SUBJECT : HISTORY CLASS 12th CBSE BOARD
PREVIOUS YEAR EXAM QUESTION PAPER
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 61/2/1
रोल नं. / Roll No.
नोट / NOTE :
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 9 + 1 मानचित्र हैं।
Please check that this question paper contains 9 printed pages + 1 Map.
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 10 प्रश्न हैं।
Please check that this question paper contains 10 questions.
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
इतिहास / HISTORY
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 40 / Maximum Marks: 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख़्ती से पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 10 प्रश्न हैं।
(ii) यह प्रश्न-पत्र चार खण्डों में विभाजित है — खण्ड क, ख, ग और घ।
(iii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के सामने निर्धारित अंक दिए गए हैं।
(iv) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 4 तक लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 80 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
(v) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 5 से 7 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 - 200 शब्दों से अधिक का नहीं होना चाहिए।
(vi) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 8 और 9 केस-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न, उप-प्रश्नों के साथ 4 अंकों का है।
(vii) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 10 मानचित्र-आधारित प्रश्न है, जो 2 अंकों का है।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र पर कोई विकल्प नहीं है, फिर भी, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। ऐसे विकल्पीय प्रश्नों में से केवल एक प्रश्न का ही उत्तर लिखना है।
General Instructions:
Read the following instructions very carefully and strictly follow them :
(i) This question paper contains 10 questions.
(ii) This question paper is divided into four sections — Section A, B, C and D.
(iii) All questions are compulsory. Marks have been given against each question.
(iv) Section A - Questions no. 1 to 4 are Short-Answer Type Questions, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 80 words.
(v) Section B - Questions no. 5 to 7 are Long-Answer Type Questions, carrying 6 marks each. Answer to each question should not exceed 150-200 words.
(vi) Section C - Questions no. 8 and 9 are Case-based Questions, carrying 4 marks each with subparts.
(vii) Section D - Question no. 10 is Map-based Question, carrying 2 marks.
(viii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in a few questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
खण्ड क / SECTION A
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short-Answer Type Questions)
(4 × 3 = 12 अंक / 12 marks)
1. 1857 के विद्रोह के बारे में जानने के किन्हीं तीन स्रोतों का उल्लेख कीजिए। (3)
Mention any three sources to know about the Revolt of 1857. (3)
2. (क) अठारहवीं शताब्दी के दौरान राजमहल पहाड़ियों में रहने वाले पहाड़ी लोगों के प्रति अंग्रेज़ों द्वारा अपनाई गई नीतियों का विश्लेषण कीजिए। (3)
(a) Analyse the policies adopted by the British towards Paharias of Rajmahal Hills during the eighteenth century. (3)
अथवा / OR
(ख) ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के असाधारण प्रेक्षक के रूप में फ्रांसिस बुकानन की भूमिका की परख कीजिए। (3)
(b) Examine the role of Francis Buchanan as an extraordinary observer of British East India Company. (3)
3. "संविधान सभा ने उन्नीसवीं सदी के समाज सुधारकों की आकांक्षाओं को व्यक्त किया।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। (3)
"The Constituent Assembly expressed the aspirations of the social reformers of the nineteenth century." Explain the statement. (3)
4. काँग्रेस के 'लाल-बाल-पाल' की भूमिका ने उनके संघर्ष के अखिल भारतीय चरित्र को किस प्रकार व्यक्त किया ? (3)
How did the role of Lal-Bal-Pal of Congress convey the All-India character of their struggle ? (3)
खण्ड ख / SECTION B
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न / Long-Answer Type Questions)
(3 × 6 = 18 अंक / 18 marks)
5. भारत की संविधान सभा में शक्तिशाली केन्द्र के पक्ष में दिए गए विभिन्न तर्कों का विश्लेषण कीजिए। (6)
Analyse the different arguments made in favour of the strong Centre in the Constituent Assembly of India. (6)
