(iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 18 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। प्रश्न संख्या 15 से 18 केस स्टडी-आधारित प्रश्न हैं।
(v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 19 से 25, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के तथा प्रश्न संख्या 26 से 29, प्रत्येक प्रश्न 3 अंक के हैं।
(vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 30 से 33, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के तथा प्रश्न संख्या 34 से 35, प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के हैं।
(i) All questions are compulsory.
(ii) There are total 35 questions in this question paper.
(iii) The Question paper is divided into three sections A, B and C.
(iv) Section A has Questions No. 1 to 18 Objective Type Questions and are of 1 mark each. Questions No. 15 to 18 are case study-based questions.
(v) Section B has Questions No. 19 to 25 of 2 marks each and Questions No. 26 to 29 are of 3 marks each.
(vi) Section C has Questions No. 30 to 33 of 4 marks each and Questions No. 34 and 35 are of 5 marks each.
(vii) Internal choice is given in some questions.
(viii) Support your answer with suitable examples, wherever required.
-
व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए हाथों को अच्छी तरह से ________ तक धोना चाहिए।
(A) 10 सैकेंड
(B) 15 सैकेंड
(C) 25 सैकेंड
(D) 20 सैकेंड
1. Hands should be thoroughly washed for ________ to maintain personal hygiene.
(A) 10 seconds
(B) 15 seconds
(C) 25 seconds
(D) 20 seconds
-
रेशमी कपड़ों की फिनिशिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला स्टिफनिंग एजेंट ________ है।
2. The stiffening agent used for finishing silk fabrics is ________.
-
3-5 साल के बच्चों के लिए खोजपूर्ण खेल का एक उदाहरण दीजिए।
3. Give an example of exploratory play for a 3-5-year-old child.
-
दाग का ग़लत जोड़ा और उसका प्रकार चुनिए।
(A) पशु - तेल
(B) पौधा - करी
(C) खनिज – जंग
(D) डाई- पेंट
4. Choose the incorrect pair of stain and its type.
(A) Animal - Oil
(B) Plant - Curry
(C) Mineral - Rust
(D) Dye - Paint
-
जब समय और ऊर्जा बचाने के लिए दो गतिविधियों को एक साथ समूहीकृत और एक साथ निर्धारित किया जाता है, तो उसे ________ कहा जाता है।
(A) थकान
(B) समय योजना
(C) श्रम बचत
(D) सामंजस्य स्थापित करना
5. When two activities are grouped together and scheduled together to save time and energy, it is called ________.
(A) Fatigue
(B) Time Plan
(C) Labour saving
(D) Dovetailing
-
कपड़ों को नम अवस्था में क्यों नहीं रखना चाहिए ?
6. Why clothes should not be stored in moist conditions?
-
बच्चों में एंडोमोर्फिक बॉडी टाइप क्या है ?
7. What is endomorphic body type in children?
-
सूची-I तथा सूची-II का मिलान कीजिए :
सूची-I (धब्बा) | सूची-II (दाग हटाने वाला एजेंट)
-
तेल | (i) ग्रीस विलायक
-
पेंट | (ii) क्षारीय अभिकर्मक
-
पसीना | (iii) अम्लीय अभिकर्मक
-
जंग का दाग | (iv) ग्रीस अवशोषक
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv)
(B) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)
(C) 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
(D) 1-(iv), 2-(i), 3-(iii), 4-(ii)
8. Match List-I with List-II:
List-I (Stain) | List-II (Stain Removal Agent)
-
Oil | (i) Grease solvent
-
Paint | (ii) Alkaline reagent
-
Perspiration | (iii) Acidic reagent
-
Rust | (iv) Grease absorbent
Choose the correct option from the following:
(A) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv)
(B) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)
(C) 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
(D) 1-(iv), 2-(i), 3-(iii), 4-(ii)
-
सूची-I तथा सूची-II का मिलान कीजिए :
सूची-I (खाद्य सामग्री) | सूची-II (पोषक तत्व)
-
अरहर दाल | (i) कार्बोहाइड्रेट
-
पत्ते वाली सब्जियाँ | (ii) प्रोटीन
-
बाजरा | (iii) फैट (वसा)
-
घी | (iv) फाइबर
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) 1-(ii), 2-(iv), 3-(i), 4-(iii)
(B) 1-(ii), 2-(iii), 3-(iv), 4-(i)
(C) 1-(i), 2-(ii), 3-(iv), 4-(iii)
(D) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)
9. Match List-I with List-II:
List-I (Food item) | List-II (Nutrients)
-
Arhar dal | (i) Carbohydrate
-
Leafy vegetables | (ii) Protein
-
Millets | (iii) Fat
-
Ghee | (iv) Roughage
Choose the correct option from the following:
(A) 1-(ii), 2-(iv), 3-(i), 4-(iii)
(B) 1-(ii), 2-(iii), 3-(iv), 4-(i)
(C) 1-(i), 2-(ii), 3-(iv), 4-(iii)
(D) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)
-
किस उम्र में एक बच्चे के पास 2000 से 2500 शब्दों की शब्दावली होती है ?
