COMPUTER APPLICATION Previous Year Question Paper CBSE Class 10
CBSE BOARD Class 10 COMPUTER APPLICATION Question Paper
COMPUTER APPLICATION
सामान्य निर्देश :
कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 5 खण्ड हैं: खण्ड क, ख, ग, घ, ङ ।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। फिर भी कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
(iii) खण्ड क में प्रत्येक 1 अंक के 12 प्रश्न हैं।
(iv) खण्ड ख में प्रत्येक 2 अंक के 7 अति संक्षिप्त उत्तर (VSA) वाले प्रश्न हैं।
(v) खण्ड ग में प्रत्येक 3 अंक के 4 संक्षिप्त उत्तर (SA) वाले प्रश्न हैं।
(vi) खण्ड घ में प्रत्येक 4 अंक का 1 लंबे उत्तर (LA) वाला प्रश्न है।
(vii) खण्ड ङ में प्रत्येक 4 अंक के स्रोत-आधारित/प्रकरण-आधारित/परिच्छेद-आधारित 2 प्रश्न हैं।
General Instructions:
Please read the instructions carefully.
(i) This question paper has 5 Sections: Sections A, B, C, D, E.
(ii) All questions are compulsory. However, internal choices have been provided in some of the question.
(iii) Section A has 12 questions carrying 1 mark each.
(iv) Section B has 7 Very Short Answer (VSA) type questions carrying 2 marks each.
(v) Section C has 4 Short Answer (SA) type questions carrying 3 marks each.
(vi) Section D has 1 Long Answer (LA) type question carrying 4 marks.
(vii) Section E has 2 Source-based/Case-based/Passage-based questions carrying 4 marks each.
खण्ड क / SECTION A
(सभी प्रश्न अनिवार्य हैं / All questions are compulsory) (12 × 1 = 12)
1. अरुण अपने कार्यालय को e-mail भेज रहा है। इस प्रयोजन के लिए निम्नलिखित विकल्पों में से कौन-सा Protocol (नियमावली) प्रयोग किया जाएगा ? / Arun is sending an e-mail to his office. Which protocol out of the following options will be used for the purpose?
(A) FTP
(B) HTTP
(C) SMTP
(D) SCP
2. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा e-Reservation portal नहीं है ? / Which of the following is not an e-Reservation portal in India?
(A) https://www.amazon.in
(B) https://www.yatra.com
(C) https://www.makemytrip.com
(D) https://www.irctc.co.in
3. निम्नलिखित में से कौन-सा एट्रीब्यूट (attribute) एचटीएमएल (HTML) के <font> tag का मान्य एट्रीब्यूट (attribute) नहीं है ? / Which of the following attributes is not a valid attribute of the <font> tag in HTML?
(A) face
(B) type
(C) size
(D) color
Previous Year Question paper CBSE Class 10
4. FTP का पूर्ण रूप (full form) क्या है ? / What is the full form of FTP?
(A) File Transfer Protocol
(B) File Transmission Protocol
(C) Fast Transfer Protocol
(D) Fast Transmission Protocol
5. निम्नलिखित में से कौन-सा एट्रीब्यूट (attribute) एचटीएमएल (HTML) के <body> tag का मान्य एट्रीब्यूट (attribute) नहीं है ? / Which of the following attributes is not a valid attribute of the <body> tag in HTML?
(A) text
(B) background
(C) bgcolor
(D) width
6. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प चुनिए : / Select the correct option to fill in the blank :
______ एक online platform या वैबसाइट (website) है जहाँ व्यक्ति या व्यापारी संगठन विभिन्न विषयों पर पोस्ट्स (posts) के रूप में, नियमित रूप से लेख/दैनिकी (articles/journals) प्रकाशित करते हैं। / A ______ is an online platform or website where individuals or businesses regularly publish articles/journals, known as posts, on various topics.
(A) ब्राउजर (Browser)
(B) ब्लॉग (Blog)
(C) न्यूज ग्रुप (News Group)
(D) वेब सर्वर (Web Server)
7. एचटीएमएल (HTML) में किसी अनादेशित सूची (Unordered List) के टाइप (type) एट्रीब्यूट (attribute) के लिए डीफॉल्ट (default) वैल्यू (value) है : / The default value for the type attribute of an Unordered List in HTML is :
(A) circle
(B) disc
(C) square
(D) triangle
8. निम्नलिखित में से कौन-सा इंटरनेट पर उपलब्ध सर्च इंजन नहीं है? / Which of the following is not a Search Engine available over the Internet ?
