1. सामाजिक विज्ञान (Social Science)
हाईस्कूल परीक्षा, 2012
सामाजिक विज्ञान - केवल प्रश्नपत्र
कोड: 825 (GR)
समय : तीन घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
खण्ड-क
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देश: निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर उत्तर पुस्तिका में लिखिए :
1. कौन-सा ग्रंथ मैकियावेली ने लिखा था ?
(क) डिवाइन कामेडी
(ख) द प्रिन्स
(ग) यूटोपिया
(घ) रोमियो जूलियट
2. दूरबीन के आविष्कारक थेः
(क) गैलिलियो
(ख) केपलर
(ग) न्यूटन
(घ) कोपरनिकस
3. रूस की क्रान्ति हुई थी:
(क) 1807 ई० में
(ख) 1907 ई० में
(ग) 1917 ई० में
(घ) 1927 ई० में
4. 'ब्रह्म समाज' की स्थापना हुई थी :
(क) 1824 ई० में
(ख) 1826 ई० में
(ग) 1828 ई० में
(घ) 1830 ई० में
5. राज्यसभा का पदेन सभापति होता है :
(क) राष्ट्रपति
(ख) उप-राष्ट्रपति
(ग) लोकसभा का अध्यक्ष
(घ) प्रधानमंत्री
6. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति करता है:
(क) राष्ट्रपति
(ख) उप-राष्ट्रपति
(ग) प्रधानमंत्री
(घ) मुख्य चुनाव आयुक्त
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. रूसो कौन था ? उसकी प्रसिद्ध रचना कौन-सी थी ? [1+1]
8. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बताइए। [1+1]
9. संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना कब हुई ? इसका मुख्यालय कहाँ है ? [1+1]
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
10. यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति के दो कारणों का उल्लेख कीजिए । [1½+1½]
अथवा
फ्रांस और प्रशा के मध्य युद्ध का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए। [3]
11. लोकसभा के गठन की प्रक्रिया समझाइए। [3]
अथवा
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद् के सामूहिक उत्तरदायित्व का क्या अर्थ है ? [3]
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
12. भारत छोड़ो आन्दोलन पर प्रकाश डालिए तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिए । [4+2]
अथवा
भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में गांधी एवं नेहरू की भूमिका की समीक्षा कीजिए। [6]
13. भारतीय सैन्य संगठन का संक्षिप्त विवरण दीजिए । [6]
अथवा
भारत के साथ पड़ोसी देशों के सम्बन्ध पर संक्षिप्त निबन्ध लिखिए । [6]
(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)
14. निम्नलिखित स्थानों को भारत के मानचित्र में $\bullet$ चिन्ह द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा सही स्थिति के लिए ½+½ अंक निर्धारित हैं।
(i) वह स्थान जहाँ कालिदास का जन्म हुआ था। [½+½]
(ii) वह स्थान जहाँ कन्दरिया महादेव मंदिर स्थित है। [½+½]
(iii) वह स्थान जहाँ पल्लवों की राजधानी थी। [½+½]
(iv) वह स्थान जहाँ लालकिला है। [½+½]
(v) वह स्थान जहाँ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थित है। [½+½]
खण्ड-ख
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
निर्देश: निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए :
15. नीलगिरि पर्वत स्थित है:
(क) उत्तरी भारत में
(ख) दक्षिणी भारत में
(ग) पूर्वी भारत में
(घ) पश्चिमी भारत में
16. निम्नलिखित में से किस नदी पर हीराकुण्ड बाँध बनाया गया है ?
(क) सतलज
(ख) महानदी
(ग) नर्मदा
(घ) दामोदर
17. निम्नलिखित में कहाँ सुन्दरवन पाये जाते हैं ?
(क) गंगा डेल्टा
(ख) थार मरुस्थल
(ग) दक्षिण के पठारी भाग
(घ) शिवालिक पर्वत
18. हेमेटाइट का संबंध किस खनिज से है ?
(क) तांबा से
(ख) बाक्साइट से
(ग) सोना से
(घ) लौह अयस्क से
19. निम्नाकित में से कौन-सा स्थानीय निकाय की आय का स्त्रोत है ?
(क) आयकर
(ख) उत्पादन कर
(ग) चुंगी
(घ) व्यापार कर
20. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ?
