SUBJECT : GEOGRAPHY
PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
SET~1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 64/1/1
रोल नं. / Roll No.
नोट / NOTE:
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 12 (मानचित्र सहित) हैं।
Please check that this question paper contains 12 printed pages (Including Map).
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 10 प्रश्न हैं।
Please check that this question paper contains 10 questions.
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
भूगोल (सैद्धान्तिक) / GEOGRAPHY (Theory)
निर्धारित समय: 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 35 / Maximum Marks: 35
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 10 प्रश्न हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है — क, ख, ग, घ तथा ङ।
(iv) खण्ड - क : प्रश्न संख्या 1 से 3 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
(v) खण्ड - ख : प्रश्न संख्या 4 स्रोत आधारित प्रश्न है जो कि 3 अंकों का है।
(vi) खण्ड - ग : प्रश्न संख्या 5 और 6 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(vii) खण्ड - घ : प्रश्न संख्या 7 से 9 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
(viii) खण्ड - ङ : प्रश्न संख्या 10 मानचित्र आधारित प्रश्न है, यह प्रश्न 5 अंकों का है।
(ix) प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। हालाँकि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। इस प्रकार के प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखिए।
General Instructions:
Please read the following instructions carefully and follow them:
(i) The question paper contains 10 questions.
(ii) All questions are compulsory.
(iii) This question paper is divided into Five Sections — A, B, C, D and E.
(iv) Section A: Question numbers 1 to 3 are Very Short answer type questions carrying 2 marks each.
(v) Section B: Question number 4 is Source Based question carrying 3 marks.
(vi) Section C: Question numbers 5 and 6 are Short answer type questions carrying 3 marks each.
(vii) Section D: Question numbers 7 to 9 are Long answer type questions carrying 5 marks each.
(viii) Section E: Question number 10 is map based question carrying 5 marks.
(ix) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in some questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
खण्ड - क / SECTION - A
(अति लघु-उत्तरीय प्रश्न / Very Short Answer Questions)
(सभी प्रश्नों के उत्तर लिखिए / Attempt all questions)
(3 × 2 = 6 अंक / 6 marks)
1. विश्व में उद्योगों की स्थापना के लिए 'बाजार तक अभिगम्यता' क्यों आवश्यक है? स्पष्ट कीजिए। (2)
Why is 'access to market' essential for setting up industries in the world? Explain. (2)
2. "तृतीयक क्रियाकलापों में उत्पादन एवं विनिमय दोनों सम्मिलित होते हैं।" इस कथन की पुष्टि कीजिए। (2)
"Tertiary activities includes both production and exchange." Support the statement. (2)
3. (क) भारत में खनिज की 'उत्तर-पूर्वी पठारी प्रदेश' पेटी की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (1/2 × 4 = 2)
(a) Mention any four features of the 'North-Eastern Plateau Region' mineral belt of India. (1/2 × 4 = 2)
अथवा / OR
(ख) भारत में खनिज की 'दक्षिण-पश्चिमी पठारी प्रदेश' पेटी की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (1/2 × 4 = 2)
(b) Mention any four features of the 'South-Western Plateau Region' mineral belt of India. (1/2 × 4 = 2)
खण्ड - ख / SECTION - B
(स्रोत आधारित प्रश्न / Source Based Question)
(1 × 3 = 3 अंक / 3 marks)
4. निम्नलिखित स्रोत का पठन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर लिखिए :
विकास की संकल्पना गतिक है और इस संकल्पना का प्रादुर्भाव 20वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुआ है। द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत विकास की संकल्पना आर्थिक वृद्धि की पर्याय थी जिसे सकल राष्ट्रीय उत्पाद, प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति उपभोग में समय के साथ बढ़ोतरी के रूप में मापा जाता है। परंतु अधिक आर्थिक वृद्धि वाले देशों में भी असमान वितरण के कारण गरीबी का स्तर बहुत तेज़ी से बढ़ा। अतः 1970 के दशक में 'पुनर्वितरण के साथ वृद्धि' तथा 'वृद्धि और समानता' जैसे वाक्यांश विकास की परिभाषा में शामिल किए गए। पुनर्वितरण और समानता के प्रश्नों से निपटते हुए यह अनुभव हुआ कि विकास की संकल्पना को मात्र आर्थिक प्रक्षेत्र तक ही सीमित नहीं रखा जा सकता। इसमें लोगों के कल्याण और रहने के स्तर, जन स्वास्थ्य, शिक्षा, समान अवसर और राजनीतिक तथा नागरिक अधिकारों से संबंधित मुद्दे भी सम्मिलित हैं। 1980 के दशक तक विकास एक बहु-आयामी संकल्पना के रूप में उभरा जिसमें समाज के सभी लोगों के लिए वृहद् स्तर पर सामाजिक एवं भौतिक कल्याण का समावेश है।
Read the following source and answer the questions that follow :
The concept of development is dynamic and has evolved during the second half of twentieth century. In the post World War II era, the concept of development was synonymous to economic growth which is measured in terms of temporal increase in Gross National Product (GNP) and per capita income/per capita consumption. But, even the countries having high economic growth, experienced speedy rise in poverty because of its unequal distribution. So, in 1970s, the phrases such as redistribution with growth and growth and equity were incorporated in the definition of development. While dealing with the questions related to redistribution and equity, it was realised that the concept of development cannot be restricted to the economic sphere alone. It also includes the issues such as improving the well-being and living standard of people, availing of the health, education and equality of opportunity and ensuring political and civil rights. By 1980s, development emerged as a concept encapsulating wide-spread improvement in social as well as material well-being of all in a society.
