ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY QUESTION PAPER
Previous Year Question Paper Class 10 CBSE Board
OLD/ Last Year Question Paper CBSE Class 10 - ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
QUESTION PAPER START
सामान्य निर्देश / General Instructions:
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। / This question paper contains 30 questions.
(ii) प्रश्न 1-18 तक प्रत्येक 1 अंक का है। / Question 1 to 18 are of 1 mark each.
(iii) प्रश्न 19 - 22 तक प्रत्येक 3 अंक का है। / Question 19 to 22 are of 3 marks each.
(iv) प्रश्न 23 - 26 तक प्रत्येक 4 अंक का है। / Question 23 to 26 are of 4 marks each.
(v) प्रश्न 27-30 तक प्रत्येक 6 अंक का है। / Question 27 to 30 are of 6 marks each.
1. (a) मशीनरी की स्थापना के लिए भुगतान की गई मजदूरी को किस खाते में डेबिट किया जाता है ? (1)
(A) मजदूरी खाता
(B) मशीनरी खाता
(C) व्यापार खाता
(D) लाभ और हानि खाता
English: Wages paid for erection of machinery are debited to:
(A) Wages Account
(B) Machinery Account
(C) Trading Account
(D) Profit & Loss Account
अथवा / OR
(b) ₹ 5,000 खर्च करके मशीन के पुराने भाग को हटाकर एक नया भाग लगाना ______ का उदाहरण है।
(A) आयगत व्यय
(B) पूँजीगत प्राप्ति
(C) आस्थगित व्यय
(D) पूँजीगत व्यय
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
English: ₹ 5,000 spent to remove a worn out part of a machine and replace it with a new part is an example of:
(A) Revenue Expenditure
(B) Capital Receipt
(C) Deferred Expenditure
(D) Capital Expenditure
2. (a) मशीन की खरीद एक ______ है। (1)
(A) आयगत प्राप्ति
(B) पूँजीगत प्राप्ति
(C) पूँजीगत व्यय
(D) आस्थगित व्यय
English: Purchase of a machine is a:
(A) Revenue receipt
(B) Capital receipt
(C) Capital expenditure
(D) Deferred expenditure
अथवा / OR
(b) निम्न में से कौन सा घटती वार्षिक किस्त विधि का एक लाभ नहीं है ?
(A) आसान गणना
(B) प्रत्येक वर्ष लाभ और हानि पर समान भार
(C) कर प्राधिकरणों द्वारा अनुमोदित
(D) गणना करना कठिन
English: Which of the following is not a merit of reducing yearly instalment method?
(A) Easy calculation
(B) Equal burden on Profit & Loss each year
(C) Approved by Tax Authorities
(D) Difficult to calculate
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
3. कथन I : वर्ष के अंत में लगाये गये मूल्यह्रास को परिसम्पत्ति खाते में क्रेडिट किया जाएगा ।
कथन II : मूल्यह्रास पूँजीगत व्यय है। (1)
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कथन I सत्य तथा कथन II असत्य है।
(B) कथन I असत्य तथा कथन II सत्य है।
(C) दोनों कथन सत्य हैं।
(D) दोनों कथन असत्य हैं।
English:
Statement I : Depreciation charged at the end of the year will be credited to asset account.
Statement II: Depreciation is a capital expenditure.
Choose the correct option:
(A) Statement I is correct and Statement II is incorrect.
(B) Statement I is incorrect and Statement II is correct.
(C) Both Statements are correct.
(D) Both Statements are incorrect.
4. (a) 1 जुलाई, 2024 को ₹ 6,00,000 की मशीन खरीदी जाती है। इस पर मूल लागत विधि से 10% प्रति वर्ष की दर से मूल्यह्रास प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को लगाया जाता है। 31 मार्च, 2025 को प्रभारित मूल्यह्रास होगा : (1)
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 45,000
(C) ₹ 55,500
(D) ₹ 54,000
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
English: On 1st July 2024, a machine is purchased for ₹ 6,00,000. Depreciation is charged @ 10% p.a. on original cost method on 31st March each year. Depreciation charged on 31st March, 2025 will be:
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 45,000
(C) ₹ 55,500
(D) ₹ 54,000
अथवा / OR
(b) 1 अक्टूबर, 2024 को एक मशीन खरीदी जाती है जिसकी कीमत ₹ 10,00,000 है, जिस पर 15% प्रति वर्ष की दर से मूल्यह्रास घटती शेष विधि से प्रति वर्ष 31 मार्च को लगाया जाता है । 31 मार्च, 2026 को मूल्यह्रास की राशि होगी :
(A) ₹ 1,27,500
(B) ₹ 1,44,375
(C) ₹ 69,375
(D) ₹ 1,38,750
English: On 1st October 2024, a machine is purchased for ₹ 10,00,000. Depreciation is charged @ 15% p.a. on diminishing balance method on 31st March each year. The amount of depreciation on 31st March, 2026 will be:
(A) ₹ 1,27,500
(B) ₹ 1,44,375
(C) ₹ 69,375
(D) ₹ 1,38,750
5. कथन I : किसी परिसंपत्ति के कामकाजी जीवन के बाद उसके अनुमानित बिक्री मूल्य को स्क्रैप मूल्य कहा जाता है।
कथन II : किसी परिसंपत्ति की बिक्री पर बिक्री खाते को क्रेडिट किया जाता है। (1)
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कथन I सत्य तथा कथन II असत्य है।
(B) कथन I असत्य तथा कथन II सत्य है।
(C) दोनों कथन सत्य हैं।
(D) दोनों कथन असत्य हैं।
English:
Statement I : Estimated sale value of an asset after its working life is called scrap value.
Statement II : On sale of an asset, sales account is credited.
Choose the correct option:
(A) Statement I is true and Statement II is false.
(B) Statement I is false and Statement II is true.
(C) Both Statements are true.
(D) Both Statements are false.
6. (a) कथन I : बैंक समाधान विवरण कोई खाता नहीं है।
कथन II : बैंक समाधान विवरण एक विशेष तिथि पर तैयार किया जाता है। (1)
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) दोनों कथन गलत हैं।
(B) दोनों कथन सही हैं।
(C) केवल कथन II सही है।
(D) केवल कथन I सही है।
English:
Statement I : Bank Reconciliation Statement is not an account.
Statement II: Bank Reconciliation Statement is prepared on a certain date.
Choose the correct option:
(A) Both Statements are false.
(B) Both Statements are true.
(C) Only Statement II is true.
(D) Only Statement I is true.
अथवा / OR
(b) बैंक समाधान विवरण ______ की सहायता से तैयार किया जाता है।
(A) केवल नकद पुस्तिका के शेष से
(B) केवल पास बुक के शेष से
(C) नकद पुस्तिका या पास बुक के शेष से
(D) केवल बैंक खाते के शेष से
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
English: Bank Reconciliation Statement is prepared with the help of:
(A) Balance as per Cash Book only
(B) Balance as per Pass Book only
(C) Balance as per Cash Book or Pass Book
(D) Balance as per Bank Account only
7. 31 जनवरी, 2024 को महेश ने राजेश पर 3 महीने के लिए एक बिल लिखा। बिल की देय तिथि होगी : (1)
(A) 3 मई, 2024
(B) 29 मई, 2024
(C) 21 जुलाई, 2024
(D) 13 मई, 2024
English: On 31st January 2024, Mahesh draws a bill on Rajesh for 3 months, the due date will be:
(A) 3rd May, 2024
(B) 29th May, 2024
(C) 21st July, 2024
(D) 13th May, 2024
8. (a) विनिमय-पत्र को, उसकी राशि का भुगतान करने हेतु उत्तरदायी व्यक्ति द्वारा ______ कहा जाता है। (1)
(A) व्यापारिक प्राप्य
(B) प्राप्य बिल
(C) देय बिल
(D) व्यापारिक देय
English: A bill of exchange is called a ______ by one who is liable to pay its amount.
(A) Trade receivable
(B) Bills receivable
(C) Bills payable
(D) Trade payable
अथवा / OR
(b) निम्न कथन, अभिकथन (A) तथा कारण (R) पढ़िए । नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : मूल्यह्रास लगाने की सीधी रेखा विधि के अन्तर्गत परिसम्पत्ति का मूल्य कभी भी शून्य नहीं होगा ।
कारण (R) : मूल्यह्रास लगाने की सीधी रेखा विधि के अन्तर्गत मूल्यह्रास, पुस्तक मूल्य पर लगाया जाता है।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं।
(C) अभिकथन (A) सत्य परन्तु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य परन्तु कारण (R) सत्य है।
English: Read the following statements Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct alternative from the below given alternatives:
Assertion (A): Under straight line method of charging depreciation, the book value of an asset will never become zero.
Reason (R) : Under straight line method of charging depreciation, the depreciation is charged at book value.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are incorrect.
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct.
(C) Assertion (A) is correct but Reason (R) is incorrect.
(D) Assertion (A) is incorrect but Reason (R) is correct.
9. निम्नलिखित विवरणों से नकद पुस्तिका के अनुसार बैंक शेष निकालें : (1)
(i) पास बुक के अनुसार अधिविकर्ष ₹ 5,000
(ii) बैंक में जमा किया गया चेक लेकिन जमा नहीं हुआ – ₹ 2,000
(A) अनुकूल शेष ₹ 3,000
(B) अधिविकर्ष - ₹ 3,000
(C) अनुकूल शेष ₹ 7,000
(D) अधिविकर्ष ₹ 7,000
English: Find out the Bank Balance as per Cash Book from the following particulars :
(i) Overdraft as per Pass Book - ₹ 5,000
(ii) Cheque deposited into the bank but not credited - ₹ 2,000
(A) Favourable balance - ₹ 3,000
(B) Overdraft - ₹ 3,000
(C) Favourable balance - ₹ 7,000
(D) Overdraft - ₹ 7,000
10. (a) प्रतिकूल बैंक शेष का अर्थ है : (1)
(A) नकद पुस्तिका का क्रेडिट शेष
(B) पास बुक का क्रेडिट शेष
(C) नकद पुस्तिका का डेबिट शेष
(D) नकद पुस्तिका में कोई शेष नहीं
English: Unfavourable bank balance means:
(A) Credit balance in the cash book
(B) Credit balance in the pass book
(C) Debit balance in the cash book
(D) No balance in the cash book
अथवा / OR
(b) एक बैंक समाधान विवरण ______ द्वारा बनाया जाता है।
(A) बैंक
(B) बैंक के ग्राहकों
(C) लेनदार
(D) लेखा अंकेक्षक
English: A bank reconciliation statement is prepared by:
(A) Bank
(B) Customers of the bank
(C) Creditors
(D) Auditor
11. (a) सकल लाभ की गणना कीजिए यदि बिक्री पर सकल लाभ की दर 25% है और बेचे गए माल की लागत ₹ 1,80,000 है। (1)
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 36,000
(C) ₹ 45,000
(D) ₹ 30,000
English: Calculate the gross profit if rate of gross profit is 25% on sale and cost of goods sold is ₹ 1,80,000.
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 36,000
(C) ₹ 45,000
(D) ₹ 30,000
अथवा / OR
(b) बिक्री हुए माल की लागत ₹ 1,50,000; अंतिम स्टॉक ₹ 40,000, प्रारंभिक स्टॉक : ₹ 60,000; तो माल खरीद की राशि ______ होगी ।
(A) ₹ 1,30,000
(B) ₹ 1,70,000
(C) ₹ 50,000
(D) ₹ 1,000
English: Cost of goods sold ₹ 1,50,000; Closing Stock: ₹ 40,000, Opening Stock: ₹ 60,000. Amount of purchase will be:
(A) ₹ 1,30,000
(B) ₹ 1,70,000
(C) ₹ 50,000
(D) ₹ 1,000
12. पास बुक में डेबिट शेष का अर्थ है : (1)
(A) बैंक शुल्क
(B) अधिविकर्ष
(C) जारी किये गये चेक
(D) कमीशन लगाया गया
English: Debit balance in Pass Book means:
(A) Bank charges
(B) Overdraft
(C) Cheques issued
(D) Commission charged
13. (a) अनुग्रह दिनों की अनुमति नहीं है, जब बिल देय होता है : (1)
(A) आदेश पर
(B) माँग पर
(C) चार माह पश्चात्
(D) पाँच माह पश्चात्
English: Days of grace are not allowed when the bill is payable:
(A) on order
(B) on demand
(C) after four months
(D) after five months
अथवा / OR
(b) नीचे दिए गए कथनों, अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A): विनिमय-पत्र क्रेता द्वारा लिखा जाता है तथा विक्रेता द्वारा स्वीकार किया जाता है।
कारण (R) : विनिमय-पत्र देनदार द्वारा लिखा जाता है तथा लेनदार द्वारा स्वीकार किया जाता है।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) गलत हैं।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं।
(C) अभिकथन (A) सही तथा कारण (R) गलत है।
(D) अभिकथन (A) गलत तथा कारण (R) सही है।
English: Read the following statements Assertion (A) and Reason (R) and choose the correct option from the options given below:
Assertion (A): Bill of Exchange is drawn by the buyer and accepted by the seller.
