INFORMATION TECHNOLOGY - QUESTION PAPER CBSE BOARD CLASS 10
Previous Year Question Paper INFORMATION TECHNOLOGY
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 15 हैं।
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
प्रश्न-पत्र में दाहिनें हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं।
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
Please check that this question paper contains 15 printed pages.
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
Please check that this question paper contains 21 questions.
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
सूचना प्रौद्योगिकी / INFORMATION TECHNOLOGY
निर्धारित समय : 1 घण्टा / Time allowed: 1 hour
अधिकतम अंक : 25 / Maximum Marks: 25
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को सावधानी से पढ़ें ।
(ii) प्रश्नपत्र को 03 खंडों में बाँटा गया है- खण्ड-क, खण्ड-ख और खण्ड-ग ।
(iii) खण्ड-क, 5 अंक का है जिसमें रोज़गार कौशलों पर 6 प्रश्न हैं।
(a) प्रश्न संख्या 1 से 4 एक अंक के प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं तीन के उत्तर दें।
(b) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंक के प्रश्न हैं। इनमें से किसी एक का उत्तर दें।
(iv) खण्ड-ख, 12 अंक का है और इसमें विषय विशेष के प्रश्न हैं।
(a) प्रश्न 7 से 12 एक अंक वाले प्रश्न हैं, इनमें किन्हीं चार के उत्तर दें।
(b) प्रश्न 13 से 18 दो अंक वाले प्रश्न हैं, इनमें से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दें।
(v) खण्ड-ग, 8 अंक का है और इसमें तीन क्षमता आधारित प्रश्न हैं।
प्रश्न सं. 19 से 21 चार अंकों वाले प्रश्न हैं, इनमें से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें।
(vi) प्रत्येक खण्ड के साथ दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करें ।
(vii) निर्धारित अंक प्रत्येक खण्ड/प्रश्न के सामने दिए गए हैं।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper is divided into 03 Sections, viz., Section-A, Section-B and Section-C.
(iii) Section A is of 5 marks and has 6 questions on Employability Skills.
(a) Question numbers 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions.
(b) Question numbers 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question.
(iv) Section B is of 12 marks and has 12 questions on Subject Specific Skills.
(a) Question numbers 7 to 12 are one mark questions. Attempt any four questions.
(b) Question numbers 13 to 18 are two marks questions. Attempt any four questions.
(v) Section C is of 8 marks and has 3 Competency-based questions.
Question number 19 to 21 are four marks questions. Attempt any two questions.
(vi) Do as per the instructions given in the respective sections.
(vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
खण्ड - क / SECTION - A
(3 + 2 = 5 Marks)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। / Answer any 3 questions out of the given 4 questions. Each question is of 1 mark. (1 x 3 = 3)
-
उस व्यक्ति का नाम लिखिए जो ग्राहकों के लिए मूल्य उत्पन्न करने और संपत्ति पैदा करने के तत्त्वों को सृजनात्मक तरीके से जोड़ता है। (1)
Name the person who combines factors in a creative manner to generate value for customers and create wealth. (1)
-
उस कौशल का नाम लिखिए जो किसी को नेतृत्व करने में, निर्देशन करने में और व्यवसाय में काम करने वाले लोगों का पर्यवेक्षण करने में सहायक होता है। (1)
Name the skill that helps anyone to lead, guide and supervise people who work for the business. (1)
-
प्रकृति के किन्हीं दो तत्त्वों (एलीमेंट्स) के नाम लिखिए । (1)
Name any two elements of nature. (1)
-
संधारणीय विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) को प्रोत्साहित करने में अपनाए जा सकने वाली किसी एक विधि को बताइए । (1)
Give any one method that we can adopt to promote Sustainable Development. (1)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। / Answer any 1 question out of the given 2 questions. Each question is of 2 marks. (2 x 1 = 2)
-
कृषि उद्यमिता तथा लघु उद्योग उद्यमिता में अंतर एक बिंदु में बताइए । (2)
Differentiate between Agricultural Entrepreneurship and Small Scale Entrepreneurship with one point only. (2)
-
अपने दैनिक जीवन में 4Rs' और 1U का अनुगमन करते हुए हम संधारणीय (सस्टेनेबल) समाज के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। 4Rs' और 1U में से किसी एक शब्द (टर्म) को समझाइए । (2)
In our daily life we can contribute to create a Sustainable Society by following 4Rs' and 1U of Sustainability. Explain any one term out of 4Rs' and 1U. (2)
खण्ड - ख / SECTION - B
(4 + 8 = 12 Marks)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 questions out of the given 6 questions. (1 x 4 = 4)
-
__________ एक संगठन है जो डायल-अप या डाइरेक्ट या वायरलेस कनेक्शन के द्वारा आपको इंटरनेट तक पहुँचने देता है। (1)
__________ is an organization which provides you with access to the Internet via a dial-up or direct or wireless connection. (1)
-
उस सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर सिक्युरिटी डिवायस का नाम लिखिए जो नेटवर्क ट्रैफिक का विश्लेषण करता है और निश्चित करता है कि ट्रैफिक को अनुमति दी जाए या नहीं। (1)
Name the software or hardware security device that analyzes the network traffic and determine if the traffic should be allowed or not. (1)
-
__________ घायल को बचाने के लिए दी जाने वाली तत्काल सहायता है जिससे उसे मेडिकल सहायता मिलने तक उसका जीवन बचाया जा सके और स्वास्थ्य को कम हानि पहुँचे । (1)
__________ is the immediate assistance provided to the injured to save life and minimize health loss till the proper medical aid/facility is provided. (1)
-
जब एक या अधिक कॉलमों पर प्राइमरी की कॉन्सट्रेंट लागू किया जाता है तो उसे __________ कहा जाता है। (1)
When primary key constraint is applied on one or more columns then it is known as __________ . (1)
-
किसी तालिका में एक अकेले डेटा आइटम को दिखाने वाली पंक्ति ('रो') को __________ कहा जाता है। (1)
A row that represents a single data item in a table is known as __________ . (1)
-
सॉर्टिंग शब्द को स्पष्ट कीजिए । (1)
Explain the term Sorting. (1)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 questions out of the given 6 questions. (2 x 4 = 8)
-
स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाने के लिए अपनाए जाने वाले किन्हीं चार नियमों को लिखिए । (2)
Write any four rules which is to be followed for creating strong passwords. (2)
-
अपने निजी वेब पेजों के निर्माण के लिए गैर-तकनीकी (अथवा तकनीकी) उपभोक्ताओं के द्वारा प्रयुक्त संवाद शैली (डिस्कशन स्टाइल) साइट को क्या विशेष नाम दिया गया है ? ऐसी वेबसाइटों के कोई दो उदाहरण दीजिए जो हमें डिस्कशन स्टाइल साइट मुफ्त में बनाने में सहायता करती हैं। (2)
What is the special name given to the discussion style site used by non-technical (or technical) users for creating personal web pages? Give any two examples of websites that help us to create such discussion style sites for free. (2)
-
LAN और WAN में केवल दो बिंदु में अंतर स्पष्ट कीजिए । (2)
Differentiate between LAN and WAN with two points only. (2)
-
उन दो प्रकार के संबंधों (रिलेशनशिप) को समझाइए जो तालिकाओं (टेबल) में बनाए जा सकते हैं। (2)
Explain any two types of relationship that can be created in tables. (2)
-
फॉर्म और रिपोर्टस में क्या अंतर है ? (2)
What is difference between Form and Reports ? (2)
-
नीचे दी गई तालिका के अनुसार किन्हीं दो कॉलम नाम/एट्रीब्यूट और उनके डेटा टाइप की पहचान कीजिए । (2)
Identify any two Column name/Attribute and their data types from a given table: PLAYER (2)
तालिका / Table: PLAYER
| PID |
PNAME |
RUNS |
GENDER |
DOB |
| P101 |
SACHIN |
13000 |
M |
10/04/2001 |
| P102 |
KAPIL |
7000 |
M |
12/02/1998 |
| P103 |
SAURABH |
12000 |
M |
13/04/2001 |
| P104 |
VIRAT |
12500 |
M |
17/03/2005 |
खण्ड - ग / SECTION - C
(दक्षता आधारित प्रश्न / Competency Based Questions) (4 x 2 = 8 Marks)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Write any 2 questions out of the given 3 questions:
-
आर्यन बहुत चिन्तित हुआ जब उसे यह मालूम हुआ कि उसके चाचाजी के बैंक खाते से किसी ने सारी धनराशि निकाल ली है। उसकी समझ में नहीं आया कि जब उन्होंने अपना ATM कार्ड किसी को नहीं दिया तो यह कैसे हो सकता है। (4)
(a) उसे एक तरीका बताइए जिससे वह सुरक्षित ऑन-लाइन ट्रैन्जेक्शन करने के लिए आश्वस्त हो सके ।
(b) अपने कंप्यूटर को मालवेयर से बचाने के लिए उसे किस प्रकार के सॉफ्टवेयर की जरूरत है ?
(c) उसे 'फिशिंग' को समझने में सहायता कीजिए ।
(d) वह यह भी समझता है कि कुकीज़ से कोई हानि नहीं है। उसे बताइए कि कुकीज़ भी उसके लिए कैसे हानिकारक हो सकती हैं।
Aryan is too much worried when he came to know that someone has withdrawn all money from his uncle's bank account. He was not able to understand how this could happen when he has not given his ATM card to anyone. (4)
(a) Suggest him a way by which he can be assured that he is doing secured online transaction.
(b) Which type of software he needs to install in his computer to protect his computer from malware ?
(c) Help him to understand about Phishing.
(d) He also thinks cookies are harmless. Explain him how cookies can also cause harm to him.
-
वैश्विक महामारी के कारण घर पर रहना सबके लिए बाध्यता थी, किंतु इंटरनेट के कारण सारे विश्व में संपर्क था । (4)
(a) वर्ल्ड वाइड वेब का क्या अर्थ है ? दो प्रकार के वेब ब्राउज़र के नाम लिखिए जिन्हें आप जानते हों ।
(b) समझाइए कि इंटरनेट पर डेटा ट्रांसफर कैसे किया जाता है।
Due to pandemic everyone was bound to stay at home. But, due to internet the whole world was connected. (4)
(a) What is meant by World Wide Web? Also write any two web browsers names that you know.
(b) Explain how data is transferred over internet.
-
निम्नलिखित तालिका पर विचार कीजिए : / Consider the following table:
तालिका / Table: STUDENT
| ADMNO |
NAME |
GRADE |
DOB |
MARKS |
HOUSE |
GENDER |
| 1001 |
RUPAL |
9 |
10/04/2006 |
76 |
GREEN |
M |
| 1002 |
RASHMI |
9 |
08/12/2005 |
87 |
RED |
F |
| 1003 |
ARNAV |
10 |
25/05/2004 |
81 |
GREEN |
M |
| 1004 |
SUMONA |
9 |
23/08/2005 |
68 |
RED |
F |
| 1005 |
ARUN |
9 |
16/07/2005 |
72 |
GREEN |
M |
| 1006 |
TIA |
9 |
22/09/2005 |
91 |
BLUE |
F |
| 1007 |
ROSHAN |
10 |
26/08/2004 |
89 |
BLUE |
M |
SQL कमांड लिखिए : (4)
(a) Green House के सभी विद्यार्थियों के विस्तृत विवरण को प्रदर्शित करने के लिए ।
(b) उनके 5 अंक बढ़ाने के लिए जिनका ADMNO 1005 है।
(c) 80 से कम अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों के विस्तृत विवरण को प्रदर्शित करने के लिए ।
(d) अंकों के अवरोही क्रम में सभी विद्यार्थियों की सूची प्रदर्शित करने के लिए ।
Write SQL Commands: (4)
(a) To display the details of all students of Green House.
(b) To increase the marks by 5 whose ADMNO is 1005.
(c) To display the details of all students whose MARKS are less than 80.
(d) Display the list of all students in descending order of MARKS.
दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए : / For Visually Impaired Students:
-
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए : (4)
(a) डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS)
(b) प्राइमरी कुँजी
(c) न्यूमेरिक डाटा टाईप
(d) सांदर्भिक समग्रता (रेफेरेंशियल इंटेग्रिटी)
Define the following: (4)
(a) Database Management System
(b) Primary Key
(c) Numeric Data Type
(d) Referential Integrity
NEET LAST 10 YEAR QUESTION PAPER
CBSE CLASS 10 Isurance and Banking Question paper