ELEMENTS OF BUSINESS QUESTION PAPER CLASS 10 CBSE BOARD
Previous Year Question Paper Class 10
OLD/Last Year Question Paper Class 10 CBSE Board ELEMENTS OF BUSINESS
ELEMENTS OF BUSINESS
सामान्य निर्देश :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
(ii) प्रश्न 1-18 प्रत्येक 1 अंक का है ।
(iii) प्रश्न 19-22 प्रत्येक 3 अंक का है ।
(iv) प्रश्न 23-26 प्रत्येक 4 अंक का है ।
(v) प्रश्न 27-30 प्रत्येक 6 अंक का है ।
General Instructions:
(i) This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
(ii) Q. 1 to 18 carry 1 mark each.
(iii) Q. 19 to 22 carry 3 marks each.
(iv) Q. 23 to 26 carry 4 marks each.
(v) Q. 27 to 30 carry 6 marks each.
1. निम्नलिखित में से कौन सा अधिक व्यक्तिगत विज्ञापन माध्यम है ? (1)
(A) इंटरनेट (अंतरजाल) विज्ञापन
(B) प्रसारण संचार माध्यम
(C) प्रत्यक्ष मेल (डाक) विज्ञापन
(D) मुद्रित संचार माध्यम
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
English: Which of the following is more of a personal medium of advertisement? (1)
(A) Internet Advertisement
(B) Broadcast Media
(C) Direct Mail Advertising
(D) Print Media
2. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम का विनिवेश क्या दर्शाता है ? (1)
(A) निजी क्षेत्र को समता अंशों की बिक्री
(B) संचालन को बंद करना
(C) नए क्षेत्रों में निवेश करना
(D) सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के अंश खरीदना
English: Disinvestments of Public Sector Enterprise implies: (1)
(A) Sale of equity shares to private sector
(B) Closing down operations
(C) Investing in new areas
(D) Buying shares of Public Sector Enterprises
3. ABC लिमिटेड बहुत कम मूल्य पर अपनी वस्तुओं को बेच रही है, जिससे केवल उनकी लागत पूरी हो रही है, ताकि वे प्रतिस्पर्धात्मक बाज़ार में बने रह सके। ABC लिमिटेड कौन सा संगठनात्मक उद्देश्य प्राप्त कर रही है ? (1)
(A) अस्तित्व
(B) लाभ
(C) वृद्धि
(D) व्यापार
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
English: ABC Ltd. is charging very low price of its goods which is just covering their cost so that it can remain in competitive market. ABC Ltd. is achieving which organisational objective ? (1)
(A) Survival
(B) Profit
(C) Growth
(D) Trade
4. बागवानी और डेयरी कृषि इसके उदाहरण हैं : (1)
(A) निर्माण उद्योग
(B) विनिर्माण उद्योग
(C) आनुवंशिक उद्योग
(D) खनन उद्योग
English: Horticulture and Dairy farming are the examples of: (1)
(A) Construction industries
(B) Manufacturing industries
(C) Genetic industries
(D) Mining industries
5. मनोज "डेली नीड्स" नाम का एक बड़ा किराना स्टोर चला रहे हैं। इसे बेचे जाने वाले उत्पादों के आधार पर विभिन्न विभागों में बाँटा गया है। मनोज चला रहे हैं, एक: (1)
(A) विभागीय स्टोर
(B) एकाधिक (श्रृंखला) दुकान
(C) मेलऑर्डर हाऊस
(D) सहकारी स्टोर
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
English: Manoj is running a large general store under the name "Daily Needs". The store is divided into different departments on the basis of the product sold. Manoj is running a: (1)
(A) Departmental store
(B) Multiple shop
(C) Mail order house
(D) Cooperative store
6. निम्न कथनों को ध्यान से पढ़िए : (1)
कथन I : हबीब द्वारा फलों की बिक्री एक आर्थिक गतिविधि है।
कथन II : आर्थिक गतिविधियों में मुद्रा का विनिमय सम्मिलित होता है।
उपरोक्त कथनों के आधार पर निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) दोनों कथन असत्य हैं।
(B) दोनों कथन सत्य हैं।
(C) कथन I सत्य तथा कथन II असत्य है।
(D) कथन I असत्य तथा कथन II सत्य है।
English: Read the following statements carefully : (1)
Statement I: Selling of fruits by Habib is an economic activity.
