ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
CBSE Class 10 Previous Year question paper ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
OLD -Last-Previous Year question Paper Class 10 CBSE Board
ELEMENTS OF BOOK-KEEPING & ACCOUNTANCY
सामान्य निर्देश :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं।
(ii) प्रश्न 1-18 तक प्रत्येक 1 अंक का है।
(iii) प्रश्न 19 - 22 तक प्रत्येक 3 अंक का है।
(iv) प्रश्न 23 - 26 तक प्रत्येक 4 अंक का है।
(v) प्रश्न 27-30 तक प्रत्येक 6 अंक का है।
(vi) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। हालाँकि एक अंक वाले 8 प्रश्नों में तथा तीन अंक, चार अंक एवं छः अंक वाले प्रश्नों में प्रत्येक में 1 प्रश्न में आंतरिक विकल्प प्रदान किया गया है।
General Instructions:
(i) This question paper contains 30 questions.
(ii) Question 1 to 18 are of 1 mark each.
(iii) Question 19 to 22 are of 3 marks each.
(iv) Question 23 to 26 are of 4 marks each.
(v) Question 27 to 30 are of 6 marks each.
(vi) All questions are compulsory. However, an internal choice has been provided in 8 questions of one mark, 1 question each of three marks, four marks and six marks.
1. (a) एक व्यय को राजस्व व्यय कहा जाता है क्योंकि
(A) इसका उद्देश्य भविष्य की अवधि को लाभ पहुँचाना है।
(B) इसका उद्देश्य वर्तमान अवधि को लाभ पहुँचाना है।
(C) इसमें शामिल राशि छोटी होती है ।
(D) इसमें शामिल राशि बड़ी होती है।
/ An expenditure is a revenue expenditure because
(A) It is intended to benefit the future period.
(B) It is intended to benefit the current period.
(C) The amount involved is small.
(D) The amount involved is large.
अथवा / OR
(b) मशीन ₹ 4,000 की लागत पर मरम्मत की गई, यह उदाहरण है
(A) राजस्व व्यय
(B) पूँजीगत प्राप्ति
(C) आस्थगित राजस्व व्यय
(D) राजस्व प्राप्ति
/ Machinery repaired at a cost of 4,000 is an example of
(A) Revenue expenditure
(B) Capital receipt
(C) Deferred revenue expenditure
(D) Revenue receipt
2. (a) मूल्यह्रास (अवमूल्यन) ______ के कारण उत्पन्न नहीं होता है।
(A) अप्रचलन
(B) संपत्ति का निरंतर उपयोग
(C) समय का समाप्त होना
(D) मुद्रास्फीति
/ Which of the following is not the cause of depreciation?
(A) Obsolescence
(B) Constant use of assets
(C) Expiry of time
(D) Inflation
अथवा / OR
(b) संपत्ति की खरीद पर जिस खाते में डेबिट किया जाता है वह है :
(A) खरीद खाता
(B) संपत्ति खाता
(C) मूल्यह्रास खाता
(D) माल खाता
/ On purchase of an asset, account debited is:
(A) Purchase A/c
(B) Asset A/c
(C) Depreciation A/c
(D) Goods A/c
3. निम्न कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए :
अभिकथन (A) : मूल्यह्रास एक आयगत व्यय है।
कारण (R) : आयगत व्यय एक वर्ष से अधिक के लिए लाभ देते हैं।
उपरोक्त कथनों में दी गई सूचना के आधार पर निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं।
(C) अभिकथन (A) सत्य तथा कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य तथा कारण (R) सत्य है।
/ Read the following statements Assertion (A) and Reason (R) :
Assertion (A): Depreciation is a revenue expenditure.
Reason (R) : Revenue expenditure gives benefit for more than one year.
On the basis of the information given in the above statements, choose the correct option from the following:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true.
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false and Reason (R) is true.