(क) कृषि मंत्री
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) वित्त मंत्री
(घ) गृह मंत्री
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
21. मानसूनी वर्षा की दो विशेषताएँ लिखिए। [1+1]
22. रबी की किसी एक फसल का नाम एवं उसके बोने का समय बताइए। [1+1]
23. कृषि पर आधारित किन्हीं दो उद्योगों के नाम लिखिए। [1+1]
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
24. आपदा किसे कहते हैं ? दो प्राकृतिक और दो मानवीय आपदाओं के नाम लिखिए। [3]
अथवा
जलोढ़ मिट्टी का निर्माण कैसे होता है? खादर और बांगर क्षेत्र में अन्तर बताइए। [3]
25. आर्थिक नियोजन की दो विशेषताएँ बताइए। वर्तमान मिश्रित अर्थव्यवस्था का वर्णन कीजिए। [1+1+1]
अथवा
मौद्रिक नीति से क्या अभिप्राय है? इसके कोई दो उद्देश्य बताइए। [1+1+1]
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
26. भारत में जनसंख्या वृद्धि के तीन कारण तथा उसके नियन्त्रण के तीन उपाय बताइए। [6]
अथवा
भारतीय सड़कों के प्रकार एवं उनके चार महत्व पर प्रकाश डालिए। [6]
27. बाजार किसे कहते हैं? क्षेत्र एवं समय की दृष्टि से बाजार का वर्गीकरण कीजिए। [6]
अथवा
राज्य सरकार के आय के तीन स्त्रोतों एवं व्यय की तीन मदों पर प्रकाश डालिए। [6]
(मानचित्र कार्य)
28. भारत के दिए गए मानचित्र में निम्नांकित को प्रदर्शित कीजिएः
(क) सतपुड़ा पर्वत $\boldsymbol{\wedge\wedge}$ चिन्ह द्वारा नाम सहित । [½+½]
(ख) चाय उत्पादन का एक प्रमुख क्षेत्र $::$ चिन्ह द्वारा। [1]
(ग) कान्डला बन्दरगाह $\mathbf{O}$ चिन्ह द्वारा नाम सहित। [½+½]
(घ) लोहा-इस्पात उद्योग का एक केन्द्र $\blacksquare$ चिन्ह द्वारा नाम सहित। [½+½]
2. विज्ञान (Science)
हाईस्कूल परीक्षा, 2012
विज्ञान - केवल प्रश्नपत्र
कोड: 824 (GN)
समय : 3 घण्टे, 15 मिनट | पूर्णांक: 70
खण्ड-क
1.
(क) उत्तल दर्पण के सामने रखी किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है: [1]
(i) वस्तु की स्थिति पर ही
(ii) दर्पण के सामने वस्तु की स्थिति से दुगुनी दूरी पर
(iii) दर्पण के सामने वस्तु की स्थिति से आधी दूरी पर
(iv) दर्पण के पीछे।
(ख) किस रंग की प्रकाशीय तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है ? [1]
(i) पीला
(ii) हरा
(iii) लाल
(iv) बैंगनी।
(ग) एक विद्युत् चालक में 1.0 एम्पियर की विद्युत् धारा बह रही है। इसमें प्रति सेकण्ड बहने वाले इलेक्ट्रॉनों की संख्या होगी: [1]
(i) 6.25
(ii) $6.25\times10^{-18}$
(iii) $6.25\times10^{18}$
(iv) 1
(घ) चुम्बकीय क्षेत्र में गतिमान आवेश पर लगने वाले बल की दिशा ज्ञात होती है: [1]
(i) दाहिने हाथ के अंगूठे के नियम से
(ii) फ्लेमिंग के दाएँ हाथ के नियम से
(iii) फ्लेमिंग के बाएँ हाथ के नियम से
(iv) एम्पियर के नियम से।
2.
(क) रेखीय आवर्धन किसे कहते हैं ? [2]
(ख) ओम का नियम लिखिए। [2]
(ग) वायु के सापेक्ष किसी माध्यम का क्रान्तिक कोण $45^\circ$ है। वायु के सापेक्ष उस माध्यम का अपवर्तनांक ज्ञात कीजिए। [2]
3.
