INTRODUCTION TOURISM Question Paper CBSE Class 10
CBSE Board Class 10 Previous Year Question paper
OLD / Last Year Question Paper INTRODUCTION TOURISM
INTRODUCTION TOURISM QUESTION PAPER 2026
सामान्य निर्देश : (1) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें । (2) इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं जो कि दो खण्डों में विभाजित हैं: खण्ड-अ और खण्ड-ब । (3) खण्ड-अ में वस्तुपरक प्रश्न हैं तथा खण्ड-ब में विषयपरक प्रश्न शामिल हैं। (4) दिए गए (5+16)=21 प्रश्नों में से प्रत्येक विद्यार्थी को निर्धारित (अधिकतम) समय 2 घंटे में (5+10)=15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। (5) किसी भी खण्ड विशेष के उत्तर सही क्रम में लिखे जाएँ। (6) खण्ड-अ- वस्तुपरक प्रश्न (24 अंक) : (i) इस खण्ड में 05 प्रश्न हैं। (ii) प्रत्येक विद्यार्थी को निर्देशानुसार सभी प्रश्न करना अनिवार्य है। (iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा । (iv) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर लिखें । (v) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खण्ड के सामने दिए गए हैं। (7) खण्ड-ब- विषयपरक प्रश्न (26 अंक) : (i) इस खण्ड में 16 प्रश्न हैं। (ii) प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रश्न हल करने हैं। (iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा । (iv) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर दें । (v) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खण्ड के सामने दिए गए हैं।
+ 4
General Instructions: (1) Please read the instructions carefully. (2) This Question Paper consists of 21 questions in two sections: Section-A & Section-B. (3) Section-A has Objective type questions, whereas Section-B contains Subjective type questions. (4) Out of the given (5+16)=21 questions, a candidate has to answer (5+10)=15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours. (5) All questions of a particular section must be attempted in the correct order. (6) Section-A - Objective Type Questions (24 Marks): (i) This Section has 05 questions. (ii) It is mandatory for every student to complete all the questions as per instructions. (iii) There is no negative marking. (iv) Do as per the instructions given. (v) Marks allotted are mentioned against each question/part. (7) Section-B - Subjective Type Questions (26 Marks): (i) This Section has 16 questions. (ii) A candidate has to do 10 questions. (iii) There is no negative marking. (iv) Do as per the instructions given. (v) Marks allotted are mentioned against each question/part.
+ 4
खण्ड - अ / Section - A (वस्तुपरक प्रश्न / Objective Type Questions)
- रोज़गार कौशल पर आधारित दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (4×1=4) Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability skills. (4×1=4)
+ 1
(i) किस प्रकार का फीडबैक इस बारे में सटीक विवरण प्रदान करता है कि क्या अच्छा किया गया या सुधार की आवश्यकता है ? (1) (A) विशिष्ट प्रतिक्रिया (B) नकारात्मक प्रतिक्रिया (C) समय पर प्रतिक्रिया (D) सामान्य प्रतिक्रिया
+ 4
Which type of feedback provides precise details about what has been done well or needs improvement? (1) (A) Specific feedback (B) Negative feedback (C) Timely feedback (D) General feedback
+ 4
(ii) स्मार्ट गोल्स में 'R' का क्या मतलब है ? (1) (A) तर्कसंगत (Rational) (B) यथार्थवादी (Realistic) (C) संशोधित (Revised) (D) क्षेत्रीय (Regional)
+ 4
In SMART Goals 'R' stands for: (1) (A) Rational (B) Realistic (C) Revised (D) Regional
+ 4
(iii) एक अर्जित या प्राकृतिक क्षमता जो आपको किसी विशेष कार्य को काफी दक्षता के साथ करने में सक्षम बनाती है, उसे ________ कहा जाता है। (1) (A) रुचि (B) योग्यता (C) कमजोरी (D) शौक
+ 4
An acquired or natural capacity that enables you to perform a particular task with considerable proficiency is termed as ________ (1) (A) Interest (B) Ability (C) Weakness (D) Hobby
+ 4
(iv) निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर के वार्षिक रखरखाव का हिस्सा है ? (1) (A) मॉनिटर साफ करना । (B) अपना ई-मेल बॉक्स साफ़ करना । (C) अपना डाउनलोड फ़ोल्डर साफ करना । (D) ऐंटी-वायरस सॉफ्टवेयर समाप्ति की जाँच करना और नवीनीकृत करना ।
+ 4
Which of the following is a part of yearly maintenance schedule for the computer? (1) (A) Clean your monitor. (B) Clean up your e-mail box. (C) Cleanup download folder. (D) Check for expiry of antivirus software and renew.