(A) 2-3 साल
(B) 5-6 साल
(C) 7-8 साल
(D) 9-10 साल
10. At which age does a child have a vocabulary of 2000 to 2500 words?
(A) 2-3 years
(B) 5-6 years
(C) 7-8 years
(D) 9-10 years
-
निम्नलिखित में से किन दो तरीकों से कम लागत वाला भोजन तैयार किया जा सकता है ?
(i) सब्जियों को समान रूप से काटें
(ii) मौसमी खाद्य पदार्थ खरीदें
(iii) दाल को पकाने से पहले भिगो दें
(iv) बचे हुए भोजन को आकर्षक तरीके से संशोधित करें
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) (ii) और (iv)
(B) (i) और (iii)
(C) (ii) और (iii)
(D) (i) और (iv)
11. In which of the following two ways can low cost meals be prepared?
(i) Cut vegetables evenly
(ii) Buy seasonal foods
(iii) Soak dal before cooking
(iv) Modify leftover food in an appealing manner
Choose the correct option from the following:
(A) (ii) and (iv)
(B) (i) and (iii)
(C) (ii) and (iii)
(D) (i) and (iv)
-
आर्जेमोन क्या होता है ? मानव स्वास्थ्य पर इसके दो हानिकारक प्रभाव बताइए।
12. What is Argemone? Give two of its harmful effects on human health.
-
नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन (A) : बाल बंधे तथा ढके होने चाहिए ताकि बाल झड़ कर ना गिरें ।
कारण (R) : यह अच्छी स्वच्छता संबंधी आदतों को सुनिश्चित करता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है।
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है।
13. Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R).
Assertion (A): Hair should be tied and covered to keep hair from falling.
Reason (R): It ensures good hygiene practices.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
-
डिब्बाबंद खाद्य उत्पादों पर भ्रामक जानकारी का एक उदाहरण दीजिए।
14. Give one example of misleading information on packaged food products.
संसाधनों को मानव और गैर-मानव के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है और इनमें समय, पैसा और ऊर्जा जैसे आवश्यक तत्त्व शामिल होते हैं, जो सभी सीमित होते हैं। इन संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन का मतलब है कि उन्हें समझदारी से उपयोग करके अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए। उदाहरण के लिए, जब आप किसी दोस्त के घर जाते हैं, चाहे आप साइकिल से जाएँ या पैदल, आपको समय और ऊर्जा दोनों की आवश्यकता होगी। यदि आप एक शॉर्टकट चुनते हैं, तो आप जल्दी अपने गंतव्य तक पहुँच सकते हैं, जिससे दोनों संसाधनों को बचाया जा सकता है। यह दर्शाता है कि समय और ऊर्जा का एक साथ प्रबंधन करना, रोज़मर्रा के कामों में दक्षता और उत्पादकता को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण है। समझदारी से चुनाव करने से हम अपने सीमित संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर सकते हैं।
Resources can be classified as human and non-human, and include essential elements like time, money and energy, all of which are limited. Effective management of these resources means utilizing them wisely to achieve our goals. For instance, when visiting a friend's house, whether you ride a bicycle or walk, you will need both time and energy. By choosing a shortcut, you can reach your destination faster, thereby saving both resources. This illustrates the importance of managing time and energy together to enhance efficiency and productivity in everyday tasks. Making smart choices helps us maximize our limited resources.
-
निम्नलिखित में से कौन-सा समय योजना बनाने के लिए महत्त्वपूर्ण कारक नहीं है ?
