ELEMENTS OF BUSINESS Question Paper CBSE Board Class 10
Class 10 Previous Year Question Paper
Last year / Old Question paper -Previous Year Question Paper
ELEMENTS OF BUSINESS Question paper
सामान्य निर्देश / General Instructions:
-
इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। / This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
-
प्रश्न 1 से 18 प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। / Q. 1 to 18 carry 1 mark each.
-
प्रश्न 19 से 22 प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। / Q. 19 to 22 carry 3 marks each.
-
प्रश्न 23 से 26 प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। / Q. 23 to 26 carry 4 marks each.
-
प्रश्न 27 से 30 प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का है। / Q. 27 to 30 carry 6 marks each.
प्रश्न / QUESTIONS
1. इसे भुगतान किए गए संवर्धन के प्रकार के रूप में जाना जाता है: [1]
(A) विज्ञापन
(B) प्रचार
(C) व्यक्तिगत विक्रय
(D) विपणन
It is known as a paid form of promotion:
(A) Advertisement
(B) Publicity
(C) Personal selling
(D) Marketing
2. वह कंपनी सरकारी कंपनी है जिसमें सरकार का प्रदत्त पूँजी का हिस्सा कम-से-कम ______ से कम न हो। [1]
(A) 49%
(B) 51%
(C) 50%
(D) 25%
A government company is any company in which the paid-up capital held by the government is not less than:
(A) 49%
(B) 51%
(C) 50%
(D) 25%
3. पीयूष और ऋषभ दो दोस्त हैं। पीयूष अपने परिवार के लिए खाना बनाता है। ऋषभ भी खाना बनाता है और दूसरों को बेचता है। यह एक ______ है। [1]
(A) व्यवसाय
(B) कंपनी
(C) नौकरी
(D) सामाजिक क्रिया
Piyush and Rishab are two friends. Piyush cooks food for his family whereas Rishab also cooks food and sells it to others. This is a:
(A) Business
(B) Company
(C) Employment
(D) Social activity
4. सड़क, फ्लाईओवर आदि के निर्माण में लगे उद्योगों को ______ कहा जाता है। [1]
(A) निर्माण उद्योग
(B) उत्पादन उद्योग
(C) निष्कर्षण उद्योग
(D) जातिगत उद्योग
The industries engaged in building roads, flyovers etc. are known as:
(A) Construction industries
(B) Manufacturing industries
(C) Extractive industries
(D) Genetic industries
5. श्रुति और 102 अन्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से एक व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया है। निम्नलिखित में से कौन सा उनके लिए उपयुक्त नहीं होगा? [1]
(A) निजी सीमित कंपनी
(B) सार्वजनिक सीमित कंपनी
(C) सहकारी समिति
(D) साझेदारी फर्म
Shruti and 102 other persons have decided to start a business jointly. Which of the following may not be suitable for them?
(A) Private limited company
(B) Public limited company
(C) Cooperative society
(D) Partnership firm
6. निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए: [1]
-
कथन - I : माँ का परिवार के लिए भोजन बनाना एक गैर-आर्थिक गतिविधि है।
-
कथन - II : गैर-आर्थिक गतिविधि का निष्पादन प्यार तथा स्नेह के कारण किया जाता है।
उपरोक्त कथनों के संदर्भ में नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए:
(A) दोनों कथन असत्य हैं।
(B) कथन I सत्य है तथा कथन II असत्य है।
(C) दोनों कथन सत्य हैं।
(D) कथन I असत्य है तथा कथन II सत्य है।
Read the following statements carefully:
-
Statement I: A mother cooking food for the family is a non-economic activity.
-
Statement II: A non-economic activity is performed out of love and affection.
In the light of the above statements, choose the correct option from the following:
(A) Both statements are false.
(B) Statement I is true and Statement II is false.
(C) Both statements are true.
(D) Statement I is false and Statement II is true.
7. माल और सामग्रियों को ______ मात्रा में सीधे ग्राहक को बेचने को खुदरा व्यापार कहते हैं। [1]
(A) कम
(B) अधिक
(C) सुविधाजनक
(D) एक जैसी
Sale of goods and commodities in ______ quantities directly to consumers is called retail trade.
(A) small
(B) large
(C) convenient
(D) same
8. (a) ऋणपत्र प्रतिनिधित्व करते हैं: [1]
(A) कंपनी की कार्यशील पूँजी
(B) कंपनी की स्थायी पूँजी
(C) कंपनी की अस्थायी पूँजी
(D) कंपनी की ऋण पूँजी
Debentures represent:
(A) Working capital of the company
(B) Permanent capital of the company
(C) Fluctuating capital of the company
(D) Loan capital of the company
अथवा / OR
(b) निम्नलिखित में से कौन सा बड़े पैमाने का खुदरा विक्रेता नहीं है?
(A) भ्रमणशील खुदरा विक्रेता
(B) विभागीय स्टोर
(C) एकाधिक दुकान
(D) सुपर बाजार
Which of the following is not a large scale retailer?
(A) Itinerant retailer
(B) Departmental store
(C) Multiple shops
(D) Super bazar
9. (a) वह संचार जो उच्च स्तर से निचले स्तर की ओर बढ़ता है अथवा वरिष्ठ प्रबंधक से पर्यवेक्षक की ओर जाता है, ______ संप्रेषण कहलाता है। [1]
(A) अधोगामी
(B) क्षैतिज
(C) विकर्ण
(D) अंगूर की बेल जैसा
Communication which moves from higher level to lower level or from senior manager to supervisor is called ______ communication.
(A) Downward
(B) Horizontal
(C) Diagonal
(D) Grapevine
अथवा / OR
(b) उत्पादनकर्ता और ग्राहक को जोड़ने वाली श्रृंखला में अंतिम कड़ी कौन है?
(A) थोक विक्रेता
(B) प्रतिनिधि (एजेंट)
(C) खुदरा विक्रेता
(D) भंडार रक्षक
Who is the last link in the chain connecting the producer and customer?
(A) Wholesaler
(B) Agent
(C) Retailer
(D) Storekeeper
10. ई-खुदरा बिक्री का मतलब है: [1]
(A) इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं की बिक्री
(B) सूची खरीदारी
(C) संगणकृत स्टोर
(D) इंटरनेट के माध्यम से खुदरा बिक्री और शॉपिंग
E-retailing refers to:
(A) Sales of electronic items
(B) Catalogue shopping
(C) Computerized store
(D) Retailing and shopping through internet
11. जब कोई व्यक्ति बड़ी मात्रा में सामान खरीदना चाहता है, तो उसके लिए सबसे अच्छा खरीदारी का तरीका होगा: [1]
(A) निरीक्षण द्वारा खरीदना
(B) नमूना द्वारा खरीदना
(C) विवरण द्वारा खरीदना
(D) पास के फुटकर व्यापारियों से खरीदना
When a person wants to buy goods in bulk, the best mode of purchase for him will be:
(A) Purchase by inspection
(B) Purchase by sample
(C) Purchase by description
(D) Purchase from nearest retailers
12. निम्न कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए : [1]
-
अभिकथन (A) : छुट्टी के लिए आवेदन करने के लिए ई-मेल का उपयोग किया जाता है।
-
कारण (R) : ई-मेल को इंटरनेट के माध्यम से भेजा जाता है।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं, परन्तु कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) गलत हैं।
(D) अभिकथन (A) गलत तथा कारण (R) सही है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct alternative from those given below :
-
Assertion (A): For applying leave e-mail is used.
-
Reason (R): E-mail is sent through internet.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are incorrect.
(D) Assertion (A) is incorrect and Reason (R) is correct.
13. टाटा मोटर्स लिमिटेड एक उदाहरण है : [1]
(A) छोटे व्यवसाय का
(B) निजी कंपनी का
(C) सार्वजनिक कंपनी का
(D) साझेदारी कंपनी का
Tata Motors Ltd. is an example of :
(A) Small business
(B) Private Company
(C) Public Company
(D) Partnership Company
14. निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि गैर-आर्थिक गतिविधि है? [1]
(A) ग्राहक को ब्रेड (रोटी) बेचना।
(B) पड़ोसी को पुराना टेलीविज़न बेचना।
(C) मित्र को एक पेन उपहार में देना।
(D) पुनर्विक्रय के लिए पुस्तकें खरीदना।
Which of the following activity is non-economic activity?