+ 4
(v) समाज में एक उद्यमी का प्राथमिक कार्य क्या है ? (1) (A) जोखिम लेने से बचना । (B) दूसरों को व्यवसाय शुरू करने से हतोत्साहित करना । (C) व्यवसाय के बारे में मिथक बनाना । (D) नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना ।
+ 4
What is the primary function of an entrepreneur in society? (1) (A) Avoid taking risks (B) Discouraging others from starting business (C) Creating myths about business (D) Fostering innovation and economic growth
+ 4
(vi) निम्नलिखित में से कौन सा एक संपोषणीय विकासात्मक लक्ष्य (SDG) नहीं है जिसे 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है ? (1) (A) शून्य भुखमरी (B) अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली (C) लैंगिक समानता (D) अंतरिक्ष अनुसंधान
+ 4
Which of the following is NOT a Sustainable Developmental Goal targeted to be achieved by 2030? (1) (A) Zero Hunger (B) Good Health and Well being (C) Gender Equality (D) Space Research
+ 4
- दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
+ 1
(i) होठों को बगल की ओर मोड़ना आमतौर पर क्या दर्शाता है ? (1) (A) खुशी (B) सदमा (C) क्रोध को रोकना (D) अरुचि
+ 4
What does twisting the lips to the side typically indicate? (1) (A) Happiness (B) Shock (C) Hold back anger (D) Disinterest
+ 4
(ii) ग्राहकों के फोन कॉल को संभालने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया सबसे कम महत्त्वपूर्ण है ? (1) (A) कॉल का उत्तर देना (B) सन्देश लेना (C) सन्देश छोड़ना (D) अतिथि के साथ रहते हुए व्यक्तिगत कॉल लेना
+ 4
Which of the following is least important procedure for handling phone calls of clients? (1) (A) Answering the call (B) Taking a message (C) Leaving a message (D) Taking personal calls while with guest
+ 4
(iii) कार्य और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन के संदर्भ में 'प्राथमिकताओं' का क्या अर्थ है ? (1) (A) मोबाइल फोन पर समय बिताना । (B) कुछ ऐसी चीजें जो दूसरी चीज़ों से ज्यादा महत्त्वपूर्ण हैं। (C) ऐसी गतिविधियाँ जो सबसे कम महत्त्वपूर्ण हैं। (D) ऐसे काम जिन्हें करने से बचना चाहिए ।
+ 4
What does "priorities" mean in the context of balancing work and personal life? (1) (A) Spend time on Mobile phone (B) Something more important than other things (C) Activities that are least important (D) Tasks to be avoided
+ 4
(iv) व्यक्तित्व विकास को परिभाषित कीजिए । (1) Define personality development. (1)
+ 1
(v) सीधे व लंबवत हाथ मिलाने की पेशकश क्या दर्शाती है ? (1) (A) अधीनता (B) समानता (C) आक्रोश (D) असुविधा
+ 4
What does offering a handshake upright and vertical convey? (1) (A) Subordination (B) Equality (C) Aggression (D) Discomfort
+ 4
(vi) कौन सा पहलू आमतौर पर सामाजिक शिष्टाचार से जुड़ा नहीं है ? (1) (A) आदर (B) शिष्टाचार (C) अच्छा व्यवहार (D) व्यक्तिगत सँवरना
+ 4
Which aspect is not typically associated with social etiquette? (1) (A) Respect (B) Good manners (C) Good behaviour (D) Personal grooming
+ 4
- दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
+ 1
(i) किसी समुदाय पर होटल और रेस्तरां श्रृंखला जैसे मानकीकृत विकास का नकारात्मक प्रभाव क्या हो सकता है ? (1) (A) यह समुदाय के अद्वितीय चरित्र को बढ़ा सकता है। (B) यह समुदाय के लिए अधिक व्यवसाय उत्पन्न कर सकता है। (C) यह समुदाय के सौदर्य स्वरूप को नुकसान पहुँचा सकता है। (D) इससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।
+ 4
What can be negative impact of standardized development, such as chain hotels and restaurants, on a community? (1) (A) It can enhance the community's unique character. (B) It can create more business for community. (C) It can damage the community's aesthetic appearance. (D) It can increase local job opportunities.
