COMPUTER APPLICATION Question Paper Class 10
Previous Year question Paper Class 10 CBSE Board
OLD/Last Year Question Paper Class 10 CBSE Board -COMPUTER APPLICATION
COMPUTER APPLICATION
सामान्य निर्देश :
कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 5 खण्ड हैं : खण्ड क, ख, ग, घ, ङ ।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
(iii) खण्ड क में प्रत्येक 1 अंक के 12 प्रश्न हैं।
(iv) खण्ड ख में प्रत्येक 2 अंक के 7 अति लघु-उत्तरीय (VSA) प्रकार के प्रश्न हैं।
(v) खण्ड ग में प्रत्येक 3 अंक के 4 लघु-उत्तरीय (SA) प्रकार के प्रश्न हैं।
(vi) खण्ड घ में प्रत्येक 4 अंक का 1 दीर्घ उत्तरीय (LA) प्रकार का प्रश्न है।
(vii) खण्ड ङ में प्रत्येक 4 अंक के स्रोत-आधारित/प्रकरण-आधारित/परिच्छेद-आधारित 2 प्रश्न हैं।
General Instructions:
Please read the instructions carefully.
(i) This question paper has 5 Sections: Sections A, B, C, D, E.
(ii) All questions are compulsory. However, internal choices have been provided in some of the questions.
(iii) Section A has 12 questions carrying 1 mark each.
(iv) Section B has 7 Very Short Answer (VSA) type questions carrying 2 marks each.
(v) Section C has 4 Short Answer (SA) type questions carrying 3 marks each.
(vi) Section D has 1 Long Answer (LA) type question carrying 4 marks.
(vii) Section E has 2 Source-based/Case-based/Passage-based questions carrying 4 marks each.
खण्ड क / SECTION A (सभी प्रश्न अनिवार्य हैं / All questions are compulsory) (12×1=12)
1. इंटरनेट क्या है ? / What is Internet ? (1)
(A) एक प्रकार का कंप्यूटर सॉफ़्टवेयर / A type of computer software
(B) आपस में जुड़े कंप्यूटर नेटवर्कों का एक वैश्विक नेटवर्क / A global network of interconnected computer networks
(C) किसी स्कूल में एक लोकल एरिया नेटवर्क (Local area network) / A local area network in a school
(D) एक प्रकार का कंप्यूटर हार्डवेयर / A type of computer hardware
2. TCP/IP का प्राथमिक उद्देश्य क्या है ? / What is the primary purpose of the TCP/IP? (1)
(A) वेब पेजों का प्रबंधन (manage) करना / To manage web pages
(B) सर्वर पर ईमेल स्टोर करना / To store emails on the server
(C) यह स्पष्ट करना कि इंटरनेट पर डेटा कैसे ट्रांसमिट (transmit) किया जाता है / To define how data is transmitted over the Internet
(D) एन्क्रिप्शन (encryption) का उपयोग करके वेबसाइटों को सुरक्षित करना / To secure websites using encryption
3. कौन-सा हेडिंग टैग एचटीएमएल (HTML) में सबसे छोटे हेडिंग आकार को दर्शाता है ? / Which heading tag represents the smallest heading size in HTML? (1)
(A) <h1>
(B) <h3>
(C) <h5>
(D) <h6>
4. किसी ईमेल एड्रेस में, उपयोगकर्ता का नाम (username) और डोमेन नाम (domain name) ______ प्रतीक (symbol) द्वारा अलग किए जाते हैं। / In any email address, the username and the domain name are separated by ______ symbol. (1)
(A) $
(B) @
(C) #
(D) %
5. निम्नलिखित में से कौन उन नियमों को दर्शाता है जो कंप्यूटरों को नेटवर्क पर आपस में संवाद करने में सक्षम बनाते हैं ? / Which of the following refers to the rules that enable computers to communicate over a network? (1)
(A) ब्राउज़र / Browser
(B) ई-बैंकिंग / e-Banking
(C) प्रोटोकॉल / Protocol
(D) टेक्स्ट एडिटर / Text Editor
6. POP3 प्रोटोकॉल में, संख्या "3" क्या दर्शाती है ? / In the POP3 protocol, what does the number "3" signify? (1)
(A) यह शामिल तीन कंप्यूटरों को दर्शाता है / It represents three computers involved
(B) यह वर्ष 2003 को दर्शाता है / It stands for the year 2003