(A) Selling bread to a customer.
(B) Selling old television to a neighbour.
(C) Gifting a pen to a friend.
(D) Purchase books for resale.
15. ऋणपत्र धारकों को कहा जाता है: [1]
(A) कंपनी के कर्मचारी
(B) कंपनी के मालिक
(C) कंपनी के लेनदार
(D) कम्पनी के देनदार
Debenture holders are called as:
(A) Employees of the company
(B) Owners of the company
(C) Creditors of the company
(D) Debtors of the company
16. निम्नलिखित कथन अभिकथन (A) तथा कारण (R) पढ़िए। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए : [1]
-
अभिकथन (A) : रेडियो निरक्षरों के लिए संचार का उपयुक्त माध्यम है।
-
कारण (R) : रेडियो संचार के लिए सुनने की आवश्यकता होती है परन्तु पढ़ने की नहीं।
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं, परन्तु कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं।
(C) अभिकथन (A) सत्य, परन्तु कारण (R) असत्य है।
(D) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं तथा कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct alternative from those given below :
-
Assertion (A): Radio is a suitable media of communication for illiterates.
-
Reason (R): Radio communication requires listening and not reading.
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
17. पूर्वाधिकार अंशधारकों को किसके लिए वरीयता मिलती है? [1]
(A) लाभांश का भुगतान
(B) मतदान
(C) प्रबंधन में भागीदारी
(D) सकल लाभ
Preference shareholders get preference over equity share for:
(A) Payment of dividend
(B) Voting
(C) Participation in management
(D) Gross profit
18. वह व्यापार का प्रकार जो पूरी तरह से विज्ञापन पर निर्भर होता है कहलाता है : [1]
(A) विभागीय स्टोर
(B) मेल-ऑर्डर व्यवसाय
(C) सहकारी स्टोर
(D) बहु-संख्यक दुकान
The type of trade which is totally dependent upon advertisement is called :
(A) Departmental store
(B) Mail order business
(C) Cooperative store
(D) Multiple shop
19. निम्नलिखित कथन को पढ़ें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें : [3]
डिटर्जेंट पाउडर का एक निर्माता एक नए ब्रांड नाम के तहत बाजार में डिटर्जेंट केक (साबुन) पेश करना चाहता हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उसके द्वारा उपयोग किए जाने वाले बिक्री संवर्धन के किन्हीं तीन तरीकों के नाम दीजिए।
Read the following statement and answer the given question :
A manufacturer of detergent powder wants to introduce detergent cake in the market under a new brand name. Name any three sale promotion tools he should use to attract the customers.
20. (a) ऋणपत्रों के निर्गमन द्वारा कोष एकत्रित करने के किन्हीं तीन लाभों का उल्लेख कीजिए। [3]
State any three advantages of obtaining funds by issue of debentures.
अथवा / OR
(b) एक कंपनी के वित्त प्रबंधक ने निर्देशक मण्डल को सुझाव दिया कि अतिरिक्त पूँजी को समता अंशों के माध्यम से जुटाया जाना चाहिए। समता अंशों के किन्हीं तीन लाभों का उल्लेख कीजिए जिन्हें निर्देशक मण्डल को समझाने के लिए अपने सुझाव के समर्थन में देने चाहिए।
The finance manager of a company suggested to the Board of Directors that additional capital should be raised by issue of equity shares. State any three advantages of equity shares that he should explain to the board in support of his suggestion.
21. स्थगित किस्त और खरीद विधि में किन्हीं तीन आधारों पर अंतर दीजिए। [3]
Differentiate between deferred instalment and hire purchase method of sale on any three bases.