(क) एक खगोलीय दूरदर्शी के अभिदृश्यक एवं अभिनेत्र लेंसों की फोकस दूरियाँ क्रमशः 80.0 सेमी तथा 4.0 सेमी हैं। दूरदर्शी की लंबाई तथा आवर्धन क्षमता ज्ञात कीजिए जबकि अंतिम प्रतिबिम्ब अनन्त पर बनता हो। [4]
अथवा
निकट दृष्टि दोष से क्या तात्पर्य है? इस दोष को दूर करने के लिए किस लेंस का प्रयोग करना होगा ? [4]
(ख) एक लंबे धारावाही चालक में 20 एम्पियर की धारा प्रवाहित हो रही है। चालक से 10 सेमी की दूरी पर उत्पन्न चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता ज्ञात कीजिए। [4]
अथवा
एक विद्युत् बल्ब पर 100 वाट, 200 वोल्ट अंकित है। यदि बल्ब को 200 वोल्ट के विद्युत् मेन्स से जोड़ा जाए, तो बल्ब के तन्तु में प्रवाहित धारा तथा तन्तु का प्रतिरोध ज्ञात कीजिए। [4]
4. दिष्ट धारा जनित्र का सिद्धान्त, संरचना एवं कार्यविधि का सचित्र वर्णन कीजिए। [7]
अथवा
दिए गए चित्र में ज्ञात कीजिए:
(चित्र: $10\text{ V}$ की बैटरी से $1\,\Omega$, समांतर क्रम में दो $2\,\Omega$ के प्रतिरोध, और $3\,\Omega$ श्रेणीबद्ध हैं)
(i) तुल्य प्रतिरोध
(ii) परिपथ की धारा
(iii) $3\,\Omega$ प्रतिरोध वाले चालक के सिरों का विभवान्तर। [7]
खण्ड-ख
5.
(क) एक विलयन में हाइड्रॉक्साइड आयन का सान्द्रण $1\times10^{-12}$ मोल प्रति लीटर है। इस विलयन का pH मान होगा: [1]
(i) 2
(ii) 4
(iii) -2
(iv) -4
(ख) $\text{K}_2\text{SO}_4 \cdot \text{Al}_2(\text{SO}_4)_3 \cdot 24\text{H}_2\text{O}$ को जल में घोलने पर बनने वाले आयन हैं: [1]
(i) $\text{K}^+$, $\text{Al}^{3+}$
(ii) $\text{Al}^{3+}$, $\text{SO}_4^{2-}$
(iii) $\text{K}^+$, $\text{Al}^{3+}$, $\text{SO}_4^{2-}$
(iv) $\text{K}^+$, $\text{SO}_4^{2-}$
(ग) ऑक्सीजन की संयोजकता है: [1]
(i) 2
(ii) 3
(iii) 4
(iv) 6
6.
(क) प्रयोगशाला में सर्वप्रथम किस कार्बनिक यौगिक का संश्लेषण हुआ था ? इसका नाम एवं सूत्र लिखिए। [2]
(ख) साबुन के निर्माण की रासायनिक अभिक्रिया समीकरण द्वारा दर्शाएँ। इस अभिक्रिया का नाम भी लिखिए। [2]
(ग) एथिल ऐल्कोहॉल से ऐसीटिक अम्ल तथा एथिलीन बनने की अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए। [2]
7.
(क) निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए: [4]
(i) योगात्मक अभिक्रिया
(ii) बहुलकीकरण।
अथवा
निम्न को आप कैसे प्राप्त करेंगे (केवल समीकरण लिखिए): [4]
(i) ऐसीटिक अम्ल से मेथेन
(ii) मेथेन से मैथेनल।
8. प्रयोगशाला में $\text{SO}_2$ गैस बनाने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसके दो ऑक्सीकारक एवं दो अपचायक गुणों के समीकरण लिखिए। [7]
अथवा
निम्नलिखित को समझाइए : [7]
(i) भर्जन
(ii) निस्तापन
(iii) प्रगलन
(iv) गालक।
खण्ड-ग
9.
(क) प्रकाश संश्लेषण क्रिया में ऑक्सीजन गैस निकलती है: [1]
(i) कार्बन डाइऑक्साइड से
(ii) जल से
(iii) वायु से
(iv) पर्णहरित के विघटन से।
(ख) उस हॉर्मोन का नाम लिखिए जिसका उपयोग, बिना निषेचन के बीज-रहित फल प्राप्त करने में किया जाता है: [1]
(i) एथिलीन
(ii) जिबरेलिन्स
(iii) ऑक्सिन्स
(iv) इनमें से कोई नहीं।
(ग) उत्परिवर्तनवाद संकल्पना के जन्मदाता कौन थे ? [1]
(i) डार्विन
(ii) लैमार्क
(iii) हुगो डी व्रीज
(iv) मेण्डल।
(घ) किस विटामिन की कमी से स्कर्वी रोग होता है ? [1]
(i) बी
(ii) सी
(iii) ए
(iv) डी।
10.
(क) नशीली औषधियों से आप क्या समझते हैं ? किन्हीं दो उत्तेजक दवाओं के नाम लिखिए। [1+½+½=2]
(ख) मेण्डल के प्रभाविता नियम से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए। [2]
(ग) जीन इन्जीनियरिंग का औद्योगिक क्षेत्र में क्या उपयोग है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। [2]
11.
