INFORMATION TECHNOLOGY Question paper CBSE Class 10
CBSE Board Previous Year Question paper 2025
Old / Last Year Question Paper Cbse Board INFORMATION TECHNOLOGY
INFORMATION TECHNOLOGY
General Instructions / सामान्य निर्देश : (i) Please read the instructions carefully. / कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। (ii) This question paper consists of 21 questions in two Sections: Section A and Section B. / इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न दो भागों में विभाजित हैं: खण्ड क और खण्ड ख। (iii) Section A has Objective type questions, whereas Section B contains Subjective type questions. / खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं। (iv) Out of the given (5 + 16) = 21 questions, a candidate has to answer (5 + 10) = 15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours. / दिए गए (5 + 16) = 21 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 2 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (5 + 10) = 15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। (v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order. / किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए। (vi) Section A: Objective Type Questions (24 marks): / खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (24 अंक) : (a) This section has 5 questions. / इस खण्ड में 5 प्रश्न हैं। (b) There is no negative marking. / कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। (c) Do as per the instructions given. / दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। (d) Marks allotted are mentioned against each question/part. / प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है। (vii) Section B: Subjective Type Questions (26 marks): / खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (26 अंक) : (a) This section has 16 questions. / इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं। (b) A candidate has to do 10 questions. / उम्मीदवार को 10 प्रश्न करने हैं। (c) Do as per the instructions given. / दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। (d) Marks allotted are mentioned against each question/part. / प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 10
Section A / खण्ड क (Objective Type Questions / वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न) (24 Marks / 24 अंक)
-
Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. / रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए। (4 x 1 = 4)
(i) The school is organizing a Career Counselling Workshop. Which of the following will be the most effective method of communication to inform all students of the school? / स्कूल एक कैरियर परामर्श कार्यशाला (Career Counselling Workshop) का आयोजन कर रहा है। निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका स्कूल के सभी छात्रों को सूचित करने के लिए सबसे प्रभावी होगा ? (A) Face-to-face informal communication / आमने-सामने अनौपचारिक संचार (B) Notice/Poster / नोटिस/पोस्टर (C) Phone call / फ़ोन कॉल (D) Meet everyone in person / सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलना
(ii) Which of the following is the most suitable term for the ability to regulate one's own emotions and help others also to do the same? / नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन-सा शब्द अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने और दूसरों को भी ऐसा करने में मदद करने की क्षमता के लिए सबसे उपयुक्त है ? (A) Managing emotions / भावनाओं का प्रबंधन (B) Harnessing emotions / भावनाओं का उपयोग (C) Knowing emotions / भावनाओं को जानना (D) Suppressing emotions / भावनाओं को दबाना
(iii) Roshin studies in class X and is practising hard with a lot of sample papers to get good marks in her exams. She gets up early in the morning to study and completes her revision work. This is an example of / रोशिन दसवीं कक्षा में पढ़ती है और अपनी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बहुत सारे सैंपल पेपर के साथ कड़ी मेहनत कर रही है। वह सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करती है और अपना रिवीजन वर्क पूरा करती है। यह ______ का उदाहरण है। (A) Self-awareness / आत्म-जागरूकता (B) Self-motivation / आत्म-प्रेरणा (C) Influential motivation / प्रभावशाली प्रेरणा (D) Emotional intelligence / भावनात्मक बुद्धिमत्ता
(iv) A ______ is a location where a group of files can be stored in the computer. / कम्प्यूटर में ______ एक ऐसा स्थान है जहाँ फाइलों का एक समूह संग्रहित किया जा सकता है। (A) Folder / फोल्डर (Folder) (B) SMPS / एसएमपीएस (SMPS) (C) CMOS / सीमौस (CMOS) (D) UPS / यूपीएस (UPS)
(v) Which of the following is a myth about entrepreneurs? / निम्नलिखित में से कौन-सा उद्यमियों के बारे में एक मिथक है ? (A) An entrepreneur should be confident and should be able to take decisions. / एक उद्यमी को आत्मविश्वासी होना चाहिए और वह निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए। (B) Every business idea must be unique or special. / हर व्यापारिक विचार अनोखा या विशेष होना चाहिए। (C) An entrepreneur should keep trying new ideas. / एक उद्यमी को नए विचारों को आजमाते रहना चाहिए। (D) An entrepreneur should be creative and should have different solutions to the problem. / एक उद्यमी को रचनात्मक होना चाहिए और उसके पास समस्या के विभिन्न समाधान होने चाहिए।
(vi) Which one of the following is the most important factor for sustainable development and helps us become aware of our role as a responsible citizen? / निम्नलिखित में से कौन-सा सतत विकास के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण कारक है और हमें एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका के बारे में जागरूक होने में मदद करता है ? (A) Sports / खेल (B) Education / शिक्षा (C) Business / व्यवसाय (D) Illiteracy / अशिक्षा
-
Answer any 5 out of the given 6 questions. / दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5 x 1 = 5)
(i) Ravi has to prepare a project report. He wants to save certain formatting features and then apply them on the project report. He can use the ______ feature of OpenOffice Writer. / रवि को एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी है। वह प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कुछ फ़ॉर्मेटिंग सुविधाएँ सहेज कर लागू करना चाहता है। वह ओपन ऑफिस राइटर (OpenOffice Writer) की ______ सुविधा का उपयोग कर सकता है। (A) Styles / स्टाइल्स (Styles) (B) Image / इमेज (Image) (C) Mail Merge / मेल मर्ज (Mail Merge) (D) Preview / प्रीव्यू (Preview)
(ii) During a recent excursion, Roshni has taken some pictures for making a report in Writer. She wants to increase the contrast of the images. Which one of the following image filters should she use in Writer? / हाल ही में एक भ्रमण के दौरान, रोशनी ने राइटर (Writer) में एक रिपोर्ट बनाने के लिए कुछ तस्वीरें लीं। वह छवि का कंट्रास्ट बढ़ाना चाहती है। राइटर (Writer) में उसे निम्नलिखित में से कौन-सा इमेज फ़िल्टर इस्तेमाल करना चाहिए ? (A) Aging / एजिंग (Aging) (B) Mosaic / मोज़ेक (Mosaic) (C) Sharpen / शार्पन (Sharpen) (D) Smooth / स्मूद (Smooth)
(iii) Which one of the following image arrangement options in Writer sends the drawing object behind the text? / राइटर (Writer) में निम्नलिखित में से कौन-सा छवि व्यवस्था विकल्प टेक्स्ट के पीछे ड्राइंग ऑब्जेक्ट भेजता है ? (A) To background / टू बैकग्राउंड (To background) (B) To foreground / टू फोरग्राउंड (To foreground) (C) Behind the text / बिहाइंड द टेक्स्ट (Behind the text) (D) Back one / बैक वन (Back one)
(iv) ______ feature of Writer is based on different types of heading styles and is used to give the listing of the contents of the document. / राइटर (Writer) की ______ विशेषता विभिन्न प्रकार की शीर्षक शैलियों (heading styles) पर आधारित है और इसका उपयोग दस्तावेज़ की सामग्री की सूची देने के लिए किया जाता है। (A) Table of Heading / टेबल ऑफ़ हैडिंग (Table of Heading) (B) Index / इंडेक्स (Index) (C) Label of Contents / लेबल ऑफ़ कंटेट्स (Label of Contents) (D) Table of Contents / टेबल ऑफ़ कंटेंट्स (Table of Contents)
(v) ______ is the default template for the files being created in Writer. / राइटर (Writer) में बनाई जा रही फ़ाइलों के लिए डिफ़ॉल्ट टेम्पलेट (default template) ______ है। (A) Resume template / रेज़्यूमे टेम्पलेट (Resume template) (B) Project Report / प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Project Report) (C) Blank document / खाली दस्तावेज़ (D) Chapter / चैप्टर
(vi) Shanta is creating a project report in Writer and wants to apply the same style on headings / titles in the entire document as she has done at the beginning of the document. She can use the ______ feature of Writer to apply the same format on each line / word, wherever needed. / शांता राइटर (Writer) में एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट बना रही है और दस्तावेज़ में हैडिंग्स (headings) / टाइटल्स (titles) पर वही शैली लागू करना चाहती है जैसा उसने दस्तावेज़ की शुरुआत में किया है। वह जहाँ भी आवश्यक हो, प्रत्येक पंक्ति / शब्द पर समान प्रारूप लागू करने के लिए राइटर (Writer) की ______ सुविधा का उपयोग कर सकती है। (A) Fill Style / फिल स्टाइल (Fill Style) (B) Fill Format / फिल फॉर्मेट (Fill Format) (C) Apply Feature / अप्लाई फीचर (Apply Feature) (D) Apply Character / अप्लाई कैरेक्टर (Apply Character)
-
Answer any 5 out of the given 6 questions. / दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5 x 1 = 5)
(i) To add your own comments in Calc, select ______ -> Track changes -> Comment. / Calc में अपने Comments जोड़ने के लिए ______ -> Track changes -> Comment सिलेक्ट करें। (A) File (B) Edit (C) Insert (D) Data
(ii) To add a new sheet in the spreadsheet, click on the ______ sign located at the left bottom of the spreadsheet. / स्प्रेडशीट में एक नई शीट जोड़ने के लिए स्प्रेडशीट के नीचे, बाएँ भाग में मौजूद ______ संकेत को क्लिक कीजिए। (A) * (B) / (C) % (D) +
(iii) ______ is a set of values that can be used within the calculations in the spreadsheet to explore and compare various alternatives depending on changing conditions. / ______ मानकों का एक समूह है जो स्प्रेडशीट में गणना के दौरान बदलती परिस्थितियों के आधार पर विभिन्न विकल्पों की खोज और तुलना करने के लिए किया जा सकता है। (A) Sort (B) Filter (C) What-if Scenarios (D) Comments
(iv) The recorded macros are actually stored as ______ / रिकॉर्ड किए गए मैक्रोज़ (macros) वास्तव में ______ के रूप में संग्रहित होते हैं। (A) a set of instructions in a programming language. / प्रोग्रामिंग भाषा में निर्देशों का एक सेट (B) a sequence of data cells / डेटा सेल का एक क्रम (C) a document / एक डॉक्यूमेंट (D) a list of values / वैल्यूज की एक लिस्ट
(v) While creating a hyperlink in calc, if the complete path along with filename is given then it is an example of ______ / Calc में हाइपरलिंक बनाते समय यदि फाइल नाम के साथ पूरा पाथ (path) दिया गया हो तो यह ______ का उदाहरण है। (A) Relative hyperlink / रिलेटिव हाइपरलिंक (B) Mixed hyperlink / मिक्स्ड हाइपरलिंक (C) Absolute hyperlink / ऐब्सोल्युट हाइपरलिंक (D) Folder hyperlink / फोल्डर हाइपरलिंक
(vi) This tool in Calc allows you to create a group of cells automatically and apply common functions like sum, average on the grouped data. It is known as ______ tool. / Calc में यह टूल (tool) आपको स्वचालित रूप से सेल्स (cells) का एक समूह बनाने और समूहीकृत डेटा पर योग, औसत जैसे सामान्य फंक्शन लागू करने की अनुमति देता है। इसे ______ टूल (tool) के रूप में जाना जाता है। (A) Sum / योग (Sum) (B) Subtotal / उप-योग (Subtotal) (C) Function / फंक्शन (Function) (D) Common / कॉमन (Common)
-
Answer any 5 out of the given 6 questions. / दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5 x 1 = 5)
(i) ______ is the database software that is used to create, manipulate and manage data. / ______ डेटाबेस सॉफ़्टवेयर है जिसका उपयोग डेटा बनाने, मैनिपुलेट (manipulate) करने और प्रबंधित करने के लिए किया जाता है। (A) Ingress / इन्ग्रेस (Ingress) (B) Writer / राइटर (Writer) (C) Paint / पेंट (Paint) (D) Windows / विंडोज (Windows)
(ii) The process of arranging data in ascending or descending order is known as ______ / डेटा को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया को ______ के रूप में जाना जाता है। (A) Filtering / फ़िल्टरिंग (Filtering) (B) Tracking / ट्रैकिंग (Tracking) (C) Purification / प्यूरिफिकेशन (Purification) (D) Sorting / सॉर्टिंग (Sorting)
(iii) With reference to LibreOffice Base, which of the following is a valid data type to indicate the monetary values? / लिब्रेऑफिस बेस (LibreOffice Base) के संदर्भ में, मौद्रिक मूल्यों को इंगित करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा वैध डेटा प्रकार (data type) है ? (A) Money / मनी (B) Currency / करेंसी (C) Rupee / रुपया (D) Dollar / डॉलर
(iv) Data can be retrieved and displayed from one or more tables in a DBMS using a ______ / डेटा को ______ का उपयोग करके DBMS में एक या ज्यादा टेबल से पुनर्प्राप्त और प्रदर्शित किया जा सकता है। (A) Referential integrity / रेफरेंशियल इंटीग्रिटी (Referential Integrity) (B) Domain / डोमेन (Domain) (C) Query / क्वेरी (Query) (D) Field / फील्ड (Field)
(v) While designing a form, it is suggested to get the date input by adding the ______ to the date field to prevent entering invalid dates. / फॉर्म डिज़ाइन करते समय, दिनांक फ़ील्ड में ______ जोड़कर दिनांक इनपुट प्राप्त करने का सुझाव दिया जाता है ताकि अमान्य तिथियाँ (invalid dates) दर्ज न हो सकें। (A) Calendar / कैलेंडर (B) Text input / टेक्स्ट इनपुट (C) Timer / टाइमर (D) Number input / नंबर इनपुट
(vi) While designing a form, titles, headings or sub-headings may be added using ______ tool available on the Form Controls tool box. / फार्म डिज़ाइन करते समय, फार्म कंट्रोलस (Form Controls) टूल (tool) बॉक्स (box) पर उपलब्ध ______ टूल (tool) का उपयोग करके टाइटल्स (titles), हैडिंग्स (headings) या सब-हैडिंग्स (sub-headings) जोड़े जा सकते हैं। (A) Textbox / टेक्स्टबॉक्स (B) Label / लेबल (C) Title / टाइटल (D) Heading / हैडिंग
-
Answer any 5 out of the given 6 questions. / दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5 x 1 = 5)
(i) ______ is a state of physical, mental and social well-being. / ______ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति है। (A) Richness / अमीरी (B) Popularity / लोकप्रियता (C) Health / स्वास्थ्य (D) Activity / सक्रियता
(ii) Which one of the following is a class B ignition material? / निम्नलिखित में से कौन-सा वर्ग बी (Class B) इग्निशन सामग्री है ? (A) Paper / पेपर (B) Gas / गैस (C) Electrical equipment / विद्युत उपकरण (D) Potassium / पोटैशियम
(iii) The ______ has prepared the policy to provide employees with a healthy and safe work environment. / ______ ने कर्मचारियों को स्वस्थ और सुरक्षित कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए नीति तैयार की है। (A) GOIT (B) DOIT (C) TOIT (D) SOIT
(iv) RSI stands for: / RSI का पूर्ण रूप है : (A) Recurring Syndrome Injury (B) Repetition Symptom Injury (C) Recessive Stress Injury (D) Repetitive Strain Injury
(v) ______ is the science that deals with designing and arranging the things at workplace so that people can use them easily and safely. / ______ वह विज्ञान है जो कार्यस्थल पर चीजों को डिज़ाइन करने और व्यवस्थित करने से संबंधित है ताकि लोग उनका उपयोग आसानी से और सुरक्षित रूप से कर सकें। (A) Health science / स्वास्थ्य विज्ञान (B) Ergonomics / एर्गोनॉमिक्स (C) Fixture science / फिक्सचर विज्ञान (D) Work Economics / कार्य अर्थशास्त्र
(vi) Which one of the following is a wrong safety guideline? / निम्नलिखित में से कौन-सा सुरक्षा दिशानिर्देश ग़लत है ? (A) Store all cleaning chemicals in tightly closed containers in separate cupboards. / सभी सफाई रसायनों को अलग-अलग अलमारियों में कसकर बंद कंटेनरों में रखें। (B) Never distract the attention of people who are working near a fire or with some machinery, tools or equipment. / आग के पास या किसी मशीनरी, औज़ार या उपकरण के साथ काम कर रहे लोगों का ध्यान कभी न भटकाएँ। (C) Wear loose clothing or jewellery while working with machines. / मशीनों के साथ काम करते समय ढीले कपड़े या आभूषण पहनें। (D) Make sure all areas have proper lighting. / सुनिश्चित करें कि सभी क्षेत्रों में उचित प्रकाश की व्यवस्था हो।
Section B / खण्ड ख (Subjective Type Questions / विषयपरक प्रकार के प्रश्न) (26 Marks / 26 अंक)
Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills in 20 - 30 words each. / रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए। (3 x 2 = 6)
-
Briefly explain the meaning of any 2 C's out of the 7 C's of effective communication. / प्रभावी संचार के 7 C's में से किन्हीं 2 C's का अर्थ संक्षेप में समझाइए।
-
What is Stress management? / तनाव प्रबंधन क्या होता है ?