(A) श्रम बचाने वाले उपकरणों का उपयोग
(B) शिखर लोड पर विचार
(C) फर्श पर झाडू लगाते समय का पोस्चर
(D) गतिविधियों का अनुक्रम
15. Which of the following is not an important factor for making a time plan?
(A) Use of labour saving devices
(B) Peak load consideration
(C) Posture while sweeping the floor
(D) Sequence of activities
-
सूची-I तथा सूची-II का मिलान कीजिए :
सूची-I (कारक) | सूची-II (उदाहरण)
-
गतिविधियों का अनुक्रम | (i) काम पर जाने से पहले सुबह की गतिविधियाँ
-
शिखर लोड | (ii) मैक्रोनी उबालना और सब्जियाँ काटना
-
डोवटेलिंग | (iii) चटनी बनाने के लिए मिक्सर का उपयोग
-
श्रम बचाने वाले उपकरणों का उपयोग | (iv) किडनी बीन्स को पकाने से पहले भिगोना
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
(B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iv), 4-(iii)
(C) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i)
(D) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)
16. Match List-I with List-II:
List-I (Factor) | List-II (Example)
-
Sequence of activities | (i) Activities in the morning before going to work
-
Peak load | (ii) Boiling macaroni and chopping vegetables
-
Dovetailing | (iii) Using mixer to make chutney
-
Use of labour saving devices | (iv) Soaking kidney beans before cooking
Choose the correct option from the following:
(A) 1-(iii), 2-(ii), 3-(iv), 4-(i)
(B) 1-(i), 2-(ii), 3-(iv), 4-(iii)
(C) 1-(iv), 2-(iii), 3-(ii), 4-(i)
(D) 1-(iv), 2-(i), 3-(ii), 4-(iii)
-
निम्नलिखित में से कौन-सा मानसिक थकावट का कारण नहीं है ?
(A) एकरस कार्य
(B) कम प्रेरणा
(C) अत्यधिक ओवरलोड
(D) अत्यधिक हस्तक्षेप
17. Which of the following is not a reason for psychological fatigue ?
(A) Monotonous work
(B) Low motivation
(C) Too much overload
(D) Too much of interference
-
निम्नलिखित में से कौन-सा समय योजना बनाने का कदम नहीं है?
(A) विभिन्न कार्यों के लिए पैसे का आवंटन करना
(B) मास्टर शेड्यूल बनाना
(C) परिवार के सदस्यों को कार्य सौंपना
(D) प्रत्येक गतिविधि के लिए समय आवंटित करना
18. Which of the following is not a step of making a time plan?
(A) Allocating money for various tasks
(B) Making a master schedule
(C) Assigning jobs to family members
(D) Allocating time to each activity
-
फाइन (सूक्ष्म) मोटर कौशल क्या होते हैं? 3-5 वर्ष के बच्चों में बचपन के आरंभिक वर्षों में विकसित फाइन मोटर कौशल के दो उदाहरण दीजिए। (2 अंक)
19. What are fine motor skills? Give two example of fine motor skills developed in early childhood years among 3 - 5-year-old children. (2 Marks)
-
भोजन संचालक को किस प्रकार के कपड़े पहनने चाहिए ? (2 अंक)
20. What kind of clothing should be worn by a food handler ? (2 Marks)
-
खाद्य सुरक्षा को परिभाषित कीजिए और दो तरीकों का उल्लेख कीजिए जिनके द्वारा FSSAI भोजन की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। (2 अंक)
21. Define food safety and mention two ways by which FSSAI ensures safety of food. (2 Marks)
-
साबुन की तुलना में सिन्डेट्स बेहतर परिणाम क्यों देते हैं ? (2 अंक)
22. Why do syndets give much better results as compared to soaps ? (2 Marks)
-
धोने से पहले कपड़ों को छांटते समय आप किन कारकों को ध्यान में रखेंगे ? (2 अंक)
23. What are the factors that you will keep in mind for sorting out of clothes before washing? (2 Marks)
-
बचे हुए भोजन का भंडारण करते समय ध्यान रखने योग्य दो बातें बताइए। (2 अंक)
24. Mention two points to be kept in mind while storing leftover food. (2 Marks)
-
चार तरीकों की सूची बनाएँ जिनमें उपभोक्ता शिक्षा, उपभोक्ताओं की मदद करती है। (2 अंक)
25. List four ways in which consumer education helps the consumers. (2 Marks)
-
भोजन योजना को प्रभावित करने वाले किन्हीं तीन कारकों पर चर्चा कीजिए। (3 अंक)
26. Discuss any three factors that affect meal planning. (3 Marks)
-
(क) माया का 6 महीने का लड़का है। (2+1 = 3 अंक)
(i) उसे बताइए कि खेल किस प्रकार मानसिक विकास को उत्तेजित करता है।
(ii) 6 महीने के बच्चे के लिए दो खिलौने सुझाइए ।
अथवा
(ख) सक्रिय और निष्क्रिय खेल के बीच तीन अंतर कीजिए। (3 अंक)
27. (a) Maya has a 6-month-old baby boy. (2+1 = 3 Marks)
(i) Tell her how play stimulates mental development.