(A) गूगल (Google)
(B) बिंग (Bing)
(C) दिक्शा (Diksha)
(D) याहू (Yahoo)
9. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प क्लाइन्ट (client) और सर्वर (server) के बीच सिक्योर (secure) और एनक्रिप्टेड फाइल ट्रांसफर (encrypted file transfer) करने वाला नेटवर्क प्रोटोकॉल है ? / Which of the following options is a network protocol that enables secure and encrypted file transfers between a client and a server ?
(A) SFTP
(B) Telnet
(C) SCP
(D) HTTP
10. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सभी पैराग्राफ (paragraphs) के फॉन्ट परिवार (font family) को एरीयल (Arial) में सेट (set) करेगा ? / Which of the following options will set the font family of all paragraphs to 'Arial'?
(A) <style> p { font-family: Arial; } </style>
(B) <style> p { fontfamily: Arial; } </style>
(C) <style> p { font: Arial; } </style>
(D) <style> p { font-type: Arial; } </style>
प्रश्न संख्या 11 और 12 अभिकथन और तर्क प्रकार के प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न में दो कथन हैं, अर्थात् अभिकथन (A) और तर्क (R) । अभिकथन और तर्क पर विचार करते हुए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। / Questions No. 11 and 12 are Assertion and Reason type questions. Each question consists of two statements, namely, Assertion (A) and Reason (R). Select the most suitable option considering the Assertion and Reason.
(A) अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं और अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण तर्क (R) है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और तर्क (R) दोनों सही हैं, परंतु अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण तर्क (R) नहीं है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सही है, परंतु तर्क (R) ग़लत है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परंतु तर्क (R) सही है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
11. अभिकथन (A) : एफटीपी (FTP) एक नेटवर्किंग प्रोटोकॉल है जिसका उपयोग फाइलों के अंतरण (transferring files) के लिए किया जाता है। / Assertion (A): FTP is a networking protocol used for transferring files.
तर्क (R) : एफटीपी (FTP) का उपयोग तब किया जाता है जब हम वैबसाइट से कुछ डेटा (data) देखना चाहते हैं। / Reason (R): FTP is used when we want to view some data from a website.
12. अभिकथन (A) : एसएमएस (SMS), स्मार्ट मैसेज सर्विस (Smart Message Service) का प्रथमाक्षर/आदिवर्णी (acronym) शब्द है। / Assertion (A): SMS is an acronym for Smart Message Service.
तर्क (R) : संक्षिप्त, स्पष्ट और महत्त्वपूर्ण संदेश तुरंत भेजने के लिए एसएमएस (SMS), सर्वाधिक प्रचलित प्रौद्योगिकी है। / Reason (R): SMS is the most common technology for delivering short, concise and important messages quickly.
खण्ड ख / SECTION B
(7 × 2 = 14)
13. डिजिटल प्रॉपर्टी (Digital Property) क्या है? डिजिटल प्रॉपर्टी के कोई दो उदाहरण लिखिए। / What is a Digital Property? Write any two examples of digital property.
14. (क) ई-शॉपिंग (e-Shopping) क्या है ? आमतौर पर प्रयुक्त किन्हीं दो ई-शॉपिंग पोर्टल्स (e-Shopping portals) के नाम लिखिए। / (a) What is e-Shopping? Write names of any two commonly used e-Shopping portals.
अथवा / OR
(ख) सोशल नेटवर्क (Social Network) क्या है? इंटरनेट पर किन्हीं दो लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट्स (social networking sites) के नाम लिखिए। / (b) What is a Social Network? Write names of any two popular social networking sites on the Internet.
15. बताइए कि निम्नलिखित कथन सही हैं या ग़लत हैं : / State whether the following statements are True or False :
(i) एचटीएमएल (HTML) में <h1> सबसे ऊँचे स्तर का शीर्षक (heading) है और <h4> सबसे नीचे स्तर का शीर्षक (heading) है। / <h1> is the highest level of heading and <h4> is the lowest level of heading in HTML.
(ii) एचटीएमएल (HTML) में विजिट किए गए लिंक (visited link) का डिफॉल्ट (default) रंग बैंगनी (purple) होता है। / A visited link is purple coloured by default in HTML.
(iii) एचटीएमएल (HTML) में कमेंट टेक्स्ट (comment text) शुरू करने के लिए '#' करेक्टर (character) का उपयोग किया जाता है। / The character '#' is used to start a comment text in HTML.
(iv) एचटीएमएल (HTML) में <b> एक एम्पटी टैग (empty tag) है क्योंकि इसे बंद करने की जरूरत नहीं होती । / <b> is an empty tag in HTML as it does not need to be closed.
16. (क) वैब पेज (Web page) (जिसका URL नीचे दिया गया है) का लिंक बनाने के लिए एचटीएमएल कोड (HTML code) लिखिए। / (a) Write the HTML code to create a link to the web page having URL as:
[www.festivals.com/india/diwali.html](https://www.festivals.com/india/diwali.html)
उल्लिखित वैब पेज (web page) को टेक्स्ट (text), 'FESTIVALS' पर क्लिक करने पर एक नए विंडो/टैब (window/tab) में खुलना चाहिए। / The mentioned web page should get opened in a new window/tab on clicking the text, 'FESTIVALS'.
अथवा / OR
(ख) (i) निम्नलिखित लाइन को बोल्ड (bold) और इटैलिक्स (italics) में दिखाने के लिए एचटीएमएल (HTML) कोड लिखिए। / (b) (i) Write HTML code to display the following line of text in bold and italics.
Happiness is not by chance, but by choice.
(ii) वैब पेज (web page) के बैकग्राउंड कलर (background color) को नीला करने के लिए एचटीएमएल (HTML) कोड लिखिए। / (ii) Write the HTML code to set the background color of the web page as blue.
17. निम्नलिखित एचटीएमएल टैग्स (HTML tags) के प्रयोजन लिखिए : / Write the purpose of the following HTML tags:
(i) <BR>
(ii) <DL>
18. (क) <head> </head> के अंदर एक अधूरा सीएसएस (CSS) कोड नीचे दिया गया है। निम्नलिखित विनिर्देशनों (specifications) के अनुसार रिक्त स्थानों में भरकर इस कोड को पूरा कीजिए : / (a) An incomplete CSS code within <head> </head> is given below. Complete this code by filling in the blanks as per the specifications that follow.
CSS
<head>
<style>
body {
________ : ________ ; } <!--line 1 -->
P {
________ : ________ ; <!--line 2 -->
________ : ________ ; <!--line 3 -->
}
<!--line 4 -->
________ {
Color : Blue;
}
</style>
</head>
(i) लाइन 1 : पेज बैकग्राउंड (Page background) का रंग पीला होना चाहिए। / Line 1: Page background color should be Yellow.
(ii) लाइन 2 : पैराग्राफ टेक्स्ट (text) का रंग लाल होना चाहिए। / Line 2: Color of the paragraph text should be Red.
(iii) लाइन 3 : पैराग्राफ टेक्स्ट (text) की फॉन्ट फैमिलि (Font family) एरीयल (Arial) होनी चाहिए। / Line 3: Font family of the paragraph text should be Arial.
(iv) लाइन 4 : दूसरी सबसे बड़ी हैडिंग (heading) नीले रंग की होनी चाहिए। / Line 4: The second biggest heading should be Blue in color.
अथवा / OR
(ख) निम्नलिखित एचटीएमएल कोड (HTML code) से वैब पेज के लिए एक आदेशित (व्यवस्थित) सूची तैयार होने की आशा की जाती है : / (b) The following HTML code is expected to create an ordered list for a web page:
HTML
<html>
<body ________ : yellow> <!-- line 1 -->
<p>
<font ________ = Helvetica> <!-- line 2 -->
FESTIVALS OF INDIA
</p>
<________ > <!-- line 3 -->
<________ >HOLI <________ > <!-- line 4 -->
<________ >DIWALI <________ > <!-- line 5 -->
<________ > <!-- line 6 -->
निम्नलिखित विनिर्देशनों के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कर इस कोड को पूरा कीजिए : / Complete this code by filling in the blanks as per the specifications that follow :
(i) लाइन 1 : वैब पेज (Web page) का बैकग्राउंड रंग पीला होना चाहिए। / Line 1: Background color of the web page should be Yellow.
(ii) लाइन 2 : पैराग्राफ के लिए फॉन्ट (font) को हैलवेटिका (Helvetica) होना चाहिए। / Line 2: Font for the paragraph should be Helvetica.
(iii) लाइन 3 और लाइन 6 : एक व्यवस्थित सूची (ordered list) शुरू और समाप्त होनी चाहिए। / Line 3 and Line 6: An ordered list should start and end.