(क) मानव जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं का वर्णन कीजिए। [4]
अथवा
ऑक्सिन्स हमारे लिए लाभदायक हैं। इस कथन की पुष्टि कीजिए। [4]
(ख) पाचन किसे कहते हैं? मनुष्य के पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए। (वर्णन की आवश्यकता नहीं) [1+3=4]
अथवा
प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि प्रकाश संश्लेषण के लिए पर्णहरित आवश्यक है। [4]
12. श्वसन किसे कहते हैं? मानव के श्वसन तंत्र का नामांकित चित्र बनाकर श्वसन क्रिया का वर्णन कीजिए। [1+3+3=7]
अथवा
निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान पर टिप्पणियाँ लिखिए : [3½+3½=7]
(i) डार्विन
(ii) हिल
(iii) स्टैनले मिलर
(iv) जी० जे० मेण्डल।
3. गणित (Mathematics)
हाईस्कूल परीक्षा, 2012
गणित - केवल प्रश्न-पत्र
कोड: 822 (CH)
समय: 3 घण्टे, 15 मिनट | पूर्णांक : 70
1. सभी खण्ड कीजिए:
प्रत्येक खण्ड में उत्तर के लिए चार विकल्प दिये गये हैं, जिनमें से केवल एक सही है। सही विकल्प छाँटकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिएः
(क) द्विघात समीकरण $3 - 5x^2 + 7x = 0$ के मूलों का योगफल होगा: [1]
(i) $-\frac{5}{3}$
(ii) $-\frac{7}{3}$
(iii) $+\frac{5}{3}$
(iv) $+\frac{7}{5}$
(ख) $\tan(-570^\circ)$ का मान होगा: [1]
(i) $-\sqrt{3}$
(ii) $-\frac{1}{\sqrt{3}}$
(iii) $+\frac{1}{\sqrt{3}}$
(iv) $+\sqrt{3}$
(ग) रेखा $x + y = 0$ की लम्ब रेखा जो $x$-अक्ष के साथ कोण बनाती है, वह है: [1]
(i) $90^\circ$
(ii) $60^\circ$
(iii) $45^\circ$
(iv) $30^\circ$
(घ) चित्र में, वृत्त $ABC$ का व्यास $AB$ तथा केन्द्र $O$ है। $\angle CAB$ की माप $20^\circ$ हो, तो $\angle OCB$ की माप होगी: [1]
(i) $40^\circ$
(ii) $60^\circ$
(iii) $70^\circ$
(iv) $80^\circ$
(ङ) $\frac{9 - x^2}{(x + 3)^2}$ का सरलतम रूप होगा: [1]
(i) $\frac{3 - x}{3 + x}$
(ii) $\frac{3 + x}{x - 3}$
(iii) $\frac{x - 3}{x + 3}$
(iv) $\frac{3 - x}{x + 1}$
(च) केन्द्रीय सरकार द्वारा स्वीकृत धारा 80G के अंतर्गत 100% छूट निम्नलिखित में से किस पर नहीं है? [1]
(i) प्रधानमंत्री राहत कोष
(ii) जवाहरलाल नेहरू स्मारक कोष
(iii) राष्ट्रीय सुरक्षा कोष
(iv) राष्ट्रीय सैनिक कल्याण कोष
2. सभी खण्ड कीजिए:
(क) निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए: [1]
$9, 5, 7, 9, 6, 9, 10, 6, 9, 4, 8$, और $11$.
(ख) 10 छात्रों ने गणित विषय की परीक्षा में निम्नलिखित अंक प्राप्त किये: [1]
$39, 14, 18, 07, 17, 34, 45, 12, 32$, और $14$.