-
Give any four tips to keep the computer in perfect working condition. / कंप्यूटर को उत्तम कार्यशील स्थिति में रखने के लिए कोई चार सुझाव दीजिए।
-
Mention any four main functions of an entrepreneur. / एक उद्यमी के कोई चार मुख्य कार्य बताइए।
-
Explain any two problems related to sustainable development. / सतत विकास (Sustainable Development) से संबंधित किन्हीं दो समस्याओं की व्याख्या कीजिए।
Answer any 4 out of the given 6 questions in 20 - 30 words each. / दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए। (4 x 2 = 8)
-
Out of various style categories provided by Writer, briefly explain Frame style category in brief. / राइटर द्वारा प्रदान की गई विभिन्न स्टाइल कैटिगरीज़ (categories) में से फ्रेम स्टाइल (Frame style) कैटिगरी को संक्षेप में समझाइए।
-
What is a Macro? Give any two rules that should be followed while naming a Macro or module in Calc. / मैक्रो (Macro) क्या होता है? Calc में मैक्रो या मॉड्यूल का नामकरण करते समय, पालन किए जाने वाले कोई दो नियम बताइए।
-
What is the main purpose of Goal Seek in Calc? Give an example to support your answer. / Calc (कैल्क) में Goal Seek (गोल सीक) का मुख्य उद्देश्य क्या है ? अपने उत्तर के समर्थन में एक उदाहरण दीजिए।
-
What are the important prerequisites for setting a relationship between two tables in LibreOffice Base? Mention any two. / लिब्रेऑफिस बेस (LibreOffice Base) में दो तालिकाओं (tables) के बीच संबंध (relationship) निर्धारित करने के लिए कौन-सी महत्त्वपूर्ण शर्तें होती हैं? कोई दो बताइए।
-
For a computer workplace, give any two health and safety requirements while using a keyboard. / कंप्यूटर कार्यस्थल के लिए, की-बोर्ड (keyboard) का उपयोग करते समय दो स्वास्थ्य और सुरक्षा आवश्यकताएँ बताइए।
-
Excessive use of computers might have a bad impact on your vision. Give any two eye-related problems that might arise due to long hours spent on a computer. / कंप्यूटर का अत्यधिक उपयोग आपकी दृष्टि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। कंप्यूटर पर लंबे समय तक काम करने से आँखों को होने वाली कोई दो समस्याएँ बताइए।
Answer any 3 out of the given 5 questions in 50 - 80 words each. / दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50 - 80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। (3 x 4 = 12)
(a) What is the benefit of grouping drawing objects in Writer? / (क) राइटर में ड्रॉइंग ऑब्जेक्ट्स को समूहीकृत करने का क्या लाभ है ? (b) Differentiate between text wrapping and image alignment feature in Writer. / (ख) राइटर में टेक्स्ट रैपिंग (Text wrapping) और इमेज एलाइनमेंट (Image alignment) फीचर के बीच अंतर बताइए।
-
Mr. Amit, Sales Manager of ABC Sales Corporation has created a spreadsheet in LibreOffice Calc that lists Sales for different years in different regions in different worksheets. He wants to summarize and make certain decisions based on it. Help him by answering the following questions: (a) Which tool in Calc can be used to combine the sales data from multiple sheets into a single summary sheet? (b) Name the Menu Option and Sub-Menu Option that can be used to generate combined summary of all the worksheets. (c) Name the function that can be used to display total of all sales. (d) He wants to open a summary document stored at a different location from within the sheet by clicking on a text stored in a cell. How can it be done?