(C) यह ईमेल डिलीवरी में उपयोग किए जाने वाले तीन मुख्य सर्वरों को दर्शाता है / It refers to three main servers used in email delivery
(D) यह पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल के तीसरे वर्ज़न (version) को दर्शाता है / It indicates the third version of the Post Office Protocol
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एचटीएमएल (HTML) में List का मान्य प्रकार नहीं है ? / Which of the following is not a valid type of list in HTML? (1)
(A) डेस्क्रिप्शन सूची (Description list) / Description list
(B) व्यवस्थित सूची (Ordered list) / Ordered list
(C) डिटेल सूची (Detail list) / Detail list
(D) अव्यवस्थित सूची (Unordered list) / Unordered list
8. अजय, जो एक कंप्यूटर इंजीनियर है, सामान्यतः अपने लैपटॉप का उपयोग करके ग्राहकों के कंप्यूटरों को रीमोट लॉगिन से एक्सेस (access) करता है ताकि उनके कंप्यूटर की समस्याओं का पता लगा सके। इस उद्देश्य के लिए कौन-से प्रोटोकॉल का उपयोग हो रहा है ? / Ajay, a computer engineer, generally uses his laptop to remotely access customers' computers in order to diagnose problems in their computer. Which protocol is being used for this purpose? (1)
(A) FTP
(B) SMS
(C) SMTP
(D) TELNET
9. वर्ल्ड वाइड वेब क्या है ? / What is World Wide Web? (1)
(A) एक नेटवर्क हार्डवेयर / A network hardware
(B) डेटा प्रबंधन सॉफ्टवेयर / Software to manage data
(C) आपस में जुड़े वेब पेजों का सिस्टम / System of interlinked webpages
(D) वेब सर्वर / Web server
10. <ol> टैग (tag) में start ऐट्रिब्यूट (attribute) का क्या उद्देश्य है ? / What is the purpose of the start attribute in the <ol> tag? (1)
(A) बुलेट (bullet) के प्रकार को बदलना / To change the type of bullets
(B) सूची (list) में आइटमों (items) की कुल संख्या निर्दिष्ट (specify) करना / To specify the total number of items in the list
(C) किसी अन्य सूची (list) के अंदर एक सूची (list) बनाना / To create a list within another list
(D) सूची (list) की प्रारंभिक संख्या सेट (set) करना / To set the starting number of the list
प्रश्न संख्या 11 और 12 अभिकथन और कारण प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न में दो कथन हैं, अर्थात् अभिकथन (A) और कारण (R) । अभिकथन और कारण पर विचार करते हुए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। / Questions No. 11 and 12 are Assertion and Reason type questions. Each question consists of two statements, namely, Assertion (A) and Reason (R). Select the most suitable option considering the Assertion and Reason.
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सही है, परंतु कारण (R) ग़लत है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परंतु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
11. अभिकथन (A) : ब्लॉग (Blog), व्यक्तियों के लिए अपने विचारों, ज्ञान और अनुभवों को ऑनलाइन साझा करने का एक प्रभावी तरीका है।
कारण (R) : केवल पेशेवर वेब डेवलपर्स (professional web developers) ही ब्लॉग बना और उसका रख-रखाव (maintain) कर सकते हैं।
English:
Assertion (A): Blogs are an effective way for individuals to share their thoughts, knowledge, and experiences online.
Reason (R): Only professional web developers can create and maintain blogs. (1)
12. अभिकथन (A) : <img> टैग, src ऐट्रिब्यूट (attribute) निर्दिष्ट (specify) न होने पर भी इमेज प्रदर्शित करेगा ।
कारण (R) : src ऐट्रिब्यूट (attribute) इमेज फ़ाइल को path प्रदान करती है, जो ब्राउज़र के लिए इमेज का पता लगाने और प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक है।
English:
Assertion (A): The <img> tag will display an image even if the src attribute is not specified.
Reason (R): The src attribute provides the path to the image file, which is essential for the browser to locate and display the image. (1)
खण्ड ख / SECTION B (7×2=14)
13. सॉफ़्टवेयर लाइसेंस क्या है ? इसका उद्देश्य भी बताइए। / What is a software license ? Also mention its purpose. (2)
14. (क) सर्च इंजन (search engine) क्या है? किन्हीं दो लोकप्रिय सर्च इंजनों (search engines) के नाम बताइए । / (a) What is a search engine? Name any two popular search engines. (2)
अथवा / OR
(ख) SMTP का विस्तृत रूप लिखिए। SMTP, POP3 से किस प्रकार भिन्न है ? / (b) Write the expanded form of SMTP. How does SMTP differ from POP3? (2)
15. एक उपयुक्त उदाहरण की सहायता से एचटीएमएल (HTML) में टैग (tag) और ऐट्रिब्यूट (attribute) के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए । / Differentiate between a tag and an attribute in HTML with the help of a suitable example. (2)
16. (क) विवरण सूची (description list) में <DT> और <DD> टैग्स (tags) का क्या उद्देश्य है ? / (a) What is the purpose of <DT> and <DD> tags in a description list ? (2)
अथवा / OR
(ख) निम्नलिखित टैग्स (tags) का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए : / (b) Explain the purpose of the following tags: (2)
(i) <P>
(ii) <HR>
17. CSS क्या है और वेब डिजाइनिंग में इसका उपयोग क्यों किया जाता है ? / What is CSS and why is it used in web designing? (2)
18. (क) सोनल को एक अधूरा एचटीएमएल (HTML) कोड दिया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुसार खाली स्थानों को भरकर कोड पूरा करने में उसकी सहायता कीजिए : / (a) Sonal has been given an incomplete HTML code. Help her to complete the code by filling in the blanks as per the mentioned specifications : (2)
HTML
<html>
<head>
<style>
p{
: Green; /* Line 1 */
: 12px; /* Line 2 */
: center; /* Line 3 */
color: yellow;
}
{ /* Line 4 */
width: 50%
}
</style>
</head>
<body>
<p> Saving the environment is crucial for a healthier Earth </p>
<hr>
</body>
</html>
(i) Line 1: पैराग्राफ का बैकग्राउंड रंग हरा (Green) होना चाहिए। / Line 1: The background color of the paragraph should be Green.
(ii) Line 2 : पैराग्राफ के टेक्स्ट (text) का फ़ॉन्ट आकार (size) 12 होना चाहिए। / Line 2: The font size of the paragraph text should be 12.
(iii) Line 3 : पैराग्राफ के टेक्स्ट का संरेखण (alignment) center होना चाहिए। / Line 3: The alignment of the paragraph text should be center.
(iv) Line 4 : क्षैतिज रेखा (horizontal ruler) की width 50% होनी चाहिए। / Line 4: The width of the horizontal ruler should be 50%.
अथवा / OR
(ख) नीचे दिए गए अधूरे एचटीएमएल (HTML) कोड का उल्लेख कीजिए और दिए गए निर्देशों के आधार पर इसे पूरा कीजिए। / (b) Refer to the incomplete HTML code given below and complete the code based on the specifications provided. (2)
HTML
<html>
<head>
<!-- Line 1 -->
</head>
<body>
<h1>My Favourite Fruits</h1>
<ol ="I" ="3"> <!-- Line 2 --> <!-- Line 3 -->
<li>Banana</li>
</ol>
</body>
</html>
निम्नलिखित विनिर्देशों के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कर इस कोड को पूरा कीजिए : / Complete this code by filling in the blanks as per the specifications that follow:
(i) Line 1 : वेब पेज का शीर्षक (title) 'About Me' सेट कीजिए। / Line 1: Set the web page title to 'About Me'.
(ii) Line 2 : व्यवस्थित सूची (ordered list) में गिनती के लिए बड़े अक्षरों (uppercase) में रोमन अंकों (Roman numerals) का प्रयोग होना चाहिए। / Line 2: The ordered list should use uppercase Roman numerals for numbering.
(iii) Line 3 : सूची (list) की शुरुआत रोमन अंक III से होनी चाहिए। / Line 3: The list should begin with Roman numeral III.
(iv) Line 4 : सूची (list) का पहला आइटम (item) 'Apple' होना चाहिए। / Line 4: The first list item should be 'Apple'.
19. ई-बैंकिंग (e-Banking) क्या है ? ई-बैंकिंग (e-Banking) और ई-शॉपिंग (e-Shopping) में एक अंतर बताइए । / What is e-Banking ? Mention one difference between e-Banking and e-Shopping. (2)
खण्ड ग / SECTION C (4×3=12)
20. निम्नलिखित एचटीएमएल कथन (HTML Statements) सही तरह से नहीं लिखे गए हैं। सही कथनों को रेखांकित (underlined) सुधारों के साथ पुनः लिखिए । प्रत्येक कथन का वांछित उद्देश्य उसके नीचे दिया गया है। / The following HTML statements are not written properly. Rewrite the correct statements with underlined corrections. The desired purpose of each statement is mentioned under it. (3)
(i) <a link="[https://ncert.nic.in/](https://ncert.nic.in/)">Click here</a>
<!-- लिंक [https://ncert.nic.in](https://ncert.nic.in) पर नेविगेट (navigate) होना चाहिए। / The link should navigate to [https://ncert.nic.in](https://ncert.nic.in) -->
(ii) <ul type="0">
<!-- सूची (List) में hollow circle को बुलेट के रूप में प्रयोग किया जाना चाहिए। / The list should use hollow circle as bullet. -->
(iii) <font color=Arial size=5>My Webpage</font>
<!-- फ़ॉन्ट Arial होना चाहिए तथा फ़ॉन्ट का आकार (size) 5 होना चाहिए। / The font should be Arial, and the size of the font should be 5. -->
21. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer the following questions : (3)
(i) SMS का विस्तृत रूप लिखिए। / Write the expanded form of SMS.
(ii) FTP और SFTP का विस्तृत रूप लिखिए। फ़ाइलों को ट्रांसफर (transfer) करने के लिए SFTP, FTP से किस प्रकार भिन्न है ? / Expand FTP and SFTP. How does SFTP differ from FTP for transferring files ?
22. (क) रवि ने अपने मित्र के ग्रेजुएशन (Graduation) का जश्न मनाने (celebrate करने) के लिए एक आकर्षक वेब पेज तैयार किया है, जिसमें रंगीन चित्र और फेस्टिव टेक्स्ट (festive text) हैं। वेब पेज में, नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार, एक Celebratory Video जोड़ने के लिए उपयुक्त एचटीएमएल टैग्स (HTML tags) लिखने में उसकी मदद कीजिए : / (a) Ravi has designed a vibrant web page filled with colourful images and festive text to celebrate his friend's graduation. Help him by writing suitable HTML tag(s) to add a celebratory video to his web page as per the specification given below : (3)
(i) वीडियो फ़ाइल का नाम celebration.mp4 है। / Name of the video file is celebration.mp4.
(ii) वीडियो के कंट्रोल्स (Play, Pause, Volume आदि) दिखाई देने चाहिए। / The video controls (Play, Pause, Volume, etc.) should be visible.
(iii) वेब पेज लोड होते ही वीडियो स्वतः प्ले (play) होना चाहिए। / The video should automatically start playing when the web page loads.
अथवा / OR
(ख) (i) HTML में लिंकिंग (linking) का महत्त्व समझाइए । / (b) (i) Explain the significance of linking in HTML.
(ii) निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त HTML टैग (tag) और सही ऐट्रिब्यूट्स (attributes) लिखिए : / (ii) Write the appropriate HTML tag with the correct attributes to achieve the following requirements: (3)
-
जो लिंक (link) अभी तक विज़िट (visit) नहीं किए गए हैं, वे नीले (Blue) रंग में दिखाई दें। / The links that have not been visited should appear in blue.
-
जो लिंक (link) पहले ही विज़िट (visit) किए जा चुके हैं, वे बैंगनी (Purple) रंग में दिखाई दें। / The links that have already been visited should appear in purple.
23. (क) उपयुक्त एचटीएमएल कथन (HTML statements) लिखिए जिससे नीचे दिया गया टेक्स्ट वेब पेज पर दिखाई दे : / (a) Write suitable HTML statements to display the following text on a webpage :
(i) H_{2}O
(ii) E=mc^{2}
(ख) हाइपरलिंक (Hyperlink) बनाने हेतु एचटीएमएल कोड (HTML code) लिखिए ताकि जब उपयोगकर्ता 'HELP' टेक्स्ट (text) पर क्लिक करें, तो "help@cbse.gov.in" पर ईमेल भेजा जा सके। / (b) Write HTML code to create a hyperlink for sending an email to "help@cbse.gov.in" when the user clicks on the text 'HELP'. (3)
खण्ड घ / SECTION D (4)
24. (क) नीचे दिखाए गए फॉर्म के साथ वेब पेज डिज़ाइन करने के लिए HTML कोड लिखिए : / (a) Write the HTML code to design the webpage with the form as shown below:
Flight Reservation Form
Enter Name: [ ]
Seat Type: (o) Economy ( ) Business
Select Category: [ Child | v ] (Dropdown options: Child, Adult, Senior Citizen)
कोड लिखते समय निम्नलिखित विनिर्देशों (specifications) पर ध्यान दीजिए : / Please note the following specifications while writing the code :
-
Specification 1: टेक्स्ट "Flight Reservation Form" को heading level 3 में दिखाया जाना चाहिए। / The text "Flight Reservation Form" should be in heading level 3.
-
Specification 2: यात्री (Passenger) का नाम दर्ज करने के लिए एक Text Box होना चाहिए। / There should be a text box to accept name of the passenger.
-
Specification 3: सीट टाइप (Seat Type) (Economy या Business) चुनने के लिए दो Radio Buttons होने चाहिए, जैसा कि ऊपर दिखाया गया है। इनमें से Economy डिफ़ॉल्ट रूप से सेलेक्टेड (selected) होना चाहिए। / Two radio buttons to choose the seat type (Economy or Business) as shown above. Economy should be the default selected radio button.
-
Specification 4: यात्री की कैटेगरी (Category) चुनने के लिए एक Combo Box होना चाहिए, जिसमें Child, Adult, और Senior Citizen विकल्प (option) हों। / Passenger's category to be chosen from a combo box having options as Child, Adult, and Senior Citizen.
अथवा / OR
(ख) दिए गए विनिर्देशों (specifications) को ध्यान में रखते हुए नीचे दिखाए अनुसार वेब पेज डिज़ाइन करने के लिए HTML कोड लिखिए : / (b) Write the HTML code to design the web page as shown below considering the given specifications: (4)
My Schedule
| Name |
Morning |
Noon |
Evening |
| Sahil |
Running |
Self Study |
Gym |
| Abhay |
Yoga |
Tuition |
[Merged with below] |
| Neha |
School |
|
Dancing |
(Note: As shown in the table layout, "Dancing" spans across rows for Evening, and school/tuition cells are structured as per the grid)
-
Specification 1: वेब पेज का कोड सही HTML संरचना (structure) का पालन करे । "My Schedule" को पहले स्तर की heading का उपयोग करके दिखाया जाना चाहिए, और पेज का बैकग्राउंड रंग Light Yellow होना चाहिए। / The webpage code should follow the correct HTML structure. "My Schedule" should be displayed using the first level heading, and the background colour of the page should be light yellow.
-
Specification 2: कॉलम हेडर्स (column headers) के लिए टेबल हेडर टैग (table header tag) का उपयोग किया जाना चाहिए।
-
Use the table header tag for the column headers.
-
Specification 3: टेबल में कुल 4 पंक्तियाँ (rows) और 4 कॉलम (columns) होने चाहिए । पहली पंक्ति में टेबल हेडर (table header) प्रदर्शित होगा और बाकी पंक्तियाँ छात्रों (students) का डेटा दिखाने के लिए होंगी, जैसा कि ऊपर दिखाया गया है।
-
The table should have exactly 4 rows and 4 columns, with the first row displaying the table header and the remaining rows for student data, as shown above.
-
Specification 4: टेबल में दिए गए टेबल के अनुसार, जहाँ आवश्यक हो, वहाँ rowspan और colspan का उपयोग किया जाना चाहिए।
-
The table should use rowspan and colspan, wherever required, as shown in the given table.
खण्ड ङ / SECTION E (केस-स्टडी / Case-Study) (2×4=8)
25. डॉ. चित्रा एक विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान की प्रोफेसर हैं और पिछले कुछ महीनों से एक शोध पत्र पर काम कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने अपना शोध पत्र एक प्रकाशन गृह को भेजा है। शोध पत्र के प्रकाशित होने के कुछ महीनों बाद उन्हें पता चला कि एक अन्य शोधकर्ता ने, एक अलग पत्रिका में, समान शोध पत्र प्रकाशित किया है, जिसमें उनके काम के कुछ हिस्सों का उपयोग बिना उन्हें श्रेय दिए किया गया है। डॉ. चित्रा बहुत परेशान हैं और कानूनी कार्रवाई करना चाहती हैं।
English:
Dr. Chitra is a Computer Science Professor at a University and was working on a research paper since last few months. She recently submitted her paper to a publication house. A few months after publishing her paper, she found that another researcher has published a similar paper in a different journal, using some portions of her work without giving her credit. Dr. Chitra is upset and wants to take legal action.
उपर्युक्त जानकारी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Based on the above information, answer the following questions : (4)
(i) क्या इस दिए गए परिदृश्य में इंटरनेट शिष्टाचार (Netiquette) का पालन किया जा रहा है ? अपने उत्तर का औचित्य सिद्ध कीजिए ।
Are netiquettes being followed in the given scenario? Justify your answer.
(ii) किसी अन्य के कार्य को अपना बताकर उपयोग करने के कृत्य को ______ कहा जाता है।
The act of using someone's work as your own is known as ______
(iii) डॉ. चित्रा की बिना अनुमति लिए उनके कार्य को प्रकाशित करके उस शोधकर्ता ने किस प्रकार के बौद्धिक संपदा कानून का उल्लंघन किया ?
Which type of intellectual property law was violated by the other researcher by publishing Dr. Chitra's work without consent?
(iv) शैक्षणिक अनुसंधान के संदर्भ में बौद्धिक संपदा कानून के उल्लंघन को रोकने का कोई एक उपाय सुझाइए ।
Suggest any one way to prevent intellectual property law violation in the context of academic research.
26. इरफान एक ग्रामीण क्षेत्र में रहता है जहाँ इंटरनेट की सुविधा सीमित है। उसके बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं में उपस्थित होने में कठिनाई का सामना करते हैं, क्योंकि उस क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्टिविटी बहुत खराब है। दूसरी ओर, पास के शहर में लोगों को हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध है और वे डिजिटल सेवाओं का प्रभावी ढंग से उपयोग कर पाते हैं। इरफान को लगता है कि डिजिटल ढाँचे की कमी के कारण उसका परिवार पिछड़ रहा है।
English:
Irfan lives in a rural area with limited access to the Internet. His children struggle to attend online classes, as the area has poor Internet connectivity. On the other hand, in the nearby city, people have access to high speed Internet and are able to utilize services effectively. Irfan feels that his family is at a disadvantage due to the lack of access to digital infrastructure.
उपर्युक्त जानकारी के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : /
Based on the above information, answer the following questions : (4)
(क) डिजिटल तकनीक तक असमान पहुँच को ______ कहा जाता है। /
(a) Unequal access to digital technology is called ______
(ख) तकनीक तक असमान पहुँच का कोई एक कारण बताइए । /
(b) Mention any one reason for this unequal access to technology.
(ग) इस असमान पहुँच को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा सकने वाले किसी एक कदम का उल्लेख कीजिए। /
(c) Mention any one initiative the government can take to reduce this unequal access.
(घ) इंटरनेट की सीमित पहुँच, शिक्षा और अवसरों की दृष्टि से बच्चों को किस प्रकार प्रभावित करती है? /
(d) How does limited access to the Internet affect children in terms of education and opportunities?
CBSE class 10 Banking and Insurance
CBSE CLASS 10 ARTIFICIAL INTELLIGENCE QUESTION PAPER