4.1 विकास की बहुआयामी संकल्पना का अर्थ स्पष्ट कीजिए। (1)
Explain the meaning of 'Multidimensional concept of development'. (1)
4.2 वृद्धि एवं विकास में अंतर स्पष्ट कीजिए। (1)
Explain the difference between 'growth' and 'development'. (1)
4.3 'सततपोषणीय विकास शब्द' को परिभाषित कीजिए। (1)
Define the term 'sustainable development'. (1)
खण्ड - ग / SECTION - C
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Questions)
(2 × 3 = 6 अंक / 6 marks)
5. कुल राजस्व की दृष्टि से पर्यटन किस प्रकार विश्व का अकेला सबसे बड़ा तृतीयक क्रियाकलाप बन गया है ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। (3 × 1 = 3)
How has 'tourism' become the world's single largest tertiary activity in terms of total revenues? Explain with examples. (3 × 1 = 3)
6. (क) "लोहा-इस्पात उद्योग को आधारभूत उद्योग कहा जाता है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए। (3 × 1 = 3)
(a) "Iron and Steel industry is called a basic industry." Support the statement with examples. (3 × 1 = 3)
अथवा / OR
(ख) "विश्व में निर्माण क्रियाओं में 'उच्च प्रौद्योगिकी' को नवीनतम पीढ़ी माना जाता है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए। (3 × 1 = 3)
(b) "'High technology' is known as the latest generation of manufacturing activities in the world." Support the statement with examples. (3 × 1 = 3)
खण्ड - घ / SECTION - D
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Questions)
(3 × 5 = 15 अंक / 15 marks)
7. मानव क्रियाकलापों से उत्पन्न होने वाले प्रदूषक किस प्रकार जल प्रदूषण के लिए उत्तरदायी हैं ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए। (5 × 1 = 5)
How are pollutants from human activities responsible for water pollution? Explain with examples. (5 × 1 = 5)
8. "भारत का सड़क जाल विश्व के विशालतम सड़क जालों में से एक है।" इस कथन की परख कीजिए। (5 × 1 = 5)
"India has one of the largest road networks in the World." Examine the statement. (5 × 1 = 5)
9. (क) 'परिवहन जाल' क्या है ? विश्व सड़क परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (1 + 4 = 5)
(a) What is 'transport network'? Describe the main features of road transport in the World. (1 + 4 = 5)
अथवा / OR
(ख) 'पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग' को परिभाषित कीजिए। पार-साइबेरियन रेलमार्ग की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (1 + 4 = 5)
(b) Define the term 'trans-continental railways'. Describe the main characteristics of trans-Siberian railway. (1 + 4 = 5)
खण्ड - ङ / SECTION - E
(मानचित्र आधारित प्रश्न / Map Based Question)
(1 × 5 = 5 अंक / 5 marks)
10. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र में निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच 'भौगोलिक लक्षणों' को उपयुक्त चिह्नों द्वारा अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए : (1 × 5 = 5)
10.1 ओडिशा में स्थित बॉक्साइट की खानें
10.2 रत्नागिरी लौह अयस्क खानें
10.3 उत्तर प्रदेश में स्थित तेल शोधन कारखाना
10.4 हजारीबाग ताँबे की खानें
10.5 पूर्व-पश्चिम गलियारे का सबसे पूर्वी स्टेशन
10.6 स्वर्णिम चतुर्भुज से जुड़ा हुआ दक्षिणतम महानगर
On the given political outline map of India, locate and label any five from the following 'geographical features' with appropriate symbols: (1 × 5 = 5)
10.1 Bauxite mines located in Odisha.
10.2 Ratnagiri-iron-ore mines.
10.3 An oil refinery in Uttar Pradesh.
10.4 Hazribagh copper mines.
10.5 The eastern-most station on the East-West corridor.
10.6 The Southern-most metropolitan city connected by Golden Quadrilateral.
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 10 के स्थान पर हैं। किन्हीं पाँच प्रश्नों का उत्तर लिखिए : (1 × 5 = 5)
10.1 ओडिशा के उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ बॉक्साइट की खानें स्थित हैं।
10.2 जामनगर तेल शोधन कारखाना किस राज्य में स्थित है ?
10.3 झारखंड के किसी एक स्थान का नाम लिखिए जहाँ ताँबे की खानें स्थित हैं।
10.4 पूर्व-पश्चिम गलियारे के सबसे पूर्वी स्टेशन का नाम लिखिए।
10.5 दक्षिणतम महानगर का नाम लिखिए जो स्वर्णिम चतुर्भुज द्वारा जुड़ा है।
10.6 उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ रत्नागिरी लौह अयस्क खानें स्थित हैं।
Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Qn. 10. Attempt any five : (1 × 5 = 5)
10.1 Name the place where bauxite mines located in Odisha.
10.2 In which state the Jamnagar oil refinery is situated?
10.3 Name any one place of copper mines located in Jharkhand.
10.4 Write the name of the eastern-most station of East-West corridor.
10.5 Name the Southern-most metropolitan city connected by Golden Quadrilateral.
10.6 Name the State where Ratnagiri iron-ore mines are located.
FOOD PRODCUTION QUESTION PAPER