CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th -Subject HINDI ELECTIVE -EXAM PAPER
Subject :HINDI ELECTIVE
PREVIOUS YEAR EXAM QUESTION PAPER
FREE PDF DOWNLOAD HINDI ELECTIVE
ALL SETS AVAIALABLE IN PDF /ZIP FILE
DOWNLOAD LINK GIVEN IN LAST OF THE POST
CBSE CLASS 12th FREE PDF DOWNLOAD
Previous Year Question Papers, Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSE BOARD class 12th preveious year exam , CBSE BOARD exam , CBSE BOARD exam paper, CBSE BOARD QUESTION PAPER exam, HINDI ELECTIVE
Subject :HINDI ELECTIVE
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड: 29/1/1
रोल नं.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 4 हैं।
-
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 9 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
हिन्दी (ऐच्छिक) / HINDI (Elective)
निर्धारित समय : 2 घण्टे
अधिकतम अंक: 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं। (ii) इस प्रश्न-पत्र में कुल 9 प्रश्न पूछे गए हैं तथा यह 2 खंडों (क और ख) में विभाजित है। (iii) प्रश्नों में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।
खंड - क
(कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन)
(कुल अंक: 20)
1. निम्नलिखित दिए गए तीन शीर्षकों में से किसी एक शीर्षक पर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए : (5)
(क) एयरपोर्ट पर जब उड़ान रद्द होने की सूचना मिली (ख) खेतों में तैयार फसल का अचानक बाढ़ में बह जाना (ग) ऑनलाइन कक्षा में मोबाइल ही बना सहारा
2.
(a) आपका नाम युवराज / युविका है। आप अपने विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव हैं। आप अपने साथियों के सहयोग से विद्यालय की साहित्यिक पत्रिका निकालना चाहते हैं। पत्रिका निकालने संबंधी योजना को बताते हुए अपने विद्यालय के प्राचार्या/ प्राचार्य को स्वीकृति देने के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए। (5)
अथवा
(b) आप जागृति वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार हैं। अपनी सोसायटी के पास स्थित पार्क के सौन्दर्याकरण हेतु नगर विकास प्राधिकरण के सचिव को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए। (5)
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखिए : (3 + 2 = 5)
(क) (a) 'किसी भी कहानी में संवाद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।' पात्रों के संवाद लिखते समय कहानीकार को कौन सी सावधानियाँ रखनी चाहिए ? (3)
अथवा
(b) नाटककार में रचनाकार के साथ-साथ कुशल संपादक के गुणों की अपेक्षा क्यों की जाती है ? (3)
(ख) (a) कहानी के कथानक में 'द्वन्द्व' का क्या महत्त्व है? स्पष्ट कीजिए। (2)
अथवा
(b) साहित्य की अन्य विधाओं की तुलना में नाटक में 'शब्द' का विशेष महत्त्व क्यों होता है ? समझाइए। (2)
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखिए : (3 + 2 = 5)
(क) (a) समाचार किस शैली में लिखे जाते हैं? समाचार लिखने की शैली का विस्तृत परिचय दीजिए। (3)
अथवा
(b) विशेष रिपोर्ट का आशय स्पष्ट करते हुए खोजी रिपोर्ट और इन-डेप्थ रिपोर्ट का अंतर स्पष्ट कीजिए। (3)
(ख) (a) फीचर लिखते समय ध्यान देने वाली बातों में से किन्हीं दो का उल्लेख कीजिए। (2)
अथवा
(b) मीडिया जगत की भाषा में 'बीट' से क्या अभिप्राय है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (2)
खंड - ख
(पाठ्य-पुस्तक एवं पूरक पाठ्य-पुस्तक)
(कुल अंक: 20)
5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (3 × 2 = 6)
(क) निम्नलिखित पंक्तियों में निहित काव्य-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए :
कबहुँ समुझि वनगमन राम को
रहि चकि चित्रलिखी-सी।
तुलसीदास वह समय कहे
तें लागति प्रीति सिखी-सी।।
(ख) निम्नलिखित काव्यांश का भाव स्पष्ट कीजिए :
पिय सौं कहेहु सँदेसड़ा, ऐ भँवरा ऐ काग।
सो धनि बिरहें जरि मुई, तेहिक धुआँ हम लाग।।
(ग) विद्यापति की कविताओं में मानवीय प्रेम तथा व्यावहारिक जीवन के रंग देखने को मिलते हैं, कैसे ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (3)
6. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए : (2 × 1 = 2)
(क) 'भरत राम का प्रेम' कविता के आधार पर राम वन-गमन के पश्चात् भरत की मानसिक दशा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। (2)
(ख) विद्यापति के पद की पंक्ति 'चौदसि चाँद-समान' में कवि ने चतुर्दशी के चाँद का प्रयोग किस संदर्भ में किया है और क्यों ? (2)
7. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए : (3 × 2 = 6)
(क) 'शेर' लघुकथा में 'शेर' किसका प्रतीक है? लेखक ने इस कहानी के माध्यम से किस पर क्या व्यंग्य किया है ? (3)
(ख) 'जहाँ कोई वापसी नहीं' पाठ के आधार पर लिखिए कि प्रकृति सिंगरौली के लोगों के विस्थापन से अपना दुख किस प्रकार प्रकट कर रही थी ? सिंगरौली से लोगों के विस्थापन का क्या कारण था ? (3)
(ग) 'दूसरा देवदास' पाठ के आधार पर लिखिए कि मंसा देवी के मंदिर में लगाई 'मनोकामना की गाँठ' पर संभव और पारो को विश्वास क्यों हो गया था ? (3)
8. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए : (2 × 1 = 2)
(क) 'पहचान' लघुकथा के आधार पर लिखिए कि राजा को कैसी प्रजा पसंद आती है? और क्यों ? (2)
(ख) 'जहाँ कोई वापसी नहीं' पाठ के आधार पर लिखिए कि सिंगरौली के उजड़ने पर लेखक को दुःख क्यों था ? (2)
9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए : (2 × 2 = 4)
(क) 'मालवा धरती गहन गंभीर, डग-डग रोटी पग-पग नीर' कथन का आशय 'अपना मालवा-खाऊ-उजाडू सभ्यता में' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। (2)
(ख) "अब तो आओ साजन सुनें अकेले में या याद करें इस ठुमरी को तो रुलाई आती है और वही औरत इसमें व्याकुल नज़र आती है। अप्राप्ति की कितनी और कैसी प्राप्तियाँ होती हैं ! वह सफेद रंग की साड़ी पहने रहती है। घने काले केश सँवारे हुए हैं। आँखों में पता नहीं कैसी आर्द्र व्यथा है। वह सिर्फ़ इंतज़ार करती है।"
उपर्युक्त पंक्तियों के संदर्भ में 'बिस्कोहर की माटी' पाठ के आधार पर लिखिए कि बड़े गुलाम अली खाँ साहब की ठुमरी सुनकर लेखक को किसकी याद आई और क्यों ? (2)
(ग) “उगते सूरज की निथरी धूप राजस्थान में रह गई। मालवा लगा तो आसमान बादलों से छाया हुआ था। काले भूरे बादल। थोड़ी देर में लगने लगा कि चौमासा अभी गया नहीं है।"
'अपना मालवा खाऊ-उजाडू सभ्यता में' पाठ के आधार पर लिखिए कि मालवा की सीमा में प्रवेश करते ही लेखक ने क्या अनुभव किया ? (2)