4. (a) एक मशीन ₹ 80,000 में खरीदी गई और इसकी स्थापना की लागत ₹ 10,000 थी । यदि इसका कबाड़ मूल्य ₹ 6,000 है और जीवनकाल 10 वर्षों का है, तो सीधी रेखा विधि से वार्षिक मूल्यह्रास होगा :
(A) ₹ 8,600
(B) ₹ 9,600
(C) ₹ 8,400
(D) ₹ 9,000
/ A machine was purchased for 80,000 and its installation charges were 10,000. If its scrap value is 6,000 and effective life is 10 years, its yearly depreciation as per fixed instalment method will be :
(A) ₹8,600
(B) ₹9,600
(C) ₹8,400
(D) ₹9,000
अथवा / OR
(b) एक मशीन की खरीद कीमत ₹ 2,00,000 है और इसकी स्थापना लागत ₹ 30,000 है। इसका कबाड़ मूल्य ₹ 5,000 है। यदि इसे प्रति वर्ष 10% पर घटता शेषांक विधि से अवमूल्यित किया जाए, तो पहले वर्ष का अवमूल्यन होगा :
(A) ₹ 23,000
(B) ₹ 22,500
(C) ₹ 23,500
(D) ₹ 16,500
/ Purchase price of a machine was 2,00,000 and its installation charges were 30,000. Its scrap value is 5,000. If it is depreciated @10% p.a. on diminishing balance method, the depreciation in the first year will be :
(A) 23,000
(B) 22,500
(C) 23,500
(D) 16,500
5. (a) निम्न कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए :
अभिकथन (A) : बैंक समाधान विवरण द्विअंकन बहीखाता प्रणाली का भाग नहीं है।
कारण (R) : बैंक समाधान विवरण यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि रोकड़ पुस्तक में दर्ज बैंक लेनदेनों में कोई त्रुटि नहीं है।
विकल्प :
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं।
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं।
(C) अभिकथन (A) सत्य तथा कारण (R) असत्य है।
(D) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं तथा कारण (R) बैंक समाधान विवरण तैयार करने का सही स्पष्टीकरण है।
/ Read the following statements Assertion (A) and Reason (R) :
Assertion (A): Bank Reconciliation Statement is not a part of Double Entry Book-keeping system.
Reason (R) : Bank Reconciliation Statement is a method to ensure that there are no errors in recording bank transactions in the cash book.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true.
(C) Assertion (A) is true but Reason (R) is false.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of preparing Bank Reconciliation Statement.
अथवा / OR
(b) अनुकूल बैंक शेष का अर्थ है
(A) रोकड़ पुस्तक में डेबिट शेष
(B) रोकड़ पुस्तक में क्रेडिट शेष
(C) पास बुक में डेबिट शेष
(D) रोकड़ पुस्तक में क्रेडिट शेष तथा पास बुक में डेबिट शेष
/ Favourable bank balance means
(A) Dr balance in cash book.
(B) Cr Balance in the cash book.
(C) Dr balance in the pass book.
(D) Credit balance in cash book and debit balance in pass book.
6. (a) निम्न कथनों को पढ़िए :
कथन-I : मूल्यह्रास स्थायी परिसम्पत्तियों पर लगाया जाता है।
कथन-II : स्थायी परिसंपत्तियाँ अमूर्त होती हैं।
उपरोक्त कथनों में दी गई सूचना के आधार पर, निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कथन-I सही, परन्तु कथन-II गलत है।
(B) कथन-I गलत, परन्तु कथन-II सही है।
(C) दोनों कथन सत्य हैं।
(D) दोनों कथन असत्य हैं।
/ Read the following Statements:
Statement - I : Depreciation is provided on fixed assets.
Statement -II: Fixed assets are intangible.
On the basis of the information provided by the above statements, choose the correct option from the following:
(A) Statement-I is correct but Statement-II is incorrect.
(B) Statement-I is incorrect but Statement-II is correct.
(C) Both the statements are true.
(D) Both the statements are false.