6. (क) "नमक सत्याग्रह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया, और राष्ट्रव्यापी सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया गया।" उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन को स्पष्ट कीजिए। (6)
(a) "The Salt Satyagraha gained worldwide attention and started the nationwide Civil Disobedience Movement." Elucidate the statement with suitable examples. (6)
अथवा / OR
(ख) "असहयोग आंदोलन गाँधीजी का बड़े पैमाने पर पहला संगठित सत्याग्रह आंदोलन था जो स्वराज पर आधारित था।" उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन को स्पष्ट कीजिए। (6)
(b) "The Non-Cooperation Movement was one of Gandhiji's first organized acts of large scale Satyagraha for Swaraj." Explain the statement with suitable examples. (6)
7. (क) "मुगलों के अपने पड़ोसी राजनीतिक शक्तियों के साथ राजनयिक रिश्ते और संघर्ष थे।" इस कथन को स्पष्ट कीजिए। (6)
(a) "Mughals had diplomatic relationships and conflicts with their neighbouring political powers." Explain the statement. (6)
अथवा / OR
(ख) "अकबर ने समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए अपनी सुलह-ए-कुल नीति की परिकल्पना की और उसे लागू किया।" कथन की व्याख्या कीजिए। (6)
(b) "Akbar framed the vision and applied his sulh-i-kul policy for maintaining peace and harmony in the society." Explain the statement. (6)खण्ड ग / SECTION C
(केस-आधारित प्रश्न / Case-Based Questions)
(2 × 4 = 8 अंक / 8 marks)
8. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
तसवीर की प्रशंसा में
अबुल फज़्ल चित्रकारी को बहुत सम्मान देता था :
किसी भी चीज़ का उसके जैसा ही रेखांकन बनाना तसवीर कहलाता है। अपनी युवावस्था के एकदम शुरुआती दिनों से ही महामहिम ने इस कला में अपनी अभिरुचि व्यक्त की है। वे इसे अध्ययन और मनोरंजन दोनों का ही साधन मानते हुए इस कला को हर संभव प्रोत्साहन देते हैं। चित्रकारों की एक बड़ी संख्या इस कार्य में लगाई गई है। हर हफ़्ते शाही कार्यशाला के अनेक निरीक्षक और लिपिक बादशाह के सामने प्रत्येक कलाकार का कार्य प्रस्तुत करते हैं और महामहिम प्रदर्शित उत्कृष्टता के आधार पर ईनाम देते तथा कलाकारों के मासिक वेतन में वृद्धि करते हैं... अब सर्वाधिक उत्कृष्ट चित्रकार मिलने लगे हैं और बिहज़ाद जैसे चित्रकारों की अत्युत्तम कलाकृतियों को तो उन यूरोपीय चित्रकारों के उत्कृष्ट कार्यों के समकक्ष ही रखा जा सकता है जिन्होंने विश्व में व्यापक ख्याति अर्जित कर ली है। ब्योरे की सूक्ष्मता, परिपूर्णता और प्रस्तुतीकरण की निर्भीकता जो अब चित्रों में दिखाई पड़ती है, वह अतुलनीय है। यहाँ तक कि निर्जीव वस्तुएँ भी प्राणवान प्रतीत होती हैं। सौ से अधिक चित्रकार इस कला के प्रसिद्ध कलाकार हो गए हैं। हिंदू कलाकारों के लिए यह बात ख़ासतौर पर सही है। उनके चित्र वस्तुओं की हमारी परिकल्पना से कहीं परे हैं। वस्तुतः पूरे विश्व में कुछ लोग ही उनके समान पाए जा सकते हैं।
(8.1) मुगल चित्रकला ने आलंकारिक तत्त्वों को किस प्रकार प्रदर्शित किया ? (1)
(8.2) अबुल फज़्ल ने बिहज़ाद और यूरोपीय लोगों के कार्यों को कैसे श्रेय दिया ? (1)
(8.3) यह स्रोत तसवीरों के प्रति बादशाह के व्यक्तिगत झुकाव को कैसे दर्शाता है ? (2)
Read the source given below carefully and answer the questions that follow:
In praise of taswir
Abu'l Fazl held the art of painting in high esteem :
Drawing the likeness of anything is called taswir. His Majesty from his earliest youth, has shown a great predilection for this art, and gives it every encouragement, as he looks upon it as a means both of study and amusement. A very large number of painters have been set to work. Each week, several supervisors and clerks of the imperial workshop submit before the emperor the work done by each artist, and His Majesty gives a reward and increases the monthly salaries of the artists according to the excellence displayed. Most excellent painters are now to be found, and masterpieces, worthy of a Bihzad, may be placed at the side of the wonderful works of the European painters who have attained worldwide fame. The minuteness in detail, the general finish and the boldness of execution now observed in pictures are incomparable; even inanimate objects look as if they have life. More than a hundred painters have become famous masters of the art. This is especially true of the Hindu artists. Their pictures surpass our conception of things. Few, indeed, in the whole world are found equal to them.
(8.1) How did Mughal paintings exhibit decorative elements ? (1)
(8.2) How did Abu'l-Fazl credit Bihzad and the works of the Europeans? (1)
(8.3) How does this source reflect the personal inclination of the Emperor towards the paintings? (2)
9. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
शाह मल
शाह मल उत्तर प्रदेश के बड़ौत परगना के एक बड़े गाँव के रहने वाले थे। वह एक जाट कुटुम्ब से संबंध रखते थे जो चौरासी देस (चौरासी गाँव) में फैला हुआ था। इस इलाक़े की ज़मीन सिंचाई की सुविधाओं से लैस और उपजाऊ थी। यहाँ की मिट्टी काली नम थी। बहुत सारे ग्रामीण संपन्न थे और लोग ब्रिटिश भूराजस्व व्यवस्था को दमनकारी मानते थे : लगान की दर ज़्यादा और वसूली सख़्त थी। नतीजा यह था कि किसानों की ज़मीन बाहरी लोगों के हाथ में जा रही थी। इलाके में आने वाले व्यापारी और महाजन ज़मीन पर क़ब्ज़ा करते जा रहे थे।
शाह मल ने चौरासी देस के मुखियाओं और काश्तकारों को संगठित किया। इसके लिए उन्होंने रात के साए में गाँव-गाँव जाकर बात की और लोगों को अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ विद्रोह के लिए तैयार किया। बहुत सारे दूसरे स्थानों की तरह यहाँ भी अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आंदोलन एक व्यापक विद्रोह में तब्दील हो गया। अब विरोध उत्पीड़न और अन्याय के तमाम चिह्नों के ख़िलाफ़ होने लगा। किसान अपने खेत छोड़कर निकल पड़े और महाजनों व व्यापारियों के घर-बार लूटने लगे। बेदखल भूस्वामियों ने छिन चुकी ज़मीनों पर दोबारा क़ब्ज़ा कर लिया। शाह मल के आदमियों ने सरकारी इमारतों पर हमला किया, नदी का पुल ध्वस्त कर दिया और पक्की सड़कों को खोद डाला। इसकी एक वजह यह थी कि वे सरकारी फ़ौजों का रास्ता रोकना चाहते थे। दूसरी वजह यह थी कि पुलों और सड़कों को ब्रिटिश शासन का प्रतीक माना जाता था। उन्होंने दिल्ली में विद्रोह करने वाले सिपाहियों को रसद पहुँचाई और ब्रिटिश हेडक्वार्टर व मेरठ के बीच तमाम सरकारी संचार बंद कर दिया। स्थानीय स्तर पर राजा कहलाने वाले शाह मल ने एक अंग्रेज़ अफ़सर के बंगले में डेरा डाला, उसे "न्याय भवन" का नाम दिया और वहीं से झगड़ों और विवादों का फैसला करने लगे। उन्होंने गुप्तचरी का भी हैरतअंगेज़ नेटवर्क स्थापित कर लिया था। कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि फ़िरंगी राज ख़त्म हो चुका है और उनका राज आ गया है।
जुलाई 1857 में शाह मल को युद्ध में मार दिया गया।
(9.1) शाह मल ने अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आवाज़ क्यों उठाई ? (1)
(9.2) शाह मल ने 1857 के विद्रोह के विद्रोहियों का समर्थन किस प्रकार किया ? (1)
(9.3) शाह मल ने अपने गुप्तचरी के नेटवर्क का परिचय कैसे दिया ? (2)
Read the source given below carefully and answer the questions that follow:
Shah Mal
Shah Mal lived in a large village in pargana Barout in Uttar Pradesh. He belonged to a clan of Jat cultivators whose kinship ties extended over chaurasee des (eighty-four villages). The lands in the region were irrigated and fertile, with rich dark loam soil. Many of the villagers were prosperous and saw the British land revenue system as oppressive: the revenue demand was high and its collection inflexible. Consequently cultivators were losing land to outsiders, to traders and moneylenders who were coming into the area.