/
ABC सेल्स कॉर्पोरेशन के सेल्स मैनेजर, श्री अमित ने LibreOffice Calc में एक स्प्रेडशीट का उपयोग किया है जो विभिन्न वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री को विभिन्न वर्कशीट्स में सूचीबद्ध करती है। वह इसे संक्षेपित करना चाहते हैं और इसके आधार पर कुछ निर्णय लेना चाहते हैं। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी मदद करें : (क) Calc में वह टूल कौन-सा है जिसका उपयोग विभिन्न शीट्स (sheets) के बिक्री डेटा को एकल सारांश (single summary) शीट में संयोजित करने के लिए किया जा सकता है ? (ख) उस मेनू विकल्प तथा सब-मेनू विकल्प (menu option and sub-menu option) का नाम बताइए जिसका उपयोग सभी वर्कशीट्स के संयुक्त सारांश को तैयार करने के लिए किया जा सकता है। (ग) उस फंक्शन का नाम बताइए जिसका उपयोग सारी बिक्री का जोड़ प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है। (घ) वह किसी सेल में संग्रहित टेक्स्ट पर क्लिक करके शीट के भीतर से किसी अलग स्थान पर संग्रहित सारांश दस्तावेज़ को खोलना चाहता है। यह कैसे किया जा सकता है ?
-
Imagine that you have been signed a contract of handling fire safety and emergency in a company. You need to spread awareness on fire safety and emergency handling to the employees. Answer the following questions: (a) Give any two fire prevention measures at the workplace. (b) Give any two basic emergency handling procedures at the workplace.
/
कल्पना कीजिए कि आपसे एक कंपनी में अग्नि सुरक्षा और आपातस्थिति से निपटने के अनुबंध पर हस्ताक्षर कराए गए हैं। आपको कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के बारे में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (क) कार्यस्थल पर आग से बचाव के कोई दो उपाय बताइए। (ख) कार्यस्थल पर आपातकालीन स्थिति से निपटने के कोई दो बुनियादी उपाय बताइए।
(a) Give any two advantages of relating two tables in a database. / (क) किसी डेटाबेस में दो तालिकाओं (tables) को जोड़ने के दो लाभ बताइए। (b) Explain many-to-many relationship between the tables in a database. / (ख) किसी डेटाबेस तालिकाओं (tables) के बीच में अनेक-से-अनेक (many-to-many) संबंध (relationship) की व्याख्या कीजिए।
-
Consider the following table: / नीचे दी गई तालिका पर विचार कीजिए :
Table: Student Student ID | Name | Age | Phone Number S001 | Amit | 15 | 9876543210 S002 | Priya | 16 | 8765432109 S003 | Priya | 15 | 7654321098
Answer the following questions: / निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (a) You are given the task to design the student database for your school in LibreOffice Base. Based on the given table structure, suggest the datatype of student_id and age field that would be suitable to store student's-id and age respectively. / आपको अपने स्कूल के लिए LibreOffice Base में एक डेटाबेस डिज़ाइन करने का कार्य सौंपा गया है। दी गई तालिका (table) संरचना के आधार पर, student_id और age field के लिए डेटाटाइप का सुझाव दीजिए जो क्रमशः विद्यार्थियों की id और उम्र को संग्रहित करने के लिए उपयुक्त होगा। (b) As a database administrator, you need to ensure each student has a unique identifier. Which field in the table would you choose as the primary key and why? / एक डेटाबेस प्रशासक के रूप में, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक छात्र का एक अद्वितीय पहचानकर्ता (unique identifier) हो। तालिका में आप किस फ़ील्ड को प्राथमिक कुंजी (primary key) के रूप में चुनेंगे, और क्यों ? (c) Identify the field that can serve as an alternate key. Justify your answer. / उस फ़ील्ड की पहचान कीजिए जो वैकल्पिक कुंजी (alternate key) के रूप में कार्य कर सकती है। अपने उत्तर का औचित्य सिद्ध कीजिए। (d) How many attributes and records are present in the above shown table? / ऊपर दर्शाई गई तालिका (table) में कितने एट्रीब्यूटस (attributes) और रिकॉर्ड मौजूद हैं?
Previous Year Question Paper Home Science CBSE Class 10
Previous Year Question paper Elements of Business
CBSE CLASS 10 BNAKING AND INSURANCE