INTRODUCTION FINANCIAL MARKETS -Question Paper CBSE Class 10
CBSE Board Class 10 Previous Year Question paper
OLD / Last Year Question paper INTRODUCTION FINANCIAL MARKETS
INTRODUCTION FINANCIAL MARKETS
सामान्य निर्देश : (1) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें । (2) इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं जो कि दो खंडों में विभाजित है- खंड अ और खंड ब । (3) खंड अ में वस्तुपरक प्रश्न हैं तथा खंड ब में विषयपरक प्रश्न शामिल हैं। (4) दिए गए (5+16=) 21 प्रश्नों में से, प्रत्येक विद्यार्थी को निर्धारित (अधिकतम) समय 2 घंटे में (5+10=) 15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। (5) किसी भी खंड विशेष के उत्तर सही क्रम में लिखे जाएँ। (6) खंड अ - वस्तुपरक प्रश्न (24 अंक) : (i) इस खंड में 05 प्रश्न हैं। (ii) प्रत्येक विद्यार्थी को निर्देशानुसार सभी प्रश्न करना अनिवार्य है । (iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा । (iv) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर लिखें । (v) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खंड के सामने दिए गए हैं। (7) खंड ब - विषयपरक प्रश्न (26 अंक) : (i) इस खंड में 16 प्रश्न हैं। (ii) प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रश्न हल करने हैं। (iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा । (iv) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर दें। (v) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खंड के सामने दिए गए हैं।
General Instructions: (1) Please read the instructions carefully. (2) This Question Paper consists of 21 questions in two sections: Section-A & Section-B. (3) Section-A has Objective type questions, whereas Section-B contains Subjective type questions. (4) Out of the given (5+16=) 21 questions, a candidate has to answer (5+10=) 15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours. (5) All questions of a particular section must be attempted in the correct order. (6) Section-A: Objective Type Questions (24 Marks): (i) This section has 05 questions. (ii) It is mandatory for every student to complete all the questions as per instructions. (iii) There is no negative marking. (iv) Do as per the instructions given. (v) Marks allotted are mentioned against each question/part. (7) Section-B: Subjective Type Questions (26 Marks): (i) This section has 16 questions. (ii) A candidate has to do 10 questions. (iii) There is no negative marking. (iv) Do as per the instructions given. (v) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड - अ / SECTION - A ( Previous Year Question paper CBSE Board Class 10)
(वस्तुपरक प्रश्न / Objective Type Questions)
-
रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4 x 1 = 4)
(i) सूचना भेजने का माध्यम ______ / The means by which the information is sent : (A) प्रेषक / Sender (B) प्रतिक्रिया / Feedback (C) संदेश / Message (D) चैनल / Channel
(ii) सर्वोत्तम प्रक्रियाओं से अपडेट रहें और हमेशा नई जानकारी पढ़ते रहें। अपने आप को नए बदलावों के लिए तैयार रखें, ताकि आप निर्बाध रूप से परिवर्तन कर सकें। कौशल को पहचानिए । / Stay updated with best practices and read up on new information always. Prepare yourself for new changes, so that you can transition seamlessly. Identify the skill. (A) समय प्रबंधन / Time Management (B) अनुकूलनशीलता / Adaptability (C) आत्म-जागरूकता / Self-Awareness (D) जिम्मेदारी / Responsibility
(iii) “मैं अपने पूरे साल का पाठ्यक्रम एक दिन में पढूँगा और अच्छे अंक प्राप्त करूँगा ।” यह ______ का उदाहरण है। / "I will read my entire year's syllabus in one day and get good marks." It is an example of ______ (A) यथार्थवादी लक्ष्य / Realistic goal (B) प्राप्त करने योग्य लक्ष्य / Achievable goal (C) अवास्तविक लक्ष्य / Unrealistic goal (D) समयबद्ध लक्ष्य / Time bound goal