अथवा / OR
(b) सीधी रेखा विधि के अंतर्गत मूल्यह्रास की गणना की जाती है :
(A) संपत्ति की खरीद कीमत पर
(B) संपत्ति की समाप्ति शेष राशि पर
(C) संपत्ति की प्रत्येक वर्ष की प्रारंभिक शेष राशि पर
(D) संपत्ति के बाजार मूल्य पर
/ Depreciation under fixed instalment method is calculated:
(A) On the purchase price of the asset.
(B) On the closing balance of the asset.
(C) On each year's opening balance of the asset.
(D) On the market price of the asset.
7. X ने Y पर 13/7/24 को ₹ 25,000 का एक बिल 30 दिन के लिए बनाया। बिल की देय तिथि होगी :
(A) 18 अगस्त, 2024
(B) 14 अगस्त, 2024
(C) 17 अगस्त, 2024
(D) 16 अगस्त, 2024
/ On 13/7/24, X draws a bill on Y for 25,000 for 30 days. The due date of the bill will be :
(A) 18th August, 2024
(B) 14th August, 2024
(C) 17th August, 2024
(D) 16th August, 2024
8. निम्न कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) को पढ़िए :
अभिकथन (A) : लाभ-हानि खाता सकल लाभ ज्ञात करने के लिए तैयार किया जाता है।
कारण (R) : लाभ-हानि खाते में क्रेडिट से डेबिट के आधिक्य को शुद्ध लाभ कहते हैं।
उपरोक्त कथनों में दी गई सूचना के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) अभिकथन (A) सत्य परन्तु कारण (R) असत्य है
(B) अभिकथन (A) असत्य परन्तु कारण (R) सत्य है
(C) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सत्य हैं
(D) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) असत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
/ Read the following statements Assertion (A) and Reason (R):
Assertion (A): Profit and Loss Account is prepared to find out gross-profit.
Reason (R) : Excess of debit than the credit in the Profit and Loss Account is called net profit.
Choose the correct option on the basis of the information given in the above two statements:
(A) Assertion (A) is true but Reason (R) is false.
(B) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are false and Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
9. आहर्ता की पुस्तक में कौन सा खाता क्रेडिट किया जाएगा जब छूट प्राप्त बिल का भुगतान परिपक्वता पर कर दिया जाता है ?
(A) अदाकर्ता खाता
(B) कोई खाता नहीं
(C) बैंक खाता
(D) पृष्ठांकिती खाता
/ Which account will be credited in the drawer's book when a discounted bill is met on maturity?
(A) Drawee's A/c
(B) No Account
(C) Bank A/c
(D) Endorsee's A/c
10. (a) व्यापार खाते में किस प्रकार के खर्च दिखाए जाते हैं ?
(A) परिचालन व्यय
(B) प्रत्यक्ष व्यय
(C) अप्रत्यक्ष व्यय
(D) प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष व्यय दोनों
/ Which type of expenses are shown in Trading Account?
(A) Operating expenses
(B) Direct expenses
(C) Indirect expenses
(D) Both Direct and Indirect expenses
अथवा / OR
(b) ख्याति है :
(A) चालू परिसंपत्ति
(B) मूर्त परिसंपत्ति
(C) अमूर्त परिसंपत्ति
(D) काल्पनिक परिसंपत्ति
/ Goodwill is:
(A) Current Asset
(B) Tangible Asset
(C) Intangible Asset
(D) Fictitious Asset
11. (a) बिल संग्रह के लिए भेजे जाने पर कौन सा खाता क्रेडिट किया जाता है ?
(A) प्राप्य बिल खाता
(B) बैंक खाता
(C) देय बिल खाता
(D) नकद खाता
/ When a bill is sent for collection, the account to be credited is
(A) Bills Receivable Account
(B) Bank Account
(C) Cash Account
(D) Bills Payable Account
अथवा / OR
(b) 30 जून, 2024 को 4 महीने के लिए लिखे गए बिल की देय तिथि होगी :
(A) 2 दिसंबर
(B) 2 नवंबर
(C) 20 दिसंबर
(D) 2 अक्टूबर
/ Due date of a bill of exchange drawn on 30th June, 2024 for 4 months will be
(A) 2nd December
(B) 2nd November
(C) 20th December
(D) 2nd October
12. संतुलन पत्र ______ के लिए तैयार किया जाता है ।
(A) किसी विशेष अवधि
(B) किसी विशेष तारीख
(C) पूरे वर्ष
(D) सकल लाभ की गणना करने
/ Balance Sheet is prepared
(A) For a particular period
(B) For a particular date
(C) For the whole year
(D) For calculating gross profit
13. कथन-I: यदि एक बिल की देय तिथि सार्वजनिक अवकाश पर आती है तो बिल देय तिथि से एक दिन पश्चात् देय होता है ।
कथन-II : परिपक्वता की तिथि की गणना करने के लिए बिल की अवधि में दो ग्रेस दिन जोड़े जाते हैं ।
उपरोक्त कथन पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) दोनों कथन सत्य हैं
(B) दोनों कथन असत्य हैं
(C) कथन-I सत्य तथा कथन-II असत्य है
(D) कथन-I असत्य तथा कथन-II सत्य है
/ Statement-I: If the due date of a bill falls on a public holiday then the bill is due one day after the due date.
Statement-II: Two grace days are added in the duration of the bill to calculate the date of maturity.
Read the above statements and choose the correct option:
(A) Both the statements are true.
(B) Both the statements are false.
(C) Statement-I is true and Statement-II is false.
(D) Statement-I is false and Statement-II is true.
14. (a) जावक भाड़ा ______ में दिखाया जाता है ।
(A) व्यापार खाता
(B) लाभ और हानि खाता
(C) संतुलन पत्र
(D) व्यापार खाता एवं लाभ और हानि खाता दोनों
/ Carriage outwards is shown in
(A) Trading Account
(B) Profit & Loss Account
(C) Balance sheet
(D) Both Trading A/c and Profit & Loss A/c
अथवा / OR
(b) बहीखाता रखने की एकल प्रविष्टि प्रणाली के संबंध में निम्न में से कौन सा सही नहीं है ?
(A) यह अयथार्थ है
(B) यह अव्यवस्थित है
(C) यह अवैज्ञानिक है
(D) यह यथार्थ है
/ Which of the following is not correct about Single Entry System of book-keeping?
(A) It is Inaccurate.
(B) It is Unsystematic.
(C) It is Unscientific.
(D) It is Accurate.
15. विनिमय बिल में ______ पक्ष होते हैं ।
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) पाँच
/ A Bill of Exchange has ______ parties.
(A) one
(B) two
(C) three
(D) five
16. अपूर्ण अभिलेख सामान्यतः ______ द्वारा बनाए जाते हैं ।
(A) एक कंपनी
(B) सरकार
(C) छोटे आकार के एकल उद्यम
(D) बहुराष्ट्रीय उद्यम
/ Incomplete records are generally maintained by
(A) A company
(B) Government
(C) Small sized sole trade
(D) Multinational business
17. कथन-I: विनिमय पत्र को लिखने वाले व्यक्ति को आदाता कहा जाता है ।
कथन-II : बिलों में छूट देने में शामिल पक्षों की संख्या दो होती है ।
उपरोक्त कथन पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कथन-I सत्य तथा कथन-II असत्य है
(B) कथन-I असत्य तथा कथन-II सत्य है
(C) दोनों कथन सत्य हैं
(D) दोनों कथन असत्य हैं
/ Statement-I: The person who writes the bill of exchange is called drawer.
Statement-II: The number of parties involved in discounting a bill are two.
Read the above statements and choose the correct options:
(A) Statement-I is true and Statement-II is false.
(B) Statement-I is false and Statement-II is true.
(C) Both the Statements are true.
(D) Both the Statements are false.
18. एकल प्रविष्टि में कौन से खाते खोले जाते हैं ?
(A) निजी
(B) असली
(C) नाममात्र
(D) संपत्ति
/ In single entry which accounts are opened?
(A) Personal
(B) Real
(C) Nominal
(D) Assets
19. एक उदाहरण की सहायता से "आस्थगित राजस्व व्यय" शब्द की व्याख्या करें । (3 अंक)
/ Explain the term 'Deferred Revenue Expenditure' with the help of an example. (3 marks)
20. एक कपड़ा व्यापारी के लिए निम्नलिखित को पूँजीगत व्यय, राजस्व व्यय और आस्थगित व्यय में वर्गीकृत करें : (3 अंक)
(i) प्रारंभिक व्यय ₹ 25,000
(ii) फर्नीचर की खरीद ₹ 44,000
(iii) वेतन का भुगतान ₹ 75,000
/ Classify the following as capital expenditure, revenue expenditure and deferred expenditure for a cloth merchant: (3 marks)
(i) Preliminary expenses 25,000
(ii) Purchase of furniture 44,000
(iii) Payment of salary 75,000
21. मूल्यह्रास अचल संपत्तियों के मूल्य में उतार-चढ़ाव का परिणाम है। क्या आप सहमत हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में कोई दो कारण दीजिए । (3 अंक)
/ Depreciation is a result of fluctuations in the value of fixed assets. Do you agree? Give any two reasons in support of your answer. (3 marks)
22. (a) 30 अगस्त, 2024 को अजय ने कुसुम को ₹ 50,000 का सामान बेचा और उस पर 3 महीने का बिल लिखा । कुसुम ने बिल स्वीकार कर लिया और उसे अजय को वापस कर दिया । बिल का भुगतान देय तिथि को हो गया। अजय की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (3 अंक)
/ On 30th August, 2024, Ajay sold goods to Kusum for 50,000 and drew upon her a bill for 3 month. Kusum accepted the bill and returned it to Ajay. The bill was met on due date. Pass journal entries in the books of Ajay. (3 marks)
अथवा / OR
(b) 14 मार्च, 2024 को गोलू ने श्याम से ₹ 60,000 का सामान खरीदा तथा उस पर श्याम द्वारा लिखा गया 2 महीने का बिल स्वीकार किया। बिल का भुगतान देय तिथि पर कर दिया गया । गोलू की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (3 अंक)
/ On 14th March, 2024, Golu purchased goods from Shyam for ₹ 60,000 and accepted a bill for 2 month drawn upon him by Shyam. The bill was met on due date. Pass journal entries in the books of Golu. (3 marks)
23. माल के बेचने पर 5 जनवरी, 2024 को विशाल को मंजू से ₹ 7,000 के लिए 3 महीने बाद की स्वीकृति मिली । विशाल ने मंजू की स्वीकृति को 12% प्रति वर्ष की दर से छूट पर बैंक से भुना लिया । नियत तिथि पर मंजू ने आवश्यक राशि का भुगतान कर दिया। विशाल और मंजू की पुस्तकों में रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (4 अंक)
/ Vishal received from Manju for goods sold to her, an acceptance for 7,000 on January 5, 2024 at 3 months. Vishal got Manju's acceptance discounted @ 12% p.a. at his bank. On the due date Manju met the bill. Pass necessary journal entries in the books of Vishal and Manju. (4 marks)
24. (a) सूर्या द्वारा दी गई निम्नलिखित जानकारी के आधार पर 31 मार्च, 2024 को उनका बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए : (4 अंक)
(i) पास बुक के अनुसार बैंक अधिविकर्ष ₹ 16,500
(ii) चेक जारी किया गया लेकिन भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया ₹ 8,750
(iii) चेक बैंक में जमा किया गया लेकिन अभी तक वसूला नहीं गया ₹ 30,500
(iv) पास बुक में डेबिट किए गए बैंक चार्ज ₹ 200
/ From the following information provided by Surya, prepare his Bank Reconciliation Statement as on 31st March, 2024: (4 marks)
(i) Bank overdraft as per pass book 16,500
(ii) Cheque issued but not presented for payment 8,750
(iii) Cheque deposited with the bank but not collected 30,500
(iv) Bank charges debited in the pass book 200
अथवा / OR
(b) 31 मार्च, 2024 को मदन का बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए : (4 अंक)
(i) पास बुक के अनुसार शेष राशि ₹ 10,000
(ii) बैंक ने ₹ 2,589 की जमा राशि को ₹ 2,598 के रूप में दर्ज किया ।
(iii) पास बुक के आहरण कॉलम में ₹ 100 की कमी दर्ज की गई ।
(iv) ₹ 350 के चेक से भुगतान को पास बुक में दो बार दर्ज किया गया ।
/ Prepare Bank Reconciliation Statement of Madan as on 31st March, 2024: (4 marks)
(i) Balance as per pass book 10,000
(ii) Bank recorded a cash deposit of 2,589 as ₹ 2,598.
(iii) Withdrawal column of the pass book was undercast by 100.
(iv) Payment by cheque of 350 was recorded twice in the passbook.
25. राजेश एकल प्रविष्टि प्रणाली के आधार पर पुस्तकें तैयार करता है। वह आपको निम्नलिखित जानकारी देता है : (4 अंक)
प्रारंभिक पूँजी ₹ 30,400, समापन पूँजी ₹ 33,800, वर्षभर में किया गया आहरण ₹ 9,600, निवेश की गयी अतिरिक्त पूँजी ₹ 4,000 ।
राजेश द्वारा अर्जित लाभ या की गई हानि की गणना कीजिए ।
/ Rajesh maintains books on Single Entry System. He gives you the following information: (4 marks)
Opening Capital 30,400, Closing Capital 33,800, Drawings made during the period 9,600, Addition Capital introduced 4,000.
Calculate the profit earned or loss incurred by Rajesh.
26. जब संपत्तियों को स्थिति विवरण में तरलता के क्रम में सूचीबद्ध किया जाता है, तो निम्नलिखित को किस क्रम में दर्शाया जायेगा ? (4 अंक)
(i) भूमि और भवन
(ii) हाथ में नकद
(iii) मशीनरी
(iv) विभिन्न देनदार
/ When assets are listed in order of liquidity in a Balance Sheet, in which order the following shall be shown? (4 marks)
(i) Land and Building
(ii) Cash in hand
(iii) Machinery
(iv) Sundry Debtors
27. (a) स्थायी परिसंपत्तियों पर मूल्यह्रास लगाने की आवश्यकता क्या है ? स्थायी परिसंपत्तियों के कोई दो उदाहरण दीजिए । (6 अंक)
/ What is the need for charging depreciation on fixed assets? Give any two examples of fixed assets. (6 marks)
अथवा / OR
(b) मुकेश एकल प्रविष्टि प्रणाली के अंतर्गत अपनी पुस्तकें तैयार करता है। उसकी परिसंपत्तियाँ तथा देयताएँ निम्नलिखित हैं : (6 अंक)
| विवरण |
31/3/2023 (₹) |
31/3/2024 (₹) |
| नकद |
1,000 |
900 |
| विभिन्न देनदार |
39,000 |
45,000 |
| भंडार (स्टॉक) |
34,000 |
32,000 |
| प्लांट और मशीनरी |
60,000 |
80,000 |
| विभिन्न लेनदार |
15,000 |
19,900 |
2023-24 के दौरान उन्होंने अतिरिक्त पूँजी के रूप में ₹ 10,000 लगाए। उसने अपने घरेलू खर्चों के लिए हर महीने ₹ 3,000 का आहरण किया। 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष के लिए उसके लाभ की गणना कीजिए ।
/ Mukesh keeps his books under Single Entry System. His assets and liabilities were as under: (6 marks)
| Particulars |
31/3/2023 (₹) |
31/3/2024 (₹) |
| Cash |
1,000 |
900 |
| Sundry Debtors |
39,000 |
45,000 |
| Stock |
34,000 |
32,000 |
| Plant and Machinery |
60,000 |
80,000 |
| Sundry Creditors |
15,000 |
19,900 |
During 2023-24, he introduced 10,000 as additional capital. He withdrew 3,000 every month for his household expenses. Ascertain his profit for the year ended 31/3/24.