+ 4
(ii) निम्नलिखित में से कौन सा घरेलू पर्यटन का उदाहरण है ? (1) (A) भारत से नेपाल की यात्रा (B) दिल्ली से मुंबई की यात्रा (C) लंदन से चेन्नई की यात्रा (D) भारत से श्रीलंका की यात्रा
+ 4
Which of the following is an example of domestic tourism? (1) (A) A trip from India to Nepal. (B) A trip from Delhi to Mumbai. (C) A trip from London to Chennai. (D) A trip from India to Sri Lanka.
+ 4
(iii) पर्यटन का सांस्कृतिक लाभ क्या है ? (1) (A) निर्माण गतिविधि में वृद्धि (B) सांस्कृतिक पहचान की हानि (C) पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण (D) विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ कम होना
+ 4
What is cultural benefit of tourism? (1) (A) Increased construction activity. (B) Loss of cultural identity. (C) Preservation of archaeological sites. (D) Decreased understanding among different cultures.
+ 4
(iv) व्यवसाय की मात्रा के संदर्भ में पर्यटन अन्य आर्थिक क्षेत्रों की तुलना में कैसा है ? (1) (A) यह तेल निर्यात, खाद्य उत्पादों और ऑटोमोबाइल से छोटा है (B) इसकी तुलना अन्य आर्थिक क्षेत्रों से नहीं की जा सकती है (C) यह तेल निर्यात, खाद्य उत्पादों और ऑटोमोबाइल के बराबर या उससे भी आगे है (D) यह अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य का हिस्सा नहीं है
+ 4
How does tourism compare to other economic sectors in terms of business volume? (1) (A) It is smaller than oil exports, food products and automobiles. (B) It is not comparable to other economic sectors. (C) It is equal or even surpasses to oil exports, food products and automobiles. (D) It is not a part of International Commerce.
+ 4
(v) पर्यटन स्थानीय कर राजस्व में कैसे योगदान देता है ? (1) (A) होटल के कमरों का किराया कम करके (B) आवास कर राजस्व को कम करके (C) सार्वजनिक सेवाओं की आवश्यकता को समाप्त करके (D) बिक्री और आवास कर राजस्व में वृद्धि करके
+ 4
How does tourism contribute to local tax revenue? (1) (A) By decreasing hotel room rates. (B) By reducing lodging tax revenue. (C) By eliminating the need for public services. (D) By increasing sales and lodging tax revenue.
+ 4
(vi) पर्यटन उद्योग प्रमुख और टूर थोक विक्रेता जानकारी कैसे वितरित करते हैं ? (1) (A) जानकारी के लिए शुल्क लेकर (B) बिक्री प्रतिनिधियों को नियुक्त करके (C) हाउसिंग सोसाइटी में घर-घर जाकर (D) मित्रों और परिवार के साथ जानकारी साझा करके
+ 4
How do tourism industry principals and tour wholesalers distribute information? (1) (A) By charging fee for the information. (B) By employing sales representatives. (C) By going door to door in a housing society. (D) By sharing the information with friends and family.
+ 4
- दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
+ 1
(i) पीत ज्वर टीकाकरण की वैधता कब तक है ? (1) (A) 5 वर्ष (B) 10 वर्ष (C) 15 वर्ष (D) 20 वर्ष
+ 4
How long is the validity of the yellow fever vaccination? (1) (A) 5 years (B) 10 years (C) 15 years (D) 20 years
+ 4
(ii) भारत में, निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में जाने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट की आवश्यकता होती है ? (1) (A) ताज महल (B) मध्य प्रदेश (C) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (D) गंगा नदी
+ 4
In India, which of the following area require a Restricted Area Permit for visiting? (1) (A) Taj Mahal (B) Madhya Pradesh (C) Andaman and Nicobar Islands (D) River Ganga
+ 4
(iii) यात्रा की व्यवस्था करने के अलावा एक ट्रैवल एजेंट कौन सी अन्य सेवाएँ प्रदान कर सकता है ? (1) (A) किराये पर कार और गाइड की सेवाएँ (B) घर का नवीनीकरण (C) कानूनी प्रतिनिधित्व (D) वित्तीय नियोजन
+ 4
In addition to arranging travel, what other services might a travel agent offer? (1) (A) Car rentals and guide services (B) Home renovation (C) Legal representation (D) Financial planning
+ 4
(iv) अमेरिकी नाश्ते और कॉन्टिनेंटल नाश्ते में क्या अंतर है ? (1) (A) परोसी गई कॉफी का प्रकार (B) पके हुए भोजन का समावेश (C) कीमत (D) परोसने का समय