22. निम्नलिखित का एक कंपनी के संदर्भ में नाम दीजिए: [3]
(i) वह सबसे छोटी इकाई जिसमें कंपनी की अंश पूँजी विभाजित होती है।
(ii) कंपनी का अधिकारिक हस्ताक्षर
(iii) सदस्यों के वे निर्वाचित प्रतिनिधि जो कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों का प्रबंधन करते हैं।
Name the following with reference to a company:
(i) The smallest unit into which the share capital of company is divided.
(ii) The official signature of a company.
(iii) The elected representatives of the members who manage the day to day affairs of the company.
23. वित्तीय स्रोत के रूप में पूर्वाधिकार अंशों के कोई दो लाभ तथा कोई दो सीमाओं का उल्लेख कीजिए। [4]
State any two advantages and any two limitations of Preference Shares as a source of finance.
24. (a) "हालाँकि संचार एक व्यापक गतिविधि है, लेकिन व्यवहार में यह अकसर असंतोषजनक होता है।" इस कथन के प्रकाश में निम्नलिखित संचार बाधाओं की व्याख्या करें : [4]
(i) संगठनात्मक बाधाएँ
(ii) पद प्रतिष्ठा बाधाएँ
"Though communication is a pervasive activity, it is often unsatisfactory in practice." In the light of above statement explain the following communication barriers:
(i) Organisational barriers
(ii) Status barriers
अथवा / OR
(b) संचार का अर्थ दीजिए। पत्र लिखने के किन्हीं तीन लाभों का उल्लेख कीजिए।
What is meant by communication? State any three advantages of writing a letter.
25. रिजुल भट्टाचार्य अपनी नौकरी छोड़ने के बाद अपने बेटे के साथ एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू करना चाहते हैं। उनका बेटा मोबाइल फोन का निर्माण करने वाली कंपनी शुरू करने के लिए उत्सुक है, लेकिन उसे लगता है कि मोबाइल फोन का निर्माण करने के लिए अधिक स्थायी पूँजी की आवश्यकता होगी। उनके द्वारा उपयोग किए जा सकने वाले किन्हीं दो वित्तीय स्रोतों को समझाएँ। [4]
Rizul Bhattacharya after leaving his job wanted to start a private limited company with his son. His son was keen that they may start a company for manufacturing of mobile phones, but he felt that manufacturing of mobile phones requires huge fixed capital. Explain him any two sources of finance which he can use.
26. विवरण द्वारा खरीदारी को खरीद की एक विधि के रूप में समझाएँ। [4]
Explain purchase by description as a mode of purchase.
27. (a) "ई-मेल लिखित संदेश को भेजने की सबसे तेज विधि है।" समझाइए। [6]
"E-mail is the fastest method of transmitting written message." Explain.
अथवा / OR
(b) टेलीफोन का संचार के एक माध्यम के रूप में उपयोग के कोई चार लाभ समझाइए।
Explain any four advantages of using telephone as a means of communication.
28. विभागीय भण्डार के निम्नलिखित लाभों को संक्षेप में समझाएँ : [6]
(a) खरीदारी की सुविधा
(b) उत्पादों का व्यापक चयन
Explain in brief following advantages of departmental store :
(a) Convenience of shopping
(b) Wide choice of products
29. नियमित बिक्री के भाग के रूप में एक आदेश निष्पादित होने के बाद कौन-कौन से कदम आवश्यक हैं? समझाइए। [6]
As part of the routine selling, what steps are required after an order is executed? Explain.
30. (a) आपका मित्र अपने नए उत्पाद को विज्ञापित करना चाहता है। अगर वह टेलीविज़न विज्ञापन का उपयोग करता है तो उसे क्या लाभ मिल सकते हैं? ऐसे किन्हीं चार लाभों को समझाइए। [6]
Your friend wants to advertise his new product. What advantages would he get if he goes for Television Advertising? State any four such advantages.
अथवा / OR
(b) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के किन्हीं चार लाभों का उल्लेख कीजिए।
State any four advantages of Video Conferencing.
Previous Year Question Paper Elements of Book Keeping and Accountancy
Previous Year Question Paper Computer Application