण सही है। (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है। (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
+ 4
- निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए : 5×1=5
कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु-पर्व' का आयोजन हुआ । पशु-पर्व में हृष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन कार्यक्रमों में तनिक न था । उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं। नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा । उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने में झिझक रही थी। उसकी आँखें तरल थीं। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही वह फूटकर रोने लगी। तताँरा विह्वल हुआ। उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था । रोने की आवाज़ लगातार ऊँची होती जा रही थी। तताँरा किंकर्त्तव्यविमूढ़ था । वामीरो के रुदन के स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग-बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।
(i) तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ क्यों हो गया ? (1) (A) उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या करना है। (B) उसे समझ में आ गया था कि उसे क्या नहीं करना है। (C) वह समझ नहीं पा रहा था कि क्या करे, क्या न करे। (D) वामीरो के ऊँचे स्वर में रोने से वह डर गया था।
+ 4
(ii) वामीरो किस बात से डरी हुई थी ? (1) (A) सार्वजनिक रूप से अपमानित होने के भय से (B) तताँरा द्वारा अपमानित किए जाने के भय से (C) शक्ति-प्रदर्शन में असफल होने के भय से (D) शक्ति-प्रदर्शन में तताँरा की असफलता के भय से
+ 4
(iii) निम्नलिखित कथन और कारण को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर लिखिए : (1) कथन : तत्कालीन समाज में पशु-पर्व जैसे आयोजन आपस में मिलने-जुलने का एक महत्त्वपूर्ण साधन थे। कारण : पशु-पर्व का आयोजन पासा गाँव की सर्वश्रेष्ठता को सिद्ध करने के लिए किया गया था। विकल्प : (A) कथन और कारण दोनों ग़लत हैं। (B) कथन गलत है, लेकिन कारण सही है। (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है। (D) कथन सही है, लेकिन कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
+ 4
(iv) पशु-पर्व में किस तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं होता था ? (1) (A) युवाओं की शक्ति परीक्षा (B) सामूहिक भोज का आयोजन (C) हृष्ट-पुष्ट पशुओं का प्रदर्शन (D) नृत्य-संगीत की प्रतियोगिता
+ 4
(v) 'सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा।' वाक्य में 'उसे' किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ? (1) (A) वामीरो (B) तताँरा (C) वामीरो की माँ (D) तताँरा की माँ
+ 4
- निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 - 30 शब्दों में लिखिए : 3×2=6 (i) 'चा-नो-यू' जैसी परंपराएँ व्यक्ति को आत्मबोध कराती हैं। 'झेन की देन' पाठ के आधार पर इस कथन पर प्रकाश डालिए। (ii) 'अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले' पाठ में लेखक की माँ के कौन-कौन-से विचार आपको आज के संदर्भ में उपयुक्त लगते हैं और क्यों ? स्पष्ट कीजिए । (iii) 'बड़े भाई साहब' पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि समय से पूर्व जिम्मेदारियाँ मिलने से बच्चों का बचपना कहीं खो जाता है। (iv) क्या 26 जनवरी 1931 के दिन को मनाने के लिए विद्यालयों के विद्यार्थियों को उसमें शामिल किया जाना उचित था ? 'डायरी का एक पन्ना' पाठ के संदर्भ में लिखिए।
+ 4
- निर्धारित कविताओं के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25 - 30 शब्दों में लिखिए : 3×2=6 (i) 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर 'अवलोक रहा है बार-बार' पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए। (ii) 'तोप' कविता में तोप के साल में दो बार चमकाने का उल्लेख हुआ है। आपकी दृष्टि में इन्हें चमकाने के संभावित कारणों का उल्लेख कीजिए। (iii) 'कर चले हम फ़िदा' कविता के आधार पर लिखिए कि सीमा पर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को किन संकटों से गुजरना पड़ता है। (iv) श्रीकृष्ण की सेवा करने से मीरा को कौन-कौन से लाभ प्राप्त होंगे ? पठित कविता के आधार पर लिखिए।
+ 4
- पूरक पाठ्य-पुस्तक पर आधारित निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 40 - 50 शब्दों में लिखिए : 2x3=6 (i) 'टोपी शुक्ला' अपनेपन की तलाश में भटकते दो लोगों की कहानी है।' 'टोपी शुक्ला' पाठ के आधार पर इस कथन का तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए। (ii) 'सपनों के-से दिन' पाठ में लेखक के विद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासित रखने के लिए कठोर दंड दिया जाता था जबकि वर्तमान में ऐसे तरीकों के उपयोग पर निषेध है। ऐसे में विद्यार्थियों को अनुशासित रखने के लिए आप क्या सुझाव देंगे ? (iii) महंत जी के अनुसार हरिहर काका किस संकट में उलझ गए थे ? हरिहर काका के इस संकट में उलझने के कारण पठित पाठ के आधार पर लिखिए।
+ 3
खण्ड घ (रचनात्मक लेखन) (22) Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
- (i) आप हर्षा/हर्षल हैं। किशोरों में देशभक्ति की प्रेरणा देने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने का निवेदन करते हुए दूरदर्शन निदेशालय को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए । (5) अथवा (ii) "मेरे कमरे की खिड़की बगीचे की तरफ़ खुलती है। आज रविवार था इसलिए मैं देर तक सो रहा था।" – पंक्ति को आधार बनाकर लगभग 100 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए। (5)
+ 1
- निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए : (5) (i) आदर्श नागरिक • आदर्श नागरिक का अर्थ • अधिकार और कर्तव्य का संतुलन • देश का गौरव बढ़ाने में योगदान
+ 4
(ii) मधुर वचन है औषधि • उक्ति का अर्थ • मानव जीवन पर इसका प्रभाव • वर्तमान में इसकी आवश्यकता क्यों
+ 3
(iii) खेल और हमारा स्वास्थ्य • स्वास्थ्य का महत्त्व • स्वस्थ रहने के लिए खेल • खेल जीवन के लिए अनिवार्य
+ 3
- निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए : (5) (i) आप दसवीं कक्षा के विद्यार्थी उन्नति / उत्थान हैं। विद्यालय में ऐच्छिक विषय के रूप में 'मार्शल आर्ट' के प्रशिक्षण की व्यवस्था हेतु प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए। अथवा (ii) आप उन्नति/उत्थान हैं। ई-कचरे का प्रबंधन वर्तमान में विश्व के समक्ष एक ज्वलंत समस्या है। इस संबंध में जन-जागरूकता हेतु किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए।
+ 2
- निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए : (3) (i) सौर (सोलर) पंखा बनाने वाली कंपनी 'वेग' की ओर से अपने उत्पाद की जानकारी देने तथा बिक्री बढ़ाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। अथवा (ii) 'जल बचाओ : जीवन बचाओ' जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु एक आकर्षक विज्ञापन जल संसाधन विभाग की ओर से तैयार कीजिए।
+ 2
- निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में एक सूचना लिखिए : (4) (i) विद्यालय प्रबंधन की ओर से विद्यालय में 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर बदलते परिप्रेक्ष्य में बदलते रोज़गार विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस विषय में सभी विद्यार्थियों को इसकी जानकारी देने के लिए एक सूचना लिखिए। अथवा (ii) विद्यालय में 'राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा' के अवसर पर विविध साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी देने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से एक सूचना लिखिए+ 2
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question Paper -HINDI A
Previous Year Question Paper -FRONT OFFICE OPERATION
Previous Year Question Paper -ENGLISH LITERATURE