Statement II: Economic activities involve exchange of money.
In the light of the above statements, choose the correct alternative from the following:
(A) Both statements are false.
(B) Both statements are true.
(C) Statement I is true and Statement II is false.
(D) Statement I is false and Statement II is true.
7. जब एक या एक से अधिक प्रकार की वस्तुएँ ग्राहकों को बड़ी दुकानों के माध्यम से बेची जाती हैं, तो इसे ______ खुदरा व्यापार कहा जाता है। (1)
(A) छोटे आकार का
(B) इंटरनेट
(C) बड़े पैमाने पर
(D) थोक
English: When one or more types of goods are sold to customers through big shops, it is called ______ retail trade. (1)
(A) Small-scale
(B) Internet
(C) Large-scale
(D) Wholesale
8. ऐसी खुदरा दुकानें जो एक संगठन द्वारा विभिन्न स्थानों पर समान प्रकार की वस्तुएँ बेचने के लिए संचालित की जाती हैं, उसे कहा जाता है: (1)
(A) विभागीय स्टोर
(B) किराना (प्रोविजन) स्टोर
(C) एकाधिक (श्रृंखला) स्टोर
(D) सुपर बाज़ार
English: Retail shops being operated by a single organization to sell similar lines of products at different places are known as: (1)
(A) Departmental store
(B) Provision store
(C) Multiple store
(D) Super bazar
अथवा / OR
'शोधनीय' शब्द का प्रयोग किया जाता है: (1)
(A) वरीयता अंशों के लिए
(B) वाणिज्यिक पत्रों के लिए
(C) समता अंशों के लिए
(D) सार्वजनिक जमाओं के लिए
English: The term 'redeemable' is used for: (1)
(A) Preference shares
(B) Commercial papers
(C) Equity shares
(D) Public deposits
9. कंपनी के दो निदेशकों के बीच संचार को ______ संचार कहा जाता है। (1)
(A) अवरोही
(B) क्षैतिज
(C) तिरछा
(D) अंगूरीलता
English: Communication between two directors of the company is ______ communication. (1)
(A) Downward
(B) Horizontal
(C) Diagonal
(D) Grapevine
अथवा / OR
वितरण माध्यम में ______ का उपभोक्ताओं के साथ सीधा संपर्क होता है। (1)
(A) निर्माता
(B) थोक व्यापारी
(C) एजेंट
(D) खुदरा विक्रेता
English: In the distribution channel, ______ has the direct touch with consumers. (1)
(A) Producer
(B) Wholesaler
(C) Agent
(D) Retailer
10. निम्नलिखित में से कौन सा गैर-स्टोर खुदरा विक्रय का प्रकार नहीं है ? (1)
(A) खुदरा विक्रय सूची
(B) बेचने वाली (वेंडिंग) मशीन
(C) श्रृंखला स्टोर
(D) प्रत्यक्ष मेल (डाक)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
English: Which of the following is not a type of non-store retailing? (1)
(A) Catalogue retailing
(B) Vending machines
(C) Chain store
(D) Direct mail
11. निम्नलिखित में से कौन सा विक्रय प्रक्रिया का एक कदम नहीं है ? (1)
(A) इच्छुक खरीदार द्वारा पूछताछ
(B) खरीदार से ऑर्डर की प्राप्ति
(C) खरीदार को माल का प्रेषण
(D) विक्रेता द्वारा क्रेडिट नोट तैयार करना
English: Which of the following is not a step in the selling procedure ? (1)
(A) Enquiry by the intending buyer
(B) Receipt of order from the buyer
(C) Dispatch of goods to the buyer
(D) Preparation of credit note by the seller
12. निम्न कथन, अभिकथन (A) तथा कारण (R) पढ़िए नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए : (1)
अभिकथन (A) : ई-मेल का उपयोग दस्तावेजों को साझा करने के लिए किया जाता है।
कारण (R) : दस्तावेजों को ई-मेल के माध्यम से साझा करना संचार का सबसे तेज माध्यम है।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) का सही वर्णन है।
(C) अभिकथन (A) सत्य, परन्तु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य, परन्तु कारण (R) सत्य है।
English: Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct alternative from those given below: (1)
Assertion (A): E-mails are used for sharing documents.