प्राप्तांकों की माध्यिका अंक ज्ञात कीजिए।
(ग) यदि $\sin 510^\circ = \frac{1}{2}$, तो $\cos 510^\circ$ का मान ज्ञात कीजिए। [1]
(घ) $4x^2 - 13$ तथा $8x^3 + 13$ का महत्तम समापवर्तक (HCF) ज्ञात कीजिए। [1]
3. सभी खण्ड कीजिए:
(क) द्विघात समीकरण $6 + x - 2x^2 = 0$ को हल कीजिए। [2]
(ख) $3.0\text{ सेमी}$ का एक वृत्त खींचिए। इसके केन्द्र से $5.0\text{ सेमी}$ दूर स्थित बिन्दु से इस पर स्पर्शी रेखाओं की रचना कीजिए। इन स्पर्शियों की लम्बाई नापिए। [2]
(ग) चित्र में, वृत्त $ABCD$ का $BD$ व्यास है, जो उसकी जीवा $AC$ को बिन्दु $E$ पर समद्विभाजित करता है। यदि जीवा $AC = 8.0\text{ सेमी}$ तथा $BE = 2.0\text{ सेमी}$ हो, तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए। [2]
(घ) यदि $\cos 30^\circ = \frac{\sqrt{3}}{2}$, तो $\sin 15^\circ$ का मान ज्ञात कीजिए। [2]
4. सभी खण्ड कीजिए:
(क) यदि $\cos 82^\circ 18' = 0.1340$, तो $\text{cosec } 7^\circ 42'$ का मान ज्ञात कीजिए। [2]
(ख) $ABCD$ एक चतुर्भुज है जिसके सभी शीर्ष एक वृत्त पर स्थित हैं और भुजा $AB$, वृत्त के केन्द्र से होकर जाती है। यदि $\angle CAB = 40^\circ$ तो $\angle CDA$ की माप ज्ञात कीजिए। [2]
(ग) सिद्ध कीजिए: $1 + \frac{\tan^2 A}{1 + \sec A} = \sec A$ [2]
(घ) सिद्ध कीजिए: $\frac{\sin 3A}{\sin A} - \frac{\cos 3A}{\cos A} = 2$ [2]
5. सभी खण्ड कीजिए:
(क) किसी वित्तीय वर्ष में सब्बू की मासिक आय ₹ $33,000$ थी। वह अपने सामान्य भविष्य निधि खाते में ₹ $8,200$ प्रति माह जमा करता था और ₹ $24,000$ जीवन बीमा निगम में वार्षिक प्रीमियम जमा करता था। बचत पर छूट की अधिकतम सीमा एक लाख रुपये है। सब्बू द्वारा देय आयकर की गणना कीजिए।
आयकर की दरें निम्नवत् हैं:
(i) ₹ $1,60,000$ तक: कर शून्य
(ii) ₹ $1,60,001$ से ₹ $3,00,000$ तक: ₹ $1,60,000$ से ऊपर की आय का 10% आयकर।
इसके अतिरिक्त आयकर पर 3% शिक्षा उपकर/अधिभार लगता है। [4]
(ख) सिद्ध कीजिए: $\sin\theta(1 + \tan\theta) + \cos\theta(1 + \cot\theta) = \text{cosec}\,\theta + \sec\theta$ [4]
(ग) सिद्ध कीजिए कि किसी समपंचभुज के कोई चार शीर्ष एक वृत्त पर स्थित होते हैं। [4]
(घ) किसी ठोस गोला और ठोस अर्धगोले के सम्पूर्ण पृष्ठ समान हैं। उनके आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए। [4]
6. सभी खण्ड कीजिए:
(क) उस रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए जो बिन्दु $(3,2)$ से होकर जाती है और x-अक्ष तथा y-अक्ष के धनात्मक दिशा में 3:4 के अनुपात में अंतःखण्ड काटती है। प्राप्त रेखा पर मूल बिन्दु से डाले गये लम्ब की लम्बाई ज्ञात कीजिए। [4]
(ख) किसी $30\text{ सेमी}$ ऊँचाई और $7\text{ सेमी}$ त्रिज्या के ठोस लम्ब वृत्तीय बेलन के किसी एक सिरे से $24\text{ सेमी}$ ऊँचाई और $7\text{ सेमी}$ त्रिज्या का शंक्वाकार छेद किया जाता है। शेष ठोस का सम्पूर्ण पृष्ठ ज्ञात कीजिए। [4]
(ग) बिन्दु $(-1,3)$ से जाने वाली तथा बिन्दु $(0,-2)$ और $(4,5)$ को मिलाने वाली रेखा के समान्तर रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए। [4]
(घ) निम्नलिखित आंकड़ों के लिए समान्तर माध्य ज्ञात कीजिए: [4]
| प्राप्तांक |
छात्रों की संख्या |
| 05 से कम |
3 |
| 10 से कम |
10 |
| 15 से कम |
25 |
| 20 से कम |
49 |
| 25 से कम |
65 |
| 30 से कम |
73 |
| 35 से कम |
78 |
| 40 से कम |
80 |
7. सभी खण्ड कीजिए:
(क) कोई रेलगाड़ी समान चाल से $90\text{ किमी}$ की दूरी तय करती है। यात्रा के लिए 30 मिनट कम लगा होता यदि चाल $15\text{ किमी/घण्टा}$ अधिक होती। रेलगाड़ी की मूल चाल ज्ञात कीजिए। [6]
अथवा
समीकरण $x^2 + x - (a+2)(a+1) = 0$ के मूल ज्ञात कीजिए। [6]
(ख) $2.5\text{ सेमी}$ और $3.5\text{ सेमी}$ त्रिज्याओं के दो वृत्त खींचिए जिनके केन्द्रों के बीच की दूरी $6.0\text{ सेमी}$ हो। इन वृत्तों की उभयनिष्ठ अनुस्पर्शी की रचना कीजिए। इनकी लम्बाई नापकर लिखिए। [6]
अथवा
एक समद्विबाहु त्रिभुज की रचना कीजिए जिसका आधार $8.0\text{ सेमी}$ तथा बराबर भुजाओं में से प्रत्येक भुजा $6.0\text{ सेमी}$ हो। इसके परिगत वृत्त की रचना कीजिए। इसकी त्रिज्या मापिए। [6]
4. हिन्दी (Hindi)
हाईस्कूल परीक्षा, 2012
हिन्दी - केवल प्रश्नपत्र
कोड: 801 (CB)
समय: 3 घण्टे, 15 मिनट | पूर्णांक: 70
1.
(क) निम्नलिखित कथनों में से कोई एक कथन सही है, उसे पहचानकर लिखिए: [1]
(i) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद कहानीकार हैं।
(ii) सेवा सदन प्रेमचन्द का काव्य संग्रह है।
(iii) 'चिन्तामणि' रामचंद्र शुक्ल के निबन्धों का संग्रह है।
(iv) आकाशदीप जयशंकर प्रसाद का नाटक है।
(ख) निम्नलिखित कृतियों में से किसी एक के लेखक का नाम लिखिए: [1]
(i) स्कन्दगुप्त
(ii) अर्द्धनारीश्वर
(iii) हिमालय की पुकार
(iv) हिन्दी साहित्य का इतिहास।
(ग) 'गोदान' के लेखक का नाम लिखिए। [1]
(घ) 'क्या भूलूँ क्या याद करूँ' किस विधा की रचना है ? [1]
(ङ) राहुल सांकृत्यायन की एक रचना का नाम लिखिए। [1]
2.
(क) छायावाद-युग के दो प्रमुख कवियों के नाम लिखिए। [2]
(ख) 'चिदम्बरा' तथा 'दीपशिखा' के रचनाकारों के नाम लिखिए। [2]
(ग) डॉ० रामकुमार वर्मा की एक रचना का नाम लिखिए। [1]
3. निम्नलिखित गद्यांशों में से किसी एक के नीचे दिये प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [2+2+2=6]
(क) "यह कोई बात नहीं कि एक ही स्वभाव और रुचि के लोगों में ही मित्रता हो सकती है। समाज में विभिन्नता देखकर लोग एक-दूसरे की ओर आकर्षित होते हैं। जो गुण हममें नहीं है, हम चाहते हैं कि कोई ऐसा मित्र मिले, जिसमें वे गुण हों। चिन्ताशील मनुष्य प्रफुल्लित चित्त का साथ ढूँढ़ता है, निर्बल बली का, धीर उत्साही का। उच्च आकांक्षा वाला चन्द्रगुप्त युक्ति और उपाय के लिए चाणक्य का मुँह ताकता था। नीति विशारद अकबर मन बहलाने के लिए बीरबल की ओर देखता था।"
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) लेखक के अनुसार समाज में विभिन्नता देखकर लोग एक दूसरे की ओर क्यों आकर्षित होते हैं?
(अथवा)
(ख) "तो ईर्ष्यालु लोगों से बचने का क्या उपाय है? नीत्से कहता है कि 'बाजार की मक्खियों को छोड़कर एकान्त की ओर भागो। जो कुछ भी अमर तथा महान है, उसकी रचना और निर्माण बाजार तथा सुयश से दूर रहकर किया जाता है। जो लोग नये मूल्यों का निर्माण करने वाले हैं, वे बाजारों में नहीं बसते, वे शोहरत के पास भी नहीं रहते। जहाँ बाजार की मक्खियाँ नहीं भिनकतीं, वहीं एकान्त है।'"
(i) उपर्युक्त गद्यांश का सन्दर्भ लिखिए।
(ii) रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
(iii) ईर्ष्यालु लोगों से बचने का क्या उपाय है ?
4. निम्नलिखित पद्यांशों में से किसी एक की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए तथा काव्य सौंदर्य लिखिए: [1+4+1=6]
(क)
सोहत ओढ़ैं पीतु पटु, स्याम सलौने गात।
मनौ नीलमनि-सैल पर, आतपु पर्यो प्रभात॥
अधर धरत हरि के परत, ओठ डीठी-पट ज्योति।
हरित बाँस की बाँसुरी, इन्द्रधनुष-रंग होति॥
(अथवा)
(ख)
इससे भी सुन्दर समाधियाँ,
हम जग में हैं पाते।
उनकी गाथा पर निशीथ में,
क्षुद्र जंतु ही गाते॥
पर कवियों की अमर गिरा में,
इसकी अमिट कहानी।
स्नेह और श्रद्धा से गाती
है वीरों की बानी॥
5.
(क) निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का जीवन-परिचय दीजिए तथा उसकी एक रचना लिखिए: [2+1=3]
(i) जयशंकर प्रसाद
(ii) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(iii) जयप्रकाश भारती।
(ख) निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन-परिचय दीजिए तथा उसकी एक रचना लिखिए: [2+1=3]
(i) तुलसीदास
(ii) सुमित्रानन्दन पंत
(iii) सुभद्रा कुमारी चौहान।
6. निम्नलिखित का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए: [1+3=4]
पुनः ग्रामीणोऽब्रवीत् - "इदानीं भवान् पृच्छतु प्रहेलिकाम्।" नागरिकः बहुकालं यावत् विचार्य न काञ्चित् प्रहेलिकाम् अस्मरत्। अतः अधिकं लज्जितः सन् अब्रवीत् - "स्वकीयायाः प्रहेलिकायाः त्वमेव उत्तरं ब्रूहि।" तदा सः ग्रामीणः विहस्य स्वप्रहेलिकायाः सम्यक् उत्तरम् अवदत् ...
(अथवा)
उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम्।
वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः॥
7.
(क) अपनी पाठ्यपुस्तक से कण्ठस्थ किया गया कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न-पत्र में न आया हो। [2]
(ख) निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए: [1+1=2]
(i) गृहे सतः मित्रं किम् अस्ति ?
(ii) पुत्र मरणं मङ्गलं भवति ?
(iii) वाराणसी नगरी कस्याः कूले स्थिता ?
(iv) पदेन बिना किं दूरं याति ?
8.
(क) करुण रस की परिभाषा एवं उसका उदाहरण लिखिए। [2]
अथवा
शीश पर गंगा लसै, भुजनि भुजंगा लसै।
हास ही को दंगा भयो, नंगा के विवाह में॥
(ख) उत्प्रेक्षा अथवा उपमा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। [2]
(ग) रोला छन्द की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। [2]
9.
(क) निम्नलिखित उपसर्गों में से किन्हीं तीन के मेल से एक-एक शब्द बनाइए: [3]
(i) परा (ii) अप (iii) अधि (iv) सु (v) अन (vi) उप
(ख) निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रत्ययों का प्रयोग करके एक-एक शब्द बनाइए: [2]
(i) ता (ii) पन (iii) त्व (iv) आई
(ग) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में समास-विग्रह कीजिए तथा समास का नाम लिखिए: [2]
(i) पंचवटी (ii) श्वेताम्बर (iii) गजानन (iv) दिन-रात
(घ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के तत्सम रूप लिखिए: [2]
(i) तसली (ii) दही (iii) ओठ (iv) काज
(ङ) निम्नलिखित में से किन्हीं दो शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए: [2]
(i) बादल (ii) पानी (iii) अग्नि (iv) राह
10.
(क) निम्नलिखित में से किन्हीं दो में संधि-विच्छेद कीजिए और संधि का नाम लिखिए: [2]
(i) यदि + अपि (ii) अति + आचार (iii) वन + ओषधि (iv) प्रति + एकम्
(ख) निम्नलिखित शब्दों के रूप तृतीया विभक्ति बहुवचन में लिखिए: [2]
(i) 'मति' अथवा 'मधु'
(ii) 'तद्' अथवा 'युष्मद्'
(ग) निम्नलिखित में से किसी एक धातु, लकार, पुरुष तथा वचन का उल्लेख कीजिए: [2]
(i) पठामः (ii) हसतु (iii) अपठन्
(घ) निम्नलिखित वाक्यों में से किन्हीं दो का संस्कृत में अनुवाद कीजिए: [2]
(i) मैं आता हूँ।
(ii) वह आयेगी।
(iii) वह घर गया।
(iv) वृक्ष से पत्ते गिरते हैं।
11. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए: [6]
(i) भ्रष्टाचार दूर करने के उपाय
(ii) प्रिय पुस्तक
(iii) स्वदेश प्रेम
(iv) विज्ञान की देन
(v) वर्षा ऋतु
12. अपने पठित खण्डकाव्य के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों में से किसी एक का उत्तर दीजिए: [3]
(क) (i) 'मुक्तिदूत' खण्डकाव्य के प्रथम सर्ग का सारांश लिखिए।
(ii) 'मुक्तिदूत' के नायक की चारित्रिक विशेषताएँ लिखिए।
(ख) (i) 'ज्योति जवाहर' का कथानक संक्षेप में लिखिए।
(ii) 'ज्योति जवाहर' के आधार पर जवाहरलाल नेहरू का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ग) (i) 'अग्रपूजा' खण्डकाव्य के आधार पर राजसूय यज्ञ का उल्लेख कीजिए।
(ii) 'अग्रपूजा' के नायक श्रीकृष्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(घ) (i) 'मेवाड़ मुकुट' खण्डकाव्य के द्वितीया सर्ग का सारांश लिखिए।
(ii) 'मेवाड़ मुकुट' के आधार पर भामाशाह का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ङ) (i) 'जय सुभाष' खण्डकाव्य का सारांश लिखिए।
(ii) 'जय सुभाष' के नायक सुभाषचन्द्र बोस का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(च) (i) 'कर्ण' खण्डकाव्य के चतुर्थ सर्ग का सारांश लिखिए।
(ii) 'कर्ण' खण्डकाव्य के आधार पर कर्ण का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(छ) (i) 'कर्मवीर भरत' खण्डकाव्य के द्वितीय सर्ग का सारांश लिखिए।
(ii) 'कर्मवीर भरत' के आधार पर भरत का चरित्र-चित्रण कीजिए।
(ज) (i) 'तुमुल' खण्डकाव्य के आधार पर नवम सर्ग का वर्णन कीजिए।
(ii) 'तुमुल' के आधार पर लक्ष्मण का चरित्र-चित्रण कीजिए।
5. English
HIGH SCHOOL EXAMINATION, 2012
English - Only Paper
Code: 817 (JD)
Time: 3 Hours 15 Min. | Max. Marks: 70
SECTION-A
1. Read the following passage and answer the questions given below it:
Socrates went round the town on foot and talked to people. The Athenians began to look for his familiar figure in the streets and to say to their friends, "Yes, that's Socrates, come along and talk to him." After sometime Socrates became famous as a teacher. He wandered along the roads and stood in the market places, talking to anyone who cared to greet him. His listeners were often confused after they had argued with him or answered his questions. Socrates told his countrymen that everyone must learn to think for himself, so that by using his reason he would have the power to see what was right, just, true and beautiful and so shape his own conduct. He wanted Athens to be a perfect state. He told everyone—both his pupils and his other followers—that this could only happen if every citizen educated his own mind to see what was right and noble.
(a) Why did Socrates wander along the streets and stand in the market places? [2]
(b) How, according to Socrates, should man use his reason? [2]
2. Answer one of the following questions in about 60 words: [4]
(a) How did the Yaksha reward Yudhishthira? Give reasons for rewarding him.
(b) Sketch the character of the Postmaster in the story, 'A Letter to God'.
3. Answer two of the following questions in about 25 words each: [2+2=4]
(a) Why did Nehru want the major portion of his ashes scattered over the fields of India?
(b) Whom did the old man want to give all his money to ?
(c) Why did Saraswati give man music and other fine arts?
4. Match the words of List A with their meanings in List B: [4$\times$1=4]
| List A |
List B |
| (a) in the course of |
moaned |
| (b) sobbed |
indebted |
| (c) talents |
during |
| (d) owe |
natural qualities |
5. Read the following piece of poetry and answer the questions given below it:
Glad of all weathers,
Still seeming best
Upward or downward,
Motion thy rest;
(a) What is the state of the fountain in every weather? [2]
(b) What lesson does the poet want to give us in the above stanza? [2]
6. Give the central idea of one of the following poems: [3]
(a) The Psalm of Life
(b) The Perfect Life.
Or
Write four lines from one of the poems given in your text-book (Do not copy out the lines given in this question paper.) [3]
7. Answer two of the following questions in about 25 words each: [2+2=4]
(a) Why did the teacher think that Edison was stupid and naughty?
(b) How and why did the judgement seat of Vikramaditya disappear from the earth forever?
(c) Why has Luz Long been called a fine example of Coubertin's ideal?
8. Point out the true and false statements in the following:
kindly download PDF for complete set