CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th -Subject LEGAL STUDIES last years old papers exam paper
SUBJECT : LEGAL STUDIES
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
CBSE CLASS 12th FREE PDF DOWNLOAD PREVIOUS YEAR EXAM QUESTION PAPER
PDF LINK AVAILABLE IN LAST OF THE POST
Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSC LEGAL STUDIES ,class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE exam, Last Year
SUBJECT : LEGAL STUDIES
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 40
रोल नं. / Roll No.
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 12 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 18 प्रश्न हैं।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
• इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
• Please check that this question paper contains 12 printed pages.
• Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
• Please check that this question paper contains 18 questions.
• Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
• 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
विधिक अध्ययन / LEGAL STUDIES
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक: 40 / Maximum Marks: 40
Page 2
सामान्य निर्देश :
(i) पेपर को 3 खंड़ों में बाँटा गया है।
(ii) खंड-अ में सात प्रश्न दो अंकों के हैं। सात में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें।
(iii) खंड-ब में सात प्रश्न तीन अंकों के हैं। सात में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दें।
(iv) खंड-स में चार प्रश्न पाँच अंकों के हैं। चार में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें।
खंड - अ
-
रचिता एक छात्र नेत्री है। वह कॉलेज परिसर में एक विशेष समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर घृणाप्रद भाषण देती है। कॉलेज अधिकारी उसका भाषण बीच में ही रोक देते हैं और रचिता उन पर अपने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाती है। बताइए कि इस स्थिति में कौन सा मौलिक अधिकार लागू होता है ? क्या यह प्रतिबंध उचित है ? (2)
-
अधिवक्ता अधिनियम, 1961 के अधिनियमन के किन्हीं दो परिणामों का उल्लेख कीजिए। (2)
-
अमन एक विधि-स्नातक है, जो सामाजिक न्याय अभिविन्यास वाले एक संगठन के लिए काम करने को उत्सुक है। इस संदर्भ में एक विधि-स्नातक के रूप में अमन को उपलब्ध विकल्प की व्याख्या कीजिए। (2)
-
किन परिस्थितियों में कानूनी सेवा संस्थाएँ वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सेवाएँ लेती हैं ? (2)
Page 3
General Instructions:
(i) The paper is divided into 3 sections.
(ii) Section A (2 marks) has 7 questions. Attempt any 5 out of 7.
(iii) Section - B (3 marks) has 7 questions. Attempt any 5 out of 7.
(iv) Section - C (5 marks) has 4 questions. Attempt any 3 out of 4.
Section - A
-
Rachita is a student leader. She makes a hate speech targeting members of a certain community in the college premises. The college authorities stop her speech mid-way and Rachita accuses them of violating her fundamental rights. Identify which fundamental right applies in this situation. State whether the restriction is justified. (2)
-
State any two outcomes of the enactment of Advocates Act, 1961. (2)
-
Aman is a law graduate who is keen on working for an organisation with a social justice orientation. Explain the option available to Aman as a law graduate in this context. (2)
-
In what circumstances do Legal services institutions avail the services of Senior Advocates? (2)
Page 4
-
लुकाया के पूर्व राष्ट्रपति, केन्वे शुरोची को गृहयुद्ध के दौरान अपने ही नागरिकों के खिलाफ क्रूरता के गंभीर कृत्यों का दोषी ठहराया गया है। इस उदाहरण में अभियुक्त पर मुकदमा चलाने के लिए स्थापित की गई अंतर्राष्ट्रीय संस्था की पहचान कीजिए। इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रमुख अपराधों की सूची बनाइए। (2)
-
सन् 1960 में धन की कमी के कारण कानूनी सहायता योजना स्वयमेव समाप्त हो गई। 1973 में राज्यों के लिए कानूनी सहायता योजना विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा एक समिति के गठन के साथ इस आंदोलन को पुनर्जीवित किया गया।
(क) इस समिति के अध्यक्ष कौन थे ?
(ख) इस समिति ने भारत में कानूनी सहायता योजना शुरू करने के लिए एक मज़बूत आधार कैसे विकसित किया ? (2)
-
दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में सांस्कृतिक विरासत और सभी संस्कृतियों की समान गरिमा को बढ़ावा देकर राष्ट्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता को व्यापक स्वीकृति दी गई। इस उद्देश्य की दिशा में काम करने वाला अंतर्राष्ट्रीय संगठन कौन सा है ? इसके निर्माण की आवश्यकता क्यों महसूस हुई ? (2)
खंड - ब
-
गर्वित को इस आशंका पर गिरफ्तार किया गया है कि वह त्यौहारों के मौसम में एक सामुदायिक केन्द्र के पास दंगे जैसे कृत्यों में लिप्त होगा, जिनसे सार्वजनिक अव्यवस्था फैल सकती है।
(क) उस कानूनी प्रावधान को पहचानिए और समझाइए जिसके तहत गर्वित को गिरफ्तार किया गया है।
(ख) भारतीय संविधान के अनुच्छेद 22 के तहत उपलब्ध सुरक्षा उपाय क्या गर्वित को उपलब्ध हैं ? (3)
Page 5
-
Kenwe Shurochi, ex-President of Lukaya, is convicted of grave acts of brutality against his own citizens during a civil war. Identify the international institution that was set up to prosecute the accused in this instance. List the major crimes that come under its jurisdiction. (2)
-
In 1960, the legal aid scheme died a natural death due to paucity of funds. In 1973, the movement was revived by the Union Government with formation of a Committee to develop legal aid scheme for states.
(a) Who was the Chairman of this Committee ?
(b) How did this Committee develop a strong foundation for initiating legal aid scheme in India? (2)
-
In a regional summit in South Asia, there is widespread acceptance of the need to strengthen the bonds between nations by promoting cultural heritage and the equal dignity of all cultures. Identify the international organization that works towards this objective. Why was the need for creation of this organisation felt ? (2)
SECTION - B
-
Garvit is arrested on the apprehension that he will indulge in acts of rioting, leading to public disorder near a community centre during the festival season.
(a) Identify and explain the legal provision under which Garvit is arrested.
(b) Are the safeguards provided under Article 22 of the Indian Constitution available to Garvit ? (3)
Page 6
-
प्रेम एक बंधुआ मज़दूर है, जो एक निर्माण व्यवसायी के लिए काम करता है। वह उस कर्जे का भुगतान कर रहा है, जो उसके पिता ने लिया था और अपनी मृत्यु से पूर्व वह उसका भुगतान नहीं कर सके। उसके दो पुत्रों, दस वर्षीय भीम और ग्यारह वर्षीय अर्जुन को स्कूल छोड़ना पड़ा और अपना गुज़ारा करने के लिए एक काँच-फैक्ट्री में काम करना पड़ा। एक पत्रकार ने समाचार-पत्र के एक लेख में प्रेम की दुर्दशा को उजागर किया क्योंकि जिस भाँधा (Bhandha) गाँव से वह रिपोर्टिंग कर रहा था, वहाँ के अधिकांश परिवारों के लिए यह एक आम बात थी। पत्रकार ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय को इस स्थिति में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए एक पत्र भी लिखा।
(क) प्रेम और उसके बेटों के उन मौलिक अधिकारों की पहचान और व्याख्या कीजिए, जिनका उल्लंघन किया गया है।
(ख) समाचार-पत्र का लेख और सर्वोच्च न्यायालय को लिखा गया पत्र गाँव वालों के लिए कैसे सहायक हो सकते हैं ? (3)
-
पटना उच्च न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता प्रमोद वाणिज्यिक लेन-देन में माहिर / कुशल है। वह बहुत मेहनती है और अपने मुवक्किलों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
एक मामले में वह अनुबंध के उल्लंघन के लिए श्री राघव का बचाव कर रहा है। श्री राघव ने जीतने के लिए उन्हें प्रोत्साहन के रूप में आकस्मिक शुल्क की पेशकश की। राघव ने अपने अनुकूल निर्णय प्रबंधन के लिए प्रमोद से व्यक्तिगत रूप से न्यायाधीश से मिलने का भी आग्रह किया। प्रमोद ने इस केस को आगे करने से इंकार कर दिया। श्री राघव ने प्रमोद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
(क) क्या प्रमोद का श्री राघव के बचाव पक्ष के वकील के रूप में काम करने से इंकार करना उचित है ? यदि 'हाँ' तो क्यों, यदि 'नहीं' तो क्यों नहीं ?
(ख) प्रमोद के विरुद्ध कार्यवाही करने का अधिकार किसके पास है ?
(ग) व्यावसायिक कर्त्तव्यों के उल्लंघन के लिए एक वकील को किन परिणामों का सामना करना पड़ता है ? (3)
Page 7
-
Prem is a bonded labourer working for a construction baron. He is paying off a debt his father had incurred and had not been able to pay off before his death. His two sons, Bhim (aged 10) and Arjun (aged 11) have to drop out of school and work in a glass factory to make their ends meet. A journalist highlights Prem's plight in a newspaper article as it was common for most of the families in village Bhandha from where he was reporting. He also wrote a letter to the Hon'ble Supreme Court requesting its intervention in this situation.
(a) Identify and explain the fundamental rights of Prem and his sons, that have been violated.
(b) How would the newspaper article and the letter written to the Supreme Court help the villagers ? (3)
-
Pramod, an advocate in the Patna High Court specializes in commercial transactions. He is very hardworking and can go to any extent to bring justice to his clients.
In one case, he is defending Mr. Raghav for breech of contract. Mr. Raghav offers him a contingency fee as an incentive to win. He also urges Pramod to meet the judge in person for managing a favourable decision. Pramod refuses to carry on with the case. Mr. Raghav moves a complaint against Pramod.
(a) Is Pramod justified in refusing to carry on as a defense lawyer for Mr. Raghav? If yes why, if no why not?
(b) Who has the authority to take an action against Pramod ?
(c) State the consequences faced by an advocate for breach of professional duties. (3)
Page 8
-
टेरेसा विलियम्स मलेशिया में कार्यरत एक वकील है और वह देशभर में अपने मुवक्किलों की संख्या बढ़ाना चाहती है। उसके द्वारा अपनी सेवाओं का विज्ञापन करते समय लागू होने वाले विनियमों का आकलन कीजिए। (3)
-
1987 के विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम को वर्ष 2002 में क्यों संशोधित किया गया था ? मुख्य अधिनियम में प्रस्तुत किए गए परिवर्तनों का वर्णन कीजिए। (3)
-
कोई मामला लोक अदालत में कब भेजा जा सकता है ? किसी वाद का विचारण करते समय लोक अदालत की शक्तियों का उल्लेख कीजिए। (3)
-
विधिक सहायता की अवधारणा से सम्बन्धित भारतीय संविधान के प्रावधानों की व्याख्या कीजिए। (3)
खंड - स
-
अशोक ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) में राज्य सरकार की नौकरियों की भर्ती में एक विशेष भाषा बोलने वाले लोगों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। हालाँकि राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग उसकी शिकायत को अस्वीकार कर देता है।
(क) किस आधार/किन आधारों पर एन.सी.एम. अशोक के मामले पर विचार करने से इंकार कर सकता है ?
(ख) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा संरक्षित किए जाने के लिए किन्हें 'अल्पसंख्यक' माना जाता है ?
(ग) राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा किए जाने वाले किहीं तीन कार्यों का उल्लेख कीजिए। (5)
Page 9
-
Teresa Williams is a lawyer based in Malaysia and she is keen on expanding her clientele in the country. Assess the regulations that will apply when she advertises her services. (3)
-
Why was The Legal Services Authorities Act of 1987 amended in year 2002? Describe the changes that were introduced in the principal Act. (3)
-
When can a case be referred to Lok Adalat? State the powers of Lok Adalats while trying a suit. (3)
-
Explain the provisions of the Indian Constitution that deal with the concept of Legal Aid. (3)
SECTION - C
-
Ashok files a complaint with the National Commission for Minorities (NCM) alleging discrimination against people speaking a certain language in the recruitment for state government jobs. The NCM however declines his complaint.
(a) State the ground/grounds on which the NCM may refuse to entertain Ashok's case.
(b) Who are regarded as 'Minorities' for being safeguarded by National Commission for Minorities?
(c) State any three functions performed by National Commission for Minorities. (5)
Page 10
-
सुजैन यू.के. में एक वकील है, जो भारत में वकालत करने पर विचार कर रही है। भारत में एक वकील के रूप में नामांकन के लिए पात्रता और विदेशी नागरिकों के नामांकन को नियंत्रित करने वाले नियमों को स्पष्ट कीजिए। (5)
-
रालोनिया गणराज्य और भारत ने एक दुर्लभ पक्षी के अंडों के संग्रहण को रोकने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इन अंडों की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगाने के लिए भारत में पहले से ही एक घरेलू कानून लागू है। भारत में इस तरह के मामलों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कानून की परस्पर क्रिया कैसे काम करती है ? संवैधानिक प्रावधानों और निर्णीत न्याय निर्णयों की सहायता से व्याख्या कीजिए। (5)
-
(अ) निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून को 'कानूनों का टकराव' क्यों कहा जाता है ?
(ब) इन प्रावधानों की व्याख्या कीजिए (जो इन दो सम्मेलनों को निजी अंतर्राष्ट्रीय कानून के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण बनाता है।)
(i) माल की बिक्री पर विएना सम्मेलन और
(ii) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कानून के लिए संयुक्त राष्ट्र आयोग (UNCITRAL) मॉडल कानून (5)
Page 11
-
Susanna is U.K. based lawyer, who is considering law practice in India. Outline the eligibility for enrolment as an advocate in India and the rules that govern enrolment of foreign nationals. (5)
-
Republic of Ralonia and India sign an agreement to stop the harvesting of the eggs of a rare bird. There is already a domestic law in force in India banning the sale and purchase of these eggs. How does the interplay of domestic and international law work out in similar instances in India? Explain with the help of Constitutional Provisions and decided case laws. (5)
-
(A) Why is Private International Law referred to as "Conflict of Laws"?
(B) Explain the provisions of the following conventions that make them important in the sphere of Private International Law.
(i) Vienna Convention on Sale of Goods
(ii) United Nations Commission for International Trade Law (UNCITRAL) Model Law. (5)