Reason (R) : Sharing documents through E-mails is the fastest mode of communication.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
13. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) किसका एक उदाहरण है ? (1)
(A) सार्वजनिक कंपनी
(B) निजी कंपनी
(C) सरकारी कंपनी
(D) एकल स्वामित्व
English: Bharat Heavy Electricals Ltd. is an example of: (1)
(A) Public Company
(B) Private Company
(C) Government Company
(D) Sole Proprietorship
14. निम्नलिखित में से कौन सी व्यवसाय की एक विशेषता नहीं है ? (1)
(A) 'व्यापार में माल' का कारोबार
(B) एक पिता अपने बेटे को पढ़ा रहा है।
(C) जोखिम और आय की अनिश्चितता को शामिल करता है।
(D) लाभ कमाने का लक्ष्य
English: Which of the following is not a characteristic of business? (1)
(A) Dealing in 'goods-in-trade'
(B) A father teaching his son
(C) Involves risk and uncertainty of income
(D) Aims at earning profits
15. निम्न में से कौन कंपनी के स्वामी कहलाते हैं ? (1)
(A) ऋणपत्रधारक
(B) कर्मचारी
(C) निदेशक
(D) समता अंशधारक
English: Which among the following are called Owners of the company? (1)
(A) Debenture holder
(B) Employees
(C) Directors
(D) Equity share holders
16. निम्न कथन, अभिकथन (A) तथा कारण (R) पढ़िए । नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए : (1)
अभिकथन (A) : रेडियो का श्रव्य दृश्य प्रभाव होता है।
कारण (R) : रेडियो के माध्यम से चित्र दर्शाए जा सकते हैं।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं।
(B) अभिकथन (A) असत्य तथा कारण (R) सत्य है।
(C) अभिकथन (A) सत्य तथा कारण (R) असत्य है।
(D) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं।
English: Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct alternative from those given below: (1)
Assertion (A): Radio has a audio visual impact.
Reason (R) : Pictures can be shown through radios.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true.
(B) Assertion (A) is false and Reason (R) is true.
(C) Assertion (A) is true and Reason (R) is false.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
17. कौन सा प्रपत्र कर बचाता है ? (1)
(A) समता अंश
(B) ऋणपत्र
(C) प्रतिधारित लाभ
(D) वरीयता अंश
English: Which instrument saves tax? (1)
(A) Equity shares
(B) Debentures
(C) Retained earnings
(D) Preference shares
18. वह स्थान जहाँ एक ही भवन में विभिन्न प्रकार की दुकानों का समूह होता है, उसे ______ कहा जाता है। (1)
(A) एकाधिक (श्रृंखला) दुकानें
(B) विभागीय स्टोर
(C) सुपर बाज़ार
(D) थोक बाज़ार
English: The place where different types of shops are available within one building is called: (1)
(A) Multiple shops
(B) Departmental shops
(C) Super Bazar
(D) Wholesale market
19. निम्नलिखित स्थितियों में कौन सा माध्यम विज्ञापन के लिए सबसे उपयुक्त होगा ? (3)
(A) दृश्य माध्यम का प्रभावी ढंग से उपयोग करके अशिक्षित उपभोक्ताओं तक पहुँचने के लिए
(B) देश की साक्षर जनसंख्या की एक विस्तृत वर्ग तक पहुँचने के लिए
(C) ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए विज्ञापन करने के लिए
(D) अर्द्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों के लिए
English: Which medium/media of advertising will be most suitable in the following cases? (3)
(A) To reach out to illiterate consumers by using visual medium effectively.
(B) To reach a wide range of the literate population of the country.
(C) For advertising to people in rural areas.
(D) Semi-urban and the urban areas.
20. श्री नीरज अग्रवाल 'के. के. लिमिटेड' के वित्त प्रबंधक हैं। कम्पनी को ₹ 50 करोड़ की पूँजी की आवश्यकता है। इस पूँजी की व्यवस्था के लिए, श्री अग्रवाल के पास दो विकल्प हैं। समता अंश या ऋणपत्र जारी करना । दोनों विकल्पों के दो-दो लाभ बताएँ । (3)
English: Mr. Neeraj Aggarwal is the Finance Manager of "K.K. Limited". The company is in need of ₹ 50 crore capital. To arrange this much of capital, Mr. Aggarwal has two options, issue of Equity Shares or Debentures. State any two advantages of both the options. (3)
21. (a) नगद बिक्री के किन्हीं तीन लाभों को समझाइए । (3)
English: Explain any three advantages of Cash Sales. (3)
अथवा / OR
(b) 'आस्थगित किस्त योजना' को भुगतान के प्रकार के रूप में समझाएँ । (3)
English: Explain 'Deferred Instalment Plan' as a mode of payment. (3)
22. कौन सा कारक यह निर्धारित करता है कि एक कंपनी सार्वजनिक है या निजी ? (3)
English: Which factor determines whether a company is public or private ? (3)
23. समता अंश और पूर्वाधिकार अंशों के बीच कोई चार अंतर दीजिए । (4)
English: State any four differences between Equity Shares and Preference Shares. (4)
24. (a) "हालाँकि संचार एक व्यापक गतिविधि है, यह अक्सर व्यावहारिक रूप में असंगत होती है।" उपरोक्त कथन के संदर्भ में प्रभावी संचार की निम्नलिखित बाधाओं को समझाएँ : (4)
(i) सामाजिक-मनोवैज्ञानिक बाधाएँ
(ii) सूचना अधिभार
English: "Though Communication is a pervasive activity, it is often unsatisfactory in practice." In the light of above statement, explain the following barriers to effective communication: (4)
(i) Socio-psychological barriers
(ii) Information overload
अथवा / OR
(b) व्यवसाय में संचार के महत्त्व के किन्हीं चार बिन्दुओं का उल्लेख कीजिए । (4)
English: State any four points of importance of communication in business. (4)
25. भुवन एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी स्थापित करना चाहते हैं। भुवन के सलाहकार के रूप में उनका मार्गदर्शन करें और उन्हें प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लाभ बताएँ । (4)
English: Bhuvan wants to set up a private limited company. As an advisor of Bhuvan, guide him and explain him the advantages of a private limited company. (4)
26. उन दस्तावेजों को समझाएँ जो बिक्री और खरीद की प्रक्रिया में आवश्यक होते हैं। (4)
English: Explain the documents that are used in the procedure of selling and purchasing. (4)
27. (a) संचार के उन साधनों का नाम और वर्णन कीजिए जिनमें सूचना के प्रसारण और प्राप्ति के लिए इलेक्ट्रॉनिक विधि का उपयोग किया जाता है। (6)
English: Name and explain the means of communication in which electronic method is used for transmitting and receiving information. (6)
अथवा / OR
(b) ई-मेल के माध्यम से संदेश भेजने के किन्हीं चार लाभों को समझाइए । (6)
English: Explain any four advantages of sending message using E-mail. (6)
28. एकाधिक (श्रृंखला) दुकानों के निम्न लाभों को संक्षेप में समझाइए : (6)
(a) सरल पहचान
(b) कोई भी डूबत ऋण नहीं
English: Explain in brief the following advantages of multiple shops: (6)
(a) Easy identification
(b) No bad debts
29. निम्नलिखित खरीद विधियों को समझाइए : (6)
(a) निरीक्षण द्वारा खरीद
(b) नमूना द्वारा खरीद
English: Explain the following modes of Purchase: (6)
(a) Purchase by inspection
(b) Purchase by sample
30. (a) आपका मित्र अपने रेडिमेड गारमेंट स्टोर के लिए दो विक्रयकर्ताओं का चयन करना चाहता है। कोई तीन गुण सुझाएँ जिन पर आपके मित्र को अपने व्यवसाय के लिए उपयुक्त विक्रयकर्ता का चयन करते समय ध्यान देना चाहिए । (6)
English: Your friend wants to select two sales persons for his readymade garment store. Suggest to him any three qualities that your friend should look into while selecting suitable sales persons for his business. (6)
अथवा / OR
(b) व्यक्तिगत विक्रय के महत्त्व के कोई चार बिन्दु समझाइए । (6)
English: Explain any four points of importance of personal selling. (6)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
COMPUTER APPLICATION PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER