UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
UP Board Class 10 -Social Science-Previous Year Question Paper -Last Year question Paper 2012
SOCIAL SCIENCE QUESTION PAPER UP BOARD CLASS 10
SOCIAL SCIENCE Previous Year Question Paper UP Board
हाईस्कूल परीक्षा, 2012
सामाजिक विज्ञान-केवल प्रश्नपत्र
825 (GR)
समय : तीन घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
UP board Previous year question Paper , previous year question paper , UP board , Class 10 previous year question paper , 2012 - social science question paper
Social Science Previous Year Question Paper
खण्ड-क (बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देशः निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर उत्तर पुस्तिका में लिखिए :
-
कौन-सा ग्रंथ मैकियावेली ने लिखा था ?
(क) डिवाइन कामेडी
(ख) द प्रिन्स
(ग) यूटोपिया
(घ) रोमियो जूलियट
-
दूरबीन के आविष्कारक थेः
(क) गैलिलियो
(ख) केपलर
(ग) न्यूटन
(घ) कोपरनिकस
-
रूस की क्रान्ति हुई थी:
(क) 1807 ई० में
(ख) 1907 ई० में
(ग) 1917 ई० में
(घ) 1927 ई० में
-
'ब्रह्म समाज' की स्थापना हुई थी :
(क) 1824 ई० में
(ख) 1826 ई० में
(ग) 1828 ई० में
(घ) 1830 ई० में
-
राज्यसभा का पदेन सभापति होता है :
(क) राष्ट्रपति
(ख) उप-राष्ट्रपति
(ग) लोकसभा का अध्यक्ष
(घ) प्रधानमंत्री
-
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है:
(क) राष्ट्रपति
(ख) उप-राष्ट्रपति
(ग) प्रधानमंत्री
(घ) मुख्य चुनाव आयुक्त
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. रूसो कौन था ? उसकी प्रसिद्ध रचना कौन-सी थी ?
8. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बताइए।
9. संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना कब हुई ? इसका मुख्यालय कहाँ है ?
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
10. यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति के दो कारणों का उल्लेख कीजिए।
अथवा
फ्रांस और प्रशा के मध्य युद्ध का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए।
11. लोकसभा के गठन की प्रक्रिया समझाइए।
अथवा
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् के सामूहिक उत्तरदायित्व का क्या अर्थ है ?
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
12. भारत छोड़ो आन्दोलन पर प्रकाश डालिए तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिए।
अथवा
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में गांधी एवं नेहरू की भूमिका की समीक्षा कीजिए।
13. भारतीय सैन्य संगठन का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
अथवा
भारत के साथ पड़ोसी देशों के सम्बन्ध पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)
14. निम्नलिखित स्थानों को भारत के मानचित्र में चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए:
(i) वह स्थान जहाँ कालिदास का जन्म हुआ था।
(ii) वह स्थान जहाँ कन्दरिया महादेव मंदिर स्थित है।
(iii) वह स्थान जहाँ पल्लवों की राजधानी थी।
(iv) वह स्थान जहाँ लालकिला है।
(v) वह स्थान जहाँ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित है।
खण्ड-ख (बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देशः निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए :
-
नीलगिरि पर्वत स्थित है
(क) उत्तरी भारत में
(ख) दक्षिणी भारत में
(ग) पूर्वी भारत में
(घ) पश्चिमी भारत में
-
निम्नलिखित में से किस नदी पर हीराकुण्ड बाँध बनाया गया है ?
(क) सतलज
(ख) महानदी
(ग) नर्मदा
(घ) दामोदर
-
निम्नलिखित में कहाँ सुन्दरवन पाये जाते हैं ?
(क) गंगा डेल्टा
(ख) थार मरुस्थल
(ग) दक्षिण के पठारी भाग
(घ) शिवालिक पर्वत
-
हेमेटाइट का संबंध किस खनिज से है ?
(क) तांबा से
(ख) बाक्साइट से
(ग) सोना से
(घ) लौह अयस्क से
-
निम्नांकित में से कौन-सा स्थानीय निकाय की आय का स्त्रोत है ?
(क) आयकर
(ख) उत्पादन कर
(ग) चुंगी
(घ) व्यापार कर
-
योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?
(क) कृषि मंत्री
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) वित्त मंत्री
(घ) गृह मंत्री
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
21. मानसूनी वर्षा की दो विशेषताएँ लिखिए।
22. रबी की किसी एक फसल का नाम एवं उसके बोने का समय बताइए।
23. कृषि पर आधारित किन्हीं दो उद्योगों के नाम लिखिए।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
24. आपदा किसे कहते हैं ? दो प्राकृतिक और दो मानवीय आपदाओं के नाम लिखिए।
अथवा
जलोढ़ मिट्टी का निर्माण कैसे होता है? खादर और बांगर क्षेत्र में अन्तर बताइए।
25. आर्थिक नियोजन की दो विशेषताएँ बताइए। वर्तमान मिश्रित अर्थव्यवस्था का वर्णन कीजिए।
अथवा
मौद्रिक नीति से क्या अभिप्राय है? इसके कोई दो उद्देश्य बताइए।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
26. भारत में जनसंख्या वृद्धि के तीन कारण तथा उसके नियन्त्रण के तीन उपाय बताइए।
अथवा
भारतीय सड़कों के प्रकार एवं उनके चार महत्व पर प्रकाश डालिए।
27. बाजार किसे कहते हैं? क्षेत्र एवं समय की दृष्टि से बाजार का वर्गीकरण कीजिए।
अथवा
राज्य सरकार के आय के तीन स्त्रोतों एवं व्यय की तीन मदों पर प्रकाश डालिए।
(मानचित्र कार्य)
28. भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नांकित को प्रदर्शित कीजिएः
(क) सतपुड़ा पर्वत चिन्ह द्वारा नाम सहित।
(ख) चाय उत्पादन का एक प्रमुख क्षेत्र चिन्ह द्वारा।
(ग) कान्डला बन्दरगाह चिन्ह द्वारा नाम सहित।
(घ) लोहा-इस्पात उद्योग का एक केन्द्र चिन्ह द्वारा नाम सहित।
Previous Year Question Paper UP Board
up board 2012 question paper