Shah Mal mobilised the headmen and cultivators of chaurasee des, moving at night from village to village, urging people to rebel against the British. As in many other places, the revolt against the British turned into general rebellion against all signs of oppression and injustice. Cultivators left their fields and plundered the houses of moneylenders and traders. Displaced proprietors took possession of the lands they had lost. Shah Mal's men attacked government buildings, destroyed the bridge over the river, and dug up metalled roads partly to prevent government forces from coming into the area, and partly because bridges and roads were seen as symbols of British rule. They sent supplies to the sepoys who had mutinied in Delhi and stopped all official communication between British headquarters and Meerut. Locally acknowledged as the Raja, Shah Mal took over the bungalow of an English officer, turned it into a "hall of justice", settling disputes and dispensing judgements. He also set up an amazingly effective network of intelligence. For a period the people of the area felt that firangi raj was over, and their raj had come.
Shah Mal was killed in battle in July 1857.
(9.1) Why did Shah Mal raise his voice against the Britishers? (1)
(9.2) How did Shah Mal support rebels of the Revolt of 1857? (1)
(9.3) How did Shah Mal show his network of intelligence ? (2)
खण्ड घ / SECTION D
(मानचित्र-आधारित प्रश्न / Map-Based Question)
(1 + 1 = 2 अंक / 2 marks)
10.(10.1) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 11 पर), में निम्नलिखित में से किसी एक को उपयुक्त चिह्न के साथ अंकित कीजिए और नाम लिखिए :
(क) वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने असहयोग आन्दोलन वापिस लिया। (1)
अथवा / OR
(ख) वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने गुजरात के खेती करने वाले किसानों के लिए सत्याग्रह शुरू किया था। (1)
(10.2) भारत के इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर मुगल साम्राज्य के राजधानी नगर से संबंधित एक स्थान को 'A' के रूप में अंकित किया गया है। इसकी पहचान कीजिए और इसके निकट खींची गई रेखा पर इसका नाम लिखिए। (1)
On the given political outline map of India (on page 11):
(10.1) Locate and label any one of the following with appropriate symbol:
(a) The place where Gandhiji withdrew Non-Cooperation Movement. (1)
OR
(b) The place where Gandhiji started Satyagraha for the planters of Gujarat. (1)
(10.2) On the same political outline map of India, a place related to the capital city of Mughal Empire is marked as 'A'. Identify it and write its name on the line drawn near it. (1)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्र. सं. 10 के स्थान पर हैं: (1 + 1 = 2 अंक)
(10.1) मुगल साम्राज्य के किसी एक राजधानी नगर का नाम लिखिए। (1)
(10.2) (क) 1857 के विद्रोह से संबंधित किसी एक केन्द्र का उल्लेख कीजिए। (1)
अथवा / OR
(ख) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ जलियाँवाला बाग की घटना घटी। (1)
Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates, only in lieu of Q. No. 10:
(10.1) Name any one capital city of the Mughal Empire. (1)
(10.2) (a) Mention any one place related to the centre of the Revolt of 1857. (1)
OR
(b) Name the State where the Jallianwala Bagh event took place. (1)
CLICK HERE FOR HINDI ELECTIVE QUESTION PAPER