UP Board Class 10 Previous Year Question Paper
Social Science Question Paper UP Board Class 10
825 (EP)
2016
सामाजिक विज्ञान (केवल प्रश्नपत्र)
समय: तीन घण्टे 15 मिनट | पूर्णांक: 70
खण्ड - क
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
3. भारत की स्वतंत्रता और विभाजन की घोषणा की गई:
(क) माउण्टबेटन योजना द्वारा (ख) कैबिनेट मिशन द्वारा (ग) वैवल योजना द्वारा (घ) क्रिप्स योजना द्वारा।
4. अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 26 जनवरी को (ख) 15 अगस्त को (ग) 4 जुलाई को (घ) 14 अगस्त को।
5. गुट निरपेक्ष आन्दोलन का प्रथम शिखर सम्मेलन हुआ था:
(क) नई दिल्ली में (ख) बेलग्रेड में (ग) कोलम्बो में (घ) डरबन में।
6. भारत की संघीय कार्यपालिका का औपचारिक प्रधान होता है:
(क) राष्ट्रपति (ख) प्रधानमंत्री (ग) लोकसभा अध्यक्ष (घ) उपराष्ट्रपति।
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
7. यूरोप में धर्म सुधार आन्दोलन के दो प्रमुख नेताओं के नाम बताइए।
8. भारत की विदेश नीति की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
9. भारत में राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? उसके कार्यकाल की अवधि क्या है?
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
10. भौगोलिक खोजों के तीन प्रभावों का उल्लेख कीजिए। अथवा औद्योगिक क्रान्ति के मध्य हुए तीन आविष्कारों का उल्लेख कीजिए।
11. संयुक्त राष्ट्र के तीन प्रमुख अंगों के नाम लिखिए। अथवा सार्क के चार्टर में उल्लिखित किन्हीं तीन सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
12. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सुभाषचन्द्र बोस के योगदान की विवेचना कीजिए। अथवा 1857 में भारत में क्रान्ति का स्वरूप क्या था? उसके प्रमुख कारणों की विवेचना कीजिए।
13. भारत की संसद के कौन-कौन से अंग हैं? संसद के कार्यों की विवेचना कीजिए। अथवा लोक अदालतों के गठन एवं उसकी कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालिये।
(मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न)
14. (i) वह स्थान जहाँ जैनों के प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं।
(ii) वह नगर जिसे 'गुलाबी शहर' के नाम से जाना जाता है।
(iii) दिल्ली के निकट वह स्थान जहाँ पर तीन प्रसिद्ध युद्ध हुए।
(iv) वह स्थान जहाँ 1828 ई० में ब्रह्म समाज की स्थापना हुई थी।
(v) वह स्थान जहाँ पर महात्मा गाँधी ने नमक कानून तोड़ा था।
खण्ड - ख
(बहुविकल्पीय प्रश्न)
15. 'नीलगिरि पर्वत' स्थित है:
(क) उत्तरी भारत में (ख) पश्चिमी भारत में (ग) दक्षिणी भारत में (घ) पूर्वी भारत में।
16. 'ज्वारीय वन' पाये जाते हैं:
(क) मरुस्थलीय क्षेत्र में (ख) पर्वतीय क्षेत्र में (ग) डेल्टाई क्षेत्र में (घ) पठारी क्षेत्र में।
17. 'ऑपरेशन फ्लड' सम्बन्धित है:
(क) कृषि विस्तार से (ख) बाढ़ नियंत्रण से (ग) वन संरक्षण से (घ) दुग्ध उत्पादन से।
18. निम्न में से किसे 'भारत की इस्पात नगरी' कहा जाता है?
(क) भिलाई को (ख) दुर्गापुर को (ग) बोकारो को (घ) जमशेदपुर को।
19. निम्नलिखित में कौन प्रत्यक्ष कर है?
(क) बिक्री कर (ख) सेवा कर (ग) आयकर (घ) उत्पाद कर।
20. निम्न में से कौन कृषि निविष्टि है?
(क) भाड़े का श्रम (ख) बीज (ग) भण्डारण (घ) इनमें से सभी।
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
21. 'वन महोत्सव' से आप क्या समझते हैं?
22. गैर-परम्परागत ऊर्जा के दो स्रोत बताइए।
23. भारत के निर्यात की चार वस्तुओं के नाम बताइए।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
24. भारत की मिट्टियों का वर्गीकरण प्रस्तुत कीजिए तथा किसी एक मिट्टी की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिए। अथवा दामोदर घाटी परियोजना के तीन लाभों का उल्लेख कीजिए।
25. भारत में कृषि और उद्योगों की पारस्परिक निर्भरता पर प्रकाश डालिए। अथवा भारत में कुटीर उद्योगों के विकास के लिए तीन सुझाव दीजिए।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
26. भारतीय वनों का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए: (क) वनों के प्रकार (ख) वनों का महत्व (ग) वन संरक्षण। अथवा मानसून को परिभाषित कीजिए तथा भारत में मानसूनी वर्षा की किन्हीं चार विशेषताओं को बताइए।
27. पूँजी का अर्थ बताइए तथा पूँजी के लक्षण व महत्व पर प्रकाश डालिए। अथवा भारत में भूमि सुधार के उद्देश्य बताइए तथा भूमि सुधार के किन्हीं दो कार्यक्रमों का वर्णन कीजिए।
(मानचित्र कार्य)
28. (i) गॉडविन ऑस्टिन पर्वत चोटी
(ii) कावेरी नदी
(iii) चण्डीगढ़ नगर
(iv) थार रेगिस्तान
(v) कागज उद्योग का एक केन्द्र
Mathematics 2016 UP Board Class 10 Question Paper
Hindi Question paper 2016
2016 all question paper pdf link