(ii) Suggest two toys for a 6-month-old child.
OR
(b) State three differences between active and passive play. (3 Marks)
-
उदाहरणों का उपयोग करके समय योजना बनाने के तीन फायदों पर चर्चा कीजिए । (3 अंक)
28. Discuss three advantages of preparing a time plan using examples. (3 Marks)
-
दुकानदार द्वारा अपनाए गए दोषपूर्ण बाट और माप के छह तरीके लिखिए। (3 अंक)
29. Write six methods of faulty weights and measures adopted by the shopkeepers. (3 Marks)
-
रोहित ने ऑफिस पार्टी में भाग लिया और जब वह घर लौटा तो उसे अपनी शर्ट पर एक दाग मिला। वह सोचता रहा कि यह कौन-सा दाग है ? (4 अंक)
(i) उसे विभिन्न प्रकार के दागों के बारे में बताइए ।
(ii) उसे बताइए कि दागों की पहचान कैसे की जा सकती है।
30. Rohit attended the office party and found a stain on his shirt when he returned home. He kept wondering what stain it was ? (4 Marks)
(i) Tell him about the various types of stains.
(ii) Tell him how to identify the stains.
-
मोहन को चलने में दिक्कत हो रही थी। उसने डॉक्टर से सलाह ली। डॉक्टर ने सुझाव दिया कि यह मिलावटी चना दाल के सेवन के कारण हो सकता है। (1+2+1 = 4 अंक)
(i) चना दाल में मौजूद मिलावट का नाम बताइए ।
(ii) मिलावटी दाल के सेवन के दो लक्षण लिखिए।
(iii) भ्रामक जानकारी के संबंध में मोहन का एक उत्तरदायित्व लिखिए।
31. Mohan was having difficulty in walking. He consulted a doctor. The doctor suggested it must be due to consumption of adulterated chana dal. (1+2+1 = 4 Marks)
(i) Name the adulterant present in chana dal.
(ii) Write two symptoms of consumption of adulterated dal.
(iii) Write one responsibility of Mohan with respect to misleading information.
-
(क) किशोरों की सामाजिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (4 अंक)
अथवा
(ख) किशोरों के बीच निगमनात्मक तर्क और अमूर्त सोच की व्याख्या कीजिए। (4 अंक)
32. (a) Mention the social characteristics of adolescents. (4 Marks)
OR (Previous Year Question paper Cbse Class 10 Home Science)
(b) Explain deductive reasoning and abstract thinking among adolescents. (4 Marks)
-
शीला को कपड़े इस्त्री करना बहुत थका देने वाला काम लगता है। (4 अंक)
(i) कपड़े इस्त्री करते समय उसे किस प्रकार की थकान का अनुभव हो रहा है?
(ii) उसे होने वाली इस प्रकार की थकान के छह संभावित कारण लिखिए।
33. Sheela finds ironing of clothes very tiring. (4 Marks)
(i) Which type of fatigue is she experiencing while ironing clothes ?
(ii) Write six possible reasons for the type of fatigue that she is experiencing.
-
रीटा की बेटी जल्द ही स्कूल जाना शुरू कर देगी। उनकी बेटी बहुत ही चुलबुली और खुशमिज़ाज बच्ची है। (5 अंक)
(i) रीटा का मार्गदर्शन कीजिए कि उसे अपनी बेटी का लंच बॉक्स पैक करते समय किन विशेष बातों को ध्यान रखना चाहिए ।
(ii) भोजन योजना को परिभाषित कीजिए।
34. Rita's daughter will start going to school soon. Her daughter is a very bubbly and happy child. (5 Marks)
(i) Guide Rita which specific points she should keep in mind while packing her daughter's lunch box.
(ii) Define meal planning.
-
भोजन को स्वच्छ तरीके से संभालने और परोसने के सिद्धांतों पर विस्तार से उदाहरणों सहित चर्चा कीजिए। (5 अंक)
35. Discuss the principles of hygienic handling and serving of food in detail with examples. (5 Marks)