28. सुधीर लिमिटेड की बैंक पास बुक में ₹ 7,700 डेबिट शेष दिखाया गया है। निम्न के आधार पर 31 मार्च, 2024 को बैंक समाधान विवरण तैयार कीजिए : (6 अंक)
(i) ₹ 3,500 के चेक जारी किये लेकिन उन्हें भुगतान के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया ।
(ii) चेक ग्राहक द्वारा सीधे ही बैंक में जमा किये गए ₹ 4,800 ।
(iii) ₹ 2,600 के चेक बैंक में जमा हुए परन्तु एकत्र नहीं किए गए ।
(iv) बैंक ऋण पर ब्याज ₹ 554 बैंक द्वारा डेबिट किया गया ।
(v) कैश बुक के भुगतान पक्ष के योग में ₹ 1,000 की कमी पाई गई।
/ Debit balance shown by the bank pass book of Sudhir Limited is 7,700. On the basis of the following, prepare Bank Reconciliation Statement as on 31st March, 2024: (6 marks)
(i) Cheque issued but not presented for payment 3,500
(ii) Cheques directly deposited by the customer into bank 4,800.
(iii) Cheques deposited into bank but not collected 2,600.
(iv) Interest on bank loan debited by bank 554.
(v) Payment side of cash book was totalled short by 1,000.
29. 1/4/22 को मैसर्स अतुल ब्रदर्स ड्राई क्लीनर्स ने 5 कपड़े धोने वाली मशीनें ₹ 15,000 प्रति की दर से खरीदीं । उन्होंने 10% प्रति वर्ष की दर से सीधी रेखा पद्धति से मूल्यह्रास लगाया। यह मानते हुए कि प्रति वर्ष खाते 31 मार्च को बन्द किए जाते हैं, 3 वर्षों के लिए मशीनरी खाता तैयार कीजिए । (6 अंक)
/ On 1/4/22, M/s Atul Bros. Drycleaners, purchased 5 washing machines for 15,000 each. They charged depreciation @ 10% p.a. by the straight line method. Prepare machinery account for 3 years assuming the books are closed on March 31st every year. (6 marks)
30. निम्नलिखित सूचना के आधार पर 31/3/2024 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए व्यापार तथा लाभ और हानि खाता तथा इसी तिथि को तुलन पत्र तैयार करें : (6 अंक)
| डेबिट शेष |
(₹) |
| मशीन |
4,00,000 |
| भवन |
1,50,000 |
| देनदार |
2,70,000 |
| आहरण |
90,000 |
| माल खरीद |
9,50,000 |
| मजदूरी |
5,00,000 |
| डूबत ऋण |
10,000 |
| बैंक |
1,50,000 |
| आरंभिक स्टॉक |
60,000 |
| किराया |
45,000 |
| विभिन्न खर्चे |
20,000 |
| ढुलाई |
15,000 |
| नकद |
1,40,000 |
| क्रेडिट शेष |
(₹) |
| पूँजी |
12,00,000 |
| लेनदार |
1,40,000 |
| बिक्री |
14,50,000 |
| कमीशन |
10,000 |
अंतिम स्टॉक ₹ 60,000 था ।
/ From the following information, prepare Trading and Profit & Loss Account for the year ending 31st March, 2024 and the Balance Sheet as on that date: (6 marks)
| Debit Balances |
(₹) |
| Machinery |
4,00,000 |
| Building |
1,50,000 |
| Debtors |
2,70,000 |
| Drawings |
90,000 |
| Purchase |
9,50,000 |
| Wages |
5,00,000 |
| Bad debts |
10,000 |
| Bank |
1,50,000 |
| Opening Stock |
60,000 |
| Rent |
45,000 |
| Sundry Expenses |
20,000 |
| Carriage |
15,000 |
| Cash |
1,40,000 |
| Credit Balances |
(₹) |
| Capital |
12,00,000 |
| Creditors |
1,40,000 |
| Sales |
14,50,000 |
| Commission |
10,000 |
Closing stock was 60,000.
Banking And insurance
English Litrature Question paper
Information Technology Question paper