(iv) लाइन 4 और लाइन 5 : व्यवस्थित सूची (ordered list) मदों को सूचीबद्ध करना । / Line 4 and Line 5: Listing of the ordered list items.
19. वैब सर्वर (Web Server) और वैब क्लाइन्ट (Web Client) के बीच कोई दो अंतर लिखिए। / Write any two differences between Web Server and Web Client.
खण्ड ग / SECTION C
Previous Year Question paper CBSE Class 10(4 × 3 = 12)
20. निम्नलिखित एचटीएमएल (HTML) स्टेटमेंट्स (statements) उचित रूप से नहीं लिखी गई हैं। रेखांकित संशोधनों के साथ सही स्टेटमेंट्स (statements) दोबारा लिखिए । प्रत्येक स्टेटमेंट (statement) के अपेक्षित प्रयोजन का उल्लेख इसके नीचे किया गया है। / The following HTML statements are not written properly. Re-write the correct statements with underlined corrections. The desired purpose of each statement is mentioned under it.
(i) <BODY image="background.jpg">
<!--Page background should display the image named background.jpg-->
(ii) <FONT height="5">
<!--Font should be 5 in size-->
(iii) <img src="img.jpg" text="An Image">
<!--Image source should be img.jpg and its alternate text should be "An Image"-->
21. (क) निम्नलिखित का पूर्ण रूप (full form) लिखिए : / (a) Give the full form of the following:
(i) TCP/IP
(ii) SSH
अथवा / OR
(ख) दिए गए यूआरएल (URL) पर विचार कीजिए : / (b) Consider the given URL:
[http://www.mypage.com/](http://www.mypage.com/)
क्या यह सुरक्षित वैबसाइट (website) है ? अपने उत्तर का औचित्य बताइए । / Is it a secure website? Justify your answer.
22. (क) <audio> टैग (tag) का उपयोग करते हुए वैब पेज (web page) में किस प्रकार एक ऑडियो (audio) लगाया (insert) जा सकता है, समझाइए। अपने उत्तर के समर्थन में उदाहरण दीजिए। / (a) Explain how to insert an audio on a web page using <audio> tag. Give example to support your answer.
अथवा / OR
(ख) एक उद्यमी, अखिल ने मार्केटिंग के उद्देश्य से कुछ वीडियो बनाए हैं। वह अपने ग्राहकों को बढ़ाने के लिए एक वैब पेज (web page) बनाना चाहता है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इन वीडियो को बाँटना चाहता है। दिए गए निर्देशों के अनुसार यह कार्य करने में अखिल की सहायता कीजिए : / (b) Akhil, an entrepreneur, has made some videos for marketing purposes. He wants to create a web page and share these videos to increase his customers on the online platform. Help Akhil to do the same with the given instructions:
(i) वैब पेज (Web page) में "products.mp4" वीडियो डालने के लिए एचटीएमएल (HTML) का उपयोग करें। / Use HTML to put a video "products.mp4" in the web page.
(ii) ब्राउजर विंडो (Browser window) में 400 पिक्सेल की चौड़ाई और 300 पिक्सेल की ऊँचाई में वीडियो को ऑटोप्ले (Autoplay) करना चाहिए। / The video should autoplay in the width of 400 pixels and height 300 pixels in the browser window.
(iii) वीडियो नियंत्रण बटन जैसे- Play, Pause और Volume दिखाई देने चाहिए। / The video controls buttons Play, Pause and Volume should be visible.
23. (क) वैब पेज (Web page) पर निम्नलिखित टेक्स्ट (text) प्रदर्शित करने के लिए उचित एचटीएमएल स्टेटमेंट्स (HTML statements) लिखिए : / (a) Write suitable HTML statements to display the following text on a web page:
(i) $\text{Ca(OH)}_2$
(ii) $2(A^2 + B^2)$
(ख) सीएसएस (CSS) का कोई एक लाभ बताइए । / (b) Give any one advantage of CSS.
खण्ड घ / SECTION D
24. (क) नीचे दिखाए गए वैब पेज (web page) को तैयार करने के लिए एचटीएमएल (HTML) कोड लिखिए : / (a) Write the HTML code to design the web page as shown below:
Student Data Entry Form
Name: [ ____________ ]
Gender: ( ) Male ( ) Female ( ) Other
Languages: [ ] English [ ] Hindi
Stream: [ Science |v] (Options: Science, Commerce, Humanities)
[ Submit ]
नोट / Note:
-
पेज (Page) का शीर्षक (title) 'Student Data Entry Form' होना चाहिए। / The title of the page should be 'Student Data Entry Form'.
-
वैब पेज (Web page) पर शीर्षक 'Student Data Entry Form' यथासंभव सबसे बड़े आकार का होना चाहिए। / The heading 'Student Data Entry Form' on the web page should be of largest possible size.
अथवा / OR
(ख) नीचे दिखाए गए अनुसार वैब पेज (web page) तैयार करने के लिए एचटीएमएल (HTML) कोड लिखिए (टेबल का बॉर्डर 1, ऊँचाई = 150 और चौड़ाई = 350 तथा सेलपैडिंग (cellpadding) = 15 होना चाहिए) : / (b) Write the HTML code to design the web page as shown below (Table border should be 1, height = 150 and width = 350 with cellpadding = 15):
| JANUARY 2025 | | | :--- | :--- | | NAME | ATTENDANCE | | Abha | Present | | Alok | Absent | | Teacher: | Ms. Anju |
खण्ड ङ / SECTION E
(केस-स्टडी / Case-Study) (2 × 4 = 8)
Previous Year Question paper CBSE Class 10
25. सुजाता कक्षा 10 की छात्रा है और उसे अपने अध्यापक को प्रोजेक्ट प्रस्तुत करना है। अपने प्रोजेक्ट कार्य से संबंधित सामग्री प्राप्त करने के लिए वह इंटरनेट का उपयोग करती है और अपनी प्रस्तुति में सामग्री को कॉपी (copy) करके अपना दस्तावेज़ (document) तैयार करती है।
दिए गए प्रकरण अध्ययन (case study) के संदर्भ में, निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Sujata is a class 10 student and has to submit her project work to her teacher. She uses the Internet to find out content related to her project work and prepares her document by copying the contents into her submission. With respect to the given case study, answer the following questions:
(i) उस कार्य (act) का क्या नाम है जो सुजाता ने इंटरनेट से अपने प्रोजेक्ट में सामग्री अनुकरण करके किया है ? / What is the name of the act that Sujata has committed by copying contents from Internet to her projects ?
(ii) इंटरनेट में उपलब्ध जिस सामग्री की सुजाता नकल कर रही है वह किसी दूसरे व्यक्ति की ______ संपत्ति हो सकती है। [ डिजिटल (Digital) / भौतिक (Physical)] / The content available over the Internet which Sujata is copying could be another person's ______ property. (Digital/Physical)
(iii) इंटरनेट से किसी और की सामग्री की नकल करना अच्छा व्यवहार नहीं माना जाता है। इंटरनेट पर अपनाए जाने वाले अच्छे व्यवहार के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला शब्द कौन-सा है ? / To copy someone else's content from the Internet is not considered as good behaviour. What is the term used for good behaviour that should be followed on the Internet?
(iv) सुजाता मूल सामग्री के लेखक के IPR का उल्लंघन कर रही है। IPR का पूर्ण रूप (full form) बताइए । / Sujata is violating IPR of the original content creator. Expand the term IPR.
26. जेसिका ABC Vision नामक एक छोटी ग्राफ़िक डिज़ाइन कंपनी चलाती है। पैसा बचाने के लिए, उसने लाइसेंस प्राप्त सॉफ्टवेयर खरीदने के बजाय एक लोकप्रिय डिज़ाइन सॉफ्टवेयर के चोरी से प्राप्त वर्जन (pirated version) का उपयोग करने का निर्णय लिया। उसके कानूनी सलाहकार ने उसे चोरी वाले सॉफ्टवेयर के बजाय ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (open source software) के प्रयोग की सलाह दी।
उपर्युक्त प्रकरण अध्ययन (case study) के आधार पर प्रश्नों का उत्तर दीजिए : / Jessica runs a small graphic design company called ABC Vision. To save money, she decided to use a pirated version of a popular design software instead of buying a licensed software. Her legal advisor told her to go for open source software instead of pirated software. Answer the questions based on the above case study:
(क) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (open source software) क्या है ? / (a) What is open source software?
(ख) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (open source software) के कोई दो उदाहरण दीजिए। / (b) Give any two examples of open source software.
(ग) ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर (open source software) के कोई दो लाभ लिखिए। / (c) Mention any two advantages of open source software.
(घ) सॉफ्टवेयर लाइसेंस (Software License) शब्द को स्पष्ट कीजिए। / (d) Define the term "Software License".
Previous Year Question Paper Banking and Insurance
Artificial Intelligence Previous Year Question Paper