AGRICULTURE Question Paper CBSE Board Class 10
Previous Year Question Paper CBSE Class 10 AGRICULTURE
OLD / Last Year Question paper Class 10 CBSE Board 2026
AGRICULTURE
सामान्य निर्देश / General Instructions:
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। / Please read the instructions carefully.
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 21 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख। / This question paper consists of 21 questions in two Sections: Section A and Section B.
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं। / Section A has Objective type questions, whereas Section B contains Subjective type questions.
(iv) दिए गए (5+16)=21 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (5+10)=15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। / Out of the given (5+16)=21 questions, a candidate has to answer (5+10)=15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए। / All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक) : / Section A: Objective Type Questions (24 marks):
(a) इस खण्ड में 5 प्रश्न हैं। / This section has 5 questions.
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। / There is no negative marking.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। / Do as per the instructions given.
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। / Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक) : / Section B: Subjective Type Questions (26 marks):
(a) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं। / This section has 16 questions.
(b) उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं। / A candidate has to do 10 questions.
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। / Do as per the instructions given.
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। / Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड क / SECTION A (Objective Type Questions) (24 अंक / 24 marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए। / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4×1=4)
(i) किस प्रकार का फीडबैक इस बारे में सटीक विवरण प्रदान करता है कि क्या अच्छा किया गया या सुधार की आवश्यकता है ? / Which type of feedback provides precise details about what was done well or needs improvement ?
(A) विशिष्ट प्रतिक्रिया / Specific feedback
(B) नकारात्मक प्रतिक्रिया / Negative feedback
(C) समय पर प्रतिक्रिया / Timely feedback
(D) सामान्य प्रतिक्रिया / General feedback
(ii) स्मार्ट गोल्स में, 'R' का क्या मतलब है ? / In SMART goals, 'R' stands for:
(A) तर्कसंगत (Rational)
(B) यथार्थवादी (Realistic)
(C) संशोधित (Revised)
(D) क्षेत्रीय (Regional)
(iii) एक अर्जित या प्राकृतिक क्षमता जो आपको किसी विशेष कार्य को काफी दक्षता के साथ करने में सक्षम बनाती है, उसे ______ कहा जाता है। / An acquired or natural capacity that enables you to perform a particular job or task with considerable proficiency is termed as ______
(A) रुचि / Interest
(B) योग्यता / Ability
(C) कमजोरी / Weakness
(D) शौक / Hobby
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा कम्प्यूटर के वार्षिक रखरखाव का हिस्सा है ? / Which of the following is a part of yearly maintenance schedule for the computer?
(A) अपना मॉनीटर साफ़ करना। / Clean your monitor.
(B) अपना ई-मेल बॉक्स साफ़ करना। / Clean up your e-mail box.
(C) अपना डाउनलोड फोल्डर साफ़ करना। / Clean up the Downloads folder.
(D) एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर की समाप्ति की जाँच करना और नवीनीकृत करना। / Check for expiry of antivirus software and renew.
(v) समाज में एक उद्यमी का प्राथमिक कार्य क्या है ? / What is the primary function of an entrepreneur in society?
(A) जोखिम लेने से बचना / Avoid taking risks
(B) दूसरों को व्यवसाय शुरू करने से हतोत्साहित करना / Discouraging others from starting a business
(C) व्यवसाय के बारे में मिथक बनाना / Creating myths about business
(D) नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना / Fostering innovation and economic growth
(vi) निम्नलिखित में से कौन-सा एक सतत विकास लक्ष्य (SDG) नहीं है जिसे 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है ? / Which of the following is not a Sustainable Development Goal targeted to be achieved by 2030?
(A) शून्य भूखमरी / Zero Hunger
(B) अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली / Good Health and Well being
(C) लैंगिक समानता / Gender Equality
(D) अंतरिक्ष अनुसंधान / Space Research
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) भारत में प्रमुख सेब उत्पादक राज्य/यू.टी. कौन-से हैं ? / Which are the major apple producing states/UTs of India?
(A) पंजाब और जम्मू-कश्मीर / Punjab and Jammu-Kashmir
(B) हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर / Himachal Pradesh and Jammu-Kashmir
(C) असम और नागालैंड / Assam and Nagaland
(D) जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश / Jammu-Kashmir and Uttar Pradesh
(ii) उत्तर भारत में आम के फूल आने का समय क्या है ? / What is the Mango flowering season in North India?
(A) मई - जून / May - June
(B) जुलाई - अगस्त / July - August
(C) अक्टूबर – नवंबर / October - November
(D) जनवरी - फरवरी / January - February
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा बीज का भाग नहीं है ? / Which of the following is not a part of seed ?
(A) बीजपत्र (कॉटिलिडन) / Cotyledon
(B) भ्रूण / Embryo
(C) बीज आवरण / Seed coat
(D) कोशिका भित्ति / Cell wall
(iv) सूखे खट्टे अनार को कहा जाता है : / Dried sour pomegranate is called :
(A) अमचूर / Amchur
(B) मुरब्बा / Murabba
(C) अनारदाना / Anardana
(D) चिलगोज़ा / Chilgoza
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा गेंदा का एक मुख्य प्रकार है ? / Which of the following is a main type of marigold ?
(A) फ्रेंच गेंदा / French marigold
(B) पुर्तगाली गेंदा / Portuguese marigold
(C) ब्रिटिश गेंदा / British marigold
(D) जापानी गेंदा / Japanese marigold
(vi) निम्नलिखित में से कौन-से वसा में घुलनशील विटामिन जुगाली करने वाले पशुओं के लिए आवश्यक हैं ? / Which fat-soluble vitamins are essential for ruminants?
(A) विटामिन B और D / Vitamins B and D
(B) विटामिन A, D, E और K / Vitamins A, D, E and K
(C) विटामिन A और C / Vitamins A and C
(D) विटामिन A, B, C, D, E और K / Vitamins A, B, C, D, E and K
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) मक्खन ______ से बनाया जाता है। / Butter is made from ______
(A) पनीर / Paneer
(B) क्रीम / Cream
(C) खोआ / Khoa
(D) चीज़ / Cheese
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी रबी मौसम की एक फ़सल है ? / Which of the following is a Rabi season crop?
(A) गेहूँ / Wheat
(B) ज्वार / Sorghum
(C) धान / Paddy
(D) बाजरा / Bajra
(iii) दूध में मलाई (क्रीम) को अलग होने से रोकने की प्रक्रिया ______ है। / ______ is the process to prevent cream separation in milk.
(A) किण्वन / Fermentation
(B) उबालना / Boiling
(C) समांगीकरण (होमोजेनाइजेशन) / Homogenization
(D) पाश्चुरीकरण / Pasteurization
(iv) विश्व में धान की खेती का सबसे बड़ा क्षेत्र किस देश में है ? / Which country has the largest area under paddy cultivation in the world?
(A) चीन / China
(B) भारत / India
(C) फिलीपींस / Philippines
(D) रूस / Russia
(v) रानी मधुमक्खी की मुख्य भूमिका है : / The main role of a Queen bee is :
(A) अंडे देना / Laying of egg
(B) रॉयल जेली तैयार करना / Preparing Royal jelly
(C) फूलों का मकरंद इकट्ठा करना / Collecting nectar from flowers
(D) मधुमक्खी का छत्ता बनाना / Building beehive
(vi) बीज के अंकुरित होने की क्षमता क्या निर्धारित करती है ? / What determines the ability of a seed to germinate?
(A) बीज का वजन / Seed weight
(B) भ्रूण की जीवनीयता (जीवन-क्षमता) / Viability of embryo
(C) बीज शुद्धता / Seed purity
(D) बीज में संग्रहीत भोजन की मात्रा / Amount of food stored in the seed
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) मवेशियों में ऊर्जा की कमी से ______ होती है। / Energy deficiency in livestock animals leads to ______
(A) वजन में वृद्धि / increase in weight
(B) दूध उत्पादन में कमी / low milk production
(C) दूध उत्पादन में वृद्धि / high milk production
(D) प्रजनन-क्षमता में वृद्धि / increased fertility
(ii) प्रमाणित बीजों के टैग का रंग होता है : / The tag colour for certified seeds is :
(A) सुनहरा पीला / Golden yellow
(B) नीला / Blue
(C) सफ़ेद / White
(D) काला / Black
(iii) दूध के सांद्रित रूप का उदाहरण है : / An example of concentrated form of milk is:
(A) छाछ / Buttermilk
(B) श्रीखंड / Shrikhand
(C) खोआ / Khoa
(D) पनीर / Paneer
(iv) कपास की खेती के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे उपयुक्त है ? / Which soil is best suited for cotton cultivation ?
(A) लाल मिट्टी / Red soil
(B) पीली मिट्टी / Yellow soil
(C) काली मिट्टी / Black soil
(D) पीट मिट्टी / Peat soil
(v) कलाकंद (भारतीय मिठाई) बनाने के लिए मुख्य रूप से कौन-सा खोआ उपयुक्त है? / The type of khoa primarily suited for the preparation of Kalakand (Indian sweet) is:
(A) पिंडी / Pindi
(B) दानेदार / Danedar
(C) धप / Dhap
(D) श्रीखंड / Shrikhand
(vi) ट्रिटिकम एस्टिवम किस फ़सल का वैज्ञानिक नाम है ? / Triticum aestivum is the scientific name of:
(A) कॉफ़ी / Coffee
(B) मक्का / Maize
(C) गेहूँ / Wheat
(D) चाय / Tea
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज पोषक तत्त्व जुगाली करने वाले पशुओं में हड्डियों के विकास से सीधे जुड़ा हुआ है ? / Which mineral nutrient is directly associated with the development of bones in ruminants?
(A) सोडियम / Sodium
(B) आयरन / Iron
(C) जिंक / Zinc
(D) कैल्शियम / Calcium
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी भारत में एक महत्त्वपूर्ण चारा फ़सल नहीं है ? / Which of the following is not an important fodder crop in India?
(A) कपास / Cotton
(B) बरसीम / Berseem
(C) लाल क्लोवर / Red clover
(D) ल्यूसर्न / Lucerne
(iii) सूरजमुखी की खेती के लिए आदर्श दूरी है : / The ideal spacing for Sunflower cultivation is :
(A) 20 × 20 सेमी / 20 × 20 cm
(B) 30 × 10 सेमी / 30 × 10 cm
(C) 75 × 75 सेमी / 75 × 75 cm
(D) 60 × 20 सेमी / 60 × 20 cm
(iv) बीज प्रमाणीकरण का मुख्य उद्देश्य है : / The main aim of seed certification is to:
(A) आनुवंशिक पहचान और शुद्धता बनाए रखना / Maintain genetic identity and purity
(B) उत्पादन लागत कम करना / Reduce production cost
(C) संकर ओज में वृद्धि करना / Increase hybrid vigour
(D) बीजों को सस्ता बनाना / Make seeds cheaper
(v) हार्ड चीज का एक उदाहरण है : / An example of hard cheese is:
(A) चेडर और कॉटेज चीज / Cheddar and Cottage cheese
(B) ईडम और गौडा चीज / Edam and Gouda cheese
(C) चेडर और चेशायर चीज / Cheddar and Cheshire cheese
(D) कॉटेज और कैमेम्बर्ट चीज / Cottage and Camembert cheese
(vi) घी बनाने के लिए दूध के ठोस पदार्थों को मक्खन से अलग करने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं ? / The process that separates milk solids from butter to produce ghee is:
(A) किण्वन / Fermentation
(B) गर्म करना (तापन) / Heating
(C) मथाई करना (मंथन) / Churning
(D) पाश्चुरीकरण / Pasteurization
खण्ड ख / SECTION B (Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20 - 30 words. (3×2=6)
-
"कार्य और व्यावसायिक वातावरण में स्पष्ट और संक्षिप्त संचार का अत्यधिक महत्त्व है।" दिए गए कथन की व्याख्या कीजिए। / "Clear and concise communication is of immense importance in work and business environment." Explain the given statement.
-
जीवन में सफल होने के लिए चार कौशलों के नाम बताइए। / Name the four skills that must be mastered to succeed in life.