+ 4
What is the difference between an American breakfast and a continental breakfast? (1) (A) The type of coffee served (B) The inclusion of cooked food (C) The price (D) The time of serving
+ 4
(v) पासपोर्ट की आवश्यकता कहाँ पर होती है ? (1) (A) घरेलू यात्रा (B) अंतर्राष्ट्रीय यात्रा (C) अस्पताल में भर्ती होने के लिए (D) साहसिक यात्रा
+ 4
A passport is required for : (1) (A) Domestic travel (B) International travel (C) Hospitalization (D) Adventure travel
+ 4
(vi) यात्रा के संदर्भ में अतिथि और ग्राहक के बीच में क्या अंतर है ? (1) (A) एक अतिथि हमेशा एक ग्राहक होता है, लेकिन एक ग्राहक हमेशा एक अतिथि नहीं भी हो सकता । (B) अतिथि हमेशा एक घरेलू यात्री होता है और ग्राहक हमेशा अंतर्राष्ट्रीय यात्री होता है। (C) अतिथि हमेशा घरेलू फ्लाइट का उपयोग करेगा और ग्राहक हमेशा अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट का उपयोग करेगा । (D) अतिथि ट्रैवल एजेन्ट की सेवाएँ लेगा और ग्राहक हमेशा खुद ही यात्रा सेवाएँ बुक करेगा ।
+ 4
What is the difference between a guest and a customer in the context of travel? (1) (A) A guest is always a customer, but a customer may not always be a guest. (B) A guest is always a domestic traveller and a customer is always an international traveller. (C) A guest will always use domestic flight and customer will always use international flight. (D) A guest will take travel services from travel agent and customer will always book travel services by themself.
+ 4
- दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
+ 1
(i) निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा त्योहार और उसके स्थान से सही ढंग से मेल खाता है ? (1) (A) पतंग महोत्सव - आगरा (B) हॉर्नबिल महोत्सव - सिक्किम (C) मरु महोत्सव - जैसलमेर (D) खजुराहो नृत्य महोत्सव - अहमदाबाद
+ 4
Which of the following pair correctly matches the festival with its location? (1) (A) Kite festival - Agra (B) Hornbill festival - Sikkim (C) Desert festival - Jaisalmer (D) Khajuraho Dance festival - Ahmedabad
+ 4
(ii) निम्नलिखित में से कौन सा विश्व धरोहर स्थल गुजरात में स्थित है ? (1) (A) रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी) (B) ताज महल (C) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (D) लाल किला
+ 4
Which of the following World Heritage Site is located in Gujarat? (1) (A) Rani-ki-Vav (Queen's Stepwell) (B) Taj Mahal (C) Kaziranga National Park (D) Red Fort
+ 4
(iii) इवेंट आधारित पर्यटन उत्पाद के कोई दो उदाहरण दीजिए । (1) Give any two examples of event based tourism products. (1)
+ 1
(iv) किस तीर्थ यात्रा में बद्रीनाथ, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम और द्वारका की यात्रा शामिल है ? (1) (A) अमरनाथ यात्रा (B) चार धाम यात्रा (C) कुंभ मेला (D) रथ यात्रा
+ 4
Which pilgrimage involves visiting Badrinath, Jagannath Puri, Rameshwaram and Dwarka? (1) (A) Amarnath Yatra (B) Chaar Dham Yatra (C) Kumbh Mela (D) Rath Yatra
+ 4
(v) निम्नलिखित में से किसे आमतौर पर नाइट-लाइफ पर्यटन के एक भाग के रूप में प्रचारित किया जाता है ? (1) (A) संग्रहालय (B) सड़क किनारे की दुकानें (स्ट्रीट स्टाल) और खाद्य बाजार (C) पर्वतारोहण (D) मनोरंजनकारी उद्यान
+ 4
Which of the following is commonly promoted as a part of night life tourism? (1) (A) Museums (B) Street stalls and food market (C) Mountaineering (D) Amusement parks
+ 4
(vi) स्लेडिंग एक साहसिक खेल है जो निम्न स्थान पर किया जाता है : (1) (A) भूमि (B) नदी (C) बर्फ (D) समुद्र तट
+ 4
Sledding is an adventure sport that is done on : (1) (A) Land (B) River (C) Snow (D) Beach
+ 4
खण्ड - ब / Section - B (विषयपरक प्रश्न / Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 Marks)
रोज़गार कौशल पर आधारित दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । (3×2=6) Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability skills and answer in 20-30 words. (3×2=6)
+ 1
