SUBJECT : INSURANCE
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 338
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 7 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 25 प्रश्न हैं।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
• इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
• Please check that this question paper contains 7 printed pages.
• Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
• Please check that this question paper contains 25 questions.
• Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
• 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
बीमा / INSURANCE
निर्धारित समय : $1\frac{1}{2}$ घण्टे / Time allowed : $1\frac{1}{2}$ hours
अधिकतम अंक : 30 / Maximum Marks: 30
Page 2
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए।
(ii) यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है, अर्थात् खण्ड क, खण्ड ख और खण्ड ग।
(iii) खण्ड क - 5 अंकों का है और इसमें रोज़गार कौशल पर 6 प्रश्न हैं।
(क) प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ख) प्रश्न संख्या 5 और 6 दो अंकों के प्रश्न हैं। किसी एक प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(iv) खण्ड ख - 17 अंकों का है और इसमें विषय विशिष्ट कौशल पर 16 प्रश्न हैं।
(क) प्रश्न संख्या 7 से 13 तक एक अंक के प्रश्न हैं। किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ख) प्रश्न संख्या 14 से 18 तक दो अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(ग) प्रश्न संख्या 19 से 22 तक तीन अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(v) खण्ड ग - 8 अंकों का है और इसमें 3 योग्यता-आधारित प्रश्न हैं।
प्रश्न संख्या 23 से 25 तक चार अंकों के प्रश्न हैं। किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(vi) संबंधित खण्डों में दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए।
(vii) आबंटित अंकों का उल्लेख प्रत्येक खण्ड / प्रश्न के सामने किया गया है।
खण्ड क (रोज़गार कौशल) (3+2=5 अंक)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3)
-
किन्हीं दो मूल्यों को लिखिए जो उद्यमी को उत्तम बनाते हैं। (1 अंक)
-
ग्राहक सर्वे से आप क्या समझते हैं ? (1 अंक)
-
हरित कार्यों के किन्हीं दो क्षेत्रों के नाम लिखिए। (1 अंक)
-
"बेकार/कूड़े के लेनदेन" शब्द को समझाइए। (1 अंक)
दिए गए 2 प्रश्नों में से किसी 1 प्रश्न का उत्तर दीजिए। (1 × 2 = 2)
-
उद्यमी बनने में आने वाली किन्हीं चार बाधाओं को लिखिए। (2 अंक)
-
स्कूली छात्रों द्वारा वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों को कैसे कम किया जा सकता है ? (कोई दो बिन्दु) (2 अंक)
Page 3
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper is divided into three sections, viz. Section A, Section B and Section C.
(iii) Section A is of 5 marks and has 6 questions on Employability Skills.
(a) Questions number 1 to 4 are one mark questions. Attempt any three questions.
(b) Questions number 5 and 6 are two marks questions. Attempt any one question.
(iv) Section B is of 17 marks and has 16 questions on Subject Specific Skills.
(a) Questions number 7 to 13 are one mark questions. Attempt any five questions.
(b) Questions number 14 to 18 are two marks questions. Attempt any three questions.
(c) Questions number 19 to 22 are three marks questions. Attempt any two questions.
(v) Section C is of 8 marks and has 3 Competency-Based Questions.
Questions number 23 to 25 are four marks questions. Attempt any two questions.
(vi) Do as per the instructions given in the respective sections.
(vii) Marks allotted are mentioned against each section/question.
SECTION A (Employability Skills) (3+2=5 marks)
Answer any 3 questions out of the given 4 questions. ($3 \times 1 = 3$)
-
Write any two values that makes an entrepreneur perfect. (1 mark)
-
What do you mean by customer survey? (1 mark)
-
Name any two sectors of Green Jobs. (1 mark)
-
Explain the term "Waste Exchange"? (1 mark)
Answer any 1 question out of the given 2 questions. ($1 \times 2 = 2$)
-
Write any four barriers to become an entrepreneur. (2 marks)
-
How can greenhouse gases be reduced in the environment by school students? (Any two points) (2 marks)
Page 4
खण्ड ख (विषय विशिष्ट कौशल) (5+6+6=17 अंक)
दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 1 = 5)
-
उस अधिनियम का नाम बताइए जो तृतीय पक्ष देयता जोखिम के विरुद्ध अनिवार्य बीमा प्रदान करता है। (1 अंक)
-
किसी भी व्यक्ति की मृत्यु या शारीरिक चोट लगने पर किस सीमा तक देयता की रकम दी जा सकती है ? (1 अंक)
-
एक व्यक्ति को अस्पताल में न्यूनतम कितने घंटे रहना चाहिए, जिससे कि दावा किया जा सके ? (1 अंक)
-
परिवार फ्लोटर चिकित्सा पॉलिसी कितने वर्षों तक जारी की जा सकती है ? (1 अंक)
-
"व्यापार के घंटों" से आप क्या समझते हैं ? (1 अंक)
-
किस बीमे में "घर तोड़ने" के प्रमाण अनिवार्य हैं ? (1 अंक)
-
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी किस उद्देश्य के लिए जारी की जाती है ? (1 अंक)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 2 = 6)