Reason (R) : Bill of Exchange is drawn by the debtor and is accepted by the creditor.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are incorrect.
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct.
(C) Assertion (A) is correct and Reason (R) is incorrect.
(D) Assertion (A) is incorrect and Reason (R) is correct.
14. (a) यदि प्रारंभिक पूँजी ₹ 10,000 और समापन पूँजी ₹ 15,000 है, तो लाभ या हानि है : (1)
(A) ₹ 5,000 की हानि
(B) ₹ 2,500 का लाभ
(C) ₹ 5,000 का लाभ
(D) ₹ 10,000 का लाभ
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
English: If opening capital is ₹ 10,000 and closing capital is ₹ 15,000, then profit or loss is :
(A) Loss of ₹ 5,000
(B) Profit of ₹ 2,500
(C) Profit of ₹ 5,000
(D) Profit of ₹ 10,000
अथवा / OR
(b) प्रारंभिक पूँजी की गणना के लिए समापन पूँजी में क्या जोड़ा जाना चाहिए ?
(A) आहरण और हानि
(B) आहरण और लाभ
(C) केवल लाभ
(D) केवल हानि
English: What should be added in closing capital for calculating opening capital?
(A) Loss and drawings
(B) Profit and drawings
(C) Profit only
(D) Loss only
15. इनमें से कौन सा अंतिम खातों का घटक नहीं है ? (1)
(A) तुलन पत्र (स्थिति विवरण)
(B) व्यापार खाता
(C) लाभ और हानि खाता
(D) लेनदेन रसीद
English: Which of these is not a component of the Final Accounts?
(A) Balance Sheet
(B) Trading Account
(C) Profit & Loss Account
(D) Transaction Receipt
16. (a) अंतिम खातों में कितने घटक होते हैं ? (1)
(A) 2
(B) 5
(C) 7
(D) 3
English: How many components do Final Accounts have?
(A) 2
(B) 5
(C) 7
(D) 3
अथवा / OR
(b) नीचे दिए गए कथनों, अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : एक व्यवसाय का स्थिति विवरण, 'परिसम्पत्तियाँ' तथा 'देयताएँ' दर्शाता है।
कारण (R) : स्थिति विवरण एक विशिष्ट तिथि को तैयार किया जाता है।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) गलत हैं।
(C) अभिकथन (A) सही तथा कारण (R) गलत है।
(D) अभिकथन (A) गलत और कारण (R) सही है।
English: Read the following statements Assertion (A) and Reason (R) and choose the correct option from the options given below:
Assertion (A): Balance Sheet of a business shows 'Assets' and 'Liabilities'.
Reason (R) : Balance Sheet is prepared on a particular date.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true.
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(C) Assertion (A) is true and Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false and Reason (R) is true.
17. (a) व्यापार खाते के डेबिट पक्ष में ______ दर्ज होता है। (1)
(A) प्रत्यक्ष व्यय
(B) अप्रत्यक्ष व्यय
(C) वेतन
(D) कमीशन
English: The debit side of trading account records :
(A) Direct expenses
(B) Indirect expenses
(C) Salary
(D) Commission
अथवा / OR
(b) अंतिम स्टॉक को ______ में दर्ज किया जाता है।
(A) लाभ और हानि खाते
(B) व्यापार खाते और तुलन पत्र (स्थिति विवरण)
(C) नकद पुस्तिका
(D) मशीनरी खाते
English: Closing stock is recorded in the:
(A) Profit & Loss Account
(B) Trading Account and Balance Sheet
(C) Cash Book
(D) Machinery Account
18. (a) तलपट ______ में तैयार नहीं किया जा सकता । (1)
(A) एकल प्रविष्टि प्रणाली
(B) द्वि-प्रविष्टि प्रणाली
(C) अर्जित प्रणाली
(D) व्यापारिक प्रणाली
English: Trial Balance cannot be prepared in:
(A) Single entry system
(B) Double entry system
(C) Accrual system
(D) Mercantile system
अथवा / OR
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
(b) व्यापार खाते का डेबिट शेष दर्शाता है :
(A) सकल लाभ
(B) सकल हानि
(C) शुद्ध लाभ
(D) शुद्ध हानि
English: Debit balance in Trading Account indicates :
(A) Gross profit
(B) Gross loss
(C) Net profit
(D) Net loss
19. पूँजीगत हानि और आयगत हानि क्या हैं ? दो उदाहरण दीजिए । / What are capital losses and revenue losses? Give two examples. (3)
20. एक फर्म ने निम्न मदों पर निम्नलिखित व्यय किए। नीचे दी गई मदों से पूँजीगत व्यय, आयगत व्यय और आस्थगित आयगत व्यय की पहचान करें : (3)
(i) पुरानी खरीदी गई मोटर कार की मरम्मत
(ii) ट्रेडमार्क के गलत उपयोग के लिए ₹ 6,000 का कानूनी खर्च किया ।
(iii) संयंत्र और मशीनरी को हटाने और तोड़ने पर ₹ 50,000 खर्च किए ।
English: A firm incurred the following expenditure on following items. Identify the items of Capital Expenditure, Revenue Expenditure and Deferred Revenue Expenditure.
(i) Repairs to a second-hand motor car purchased.
(ii) Spent ₹ 6,000 as legal expenses for abuse of trade mark.
(iii) A sum of ₹ 50,000 was spent on dismantling and removing plant and machinery.
21. मूल्यह्रास को परिभाषित करें। मूल्यह्रास के किन्हीं दो कारणों का उल्लेख करें । / Define Depreciation. Give any two causes of Depreciation. (3)
22. (a) 1 जनवरी, 2024 को X ने Y को ₹ 50,000 का माल बेचा। उसी दिन X ने Y पर ₹ 50,000 के लिए तीन महीने के बाद देय का एक बिल लिखा। Y ने बिल को स्वीकार किया और उसे X को लौटा दिया । बिल नियत तिथि पर भुगतान कर दिया गया। X की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (3)
English: On 1st January 2024, X sold goods to Y for ₹ 50,000. On the same date X drew a bill on Y for ₹ 50,000 due after three months. Y accepted the bill and returned it to X. The bill was met on due date. Pass Journal Entries in the books of X.
अथवा / OR
(b) 1 जनवरी, 2024 को शंकर ने पार्वती से ₹ 8,000 का माल खरीदा और तीन महिने का बिल स्वीकार किया । बिल नियत तिथि पर भुगतान कर दिया गया। शंकर की पुस्तकों में रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए ।
English: On 1st January 2024, Shankar purchased goods from Parvati for ₹ 8,000 and accepted a bill for three months. The bill was met on due date. Pass Journal Entries in the books of Shankar.
23. 15 मार्च, 2024 को X ने Z से ₹ 10,000 के लिए एक स्वीकृति 4 माह पश्चात् देय के लिए प्राप्त की। 15 अप्रैल, 2024 को X ने 18% वार्षिक दर पर अपने बैंक से बिल को बट्टे पर भुना लिया। X की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ दर्ज करें । / X received from Z, an acceptance for ₹ 10,000 on 15th March, 2024 at 4 months. X discounted the bill on 15th April, 2024 at 18% p.a. at his bank. Give the Journal Entries in the books of X. (4)
24. (a) निम्नलिखित जानकारी से 31 मार्च, 2024 को बैंक समाधान विवरण तैयार करें : (4)
(i) रोकड़ बही के अनुसार डेबिट शेष ₹ 10,000
(ii) चेक जारी किए किन्तु भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं हुए ₹ 3,000
(iii) ₹ 295 का बैंक में जमा किया गया चेक अनादरित हो गया ।
(iv) नकद पुस्तक के भुगतान पक्ष का योग ₹ 200 कम किया गया ।
English: From the following information, prepare Bank Reconciliation Statement as on 31st March, 2024:
(i) Debit balance as per Cash Book ₹ 10,000.
(ii) Cheque issued but not yet presented for payment amounted ₹ 3,000.
(iii) A cheque for ₹ 295 deposited in the bank has been dishonoured.
(iv) Payment side of Cash Book has been undercast by ₹ 200.
अथवा / OR
(b) राम के लिए 31 मार्च, 2024 को बैंक समाधान विवरण तैयार करें :
(i) नकद पुस्तक के अनुसार जमा (Cr) शेष ₹ 6,920
(ii) चेक जारी किये गए किन्तु भुगतान हेतु प्रस्तुत नहीं हुए ₹ 4,000
(iii) बैंक द्वारा ब्याज जमा किया गया ₹ 600
(iv) ₹ 6,000 के चैक बैंक में भुगतान हेतु जमा किए किन्तु भुगतान नहीं हुआ ।
English: Prepare Bank Reconciliation Statement of Ram as on 31st March, 2024 :
(i) Credit balance as per cash book ₹ 6,920
(ii) Cheque drawn but not presented for payment ₹ 4,000
(iii) Interest credited by bank ₹ 600
(iv) Cheques deposited into bank for payment but not cleared ₹ 6,000
25. A ने 1 अप्रैल, 2023 को ₹ 30,000 की पूँजी के साथ अपना कपड़े का व्यवसाय शुरू किया । 31 मार्च, 2024 को उसकी परिसंपत्तियाँ ₹ 50,000 थीं और देनदारियाँ ₹ 10,000 थीं। उसकी अन्तिम पूँजी और वर्ष के दौरान अर्जित लाभ ज्ञात कीजिए । / A commenced his cloth business on 1st April, 2023 with a capital of ₹ 30,000. On 31st March, 2024 his assets were ₹ 50,000 and liabilities were ₹ 10,000. Find out his closing capital and profits earned during the year. (4)
26. चालू देनदारियों और स्थायी संपत्तियों में कोई चार अंतर बताएँ । / Give any four differences between Current Liabilities and Fixed Assets. (4)
27. (a) मूर्त संपत्तियों और अमूर्त संपत्तियों में अंतर बताएँ। प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए । / Differentiate between Tangible Assets and Intangible Assets. Give two examples of each. (6)
अथवा / OR
(b) अलका ने 1 अक्टूबर, 2023 को ₹ 5,00,000 की पूँजी के साथ व्यवसाय शुरू किया । उसने अपने पति से 10% वार्षिक ब्याज दर पर ₹ 2,00,000 उधार लिये (ब्याज का अभी भुगतान नहीं किया गया) और उसने पूँजी के रूप में ₹ 1,30,000 की अतिरिक्त राशि निवेश की ।
31 मार्च, 2024 को उसकी स्थिति निम्न थी :
| विवरण / Particulars |
₹ |
| नकद हस्ते / Cash in hand |
40,000
|
| बैंक शेष / Bank Balance |
1,20,000
|
| स्टॉक / Stock |
5,10,000
|
| देनदार / Debtors |
4,50,000
|
| लेनदार / Creditors |
2,80,000
|
उसने इस अवधि के दौरान प्रति माह ₹ 20,000 का आहरण किया। इस अवधि के लिए उसके लाभ या हानि की गणना कीजिए ।
English: Alka started a business with a capital of ₹ 5,00,000 on 1st October, 2023. She borrowed from her husband a sum of ₹ 2,00,000 @ 10% p.a. (interest not yet paid) for business and brought a further amount of ₹ 1,30,000 as capital. On 31st March 2024, her position was following:
Cash in hand: ₹ 40,000, Bank Balance: ₹ 1,20,000, Stock: ₹ 5,10,000, Debtors: ₹ 4,50,000, Creditors: ₹ 2,80,000.
She withdrew ₹ 20,000 per month during this period. Calculate her profit or loss for the period. (6)
28. 31 मार्च, 2024 को संजय की नकद पुस्तिका ₹ 49,000 का डेबिट शेष दर्शाती है । 31 मार्च, 2024 तक का बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए । (6)
(i) एक देनदार रमेश ने ₹ 8,000 का चेक सीधे बैंक में जमा किया ।
(ii) बैंक ने ₹ 500 ब्याज दिया ।
(iii) ₹ 10,000 का चेक रमेश को जारी किया गया लेकिन अभी तक भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं हुआ ।
(iv) बैंक ने बीमा प्रीमियम भुगतान के लिए ₹ 6,000 डेबिट किए ।
(v) बैंक ने ₹ 100 बैंक शुल्क के रूप में डेबिट किए ।
English: On 31st March 2024, the Cash Book of Sanjay showed debit balance of ₹ 49,000. Prepare Bank Reconciliation Statement as on 31st March, 2024.
(i) Ramesh, a debtor, deposited a cheque of ₹ 8,000 directly into the bank.
(ii) Bank allowed an interest of ₹ 500.
(iii) Cheque for ₹ 10,000 issued to Ramesh was not presented for payment.
(iv) Bank debited ₹ 6,000 being insurance premium paid.
(v) Bank debited ₹ 100 as bank charges.
29. 1 अक्टूबर, 2024 को समीर एंड ब्रदर्स ने ₹ 1,40,000 की लागत से एक मशीन खरीदी और उसकी स्थापना पर ₹ 10,000 खर्च किए। फर्म हर साल मशीन की मूल लागत पर 10% वार्षिक की दर से मूल्यह्रास अपलिखित करती है। पुस्तकें हर साल 31 मार्च को बंद होती हैं। 3 साल के लिए मशीनरी खाता तैयार करें । / Sameer & Bros. purchased a machine on 1st October, 2024 at a cost of ₹ 1,40,000 and spent ₹ 10,000 on its installation. The firm writes off depreciation @ 10% p.a. of the original cost every year. The books are closed on 31st March every year. Prepare Machinery Account for 3 years. (6)
30. निम्नलिखित सूचना के आधार पर व्यापार खाता, लाभ-हानि खाता तथा स्थिति विवरण तैयार कीजिए : / Prepare Trading and Profit & Loss Account and Balance Sheet from the following information: (6)
| डेबिट शेष / Debit Balances |
(₹) |
क्रेडिट शेष / Credit Balances |
(₹) |
| विविध देनदार / Sundry Debtors |
35,000
|
पूँजी / Capital |
2,50,000
|
| प्रारंभिक स्टॉक / Opening Stock |
50,000
|
ब्याज / Interest |
6,000
|
| जमीन और भवन / Land & Building |
1,00,000
|
विविध लेनदार / Sundry Creditors |
1,10,000
|
| नकद हस्ते / Cash in hand |
16,000
|
बिक्री / Sales |
1,70,000
|
| बैंक में नकद / Cash at bank |
40,000
|
|
|
| मजदूरी / Wages |
30,000
|
|
|
| ब्याज / Interest |
2,000
|
|
|
| डूबत ऋण / Bad debts |
5,000
|
|
|
| मरम्मत / Repairs |
3,000
|
|
|
| फर्नीचर और फिक्सचर / Furniture and Fixtures |
15,000
|
|
|
| मूल्यह्रास / Depreciation |
10,000
|
|
|
| किराया / Rent |
8,000
|
|
|
| वेतन / Salaries |
20,000
|
|
|
| आहरण / Drawings |
20,000
|
|
|
| क्रय / Purchase |
1,00,000
|
|
|
| सामान्य व्यय / General Expenses |
25,000
|
|
|
| प्लांट और मशीनरी / Plant & Machinery |
57,000
|
|
|
31 मार्च, 2024 को स्टॉक का मूल्य ₹ 1,00,000 था । / On 31st March, 2024 the stock was valued at ₹ 1,00,000.
Previous Year Question Paper CBSE Class 10
COMPUTER APPLICATION Question Paper
Banking and Insurance Class 10 CBSE Board