CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
Previous Year Question Paper -CBSE Board Class 12th -Subject HINDI CORE -EXAM PAPER
SUBJECT : HINDI CORE
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER FREE PDF DOWNLOAD
ALL SETS AVAILABLE IN GIVEN PDF
PDF DOWNLOAD LINK AVAIALABLE IN LAST OF THE QUESTION PAPER
CBSE CLASS 12th PREVIOUS YEAR EXAM QUESTION PAPER
Previous Year Question Papers, Free pdf download , previous year exam PDF download , CBSE BOARD class 12th preveious year exam , CBSE BOARD exam , CBSE BOARD exam paper, CBSE BOARD QUESTION PAPER exam, HINDI CORE
SUBJECT : HINDI CORE
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड: 2/1/1
रोल नं.
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 4 हैं।
-
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
-
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 7 प्रश्न हैं।
-
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
-
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
हिन्दी (आधार) / HINDI (Core)
निर्धारित समय : 2 घण्टे
अधिकतम अंक: 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं। (ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खंड हैं। खंड-क और खंड-ख। (iii) इस प्रश्न-पत्र में कुल 07 प्रश्न पूछे गए हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं। (iv) प्रश्नों में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार उत्तर दीजिए।
खंड - क
(कार्यालयी हिंदी और रचनात्मक लेखन)
(कुल अंक: 20)
1. निम्नलिखित दिए गए तीन शीर्षकों में से किसी एक शीर्षक का चयन कर लगभग 150-200 शब्दों का एक रचनात्मक लेख लिखिए : (1 × 5 = 5)
-
कोविड टीकाकरण केंद्र का दृश्य
-
जीवन में प्रतिस्पर्धा की भूमिका
-
स्कूल के बाहर स्टेशनरी की दुकान
2.
(a) आप जिस कॉलोनी में रहते हैं उसमें स्थित पार्क बहुत ही जर्जर अवस्था में है। पेड़-पौधे और घास अव्यवस्थित है। नगर निगम अधिकारी को पार्क की व्यवस्था और रख-रखाव के लिए पत्र लिखिए। (5)
अथवा
(b) सरकार द्वारा किए गए लिंग-अनुपात सर्वेक्षण से ज्ञात हुआ है कि देश में लड़कियों के जन्म प्रतिशत दर में गत वर्षों की तुलना में वृद्धि हुई है। लड़कियों की बढ़ती संख्या पर संतोष प्रकट करते हुए किसी दैनिक हिंदी समाचार-पत्र के संपादक को पत्र लिखिए। (5)
3.
(i)
(a) कहानी और नाटक के समान तत्त्वों का उल्लेख करते हुए बताइए कि दोनों में क्या अंतर हैं ? (3)
अथवा
(b) कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य विभाजन किन आधारों पर किया जाता है ? (3)
(ii)
(a) रेडियो नाटक के लेखन तथा सिनेमा और रंगमंच के लेखन में क्या अंतर है ? रेडियो नाटक के लेखन में संप्रेषण कैसे होता है ? (2)
अथवा
(b) रेडियो नाटक लेखन हेतु कहानी का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? (2)
4.(i)
(a) पत्रकारीय लेखन साहित्यिक लेखन से किस प्रकार भिन्न है ? स्पष्ट कीजिए। (3)
अथवा
(b) समाचार लेखन की उलटा-पिरामिड शैली की विशेषता का उल्लेख कीजिए। (3)
(ii)
(a) एक सफल साक्षात्कार के लिए साक्षात्कारकर्ता में किन गुणों का होना आवश्यक है ? (2)
अथवा
(b) स्तंभ लेखन किसे कहते हैं ? समझाइए। (2)
खंड - ख
(पाठ्य-पुस्तक और अनुपूरक पाठ्य-पुस्तक)
(कुल अंक: 20)
5. निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए: (2 × 3 = 6)
(i) 'उषा' कविता के किन उपमानों को देखकर कहा जा सकता है कि यह कविता गाँव की सुबह का गतिशील शब्द-चित्र है ? (3)
(ii) 'लक्ष्मण-मूर्च्छा और राम का विलाप' प्रसंग से ली गई पंक्ति 'बोले बचन मनुज अनुसारी' का क्या तात्पर्य है ? (3)
(iii) "आँगन में लिए चाँद के टुकड़े को खड़ी
हाथों पे झुलाती है उसे गोद-भरी"
'रुबाइयाँ' से उधृत उपर्युक्त पंक्ति में 'गोद-भरी' प्रयोग की विशेषता को स्पष्ट कीजिए। (3)
6. निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए: (3 × 3 = 9)
(i) 'पहलवान की ढोलक' पाठ के आधार पर बताइए कि गाँव में महामारी फैलने और अपने दोनों बेटों की मृत्यु के बाद भी लुट्टन पहलवान ढोलक क्यों बजाता रहा ? (3)
(ii) 'मानचित्र पर लकीर खींच देने भर से जमीन और जनता बँट नहीं जाती।' उचित तर्कों और उदाहरणों के द्वारा 'नमक' कहानी से उधृत इस कथन की पुष्टि कीजिए। (3)
(iii) डॉ. भीमराव आंबेडकर के मतानुसार 'दासता' की व्यापक परिभाषा क्या है ? समझाइए। (3)
(iv) श्रम और श्रमिक विभाजन का बुनियादी अंतर 'श्रम विभाजन और जाति-प्रथा' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए। (3)
7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (3 + 2 = 5)
(i)
(a) "टूटे-फूटे खंडहर, सभ्यता और संस्कृति के इतिहास के साथ-साथ धड़कती ज़िंदगी के अनछुए समयों का भी दस्तावेज होते हैं।" इस कथन की समीक्षा 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर कीजिए। (3)
अथवा
(b) 'ऐन फ्रैंक की डायरी' एक ऐतिहासिक दौर का जीवंत दस्तावेज है। इस कथन पर अपने विचार प्रकट कीजिए। (3)
(ii)
(a) पुरातत्त्व के किन चिह्नों के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि - "सिंधु सभ्यता ताकत से शासित होने की अपेक्षा समझ से अनुशासित सभ्यता थी।" (2)
अथवा
(b) 'डायरी के पन्ने' पाठ में औरतों को वीर सिपाहियों से अधिक मजबूत और बहादुर क्यों कहा गया है ? (2)
CLASS 12th GEOGRAPHY ALL SETS QUESTION PAPER