- "कार्य और व्यावसायिक वातावरण में स्पष्ट और संक्षिप्त संचार का अत्यधिक महत्त्व है।" दिए गए कथन की व्याख्या कीजिए । (2) "Clear and concise communication is of immense importance in work and business environment". Explain the given statement. (2)
+ 1
- जीवन में सफल होने के लिए चार कौशलों के नाम बताइए । (2) Name the four skills which must be master to succeed in life. (2)
+ 1
- माऊस का उपयोग करके आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर कौन सी क्रियाएँ की जा सकती हैं ? (2) What actions can be performed on your computer screen by using a mouse ? (2)
+ 1
- (a) आजीविका (career) क्या है ? (b) उन दो तरीकों के नाम बताइए जिनसे कोई व्यक्ति जीविकोपार्जन कर सकता है। (1+1=2)
+ 1
- (a) What is a career? (b) Name the two ways how a person can earn a living. (1+1=2)
+ 1
- "असमानताओं को कम करना हमारे स्थायी लक्ष्यों में से एक है।" असमानताओं को कम करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधि बताइए । (2) "Reduced inequalities is one of our sustainable goals". State the methods used to reduce inequalities. (2)
+ 1
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । (4×2=8) Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4×2=8)
+ 1
- कोई दो सौंदर्य संबंधी सुझाव बताएँ जो आपको पेशेवर रूप से तैयार होने में मदद करें। (2) Enlist any two grooming tips that helps you to be professionally groomed. (2)
+ 1
- पर्यटन के आर्थिक और सामाजिक लाभों पर चर्चा कीजिए । (2) Discuss the economic and social benefits of tourism. (2)
+ 1
- पर्यटन स्थानीय संस्कृति और ऐतिहासिक संरक्षण को कैसे प्रभावित करता है ? (2) How does tourism impact local culture and historical preservation? (2)
+ 1
- "एक यात्री के लिए दस्तावेज़ बहुत महत्त्वपूर्ण हैं, और इसलिए टी आई एम को देखना बहुत महत्त्वपूर्ण है।" टी आई एम का विस्तृत नाम क्या है और यात्रा में इसकी भूमिका समझाइए । (2) "Documents are very important for a traveller, hence it is important to look into TIM." Explain the acronym TIM and its role in travel. (2)
+ 1
- ट्रैवल एजेंट द्वारा की जाने वाली किन्हीं चार गतिविधियों को सूचीबद्ध कीजिए । (2) Enlist any four activities performed by the travel agent. (2)
+ 1
- पर्यटन उद्योग के लिए व्यावसायिक पर्यटक क्यों महत्त्वपूर्ण हैं ? (2) Why are business tourists important to the tourism industry? (2)
+ 1
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए । (3×4=12) Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3×4=12)
+ 1
- मायर्ना हूवर द्वारा अपनी कृति "उचित शिष्टाचार का प्रयोग" (यूज़िंग प्रोपर एटिकेट) में दिए गए किन्हीं चार सिद्धांतों पर प्रकाश डालिए, जिनका उपयोग कार्यालय कर्मचारियों द्वारा उचित शिष्टाचार प्रदर्शित करने के लिए किया जा सकता है। (4) Highlight any four principles given by Myrna Hoover in her work "Using Proper Etiquette" that can be utilized by office employees to demonstrate proper etiquette. (4)
+ 1
- यू एन डब्ल्यू टी ओ क्या है? यू एन डब्ल्यू टी ओ द्वारा अनुमोदित पर्यटन हेतु वैश्विक आचार संहिता का क्या महत्त्व है ? (4) What is UNWTO? What is the significance of the Global Code of ethics for Tourism endorsed by the UNWTO? (4)
+ 1
- यात्रा पैकेज पर टिप्पणी लिखिए । (4) Write a note on Tour Packages. (4)
+ 1
- होटलों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले किन्हीं चार प्रकार के कमरों के बारे में बताइए । (4) Explain any four types of rooms offered by hotels. (4)
+ 1
- खाद्य पर्यटन किस तरह से पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाता है? पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध व्यंजनों के प्रकार पर प्रकाश डालिए । (4) How does Food Tourism improve tourists' experience? Throw light on the type of cuisines typically available at tourist destinations. (4)
+ 1
Previous Year Question paper CBSE Class 10
INFORMATION TECHNOLOGY PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
HOME SCIENCE PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER