Previous Year Question Paper INTRODUCTION FINANCIAL MARKETS CBSE Class 10
INTRODUCTION FINANCIAL MARKETS CBSE CLASS 10 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
OLD / LAST year Question paper Class 10
INTRODUCTION FINANCIAL MARKETS
सामान्य निर्देश :
(1) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।
(2) इस प्रश्न-पत्र में 21 प्रश्न हैं जो कि दो खंडों में विभाजित है- खंड अ और खंड ब ।
(3) खंड अ में वस्तुपरक प्रश्न हैं तथा खंड ब में विषयपरक प्रश्न शामिल हैं।
(4) दिए गए (5+16=) 21 प्रश्नों में से, प्रत्येक विद्यार्थी को निर्धारित (अधिकतम) समय 2 घंटे में (5+10=) 15 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
(5) किसी भी खंड विशेष के उत्तर सही क्रम में लिखे जाएँ।
(6) खंड अ - वस्तुपरक प्रश्न (24 अंक) :
(i) इस खंड में 05 प्रश्न हैं।
(ii) प्रत्येक विद्यार्थी को निर्देशानुसार सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
(iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा ।
(iv) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर लिखें ।
(v) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खंड के सामने दिए गए हैं।
(7) खंड ब - विषयपरक प्रश्न (26 अंक) :
(i) इस खंड में 16 प्रश्न हैं।
(ii) प्रत्येक विद्यार्थी को 10 प्रश्न हल करने हैं।
(iii) कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा ।
(iv) दिए गए निर्देशानुसार उत्तर दें।
(v) निर्धारित अंक प्रत्येक प्रश्न/खंड के सामने दिए गए हैं।
General Instructions:
(1) Please read the instructions carefully.
(2) This Question Paper consists of 21 questions in two sections: Section-A & Section-B.
(3) Section-A has Objective type questions, whereas Section-B contains Subjective type questions.
(4) Out of the given (5+16=) 21 questions, a candidate has to answer (5+10=) 15 questions in the allotted (maximum) time of 2 hours.
(5) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(6) Section-A: Objective Type Questions (24 Marks):
(i) This section has 05 questions.
(ii) It is mandatory for every student to complete all the questions as per instructions.
(iii) There is no negative marking.
(iv) Do as per the instructions given.
(v) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(7) Section-B: Subjective Type Questions (26 Marks):
(i) This section has 16 questions.
(ii) A candidate has to do 10 questions.
(iii) There is no negative marking.
(iv) Do as per the instructions given.
(v) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खंड - अ / SECTION - A (वस्तुपरक प्रश्न / Objective Type Questions) (24 अंक / 24 Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर दें। (4×1=4)
Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4×1=4)
(i) किस प्रकार का फीडबैक इस बारे में सटीक विवरण प्रदान करता है कि क्या अच्छा किया गया या सुधार की आवश्यकता है ?
(1) (A) विशिष्ट प्रतिक्रिया
(B) नकारात्मक प्रतिक्रिया
(C) समय पर प्रतिक्रिया
(D) सामान्य प्रतिक्रिया
Which type of feedback provides precise details about what has been done well or needs improvement?
(1) (A) Specific feedback
(B) Negative feedback
(C) Timely feedback
(D) General feedback
(ii) स्मार्ट गोल्स में 'R' का क्या मतलब है ?
(1) (A) तर्कसंगत (Rational) (B) यथार्थवादी (Realistic) (C) संशोधित (Revised) (D) क्षेत्रीय (Regional)
In SMART Goals 'R' stands for: (1)
(A) Rational (B) Realistic (C) Revised (D) Regional
(iii) एक अर्जित या प्राकृतिक क्षमता जो आपको किसी विशेष कार्य को काफी दक्षता के साथ करने में सक्षम बनाती है, उसे ________ कहा जाता है।
(1) (A) रुचि (B) योग्यता (C) कमजोरी (D) शौक
An acquired or natural capacity that enables you to perform a particular task with considerable proficiency is termed as ________
(1) (A) Interest (B) Ability (C) Weakness (D) Hobby
(iv) निम्नलिखित में से कौन सा कम्प्यूटर के वार्षिक रखरखाव का हिस्सा है ?
(1) (A) मॉनिटर साफ करना । (B) अपना ई-मेल बॉक्स साफ़ करना । (C) अपना डाउनलोड फ़ोल्डर साफ करना । (D) ऐंटी-वायरस सॉफ्टवेयर समाप्ति की जाँच करना और नवीनीकृत करना ।
Which of the following is a part of yearly maintenance schedule for the computer?
(1) (A) Clean your monitor. (B) Clean up your e-mail box. (C) Cleanup download folder. (D) Check for expiry of antivirus software and renew.
(v) समाज में एक उद्यमी का प्राथमिक कार्य क्या है ?
(1) (A) जोखिम लेने से बचना । (B) दूसरों को व्यवसाय शुरू करने से हतोत्साहित करना । (C) व्यवसाय के बारे में मिथक बनाना । (D) नवाचार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना ।
What is the primary function of an entrepreneur in society?
(1) (A) Avoid taking risks (B) Discouraging others from starting business (C) Creating myths about business (D) Fostering innovation and economic growth
(vi) निम्नलिखित में से कौन सा एक संपोषणीय विकासात्मक लक्ष्य (SDG) नहीं है जिसे 2030 तक हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है ?
(1) (A) शून्य भुखमरी (B) अच्छा स्वास्थ्य और खुशहाली (C) लैंगिक समानता (D) अंतरिक्ष अनुसंधान
Which of the following is NOT a Sustainable Developmental Goal targeted to be achieved by 2030?
(1) (A) Zero Hunger (B) Good Health and Well being (C) Gender Equality (D) Space Research
2. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of given 6 questions. (5×1=5)
(i) कम जोखिम वाले निवेशों में न्यूनतम या बिलकुल भी जोखिम नहीं होता और ये स्थिर और अकसर गारंटीकृत रिटर्न प्रदान करते हैं। ये विकल्प उन जोखिम विरोधी निवेशकों के लिए आदर्श हैं जो सुरक्षित रिटर्न कमाने का रास्ता खोज रहे हैं। निम्नलिखित में से कौन सा कम जोखिम वाला निवेश नहीं है ?
(1) (A) सावधि जमा (B) सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) (C) सुकन्या समृद्धि योजना (D) इक्विटी
Investments with low risk involve minimal or no levels of risk, providing stable and often guaranteed returns. These options are ideal for risk-averse investors seeking a secure way to earn returns. Which of following is not low-risk investment? (1)
(A) Fixed Deposits (B) Public Provident Fund (PPF) (C) Sukanya Samriddhi Yojana (D) Equities
(ii) ________ विभिन्न प्रकार के मध्यस्थों से निवेश से जुड़ा हुआ है जो विभिन्न वित्तीय साधनों का उपयोग करते हैं जिन्हें 'प्रतिभूतियाँ' कहा जाता है। (1)
(A) बचत (B) ब्याज (C) आय (D) लाभ
________ are interconnected with investments via a diverse array of intermediaries that employ various financial instruments known as 'Securities'. (1)
(A) Savings (B) Interest (C) Income (D) Profit
(iii) जयकांत शिकरे के पास एक कंपनी के 100 शेयर हैं। उन्हें उसी कंपनी के शेयरों के नए निर्गम के लिए 2 : 1 के अनुपात में एक विशेष प्रस्ताव दिया गया है, जो उनके वर्तमान शेयरों की संख्या पर आधारित है। इस मामले में फ्लोटेशन (प्लवनशीलता) की किस विधि का वर्णन किया जा रहा है ?
(1) (A) प्रारंभिक जन प्रस्ताव (B) बिक्री हेतु प्रस्ताव (C) अधिकार निर्गम (D) निजी नियोजन
Jaykant Shikre owns one hundred shares of a company. He has been given a special offer to subscribe to a new issue of shares from the same company at a ratio 2: 1 based on the number of shares he currently holds. What method of flotation is being described in this case?
(1) (A) Initial public offer (B) Offer for sale (C) Rights issue (D) Private placement
(iv) स्टॉक एक्सचेंज निवेशकों को प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री में शामिल होने के अवसर प्रदान करते हैं। स्टॉक एक्सचेंज के प्रासंगिक कार्य की पहचान कीजिए । (1)
(A) मूल्य में कठोरता बनाए रखना । (B) मौजूदा प्रतिभूतियों के लिए तरलता और विपणन क्षमता प्रदान करना । (C) प्रतिभूतियों का मूल्य निर्धारण करना । (D) इक्विटी निवेश की संस्कृति को बढ़ावा देना ।
Stock exchanges facilitate opportunities for investors to engage in the buying and selling of securities. Identify the pertinent function of a stock exchange. (1)
(A) Price Rigidity (B) Providing liquidity and marketability for existing securities (C) Determining the pricing of securities (D) Promoting the culture of equity investment
(v) निम्नलिखित में से कौन सी वायदा (डेरिवेटिव्स) अनुबंधों की विशेषता है ?
(1) (A) इनका व्यापार ओवर-द-काउंटर किया जाता है। (B) वे मानकीकृत हैं और एक्सचेंजों पर कारोबार किया जाता है। (C) इन्हें व्यक्तिगत क्रेताओं और विक्रेताओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनुकूलित किया जाता है। (D) इनमें प्रतिपक्ष जोखिम का उच्च स्तर होता है।
Which of the following is a characteristic of future contracts? (1)
(A) They are traded over-the counter. (B) They are standardised and traded on exchanges. (C) They are customized to meet the needs of individual buyers and sellers. (D) They carry a high degree of counterparty risk.
(vi) कथन 1 : डेब्ट में विभिन्न साधन शामिल होते हैं जो ब्याज के बदले ऋणों की खरीद और बिक्री को सक्षम बनाते हैं। कथन 2 : डेब्ट फंड आमतौर पर इक्विटी निवेश की तुलना में कम रिटर्न देते हैं। (1)
(A) कथन 1 सत्य है, लेकिन कथन 2 असत्य है। (B) कथन 1 असत्य है, लेकिन कथन 2 सत्य है। (C) दोनों कथन असत्य हैं। (D) दोनों कथन सत्य हैं।
Statement-1 : The debt includes various instruments that enable the buying and selling of loans in exchange for interest. Statement-2 : Debt funds typically offer lower returns compared to equity investments. (1)
(A) Statement 1 is true, but statement 2 is false. (B) Statement 1 is false, but statement 2 is true. (C) Both statements are false. (D) Both statements are true.
3. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) निवेश का क्या अर्थ है ? (1) (A) समय के पश्चात राष्ट्रीय स्टॉक में वृद्धि (B) उत्पादन में प्रयुक्त उत्पादों और सेवाओं की खरीद के लिए निधियों का उपयोग किया जाता है। (C) धन का उपयोग भविष्य में आय उत्पन्न हेतु अपेक्षित परिसंपत्तियों को अर्जित करने के लिए किया जाता है। (D) अचल संपत्ति, जैसे फ्लैट या मकान खरीदने के लिए धन का उपयोग
What does investment mean? (1) (A) An increase in national stocks over time (B) The use of fund to acquire products and services that contribute to the production process (C) The use of funds for assets with the aim of generating future income or returns (D) The application of money to purchase a flat or a house
(ii) अभिकथन (A) : सेबी ने प्रत्येक इकाई के लिए नियमों एवं विनियमों का एक समूह निर्धारित किया है। कारण (R) : इकाई को सेबी द्वारा निर्धारित कानूनी ढाँचे के भीतर काम करना चाहिए । (1)
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है। (B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है। (C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है। (D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
Assertion (A) : SEBI has prescribed a set of rules and regulations for each entity. Reason (R) : The entity should operate within the legal framework as prescribed by SEBI. (1)
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) is true, but (R) is false. (D) (A) is false, but (R) is true.
(iii) स्टॉक एक्सचेंज में प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करने का क्या अर्थ है ? (1)
What does it mean to have securities listed on the stock exchange? (1)
(iv) किसी ब्रोकर या सब-ब्रोकर की पंजीकरण स्थिति की पुष्टि करने के लिए, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर उनकी पंजीकरण संख्या या संबंधित विवरण देखना उचित है । ब्रोकरों की पंजीकरण संख्या आमतौर पर "________" से शुरू होती है। (1)
(A) INS (B) INT (C) INB (D) IND
To verify the registration status of a broker or sub-broker, it is recommended to check their registration number or relevant details on the official website of the Securities and Exchange Board of India (SEBI). Brokers usually have registration number that start with "________" (1)
(A) INS (B) INT (C) INB (D) IND
(v) कमोडिटी डेरिवेटिव्स (वस्तु व्युत्पन्न) बाज़ार की क्या भूमिका है ?
(1) (A) हाजिर बाज़ार में खरीद-बिक्री को सुगम बनाना । (B) लॉजिस्टिक सेवाएँ और अन्य सुविधाएँ प्रदान करना । (C) केवल कमोडिटी डेरिवेटिव्स (वस्तु व्युत्पन्न) की खरीद, बिक्री या लेनदेन के व्यवसाय में सहायता, विनियमन या नियंत्रण करना । (D) ओ.टी.सी. बाज़ारों को बढ़ावा देना ।
What is the role of the commodity derivatives market ? (1)
(A) Facilitating buying and selling in spot market. (B) Providing logistic services and other facilities. (C) Assists, regulates, or controls the business of buying, selling or dealing only in commodity derivatives. (D) Promoting over-the counter markets.
(vi) ________ प्रति शेयर इक्विटी शेयरधारकों को उपलब्ध लाभ को मापता है, अर्थात् वह राशि जो वे अपने प्रत्येक शेयर पर प्राप्त कर सकते हैं। (1)
(A) प्रति शेयर आय (EPS) (B) इक्विटी पर प्रतिफल (C) मूल्य-आय अनुपात (P/E Ratio) (D) शुद्ध लाभ अनुपात
________ measures the profit available to the equity shareholders per share, that is, the amount that they can get on every share held. (1)
(A) Earning Per Share (EPS) (B) Return on Equity (C) Price to Earning Ratio (P/E Ratio) (D) Net Profit Ratio
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) कीमती धातुओं में निवेश ________ वर्ग में आता है। (1) (A) मौद्रिक परिसंपत्तियाँ (B) वास्तविक परिसंपत्तियाँ (C) वित्तीय परिसंपत्तियाँ (D) तरल परिसंपत्तियाँ
Investment in precious metal is a type of ________ class. (1) (A) Monetary Assets (B) Real Assets (C) Financial Assets (D) Liquid Assets
(ii) कथन 1 : किसी कंपनी का बाज़ार पूँजीकरण किसी शेयर के जोखिम कारक के बारे में जानकारी प्रदान कर सकता है। कथन 2 : बड़ी कंपनियाँ आमतौर पर ज्यादा स्थापित होती हैं और उसके शेयरों में उच्च अस्थिरता होती है। (1)
(A) कथन 1 सत्य है, लेकिन कथन 2 असत्य है। (B) दोनों कथन सत्य हैं। (C) दोनों कथन असत्य हैं। (D) कथन 1 असत्य है, लेकिन कथन 2 सत्य है।
Statement-1 : A company's market capitalization can provide insight into a stock's risk factor. Statement-2 : Larger companies tend to be more established and have stocks with high volatility. (1)
(A) Statement 1 is true, but statement 2 is false. (B) Both statements are true. (C) Both statements are false. (D) Statement 1 is false, but statement 2 is true.
(iii) कंपनियाँ अपने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयरधारक के स्वामित्व वाले शेयरों की संख्या के अनुपात में, बिना किसी शुल्क के शेयर जारी कर सकती हैं। इस शेयर की पहचान कीजिए । (1) (A) इक्विटी शेयर (B) राइट्स इश्यू (C) प्रेफरेंस शेयर (D) बोनस शेयर
Companies may issue shares to their shareholders without charge, proportionate to the number of shares owned by each shareholder. Identify the share. (1) (A) Equity share (B) Rights issue (C) Preference share (D) Bonus share
(iv) श्री संदीप, एक नए निवेशक हैं और शेयर बाज़ार में निवेश करने में रुचि रखते हैं। उसने प्रतिभूतियों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लाभों के बारे में सीखा है और डीमैट खाता खोलने का निर्णय लेता है। ऐसा करने के लिए, उसने "एरॉन फाइनेंशियल्स" नामक एक स्थानीय वित्तीय संस्थान से संपर्क किया, जो एन.एस.डी.एल. और सी.डी.एस.एल. दोनों का एक पंजीकृत डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट है । एरॉन फाइनेंशियल्स उसके डीमैट खाता खोलने और उनके भौतिक शेयरों को डीमैटेरियलाइज करने में मदद करता है। डिपॉजिटरी और निवेशकों के बीच मध्यस्थ के रूप में कौन कार्य करता है ? (1) (A) स्टॉक एक्सचेंज (B) क्लियरिंग कॉर्पोरेशन (C) रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट (D) डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट
Mr. Sandeep, a new investor, is interested in investing in the stock market. He has learned about the advantages of holding securities in electronic form and has decided to open a demat account. To do this, he approached a local financial institution called "Arron Financials", which is a registered Depository Participant with both NSDL and CDSL. Arron Financials helps him open a demat account and dematerialize his physical shares. Who serves as the intermediary between the depository and the investors? (1) (A) Stock Exchange (B) Clearing Corporation (C) Registrar and Transfer Agent (D) Depository Participant
(v) क्या स्टॉक विभाजन, कॉर्पोरेट कार्यवाहियाँ निवेशक द्वारा धारित संबंधित शेयरों को प्रभावित करती हैं ? (1) (A) निवेशकों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं । (B) हाँ, निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई । (C) हाँ, निवेशकों द्वारा धारित शेयरों की संख्या में उस अनुपात में वृद्धि हुई जिस अनुपात में स्टॉक विभाजन हुआ । (D) हाँ, निवेशकों द्वारा धारित शेयरों की संख्या में उस अनुपात में कमी हुई जिस अनुपात में स्टॉक विभाजन हुआ ।
Do stock splits, corporate actions have an effect on corresponding shares held by an investor? (1) (A) No change in investors' holdings. (B) Yes, the number of shares held by investors increased to double. (C) Yes, the number of shares held by investors increased in proportionate ratio in which a stock split. (D) Yes, the number of shares held by investors decreased in proportionate ratio in which a stock split.
(vi) यदि ब्याज दर त्रैमासिक रूप से संयोजित होती है, तो प्रति वर्ष रूपांतरण अवधियों की संख्या ________ होगी । (1) (A) दो (B) तीन (C) चार (D) छह
If interest rate is compounded quarterly, then the number of conversion periods per year would be ________ (1) (A) two (B) three (C) four (D) six
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । (5×1=5) Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) श्री अनिल के पास XYZ लिमिटेड के 500 भौतिक शेयर हैं। वह उन्हें स्टॉक एक्सचेंज में बेचना चाहते हैं, लेकिन भौतिक प्रमाणपत्र रखने के जोखिमों को लेकर चिंतित हैं। उन्हें व्यापार करने का एक तेज और सुरक्षित तरीका चाहिए । श्री अनिल को क्या करना चाहिए ? (1) (A) भौतिक शेयर प्रमाणपत्रों को स्टॉक एक्सचेंज में बेच दें । (B) भौतिक शेयरों को XYZ लिमिटेड में स्थानांतरित करें और फिर उन्हें बेच दें। (C) एक डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) के पास एक डीमैट खाता खोलें और बेचने से पहले अपने शेयरों को डीमैटेरियलाइज करें । (D) जोखिमों को नज़र अंदाज करें और शेयरों को वैसे ही बेच दें जैसे वे हैं।
Mr. Anil owns 500 physical shares of XYZ Ltd. He wants to sell them on the stock exchange but is worried about the risks of holding physical certificates. He needs a quicker and safer way to trade. What should Mr. Anil do? (1) (A) Sell the physical share certificates at stock exchange. (B) Transfer the physical shares to XYZ Ltd. and then sell them. (C) Open a Demat account with a Depository Participant (DP) and dematerialize his share before selling. (D) Ignore the risks and sell the shares as they are.
(ii) बुक बिल्डिंग इश्यू में, जारीकर्ता को प्रॉस्पेक्टस में या तो एक मूल्य बैंड या एक न्यूनतम मूल्य निर्दिष्ट करना होगा । वास्तविक इश्यू मूल्य निर्दिष्ट मूल्य बैंड के भीतर कोई भी मूल्य या न्यूनतम मूल्य से ऊपर कोई भी मूल्य हो सकता है। इस निर्धारित इश्यू मूल्य को निम्न के रूप में जाना जाता है : (1) (A) कट-ऑफ मूल्य (B) न्यूनतम मूल्य (C) अधिकतम मूल्य (D) निश्चित मूल्य
In a book building issue, the issuer must specify either a price band or a floor price in the prospectus. The actual issue price can be any price within the specified price band or any price above the floor price. This determined issue price is known as ________ (1) (A) Cut-off price (B) Floor price (C) Ceiling price (D) Fixed price
(iii) क्या बॉन्डों का मूल्यांकन उनकी क्रेडिट गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है ? (1) (A) नहीं, बॉन्ड का मूल्यांकन उनकी क्रेडिट गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है। (B) हाँ, बॉन्ड का मूल्यांकन उनकी क्रेडिट गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है। (C) नहीं, अधिकांश बॉन्ड और डिबेंचर जारी करने की रेटिंग विशेष क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों द्वारा की जाती है। (D) हाँ, RBI एक संस्था है जो बॉन्ड और डिबेंचर जारी करने का मूल्यांकन करती है।
Are bonds assessed based on their credit quality? (1) (A) No, bonds are assessed based on their credit quality. (B) Yes, bonds are assessed based on their credit quality. (C) No, most bond and debenture issuances are rated by specialized credit rating agencies. (D) Yes, RBI is an identity which assesses the bond and debenture issuances.
(iv) विभौतिकीकरण के प्रभाव को पूरी तरह से समझने के लिए इन विकल्पों के निहितार्थों को समझना जरूरी है। स्पष्ट रूप से पहचाने कि निम्नलिखित में से कौन सा विभौतिकीकरण का लाभ नहीं है। (1) (A) तेज़ व्यापार और निपटान (B) कम कागजी कार्रवाई (C) बढ़ी हुई व्यापार लागत (D) प्रमाणपत्रों के खोने या चोरी होने का कम जोखिम
It is essential to recognise the implications of these options to fully understand the impact of dematerialisation. Clearly identify which of the following is NOT a benefit of dematerialisation? (1) (A) Faster trading and settlement (B) Reduced paperwork (C) Increased trading cost (D) Lower risk of loss or theft of certificates
(v) पे-इन-दिवस क्या है ? (1) What is Pay-in-Day? (1)
(vi) अभिकथन (A) : भूमि को छोड़कर सभी अचल संपत्तियों का एक निश्चित जीवनकाल होता है। कारण (R) : यह माना जाता है कि प्रत्येक वर्ष उपयोग के कारण किसी संपत्ति का मूल्य घटता है। मूल्य में इस कमी को 'मूल्यह्रास' कहा जाता है। (1) (A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है। (B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं हैं। (C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है। (D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
Assertion (A) : All fixed assets, except for land, have a defined lifespan. Reason (R) : Each year, it is assumed that the value of an asset decreases due to usage. The decrease in value is referred to as 'Depreciation'. (1) (A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A). (B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A). (C) (A) is true, but (R) is false. (D) (A) is false, but (R) is true.
खंड - ब / SECTION - B (विषयपरक प्रश्न / Subjective Type Questions) (26 अंक / 26 Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दें। (3×2=6) Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20-30 words. (3×2=6)
6. "कार्य और व्यावसायिक वातावरण में स्पष्ट और संक्षिप्त संचार का अत्यधिक महत्त्व है।" दिए गए कथन की व्याख्या कीजिए । (2) "Clear and concise communication is of immense importance in work and business environment". Explain the given statement. (2)
7. जीवन में सफल होने के लिए चार कौशलों के नाम बताइए । (2) Name the four skills which must be master to succeed in life. (2)
8. माऊस का उपयोग करके आपके कम्प्यूटर स्क्रीन पर कौन सी क्रियाएँ की जा सकती हैं ? (2) What actions can be performed on your computer screen by using a mouse? (2)
9. (a) आजीविका (career) क्या है ? (b) उन दो तरीकों के नाम बताइए जिनसे कोई व्यक्ति जीविकोपार्जन कर सकता है। (1+1=2)
10. (a) What is a career? (b) Name the two ways how a person can earn a living. (1+1=2)
11. "असमानताओं को कम करना हमारे स्थायी लक्ष्यों में से एक है।" असमानताओं को कम करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधि बताइए । (2) "Reduced inequalities is one of our sustainable goals". State the methods used to reduce inequalities. (2)
दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । (4×2=8) Answer any 4 out of the given 6 questions in 20-30 words each. (4×2=8)
11. एन.एस.ई. आई.पी.ओ. प्रणाली के अंतर्गत बुक-बिल्डिंग प्रक्रियाओं के दो प्रमुख लाभों की पहचान करें और उनकी रूपरेखा तैयार करें । (2) Identify and outline two key advantages of the book-building processes within NSE IPO system. (2)
12. XYZ लिमिटेड एक मध्यम आकार की विनिर्माण कंपनी है जो परिचालन विस्तार के लिए धन जुटाना चाहती है। कंपनी आवश्यक पूँजी प्राप्त करने के लिए ऋण साधन जारी करने पर विचार कर रही है। उनके वित्तीय सलाहकार ने डिबेंचर या वाणिज्यिक पत्र जारी करने के विकल्प पर विचार करने की सलाह दी है। अनुच्छेद के संदर्भ में, डिबेंचर क्या है ? (2)
XYZ Ltd. is a mid-sized manufacturing company seeking to raise funds for operational expansion. The company is considering issuing debt instruments to acquire the necessary capital. Their financial advisor has recommended the option of issuing debentures or commercial paper. In the context of paragraph, what is a debenture ? (2)
13. डिपॉजिटरी प्रतिभागियों द्वारा निवेशकों को दी जाने वाली दो सेवाओं की सूची बनाइए । (2) List two services that depository participants offer to investors. (2)
14. "एक क्लियरिंग कॉर्पोरेशन वित्तीय बाज़ारों में जोखिम प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" क्लियरिंग कॉर्पोरेशन किस प्राथमिक जोखिम को कम करते हैं, और वे इसे कैसे प्राप्त करते हैं ? (2) "A clearing corporation plays a crucial role in managing risk in financial markets." What is the primary risk that clearing corporation mitigate, and how do they achieve this? (2)
15. किसी कंपनी की बैलेंस शीट के देयता अनुभाग में कौन सी मदें शामिल होती हैं ? (2) What items are included in the liability section of a company's balance sheet? (2)
16. किसी फर्म की दीर्घकालिक वित्तीय ताकत का आकलन उसकी ब्याज का लगातार भुगतान करने तथा निर्दिष्ट देय तिथियों या परिपक्वता पर मूलधन चुकाने की क्षमता से किया जाता है। ऐसे अनुपातों की पहचान कीजिए और इन अनुपातों के दो उदाहरण दीजिए । (2) The long-term financial strength of a firm is assessed by its capacity to consistently pay interest and to repay principal amounts on specified due dates or at maturity. Identify such ratios and give two examples of these ratios. (2)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए । (3×4=12) Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3×4=12)
17. निम्नलिखित शब्दों को परिभाषित कीजिए: (4) (a) विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (b) लॉक-इन (c) संक्षिप्त विवरणिका (d) सार्वजनिक निर्गम
Define the following terms: (4) (a) Foreign Currency Convertible Bonds (FCCB) (b) Lock-in (c) Abridged Prospectus (d) Public Issue
18. रोहन, एक मेहनती निवेशक, रणनीतिक रूप से स्टॉक एक्सचेंज पर एक प्रतिष्ठित ब्रोकर के माध्यम से टाइटन लिमिटेड के 100 शेयर खरीदता है। एक बार व्यापार निष्पादित हो जाने पर, ब्रोकर तुरंत रोहन को एक विस्तृत अनुबंध नोट जारी करता है, जो लेनदेन का दस्तावेजीकरण करता है और उसके निवेश की पुष्टि करता है। (1) द्वितीयक बाज़ार में अनुबंध नोट का उद्देश्य क्या है ? (2) (2) अनुबंध नोट द्वितीयक बाज़ार में पारदर्शिता और जवाबदेही में किस प्रकार योगदान देता है ? (2)
Rohan, a diligent investor, strategically purchases 100 shares of Titan Ltd. through a reputable broker on a stock exchange. Once the trade is executed, the broker promptly issues a detailed contract note to Rohan, documenting the transaction and serving as conformation of his investment. (1) What is the purpose of a contract note in the secondary market? (2) (2) How does a contract note contribute to transparency and accountability in the secondary market? (2)
19. निम्नलिखित की व्याख्या कीजिए: (a) निवेशक संरक्षण कोष का उद्देश्य (2) (b) मध्यस्थता की भूमिका (2)
Explain the following: (a) Aim of Investor Protection Fund (2) (b) Role of Arbitration (2)
20. "किसी कंपनी की वित्तीय स्थिरता और विकास के लिए प्रभावी निधि आबंटन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है । कंपनियाँ कई प्रमुख क्षेत्रों में निधियों का रणनीतिक उपयोग कर सकती हैं: मशीनरी, भवन या प्रौद्योगिकी जैसी अचल संपत्तियों में निवेश करके जो परिचालन दक्षता को बढ़ाती हैं, दैनिक संचालन को सुचारु रूप से चलाने और अल्पकालिक दायित्वों को पूरा करने के लिए कार्यशील पूँजी का प्रबंधन, और ब्याज व्यय को कम करने और समग्र वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए ऋण चुकाना । इन क्षेत्रों में सोच-समझकर किया गया निवेश न केवल तत्काल आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि दीर्घकालिक सफलता के लिए एक ठोस आधार भी तैयार करता है।" (a) अनुच्छेद के संदर्भ में, निधियों के विभिन्न प्रकार के अनुप्रयोग क्या हैं? उनमें से एक की व्याख्या कीजिए । (3) (b) किसी कंपनी के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए निधियों का उपयोग क्यों महत्वपूर्ण है ? (1)
"Effective fund allocation is vital for a company's financial stability and growth. Companies can strategically utilise funds in several key areas: investing in fixed assets such as machinery, buildings or technology that enhance operational efficiency; managing working capital to ensure smooth day-to-day operations and meet short-term obligations and repaying debt to reduce interest expenses and improve the overall financial position. Thoughtful investment in these areas not only supports immediate needs but also lays a solid foundation for long-term success." (a) In the context of the paragraph, what are the various types of applications of fund? Explain one of them. (3) (b) Why is the application of funds important for a company's financial health? (1)
21. सक्रिय निधि प्रबंधन में प्रचलित दो बुनियादी निवेश शैलियों की व्याख्या कीजिए । (4) Explain two basic investment styles prevalent in active fund management. (4)
Previous Year Question paper Class 10
INTRODUCTION TOURISM
iNFORMATION TEXCHNOLOGY