(iv) निम्नलिखित नेविगेशन कुंजी हैं सिवाय : / The following are navigation keys except : (A) होम (Home) (B) एंड (END) (C) एंटर (ENTER) (D) पेज-अप (PAGE UP)
(v) इसमें यह शामिल है कि क्या उत्पादन करना है या बेचना है, कितना और कहाँ बेचना है। उद्यमी के इस कार्य को पहचानें । / This includes what to produce or sell, how much and where to sell. Identify this function of entrepreneur. (A) निर्णय लेना / Making Decisions (B) जोखिम उठाना / Taking Risk (C) आय को विभाजित करना / Divide Income (D) कोई नई विधि, विचार या उत्पाद बनाना / Create a new method, idea or product
(vi) संयुक्त राष्ट्र के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा सतत विकास लक्ष्य नहीं है ? / Which of following is not a sustainable development goal according to United Nations? (A) स्वच्छ जल और स्वच्छता / Clean Water and Sanitation (B) लैंगिक समानता / Gender Equality (C) जनसंख्या / Population (D) असमानताओं में कमी / Reduced Inequalities
-
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of given 6 questions. (5 x 1 = 5)
(i) जब आप धन निवेश करते हैं, तो आप अपनी पूँजी पर ब्याज कमाते हैं। अगले साल आप दोनों अपनी मूल पूँजी और पहले साल के ब्याज पर ब्याज कमाते हैं। तीसरे साल में, आप अपनी पूँजी और पहले दो सालों के ब्याज पर ब्याज कमाते हैं ... और इसी तरह । इस अवधारणा को ______ के रूप में जाना जाता है। / When you invest money, you earn interest on your capital. The next year you earn interest on both your original capital and interest from the first year. In the third year, you earn interest on your capital and the interest on the first two years' interest... and so on. This concept is known as ______ (A) डिस्काउंटिंग की अवधारणा / The concept of Discounting (B) चक्रवृद्धि की अवधारणा / The concept of Compounding (C) साधारण ब्याज की अवधारणा / The concept of Simple Interest (D) लाभ की अवधारणा / The concept of Profit
(ii) निम्न में से कौन सी एक प्रतिभूति नहीं है ? / Which of the following is not a security? (A) शेयर / Shares (B) ऋणपत्र / Debentures (C) बॉन्ड / Bonds (D) स्थायी जमा रसीद / Fixed Deposit Receipts
(iii) ______ एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें आई.पी.ओ. (IPO) खुलने की अवधि के दौरान निवेशकों से विभिन्न कीमतों पर बोलियाँ एकत्रित की जाती हैं, जो फ्लोर प्राइस से ऊपर या बराबर होती हैं। / ______ is a mechanism, where during the period of which the IPO is open, bids are collected from investors at various prices, which are above or equal to the floor price. (A) निश्चित मूल्य / Fixed Price (B) लिस्टिंग मूल्य / Listing Price (C) बुक बिल्डिंग / Book Building (D) डीलिस्टिंग मूल्य / Delisting Price
(iv) जिन कंपनियों की बिक्री और आय में वृद्धि की संभावना बहुत अच्छी है, जो बाजार में अन्य कंपनियों या उसी उद्योग में अन्य शेयरों की तुलना में तेज़ी से बढ़ रही हैं, उन्हें ______ कहा जाता है। / Companies whose potential for growth in sales and earnings are excellent, are growing faster than other companies in the market or other stocks in the same industry are called: ______ (A) वैल्यू स्टॉक / Value Stock (B) कॉमन स्टॉक / Common Stock (C) ग्रोथ स्टॉक / Growth Stock (D) ऋण प्रपत्र / Debt Instrument
(v) एक किसान अपनी गेहूँ की उपज को एक मिलर (Miller) को बेचने के लिए सहमत होता है, 6 महीने बाद जब उसकी फसल तैयार हो जाती है तो वह अपनी गेहूँ की उपज को उस कीमत पर बेचता है जिस पर आज दोनों पक्षों के बीच सहमति हुई है। अनुबंध के प्रकार की पहचान करें । / A farmer agrees to sell his produce of wheat to a Miller, 6 months later when his crop is ready, he sells his wheat produce at a price that is agreed upon today by both the parties. Identify the type of contract.
(vi) म्यूचुअल फंड में निवेश के फैसले फंड मैनेजरों द्वारा लिए जाते हैं जिनके पास एक सामान्य व्यक्तिगत निवेशक की तुलना में बेहतर निर्णय लेने के लिए विशेषज्ञता, जानकारी और ज्ञान होता है। इस कथन में म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लाभ की पहचान कीजिए । / Investment decisions in a mutual fund are made by fund managers who have the expertise, information and knowledge to make better decisions than what a typical individual investor may be able to make. Identify the advantage of investing in mutual fund in this statement. (A) विविधीकरण / Diversification (B) तरलता / Liquidity (C) लचीलापन / Flexibility (D) पेशेवर प्रबंधन / Professional Management
-
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 x 1 = 5)
(i) निम्नलिखित में से कौन सा दीर्घकालिक निवेश विकल्प है ? / Which of the following is a long-term investment option? (A) बचत बैंक खाता / Saving Bank Account (B) मुद्रा बाजार या तरल कोष / Money Market or Liquid Fund (C) एक वर्ष से कम अवधि के लिए बैंक में सावधि जमा / Fixed Deposits with bank with less than one year tenure (D) डाकघर मासिक आय योजना / Post Office monthly income scheme
(ii) इसे प्रतिभूति बाजार को विनियमित करने और विकसित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निष्पक्ष और पारदर्शी प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बाजार सहभागियों, जैसे दलालों, स्टॉक एक्सचेंजों और सूचीबद्ध कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए विनिमय और दिशा-निर्देश तैयार करता है। यह बाजार सहभागी कौन है और इस संस्था का नाम क्या है ? / It is entrusted with responsibility of regulating and developing the securities market. It formulates regulations and guidelines to govern various market participants, such as brokers, stock exchanges and listed companies to promote fair and transparent practices. Who is this market participant and what is the name of this entity?
(iii) निम्न में से कौन सा राष्ट्रीय शेयर बाजार के माध्यम से बुक बिल्डिंग का एक लाभ नहीं है ? / Which of the following is not an advantage of Book Building through NSE? (A) यह प्रतिभूतियों में राष्ट्रव्यापी बोली लगाने की सुविधा प्रदान करता है। / It offers a nation wide bidding facility in securities. (B) बोली एकत्रित करने के लिए यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक व्यापार प्रणाली का उपयोग करके एक निष्पक्ष, कुशल तथा पारदर्शी विधि प्रदान करता है। / It provides a fair, efficient and transparent method for collecting bids using the latest electronic trading system. (C) एक सामान्य आई.पी.ओ. के मुकाबले इसमें सम्मिलित लागत काफी कम होती है। / Costs involved in the issue are far less than those in a normal IPO. (D) यह प्रणाली निर्गम प्रक्रिया में लगने वाले समय को बढ़ाती है। / The system increases the time taken for completion of the issue process.
(iv) ______ किसी शेयर के अंकित मूल्य का एक प्रतिशत है जो एक कंपनी अपने वार्षिक लाभ से अपने शेयरधारकों को लौटाती है। / ______ is a percentage of the face value of a share that a company returns to its shareholders from its annual profit. (A) लाभांश / Dividends (B) पूँजीगत लाभ / Capital gain (C) लाभ / Profit (D) ब्याज / Interest
(v) कमोडिटी डेरिवेटिव्स मार्केट उन अनुबंधों का व्यापार करता है जिनके लिए अंतर्निहित परिसंपत्ति ______ है। / Commodity derivatives market trade contracts for which the underlying asset is ______ (A) सूचकांक / Index (B) मुद्रा / Currency (C) स्टॉक / Stock (D) कमोडिटी / Commodity
(vi) निम्नलिखित में से कौन सा ऋण-इक्विटी का सूत्र है ? / Which of the following is the formula of Debt-Equity? (A) कुल ऋण/कुल इक्विटी / Total Debt/Total Equity (B) कुल ऋण/कुल संपत्ति / Total Debt/Total Assets (C) शुद्ध बिक्री/शुद्ध अचल संपत्तियाँ / Net Sales/Net Fixed Assets (D) चालू संपत्तियाँ/चालू देयताएँ / Current Assets/Current Liability
-
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 x 1 = 5)
(i) जब हम पैसा उधार लेते हैं, तो हमसे उसका उपयोग करने के लिए भुगतान करने की अपेक्षा की जाती है - इसे ______ के रूप में जाना जाता है। (लाभ/ब्याज/मुनाफ़ा) / When we borrow money, we are expected to pay for using it - this is known as ______ (Gain/Interest/Profit)
(ii) बुक बिल्डिंग इश्यू में, जारीकर्ता को प्रॉस्पेक्टस में या तो मूल्य बैंड या फ्लोर प्राइस दर्शाना आवश्यक होता है । वास्तविक खोजी गई इश्यू कीमत मूल्य बैंड में कोई भी कीमत या फ्लोर प्राइस से ऊपर की कोई भी कीमत हो सकती है। इस इश्यू प्राइस को निम्न से संदर्भित किया जाता है : / In a book building issue, the issuer is required to indicate either the price band or a floor price in the prospectus. The actual discovered issue price can be any price in the price band or any price above the floor price. This issue price is referred to: (A) फ्लोर प्राइस / Floor Price (B) प्राइस बैंड / Price Band (C) कट-ऑफ प्राइस / Cut-off Price (D) बाजार मूल्य / Market Price
(iii) "पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएँ" केवल मध्यस्थों द्वारा ही प्रदान की जा सकती हैं जिनके पास पी.एम.एस. (PMS) के लिए ______ का विशिष्ट अनुमोदन होता है। / "Portfolio Management Services" could be offered only by intermediaries having specific approval of ______ for PMS. (A) सेबी / SEBI (B) आर.बी.आई. / RBI (C) एन.एस.डी.एल. / NSDL (D) एन.एस.ई. / NSE
(iv) निम्नलिखित में से कौन प्रतिभूतियों का विभौतिकीकरण प्रदान करता है ? / Which of the following provides dematerialization of securities? (A) भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) / Reserve Bank of India (RBI) (B) नेशनल सिक्योरिटिज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) / National Securities Depository Limited (NSDL) (C) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) / National Stock Exchange (NSE) (D) सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) / Securities Exchange Board of India (SEBI)
(v) रिकॉर्ड तिथि क्या है ? / What is a record date?
(vi) निम्नलिखित कथन, अभिकथन (A) तथा कारण (R) पढ़िए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए : / Read the following statements Assertion (A) and Reason (R) and choose the correct option from those given below: अभिकथन (A) : समता अंशधारकों को कंपनी का मालिक माना जाता है। / Assertion (A): Equity shareholders are supposed to be the owners of the company. कारण (R) : समता अंशधारकों को किसी भी प्रस्ताव को पारित करने के लिए वार्षिक आम बैठक में मत देने का अधिकार है। / Reason (R): Equity shareholders have a right to vote in the Annual General Meeting for passing any resolution. विकल्प / Options: (A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है। / Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है। / Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है। / (A) is true, but (R) is false. (D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है। / (A) is false, but (R) is true.
-
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 x 1 = 5)
(i) यह एक बैंक की तरह है जिसमें प्रतिभूतियाँ इलेक्ट्रॉनिक रूप में जमा होती हैं : / It is like a bank wherein the securities are deposited in electronic form: (A) डिमेट खाता / Demat Account (B) डिपॉजिटरी / Depository (C) आर.बी.आई. / RBI (D) एन.एस.ई. / NSE
(ii) ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट सेबी के पास दाखिल किए जाने से ______ की अवधि के लिए सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध होता है। / The draft offer Document is available on the SEBI website for public comments for a period of ______ from the filling of draft offer document with SEBI. (A) 15 दिन / 15 days (B) 21 दिन / 21 Days (C) 30 दिन / 30 Days (D) 7 दिन / 7 Days
(iii) द्वितीय बाजार में ______ और ______ शामिल हैं। / Secondary market comprises of ______ and the ______ (A) समता बाजार, ऋण बाजार / Equity market, Debt markets (B) समता बाजार, कमोडिटी बाजार / Equity market, Commodity markets (C) ऋण बाजार, कमोडिटी बाजार / Debt markets, Commodity markets (D) मुद्रा बाजार, समता बाजार / Currency market, Equity markets
(iv) यह ग्राहक को प्रतिभूतियों के निर्गम द्वारा की गई या की जाने वाली कॉर्पोरेट कार्रवाइयों के बारे में सूचित रखता है, जिसका ग्राहक को मिलने वाले लाभों या अधिकारों पर असर पड़ता है। / It keeps the client informed of corporate actions taken or to be taken by the issue of securities, having a bearing on the benefits or rights accruing to the client. (A) डिपॉजिटरी प्रतिभागी / Depository Participant (B) बैंक / Bank (C) वित्तीय संस्थान / Financial Institution (D) कस्टोडियन / Custodian
(v) कथन-I : भुगतान के दिन ट्रेडिंग सदस्य द्वारा प्रतिभूतियों की डिलीवरी न किए जाने के कारण, एक्सचेंज द्वारा प्रतिभूतियों को नीलामी के लिए रखा जाता है। / Statement-I: On account of non-delivery of securities by the trading member on the pay-in day, the securities are put up for auction by the exchange. कथन-II : एक्सचेंज नीलामी बाजार में अपेक्षित मात्रा खरीदता है और उन्हें खरीदने वाले ट्रेडिंग सदस्य को दे देता है। / Statement-II: The exchange purchases the requisite quantity in auction market and gives them to the buying trading member. (A) कथन-I सत्य है, लेकिन कथन-II असत्य है। / Statement-I is true, but Statement-II is false. (B) कथन-I असत्य है, लेकिन कथन II सत्य है। / Statement-I is false; but Statement-II is true. (C) कथन-I और कथन-II दोनों असत्य हैं। / Both Statement-I and Statement-II are false. (D) कथन-I और कथन-II दोनों सत्य हैं। / Both Statement-I and Statement-II are true.
(vi) ______ वार्षिकी के सभी नकदी अंतः प्रवाह के वर्तमान मूल्यों का योग है। / ______ is the sum of present values of all the cash inflows of this annuity. (A) एकल नकदी प्रवाह का वर्तमान मूल्य / Present value of a single cash flow (B) वार्षिकी का भविष्य मूल्य / Future value of an annuity (C) वार्षिकी का वर्तमान मूल्य / The present value of annuity (D) शुद्ध नकदी प्रवाह का भविष्य मूल्य / The future value of a net cash flow
खण्ड - ब / SECTION - B
(विषयपरक प्रश्न / Subjective Type Questions)
(26 अंक / 26 Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दें। / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20-30 words. (3 x 2 = 6)
-
चार प्रकार की संचार बाधाओं की सूची दीजिए । / List the four types of barriers of communication.
-
रवि और उसका सबसे अच्छा दोस्त शिव वार्षिक स्कूल नृत्य प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। वे दोनों एकल प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दिन, शिव ने जीत हासिल की। रवि को बहुत दुख और निराशा हुई। वह शिव पर बेवजह चिल्लाया, रोया और 3-4 घंटे तक अपने माता-पिता से बात भी नहीं की। इसके विपरीत, अगर रवि भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होता, तो वह हार को शालीनता से स्वीकार करता और अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करता । भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होने से आपकी सफलता और संतुलित जीवन की संभावनाएँ बढ़ जाती हैं। भावनात्मक बुद्धिमत्ता को प्रबंधित करने के लिए कुछ बिन्दुओं का सुझाव दीजिए । / Ravi and his best friend, Shiv have been practicing for annual school dance competition. They both are performing solo. On the day of the competition, Shiv won. Ravi felt extremely sad and dejected. He shouted at Shiv unnecessarily, cried and also did not talk to his parents for 3-4 hours. On the contrary, if Ravi would have been emotionally intelligent, he would have accepted defeat gracefully and done better in the next competition. Being emotionally intelligent enhances your chances of success and a balanced life. Suggest some points to manage emotional intelligence.
-
कंप्यूटर सिस्टम में "फाइलों" और "फोल्डरों" से क्या तात्पर्य है ? / What do you mean by "files" and "folders" in computer system?
-
राम्या और रामू दोनों ही पौधों की दुकान चलाते हैं। रामू हर दिन अपनी दुकान पर बैठता है। जब ग्राहक आते हैं, तो वह उन्हें पौधे बेचता है। राम्या घूमती है और ग्राहकों को अपनी दुकान पर लाती है। वह अपने पौधों के साथ बीज और फूल भी बेचती है। राम्या अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। उसने अपने व्यवसाय में एक अलग विचार भी जोड़ा है। राम्या और रामू की भूमिकाएँ समझाइए । / Ramya and Ramu both own plant shop. Ramu sits at his shop every day. When customers come, he sells plants to them. Ramya walks around and brings customers to her shop. She also sells seeds and flowers with her plants. Ramya is working hard to grow her business. She has also added a different idea to her business. Explain the roles of Ramya and Ramu.
-
रेलवे मंत्रालय ने वाराणसी और रायबरेली में एक पहल की, जहाँ उन्होंने प्लास्टिक और कागज के कप (cup) को प्रतिस्थापित करने एवं परंपरा का स्वाद वापस लाने के लिए 'कुल्हड़' पेश किए । रेलवे द्वारा 'कुल्हड़' के इस्तेमाल के दो लाभ बताइए । / One initiative was taken by Ministry of Railways in Varanasi and Rai Bareilly where they introduced clay pot 'Kulhads' to replace plastic and paper cup and to bring back taste of tradition. Mention two advantages of using 'Kulhads' by Railways.
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4 x 2 = 8)
-
अधिकांश कंपनियाँ आमतौर पर उनके प्रवर्तक (कों) द्वारा निजी तौर पर शुरू की जाती हैं। प्रवर्तकों की पूँजी और/या बैंकों और वित्तीय संस्थानों से उधार लंबे समय तक व्यवसाय स्थापित करने या चलाने के लिए पर्याप्त नहीं हो सकते हैं। इस कथन के संदर्भ में समझाइए कि कंपनियों को जनता को शेयर जारी करने की आवश्यकता क्यों होती है ? / Most companies are usually started privately by their promoter(s). The promoters' capital / and the borrowings from banks and financial institutions may not be sufficient for setting up or running the business over a long-term. In context of this statement, explain why do companies require to issue shares to the public?
-
'बाँड' की परिपक्वता से क्या तात्पर्य है ? / What does maturity of a 'Bond' refer to ?
-
डिपॉजिटरी प्रतिभागी (DPs) निवेशक खाते खोलते हैं, जिसमें वे उन प्रतिभूतियों को रखते हैं जिन्हें उन्होंने डीमैटेरियलाइज्ड फॉर्म में खरीदा है। ब्रोकर और बैंक निवेशकों को डीपी सेवाएँ प्रदान करते हैं। डीपी निवेशकों को प्रतिभूतियों को प्राप्त करने और वितरित करने में मदद करते हैं जब वे उनमें व्यापार करते हैं। जबकि प्रतिभूतियों में निवेशक-स्तरीय खाते डीपी द्वारा रखें और बनाए रखे जाते हैं, प्रतिभूतियों के कम्पनी-स्तरीय खाते डिपॉजिटरी द्वारा रखे तथा बनाए रखे जाते हैं। डिपॉजिटरी प्रतिभागी कौन हो सकते हैं ? भारत की दो डिपॉजिटरी के नाम बताएँ । / Depository Participants (DPs) open investor accounts, in which they hold the securities that they have bought in dematerialised form. Brokers and Banks offer DP services to investors. DPs help investors receive and deliver securities when they trade in them. While the investor level accounts in securities are held and maintained by the DP the company level accounts of securities issued is held and maintained by the depository. Who can be depository participants? Mention two depositories in India.
-
"निफ्टी भारतीय बाजारों का बैरोमीटर है।" इस कथन के आलोक में, 'निफ्टी' को परिभाषित करें । / "Nifty is barometer of the Indian markets." In the light of this statement define 'Nifty'.
स्थिति विवरण / Balance Sheet: देयताएँ (Liabilities) | राशि (₹) | सम्पत्तियाँ (Assets) | राशि (₹) अंशधारक निधियाँ : (Shareholders Funds :) | | स्थायी सम्पत्तियाँ (Fixed Assets) | संचय एवं आधिक्य (Reserves and Surplus) | | निवेश (Investments) | सुरक्षित ऋण (Secured Loans) | | चालू परिसम्पत्तियाँ, ऋण एवं अग्रिम (Current Assets, Loan and Advances) | असुरक्षित ऋण (Unsecured Loans) | | मिश्रित व्यय (Miscellaneous expenditure) | चालू देयताएँ तथा प्रावधान (Current Liabilities & Provisions) | | |
निधि के कोई दो उपयोग और निधि के कोई दो स्रोतों की सूची दीजिए । / List two 'applications of funds' and two sources of funds.
-
चालू अनुपात से क्या तात्पर्य है ? चालू अनुपात का सूत्र भी लिखिए । / What do mean by Current Ratio? Also write the formula of Current Ratio.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 x 4 = 12)
-
विदेशी पूँजी जारी करना वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा कोई विदेशी संस्था विदेशी बाजार में प्रतिभूति जारी करके पूँजी जुटाती है। यह विभिन्न प्रकार की प्रतिभूतियों के माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें स्टॉक, बॉन्ड और अन्य वित्तीय साधन शामिल हैं। भारतीय कंपनियों को दो मुख्य स्रोतों के माध्यम से विदेशी मुद्रा संसाधन जुटाने की अनुमति है :
(a) विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बाँड जारी करना जिसे आमतौर पर 'यूरो' इश्यू के रूप में जाना जाता है और
(b) डिपॉजिटरी रसीदों के माध्यम से साधारण शेयर जारी करना, जैसे कि ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट्स (GDRs), अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्टस (ADRs) विदेशी निवेशकों यानी संस्थागत निवेशकों या व्यक्तिगत निवेशकों को। इस अनुच्छेद के संदर्भ में, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्टस और अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्टस क्या हैं? /
Previous Year Question paper CBSE Board Class 10
Foreign capital issuance is the process by which a foreign entity raises capital through the issuances of securities in a foreign market. This can be done through a variety of securities, including stocks, bonds and other financial instruments. Indian companies are permitted to raise foreign currency resources through two main sources: (a) Issue of foreign currency convertible bonds more commonly known as 'Euro' issues; and (b) Issue of ordinary shares through depositories receipts namely Global Depository Receipts (GDRs), American Depository Receipts (ADRs), to foreign investors i.e. to the institutional investors or individual investors. In the context of this para, what are foreign currency convertible bonds, Global Depository Receipts (GDRs) and American Depository Receipts ?
-
स्टॉक एक्सचेंज बाजार पूँजी मार्केट का एक महत्वपूर्ण घटक है। यह वित्तीय साधनों के व्यापारियों एवं लक्षित खरीदारों के बीच लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है। भारत में एक स्टॉक एक्सचेंज भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोर्ड या सेबी द्वारा निर्देशित नियमों और विनियमों का पालन करता है। उक्त आधिकारिक निकाय निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है और इसका उद्देश्य भारत के शेयर बाजार को बढ़ावा देना है। इस अनुच्छेद के अनुसार, स्टॉक एक्सचेंज से आपका क्या अभिप्राय है ? प्रतिभूति बाजार में स्टॉक एक्सचेंज की क्या भूमिकाएँ हैं ? / Stock Exchange market is a vital component of a capital market. It facilitates the transaction between traders of financial instruments and targeted buyers. A stock exchange in India adheres to set of rules and regulations directed by Securities and Exchange Board of India or SEBI. The said authorised body functions to protect the interest of investors and aims to promote the stock market of India. In the view of this para, what do you mean by stock exchange? What are the roles of stock exchange in securities market?
-
म्यूचुअल फंड में निवेश में विभिन्न प्रकार के जोखिम को समझाइए । / Explain the various types of risk in investing in mutual fund.
-
निम्नलिखित की व्याख्या करें : (a) क्लियरिंग कॉर्पोरेशन का कार्य (2 अंक) (b) समता में निवेशक द्वारा प्राप्त रिटर्न के प्रकार (2 अंक) / Explain the following: (a) The function of clearing corporation (2) (b) Types of return received by investor in equities (2)
-
मान लीजिए आपको दो विकल्प दिए गए हैं : (a) अभी ₹ 10,000 प्राप्त कीजिए या (b) तीन साल पश्चात् ₹ 10,000 प्राप्त कीजिए । आप इनमें से कौन सा विकल्प चुनना पसंद करेंगे ? धन के समय मूल्य की अवधारणा की मदद से समझाइए । / Suppose you are given two options: (a) Receive ₹10,000 now or (b) Receive ₹10,000 after three years Which of options you prefer to choose? Explain with the help of the time value of money concept.
Previous Year Question paper CBSE Board Class 10
Information Technology CBSE Class 10 Previous Year Question Paper
ARTIFICIAL INTELLIGENCE Previous Year Question paper