-
मोटर वाहन बीमा के अनुसार मोटर वाहनों के वर्गीकरण की श्रेणियों को लिखिए। (2 अंक)
-
कौन-से अधिनियम के अन्तर्गत राज्य सरकार को तृतीय पक्ष दावे के निपटारे के लिए मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एम.ए.सी.टी.) स्थापित करने के लिए सशक्त किया गया है ? (2 अंक)
-
"रोकड़-रहित सुविधा" बीमित के लिए कैसे लाभदायक है ? (2 अंक)
-
एक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य बीमा क्यों अनिवार्य है ? (2 अंक)
-
सेंधमारी बीमे की मुख्य विशेषताओं को बताइए। (2 अंक)
दिए गए 4 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (2 × 3 = 6)
-
मोटर वाहन बीमा के अर्थ को समझाइए। (3 अंक)
-
स्वास्थ्य बीमा के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न कवरेजों की सूची बनाइए। (3 अंक)
-
उन तथ्यों को बताइए जो सेंधमारी बीमा में प्रीमियम का निर्धारण करते हैं। (3 अंक)
-
किन दशाओं में सेंधमारी बीमे के दावे को देने से मना किया जा सकता है ? (3 अंक)
Page 5
SECTION B (Subject Specific Skills) (5+6+6=17 marks)
Answer any 5 questions out of the given 7 questions. ($5 \times 1 = 5$)
-
Name the Act which provides for mandatory insurance against third party risk. (1 mark)
-
To what extent can the amount of liability incurred in respect of death or bodily injury to any person be given ? (1 mark)
-
For how many minimum hours should a person stay in the hospital in order to make a claim? (1 mark)
-
Up to how many years can Family Floater Mediclaim Policy be issued ? (1 mark)
-
What do you mean by "business hours"? (1 mark)
-
In which insurance is the evidence of "breaking into" necessary? (1 mark)
-
For what purpose is the Health Insurance Policy issued ? (1 mark)
Answer any 3 questions out of the given 5 questions. ($3 \times 2 = 6$)
-
Write down the categories in which motor vehicles are classified as per motor vehicle insurance. (2 marks)
-
Under which Act has the State Government been empowered to set up Motor Accident Claims Tribunals (MACT) for adjudicating upon third party claim ? (2 marks)
-
How is the "cashless facility" helpful to the insured? (2 marks)
-
Why is the health insurance compulsory for a person ? (2 marks)
-
Explain the salient features of burglary insurance. (2 marks)
Answer any 2 questions out of the given 4 questions. ($2 \times 3 = 6$)
-
Explain the meaning of motor vehicle insurance. (3 marks)
-
List the various covers available under Health Insurance. (3 marks)
-
Enumerate the factors that decide the premium in burglary insurance. (3 marks)
-
In which cases may the claim of burglary insurance be denied ? (3 marks)
Page 6
खण्ड ग (योग्यता-आधारित प्रश्न) (2 × 4 = 8 अंक)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
-
श्री अजय गुप्ता पूरे भारत में एक व्यापार कर रहे हैं। वह उत्तराखण्ड के एक पहाड़ी क्षेत्र में रहते हैं। उनके पास व्यापार उद्देश्य के लिए एक कार है जिसका बीमा उन्होंने नेशनल इन्शोरेंस कम्पनी से किया हुआ है। तृतीय पक्ष बीमा के अलावा, आप अजय गुप्ता को दूसरे प्रकार की जोखिमों को कवर करने के लिए कौन-सा बीमा लेने का सुझाव देंगे और क्यों ? कारण सहित उत्तर दीजिए। (4 अंक)
-
श्री राजू दिल्ली में जनकपुरी में रहते हैं और उन्होंने व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी ली हुई है क्योंकि वह एक दूध सप्लायर है। एक दिन उनको अपराध करते समय शारीरिक चोट लग जाती है। अब ऐसे में राजू बीमा रकम के लिए बीमा कम्पनी में दावा करते हैं। संक्षेप में समझाइए यदि दावे को आगे प्रक्रमणित किया जाएगा। (4 अंक)
-
विनय कुमार ने अपने भवन को सेंधमारी जोखिमों से बचाने के लिए बीमा कराया है और उसने अपने भवन में कुछ मुख्य परिवर्तन किए हैं जिससे भवन सेंधमारी के लिए अधिक असुरक्षित हो जाता है। यदि सेंधमारी की घटना होती है, तो क्या अब भी यह घटना पॉलिसी में कवर होगी ? ऐसे किन्हीं अन्य दो कारकों को समझाइए जिससे पॉलिसी अमान्य हो जाती है। (4 अंक)
Page 7
SECTION C (Competency-Based Questions) (2 × 4 = 8 marks)
Answer any 2 questions out of the given 3 questions.
-
Mr. Ajay Gupta is running a business all over India. He lives in a hilly area of Uttarakhand. He has a car for business purpose and has insured his car with National Insurance Company. Apart from the third party insurance, which insurance would you suggest to Ajay Gupta to cover the other risks also and why? Answer with reason. (4 marks)
-
Mr. Raju lives at Janakpuri in Delhi and took Personal Accident Policy, because he is a milk supplier. One day he got injured bodily while committing a crime. Now, Raju claimed the insurance amount from the company. Briefly explain if the claim will be processed. (4 marks)
-
Vinay Kumar has insured his premises against the risk of burglary and made certain changes in his premises which made it more vulnerable to burglary. If the burglary takes place, will this happening still be covered under his policy? Explain any other two factors which can make the policy void. (4 marks)