-
माउस का उपयोग करके आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर कौन-सी क्रियाएँ की जा सकती हैं ? / What actions can be performed on your computer screen by using a mouse?
-
(क) आजीविका (career) क्या है ? / (a) What is a career ?
(ख) उन दो तरीकों के नाम बताइए जिनसे कोई व्यक्ति जीविकोपार्जन कर सकता है। / (b) Name the two ways how a person can earn a living. (1+1)
-
"असमानताओं को कम करना हमारे स्थायी लक्ष्यों में से एक है।" असमानताओं को कम करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधियाँ बताइए । / "Reduced inequalities is one of our sustainable goals." State the methods used to reduce inequalities.
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4×2=8)
-
उस सब्जी का नाम बताइए जिसमें प्रायः व्हिपटेल विकार (रोग) दिखाई देता है और उसका कारक जीव लिखिए। / Name the vegetable in which whiptail disorder is usually seen and write its causative organism. (2)
-
(क) भारत में फल प्रसंस्करण क्यों महत्त्वपूर्ण है ? / (a) Why is fruit processing important in India?
(ख) फलों से प्राप्त दो मूल्यवर्धित उत्पादों के नाम बताइए । / (b) Name two value-added products obtained from fruits. (1+1)
-
मक्का का वैज्ञानिक नाम लिखिए और कम-से-कम दो प्रकार की मक्का की सूची बनाइए जो विभिन्न उद्देश्यों के लिए उगाए जाते हैं। / Write the scientific name of maize and list at least two different types of maize grown for diverse purposes. (1+1)
-
नारियल की खेती के लिए मिट्टी और जलवायु की आवश्यकताओं का वर्णन कीजिए। / Describe the soil and climatic requirements for coconut cultivation. (2)
-
दलहनी फसलों को परिभाषित कीजिए तथा भारतीय कृषि में किन्हीं दो महत्त्वों की व्याख्या कीजिए। / Define pulse crops and explain any two significance in Indian agriculture. (1+1)
-
निम्नलिखित फलों की एक महत्त्वपूर्ण किस्म का नाम बताइए : / Name an important variety of the following fruits: (2)
(क) आम / (a) Mango
(ख) सेब / (b) Apple
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3×4=12)
-
(क) दूध पाउडर क्या है ? / (a) What is milk powder ?
(ख) दूध पाउडर बनाने की दो विधियाँ लिखिए और बताइए कि किस विधि से बेहतर गुणवत्ता वाला दूध पाउडर प्राप्त होता है। / (b) Name two methods of preparing milk powder and state which method results in better quality milk powder.
(ग) दूध पाउडर के दो लाभ बताइए । / (c) Give two benefits of milk powder. (1+2+1)
-
(क) उन रोगजनकों के नाम बताइए जो आमतौर पर मवेशियों में रोग पैदा करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। / (a) Which pathogens are most commonly responsible for diseases in livestock animals?
(ख) अनुचित पशु प्रबंधन प्रथाएँ और आसपास का पशु वातावरण पशुओं में रोगों के प्रसार को कैसे प्रभावित करते हैं ? / (b) How do improper farm management practices and the surrounding animal environment influence the spread of diseases in animals ?
(ग) मुर्गी पालन में होने वाली एक बीमारी का नाम बताइए । / (c) Name one poultry disease. (1+2+1)
-
बीज को परिभाषित कीजिए। बताइए कि भारत में कृषि उत्पादकता के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज क्यों महत्त्वपूर्ण हैं। / What is a seed? Explain why quality seeds are vital for agricultural productivity in India. (1+3)
-
कॉफी की उत्पादन प्रक्रिया को निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत समझाइए : / Explain the production practices of coffee under the following heads : (2+2)
(क) प्रशिक्षण और छँटाई / (a) Training and pruning
(ख) फलों का पकना / (b) Fruit ripening
-
खट्टे फलों में प्रमुख शारीरिक विकारों और उनसे बचाव के उपायों की व्याख्या कीजिए। / Explain the major physiological disorders in citrus fruits and their preventive measures. (4)
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
Social Science Question paper 2025
Science Question paper 2025
Mathematics Standard Question paper